× Popup Image
Garja Chhattisgarh News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    सबरीमाला चोरी कांड में बड़ा एक्शन: ईडी की 3 राज्यों में 21 ठिकानों पर छापेमारी

    सबरीमाला चोरी कांड में बड़ा एक्शन: ईडी की 3 राज्यों में 21 ठिकानों पर छापेमारी

    नितिन नबीन बने भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष, मंच से पीएम मोदी ने कहा— अब आदेश मेरे बॉस का

    नितिन नबीन बने भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष, मंच से पीएम मोदी ने कहा— अब आदेश मेरे बॉस का

    इतिहास रचती जीत: मुंबई, पुणे, नागपुर में बीजेपी की लहर, किसे मिलेगा क्रेडिट

    इतिहास रचती जीत: मुंबई, पुणे, नागपुर में बीजेपी की लहर, किसे मिलेगा क्रेडिट

    दिल्ली में कड़ाके की ठंड का कहर, तापमान लुढ़ककर 4 डिग्री पर पहुंचा

    दिल्ली में कड़ाके की ठंड का कहर, तापमान लुढ़ककर 4 डिग्री पर पहुंचा

    गुजरात पहुंचे जर्मन चांसलर, साबरमती आश्रम दर्शन के बाद पीएम मोदी के साथ पतंग महोत्सव में दिखी दोस्ती

    गुजरात पहुंचे जर्मन चांसलर, साबरमती आश्रम दर्शन के बाद पीएम मोदी के साथ पतंग महोत्सव में दिखी दोस्ती

  • छत्तीसगढ़
    सामान्य महासमुंद वनमण्डल में MSTrIPES Ecological ऐप के माध्यम से अखिल भारतीय बाघ गणना–2026 (फेज-1) प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

    सामान्य महासमुंद वनमण्डल में MSTrIPES Ecological ऐप के माध्यम से अखिल भारतीय बाघ गणना–2026 (फेज-1) प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

    महासमुंद पुलिस द्वारा  हत्या के प्रकरण में की गई त्वरित कार्यवाही

    महासमुंद पुलिस द्वारा हत्या के प्रकरण में की गई त्वरित कार्यवाही

    महासमुंद राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के अवसर पर यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया

    महासमुंद राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के अवसर पर यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया

    बालोद

    बलोदा बाजार

    बलरामपुर

    बस्तर

    बेमेतरा

    बीजापुर

    बिलासपुर

    दन्तेवाड़ा

    धमतरी

    दुर्ग

    गरियाबंद

    जशपुर

    जान्जगीर-चाम्पा

    कोण्डागांव

    कोरबा

    कोरिया

    कांकेर

    कवर्धा

    महासमुन्द

    मुंगेली

    नारायणपुर

    रायगढ़

    राजनांदगांव

    रायपुर

    सूरजपुर

    सुकमा

    सरगुजा

    गोरेला पेंड्रा मरवाही

    खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

    मोहला मानपुर चौकी

    सारंगढ़-बिलाईगढ़

    मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

    सक्ति

  • संपादकीय
  • विश्व
    9 बार अंतरिक्ष की यात्रा, 608 दिन स्पेस में बिताने वाली सुनीता विलियम्स ने लिया रिटायरमेंट

    9 बार अंतरिक्ष की यात्रा, 608 दिन स्पेस में बिताने वाली सुनीता विलियम्स ने लिया रिटायरमेंट

    सजा के बाद शेख हसीना का पहला तीखा बयान, हिम्मत हो तो ICC में करो मुकदमा

    सजा के बाद शेख हसीना का पहला तीखा बयान, हिम्मत हो तो ICC में करो मुकदमा

    हसीना पर आज होगा निर्णायक फैसला,  प्रदर्शन और हिंसक पर प्रशासन ने दी चेतावनी देखते ही गोली मारने का आदेश

    हसीना पर आज होगा निर्णायक फैसला, प्रदर्शन और हिंसक पर प्रशासन ने दी चेतावनी देखते ही गोली मारने का आदेश

    सऊदी अरब में बड़ा सड़क हादसा: बस-टैंकर टक्कर में 42 भारतीय जिंदा जले

    सऊदी अरब में बड़ा सड़क हादसा: बस-टैंकर टक्कर में 42 भारतीय जिंदा जले

    नेपाल में ओली सरकार पर संकट गहराया, नेपाली कांग्रेस के सभी मंत्रियों ने दिया इस्तीफा

