× Popup Image
Garja Chhattisgarh News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर लगी आग, 3 रुपए बढ़ने के बाद और महंगाई के संकेत

    पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर लगी आग, 3 रुपए बढ़ने के बाद और महंगाई के संकेत

    पीएम मोदी पहुंचे नीदरलैंड, दोनों देशों के बीच रणनीतिक सहयोग को मिलेगी नई रफ्तार

    पीएम मोदी पहुंचे नीदरलैंड, दोनों देशों के बीच रणनीतिक सहयोग को मिलेगी नई रफ्तार

    शपथ लेते ही सुवेंदु का बड़ा संदेश, पीएम मोदी को झुककर किया प्रणाम

    शपथ लेते ही सुवेंदु का बड़ा संदेश, पीएम मोदी को झुककर किया प्रणाम

    अंधेरे से उजाले की ओर: सुशासन ने बदली विशेष पिछड़ी जनजाति के दिव्यांग दंपति की जिंदगी

    अंधेरे से उजाले की ओर: सुशासन ने बदली विशेष पिछड़ी जनजाति के दिव्यांग दंपति की जिंदगी

    मिशन लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए पीएम मोदी का 3T फॉर्मूला—टीमवर्क, टेक्नोलॉजी और टाइम

    मिशन लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए पीएम मोदी का 3T फॉर्मूला—टीमवर्क, टेक्नोलॉजी और टाइम

  • छत्तीसगढ़
    सांकरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

    सांकरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

    एन्टी नरकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना कोमाखान पुलिस की संयुक्त कार्यवाही।

    एन्टी नरकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना कोमाखान पुलिस की संयुक्त कार्यवाही।

    ईंधन बचत और मितव्ययता का अनूठा उदाहरण : बसना प्रशासन की सामूहिक बस यात्रा

    ईंधन बचत और मितव्ययता का अनूठा उदाहरण : बसना प्रशासन की सामूहिक बस यात्रा

    बालोद

    बलोदा बाजार

    बलरामपुर

    बस्तर

    बेमेतरा

    बीजापुर

    बिलासपुर

    दन्तेवाड़ा

    धमतरी

    दुर्ग

    गरियाबंद

    जशपुर

    जान्जगीर-चाम्पा

    कोण्डागांव

    कोरबा

    कोरिया

    कांकेर

    कवर्धा

    महासमुन्द

    मुंगेली

    नारायणपुर

    रायगढ़

    राजनांदगांव

    रायपुर

    सूरजपुर

    सुकमा

    सरगुजा

    गोरेला पेंड्रा मरवाही

    खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

    मोहला मानपुर चौकी

    सारंगढ़-बिलाईगढ़

    मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

    सक्ति

  • संपादकीय
  • विश्व
    भ्रष्टाचार पर जिनपिंग सरकार सख्त, पूर्व रक्षा मंत्री समेत दो नेताओं को फांसी की सजा

    भ्रष्टाचार पर जिनपिंग सरकार सख्त, पूर्व रक्षा मंत्री समेत दो नेताओं को फांसी की सजा

    अंटार्कटिका में रहस्यमयी शहर का दावा, सबमरीन हुई अचानक गायब

    अंटार्कटिका में रहस्यमयी शहर का दावा, सबमरीन हुई अचानक गायब

    होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी, 15+ युद्धपोत तैनात

    होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी, 15+ युद्धपोत तैनात

    डेडलाइन से पहले अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला, बढ़ा वैश्विक तनाव

    डेडलाइन से पहले अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला, बढ़ा वैश्विक तनाव

    फिर लौटा कोरोना का खतरा! नया वेरिएंट ‘Cicada’ तेजी से फैला, बढ़ी चिंता

    फिर लौटा कोरोना का खतरा! नया वेरिएंट ‘Cicada’ तेजी से फैला, बढ़ी चिंता

  • मनोरंजन
    नई पीढ़ी को श्रीकृष्ण से जोड़ती ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट (हृदयम्)’ की दिव्य सिनेमाई यात्रा

    नई पीढ़ी को श्रीकृष्ण से जोड़ती ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट (हृदयम्)’ की दिव्य सिनेमाई यात्रा

    ‘भारत भाग्य विधाता’ में कंगना का दमदार अंदाज़

    ‘भारत भाग्य विधाता’ में कंगना का दमदार अंदाज़

    अहान–अनीत की केमिस्ट्री फिर करेगी कमाल

    अहान–अनीत की केमिस्ट्री फिर करेगी कमाल

    राम गोपाल वर्मा के लिए सजी सितारों भरी शाम

    राम गोपाल वर्मा के लिए सजी सितारों भरी शाम

    कॉमेडी अवतार में दर्शकों को सरप्राइज़ देगी प्रिंसी

    कॉमेडी अवतार में दर्शकों को सरप्राइज़ देगी प्रिंसी

  • रोजगार
    जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प 22 मई को आयोजित होगा

    जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प 22 मई को आयोजित होगा

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

  • राजनीति
    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

  • खेल
    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

  • राजधानी
    सुशासन तिहार से जीवन में नई उम्मीद जगी

    सुशासन तिहार से जीवन में नई उम्मीद जगी

    सहकारिता आयुक्त ने नागरिक सहकारी बैंकों को आधुनिक सुविधाओं जैसे इंटरनेट बैंकिंग सुविधा ग्राहको को उपलब्ध कराने निर्देश दिए

    सहकारिता आयुक्त ने नागरिक सहकारी बैंकों को आधुनिक सुविधाओं जैसे इंटरनेट बैंकिंग सुविधा ग्राहको को उपलब्ध कराने निर्देश दिए

    मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ का किया आत्मीय स्वागत

    मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ का किया आत्मीय स्वागत

    मुख्यमंत्री ने सुशासन तिहार के दौरान रायगढ़ में एफएसएल लैब का किया शुभारंभ

    मुख्यमंत्री ने सुशासन तिहार के दौरान रायगढ़ में एफएसएल लैब का किया शुभारंभ

    सुदूर वनांचल के सुशासन तिहार शिविर में पहुंचे उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, सुनी लोगों की समस्याएं

    सुदूर वनांचल के सुशासन तिहार शिविर में पहुंचे उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, सुनी लोगों की समस्याएं

  • ज्योतिष
    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

  • गैजेट्स
    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

  • संपर्क

बलोदा बाजार

बलौदाबाजार जिले में 345 कट्टा धान जब्त

Posted on :12-Nov-2025
बलौदाबाजार जिले में 345 कट्टा धान जब्त

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार

बलौदाबाजार : बलौदाबाजार जिला प्रशासन द्वारा धान के अवैध भंडारण एवं परिवहन के मामले में कड़ी निगरानी एवं कार्रवाई की जा रही है। मंगलवार को विभिन्न स्थानों पर की गई कार्रवाई में कुल 345 कट्टा अवैध धान जब्त किया गया। कलेक्टर श्री दीपक सोनी के निर्देशानुसार गठित निरीक्षण दल ने कुल पांच अलग-अलग मामलों में उक्त कार्रवाई की है।

