× Popup Image
Garja Chhattisgarh News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    सरकारी कर्मियों की सैलरी में होगा इजाफा, डीए बढ़ोतरी से मिली बड़ी राहत

    सरकारी कर्मियों की सैलरी में होगा इजाफा, डीए बढ़ोतरी से मिली बड़ी राहत

    योग बना वैश्विक आंदोलन, 210 भारतीय मिशनों ने रचा नया इतिहास

    योग बना वैश्विक आंदोलन, 210 भारतीय मिशनों ने रचा नया इतिहास

    मॉनसून की रफ्तार तेज, इन राज्यों में जल्द दस्तक; यूपी को भी मिलेगी गर्मी से राहत

    मॉनसून की रफ्तार तेज, इन राज्यों में जल्द दस्तक; यूपी को भी मिलेगी गर्मी से राहत

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: देर रात तक चली SIT की जांच, 9 पेन ड्राइव में जुटाए अहम सुबूत

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: देर रात तक चली SIT की जांच, 9 पेन ड्राइव में जुटाए अहम सुबूत

    पॉलिसी के 5 दिन बाद पत्नी की मौत, क्लेम विवाद में पति की बड़ी जीत, अब पति को मिलेंगे 50 लाख

    पॉलिसी के 5 दिन बाद पत्नी की मौत, क्लेम विवाद में पति की बड़ी जीत, अब पति को मिलेंगे 50 लाख

  • छत्तीसगढ़
    पेट दर्द की शिकायत पर खुला दुष्कर्म का राज, आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

    पेट दर्द की शिकायत पर खुला दुष्कर्म का राज, आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

    1.77 करोड़ की निवेश ठगी का आरोपी जांजगीर-चांपा से गिरफ्तार

    1.77 करोड़ की निवेश ठगी का आरोपी जांजगीर-चांपा से गिरफ्तार

    अवैध खनिज परिवहन पर सख्त कार्रवाईः बिना अभिवहन पास चूना पत्थर गिट्टी से भरे 03 ट्रेलर जब्त

    अवैध खनिज परिवहन पर सख्त कार्रवाईः बिना अभिवहन पास चूना पत्थर गिट्टी से भरे 03 ट्रेलर जब्त

    बालोद

    बलोदा बाजार

    बलरामपुर

    बस्तर

    बेमेतरा

    बीजापुर

    बिलासपुर

    दन्तेवाड़ा

    धमतरी

    दुर्ग

    गरियाबंद

    जशपुर

    जान्जगीर-चाम्पा

    कोण्डागांव

    कोरबा

    कोरिया

    कांकेर

    कवर्धा

    महासमुन्द

    मुंगेली

    नारायणपुर

    रायगढ़

    राजनांदगांव

    रायपुर

    सूरजपुर

    सुकमा

    सरगुजा

    गोरेला पेंड्रा मरवाही

    खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

    मोहला मानपुर चौकी

    सारंगढ़-बिलाईगढ़

    मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

    सक्ति

  • संपादकीय
  • विश्व
    ब्रिटेन को मिला बड़ा झटका, प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने छोड़ी कुर्सी

    ब्रिटेन को मिला बड़ा झटका, प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने छोड़ी कुर्सी

    पाकिस्तान में ड्रोन स्ट्राइक से हड़कंप, अफगानिस्तान ने आतंकियों के कैंप किए तबाह

    पाकिस्तान में ड्रोन स्ट्राइक से हड़कंप, अफगानिस्तान ने आतंकियों के कैंप किए तबाह

    अमेरिका में बड़ा विमान हादसा: बी-52 बॉम्बर गिरा, 8 की जान गई

    अमेरिका में बड़ा विमान हादसा: बी-52 बॉम्बर गिरा, 8 की जान गई

    स्काइडाइविंग विमान हादसा: क्रैश में 12 लोगों की दर्दनाक मौत, इलाके में शोक

    स्काइडाइविंग विमान हादसा: क्रैश में 12 लोगों की दर्दनाक मौत, इलाके में शोक

    भूकंप के तेज झटकों से दहला फिलीपींस, भारी तबाही और अफरा-तफरी

    भूकंप के तेज झटकों से दहला फिलीपींस, भारी तबाही और अफरा-तफरी

  • मनोरंजन
    'अनकही' में दिखेगा रिश्तों का भावनात्मक सफर

    'अनकही' में दिखेगा रिश्तों का भावनात्मक सफर

    ₹90 करोड़ की दो बुगाटी टूरबिलॉन की मालकिन बनीं उर्वशी रौतेला

    ₹90 करोड़ की दो बुगाटी टूरबिलॉन की मालकिन बनीं उर्वशी रौतेला

    ‘धमाल 4’ का चटपटा सरप्राइज बना ‘चटनी’ गीत

    ‘धमाल 4’ का चटपटा सरप्राइज बना ‘चटनी’ गीत

    इतिहास रच गया उर्वशी रौतेला का लग्ज़री हैंडबैग

    इतिहास रच गया उर्वशी रौतेला का लग्ज़री हैंडबैग

    14 साल बाद लौट रही ‘कॉकटेल 2’, फैंस में जबरदस्त क्रेज

    14 साल बाद लौट रही ‘कॉकटेल 2’, फैंस में जबरदस्त क्रेज

  • रोजगार
    जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प 22 मई को आयोजित होगा

    जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प 22 मई को आयोजित होगा

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

  • राजनीति
    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

  • खेल
    भारत की शानदार जीत, विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान 64 रन से पराजित

    भारत की शानदार जीत, विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान 64 रन से पराजित

    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

  • राजधानी
    राज्यपाल श्री डेका से क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने की भेंट

    राज्यपाल श्री डेका से क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने की भेंट

    सेवा, समर्पण और सुशासन के 12 वर्ष : वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने श्री सुगन चंद फरमानिया से की आत्मीय भेंट

    सेवा, समर्पण और सुशासन के 12 वर्ष : वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने श्री सुगन चंद फरमानिया से की आत्मीय भेंट

    किसानों के चेहरे पर मिठास : भोरमदेव शक्कर कारखाना ने रचा देश में भुगतान नया रिकॉर्ड

    किसानों के चेहरे पर मिठास : भोरमदेव शक्कर कारखाना ने रचा देश में भुगतान नया रिकॉर्ड

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’: योग को जीवनशैली में शामिल करें - राज्यपाल श्री डेका

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’: योग को जीवनशैली में शामिल करें - राज्यपाल श्री डेका

    गधहाभाटा अब कहलाएगा ‘सोनपुर’, उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने ग्रामवासियों को सौंपी राजपत्र की प्रति

    गधहाभाटा अब कहलाएगा ‘सोनपुर’, उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने ग्रामवासियों को सौंपी राजपत्र की प्रति

  • ज्योतिष
    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

  • गैजेट्स
    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

  • संपर्क

राष्ट्रीय

Previous123456789...5556Next

सरकारी कर्मियों की सैलरी में होगा इजाफा, डीए बढ़ोतरी से मिली बड़ी राहत

Posted on :22-Jun-2026
सरकारी कर्मियों की सैलरी में होगा इजाफा, डीए बढ़ोतरी से मिली बड़ी राहत

West Bengal DA Hike 2026 : शुभेंदु अधिकारी की अगुवाई वाली बंगाल सरकार ने राज्य कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार की तरफ से सरकारी कर्मचारियों का डीए एक झटके में ही 20 प्रतिशत बढ़ा दिया है। इस बढ़ोतरी के बाद राज्य में सरकारी कर्मचारियों का डीए बढ़कर 38 प्रतिशत पहुंच गया है। बता दें, आज सोमवार को राज्य की नई सरकार की तरफ से पहला बजट पेश किया गया है। वित्त मंत्री स्वप्न दास गुप्ता ने डीए बढ़ोतरी का ऐलान किया है।

1 अक्टूबर से मिलेगा बढ़ा हुआ डीए

राज्य कर्मचारियों को यह बढ़ा हुआ डीए 1 अक्टूबर से मिलेगा। यानी अब उनकी सैलरी में महंगाई भत्ता का हिस्सा 1 अक्टूबर से 38 प्रतिशत हो जाएगा। बता दें, राज्य में अभी 6वां वेतन आयोग लागू है। भाजपा ने चुनाव के दौरान राज्य कर्मचारियों से 7वें वेतन आयोग को लागू करने का वादा किया था। जिसके गठन की मंजूरी शुभेंदु कैबिनेट ने पहले ही दे दी थी।

किसे कितना होगा फायदा

जिन राज्य कर्मचारियों का बेसिक पे 20,000 होगा उन्हें अबतक 3600 रुपये डीए के मिलते हैं। जोकि 1 अक्टूबर से 7600 रुपये हो जाएगा। यानी हर महीने 4000 रुपये का फायदा होगा। वहीं, जिन कर्मचारियों का बेसिक पे 30,000 रुपये है। उनका डीए 38 प्रतिशत होने पर 11400 रुपये होगा। जो मौजूदा डीए से 6000 रुपये अधिक है। बता दें, बंगाल में जिन कर्मचारियों का बेसिक पे 75000 रुपये है। उनको डीए बढ़ोतरी के बाद अब महंगाई भत्ता 28500 रुपये मिलेगा। जोकि मौजूदा डीए से 15000 रुपये अधिक है।

राज्य में भरे जाएंगे 1 लाख पोस्ट

डीए के ऐलान के साथ-साथ बंगाल के वित्त मंत्री ने कहा कि वो 1 लाख खाली सरकारी पोस्ट को भी आने वाले समय में चरण बद्ध तरीके से भरेंगे। उन्होंने कहा कि इसमें से 33 प्रतिशत सीट महिलाओं के लिए आरक्षित रहेगी। वित्त मंत्री ने बजट भाषण में बताया कि सरकार ने कलकत्ता स्टॉक एक्सचेंज को फिर से शुरू करने का प्रस्ताव रखा है।

केंद्रीय कर्मचारियों को कितना मिलता है डीए?

