× Popup Image
Garja Chhattisgarh News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    आस्था का महासैलाब: बारिश के बीच गूंजा 'जय जगन्नाथ', भक्तों का उमड़ा जनसैलाब

    आस्था का महासैलाब: बारिश के बीच गूंजा 'जय जगन्नाथ', भक्तों का उमड़ा जनसैलाब

    एक रात में 6 हत्याएं: जमानत पर छूटे आरोपी ने उजाड़े दो परिवार

    एक रात में 6 हत्याएं: जमानत पर छूटे आरोपी ने उजाड़े दो परिवार

    ब्रह्मोस मिसाइल खरीदेगा इंडोनेशिया, ईवीएम बनाने में भी भारत करेगा मदद

    ब्रह्मोस मिसाइल खरीदेगा इंडोनेशिया, ईवीएम बनाने में भी भारत करेगा मदद

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को इंडोनेशिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से अलंकृत किए जाने पर दी बधाई

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को इंडोनेशिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से अलंकृत किए जाने पर दी बधाई

    राम मंदिर में 75 बार दान चोरी! CCTV फुटेज डिलीट, SIT रिपोर्ट में बड़े खुलासे

    राम मंदिर में 75 बार दान चोरी! CCTV फुटेज डिलीट, SIT रिपोर्ट में बड़े खुलासे

  • छत्तीसगढ़
    सूरजपुर पुलिस के साइबर कॉप अभियान में 171 स्थानों पर 40 हजार नागरिकों एवं छात्र-छात्राओं ने ली साइबर सुरक्षा की शपथ।

    सूरजपुर पुलिस के साइबर कॉप अभियान में 171 स्थानों पर 40 हजार नागरिकों एवं छात्र-छात्राओं ने ली साइबर सुरक्षा की शपथ।

    सूरजपुर में बिहान योजना पर उठे गंभीर सवाल, कार्यप्रणाली पर जांच की मांग तेज

    सूरजपुर में बिहान योजना पर उठे गंभीर सवाल, कार्यप्रणाली पर जांच की मांग तेज

    बालोद में ‘मोर गांव-मोर पानी’ महाअभियान बना जनआंदोलन

    बालोद में ‘मोर गांव-मोर पानी’ महाअभियान बना जनआंदोलन

    बालोद

    बलोदा बाजार

    बलरामपुर

    बस्तर

    बेमेतरा

    बीजापुर

    बिलासपुर

    दन्तेवाड़ा

    धमतरी

    दुर्ग

    गरियाबंद

    जशपुर

    जान्जगीर-चाम्पा

    कोण्डागांव

    कोरबा

    कोरिया

    कांकेर

    कवर्धा

    महासमुन्द

    मुंगेली

    नारायणपुर

    रायगढ़

    राजनांदगांव

    रायपुर

    सूरजपुर

    सुकमा

    सरगुजा

    गोरेला पेंड्रा मरवाही

    खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

    मोहला मानपुर चौकी

    सारंगढ़-बिलाईगढ़

    मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

    सक्ति

  • संपादकीय
  • विश्व
    बिजली सी रफ्तार! हाई-स्पीड ट्रेन ने 5.3 सेकंड में छुआ 800 किमी/घंटा का आंकड़ा

    बिजली सी रफ्तार! हाई-स्पीड ट्रेन ने 5.3 सेकंड में छुआ 800 किमी/घंटा का आंकड़ा

    US Sea Drone Attack: समुद्र में बदलती जंग की तस्वीर, भारत के लिए कितनी बड़ी चुनौती?

    US Sea Drone Attack: समुद्र में बदलती जंग की तस्वीर, भारत के लिए कितनी बड़ी चुनौती?

    सैटेलाइट इमेज में दिखी हलचल, क्या समझौते के तुरंत बाद परमाणु कार्यक्रम आगे बढ़ा रहा था ईरान?

    सैटेलाइट इमेज में दिखी हलचल, क्या समझौते के तुरंत बाद परमाणु कार्यक्रम आगे बढ़ा रहा था ईरान?