जिला खाद्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कसडोल मण्डी अंतर्गत ग्राम असनींद निवासी गणेश राम पटेल के प्रतिष्ठान से 60 कट्टा एवं ग्राम सेल निवासी प्रेमलाल साहू के प्रतिष्ठान से 50 कट्टा धान जब्त किया गया। बलौदाबाजार मण्डी अंतर्गत यहोवा ट्रेडर्स खोरसीनाला (पनगांव) से 125 कट्टा तथा निषाद ट्रेडर्स रसेड़ी से 50 कट्टा धान जब्त किया गया। इसी प्रकार सिमगा मण्डी क्षेत्र के ग्राम किरवई निवासी पूरन लाल साहू से 60 कट्टा धान जब्त कर मण्डी अधिनियम के प्रावधानों के तहत आवश्यक कार्रवाई की गई।

खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में धान खरीदी प्रारंभ होने से पूर्व अवैध धान के परिवहन एवं भंडारण पर रोक लगाने के उद्देश्य से जिले में 12 स्थानों पर चेकपोस्ट स्थापित किए गए हैं। इन चेकपोस्टों पर मण्डी, सहकारिता एवं राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों की संयुक्त टीम तैनात की गई है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध रूप से धान का परिवहन या भंडारण करने वाले कोचिया एवं बिचौलियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

Read More

मनोविकास केंद्र के 5 छात्रों का पर्पल फेस्ट 2025 के लिए हुआ चयन, कलेक्टर ने दी शुभकामनाएं

Posted on :10-Oct-2025
मनोविकास केंद्र के 5 छात्रों का पर्पल फेस्ट 2025 के लिए हुआ चयन, कलेक्टर ने दी शुभकामनाएं

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार

9 से 12 अक्टूबर  तक गोवा में आयोजित पर्पल फेस्ट में करेंगे योगा प्रदर्शन

बलौदाबाजार : मनोविकास केन्द्र बलौदाबाजार के 5 विद्यार्थियों का चयन प्रतिष्ठित पर्पल फेस्ट 2025 में भाग लेने के लिए हुआ है। यह आयोजन  9 से 12 अक्टूबर 2025 तक गोवा मे  किया जा रहा है।  फेस्ट में हिस्सा लेने  गोवा रवाना होने से पहले गुरुवार को कलेक्टर दीपक सोनी से चयनित बच्चों ने मुलाक़ात की। कलेक्टर श्री सोनी ने मनोविकास केंद्र के बच्चों का फेस्ट के लिए चयन होने पर जिले के लिए बड़ी उपलब्धि बताते हुए उन्हें शुभकामनायें दी।

कलेक्टर ने दी शुभकामनाएं

मनोविकास केन्द्र  के नोडल अधिकारी आशा शुक्ला ने बताया कि केंद्र के छात्र  कुलदीप निर्मलकर, तुषार सेन पुष्कर कुमार साहू,लोकेश कुमार वर्मा एवं किशन यादव का चयन पर्पल फेस्ट 2025 में भाग लेने के लिए हुआ है। इनके साथ  योग शिक्षक श्री ललित कुमार साहू तथा केन्द्र प्रमुख श्री दुर्गा शंकर पटनायक भी कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।चयनित विद्यार्थी मनोविकास केन्द्र एवं बलौदाबाजार-भाटापारा जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए 15 मिनट का योग प्रदर्शन प्रस्तुत करेंगे जो दिव्यांगजनों की क्षमताओं और समावेशन की भावना को उजागर करेगा। यह भागीदारी मनोविकास पहल और  जिला प्रशासन के लिए गर्व का क्षण होग़ा तथा इन विद्यार्थियों को अंतर्राष्ट्रीय  स्तर पर पहचान और अनुभव प्रदान करेगी।

पर्पल फेस्ट 2025 को दिव्यांगजनों की रचनात्मकता, प्रतिभा और सशक्तिकरण के एक जीवंत उत्सव के रूप में देखा जा रहा है। यह आयोजन भारत सरकार के दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग,गोवा सरकार के राज्य आयुक्त, दिव्यांगजन कार्यालय, तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय एवं संयुक्त राष्ट्र भारत के सहयोग से किया जा रहा है।पर्पल फेस्ट का उद्देश्य दिव्यांगजनों के समावेशन, पहुंच और सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। यह महोत्सव समाज में जागरूकता फैलाने, उनकी प्रतिभाओं को प्रदर्शित करने और एक ऐसे समाज के निर्माण की दिशा में कार्य करता है जहां प्रत्येक व्यक्ति को गरिमा और समान अवसरों के साथ जीवन जीने का अधिकार हो।

उल्लेखनीय है कि कलेक्टर दीपक सोनी के मार्गदर्शन में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के विकास और पुनर्वास हेतु जिला प्रशासन द्वारा बलौदाबाजार में  सीएसआर मद  से मनोविकास केंद्र संचालित किया जा रहा  है। इस केंद्र में 45 से अधिक बच्चों को विशेष शिक्षा, चिकित्सा सहायता, व्यावसायिक प्रशिक्षण और समग्र विकास की सुविधाएं प्रदान किया जा रहा है। यह केंद्र जनवरी 2025 से शुरू हुआ है और अल्प समय मे ही बेहतर परिणाम सामने आने लगा है। विशेष शिक्षा, थेरेपी सेवाएं व्यावसायिक प्रशिक्षण,मनोवैज्ञानिक परामर्श और खेल व सांस्कृतिक गतिविधियां संचालित की जा राही हैं। साथ ही बच्चों को आत्मनिर्भर बनने के लिए कौशल विकास कार्यक्रमों से भी जोड़ा जाता है।

Read More

रजत जयंती महोत्सव व विश्व पर्यटन दिवस पर टूर दे बलौदा साइक्लोथॉन का आयोजन 28 सितंबर को

Posted on :17-Sep-2025
रजत जयंती महोत्सव व विश्व पर्यटन दिवस पर टूर दे बलौदा साइक्लोथॉन का आयोजन 28 सितंबर को

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार

 आयोजन का पोस्टर किया गया लांच,प्रतियोगिता में पंजीयन की अंतिम तिथि 20 सितंबर

कलेक्टर, एसपी एवं  डीएफओ ने की सभी को साइक्लोथॉन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील

बलौदाबाज़ार : छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष और विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर बलौदाबाज़ार में 28 सितंबर 2025 को एक भव्य साइक्लोथॉन टूर दे बलौदा का आयोजन किया जा रहा है। साइकिल रेस 28 सितंबर को सुबह 6 बजे से प्रारंभ होगी।27 सितंबर को शाम 5 बजे जिला ऑडिटिरियम में ओरिएंटेशन वर्कशॉप और किट वितरित किया जाएगा।इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर के 18 वर्ष से अधिक आयु के महिला और पुरुष साइक्लिस्ट शामिल हो सकते हैं।कलेक्टर  दीपक सोनी, पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता और  वनमंडलाधिकारी गणवीर धम्मशील ने सभी से इस आयोजन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है।