केंद्र सरकार की तरफ से केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में हर साल दो बार इजाफा किया जाता है। इस बार केंद्र सरकार ने 2 प्रतिशत डीए की बढ़ोतरी केंद्रीय कर्मचारियों के लिए किया है। मौजूदा समय में केंद्रीय कर्मचारियों को 60 प्रतिशत डीए मिल रहा है। अब देखना है कि जुलाई डीए का ऐलान सरकार की तरफ से कब किया जाता है।(एजेंसी)

Read More

योग बना वैश्विक आंदोलन, 210 भारतीय मिशनों ने रचा नया इतिहास

Posted on :22-Jun-2026
योग बना वैश्विक आंदोलन, 210 भारतीय मिशनों ने रचा नया इतिहास

अनिल बेदाग

मुंबई : दुनिया भर में 21 जून 2026 को 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस अभूतपूर्व उत्साह के साथ मनाया गया। जहां भारत में मुख्य कार्यक्रम पश्चिम बंगाल के कोलकाता में आयोजित हुआ, वहीं सरहदों के पार विदेशों में भी भारतीय संस्कृति की इस अनमोल धरोहर की गूंज सुनाई दी। इस वर्ष यह वैश्विक उत्सव 'स्वस्थ आयु के लिए योग' की विशेष थीम पर केंद्रित रहा, जिसने हर उम्र के लोगों को एक्टिव और निरोगी जीवन जीने की राह दिखाई।

विदेश मंत्रालय और भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) के साझा सहयोग से दुनिया भर में फैले 210 से अधिक भारतीय मिशनों और दूतावासों ने करीब 2,500 से अधिक ऐतिहासिक व सार्वजनिक स्थानों पर भव्य योग शिविरों का आयोजन किया।

अमेरिका में भारत के राजदूत विनय क्वात्रा की उपस्थिति में प्रतिष्ठित लिंकन मेमोरियल पर भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों योग प्रेमियों ने भाग लिया। इस दौरान पारंपरिक आयुर्वेदिक पद्धतियों की जानकारी देने के लिए विशेष 'आयुर्वेद कॉर्नर' भी बनाए गए थे। वहीं दूसरी ओर न्यूयॉर्क स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास के सहयोग से दुनिया भर में प्रसिद्ध टाइम्स स्क्वायर पर एक विशाल योग सभा का समन्वय किया गया।, जहां सत्र का नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के योग गुरु एच. आर. नागेंद्र ने किया।

अमेरिका स्थित भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कुछ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, ‘‘आईडीवाई 2026 सिर्फ़ योग तक ही सीमित नहीं था! पारंपरिक वेलनेस तरीकों को दिखाने वाले आयुर्वेद कॉर्नर से लेकर डुपॉन्ट सर्कल, वर्ल्ड बैंक और स्थानीय समुदायों के साथ हुए शुरुआती कार्यक्रमों तक — भारतीय दूतावास ने वॉशिंगटन डी.सी. के हर कोने में योग की भावना को पहुंचाया।’’

इसके अलावा शंघाई से लेकर टोरंटो तक और अफ्रीका से लेकर ऑस्ट्रेलिया तक योग की धूम देखने को मिली। चीन के शंघाई में स्थित भारत के महावाणिज्य दूतावास द्वारा वहां के प्रसिद्ध 'बंड फाइनेंस सेंटर' (बीएफसी) में एक विशाल सत्र आयोजित किया गया। कनाडा के टोरंटो में ओंटारियो विधानसभा की ऐतिहासिक इमारत के सामने सामूहिक योग शिविर लगाया गया, जिसमें प्रवासी भारतीयों और विदेशी नागरिकों की भारी मौजूदगी रही। ब्रिटेन के बर्मिंघम स्थित विक्टोरिया स्क्वायर और यूरोप में जर्मनी तथा स्वीडन के दूतावासों ने भी विशाल खुले मैदानों में योग शिविरों के जरिए जन-जन को निरोग रहने का संदेश दिया।

अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स स्थित ओलंपिक पार्क में बड़े स्तर पर योग उत्सव आयोजित हुआ, जहां इस बार पहली बार दिव्यांगजनों के लिए विशेष योग सत्र और भारत के पारंपरिक व्यंजनों व वस्त्रों की प्रदर्शनी लगाई गई।

विभिन्न संस्कृतियों और भाषाओं के अंतर को पाटते हुए संयुक्त राष्ट्र की छह आधिकारिक भाषाओं—अरबी, चीनी, अंग्रेजी, फ्रांसीसी, रूसी और स्पेनिश—में अनुवादित कॉमन योग प्रोटोकॉल (सीवाईपी) के जरिए दुनिया के अलग-अलग कोनों में बैठे लोगों ने एक सुर में योग व प्राणायाम का अभ्यास किया। विदेशी धरती पर उमड़ी यह भीड़ साफ बयां कर रही है कि ‘भारत का योग’अब केवल एक दिन का उत्सव नहीं, बल्कि दुनिया भर के कार्यस्थलों और जीवनशैली का हिस्सा बनकर एक बड़ा वैश्विक 'आरोग्य आंदोलन' बन चुका है।

Read More

मॉनसून की रफ्तार तेज, इन राज्यों में जल्द दस्तक; यूपी को भी मिलेगी गर्मी से राहत

Posted on :20-Jun-2026
मॉनसून की रफ्तार तेज, इन राज्यों में जल्द दस्तक; यूपी को भी मिलेगी गर्मी से राहत

Rain Alert, IMD Weather Update 20 June : यूपी समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में गर्मी पड़ रही है। लोग बेसब्री से मॉनसून का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच, मॉनसून पर खुशखबरी सामने आई है कि 23 जून को यह कई राज्यों में पहुंचने वाला है। मौसम विभाग ने बताया है कि महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में यह 23 को पहुंच जाएगा।

यानी कि इन राज्यों में पड़ रही गर्मी से राहत मिलेगी। इसके अलावा, सब हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत में 21 जून तक बहुत भारी बारिश होगी। वहीं, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र में आज और पूर्वी उत्तर प्रदेश, विदर्भ में 25 जून, बिहार, तेलंगाना में 21 जून तक हीटवेव चलेगी। उसके बाद भारी गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। मध्य और पूर्वी भारत में आज कई राज्यों में आंधी तूफान चलने की चेतावनी जारी की गई है।

उत्तर भारत के कुछ राज्यों में बारिश का अलर्ट है। जम्मू कश्मीर, लद्दाख में 20-22 जून के बीच बारिश होगी। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में 20-26 जून के बीच बरसात होगी। हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब में 20-23 जून, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 20 जून, 26 जून, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 25-26 जून के बीच बारिश होगी। पश्चिमी राजस्थान में 20-24 जून, पूर्वी राजस्थान में 20-26 जून के बीच बारिश देखने को मिलेगी। हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब में 20-23 जून के बीच तेज स्पीड से आंधी तूफान और बिजली कड़कने का अलर्ट है। इसके अलावा, पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी राजस्थान में 20 जून को आंधी चलने वाली है।जम्मू कश्मीर, लद्दाख में 20-21 जून को ओले गिरेंगे।

मध्य भारत की बात करें तो छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, पश्चिमी मध्य प्रदेश में 20-26 जून के बीच बारिश होगी। पश्चिमी मध्य प्रदेश में 21-24 जून, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ में 20-24 जून, छत्तीसगढ़ में 20-26 जून के बीच बारिश, आंधी, तेज हवाओं का अलर्ट है।

पूर्वी भारत की बात करें तो अंडमान और निकोबार द्वीप, सब हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 20-26 जून, गंगीय पश्चिम बंगाल में 20-25 जून, ओडिशा में 20-21 जून के बीच बरसात देखने को मिलने वाली है। गंगीय पश्चिम बंगाल में 26 जून, बिहार, झारखंड में 20-26 जून, ओडिशा में 22-26 जून के बीच बरसात होगी।

वहीं, अंडमान और निकोबार द्वीप में 20-26 जून, सब हिमालयी पश्चिम बंगाल में 20 जून, गंगीय पश्चिम बंगाल में 20-21 जून, झारखंड में 22-26 जून, बिहार में 20-22 जून, 25-26 जून, ओडिशा में 22-24 जून को बारिश, आंधी तूफान चलेगा। पूर्वोत्तर भारत की बात करें तो अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 20-26 जून को बारिश होगी। अरुणाचल प्रदेश में 20-24 जून, असम, मेघालय में 23-26 जून, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 20-23 जून में बहुत भारी बारिश होगी।(एजेंसी)

Read More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: देर रात तक चली SIT की जांच, 9 पेन ड्राइव में जुटाए अहम सुबूत

Posted on :20-Jun-2026
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: देर रात तक चली SIT की जांच, 9 पेन ड्राइव में जुटाए अहम सुबूत

Ram Mandir News : राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपों की जांच जारी है। शुक्रवार को जांच का पांच दिन था। एसआईटी के अधिकारियों ने प्रारम्भिक रिपोर्ट लगभग तैयार कर ली है। माना जा रहा है कि शनिवार की शाम तक एसआईटी प्रारंभित रिपोर्ट सीएम योगी को सौंप सकती है। इसके लिए शुक्रवार को भी देर रात तक अफसर लिखा-पढ़ी में व्यस्त रहे। बताया जा रहा है कि एसआईटी ने 9 पेनड्राइव में जरूरी दस्तावेजों और साक्ष्यों को संकलित कर सुरक्षित किया है। फिलहाल पांचवें दिन से अधिकारियों ने जांच में पूरी सख्ती बरती है और लगातार लोगों से पूछताछ की है। इस पूछताछ में कई नये नाम भी शामिल हुए हैं जिसमें श्रद्धालुओं के द्वारा भगवान को अर्पित किए गए आभूषणों के इधर-उधर गायब हो जाने के आरोपों से सम्बन्धित लोग प्रमुख रुप से सम्मिलित किए गए हैं।