    जेल में भड़की हिंसा! श्रीलंका में कैदियों ने 25 लोगों को उतारा मौत के घाट

    जेल में भड़की हिंसा! श्रीलंका में कैदियों ने 25 लोगों को उतारा मौत के घाट

    सिंधु जल पर बढ़ा तनाव, बिलावल भुट्टो ने भारत को दी परमाणु युद्ध की धमकी

    सिंधु जल पर बढ़ा तनाव, बिलावल भुट्टो ने भारत को दी परमाणु युद्ध की धमकी

  • मनोरंजन
    कपिल शर्मा कैफे फायरिंग केस में बड़ी सफलता, ‘रॉकेट’ फ्रांस में गिरफ्तार

    कपिल शर्मा कैफे फायरिंग केस में बड़ी सफलता, ‘रॉकेट’ फ्रांस में गिरफ्तार

    सोनू निगम बने नए टैलेंट के हमसफ़र, लॉन्च किया ‘आई बिलीव योर म्यूज़िक’

    सोनू निगम बने नए टैलेंट के हमसफ़र, लॉन्च किया ‘आई बिलीव योर म्यूज़िक’

    'अनकही' में दिखेगा रिश्तों का भावनात्मक सफर

    'अनकही' में दिखेगा रिश्तों का भावनात्मक सफर

    ₹90 करोड़ की दो बुगाटी टूरबिलॉन की मालकिन बनीं उर्वशी रौतेला

    ₹90 करोड़ की दो बुगाटी टूरबिलॉन की मालकिन बनीं उर्वशी रौतेला

    ‘धमाल 4’ का चटपटा सरप्राइज बना ‘चटनी’ गीत

    ‘धमाल 4’ का चटपटा सरप्राइज बना ‘चटनी’ गीत

  • रोजगार
    मुख्यमंत्री आईटी फेलोशिप के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 जुलाई तक बढ़ी

    मुख्यमंत्री आईटी फेलोशिप के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 जुलाई तक बढ़ी

    जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प 22 मई को आयोजित होगा

    जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प 22 मई को आयोजित होगा

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

  • राजनीति
    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

  • खेल
    गोवा में युवी का ‘नो प्लान’ वेकेशन, अभिषेक-नमन ने दिया यादों से भरा सरप्राइज

    गोवा में युवी का ‘नो प्लान’ वेकेशन, अभिषेक-नमन ने दिया यादों से भरा सरप्राइज

    भारत की शानदार जीत, विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान 64 रन से पराजित

    भारत की शानदार जीत, विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान 64 रन से पराजित

    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

  • राजधानी
    विधानसभा परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम 3.0‘ अभियान के तहत हुआ वृहद पौधरोपण : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने लगाया रुद्राक्ष का पौधा

    विधानसभा परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम 3.0‘ अभियान के तहत हुआ वृहद पौधरोपण : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने लगाया रुद्राक्ष का पौधा

    कबीरधाम को मिली शासकीय मेडिकल कॉलेज की सौगात, उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के प्रयासों को मिली बड़ी सफलता

    कबीरधाम को मिली शासकीय मेडिकल कॉलेज की सौगात, उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के प्रयासों को मिली बड़ी सफलता

    कार्यमंत्रणा समिति की बैठक आयोजित

    कार्यमंत्रणा समिति की बैठक आयोजित

    उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने किसानों को वितरित किए शेयर प्रमाण पत्र

    उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने किसानों को वितरित किए शेयर प्रमाण पत्र

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल से पामगढ़ क्षेत्र को बड़ी सौगात

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल से पामगढ़ क्षेत्र को बड़ी सौगात

  • ज्योतिष
    मिसकैरेज की चुप्पी की भारी कीमत: 7 करोड़ महिलाओं के सामने नौकरी छोड़ने की नौबत

    मिसकैरेज की चुप्पी की भारी कीमत: 7 करोड़ महिलाओं के सामने नौकरी छोड़ने की नौबत

    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

  • गैजेट्स
    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

  • संपर्क

गरियाबंद

पेंशन प्रकरण के नाम पर ₹50 हजार मांगने का आरोप: दिवंगत शिक्षक परमानंद ध्रुव की विधवा ने जेडी रायपुर से लगाई न्याय की गुहार, धमकी देने का भी आरोप

Posted on :21-May-2026
पेंशन प्रकरण के नाम पर ₹50 हजार मांगने का आरोप: दिवंगत शिक्षक परमानंद ध्रुव की विधवा ने जेडी रायपुर से लगाई न्याय की गुहार, धमकी देने का भी आरोप