 रजत जयंती महोत्सव व विश्व पर्यटन दिवस पर टूर दे  बलौदा साइक्लोथॉन का आयोजन 28 सितंबर को

प्रतियोगिता की दो श्रेणियां है पहली बलौदाबाज़ार-

भाटापारा ज़िले के निवासियों के लिए और दूसरी श्रेणी  अन्य ज़िले अथवा राज्य के निवासियों के लिए दोनों श्रेणियों में महिला एवं पुरुष वर्ग में पृथक पुरस्कार दिए जाएंगे। बलौदाबाज़ार जिले के प्रतिभागियों के लिए पुरुष वर्ग में प्रथम  पुरस्कार ₹25,000, द्वितीय पुरस्कार ₹15,000 और तृतीय पुरस्कार ₹10,000 इसी प्रकार महिला वर्ग में भी प्रथम  पुरस्कार ₹25,000, द्वितीय पुरस्कार ₹15,000 और तृतीय पुरस्कार ₹10,000 देय होगा। 

जिले के बाहर के प्रतिभागियों के लिए पुरुष वर्ग में प्रथम  पुरस्कार ₹25,000, द्वितीय पुरस्कार ₹15,000 और तृतीय पुरस्कार ₹10,000 इसी प्रकार महिला वर्ग में भी प्रथम  पुरस्कार ₹25,000, द्वितीय पुरस्कार ₹15,000 और तृतीय पुरस्कार ₹10,000 देय होगा। इसके अलावा - यंग राइडर और वेटरन राइडर्स के विशेष पुरस्कार भी दिए जाएँगे। साथ ही इन श्रेणियों में 10-15 टोकन ऑफ एप्रिशिएशन पुरस्कार भी दिए जाएंगे।प्रतियोगिता में पंजीयन की अंतिम तिथि 20 सितंबर 2025 है।

Read More

जिला अस्पताल बलौदाबाजार के इंटिग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब की स्टैंडर्ड परखने आएगी एनक्यूएएस की टीम

Posted on :10-Sep-2025
जिला अस्पताल बलौदाबाजार के इंटिग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब की स्टैंडर्ड परखने आएगी एनक्यूएएस की टीम

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार 

मानकों पर खरा उतरा तो एनक्यूएएस सर्टिफिकेट प्राप्त करने वाला देश का पहला सरकारी लैब होगा जिला अस्पताल

कलेक्टर ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

बलौदाबाजार : जिला अस्पताल बलौदाबाजार में संचालित इंटिग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब(आईपीएचएल) के स्टैंडर्ड का आकलन एवं परीक्षण करने 11 सितंबर 2025 को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन स्टैंडर्ड की विशेषज्ञ टीम आएगी। टीम के आकलन एवं परीक्षण में तय मानकों पर खरा उतरने पर  एनक्यूएएस सर्टिफिकेट प्राप्त होगा जो जिला व राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि होगी। सर्टिफिकेट प्राप्त होने पर जिला अस्पताल में संचालित आईपीएचएल देश का पहला एनक्यूएएस सर्टिफाइड सरकारी लैब होगा। कलेक्टर दीपक सोनी ने  जिला अस्पताल पहुंचकर आईपीएचएल का निरीक्षण एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने पब्लिक सुविधाओं के साथ ही हाइजिन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश अधिकारियों को दिये।

जिला अस्पताल बलौदाबाजार के इंटिग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब की स्टैंडर्ड परखने आएगी एनक्यूएएस की टीम

बताया गया कि जिला अस्पताल में संचालित इंटिग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब का एनक्यूएएस  सर्टिफिकेशन के लिए पहली बार आवेदन किया है। अस्पताल प्रबंधन द्वारा मानक पर खरा उतरने सभी सुविधाएं व व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का प्रयास किया जा रहा है। वर्तमान में इस लैब में लगभग 103 प्रकार की जांच सुविधा उपलब्ध है। इसमें हिमेटोलॉज़ी अंतर्गत 16 टेस्ट, क्लिनिकल पैथोलॉजी अंतर्गत 14 टेस्ट, क्लिनिकल बायोकेमिस्ट्री अंतर्गत 30 टेस्ट,सिरोलॉजी अंतर्गत 8 टेस्ट,इम्युनोलॉजी अंतर्गत 28 टेस्ट एवं माइक्रोबायोलॉजी अंतर्गत 7 टेस्ट शामिल हैं।

जिला अस्पताल बलौदाबाजार के इंटिग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब की स्टैंडर्ड परखने आएगी एनक्यूएएस की टीम

उल्लेखनीय है कि  राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक, भारत सरकार स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा स्थापित एक कार्यक्रम है जिसका उद्देश्य सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं में प्रदान की जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को बढ़ाना और सुनिश्चित करना है। ये मानक विशिष्ट आवश्यकताओं और सर्वोत्तम प्रक्रियाओं पर आधारित हैं।प्रमाण-पत्र प्रदान करने के पूर्व विशेषज्ञों की टीम द्वारा अस्पताल की सेवाओं और संतुष्टि स्तर का कई मानकों पर परीक्षण किया जाता है। इन कड़े मानकों पर खरा उतरने वाले अस्पतालों को ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुणवत्ता प्रमाण-पत्र जारी किये जाते हैं। 

Read More

बलौदाबाजार जिले के किसान ऑयल पाम की खेती की ओर अग्रसर

Posted on :05-Sep-2025
बलौदाबाजार जिले के किसान ऑयल पाम की खेती की ओर अग्रसर

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार 

बलौदाबाजार  : भारत सरकार द्वारा तिलहन फसलों के उत्पादन को बढ़ावा देने हेतु नेशनल मिशन ऑन एडीबल ऑयल पाम संचालित किया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में किसानों को ऑयल पाम की खेती हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसके परिणामस्वरूप जिले के कृषकों में इस नई फसल को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। अब तक विकासखंड सिमगा के ग्राम जरौद में 2 हेक्टेयर एवं भाटापारा के ग्राम बिजराडीह में 6 हेक्टेयर, कुल 8 हेक्टेयर क्षेत्र में ऑयल पाम पौधों का रोपण कार्य पूर्ण किया जा चुका है।

ऑयल पाम की खेती की ओर अग्रसर

योजना के अंतर्गत कृषकों को सुविधाएँ

योजना के अंतर्गत कृषकों को प्रति हेक्टेयर 143 ऑयल पाम पौधों पर 29,000 रुपये की अनुदान राशि दिए जाने का प्रावधान है। पौधों के रखरखाव, खाद-उर्वरक, थाला निर्माण आदि हेतु प्रथम वर्ष से चौथे वर्ष तक 5,250 रुपये प्रतिवर्ष प्रति हेक्टेयर सहायता राशि दी जाएगी। इसके अतिरिक्त राज्य शासन द्वारा 2,625 रुपये प्रति हेक्टेयर टॉप-अप सहायता राशि भी प्रदान की जाएगी। अंतरवर्ती फसल हेतु प्रथम से चौथे वर्ष तक अधिकतम 22,375 रुपये प्रति हेक्टेयर अनुदान राज्य शासन द्वारा उपलब्ध कराया जा रहा है।