    नेपाल में ओली सरकार पर संकट गहराया, नेपाली कांग्रेस के सभी मंत्रियों ने दिया इस्तीफा

  • मनोरंजन
    रानी मुखर्जी की दमदार वापसी: ‘मर्दानी 3’ ट्रेलर पर फैंस ने लुटाया प्यार

    रानी मुखर्जी की दमदार वापसी: ‘मर्दानी 3’ ट्रेलर पर फैंस ने लुटाया प्यार

    काशिका कपूर की भाषाएँ बनीं उनकी सबसे बड़ी ताक़त

    काशिका कपूर की भाषाएँ बनीं उनकी सबसे बड़ी ताक़त

    “मज़ा ले ले” के साथ पूनम झा का शानदार जलवा

    “मज़ा ले ले” के साथ पूनम झा का शानदार जलवा

    रुचि गुज्जर लिखेंगी 2026 में अपनी नई पहचान

    रुचि गुज्जर लिखेंगी 2026 में अपनी नई पहचान

    दिल टूटने के बाद आध्यात्मिक सहारा! पलाश पहुंचे प्रेमानंद महाराज की शरण में

    दिल टूटने के बाद आध्यात्मिक सहारा! पलाश पहुंचे प्रेमानंद महाराज की शरण में

  • रोजगार
    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    शासकीय जे. योगानन्दम महाविद्यालय, रायपुर में अतिथि व्याख्याताओं के लिए आवेदन आमंत्रित

    शासकीय जे. योगानन्दम महाविद्यालय, रायपुर में अतिथि व्याख्याताओं के लिए आवेदन आमंत्रित

  • राजनीति
    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

  • खेल
    मैच से पहले आस्था की शरण में विराट–कुलदीप, महाकाल मंदिर में की पूजा

    मैच से पहले आस्था की शरण में विराट–कुलदीप, महाकाल मंदिर में की पूजा

    टीम इंडिया की बेटियों ने रचा इतिहास, महिला क्रिकेट टीम को मिलेंगे 50 करोड़ रुपए से ज्यादा..

    टीम इंडिया की बेटियों ने रचा इतिहास, महिला क्रिकेट टीम को मिलेंगे 50 करोड़ रुपए से ज्यादा..

    राज्य स्तरीय कूड़ो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को मिला स्वर्ण पदक

    राज्य स्तरीय कूड़ो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को मिला स्वर्ण पदक

    आवासीय खेल अकादमी रायपुर में प्रवेश हेतु जिले के खिलाड़ी 10 अप्रैल तक कर सकते हैं आवेदन

    आवासीय खेल अकादमी रायपुर में प्रवेश हेतु जिले के खिलाड़ी 10 अप्रैल तक कर सकते हैं आवेदन

    भारत में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, ICC ने दी हरी झंडी!

    भारत में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, ICC ने दी हरी झंडी!

  • राजधानी
    मंत्री श्री रामविचार नेताम ने केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान से की मुलाकात

    मंत्री श्री रामविचार नेताम ने केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान से की मुलाकात

    इलेक्ट्रिक वाहनों से स्वच्छ भविष्य की ओर सशक्त कदम

    इलेक्ट्रिक वाहनों से स्वच्छ भविष्य की ओर सशक्त कदम

    राज्यपाल श्री डेका ने ‘एक पेड़ मां के नाम‘ काव्य संग्रह का किया विमोचन

    राज्यपाल श्री डेका ने ‘एक पेड़ मां के नाम‘ काव्य संग्रह का किया विमोचन

    परिवहन विभाग द्वारा 104 स्कूली बसों की मानक सुरक्षा जांच

    परिवहन विभाग द्वारा 104 स्कूली बसों की मानक सुरक्षा जांच

    अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर कार्रवाई, 772 कट्टा धान जब्त

    अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर कार्रवाई, 772 कट्टा धान जब्त

  • ज्योतिष
    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

    सर्दियों में सेहत का रखे ख्याल! रोजाना करें योगासन और प्राणायाम, बढ़ेगी रोग प्रतिरोधक क्षमता

    सर्दियों में सेहत का रखे ख्याल! रोजाना करें योगासन और प्राणायाम, बढ़ेगी रोग प्रतिरोधक क्षमता