गरियाबंद/फिंगेश्वर : सड़क दुर्घटना में दिवंगत हुए शिक्षक परमानंद ध्रुव की विधवा द्वारा शिक्षा विभाग के कुछ अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पीड़िता ने संयुक्त संचालक (जेडी) शिक्षा रायपुर को लिखित शिकायत सौंपते हुए आरोप लगाया है कि उनके पेंशन प्रकरण को तैयार करने एवं प्रक्रिया आगे बढ़ाने के नाम पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी हेमंत कुमार साहू एवं लिपिक मोहेश्वर मार्कण्डेय द्वारा ₹50 हजार की मांग की गई। साथ ही, उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें पिछले एक वर्ष से लगातार कार्यालयों के चक्कर कटवाए जा रहे हैं।

Open photo

पीड़िता के अनुसार, पति की सड़क दुर्घटना में मृत्यु के बाद वह अपने वैधानिक पेंशन एवं शासकीय लाभ प्राप्त करने के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं, लेकिन उनका प्रकरण समय पर पूरा नहीं किया गया। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि जब उन्होंने इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी गरियाबंद कार्यालय में शिकायत पत्र प्रस्तुत किया, तब उन्हें कथित रूप से यह कहकर डराया-धमकाया गया कि — “तुमने उच्च कार्यालय में शिकायत की है, अब तुम्हारा काम उच्च कार्यालय से होकर आएगा, तब ही होगा।”

पीड़िता ने आरोप लगाया कि इस प्रकार की बातों से उन पर मानसिक दबाव बनाया गया और उन्हें अनावश्यक रूप से परेशान किया गया। उन्होंने जेडी रायपुर से मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।

एक ओर जहां परिवार अपने सदस्य को खोने के दुख और आर्थिक संकट से गुजर रहा है, वहीं दूसरी ओर यदि शासकीय लाभ पाने के लिए किसी पीड़ित को लंबे समय तक भटकना पड़े और कथित रूप से इस प्रकार की परिस्थितियों का सामना करना पड़े, तो यह प्रशासनिक संवेदनशीलता पर गंभीर सवाल खड़े करता है।अब देखना होगा कि शिकायत के बाद शिक्षा विभाग इस मामले की जांच किस स्तर पर करता है और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधितों पर क्या कार्रवाई होती है।

Read More

संभागायुक्त श्री कावरे ने राजिम कुंभ कल्प आयोजन के संबंध में ली अधिकारियों की बैठक

Posted on :18-Dec-2025
संभागायुक्त श्री कावरे ने राजिम कुंभ कल्प आयोजन के संबंध में ली अधिकारियों की बैठक

सभी तैयारियां निर्धारित अवधि में पूरा करने के दिए निर्देष

संभागायुक्त श्री कावरे ने अधिकारियों के साथ मेला स्थल का लिया जायजा

गरियाबंद : राजिम कुंभ कल्प 2026 के आयोजन के संबंध में आज महत्वपूर्ण बैठक राजिम के सर्किट हाउस में सम्पन्न हुई। बैठक में रायपुर संभाग आयुक्त श्री महादेव कावरे, कलेक्टर श्री बीएस उइके सहित धमतरी एवं रायपुर सहित गरियाबंद जिले के वरिष्ठ अधिकारी गण शामिल हुए। बैठक में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी राजिम कुंभ कल्प मेला भव्य तरीके से आयोजित करने के संबंध में विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। मेला स्थल में मेलार्थियों के लिए सभी सुविधा सुनिश्चित की जाएगी। वहां पर मुख्य मंच बनाए जाएंगे। साथ ही दुकान, विभागीय स्टॉल एवं मीना बाजार भी लगाए जाएंगे। लोगों की सुविधा के लिए वृहद स्तर पर पार्किंग भी बनाए जाएंगे।

इसके अलावा हेलीपैड भी बनाया जाएगा। बैठक में संभाग आयुक्त श्री कावरे एवं कलेक्टर श्री उइके ने राजिम कुंभ कल्प की तैयारी के संबंध में समीक्षा करते हुए सभी कार्य जल्द शुरू करने के निर्देश दिए। संभाग आयुक्त श्री कावरे ने रायपुर, धमतरी सहित गरियाबंद जिले के अधिकारियों को मेला के संबंध में समन्वय कर सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। साथ ही कलेक्टर श्री उइके ने जिले के अधिकारियों को मेला के संबंध में दिए गए दायित्वों को तत्परता के साथ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 