सिंचाई सुविधा हेतु न्यूनतम 2 हेक्टेयर क्षेत्र में ऑयल पाम की खेती करने वाले कृषक को एक बोरवेल हेतु 50,000 रुपये तथा प्रति हेक्टेयर अधिकतम 25,000 रुपये प्रति यूनिट की अनुदान सहायता दी जाएगी। इसी प्रकार पम्पसेट हेतु 27,000 रुपये तथा प्रति हेक्टेयर 16,500 रुपये, फेंसिंग हेतु सीमेंट पोल एवं चौनलिंक पर 1,08,970 रुपये प्रति हेक्टेयर, तथा ड्रिप प्रतिस्थापन हेतु 14,130 रुपये प्रति हेक्टेयर के अतिरिक्त 8,635 रुपये टॉप-अप सहायता राशि प्रदान की जा रही है।

ऑयल पाम खेती के फायदे

ऑयल पाम की खेती से प्रति एकड़ 10 से 12 टन वार्षिक उत्पादन प्राप्त होता है। इस खेती में न्यूनतम श्रम की आवश्यकता होती है तथा पौधों में रोग लगने की संभावना भी कम रहती है। इसके कारण दवाई पर होने वाला व्यय नगण्य रहता है। इस फसल की विशेषता यह भी है कि कृषकों को दलालों से मुक्ति मिलती है क्योंकि उपज का क्रय सीधे अनुबंधित कंपनियों द्वारा किया जाता है। 

प्रारंभिक 4 वर्षों में प्रति हेक्टेयर लागत लगभग 25,000 से 30,000 रुपये आती है, जिसके अंतर्गत भूमि तैयारी, पौधरोपण, सिंचाई एवं खाद-उर्वरक सम्मिलित हैं। चौथे से छठे वर्ष तक प्रति हेक्टेयर 70,000 रुपये से 2,70,000 रुपये तक की अनुमानित आय प्राप्त होती है। आंधी, तूफान, अतिवृष्टि या असमय वर्षा से इस फसल को नुकसान की संभावना अत्यंत कम रहती है।

ऑयल पाम का उपयोग खाद्य तेल उत्पादन के साथ-साथ कॉस्मेटिक्स एवं अन्य औद्योगिक उत्पादों में किया जाता है। साथ ही राज्य शासन द्वारा उपज क्रय हेतु संग्रहण केन्द्र की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। जिले के विभिन्न विकासखण्डों में ऑयल पाम रोपण कार्य प्रगतिरत है। इच्छुक किसान अधिक जानकारी हेतु श्री शेखर जायसवाल, मोबाईल नंबर +91-8103998548 से संपर्क कर सकते हैं।

Read More

गिरौदपुरी मेला में वाहनों के लिए पार्किंग स्थल निर्धारित

Posted on :04-Mar-2025
गिरौदपुरी मेला में वाहनों के लिए पार्किंग स्थल निर्धारित

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार

बलौदाबाजार : बाबा गुरु घासीदास ज़ी की तपोभूमि गिरौदपुरी में आगामी 4 से 6 मार्च 2025 तक होने वाले विशाल मेला एवं संत समागम में आने वाले  श्रद्धालुओं एवं आम लोगों के वाहनों की पार्किंग हेतु स्थल निर्धारित किया गया है।  निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही अपनी वाहनो को खड़ी करने जिला प्रशासन द्वारा लोगों से अपील की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवरीनारायण,गिधौरी, कसडोल, मडवा रोड से होते हुए आने वाले श्रद्धालु अपनी वाहन चौकी के पीछे शेर पंजा पार्किंग स्थल में पार्क करेंगे। बया, अर्जुनी, तरफ से आने वाले दर्शनार्थी अपनी वाहन अर्जुनीफारेट बैरियर के पास पार्किंग स्थल में वाहन पार्क  करेंगे।  सोनाखान,नवागांव तरफ से आने वाले अपनी वाहन जोंक नदी के सामने पर्किग में,मुख्य मंदिर पार्किंग स्थल से जो भी दर्शनार्थी जोक नदी नहाने के लिए जाते हैं वे अपनी वाहन जोक नदी के बाएं और नहर के सामने स्थित पार्किंग स्थल में अपनी वाहन व्यवस्थित खड़ी करेंगे।  छाता पहाड़ दर्शन के लिए जाने वाले सभी अपनी वाहन महाराजी फॉरेस्ट बैरियर के सामने पार्क कर पैदल ही छाता पहाड़ दर्शन के लिए जाएंगे उसके आगे सिर्फ पास धारी वाहनों को प्रवेश दिया जाएगा अन्यथा कोई भी वहां आगे नहीं जाएगी। महाराजी फॉरेस्ट डिपो पार्किंग स्थल में जगह समाप्त होने जाने पर फॉरेस्ट डिपो  के पीछे तालाब के पास के पार्किंग स्थल में वाहन पार्क करेंगे।

मुख्य मंदिर से छाता पहाड़ दर्शन के लिए जाने वाले एकांकी रोड का उपयोग करेंगे एकांकी रोड जोक नदी, महाराजी, एकांकी मार्ग का उपयोग करेंगे। सभी शासकीय अधिकारी कर्मचारी अपना शासकीय वाहन गिरौदपुरी चौकी के सामने और चौकी के पीछे वाहनों को व्यवस्थित पार्किंग करेंगे अनावश्यक रोड के ऊपर कोई भी वहां खड़ी नहीं करेंगे।

ठेला -खोमचा प्रतिबंधित क्षेत्र -मुख्य मेला स्थल में पीएचई तिराहा, मुख्य जैतखाम चौक, हेलीपैड चौक के अंदर कोई भी ठेला खड़ी नहीं करेंगे । यह एरिया ठेला- खोमचा प्रतिबंधित एरिया रहेगा। ठेला- खोमचा व्यवसायों के लिए पीएचई तिराहा से छोटा मंदिर हेलीपैड के सामने वाला एरिया निर्धारित किया गया है। मुख्य सड़क में कोई भी ठेला नहीं रहेगा।

Read More

सौर सुजला योजना बनी के किसानों के लिए वरदान

Posted on :01-Mar-2025
सौर सुजला योजना बनी के किसानों के लिए वरदान

 द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार

वन क्षेत्र बारनवापारा के 1222 किसानों को सोलर पम्प से मिली सिंचाई सुविधा

बलौदाबाजार : आजादी के दशकों बाद भी परंपरागत बिजली से वंचित रहे  बलौदाबाजार जिले बारनवापारा क्षेत्र के किसानों के लिए छत्तीसगढ़ शासन की सौर सुजला योजना वरदान साबित हो रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साथ के नेतृत्व में क्रेडा विभाग द्वारा अब तक बारनवापारा क्षेत्र में 1222 किसानों के खेतों में सौर सिंचाई पम्प स्थापित किए गए हैं, जिससे अब किसान बिना किसी चिंता के सिंचाई सुविधा का लाभ उठाकर लाभकारी खेती कर रहे हैं।