नौ संदिग्धों में दो की खास भूमिका

राम मंदिर में चढ़ावे की धांधली के प्रकरण की छानबीन के लिए यहां पहुंची एसआईटी पांच दिन तक आठ से दस घंटे तक के कठिन परिश्रम के बाद भी इस सवाल का जवाब नहीं खोज पाई कि राम मंदिर में होने वाली घटनाओं को लेकर ट्रस्टियों की चुप्पी क्यों नहीं टूटी। एसआईटी के अधिकारियों ने इस प्रश्न का जवाब जानने के लिए मौखिक पूछताछ के साथ लिखित रूप से भी सवाल जवाब किए फिर भी इसका संतोषजनक जवाब ट्रस्टियों ने नहीं दिया। फिलहाल एसआईटी के सदस्यों की ओर से पड़ताल जारी है। पड़ताल की कड़ी में सभी से अलग-अलग व सामूहिक पूछताछ के साथ ग्रीन हाउस के अलग-अलग कक्ष में अलग-अलग अधिकारियों द्वारा पूछताछ की जा रही है। गणना कार्य में लगे नौ संदिग्ध कर्मचारियों से पूछताछ में दो व्यक्तियों जिनमें एक गणना प्रभारी भी है, का नाम बार-बार समान रूप से आया है।

बैंक कर्मियों को जांच से मुक्त रखने वालों की सामने आई भूमिका

सूत्र बताते हैं कि इन्हीं लोगों की सीसीटीवी कैमरे की निगरानी को पुलिस कंट्रोल रूम से अलग करने में भी भूमिका रही है। इसके अलावा गणना स्थल में आवागमन के दौरान बैंक कर्मियों को जांच से मुक्त रखने में इन्हीं लोगों की भूमिका सामने आई है। इसके कारण एस आईटी का शिकंजा गणना प्रभारी पर कसता जा रहा है। सूत्र बताते हैं कि गणना स्थल में नियुक्त गणना कर्मियों की भर्ती में भी गणना प्रभारी की ओर से संस्तुति की जाती रही।

बताया जाता है कि संगठन के कार्यकर्ता के रूप में इन गणना कर्मियों को नियुक्त कराया गया। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र महासचिव चंपतराय के करीबी व राम मंदिर के सेवादार रामशंकर यादव टिन्नू से लेकर गणना कर्मियों द्वारा इस बात की पुष्टि के बाद जांच अधिकारी बहुत सतर्कता के साथ छानबीन कर रहे कि संगठित अपराध की कोई सुनियोजित योजना तो नहीं थी अथवा अवसर पाकर षड्यंत्र को अंजाम दिया गया।

बैंक कर्मियों को जांच से मुक्त रखने वालों की सामने आई भूमिका

सूत्र बताते हैं कि इन्हीं लोगों की सीसीटीवी कैमरे की निगरानी को पुलिस कंट्रोल रूम से अलग करने में भी भूमिका रही है। इसके अलावा गणना स्थल में आवागमन के दौरान बैंक कर्मियों को जांच से मुक्त रखने में इन्हीं लोगों की भूमिका सामने आई है। इसके कारण एस आईटी का शिकंजा गणना प्रभारी पर कसता जा रहा है। सूत्र बताते हैं कि गणना स्थल में नियुक्त गणना कर्मियों की भर्ती में भी गणना प्रभारी की ओर से संस्तुति की जाती रही।

बताया जाता है कि संगठन के कार्यकर्ता के रूप में इन गणना कर्मियों को नियुक्त कराया गया। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र महासचिव चंपतराय के करीबी व राम मंदिर के सेवादार रामशंकर यादव टिन्नू से लेकर गणना कर्मियों द्वारा इस बात की पुष्टि के बाद जांच अधिकारी बहुत सतर्कता के साथ छानबीन कर रहे कि संगठित अपराध की कोई सुनियोजित योजना तो नहीं थी अथवा अवसर पाकर षड्यंत्र को अंजाम दिया गया।(एजेंसी)

Read More

पॉलिसी के 5 दिन बाद पत्नी की मौत, क्लेम विवाद में पति की बड़ी जीत, अब पति को मिलेंगे 50 लाख

Posted on :20-Jun-2026
पॉलिसी के 5 दिन बाद पत्नी की मौत, क्लेम विवाद में पति की बड़ी जीत, अब पति को मिलेंगे 50 लाख

Policy Purchase : विशाखापट्टनम के एक उपभोक्ता आयोग ने जीवन बीमा से जुड़े एक मामले में बेहद अहम फैसला सुनाया है। एक महिला की लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदने के महज 5 दिन बाद हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। जब पति ने डेथ क्लेम के लिए आवेदन किया, तो बीमा कंपनी ने गलत जानकारी देने का आरोप लगाते हुए क्लेम खारिज कर दिया। अब उपभोक्ता आयोग ने कंपनी के इस रवैये को 'सेवा में कमी' मानते हुए 50 लाख रुपये का भुगतान करने का सख्त आदेश दिया है।

क्या है पूरा मामला?

विशाखापट्टनम के रहने वाले 53 वर्षीय सवारा भास्कर की पत्नी सवारा राधा ने 10 मार्च 2025 को 'HDFC लाइफ स्मार्ट प्रोटेक्ट प्लान' खरीदा था। इस पॉलिसी के लिए उन्होंने 50,000 रुपये का सालाना प्रीमियम चुकाया था। इस पॉलिसी के तहत 50 लाख रुपये का रिस्क कवर मिलना था। पॉलिसी शुरू होने के ठीक 5 दिन बाद, यानी 15 मार्च 2025 को सवारा राधा की घर पर हार्ट अटैक आने से अचानक मौत हो गई।

बीमा कंपनी ने क्यों रद्द कर दी पॉलिसी?

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, पत्नी के निधन के बाद सवारा भास्कर (जो पॉलिसी में नॉमिनी भी थे) ने 50 लाख रुपये के क्लेम के लिए आवेदन किया। इसके जवाब में HDFC लाइफ इंश्योरेंस ने 10 अप्रैल 2025 को उन्हें 'पॉलिसी कैंसिलेशन' का लेटर भेज दिया।

कंपनी ने दावा किया कि जांच में सामने आया है कि पॉलिसी लेते समय फॉर्म में अहम तथ्यों को छिपाया गया और प्रोफाइल से जुड़ी गलत जानकारी दी गई।सुनवाई के दौरान कंपनी के वकील ने दलील दी कि पॉलिसी को शुरुआती 'फ्री-लुक' पीरियड के दौरान ही जांच के बाद रद्द कर दिया गया था, इसलिए पति का क्लेम पर कोई अधिकार नहीं बनता।

उपभोक्ता आयोग की फटकार, क्या कहा?

परेशान होकर सवारा भास्कर ने अपने वकील डी. सुब्रमण्यम के जरिए उपभोक्ता आयोग का दरवाजा खटखटाया। आयोग के अध्यक्ष डॉ. गुदला तनुजा और सदस्य वर्री कृष्ण मूर्ति की बेंच ने मामले की सुनवाई करते हुए बीमा कंपनी को कड़ी फटकार लगाई। आयोग ने कहा कि प्रीमियम राशि प्राप्त करके पॉलिसी जारी करने के बाद, कंपनी बिना कोई सबूत पेश किए 'बचाव वाले क्लॉज' का सहारा लेकर अपनी जिम्मेदारी से पीछे नहीं हट सकती।

कंपनी ऐसा कोई भी सबूत पेश करने में पूरी तरह नाकाम रही, जिससे यह साबित हो सके कि पॉलिसीधारक ने प्रपोजल फॉर्म में कोई गलत जानकारी दी थी। बिना किसी पुख्ता आधार के क्लेम खारिज करना और पॉलिसी रद्द करना 'सेवा में कमी' और 'अनुचित व्यापार व्यवहार' की श्रेणी में आता है।

इस फैसले में एक अहम टिप्पणी यह भी की गई कि बीमा कंपनियां केवल इस आधार पर अपनी जिम्मेदारी से नहीं बच सकतीं कि पॉलिसीधारक की मौत पॉलिसी लेने के तुरंत बाद हो गई है। अगर वैध पॉलिसी लागू है, तो क्लेम देना ही होगा।

अब कंपनी को क्या-क्या चुकाना होगा?