इस दौरान बैठक में वनमण्डलाधिकारी श्री शशिगानंदन के., जिला पंचायत सीईओ श्री प्रखर चंद्राकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र चन्द्राकर, अपर कलेक्टर श्री पवन प्रेमी, उप संचालक संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग श्री प्रतापचंद पारख, एसडीएम राजिम श्री विशाल महाराणा, जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री एस.के. बर्मन, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री रामेश्वर सिंह, पीएचई के कार्यपालन अभियंता श्री विप्लव घृतलहरे, सहित वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद रहे। बैठक में संभाग आयुक्त श्री कावरे ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि गंगा आरती स्थल से मेला स्थल तक नदी किनारे कनेक्टिंग रोड़, सजावट, लाईटिंग, शौचालय, हाईमास्क लाईट, कन्ट्रोल रूम, पार्किंग व्यवस्था,

पेयजल के लिए पाईप लाईन, बस स्टैंड से नवीन मेला स्थल तक श्रद्धालुओं को लाने-ले जाने के लिए निर्धारित शुल्क पर बस की व्यवस्था, एम्बुलेंस, स्वास्थ्य सुविधाएं, नया मेला स्थल में पर्याप्त संख्या में दाल भात केंद्र, दुकानों का व्यवस्था, फूड जोन, वन विभाग को बांस बल्ली की व्यवस्था, जलाऊ लकड़ी, साधुओं के लिए कुटिया निर्माण के लिए घास की व्यवस्था, पुलिस विभाग को सुरक्षा के पर्याप्त व्यवस्था, सीसीटीवी, कंट्रोल रूम एवं फायर ब्रिगेड आदि की व्यवस्था, साफ सफाई, कचरा निष्पादन, डस्टबिन की व्यवस्था तथा मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों का रंग रोगन एवं साफ सफाई के निर्देश दिए गए।

बैठक पश्चात आयुक्त श्री महादेव कावरे एवं कलेक्टर श्री बीएस उइके ने अधिकारियों सहित नए मेला स्थल पहुंचकर विभिन्न आयोजनों के लिए निर्धारित स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने मेला स्थल का अवलोकन करते हुए मंच व्यवस्था, वीआईपी पार्किंग, सामान्य पार्किंग, मीना बाजार, फूड जोन, कन्ट्रोल रूम, आम नागरिकों के लिए आवागमन एवं हेलीपैड स्थल, राजीव लोचन मंदिर, संत संमागम एवं गंगा आरती स्थल से नए मेला स्थल में आने के लिए नदी किनारे बन रहे निर्माण कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए।  
फोटो - बैठक एवं मेला स्थल निरीक्षण

Read More

रामलला के दर्शन के लिए गरियाबंद से 94 श्रद्धालुओं का दल रवाना

Posted on :11-Sep-2025
रामलला के दर्शन के लिए गरियाबंद से 94 श्रद्धालुओं का दल रवाना

 द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार 

रायपुर : राज्य शासन द्वारा श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम में श्री रामलला तथा काशी विश्वनाथ के दर्शन कराने हेतु संचालित श्री रामलला अयोध्या धाम दर्शन योजना के अंतर्गत आज गरियाबंद जिले से श्रद्धालुओं का दल रवाना हुआ। इस योजना के माध्यम से श्रद्धालुओं को निःशुल्क यात्रा, दर्शन, आवास, भोजन और सुरक्षा की संपूर्ण व्यवस्था उपलब्ध कराई जा रही है।

रामलला के दर्शन के लिए गरियाबंद से 94 श्रद्धालुओं का दल रवाना

आज गरियाबंद कलेक्ट्रेट परिसर से जिले के कुल 94 श्रद्धालुओं को लेकर दो बसें अयोध्या धाम दर्शन यात्रा के लिए रवाना हुईं। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री रिखीराम यादव, पूर्व विधायक श्री गोवर्धन मांझी, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री आसिफ मेमन एवं जिला पंचायत सीईओ श्री प्रखर चंद्राकर ने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं और हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा दल में श्रद्धालुओं की सुविधा एवं देखभाल हेतु 4 अनुरक्षक भी शामिल किए गए हैं। चयनित श्रद्धालुओं को बस से रायपुर तक पहुँचाया जाएगा, जहाँ से स्पेशल ट्रेन द्वारा उन्हें अयोध्या धाम दर्शन यात्रा पर ले जाया जाएगा।