    Benefits of Fennel, जानिए इसके 11 अनोखे फायदे जो बनाते हैं इसे सुपरफूड

    Benefits of Fennel, जानिए इसके 11 अनोखे फायदे जो बनाते हैं इसे सुपरफूड

  • गैजेट्स
    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

  • संपर्क

राष्ट्रीय

Previous12...454647484950515253Next

लायंस क्लब बागपत ने किया शिक्षकों को सम्मानित

Posted on :07-Sep-2023
लायंस क्लब बागपत ने किया शिक्षकों को सम्मानित

विवेक जैन

बागपत, उत्तर प्रदेश : लायंस क्लब बागपत के सौजन्य से शिक्षक दिवस के मौके पर नगर के वात्सायन पैलेस में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमे शिक्षको को सम्मानित किया गया।  इस मौके पर डीआईओएस बागपत धर्मेंद्र कुमार सक्सेना मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए और उन्होंने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान सुशील चौधरी, कैलाश कौशिक, नगेन्द्र सिंह, राजकुमार शर्मा व सोनिया कपूर आदि शिक्षकों को शॉल ओढ़ाकर तथा प्रशस्ति पत्र व उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता लायंस क्लब बागपत के अध्यक्ष महेश शर्मा ने की तथा संचालन पूर्व प्रधानाचार्य जयपाल शर्मा ने किया। इस मौके पर सचिव विजयपाल यादव, कोषाध्यक्ष प्रमोद प्रकाश शर्मा, राजपाल शर्मा वात्सायन वाले, प्रमुख समाजसेवी हाजी यासीन, समाजसेवी नीरज नैन, राधेश्याम शर्मा, शिक्षिका मंजू रानी, पारूल नैन, एडवोकेट गजेंद्र सिंह बली, राजेंद्र यादव, समय सिंह, श्रद्धानंद त्यागी, ब्रजमोहन गुप्ता, मास्टर बशीर अहमद, सुरेश कुमार, सरोज मलिक, जितेंद्र कुमार सहित अनेकों लोग उपस्थित थे।

Read More

शिक्षक दिवस पर देश के 65 शिक्षक सम्मानित।

Posted on :06-Sep-2023
शिक्षक दिवस पर देश के 65 शिक्षक सम्मानित।

वरिष्ठ पत्रकार
उषा पाठक 

नयी दिल्ली : शिक्षक दिवस पर सुप्रसिद्ध शिक्षिका मीनाक्षी चौधरी सहित देश के 65 शिक्षकों को आज यहां सम्मानित किया गया। अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच एवं इंडो नेपाल समरसता ऑर्गनाइजेशन द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में नेपाल के पूर्व उप राष्ट्रपति न्यायमूर्ति परमानन्द झा ने इन शिक्षकों को सम्मानित किया। वह अपनी धर्म पत्नी एवं सुपुत्री श्रीमती ज्योति झा के साथ इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए थे। 

भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ  राधा कृष्णन के जन्म दिवस 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर न्यायमूर्ति झा ने कहा कि शिक्षक समाज निर्माण में अहम योगदान देते हैं इसलिए उनका सम्मान किया जाना एक सुखद क्षण है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान सरकार या निजी क्षेत्र की ओर से किया जा सकता है। इससे शिक्षकों का हौसला बुलंद होता है और वे अपने को गौरवान्वित महसूस करते हैं। 

इस मौके पर संस्था के प्रमुख महावीर प्रसाद तोड़ी ने आगत अतिथियों का स्वागत किया। द इंडियन सोसाइटी ऑफ इंटरनेशनल लॉ के उपाध्यक्ष डॉ जी वी राव, वरिष्ठ अधिवक्ता डा ए पी सिंह सहित अनेक हस्तियों ने संबोधित किया। 

प्रज्ञा एजुकेशन के प्रमुख एवं मंच के सलाहकार संतोष सुखवानी ने बताया  कि 65 शिक्षकों को सम्मानित किया गया है।एल.एस.

Read More

SPG डायरेक्टर अरुण कुमार सिन्हा का निधन, हाल ही में बढ़ाई गई थी सेवा

Posted on :06-Sep-2023
SPG डायरेक्टर अरुण कुमार सिन्हा का निधन, हाल ही में बढ़ाई गई थी सेवा

एसपीजी डायरेक्टर अरुण कुमार सिन्हा का बुधवार को निधन हो गया। वह 61 साल के थे। लीवर में दिक्कत की वजह से उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

स्पेशल प्रोटेक्शन फोर्स (SPG) के डायरेक्टर अरुण कुमार सिन्हा का बुधवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। लीवर में परेशानी के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह 61 साल के थे। 1988 बैच के केरल कैडर के आईपीएस अधिकारी को हाल ही में सेवा में एक साल का विस्तार दिया गया था। वह 2016 से ही एसपीजी डायरेक्टर के पद पर थे। 