आयोग ने HDFC लाइफ इंश्योरेंस को सख्त निर्देश दिया है कि वह पति को ये भुगतान करे-

50 लाख रुपये की पूरी क्लेम राशि, जिस पर 15 मार्च 2025 से 6 प्रतिशत प्रति वर्ष की दर से ब्याज भी देना होगा। बेवजह की मानसिक परेशानी झेलने के लिए 25,000 रुपये का हर्जाना। कानूनी और अन्य खर्चों के तौर पर 5,000 रुपये।(एजेंसी)

Read More

पीएम-किसान की 20वीं किस्त कल होगी जारी

Posted on :20-Jun-2026
पीएम-किसान की 20वीं किस्त कल होगी जारी

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार

छत्तीसगढ़ के 24.52 लाख किसानों को मिलेंगे 490.54 करोड़ रुपये

रायपुर : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की 20वीं किस्त का वितरण शनिवार को किया जाएगा। इसके तहत छत्तीसगढ़ के 24 लाख 52 हजार 477 किसानों के बैंक खातों में 490.54 करोड़ रुपये सीधे अंतरित किए जाएंगे। प्रधानमंत्री द्वारा देशभर के किसानों को राशि जारी किए जाने के साथ ही राज्य के किसानों को भी इसका लाभ मिलेगा। वर्ष 2019 में शुरू हुई इस योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के किसानों को अब तक 10 हजार 783.90 करोड़ रुपये से अधिक की आर्थिक सहायता प्राप्त हो चुकी है। 

राज्य सरकार ने योजना का दायरा बढ़ाते हुए पात्र किसानों को अधिकाधिक लाभान्वित करने पर विशेष जोर दिया है। इसी क्रम में 2 लाख 34 हजार वन पट्टाधारी किसानों तथा 32 हजार 500 विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग के किसानों को भी योजना से जोड़ा गया है। वर्ष 2023-24 की तुलना में वर्ष 2025-26 में 2 लाख 80 हजार से अधिक नए किसान इस योजना के लाभार्थी बने हैं। 

राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने और कृषि को अधिक लाभकारी बनाने के उद्देश्य से फसल विविधीकरण को बढ़ावा दे रही है। कृषक उन्नति योजना के तहत धान के स्थान पर दलहन एवं तिलहन जैसी वैकल्पिक फसलें लेने वाले किसानों को 15 हजार रुपये प्रति एकड़ तथा अन्य खरीफ फसलों के लिए 10 हजार रुपये प्रति एकड़ की सहायता प्रदान की जा रही है।

प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (पीएम-आशा) के तहत पिछले दो वर्षों में राज्य में 26 हजार 605 किसानों से 53 हजार 718 क्विंटल चना, 1 हजार 949 किसानों से 2 हजार 344 क्विंटल सरसों, 1,210 किसानों से 360 क्विंटल मसूर, 141 किसानों से 87 क्विंटल अरहर तथा 62 किसानों से 148 क्विंटल सोयाबीन का समर्थन मूल्य पर उपार्जन किया गया है।

तिलहन उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय मिशन ऑन एडिबल ऑयल- ऑयलसीड्स के अंतर्गत वर्ष 2025-26 में 18 हाजर 747 हेक्टेयर क्लस्टर एवं 15 हजार 904 हेक्टेयर खंड प्रदर्शन आयोजित किए गए हैं। आगामी वर्ष में इस कार्यक्रम का और विस्तार किया जाएगा। इसी प्रकार राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के तहत प्रदेश के 57 हजार 625 किसान 23 हजार 050 हेक्टेयर क्षेत्र में प्राकृतिक खेती अपना चुके हैं। 
इस अभियान के संचालन में 922 कृषि सखियां और 307 बायो-इनपुट रिसोर्स सेंटर सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। कृषि  विभाग के अधिकारियों ने बताया कि किसान समृद्धि, लाभकारी खेती, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और कृषि आत्मनिर्भरता के लक्ष्य को लेकर विभिन्न योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। पीएम-किसान की 20वीं किस्त से लाखों किसानों को खरीफ सीजन की तैयारियों के लिए समय पर आर्थिक संबल मिलेगा।

Read More

बेवफाई का सदमा नहीं सह पाया पति, दर्दभरा सुसाइड नोट छोड़कर उठाया आत्मघाती कदम

Posted on :19-Jun-2026
बेवफाई का सदमा नहीं सह पाया पति, दर्दभरा सुसाइड नोट छोड़कर उठाया आत्मघाती कदम

मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक नवविवाहित युवक ने कथित तौर पर पत्नी के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से आहत होकर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान कांटी थाना क्षेत्र के सिरसिया खुर्द गांव निवासी 26 साल के अभय कुमार के रूप में हुई है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. मौके से मिले सुसाइड नोट में युवक ने अपनी मौत के लिए पत्नी को जिम्मेदार ठहराया है.

जानकारी के मुताबिक अभय कुमार की शादी 1 दिसंबर 2025 को हुई थी. परिजनों का कहना है कि शादी के कुछ समय बाद उसे पत्नी के किसी अन्य युवक से संबंध होने की जानकारी मिली थी. इसके बाद से वह लगातार मानसिक तनाव में रहने लगा था. अभय जयपुर में नौकरी करता था और शादी के बाद पत्नी को भी अपने साथ ले गया था.

परिवार का आरोप है कि पत्नी का कथित प्रेमी शादी के बाद भी उसके संपर्क में था. अभय के भाई का दावा है कि पत्नी उस युवक को अपना रिश्तेदार बताती थी. बाद में जब अभय को पूरे मामले की जानकारी मिली तो वह काफी परेशान रहने लगा. परिजनों के अनुसार, एक सप्ताह पहले पत्नी मायके चली गई थी. इसके बाद अभय के मोबाइल पर कथित तौर पर कुछ फोटो, वीडियो और आपत्तिजनक मैसेज आने लगे. इससे वह और अधिक तनाव में आ गया था.

मंगलवार सुबह अभय बिना किसी को बताए घर से निकल गया. काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की. इसी दौरान मुजफ्फरपुर-मोतिहारी रेलखंड पर कपरपुरा स्टेशन के समीप रेलवे ट्रैक से उसका शव बरामद किया गया.

घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है. नोट में अभय ने लिखा कि उसकी पत्नी किसी अन्य युवक से प्रेम करती है और इसी वजह से वह मानसिक रूप से टूट गया था. उसने साफ लिखा- मेरी मौत की जिम्मेदार मेरी पत्नी है. अंत में उसने 'सॉरी माय फैमिली' लिखते हुए अपने परिजनों से माफी मांगी. घटना की सूचना मिलने पर जीआरपी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.

हालांकि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया, जिसके बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया. कांटी थाना प्रभारी रविकांत पाठक ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है. घटनास्थल से मिले सुसाइड नोट और परिजनों के आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.(एजेंसी)

Read More

ट्रेन में आग की अफवाह से मचा हड़कंप, कई यात्री कूदे नीचे

Posted on :15-Jun-2026
ट्रेन में आग की अफवाह से मचा हड़कंप, कई यात्री कूदे नीचे

दूसरी ट्रेन की चपेट में आकर चार लोगों की मौत

मुरैना : मुरैना जिले के हेतमपुर और घेर रेलवे स्टेशनों के बीच रविवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह फैलने के बाद घबराए यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक दी। इसके बाद कुछ यात्री ट्रेन से उतरकर रेलवे ट्रैक पर आ गए और दूसरी लाइन पर आ रही पातालकोट एक्सप्रेस की चपेट में आ गए।

हादसे में तीन महिलाओं और एक मासूम बच्चे समेत कुल चार लोगों की मौत की सूचना है, जबकि कई अन्य यात्री घायल बताए जा रहे हैं। हालांकि मृतकों और घायलों की संख्या को लेकर प्रशासन की ओर से आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। जानकारी के मुताबिक, उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस ग्वालियर से मुरैना की ओर जा रही थी। इसी दौरान किसी यात्री ने डिब्बे में आग लगने की बात कही, जिससे बोगी में अफरातफरी मच गई।

घबराए यात्रियों ने आपातकालीन चेन खींचकर ट्रेन रोक दी और कई लोग नीचे उतर गए। इसी दौरान पास की लाइन पर धौलपुर की ओर से आ रही पातालकोट एक्सप्रेस वहां पहुंच गई और कुछ यात्री उसकी चपेट में आ गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही जीआरपी, आरपीएफ और मुरैना पुलिस की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं। राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया तथा मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। मृतकों की पहचान करने और उनके परिजनों से संपर्क करने की प्रक्रिया जारी है।(एजेंसी)

Read More

भारतीय नागरिकों की मौत से नाराज भारत, अमेरिका के सामने उठाया कड़ा विरोध

Posted on :12-Jun-2026
भारतीय नागरिकों की मौत से नाराज भारत, अमेरिका के सामने उठाया कड़ा विरोध

-अमेरिकी डिप्टी चीफ़ ऑफ़ मिशन को तलब कर दी चेतावनी

नई दिल्ली : केंद्रीय शिपिंग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने गुरुवार को बताया कि ओमान की खाड़ी में एक टैंकर पर अमेरिकी हमले में लापता तीन भारतीय नाविकों की मौत हो गई है। ओमान के पास टैंकर पर अमेरिकी सेना द्वारा किए गए हमले के बाद ये नाविक लापता बताए जा रहे थे। अमेरिका के मुताबिक निर्देशों का पालन न करने पर उसकी सेना ने जहाज पर सटीक हमला किया। अमेरिका ने यह भी कहा कि टैंकर ईरान से तेल ले जा रहा था। इस बीच जानलेवा हमले के बाद नई दिल्ली ने अमेरिकी डिप्टी चीफ़ ऑफ़ मिशन को तलब किया और हमले का कड़ा विरोध किया।

विदेश मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव नागराज नायडू ने टैंकर सेटेबेल्लो पर हमले के बाद अमेरिका के चार्ज डीअफेयर्स जेसन मीक्स को तलब किया। इस घटना के बाद भारत ने हमले की कड़ी निंदा की और जहाज पर मौजूद भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। विदेश मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि हम आज ओमान के तट के पास कमर्शियल जहाज सेटेबेल्लो पर हुए हमले की निंदा करते हैं। मंत्रालय ने बताया कि हमले के समय जहाज पर 24 भारतीय क्रू सदस्य मौजूद थे। मंत्रालय ने कहा कि 21 भारतीयों को बचा लिया गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक बाद में यूएस सेंट्रल कमांड ने पुष्टि की कि उसने ईरान के खिलाफ जारी समुद्री नाकेबंदी के तहत 9 जून की रात सेटेबेलो को निशाना बनाया। बयान के मुताबिक यूएस सेंट्रल कमांड ने पलाऊ के झंडे वाले सेटेबेलो को ओमान की खाड़ी से गुजरते समय बेकार कर दिया। इसमें कहा गया कि अमेरिकी सेना के निर्देशों का बार-बार पालन न करने पर एक अमेरिकी विमान ने जहाज के इंजन रूम में सटीक निशाना साधने वाले हथियारों से हमला किया।(एजेंसी)