यात्रा पर रवाना होने वाले श्रद्धालुओं ने राज्य शासन एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। श्रद्धालुओं ने कहा कि उन्हें श्री रामलला एवं काशी विश्वनाथ के दर्शन का अवसर मिल रहा है, जो उनके लिए अत्यंत आनंद और सौभाग्य की बात है। एक श्रद्धालु ने भावुक होकर कहा कि हमने केवल सपनों में सोचा था कि प्रभु श्रीरामलला के दर्शन होंगे, आज यह अवसर सरकार ने हमें दिया है। 

श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति विशेष आभार जताते हुए कहा कि यह योजना उनके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। यात्रा पूरी तरह निःशुल्क है और इसमें खाने, पीने एवं रहने की भी समुचित व्यवस्था की गई है, जिससे उन पर कोई आर्थिक बोझ नहीं बढ़ेगा।

उल्लेखनीय है कि श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत श्रद्धालुओं को एक सम्पूर्ण पैकेज प्रदान किया जाता है, जिसमें छत्तीसगढ सरकार की ओर से अयोध्या तक की यात्रा, नाश्ता-भोजन, आवास, मंदिर दर्शन के साथ-साथ सुरक्षा बल, टूर एक्सपर्ट एवं चिकित्सकों की भी व्यवस्था की जाती है।

Read More

पुनर्मूल्यांकन के बाद गरियाबंद बोर्ड परीक्षा परिणामों में चौथे स्थान पर

Posted on :06-Aug-2025
पुनर्मूल्यांकन के बाद गरियाबंद बोर्ड परीक्षा परिणामों में चौथे स्थान पर

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार

’पुनर्मूल्यांकन रिजल्ट के बाद बोर्ड द्वारा स्थाई मेरिट लिस्ट जारी’

गरियाबंद : शैक्षणिक सत्र 2024-2025 में घोषित कक्षा 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणाम गरियाबंद शिक्षा के क्षेत्र मे एक और अभूतपूर्व उपलब्धियों वाला रहा। जहां कक्षा 12 वीं के परीक्षा परिणाम में जिले ने राज्य मे चौथा रैंक हासिल किया। इसी प्रकार पुनर्मूल्यांकन रिजल्ट के बाद माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड द्वारा स्थाई मेरिट लिस्ट जारी किया गया है। जिसमें कक्षा 10वीं मे जिले के सरस्वती शिशु मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल, देवभोग के भूपेश कुमार नागेश ने 98.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर राज्य स्तर पर तीसरा रैंक प्राप्त किया है। 

 पुनर्मूल्यांकन के बाद गरियाबंद बोर्ड परीक्षा परिणामों के चौथे स्थान पर

शिक्षा विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार बोर्ड द्वारा प्रतिवर्ष विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग के छात्रों के लिए अलग से मेरिट लिस्ट जारी किया जाता है, इसमें भी जिले के छात्रों ने अपने प्रतिभा का अच्छा प्रदर्शन किया है। इस वर्ष हायर सेकेंडरी स्कूल, सडक परसुली के शैलेन्द्र कुमार शोरी ने इस संवर्ग मे प्रथम स्थान प्राप्त कर मेरिट में अपना स्थान बनाया है। दूरस्थ ग्रामीण अंचल के छात्र भूपेश नागेश ने राज्य में तृतीय रैंक, तथा विशेष पिछड़ी जनजाति के छात्र शैलेन्द्र शोरी ने संवर्ग में राज्य मंे प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

Read More

शिक्षा सचिव परदेशी ने दो शिक्षकों को नोटिस, दो को किया निलंबित

Posted on :01-Feb-2025
शिक्षा सचिव परदेशी ने दो शिक्षकों को नोटिस, दो को किया  निलंबित