अरुण कुमार सिन्हा अपने करियर में कई अहम पदों पर रहे। वह केरल के डीसीपी कमिश्नर, इंटेलिजेंस आईजी और तिरुवनंतपुरम में प्रशासन आईजी के पद पर थे। मालदीव के राष्ट्रपति अब्दुल गयूम की हत्या का मामला सुलझाने के लिए भी उन्हें जाना जाता है। उन्होंने हत्या आरोपी को दिल्ली से पकड़ा था। उस वक्त सिन्हा केरल में ही तैनात थे। उनके काम को देखते हुए सर्विस के दौरान उन्हें कई पुरस्कारों और पदकों से सम्मानित किया गया। 

उनके निधन पर आईपीएस असोसिएशन ने दुख जताया है। असोसिएशन ने कहा कि कर्तव्य के प्रति उनकी निष्ठा हमें हमेशा प्रेरित करती रहेगी। हमारी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं। केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने दुख जताते हुए कहा कि उन्हें राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया था। वह बेहद प्रतिभावान अधिकारी थे। बता दें कि एसपीजी के पास प्रधानमंत्री और शीर्ष नेताओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी होती है। 

Read More

सेक्स का धंधा चलाने 20 हजार रुपए महीना दो, पार्लर मालिक और पुलिसकर्मियों के बीच हुई डील, जमकर वायरल हो रहा है video

Posted on :05-Sep-2023
सेक्स का धंधा चलाने 20 हजार रुपए महीना दो, पार्लर मालिक और पुलिसकर्मियों के बीच हुई डील, जमकर वायरल हो रहा है video

20 हजार रुपए महीना दो और मसाज पार्लर में सेक्स का धंधा चलाओ। एक कथित पार्लर मालिक और पुलिसकर्मियों के बीच हुई डील का वीडियो वायरल होने पर महकमे में हड़कंप मच गया है। दरोगा को सस्पेंड किया गया।

20 हजार रुपए महीना दो और मसाज पार्लर में सेक्स का धंधा चलाओ। एक कथित पार्लर मालिक और पुलिसकर्मियों के बीच हुई डील का वीडियो वायरल होने पर महकमे में हड़कंप मच गया है। गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में यह मसाज पार्लर खोलने की बात वीडियो में कही जा रही है। पुलिसकर्मियों के सामने यह भी कहा जाता है कि सबसे कोने वाली दुकान में मसाज पार्लर होगा, जिसमें लोग सेक्स करने आएंगे। वीडियो वायरल होने के बाद खोड़ा थाना क्षेत्र की बीरबल चौकी के इंचार्ज दरोगा देशराज को तुरंत सस्पेंड कर दिया गया है और जांच बिठा दी गई है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है।

खोड़ा थाना क्षेत्र में एक मसाज पार्लर चलाने को लेकर पुलिस से हो रही बातचीत के दौरान पैसे के लेनदेन का वीडियो सामने आया है। मामला संज्ञान में आते ही डीसीपी ट्रांस हिंडन जोन ने चौकी इंचार्ज को सस्पेंड कर दिया और विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ। जिसमें एक व्यक्ति थोड़ा क्षेत्र में मसाज पार्लर की आड़ में सेक्स रैकेट चलाने बात पुलिस से करता हुआ दिख रहा है। 

दोनों तरफ से पैसों की बातचीत भी हो रही है जिसमें 2 स्टार लगाए देख रहा पुलिसकर्मी 20 हज़ार रुपए प्रति महीने की मांग कर रहा है। यह वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वैसे ही विभाग में हड़कंप मच गया। डीसीपी ट्रांस हिंडन शुभम पटेल ने बताया कि शुरुआती जांच के दौरान खोड़ा थाना क्षेत्र की बीरबल चौकी के इंचार्ज दरोगा देशराज को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है साथ ही पूरे मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मीडिया इनपुट

Read More

यूपी के बाराबंकी में बड़ा हादसा, 4 मंजिला बिल्डिंग गिरी, 2 की मौत, 14 घायल

Posted on :04-Sep-2023
यूपी के बाराबंकी में बड़ा हादसा, 4 मंजिला बिल्डिंग गिरी, 2 की मौत, 14 घायल