Read More

ईरान की धमकी से बढ़ी चिंता, भारत में तेल संकट की आशंका गहराई

Posted on :11-Jun-2026
ईरान की धमकी से बढ़ी चिंता, भारत में तेल संकट की आशंका गहराई

नई दिल्ली : अमेरिकी हमलों के जवाब में ईरान ने एक बार फिर दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण और संवेदनशील जलमार्गों में से एक स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को पूरी तरह से बंद कर दिया है। इसके साथ ही ईरान ने सख्त लहजे में धमकी दी है कि इस जलमार्ग से गुजरने वाले किसी भी कमर्शियल जहाज या तेल टैंकर को निशाना बनाकर तबाह कर दिया जाएगा। इस नए घटनाक्रम के बाद भारत समेत दुनिया भर के बाजारों में एक बार फिर गहरे तेल संकट की आशंकाएं पैदा हो गई हैं, हालांकि भारतीय सरकार की ओर से अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान या प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

सूत्रों के अनुसार, ईरान की शीर्ष सैन्य कमान ने होर्मुज जलमार्ग को ब्लॉक करने के औपचारिक आदेश जारी कर दिए हैं। ईरान के कड़े रुख को देखते हुए यह साफ है कि यदि किसी भी देश के जहाज ने इस रास्ते से जबरन गुजरने की कोशिश की, तो उसे सीधे तौर पर एक सैन्य टारगेट माना जाएगा। स्थानीय रिपोर्टों में दावा किया जा रहा है कि यह अहम समुद्री रास्ता अब हर तरह के व्यापारिक और नागरिक जहाजों के आवागमन के लिए पूरी तरह ठप हो चुका है। यह ताजा तनाव तब शुरू हुआ जब दोनों देशों के बीच चल रहे संघर्षविराम के दौरान ही अमेरिका ने ईरान के भीतर कई ठिकानों पर हवाई हमले कर दिए। इससे ठीक पहले ईरान ने भी अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया था। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने इस सैन्य कार्रवाई की पुष्टि करते हुए कहा है कि कमांडर इन चीफ के निर्देशों के बाद अमेरिकी बलों ने ईरान में कई ठिकानों पर सेल्फ डिफेंस स्ट्राइक की हैं।

होर्मुज से गुजरते हैं भारतीय जहाज

होर्मुज के बंद होने का सबसे बड़ा और सीधा असर भारत पर पड़ने की आशंका है। भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों के लिए भारी मात्रा में पश्चिम एशिया पर निर्भर है। आंकड़ों के लिहाज से भारत का करीब 40 फीसदी कच्चा तेल आयात, 50 प्रतिशत से ज्यादा लिक्विफाइड नेचुरल गैस और लगभग 90 प्रतिशत एलपीजी इसी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के संकरे रास्ते से होकर भारत पहुंचता है। ऐसे में इस जलमार्ग के लंबे समय तक बंद रहने से भारत में ईंधन की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है और घरेलू बाजार में तेल-गैस की कीमतें तेजी से बढ़ सकती हैं।

हमने तो जवाब दिया है: अमेरिका

अमेरिका का कहना है कि यह कार्रवाई ईरान की ओर से लगातार किए जा रहे हमलों के जवाब में की गई है। इस कार्रवाई के दौरान ईरान के केश्म, बंदार अब्बास और सिरिक जैसे महत्वपूर्ण तटीय इलाकों में भारी धमाके सुने गए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी चेतावनी दी है कि ईरान पर उनके हमले लगातार और बेहद आक्रामक तरीके से जारी रहेंगे।

हम धमकी के आगे नहीं झुकेंगे: ईरान

दूसरी तरफ, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने पलटवार करते हुए कहा है कि उनका देश किसी भी विदेशी दबाव या धमकी के आगे झुकने वाला नहीं है और मजबूती से खड़ा रहेगा। इस बीच खबरें आ रही हैं कि ईरान के इस्लामिक रिवॉल्युशनरी गार्ड कोर ने होर्मुज जलमार्ग पर बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है और वहां से गुजरने का प्रयास कर रहे दो व्यापारिक जहाजों पर हमले किए हैं। हालांकि, इन हमलों में हुए नुकसान और जहाजों की राष्ट्रीयता की अभी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।(एजेंसी)

Read More

पीएम मोदी के नाम सबसे लंबी प्रधानमंत्री पारी, एनडीए ने किया भव्य सम्मान

Posted on :11-Jun-2026
पीएम मोदी के नाम सबसे लंबी प्रधानमंत्री पारी, एनडीए ने किया भव्य सम्मान

-भारत मंडपम में विशेष बैठक, 4,399 दिन पूरे कर नेहरू के रिकॉर्ड से आगे निकले

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय राजनीति में एक नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए देश के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। बुधवार को उनके कार्यकाल के 4,399 दिन पूरे होने पर एनडीए ने विशेष बैठक कर पीएम मोदी का सम्मान किया। इसके साथ ही पीएम मोदी ने भूतपूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के 4,398 दिनों के लगातार कार्यकाल के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने 26 मई 2014 को पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। इसके बाद वर्ष 2019 और 2024 में लगातार तीसरी बार सत्ता संभालते हुए उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है। इस अवसर पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में एक विशेष बैठक आयोजित कर प्रधानमंत्री मोदी को सम्मानित किया। इस विशेष बैठक में भाजपा और एनडीए शासित 22 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री तथा गठबंधन के वरिष्ठ नेता शामिल हुए। सभी नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके नेतृत्व की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान एनडीए नेताओं ने प्रधानमंत्री के साथ सामूहिक फोटो भी खिंचवाई।

झालमुड़ी खाकर खुशी जाहिर की

बैठक के बाद एक अनौपचारिक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी और एनडीए नेताओं ने पश्चिम बंगाल का लोकप्रिय व्यंजन झालमुड़ी खाते हुए खुशी जाहिर की। पश्चिम बंगाल भाजपा के वरिष्ठ नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने प्रधानमंत्री मोदी को अपने हाथों से झालमुड़ी परोसकर खिलाई। इस दौरान नेताओं के बीच सौहार्दपूर्ण माहौल देखने को मिला। उल्लेखनीय है कि अप्रैल 2026 में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने झाड़ग्राम में एक स्थानीय दुकान पर झालमुड़ी खाई थी। उस दौरान दुकान संचालक के साथ उनकी बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चित हुआ था।

देश ने हासिल कीं उपलब्धियां

एनडीए नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने पिछले 12 वर्षों में विकास, बुनियादी ढांचे, डिजिटल परिवर्तन और वैश्विक स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ाने के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। बैठक में आगामी राजनीतिक और विकासात्मक एजेंडे पर भी चर्चा की गई। प्रधानमंत्री की इस उपलब्धि को भाजपा और एनडीए ने ऐतिहासिक बताया है, जबकि राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है।(एजेंसी)

Read More

ईडी की बड़ी कार्रवाई: दिल्ली-नोएडा समेत चार राज्यों में ताबड़तोड़ छापेमारी

Posted on :10-Jun-2026
ईडी की बड़ी कार्रवाई: दिल्ली-नोएडा समेत चार राज्यों में ताबड़तोड़ छापेमारी

ये छापेमारी आम आदमी पार्टी के नेता संजीव अरोड़ा से जुड़े मामले में की

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी के नेता संजीव अरोड़ा से जुड़े मामले में ईडी ने दिल्ली-नोएडा समेत देश के चार राज्यों के अलग-अलग शहरों में छापेमारी की है। ईडी की टीमों ने कई ठिकानों पर एक साथ तलाशी ली। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग जुड़ी है। सूत्रों के मुताबिक एजेंसी ने पंजाब के लुधियाना और जालंधर, यूपी के बरेली, साथ ही दिल्ली-नोएडा क्षेत्र में कुल 6 ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया है, जिन जगहों पर छापेमारी की जा रही है, उनमें घर और कारोबारी दफ्तर शामिल हैं। ये ठिकाने उन लोगों और संस्थाओं से जुड़े बताए जा रहे हैं, जिनका नाम हैम्पटन स्काई रियल्टी लिमिटेड मामले की जांच में सामने आया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग यानी पैसे के अवैध हेरफेर से जुड़े मामले की जांच के तहत हुई। ईडी ने इस मामले में प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत कार्रवाई की है। एजेंसी ने पहले की पूछताछ में मिले इनपुट के आधार पर यह कदम उठाया। इस छापेमारी का मकसद अहम दस्तावेजों के साथ कई डिजिटल सबूत जुटाना था। इस मामले में ईडी पहले ही आप नेता संजीव अरोड़ा को गिरफ्तार कर चुकी है। जांच एजेंसी का कहना है कि मामले में कई वित्तीय लेनदेन और कारोबारी कड़ियों की पड़ताल की जा रही है।

रिपोर्ट के मुताबिक जांच टीम का पूरा फोकस यह समझने पर था कि इस खेल में किन-किन लोगों की भूमिका रही है। इसके अलावा पैसों के लेन-देन का नेटवर्क कितना बड़ा फैला था, इसकी कड़ियां भी जोड़ी गईं हैं। कई ठिकानों पर हुई इस कार्रवाई के बाद आने वाले समय में इस मामले से जुड़े कुछ बड़े खुलासे हो सकते हैं।