 द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार

गुणवत्ताहीन शिक्षा के मामले में कार्रवाई

शिक्षा सचिव श्री परदेशी ने गरियाबंद जिले के स्कूलों का किया निरीक्षण

गरियाबंद : शिक्षा सचिव श्री परदेशी ने आज गरियाबंद जिले का दौरा कर स्कूलों में अध्ययन-अध्यापन की स्थिति का जायजा लिया। शिक्षा सचिव ने शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बारूका एवं मालगांव के निरीक्षण के दौरान कक्षा 8वीं के छात्रों के अधिगम स्तर में भारी गिरावट और विद्यार्थियों की विषयगत समझ अत्यंत कमजोर पाए जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने इसके लिए शाला के प्रधान पाठक श्री ललित कुमार साहू (बारूका) और संकुल समन्वयक श्री भूपेन्द्र सिंह ठाकुर (मालगांव) को पूर्ण रूप से उत्तरदायी मानते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए। जिसके परिपालन में संभागीय संयुक्त संचालक श्री राकेश कुमार पाण्डेय द्वारा उक्त दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया गया।

दो शिक्षकों को नोटिस

शिक्षा सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी ने शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बारूका के निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों के ज्ञान का स्तर परखने के लिए उनसे सहज सवाल पूछे। शिक्षा सचिव ने पाया कि विद्यार्थियों के शैक्षणिक ज्ञान का स्तर अत्यंत कमजोर है। विद्यालय में कार्यरत शिक्षिका श्रीमती दीपा साहू एवं श्रीमती कविता साहू से भी शिक्षा सचिव ने अध्ययन-अध्यापन को लेकर सवाल किए। शाला में पदस्थ दोनों शिक्षिकाओं का शैक्षणिक स्तर संतोषजनक नहीं पाए, विद्यालय की साफ-सफाई एवं प्रबंधन की लचर स्थिति को लेकर शिक्षा सचिव ने नाराजगी जताई। शिक्षा सचिव के निर्देश पर दोनों शिक्षिकाओं को शिक्षा अधिकारी ने कारण बताओ नोटिस जारी कर उनसे जबाब तलब किया है।

Read More

ऑगनबाड़ी कार्यकर्ता के रिक्त पद में भर्ती के लिए 28 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित

Posted on :15-Oct-2024
ऑगनबाड़ी कार्यकर्ता के रिक्त पद में भर्ती के लिए 28 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार

गरियाबंद : एकीकृत बाल विकास परियोजना गरियाबंद अंतर्गत ऑगनबाड़ी केन्द्र के 01 रिक्त पद में भर्ती के लिए 28 अक्टूबर 2024 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। इसके तहत आंगनबाड़ी केन्द्र बादीमार में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 01 रिक्त पद की पूर्ति किया जाना है। जिसके लिए पात्र आवेदिकाओं से आवेदन आमंत्रित किया गया है। एकीकृत बाल विकास परियोजना अधिकारी ने बताया कि आवेदन करने के लिए नियम व शर्तें परियोजना कार्यालय के सूचना पटल पर चस्पा की गई है तथा संबंधित स्थलों से आवेदन प्राप्त किया जा सकता है। आवेदक कार्यालयीन समय में एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय गरियाबंद स्वयं उपस्थित होकर अथवा पंजीकृत डाक के माध्यम से आवेदन पत्र प्रेषित कर सकते है।

Read More

17 हजार से अधिक नवविवाहित, गर्भवती एवं शिशुवती माताओं ने 85 हजार से ज्यादा फलदार पौधे लगाकर बनाया वर्ल्ड रिकार्ड

Posted on :11-Jul-2024
17 हजार से अधिक नवविवाहित, गर्भवती एवं शिशुवती माताओं ने 85 हजार से ज्यादा फलदार पौधे लगाकर बनाया वर्ल्ड रिकार्ड

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार 

छोटे बच्चे की तरह देखभाल करने की ली जिम्मेदारी  

विशेष थीम पर आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम से गरियाबंद जिले का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में हुआ दर्ज

गरियाबंद : महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा चलाये जा रहे पोषण निवेश कार्यक्रम के क्रियान्वयन की इससे सुंदर और अनूठी मिसाल मिलनी मुश्किल है। गरियाबंद जिले में नवविवाहित, गर्भवती और शिशुवती माताओं को इस अभियान से जोड़ा गया। 85 हजार पौधे लगाये गये। इसके पीछे विचार यह है कि जिस तरह माताएं अपने शिशुओं का लालन-पालन कुशलता से और स्नेह से करती हैं वैसे ही वे इन पौधों को सहेजेंगी। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने फलदार पेड़ लगाने की अपील की थी। गरियाबंद जिले में इसके लिए वृहत आयोजन हुआ। कुछ दिनों पहले से ही उत्साह से इसकी तैयारी की जाने लगी। कलेक्टर दीपक अग्रवाल के नेतृत्व में महिला बाल विकास विभाग का जमीनी अमला कार्य में जुट गया और एक दिन में ही 17 हजार महिलाओं ने 85 हजार फलदार पौधे लगाकर रिकार्ड कायम कर दिया। अब यह रिकार्ड गोल्डन बुक में दर्ज हो गया है।

महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाडे़ ने प्रदेश के सभी आंगनबाड़ियों-पोषणबाड़ियों में फलदार वृक्ष लगाने की अपील की थी। जिसके तहत गरियाबंद जिले की गर्भवती, शिशुवती एवं नवविवाहित महिलाओं ने फलदार पौधों का रोपण किया है। इस वृहद अभियान में गरियाबंद जिले की 17 हजार से अधिक महिलाओं ने 85 हजार से अधिक पौधों का रोपण किया। मनरेगा के माध्यम से जिले की विभिन्न नर्सरियों में तैयार किये गये फलदार पौधों का निःशुल्क वितरण कर महिलाओं को उपलब्ध कराया गया। कार्यक्रम के तहत पौधों का रोपण खुली जगह में न कर आंगनबाड़ियों एवं पोषणबाड़ियों में किया गया। जिससे उनका शत प्रतिशत देखभाल और संरक्षण हो सके। महिलाओं आम, अमरूद, नींबू, कटहल और मुनगा के पांच-पांच पौधों का का रोपण किया। साथ ही छोटे बच्चे की तरह उनका देखभाल करने और उनका सरंक्षण-संवर्धन करने की जिम्मेदारी भी ली।

Open photo

विशेष थीम पर आयोजित पोषण निवेश कार्यक्रम के तहत किये गये वृक्षारोपण से वर्ल्ड रिकार्ड कायम किया गया। विशेष तौर पर गर्भवती, शिशुवती एवं नवविवाहित महिलाओं द्वारा एक ही दिन में 85 हजार से अधिक पौधों का रोपण करने के कारण जिले का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में शामिल किया गया है। गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड की छत्तीसगढ़ हेड श्रीमती सोनल शर्मा ने कलेक्टर श्री दीपक अग्रवाल को मीडिया की मौजूदगी में वर्ल्ड रिकार्ड की ट्रॉफी और मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर नवाचारी पहल की बधाई दी। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित इस कार्यक्रम में श्रीमती शर्मा ने बताया कि गर्भवती, शिशुवती एवं नवविवाहित महिलाओं द्वारा एक ही दिन में 85 हजार से अधिक पौधों का रोपण करने का यह पहला कार्यक्रम है। जिसके कारण जिले का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में शामिल किया गया है। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्रीमती रीता यादव, डीपीओ महिला एवं बाल विकास विभाग श्री अशोक पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

इस अवसर पर कलेक्टर श्री अग्रवाल ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं बच्चों को कुपोषण से उबारना तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना है। उन्होंने पौधे लगाने से अधिक पौधे बचाने पर जोर देते हुए कहा कि कार्यक्रम के तहत लगाये गये पौधों की सुरक्षा के लिए महिलाएं संकल्पित होकर अभियान में जुड़ी है। लोग जिस प्रकार संतानों के भविष्य की सुरक्षा के लिए आर्थिक बचत में निवेश करते हैं, उसी प्रकार आने वाले संतानों की देखभाल एवं उन्हें सुपोषित करने के उद्देश्य से पोषण में निवेश का कार्यक्रम चलाया गया है। इसके तहत महिलाओं ने 5-5 पौधों का रोपण अपनी बाड़ियों में करके उन्हें अपने संतानों की तरह देखभाल करने का संकल्प भी लिया। यह पौधे भविष्य में फल प्रदान करेंगे, जिससे महिलाओं एवं बच्चों को कुपोषण को दूर भगाने में मदद मिलेगी। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने पोषण निवेश कार्यक्रम के तहत जिले की महिलाओं द्वारा वृक्षारोपण कर वर्ल्ड रिकार्ड बनाने में भागीदारी निभाने पर जिले की महिलाओं का आभार जताया है।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात में देशवासियों से एक पेड़ मां के नाम लगाने के आह्वान पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने स्कूली बच्चों एवं सभी को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने के लिए एक पेड़ अपनी मां के नाम लगाने की अपील की है।