यूपी : लखनऊ से तकरीबन 30 किलोमीटर दूर बाराबंकी में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां एक बिल्डिंग ढह गई है। बिल्डिंग ढहने से दो लोगों की मौत हो गई है जबकि इसमे कई लोग फंसे हुए हैं। हादसे के बाद राहत और बचाव का कार्य जारी है।

जानकारी के अनुसार 4 मंजिला बिल्डिंग के जमींदोज होने से दो लोगों की जान चली गई। जबकि इस हादसे में 14 लोग घायल हैं, जिसमे से 10 लोगों को लखनऊ के ट्रामा सेंटर में रेफर किया गया है।

घटना की जानकारी देते हुए एसपी दिनेश सिंह ने बताया कि इस हादसे में 16 लोग मलबे में दब गए थे, जिसमे से 12 लोगों को निकाल लिया गया है जबकि 4 लोगों को निकालने की कोशिश की जा रही है। एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है।

एसपी दिनेश सिंह ने बताया कि हमे 3 बजे इस बात की जानकारी मिली थी कि हाशिम नाम के व्यक्ति का मकान गिर गया है। घटना की जानकारी मिलने ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंची। यहां 16 लोग मलबे में दबे हुए थे, जिसमे से 12 लोगों को बहार निकाल लिया या। मौके पर एसडीआरएफ की टीम पहुंच गई जबकि एनडीआरएफ की टीम भी पहुंच रही है।

इस हादसे में जिन लोगों की जान गई है उनके नाम रोशनी बानो और हकीमुद्दीन हैं। जबकि घायलों के नाम शकीला, सुल्तान, जैनब, कुलसुम, समीर, जफरुल, सलमान हैं।

बता दें कि कुछ दिनों पहले महाराष्ट्र के ठाणे में भी बिल्डिंग ढह गई थी। इस हादसे में दो लोगों की जान चली गई थी। इस हादसे में 8 साल की बच्ची की भी मौत हो गई थि। हादसे में 5 लोग बुरी तरह से घायल हुए थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Read More

रोल ऑफ म्यूज़ियम इन स्कूल एजुकेशन प्रशिक्षण दिल्ली में शामिल रही सोना सिंह

Posted on :03-Sep-2023
रोल ऑफ म्यूज़ियम इन स्कूल एजुकेशन प्रशिक्षण दिल्ली में शामिल रही सोना सिंह

सीसीआरटी दिल्ली के प्रशिक्षण में छत्तीसगढ़ से 06 शिक्षक हुए सम्मिलित

प्रतापपुर : सांस्कृतिक स्तोत्र एवं प्रशिक्षण केंद्र,नई दिल्ली में "रोल ऑफ म्यूजियम इन स्कूल एजुकेशन" के पांच दिवस के प्रशिक्षण राज्य समग्र शिक्षा के आदेश अनुसार छ.ग.के 06 शिक्षकों ने हिस्सा लिया। जिसमें सूरजपुर जिले से सोना सिंह व्याख्याता शा.उ.मा.वि.कोटेया प्रतापपुर ने छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुए छत्तीसगढ़ के पारंपरिक गहनो एवं पोशाक पर अपनी टीम के शिक्षक पूर्णेश डडसेना शिक्षक शासकीय पूर्व मा.शा चगोराभाठा रायपुर , रीना सिदार व्या. अमोडी कांकेर, कमलेश देवांगन सहा. शिक्षक उदनपुर बस्तर, प्रमोद कुमार पाल सहा. शिक्षक गोडही दुर्ग, टोमन लाल भूआर्य सहा. शिक्षक बिरेतरा, बालोद से साथ मिलकर प्रेजेंटेशन दिया गया।

ज्ञात हो कि शिक्षा में गुणवत्ता के उद्देश्य से सीसीआरटी के द्वारा शिक्षकों को अनेक क्षेत्रों पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पांच दिवस के प्रशिक्षण में सीसीआरटी नई दिल्ली के उपसंचालक राहुल कुमार सर के द्वारा म्यूजियम के कॉन्सेप्ट पर कैसे कार्य करें और इसे कैसे स्कूल एवं कक्षा तक ले जाएं इस प्रशिक्षण का उद्देश्य क्या है? तथा नई शिक्षा नीति का यह किस तरह से हिस्सा बना हुआ है इस बारे में विस्तृत एवं ऊर्जावान व्याख्यान दिया गया। सभी प्रशिक्षणार्थी को नेशनल म्यूजियम एवं क्राफ्ट म्यूजियम का भ्रमण कराया गया साथ में कार्यशाला में सभी के द्वारा समूह में संग्रहालय के ऑडिटोरियम में प्रस्तुतिकरण दिया गया।