जालंधर में भी कई स्थानों पर छापे

जालंधर में मंगलवार सुबह ईडी ने शहर में कई स्थानों पर छापे मारे। जानकारी के मुताबिक ईडी की टीम ने आम आदमी पार्टी के कुछ नेताओं से जुड़े ठिकानों पर दबिश दी है। सूत्रों के मुताबिक न्यू जवाहर नगर स्थित आईकोनिक मॉल के नजदीक एक चार्टर्ड अकाउंटेंट के घर पर भी ईडी ने छापा मारा। सुबह से ही संबंधित स्थान पर ईडी की टीम दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की जांच में जुटी है। फिलहाल छापेमारी किस मामले में की जा रही है, इसे लेकर ईडी की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।(एजेंसी)

Read More

डीटीसी का सर्वर डाउन,पास नहीं बनने से लोग परेशान

Posted on :10-Jun-2026
डीटीसी का सर्वर डाउन,पास नहीं बनने से लोग परेशान

नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में लाइफलाइन कही जाने वाली डीटीसी का सर्वर रह रह कर अचानक डाउन होने से पास बनाने वालों की परेशानियां पिछले कई दिनों से बढ़ गई है। लोग रोजाना सुबह पास काउंटर पर लाइन में लगते हैं,किंतु सर्वर की वजह से उनका पास नहीं बन पाता है। इसको लेकर लोगों में गुस्सा एवं नाराजगी देखने को मिला।

कर्नाट पैलेस स्थित सिंधिया हाउस में पास काउंटर पर "सर्वर खराब है।पास नहीं बनेगा।" का बोड भी लगा दिया गया है। कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने बताया कि कई दिनों से यह समस्या पूरी दिल्ली में है।

Open photo

नागरिको ने इस समस्या को दिल्ली की भाजपा सरकार की नाकामी करार दिया है।साथ ही दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता एवं परिवहन मंत्री से इस समस्या को तुरंत दूर करने की मांग की है। एल.एस.

Read More

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने शौर्य चक्र से सम्मानित छत्तीसगढ़ पुलिस के जांबाज अधिकारियों को दी बधाई

Posted on :10-Jun-2026
वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने शौर्य चक्र से सम्मानित छत्तीसगढ़ पुलिस के जांबाज अधिकारियों को दी बधाई

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार

रायपुर : वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु  द्वारा ‘रक्षा अलंकरण समारोह’ में छत्तीसगढ़ पुलिस के जांबाज इंस्पेक्टर लक्ष्मण केवट एवं इंस्पेक्टर रामेश्वर प्रसाद देशमुख को शौर्य चक्र से सम्मानित किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि यह सम्मान दोनों अधिकारियों के अद्वितीय साहस, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण का गौरवपूर्ण प्रमाण है। विषम परिस्थितियों में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए उन्होंने जिस वीरता और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया है, वह पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ पुलिस के इन वीर अधिकारियों ने अपने साहसिक कार्यों से न केवल प्रदेश बल्कि पूरे देश का मान बढ़ाया है। उनका यह सम्मान छत्तीसगढ़ के युवाओं को राष्ट्रसेवा और कर्तव्यपरायणता के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा।

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने दोनों अधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि प्रदेश को उनके शौर्य और समर्पण पर गर्व है।

Read More

स्टील प्लांट में बड़ा हादसा: पिघले स्टील की चपेट में आने से 8 मजदूरों की मौत

Posted on :09-Jun-2026
स्टील प्लांट में बड़ा हादसा: पिघले स्टील की चपेट में आने से 8 मजदूरों की मौत

-विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में लेडल फटने से हुआ हादसा

-कई कर्मचारी घायल, राहत-बचाव कार्य जारी, गृह मंत्री ने मांगी विस्तृत रिपोर्ट

विशाखापट्टनम : आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम स्थित स्टील प्लांट में सोमवार को हुए भीषण औद्योगिक हादसे में कम से कम आठ कर्मचारियों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। दुर्घटना प्लांट की एसएमएस-2 और एसटीसी-3 हीट फैसिलिटी में उस समय हुई, जब अत्यधिक तापमान पर मौजूद पिघले हुए स्टील से भरा एक लेडल अचानक फट गया और बड़ी मात्रा में स्टील का रिसाव होने लगा।

हादसे के बाद पूरे संयंत्र में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज धमाके के साथ पिघला हुआ स्टील आसपास फैल गया, जिससे वहां काम कर रहे कर्मचारी इसकी चपेट में आ गए। दुर्घटना के बाद कर्मचारियों और अधिकारियों aने जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों की ओर दौड़ लगाई। विशाखापट्टनम स्टील प्लांट सर्किल इंस्पेक्टर केसव राव ने हादसे की पुष्टि करते हुए मीडिया को बताया कि दुर्घटना में आठ कर्मचारियों की मौत हुई है, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। कुछ घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही प्लांट के सुरक्षा कर्मी, अग्निशमन दल और आपदा प्रबंधन टीमें मौके पर पहुंच गईं। राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर शुरू किया गया और आग पर काबू पाने के प्रयास किए गए। अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्र को घेरकर अन्य कर्मचारियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।

गृहमंत्री ने दिए राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश

हादसे पर आंध्र प्रदेश की गृह मंत्री वांगलापुडी अनीता ने तत्काल संज्ञान लिया। उन्होंने विशाखापट्टनम जिला कलेक्टर और शहर के पुलिस आयुक्त से फोन पर बातचीत कर घटना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। मंत्री ने अधिकारियों को घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। गृह मंत्री ने बताया कि वह स्वयं घटनास्थल के लिए रवाना हो गई हैं और लगातार अधिकारियों के संपर्क में हैं।(एजेंसी)

Read More

देशभर में बदला मौसम का मिजाज, कई राज्यों में लू तो कई जगह बारिश की चेतावनी

Posted on :27-May-2026
देशभर में बदला मौसम का मिजाज, कई राज्यों में लू तो कई जगह बारिश की चेतावनी

मौसम का डबल अटैक: कहीं झुलसा रही गर्मी, तो कहीं भारी बारिश का अलर्ट

-उधर 90 किमी की रफ्तार वाले तूफान का अलर्ट

नई दिल्ली : देश इस समय मौसम के सबसे अनोखे और खतरनाक दौर से गुजर रहा है। एक तरफ उत्तर और मध्य भारत के कई हिस्से भीषण गर्मी से तप रहे हैं, तो दूसरी तरफ मौसम विभाग ने सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के चलते देश के 17 राज्यों में तेज आंधी, मूसलाधार बारिश और वज्रपात का बड़ा अलर्ट जारी किया है। अगले 72 घंटे देश के कई हिस्सों के लिए बेहद संवेदनशील माने जा रहे हैं, जहां 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चल सकती हैं।

मौसम का यह बदला हुआ रूप सिर्फ राहत नहीं देगा बल्कि कई जगह तबाही भी मचा सकता है। विशेषज्ञ मान रहे हैं कि गर्म हवाओं और सक्रिय वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के टकराव की वजह से उत्तर और पूर्वी भारत में मौसम बेहद अस्थिर हो गया है। बिहार, झारखंड, यूपी और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में हालात ज्यादा गंभीर हो सकते हैं। वहीं पहाड़ी इलाकों में ओलावृष्टि और अचानक बर्फबारी तक की चेतावनी जारी की गई है। वहीं मौसम विभाग ने आंधी और बिजली चमकने के दौरान लोगों को खुले मैदानों, पेड़ों, कमजोर संरचनाओं और बिजली के खंभों से दूर रहने की सख्त हिदायत दी है। तेज हवाओं और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान होने की आशंका को देखते हुए किसानों को भी खेतों में न जाने और लगातार मौसम अपडेट देखते रहने को कहा गया है।

उत्तर और मध्य भारत: लू के बीच बारिश की उम्मीद

दिल्ली-एनसीआर: अगले दो दिन तक भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा और तापमान 43 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हालांकि, 28 मई से मौसम करवट लेगा और 29 मई को तेज हवाओं (50-60 किमी/घंटा) के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने से तापमान में 6 से 7 डिग्री तक की भारी गिरावट आएगी।

उत्तर प्रदेश: पश्चिमी और पूर्वी दोनों हिस्सों के सहारनपुर, मेरठ, नोएडा, गोरखपुर, प्रयागराज, आगरा और अयोध्या समेत कई जिलों में आंधी-बारिश का डबल अटैक देखने को मिलेगा। यहां 75 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और बिजली गिरने का अलर्ट है।

राजस्थान: फिलहाल बीकानेर, कोटा और शेखावाटी क्षेत्रों में तापमान 46 से 47 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। हालांकि, 28 मई से आंधी और हल्की बारिश के साथ मौसम धीरे-धीरे बदलना शुरू होगा।

मध्य प्रदेश: भोपाल, जबलपुर और रीवा संभाग सहित पूर्वी जिलों में धूलभरी आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है, जिससे 29 मई के बाद तापमान गिरेगा।

पंजाब और हरियाणा: अगले 48 घंटे चंडीगढ़, हिसार, लुधियाना और पटियाला में भीषण लू (हीटवेव) चलेगी और पारा 45 डिग्री के आसपास रहेगा। 29 मई से यहां हल्की बारिश और आंधी से मामूली राहत मिल सकती है।

पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत: सबसे खतरनाक ज़ोन

बिहार: राज्य इस समय सबसे खतरनाक रेड अलर्ट ज़ोन में है। पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्णिया, भागलपुर और किशनगंज समेत कई जिलों में 80 से 90 किमी/घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने और भारी बारिश व वज्रपात की आशंका है।

झारखंड: गिरिडीह, देवघर, दुमका, बोकारो और धनबाद में 65 से 70 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का ऑरेंज अलर्ट है। रांची सहित कई जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने का खतरा है।