सौर सुजला योजना के तहत  बार नावापारा क्षेत्र में 2 हार्स पावर के 03, तीन हार्स पावर के 615 और 5 हार्स पावर के 604 सोलर पम्प स्थापित किए गए हैं। यह योजना उन किसानों के लिए वरदान साबित हुई है, जिनके खेतों तक बिजली नहीं पहुंची थी या जिनके पास सिंचाई के अन्य संसाधन नहीं थे। 

ग्राम डेबी के किसान नित्यानंद बताते हैं कि पहले सिंचाई की सुविधा न होने के कारण उनकी सालाना आमदनी मात्र 25 से 30 हजार रुपये थी। लेकिन सोलर पम्प लगने के बाद अब वे धान के साथ सब्जियां जैसे आलू, टमाटर और बरबटी उगाकर तीन से चार गुना अधिक आय प्राप्त कर रहे हैं। इसी तरह, बंशराम चौहान, बसंत कुमार कैवर्त्य, अमरू राम, धनीराम बिंझवार और गौरी बाई दीवान सहित कई अन्य किसानों की आमदनी में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

पहले किसान नदी-नालों से डीजल पम्प के जरिए सिंचाई करते थे, जिससे उनकी आय का बड़ा हिस्सा ईंधन पर खर्च हो जाता था। लेकिन सौर सुजला योजना के तहत मात्र 24,800 रुपये में सोलर पम्प मिलने से अब उनकी यह समस्या समाप्त हो गई है। छत्तीसगढ़ शासन किसानों को बाजार मूल्य से काफी कम कीमत पर सौर पम्प उपलब्ध करा रही है। तीन हार्स पावर के पम्प के लिए अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग के किसानों को मात्र 10,000 रुपये, अन्य पिछड़ा वर्ग के किसानों को 15,000 रुपये, सामान्य वर्ग के किसानों को 21,000 रुपये का अंशदान देना होता है, जबकि 5 हार्स पावर के पम्प के लिए अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के किसानों को 15,000 रुपये, अन्य पिछड़ा वर्ग को 20,000 रुपये तथा सामान्य वर्ग के कृषक को 25,000 रुपये का अंशदान देना होता है। बलौदाबाजार जिले में अब तक 5198 सौर पम्प लगाए जा चुके हैं।

सौर सुजला योजना का लाभ लेने के लिए कृषि विभाग, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी और क्रेडा विभाग के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। सिंचाई के लिए नदी, नाले, कुएं और नलकूप प्राथमिकता पर चिन्हांकित किए जाते हैं। छत्तीसगढ़ शासन की यह योजना किसानों के लिए कम लागत में सिंचाई की बेहतर और स्थायी व्यवस्था है।

Read More

धान खरीदी केंद्र में नागरिक सुविधाओं का ध्यान रखें, नया पुराना बारदाना ५०:५०% हो: संभागायुक्त

Posted on :23-Nov-2024
धान खरीदी केंद्र में नागरिक सुविधाओं का ध्यान रखें, नया पुराना बारदाना ५०:५०% हो: संभागायुक्त

बालोदबाज़ार : आज संभागायुक्त रायपुर संभाग रायपुर श्री महादेव कावरे बालोदबाज़ार-भाटापारा जिले के धान खरीदी केंद्र सिमगा पहुँच कर धान खरीदी की निरीक्षण किया ।आज काफ़ी संख्या मैं किसान धान बेचने आ रहे हैं उनसे संभागायुक्त ने बात की । केंद्र में अब तक ५९०० क्विंटल धान खरीदी की गई है, जिसकी राशि १ करोड़ ३५ लाख ७४ हज़ार १४४ रुपए है । संभागायुक्त द्वारा बारदाना,

इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन, सीसीटीवी कैमरा, पानी की व्यवस्था, डैनेज़ और अन्य आवश्यक सुविधाओं की जानकारी ली, उपस्थित एसडीएम और प्रबंधक को किसानों के लिए टॉयलेट की सुविधा देने, नया पुराना बारदाना ५०:५०% उपयोग करने, धान स्टाकिंग ठीक से कराने, पानी की निकासी की व्यवस्था देखने, किसानो के भुगतान की व्यवस्था देखने के निर्देश दिये । निरीक्षण के समय प्रबंधक ने आज के लिए २८ टोकन कटना, ५६३१ नया बारदाना और ५६३१ पुराना बारदाना, ५ इलेक्ट्रॉनिक तौल काटा उपलब्ध होने की जानकारी दी गई । निरीक्षण दौरान एसडीएम सिमगा श्री अंशुल वर्मा , प्रबंधक सेवा सहकारी समिति मंजुला शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे ।

Read More

मरदा के बाड़े में 14 मवेश‍ियों की मौत का मामला...

Posted on :03-Aug-2024
मरदा के बाड़े में 14 मवेश‍ियों की मौत का मामला...

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार 

तहसीलदार लवन का प्रतिवेदन दिनांक 02.08.2024

बलौदा बाज़ार : उपर्युक्त विषयांतर्गत लेख है कि तहसीलदार लवन से प्राप्त प्रतिवेदन अनुसार आज दिनांक को ग्राम मरदा के पटवारी व कोटवार द्वारा बताया गया कि ग्राम मरदा में एक निजी बाडे के कमरे में कुछ गाय मृत पडी हुई है। तहसीलदार लवन द्वारा स्थल का मौका जांच किया गया, साथ में पशु चिकित्सा विभाग व पुलिस विभाग के कर्मचारी व पंचायत प्रतिनिधि तथा ग्रामीण मौजूद थे, मौके पर एक निजी बाडा जो प्रमोद केडिया का है, जिसमें एक मंदिर व दो छोटे कमरे है, जिसके एक कमरे में मृत मवेशियों का शव अस्त व्यस्त पडा हुआ था, 

Read More

बलौदाबाजार जिले के तीन उर्वरक विक्रेताओं को नोटिस

Posted on :12-Jul-2024
बलौदाबाजार जिले के तीन उर्वरक विक्रेताओं को नोटिस

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार 

खाद-बीज की गुणवत्ता सुनिश्चित करने चल रहा जांच-पड़ताल का सघन अभियान

रायपुर : राज्य शासन के निर्देशानुसार किसानों को मानक गुणवत्ता के उर्वरक एवं प्रमाणित बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए विक्रेता संस्थानों की जांच-पड़ताल का सघन अभियान पूरे राज्य में संचालित किया जा रहा है। कृषि विभाग के अधिकारियों की टीम अपने इलाके में खाद-बीज विक्रेता संस्थानों पर आकस्मिक रूप से दबिश देकर सैंपल लेने के साथ ही स्टॉक, मूल्य सूची प्रदर्शन, रसीद बुक, लाइसेंस आदि की जांच कर रहे हैं। विक्रेता संस्थानों में किसी भी तरह की गड़बड़ी पाए जाने पर दुकानों को सीलबंद करने के साथ ही नोटिस जारी की जा रही है।  