Read More

चीतल का शिकार करने के आरोप में 10 लोग गिरफ्तार, वन विभाग की टीम ने की कार्रवाई

Posted on :29-Jan-2024
चीतल का शिकार करने के आरोप में 10 लोग गिरफ्तार, वन विभाग की टीम ने की कार्रवाई

गरियाबंद: गरियाबंद में वन्य जीव चीतल का शिकार करने वाले 10 आरोपियों को वन विभाग की टीम ने पकड़ा है। वन्य जीव संरक्षण अधिनियम धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई। इसके बाद आरोपियों को न्यायालय गरियाबंद पेश किया गया।

सोमवार को एक वन्य जीव चीतल का शिकार करने के मामले में परिक्षेत्र तौरेंगा के अंतर्गत एंटी पोचिंग टीम, वन अमला द्वारा वन अपराध (अवैध शिकार ) के 10 आरोपियों को हिरासत में लिया। इसके बाद वन अपराध वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धाराओं के तहत वन अपराध दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय गरियाबंद पेश किया गया।

इस कार्रवाई में एंटी पोचिंग टीम के प्रभारी  गोपाल कश्यप, नोडल अधिकारी एंटी पोचिंग टीम परिक्षेत्र अधिकारी तौरेंगा ओमप्रकाश प्रकाश राव, फलेश्वर दीवान, रोहित कुमार निषाद, परिक्षेत्र तौरेंगा अन्तर्गत राकेश सिंह परिहार आदि शामिल रहे।

Read More

Advertisement

Read More

Live TV

Join Us

WhatsApp Group Invite Chhattisgarh Daily News

विशेष रिपोर्ट

विशेष लेख : प्रकृति की गोद में बसा जशपुर का अनुपम पर्यटन स्थल ‘रानीदाह‘

विशेष लेख : प्रकृति की गोद में बसा जशपुर का अनुपम पर्यटन स्थल ‘रानीदाह‘

विशेष लेख : आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

विशेष लेख : आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

’विशेष लेख’ : ’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान’

’विशेष लेख’ : ’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान’

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

ज्योतिष और हेल्थ

मिसकैरेज की चुप्पी की भारी कीमत: 7 करोड़ महिलाओं के सामने नौकरी छोड़ने की नौबत

मिसकैरेज की चुप्पी की भारी कीमत: 7 करोड़ महिलाओं के सामने नौकरी छोड़ने की नौबत

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

खेल

गोवा में युवी का ‘नो प्लान’ वेकेशन, अभिषेक-नमन ने दिया यादों से भरा सरप्राइज

गोवा में युवी का ‘नो प्लान’ वेकेशन, अभिषेक-नमन ने दिया यादों से भरा सरप्राइज

भारत की शानदार जीत, विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान 64 रन से पराजित

भारत की शानदार जीत, विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान 64 रन से पराजित

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

व्यापार

तीन दिन नहीं खुलेंगे बैंक! 26, 27 और 28 जून की छुट्टियों से पहले कर लें जरूरी लेनदेन

तीन दिन नहीं खुलेंगे बैंक! 26, 27 और 28 जून की छुट्टियों से पहले कर लें जरूरी लेनदेन

डीजल खरीद पर नई सीमा लागू, अब एक बार में सिर्फ 200 लीटर तक मिलेगा ईंधन

डीजल खरीद पर नई सीमा लागू, अब एक बार में सिर्फ 200 लीटर तक मिलेगा ईंधन

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

गैजेट्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

राजनीति

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

Entertainment

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

Quick Links

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • विश्व
  • मनोरंजन

  • रोजगार
  • राजनीति
  • खेल
  • राजधानी
  • ज्योतिष

  • गैजेट्स
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो गैलरी
  • Entertainment
  • संपर्क

Location Map

Contact Us

Address :

Baran Bazar, Favara Chowk, Gowli Para Road, Behind SBI ATM, Raipur (Chhattisgarh) - 492001

Phone No. : 0771-4032133

Email Id : [email protected]

RNI No. :
CHHHIN16912 GARJA CHHATTISGARH NEWS

Copyright © 2013-2026 Garja Chhattisgarh News All Rights Reserved | Privacy Policy | Disclaimer | Powered by : Softbit Solution