पश्चिम बंगाल: कोलकाता, मालदा, बांकुड़ा, हुगली, पुरुलिया और 24 परगना में गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है। दक्षिण बंगाल में आंधी की रफ्तार 50 किमी/घंटे तक पहुंच सकती है।

पूर्वोत्तर राज्य: असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड और मिजोरम में अगले 48 घंटे मूसलाधार बारिश का दौर जारी रहेगा, जिससे बाढ़ और भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। गुवाहाटी और शिलॉन्ग में प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

पहाड़ी इलाके और दक्षिण भारत में बर्फबारी और मानसून की दस्तक

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश: उत्तराखंड के देहरादून, नैनीताल और पिथौरागढ़ में तेज आंधी-बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना है। वहीं, हिमाचल के शिमला, मनाली, कांगड़ा और कुल्लू में 60 से 70 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और ऊंचे इलाकों में अचानक बर्फबारी का अनुमान है।

दक्षिण भारत: केरल, तमिलनाडु (कोयंबटूर, नीलगिरि, कन्याकुमारी), कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में मानसून ने तेजी से दस्तक दे दी है। इन राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट है। समुद्र में ऊंची लहरें उठने की आशंका के चलते मछुआरों को तटीय इलाकों से दूर रहने की चेतावनी दी गई है।(एजेंसी)

Read More

पद्मनाभस्वामी मंदिर से करोड़ों के हीरे-जवाहरात और सोना गायब, मचा हड़कंप

Posted on :27-May-2026
पद्मनाभस्वामी मंदिर से करोड़ों के हीरे-जवाहरात और सोना गायब, मचा हड़कंप

-सुरक्षा पर उठे बड़े सवाल, मचा हड़कंप

तिरुवनंतपुरम : दुनिया के सबसे रहस्यमयी और अमीर मंदिरों में शुमार केरल के तिरुवनंतपुरम स्थित श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। सदियों पुराने खजाने और अपनी अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था के लिए मशहूर इस ऐतिहासिक मंदिर से वैर नाम नामक एक अत्यंत कीमती व दुर्लभ हीरे का आभूषण पिछले छह महीनों से गायब है। इसके साथ ही, भक्तों द्वारा श्रद्धा से दान किए गए करीब 78 ग्राम सोने का भी कोई आधिकारिक हिसाब-किताब नहीं मिल रहा है। यह गंभीर मामला तब और ज्यादा गर्मा गया जब पुलिस महानिदेशक की हालिया रिपोर्ट में इन बड़ी प्रशासनिक गड़बड़ियों और सुरक्षा चूकों का स्पष्ट रूप से जिक्र किया गया।

इस खुलासे के बाद अब मंदिर की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था, प्रशासनिक निगरानी और इसके अरबों के खजाने की देखरेख पर बेहद गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पद्मनाभस्वामी मंदिर सिर्फ एक धार्मिक आस्था का केंद्र ही नहीं है, बल्कि इसे भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और ऐतिहासिक संपदा का अद्वितीय प्रतीक माना जाता है। इसके बंद और रहस्यमयी तहखानों में अरबों-खरबों रुपये की अकूत संपत्ति होने के दावे हमेशा वैश्विक सुर्खियों में रहे हैं। ऐसे संवेदनशील स्थान के गर्भगृह से जुड़े कीमती आभूषणों और भक्तों के चढ़ावे की गुमशुदगी ने सबको हैरत में डाल दिया है।

रिपेयर के बहाने ले जाए जाते हैं पर वापस नहीं आते

जानकारी के मुताबिक, वैर नाम नामक इस हीरे के आभूषण को कुछ समय पहले मरम्मत के लिए भेजा गया था, लेकिन वह वापस आकर मंदिर के रिकॉर्ड में दर्ज ही नहीं हुआ। ठीक इसी तरह, मंदिर का एक पारंपरिक सोने का दीपक भी मरम्मत के नाम पर बाहर भेजा गया था, जो छह महीने बीत जाने के बाद भी अब तक वापस नहीं लौटा है। पुलिस प्रशासन ने इसे एक बेहद गंभीर सुरक्षा चूक माना है और डीजीपी ने राज्य सरकार को सख्त कदम उठाते हुए सभी कीमती वस्तुओं को तुरंत हाई-सिक्योरिटी स्ट्रॉन्ग रूम में शिफ्ट करने की हिदायत दी है।

आंतरिक मिलीभगत के बड़े नेटवर्क की आशंका

मंदिर प्रशासन के मौजूदा आधिकारिक रिकॉर्ड में कई अन्य कीमती वस्तुओं का हिसाब-किताब भी मेल नहीं खा रहा है। चूंकि इस मंदिर के तहखानों और खजाने की सुरक्षा के लिए बेहद कड़े प्रोटोकॉल लागू हैं, इसलिए रिकॉर्ड और वास्तविक संपत्ति में इतना बड़ा अंतर पाया जाना किसी गहरी प्रशासनिक लापरवाही या फिर किसी आंतरिक मिलीभगत के बड़े नेटवर्क की आशंका को जन्म देता है। डीजीपी की रिपोर्ट में पुरजोर सिफारिश की गई है कि मंदिर के निलावरा यानी मुख्य भंडारगृह के बाहर रखे गए सोने-चांदी के सभी सामानों को बिना किसी देरी के सुरक्षित स्ट्रॉन्ग रूम में स्थानांतरित किया जाए। साथ ही, भविष्य में दान में मिलने वाली तमाम वस्तुओं की डिजिटल रिकॉर्डिंग और मुस्तैद पुलिस निगरानी अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए।

अफसर की नियुक्ति ही नहीं की गई

इस पूरे घटनाक्रम ने मंदिर की वर्तमान कार्यप्रणाली को पूरी तरह से कटघरे में खड़ा कर दिया है। वर्तमान में इस विशाल मंदिर का संचालन एक पांच सदस्यीय प्रशासनिक समिति करती है, जिसमें एक सम्मानित जज, त्रावणकोर शाही परिवार का प्रतिनिधि, राज्य सरकार, केंद्र सरकार और मुख्य तंत्री (पुजारी) शामिल होते हैं। रिपोर्ट में एक और बड़ी प्रशासनिक खामी यह उजागर हुई है कि बीते मार्च महीने के बाद से मंदिर में किसी पूर्णकालिक एग्जीक्यूटिव ऑफिसर की नियुक्ति ही नहीं की गई है।

पुलिस अधिकारियों का मानना है कि मंदिर परिसर की सुरक्षा जांच को तत्काल नए सिरे से कड़ा करने की जरूरत है। डीजीपी ने स्पष्ट रुख अपनाते हुए कहा है कि बिना गहन जांच-पड़ताल के किसी भी व्यक्ति को मंदिर परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं मिलनी चाहिए। इस खुलासे के बाद अब राज्य सरकार पर इस संवेदनशील मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने और सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने का भारी दबाव है।(एजेंसी)

Read More

’प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई’

Posted on :27-May-2026
’प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई’

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार

’प्रधान सेवक के रूप में प्रधानमंत्री मोदी ने अंत्योदय को धरातल पर उतारने का ऐतिहासिक कार्य किया - मुख्यमंत्री श्री साय’

’प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के समग्र विकास को मिली नई गति : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय’

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘प्रधान सेवक’ के रूप में राष्ट्रसेवा, सुशासन और  जनकल्याण को समर्पित सफल 12 वर्ष पूर्ण होने पर हार्दिक बधाई एवं अभिनंदन व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के दूरदर्शी, निर्णायक और जनकेंद्रित नेतृत्व में भारत ने सेवा, सुरक्षा, आत्मविश्वास और विकास के नए युग में प्रवेश किया है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि बीते 12 वर्षों में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने शासन की सोच और कार्यशैली को बदलते हुए सेवा, सुशासन और अंत्योदय की भावना को केंद्र में रखा तथा यह सुनिश्चित किया कि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि गरीब, किसान, महिला, युवा, वंचित और जनजातीय समाज के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का जो संकल्प प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने लिया, वह आज देश के कोने-कोने में दिखाई देता है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में आज भारत आत्मविश्वास, सुरक्षा और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए आयाम स्थापित कर रहा है। मजबूत अर्थव्यवस्था, आधुनिक अधोसंरचना, डिजिटल क्रांति, आत्मनिर्भरता, राष्ट्रीय सुरक्षा और सामाजिक समावेशन की दिशा में देश ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। विकसित भारत /2047 का संकल्प आज जनभागीदारी और विश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के संदर्भ में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्व विशेष रूप से प्रेरणादायी रहा है। दशकों तक नक्सल हिंसा से प्रभावित रहे बस्तर और वनांचल क्षेत्रों में आज विकास, विश्वास और जनकल्याण की नई धारा दिखाई दे रही है। सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, मोबाइल कनेक्टिविटी, बैंकिंग सुविधाओं और शासकीय योजनाओं की पहुँच दूरस्थ जनजातीय अंचलों तक सुनिश्चित हुई है, जिससे लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, हर घर जल, जन-धन योजना और डिजिटल इंडिया जैसी योजनाओं ने गरीबों, किसानों, मातृशक्ति, युवाओं तथा जनजातीय समाज के जीवन में आशा, सम्मान और आत्मविश्वास का नया संचार किया है। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सोच ने शासन को अधिक संवेदनशील और जवाबदेह बनाया है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र को केवल नारा नहीं रहने दिया, बल्कि उसे व्यवहार और नीति का आधार बनाया। इसी का परिणाम है कि आज देश विकास और सामाजिक समावेशन की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी का नेतृत्व देश को केवल आर्थिक रूप से सशक्त नहीं बना रहा, बल्कि सांस्कृतिक आत्मगौरव, राष्ट्रीय एकता और जनभागीदारी की भावना को भी नई ऊर्जा प्रदान कर रहा है। प्रधानमंत्री ने भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाते हुए देशवासियों में नए आत्मविश्वास का संचार किया है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में जनकल्याण, सुशासन और अंत्योदय के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी रूप से पहुंचे और विकास का लाभ समाज के हर वर्ग को मिले।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने समस्त छत्तीसगढ़वासियों की ओर से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को पुनः बधाई देते हुए उनके स्वस्थ, यशस्वी और दीर्घायु जीवन की कामना की तथा विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनने के संकल्प को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा।