बलौदाबाजार जिले में कलेक्टर दीपक कुमार सोनी के मार्गदर्शन में खाद-बीज एवं कीटनाशक औषधियों की गुणवत्ता जांच के लिए विक्रेता संस्थानों से सैंपल लिए जाने के साथ ही लाइसेंस, स्टॉक, मूल्य सूची प्रदर्शन, विक्रय रसीद सहित अन्य दस्तावेज की जांच भी अधिकारी कर रहे हैं। आज जिले के विभिन्न इलाकों में जांच-पड़ताल के दौरान कृषि विभाग के अधिकारियों को विक्रेता संस्थानों में मिली गड़बड़ी के मद्देनजर तीन उर्वरक विक्रेताओं को नोटिस जारी की गई है।

उप संचालक कृषि बलौदाबाजार-भाटापारा ने बताया कि कृषि विभाग के निरीक्षकों की टीम ने कसडोल ब्लॉक के गिधौरी स्थित भरत कृषि केन्द्र एवं करगी स्थित अनुमान कृषि केन्द्र के निरीक्षण के दौरान प्रमाण पत्र संधारित न करने़ तथा सिमगा ब्लॉक अंतर्गत ओम कृषि केन्द्र सुहेला में स्टॉक व मूल्य सूची का प्रदर्शन नहीं होने के कारण तीनों संस्थानों के संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर उनसे जवाब-तलब किया गया है।

उप संचालक कृषि ने कृषकों से उर्वरक विक्रय केन्द्रों से पीओएस के माध्यम से ही उर्वरकों का क्रय करें तथा क्रय किये गये सभी आदान सामग्रियों जैसे कि उर्वरक, बीज एवं कीटनाशक का पक्का बिल प्राप्त करने की अपील की है।

Read More

बलौदाबाजार : जिले के स्कूलों में अब ‘न्योता भोजन’

Posted on :20-Feb-2024
बलौदाबाजार : जिले के स्कूलों में अब ‘न्योता भोजन’

सामुदायिक भागीदारी से भोजन को अधिक पोषक बनाने की पहल

न्योता भोजन,स्कूल में दिए जाने वाले भोजन का विकल्प नहीं होगा

छत्तीसगढ़ के स्कूलों में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों को दिए जाने वाले गर्म भोजन को सामुदायिक भागीदारी की बदौलत और अधिक पोषक बनाने की अभिनव पहल की गई है। शाला अवधि में विद्यार्थियों को भोजन प्रदाय करने के लिए संचालित प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना गाईडलाईन में सामुदायिक आधार पर तिथि भोजन के प्रावधान के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य में इसे ‘न्योता भोजन’ के नाम से लागू करने का निर्णय लिया गया है।

न्योता भोजन का उद्देश्य समुदाय के बीच अपनेपन की भावना का विकास, भोजन के पोषक मूल्य में वृद्धि तथा सभी समुदाय वर्ग के बच्चों में समानता की भावना विकसित करना है। न्योता भोजन की अवधारणा सामुदायिक भागीदारी पर आधारित है। यह पूरी तरह से स्वैच्छिक है और समुदाय के लोग अथवा कोई भी सामाजिक संगठन, स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को पूर्ण भोजन का योगदान कर सकते हैं अथवा अतिरिक्त पूरक पोषण के रूप में खाद्य सामग्री का योगदान कर सकेंगे। न्योता भोजन, स्कूल में दिए जाने वाले भोजन का विकल्प नहीं होगा, बल्कि यह विद्यार्थियों को दिए जा रहे भोजन का पूरक होगा।

राज्य शासन के निर्देश अनुरूप कलेक्टर चंदन कुमार ने जिला शिक्षा अधिकारियों एवं संबधित अधिकारीयों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। ‘न्योता भोजन’ के संबंध में विस्तृत निर्देश प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के दिशा निर्देश के अध्याय 12 में ‘तिथि-भोजन’ के नाम से दिये गये हैं, इसका पालन करना भी सुनिश्चित करें।

कलेक्टर ने बताया की ‘न्योता भोजन’ की अवधारणा एक सामुदायिक भागीदारी पर आधारित है। यह विभिन्न त्यौहारों या अवसरों जैसे वर्षगांठ, जन्मदिन, विवाह और राष्ट्रीय पर्व आदि पर बड़ी संख्या में लोगों को भोजन प्रदान करने की भारतीय परम्परा पर आधारित है। समुदाय के सदस्य ऐसे अवसरों/त्यौहारों पर अतिरिक्त खाद्य पदार्थ या पूर्ण भोजन के रूप में बच्चों को पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन प्रदान कर सकते है। यह पूरी तरह स्वैच्छिक है और समुदाय के लोग अथवा कोई भी सामाजिक संगठन या तो पूर्ण भोजन का योगदान कर सकते हैं या अतिरिक्त पूरक पोषण के रूप में मिठाई, नमकीन, फल या अंकुरित अनाज आदि के रूप में खाद्य सामग्री का योगदान कर सकते हैं। ध्यान रहे न्योता भोजन शाला में दिये जाने वाले भोजन का विकल्प नहीं है, बल्कि यह केवल शाला में प्रदान किये जाने वाले भोजन का पूरक है।

प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना में समुदाय की भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिये छत्तीसगढ़ राज्य में न्योता भोजन की अवधारणा रखी गई है, जिसमें प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना से लाभांवित हो रहे बच्चों को अतिरिक्त खाद्य पदार्थ या पूर्ण भोजन के रूप में पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन प्रदान किया जा सकेगा। इसके तहत समुदाय के सदस्य किचन के बर्तन भी उपलब्ध करा सकते है।

संभावित दाताओं की पहचान- समुदाय में ऐसे दान दाताओं की पहचान की जा सकती है जो रोटेशन में माह में कम से कम एक दिन शाला में ‘न्योता भोजन’ करा सके। दान दाताओं को प्रोत्साहित करने के लिये उन्हें शाला की प्रार्थना सभा अथवा वार्षिक दिवस में सम्मानित किया जाए। भोजन दान की प्रकृति को महादान के रूप में प्रचारित किया जाना चाहिए, जिसमें पूरे विद्यालय अथवा किसी कक्षा विशेष के बच्चों को ‘न्योता भोजन’ कराया जाता है। ‘न्योता भोजन’ के दिन दान-दाता को शाला में आमंत्रित किया जाए। ‘न्योता भोजन’ की घोषणा प्रार्थना के दौरान की जाए। घोषणा में दान-दाता के नाम की भी घोषणा की जा सकती है अथवा उन्हें आमंत्रित किया जा सकता है।