नेशनल म्यूजियम एवं क्राफ्ट म्यूजियम का बारीकी से अध्ययन करने पर प्रशिक्षणार्थी ने जाना कि इसे इतिहास के साथ-साथ विज्ञान गणित एवं अन्य विषयों से जोड़कर अपनी परंपरा संस्कृति और सभ्यता को संरक्षित रख सकते हैं। इस प्रशिक्षण में अतिथि के रूप में डॉ. भार्गवी के  द्वारा कैसे म्यूजियम तैयार करें और किस तरह से हम म्यूजियम का रखरखाव करें कैसे बच्चों को म्यूजियम का वर्चुअल टूर कराये इस विषय पर विस्तृत व्याख्यान दिया गया। आगे डॉ. मगेश के द्वारा बायोडायवर्सिटी विषय पर विस्तृत चर्चा की गई तथा पशु पक्षी मनुष्य एक साथ कैसे जीवन जीते हैं इस पर रोचक व्याख्यान दिया गया। प्रशिक्षण के अंतिम दिवस सभी 11 राज्यों के 72 प्रतिभागियों के द्वारा म्यूजियम कांसेप्ट को लेकर सहायक संचालक सीसीआरटी ऋषि वशिष्ठ कर के समक्ष प्रेजेंटेशन दिए गए।

उनके द्वारा यह कहा गया कि स्कूल में म्यूजियम का एक कोना जरूर बनाएं और म्यूजियम कांसेप्ट को लेकर बच्चों के साथ कार्य करें। प्रशिक्षण में सभी प्रशिक्षणार्थियों को म्यूजियम के निर्माण के लिए किट भी प्रदान कर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर कार्य का समापन किया गया। सोना सिंह के प्रशिक्षण में सम्मिलित होने पर प्र. प्राचार्य सहित समस्त स्टाफ ने बधाई दी।

Read More

गेटवे इंटरनेशनल स्कूल में संपन्न हुई भारत को जानो प्रतियोगिता

Posted on :03-Sep-2023
गेटवे इंटरनेशनल स्कूल में संपन्न हुई भारत को जानो प्रतियोगिता

विवेक जैन

बागपत, उत्तर प्रदेश : गेटवे इंटरनेशनल स्कूल में भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित भारत को जानो प्रतियोगिता की परीक्षा को संपन्न कराया गया, जिसके अंतर्गत बागपत जिले के लगभग साढ़े तीन हजार बच्चों ने प्रतिभा किया, जिनमें से लगभग साढ़े आठ सौ बच्चे गेटवे इंटरनेशनल स्कूल के थे। गेटवे इंटरनेशनल स्कूल के कक्षा 6 से 12 तक के बच्चों ने यह परीक्षा दी। यह परीक्षा वरिष्ठ तथा कनिष्ठ दो वर्गों में कराई गई।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अमित चौहान ने कहा कि परीक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने देश को बेहतर जानने समझने का अच्छा अवसर प्राप्त हुआ तथा देश के इतिहास को जानने के प्रति जिज्ञासा भी उत्पन्न हुई । प्रधानाचार्य अमित चौहान  ने बहुत ही अनुशासित ढंग से परीक्षा संपन्न कराने हेतु सभी शिक्षक एवं शिक्षकों को बधाई दी। परीक्षा प्रतिभा राज की देखरेख में संपन्न हुई। इस अवसर पर संजय शर्मा, अजय राणा, सवेरा, आनंद, प्रियांक, नदीम अहमद आदि शिक्षक मौजूद रहे।

Read More

नीरज नैन के आवास पर सांसद ने सुनी लोगों की समस्याये

Posted on :02-Sep-2023
नीरज नैन के आवास पर सांसद ने सुनी लोगों की समस्याये

विवेक जैन

बागपत, उत्तर प्रदेश : लोगों से सम्पर्क अभियान के अन्तर्गत बागपत के सांसद डा सत्यपाल सिंह ने आर्य नगर मेरठ रोड़ पर स्थित ईट भट्टा व्यापारी नीरज नैन के आवास पर व्यापारियों, किसानो व अन्य लोगों की समस्यायें सुनी। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने डा सत्यपाल सिंह का फूल माला पहनाकर स्वागत किया और उनके साथ नगर और जनपद की विभिन्न समस्याओं को लेकर विस्तृत चर्चा की।