Read More

कैदियों को ले जा रही बस पलटी, दरोगा समेत 6 की दर्दनाक मौत

Posted on :26-May-2026
कैदियों को ले जा रही बस पलटी, दरोगा समेत 6 की दर्दनाक मौत

उन्नाव में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा

उन्नाव : उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से बिहार जा रही यात्रियों से भरी एक निजी बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस भीषण हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना औरास थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 262 पर घटित हुई। पुलिस प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, इस हादसे में जान गंवाने वालों में बिहार पुलिस के एक दारोगा और एक कैदी भी शामिल हैं।

मृतक दारोगा की पहचान रामचंद्र के रूप में हुई है, जो बिहार के सिवान जिले के रहने वाले थे। वह कैदी छत्रपाल को लेकर किसी कानूनी कार्रवाई के सिलसिले में दिल्ली गए थे और वहां से वापस लौट रहे थे। पुलिस शुरुआती जांच के आधार पर आशंका जता रही है कि चालक को नींद की झपकी आने या तेज रफ्तार के कारण नियंत्रण खो देने से यह हादसा हुआ। फिलहाल दुर्घटना के सटीक कारणों की जांच की जा रही है। वहीं बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त बस में करीब 30 से अधिक यात्री सवार थे।

तड़के सुबह हुए इस हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर चीख-पुकार मच गई। रफ्तार तेज होने के कारण बस के पलटते ही कई यात्री खिड़कियों से छिटककर एक्सप्रेसवे से नीचे जा गिरे, जिससे उन्हें बेहद गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही यूपीडा की बचाव टीम और स्थानीय पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया। गंभीर रूप से घायल यात्रियों की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है, जबकि अन्य का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस भीषण सड़क हादसे का तत्काल संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने हादसे में छह लोगों की असामयिक मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की है। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्य चलाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, घायलों को उच्च स्तरीय और बेहतर से बेहतर मुफ्त इलाज उपलब्ध कराने तथा मृतकों के परिजनों को नियमानुसार उचित मुआवजा देने की बात कही है।

हादसे में जान गंवाने वाले मृतक

हादसे में जान गंवाने वाले छह लोगों में दारोगा रामचंद्र (निवासी: सिवान, बिहार), सुरेश कुमार जायसवाल (पुत्र: रामाधार, निवासी: मुंडेरा बाजार, गोरखपुर), विजेशी गुप्ता (पुत्र: मिश्री गुप्ता, निवासी: पिपराइच, गोरखपुर), विजय कुमार (पुत्र: रामजीत, निवासी: कसानगंज, बस्ती), कैदी छत्रपाल तोमर (निवासी: हरियाणा) शामिल हैं। छठे मृतक की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है।

ये यात्री घायल हुए

इस दुर्घटना में घायल होने वाले प्रमुख यात्रियों में मोहम्मद वसीम (वजीरगंज, बिहार), गोलू (देवरिया), रोहन (जहानाबाद, बिहार), विनय (गोरखपुर), धीरज (महाराजगंज), अरुण कुमार (गोरखपुर), सुरेंद्र कुमार गुप्ता (गोरखपुर), अमरदीप सिंह (औरैया), फरमान अंसारी व शाहिद अख्तर (शिकारपुर, बिहार), सोम अली (बस्ती), धनंजय (दिल्ली), विष्णु कुमार व आर्यन गुप्ता (बस्ती), अरविंद, राहुल, लारेब आलम, परमजीत सिंह, श्वेता यादव व बिंद्रावती (सभी निवासी: गोरखपुर) और गणेश दीक्षित (कुशीनगर) शामिल हैं। इसके अलावा कुछ अन्य अज्ञात घायलों का भी इलाज जारी है।(एजेंसी)

Read More

पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर लगी आग, 3 रुपए बढ़ने के बाद और महंगाई के संकेत

Posted on :16-May-2026
पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर लगी आग, 3 रुपए बढ़ने के बाद और महंगाई के संकेत

अभी भी हर लीटर पर कंपनियों को हो रहा 39 रुपए प्रति लीटर का नुकसान

नई दिल्ली : पश्चिम एशिया में पिछले ढाई महीने से जारी संकट के चलते कच्चे तेल की कीमत में उछाल आया है। यह 130 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया था और अब भी लगातार 100 डॉलर के ऊपर बना हुआ है। इसके कारण सरकारी तेल कंपनियों को हर महीने 30,000 करोड़ 0का नुकसान हो रहा था। सरकार ने शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल की कीमत में 3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। चार साल में पहली बार पेट्रोल-डीजल की कीमत को बढ़ाया गया है, लेकिन इसमें अभी और बढ़ोतरी हो रही है।

ईरान पर अमेरिका और इजराइल ने 28 फरवरी के हमले के बाद से कच्चे तेल की कीमत 50 फीसदी से ज्यादा चढ़ी हैं। इंडस्ट्री के सूत्रों का कहना है कि शुक्रवार को बढ़ोतरी से तेल कंपनियों को हो रहे नुकसान की भरपाई नहीं हो सकती है। इसलिए आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमत और बढ़ सकती हैं। इंटस्ट्री के एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि दाम बढ़ने के बावजूद पेट्रोल में अब भी 11 रुपए और डीजल में 39 रुपए प्रति लीटर का नुकसान हो रहा है। शुक्रवार की बढ़ोतरी से पहले सरकारी तेल कंपनियों को हरेक लीटर पेट्रोल पर 14 रुपए और डीजल पर 42 रुपए का नुकसान हो रहा था। पेट्रोल और डीजल की कीमत में 3 रुपए बढ़ोतरी के बाद उनके नुकसान की मामूली भरपाई हो सकती है। पूरी तरह घाटे से उबरने के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमत में भारी इजाफा करना होगा।

इस बीच सरकार ने पेट्रोल के निर्यात पर 3 रुपए प्रति लीटर का अप्रत्याशित लाभ कर लगाया है जबकि डीजल पर कर घटाकर 16.5 रुपए प्रति लीटर और विमान ईंधन (एटीएफ) पर कर घटाकर 16 रुपए प्रति लीटर कर दिया। नई दरें शनिवार 16 मई से लागू हो गई हैं। वित्त मंत्रालय ने एक अधिसूचना में कहा है कि पेट्रोल और डीजल के निर्यात पर सड़क और अवसंरचना उपकर शून्य रहेगा। अमेरिका-इजराइल और ईरान युद्ध के दौरान ईंधन की घरेलू उपलब्धता बढ़ाने के लिए अप्रत्याशित लाभ कर लगाया गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक इसके अलावा, घरेलू खपत के लिए स्वीकृत पेट्रोल और डीजल पर मौजूदा शुल्क दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। पश्चिम एशिया संकट की शुरुआत के बाद पहली बार पेट्रोल पर 3 रुपए प्रति लीटर का विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क लगाया है। डीजल के निर्यात पर शुल्क 23 रुपए प्रति लीटर से घटाकर 16.5 रुपए प्रति लीटर कर दिया है, और विमान ईंधन पर शुल्क 33 रुपए प्रति लीटर से घटाकर 16 रुपए प्रति लीटर कर दिया है।(एजेंसी)

Read More

Previous123456789...5556Next

Advertisement

Read More

Live TV

Join Us

WhatsApp Group Invite Chhattisgarh Daily News

विशेष रिपोर्ट

विशेष लेख : आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

विशेष लेख : आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

’विशेष लेख’ : ’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान’

’विशेष लेख’ : ’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान’

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

विशेष लेख : ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार

विशेष लेख : ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार

ज्योतिष और हेल्थ

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

खेल

भारत की शानदार जीत, विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान 64 रन से पराजित

भारत की शानदार जीत, विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान 64 रन से पराजित

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

व्यापार

तीन दिन नहीं खुलेंगे बैंक! 26, 27 और 28 जून की छुट्टियों से पहले कर लें जरूरी लेनदेन

तीन दिन नहीं खुलेंगे बैंक! 26, 27 और 28 जून की छुट्टियों से पहले कर लें जरूरी लेनदेन

डीजल खरीद पर नई सीमा लागू, अब एक बार में सिर्फ 200 लीटर तक मिलेगा ईंधन

डीजल खरीद पर नई सीमा लागू, अब एक बार में सिर्फ 200 लीटर तक मिलेगा ईंधन

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

गैजेट्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

राजनीति

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

Entertainment

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

Quick Links

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • विश्व
  • मनोरंजन


  • रोजगार
  • राजनीति
  • खेल
  • राजधानी
  • ज्योतिष


  • गैजेट्स
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो गैलरी
  • Entertainment
  • संपर्क

Location Map

Contact Us

Address :

Baran Bazar, Favara Chowk, Gowli Para Road, Behind SBI ATM, Raipur (Chhattisgarh) - 492001

Phone No. : 0771-4032133

Email Id : [email protected]

RNI No. :
CHHHIN16912 GARJA CHHATTISGARH NEWS

Copyright © 2013-2026 Garja Chhattisgarh News All Rights Reserved | Privacy Policy | Disclaimer | Powered by : Softbit Solution