‘न्योता भोजन’ के अन्तर्गत प्रदान की जाने वाली सामग्रियां-  प्रदान की जाने वाली सामग्री में शाला के लिये पूर्ण भोजन, कक्षा विशेष के लिये पूर्ण भोजन अथवा अतिरिक्त पोषण आहार हो सकता है। इसके अतिरिक्त पूर्ण या अतिरिक्त पोषण हेतु सामग्री प्रदान की जा सकती है जिसे शाला के रसोईयों के द्वारा बनाकर बच्चों को परोसा जा सकता है। दान-दाताओं द्वारा प्रदान किया जाने वाला खाद्य पदार्थ अथवा सामग्री उस क्षेत्र के खान-पान की आदत (फुड हैबिट) के अनुसार होनी चाहिए। पूर्ण भोजन की स्थिति में नियमित रूप से दिये जाने वाले भोजन के समान बच्चों को दाल, सब्जी और चावल सभी दिया जाना है। फल, दूध, मिठाई, बिस्किट्स, हलवा, चिक्की, अंकुरित खाद्य पदार्थ जैसे सामग्री, जो बच्चों को पसंद हो का चुनाव अतिरिक्त पूरक पोषण सामग्री के रूप में किया जा सकता है। पौष्टिक एवं स्वादिष्ट मौसमी फलों का चयन भी पूरक पोषण सामग्री के रूप में किया जा सकता है। मौसमी फल अपेक्षाकृत सस्ते एवं पौष्टिक होते है। शाला में बच्चों से पूछकर भी ऐसे खाद्य पदार्थों की सूची तैयार की जानी चाहिये जो बच्चे ‘न्योता भोजन’ में खाना चाहते हो। इस सूची को दान-दाताओं को उपलब्ध कराया जाना चाहिए, जिससे वे बच्चों के पसंद की खाद्य सामग्री का अपने बजट के अनुसार चयन कर बच्चों को ‘न्योता भोजन’ में उपलब्ध करा सकें। ‘न्योता भोजन’ हेतु किसी प्रकार की कैश, चेक शाला द्वारा स्वीकार नहीं किया जाएगा।

‘न्योता भोजन’ की आवृति एवं भागीदारी की भावना-  समुदाय की शाला में भागीदारी को बढ़ावा देने के लिये समुदाय के सदस्यों के मध्य माह में कम से कम एक दिन स्वच्छता एवं स्वच्छता प्रोटोकाल का पालन करते हुये ‘न्योता भोजन’ को प्रोत्साहित किया जाना चाहिये। ‘न्योता भोजन’ में बच्चे एक साथ बैठ सकते है और सही मायने में भोजन, अतिरिक्त खाद्य पदार्थों का आनंद उठा सकते है।

शाला प्रबंधन समिति की भूमिका-  शाला प्रबंधन समिति की बैठकों के दौरान ‘न्योता भोजन’ के प्रावधान, दान-दाताओं की पहचान, ‘न्योता भोजन’ की समय सारणी पर चर्चा की जाए। ‘न्योता भोजन’ के दौरान बच्चों को प्रदान किये जाने वाले खाद्य पदार्थों के प्रकार और मात्रा पर बैठकों में चर्चा की जाए। सांस्कृतिक रूप से स्वीकार्य खाद्य पदार्थों को उपलब्ध कराने में पर्याप्त सावधानी बरती जाए।  

‘सबका प्रयास’-  सामुदायिक भागीदारी को प्रोत्साहित करने हेतु, ‘न्योता भोजन को बढ़ाने के लिये ‘सबका प्रयास’ अवधारणा का उपयोग किया जाना चाहिये। सबका प्रयास, समुदाय का एक प्रयास हो सकता है। इसके लिये समुदाय को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों के लिये अतिरिक्त खाद्य पदार्थों के प्रावधान के पोषण संबंधी लाभ से अवगत कराया जाए। इसमें मौसमी फल जो कम कीमत वाले और विटामिन तथा सूक्ष्म पोषक तत्वों से भरपूर हों, बच्चों को दिया जा सकता है। ‘न्योता भोजन’ के तहत अतिरिक्त भोजन प्रदान करने में रूचि रखने वाले सभी समुदाय के सदस्यों के लिये शाला स्तर पर एक रोस्टर तैयार किया जा सकता है।  अधिकतम योगदान देने वाले समुदाय के सदस्यों को स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस समारोह में सम्मानित किया जा सकता है। वास्तव में सबका प्रयास के माध्यम से सभी समुदाय के सदस्य या तो पूर्ण भोजन के रूप में खाद्य पदार्थ या फल, मिष्ठान आदि उपलब्ध कराने का प्रयास करेंगे। न्योता भोजन की अवधारणा को सफलतापूर्वक जनांदोलन बनाया जाए।

पहल की निगरानी-  प्रदान किये गये भोजन की संख्या और प्रकार, अतिरिक्त खाद्य सामग्री और आवधिकता की जानकारी, संधारित करने के लिये, एक रजिस्टर रखा जाए। शाला से विकासखण्ड कार्यालय में भेजे जाने वाले मासिक प्रपत्र में न्योता भोजन की जानकारी दी जाए। जिस तिथि में ‘न्योता भोजन’ प्रदान किया जाता है उस तिथि में विकासखण्ड स्तर पर न्योता भोजन अन्तर्गत विस्तृत जानकारी की प्रविष्टि की की जाए।  इसकी प्रविष्टि राज्य साफ्टवेयर में की जाएगी।  ‘न्योता भोजन’ तीन प्रकार के हो सकते है- पूर्ण भोजन (शाला की सभी कक्षाओं हेतु), आंशिक पूर्ण भोजन (शाला के किसी कक्षा विशेष हेतु), अतिरिक्त पूरक पोषण सामग्री।

Read More

CG BIG NEWS: घर में जा घुसा बेकाबू टैंकर, मवेशी की मौत, बाल-बाल बचे घरवाले

Posted on :29-Nov-2023
CG BIG NEWS: घर में जा घुसा बेकाबू टैंकर, मवेशी की मौत, बाल-बाल बचे घरवाले

 बलौदाबाजार।  बलौदाबाजार जिले के ग्राम ढाबाडीह में सीमेंट संयंत्र के मैटेरियल सप्लाई करने वाला टैंकर एक घर में जा घुसा। हादसे में घर वाले बाल बाल बचे, लेकिन गाड़ी की चपेट में आने से एक मवेशी की हुई मौत हो गई, वहीं एक घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार बलौदाबाजार से हथबंद सिमगा जाने वाली मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन सीमेंट संयंत्रों के लिए बना रहता है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। इस पर यातायात एवं पुलिस प्रशासन का भी कोई शिकंजा नहीं होने से इन वाहनों का आवागमन धड़ल्ले से जारी रहता है।

मंगलवार देर शाम गांव ढाबाडीह में एक घर में सीमेंट संयंत्र मटेरियल दस चक्का टैंकर मकान में जा घुसा। जिससे मकान आंशिक क्षतिग्रस्त हुआ। परिवार बाल-बाल बचे, लेकिन दो पशु धन चपेट में आने से एक की मौत हुई, वहीं एक घायल हुआ।

Read More

बलोदाबाज़र ज़िले में 160 लीटर शराब जप्त आबकारी विभाग बलोदाबाजार की कार्यवाही

Posted on :18-Nov-2023
बलोदाबाज़र ज़िले में 160 लीटर शराब जप्त आबकारी विभाग बलोदाबाजार की कार्यवाही

*आबकारी वृत्त पलारी * 

1) . कायम प्रकरण - 01

2). धारा - 34(2), 34(1)(च)

 3)  जप्त मदिरा - *160 लीटर  हाथ भट्टी निर्मित कच्ची महुआ शराब

4)आरोपी :    अज्ञात 

 बलौदाबाजार : आबकारी आयुक्त सह सचिव श्री महादेव कावरे सर के निर्देश के तारतम्य में उपायुक्त आबकारी संभागीय उड़नदस्ता रायपुर श्री अनिमेष नेताम एवं जिला आबकारी अधिकारी श्री एल के गायकवाड़ जिला बलौदाबाजार के मार्गदर्शन में  दिनांक 16/11/2023 को आबकारी विभाग को सूचना मिला कि ग्राम खैरी में नाला के किनारे भारी मात्रा में अवैध तरीके से महुआ शराब  का निर्माण किया जा रहा है l

सूचना मिलने पर  टीम के साथ  ग्राम खैरी में पहुंचे वहां नाला के किनारे झाड़ियों में 6 सफेद रंग के प्लास्टिक के  जरीकेन (प्रत्येक क्षमता 20.0 लीटर ) में 120. 0 लीटर एवम पॉलिथीन की झिल्लियों मे भरा लगभग  40. 0 लीटर, कुल मात्रा =160. 0 लीटर कच्ची महुआ शराब को  जब्त किया गया l तथा 55 प्लास्टिक बोरियां में महुआ लाहन (प्रत्येक क्षमता 40 कि. ग्रा) कुल मात्रा =2200 किलोग्राम लाहन का मौके पर नष्टीकरण किया गया।

अज्ञात आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम धारा 34(1)(च), 34(2) का  प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया है आरोपियों की पतासाजी की जा रही है l उक्त कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक  विपिन पाठक , मनराखन नेताम  जैलेश सिंह एवम आबकारी प्रधान आरक्षक मिर्जा जफर बेग, सूर्यकांत वर्मा, मदन लाल ध्रुव नगर सैनिक दुर्गा ध्रुव, दुर्गेशवरि कुर्रे का योगदान रहाl

Read More

सड़क किनारे पड़ी मिली दो युवकों की लाश, जांच में जुटी पुलिस

Posted on :09-Nov-2023
सड़क किनारे पड़ी मिली दो युवकों की लाश, जांच में जुटी पुलिस

बलौदाबाजार। भाटापारा शहर के पटपर लाल बहादुर शास्त्री वार्ड में दो अज्ञात शव मिलने से लोगों में सनसनी फैल गई। श्मशान घाट में मिला शव लगभग दो से तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। वहीं, दूसरा शव मुख्य सड़क के किनारे पड़ा मिला है। स्थानीय लोगों न पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने दोनों अज्ञात शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Read More

आबकारी आयुक्त सह सचिव श्री महादेव कावरे सर के निर्देश से आबकारी विभाग बलौदाबाजार की बड़ी कार्यवाही

Posted on :30-Oct-2023
आबकारी आयुक्त सह सचिव श्री महादेव कावरे सर के निर्देश से आबकारी विभाग बलौदाबाजार की बड़ी कार्यवाही

आबकारी वृत्त-भाटापारा 
01. कायम प्रकरण -01
 02. जप्त मदिरा-50पाव  बॉम्बे टू गोवा विदेशी मदिरा पाव कुल 9.0 बल्क लीटर 
03. आरोपी 
01-ऊदल यादव पिता खेलावन यादव  उम्र-20वर्ष सकिन-  दतरेंगी थाना भाटापारा  ग्रामीण जिला - बलौदा बाजार 

बलौदा बाजार : आबकारी आयुक्त सह सचिव श्री महादेव कावरे सर के निर्देश के तारतम्य में उपायुक्त आबकारी संभागीय उड़नदस्ता रायपुर श्री अनिमेष नेताम एवं जिला आबकारी अधिकारी श्री एल के गायकवाड़ जिला बलौदाबाजार के मार्गदर्शन में 29/10/2023 को - मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर ग्राम दतरेगी थाना भाटापारा ग्रामीण जिला -बलौदाबाजार के अपने मकान एवम दुकान  मे अवैध रूप से मदिरा का धारण एवं विक्रय करता  है l बताए गए स्थल में पहुंचकर विधिवत तलाशी लेने पर मकान के  कमरे से झोले में रखा 50 नग बॉम्बे टू गोवा विदेशी मदिरा  को बरामद किया गया  है। 

आरोपी के विरुद्ध  आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) (क), 34(2) एवम 59(क)  दर्ज कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालयीन अभिरक्षा में भेजा जा रहा है ।
उपरोक्त कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक  श्री जैलेश सिंह , विपिन पाठक ,मनरखन नेताम ,आबकारी मुख्य आरक्षक  राधा गिरी गोस्वामी, देवी तिवारी नगर सैनिक तामेश्वर ध्रुव , शीतल यादव तथा वाहन चालक अन्नू धीवर का  विशेष योगदान रहा।

Read More

Advertisement

Read More

Live TV

Join Us

WhatsApp Group Invite Chhattisgarh Daily News

विशेष रिपोर्ट

’विशेष लेख’ : ’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान’

’विशेष लेख’ : ’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान’

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

विशेष लेख : ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार

विशेष लेख : ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार

विशेष लेख : छत्तीसगढ़ में वरिष्ठ नागरिकों के लिए मजबूत सामाजिक सुरक्षा तंत्र

विशेष लेख : छत्तीसगढ़ में वरिष्ठ नागरिकों के लिए मजबूत सामाजिक सुरक्षा तंत्र

ज्योतिष और हेल्थ

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

खेल

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

व्यापार

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट

सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट

सोना हुआ सस्ता, चांदी ने पकड़ी रफ्तार

सोना हुआ सस्ता, चांदी ने पकड़ी रफ्तार

गैजेट्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

राजनीति

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

Entertainment

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

Quick Links

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • विश्व
  • मनोरंजन

  • रोजगार
  • राजनीति
  • खेल
  • राजधानी
  • ज्योतिष

  • गैजेट्स
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो गैलरी
  • Entertainment
  • संपर्क

Location Map

Contact Us

Address :

Baran Bazar, Favara Chowk, Gowli Para Road, Behind SBI ATM, Raipur (Chhattisgarh) - 492001

Phone No. : 0771-4032133

Email Id : [email protected]

RNI No. :
CHHHIN16912 GARJA CHHATTISGARH NEWS

Copyright © 2013-2026 Garja Chhattisgarh News All Rights Reserved | Privacy Policy | Disclaimer | Powered by : Softbit Solution