× Popup Image
Garja Chhattisgarh News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    मिशन लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए पीएम मोदी का 3T फॉर्मूला—टीमवर्क, टेक्नोलॉजी और टाइम

    मिशन लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए पीएम मोदी का 3T फॉर्मूला—टीमवर्क, टेक्नोलॉजी और टाइम

    149 दिन बाद खुले बद्रीनाथ के द्वार, पहले ही दिन हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

    149 दिन बाद खुले बद्रीनाथ के द्वार, पहले ही दिन हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

    सुप्रसिद्ध समाजसेविका शांति पाठक का निधन

    सुप्रसिद्ध समाजसेविका शांति पाठक का निधन

    रनवे पर टक्कर से मचा हड़कंप, अकासा और स्पाइसजेट विमानों में भिड़ंत

    रनवे पर टक्कर से मचा हड़कंप, अकासा और स्पाइसजेट विमानों में भिड़ंत

    तीर्थयात्रियों से भरी बोलेरो ट्रक से टकराई, 8 लोगों की दर्दनाक मौत

    तीर्थयात्रियों से भरी बोलेरो ट्रक से टकराई, 8 लोगों की दर्दनाक मौत

  • छत्तीसगढ़
    सुरक्षित रख रखाव के लिए सुपुर्दनामे में दिए छः एलपीजी कैप्सूल से 90+  मीट्रिक टन, लगभग 1.5 करोड़ मूल्य का गबन का खुलासा।

    सुरक्षित रख रखाव के लिए सुपुर्दनामे में दिए छः एलपीजी कैप्सूल से 90+ मीट्रिक टन, लगभग 1.5 करोड़ मूल्य का गबन का खुलासा।

    सुशासन तिहार अंतर्गत ग्राम बम्हनी में समाधान शिविर आयोजित

    सुशासन तिहार अंतर्गत ग्राम बम्हनी में समाधान शिविर आयोजित

    एन्टी नरकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना सरायपाली पुलिस की संयुक्त कार्यवाही।

    एन्टी नरकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना सरायपाली पुलिस की संयुक्त कार्यवाही।

    बालोद

    बलोदा बाजार

    बलरामपुर

    बस्तर

    बेमेतरा

    बीजापुर

    बिलासपुर

    दन्तेवाड़ा

    धमतरी

    दुर्ग

    गरियाबंद

    जशपुर

    जान्जगीर-चाम्पा

    कोण्डागांव

    कोरबा

    कोरिया

    कांकेर

    कवर्धा

    महासमुन्द

    मुंगेली

    नारायणपुर

    रायगढ़

    राजनांदगांव

    रायपुर

    सूरजपुर

    सुकमा

    सरगुजा

    गोरेला पेंड्रा मरवाही

    खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

    मोहला मानपुर चौकी

    सारंगढ़-बिलाईगढ़

    मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

    सक्ति

  • संपादकीय
  • विश्व
    अंटार्कटिका में रहस्यमयी शहर का दावा, सबमरीन हुई अचानक गायब

    अंटार्कटिका में रहस्यमयी शहर का दावा, सबमरीन हुई अचानक गायब

    होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी, 15+ युद्धपोत तैनात

    होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी, 15+ युद्धपोत तैनात

    डेडलाइन से पहले अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला, बढ़ा वैश्विक तनाव

    डेडलाइन से पहले अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला, बढ़ा वैश्विक तनाव

    फिर लौटा कोरोना का खतरा! नया वेरिएंट ‘Cicada’ तेजी से फैला, बढ़ी चिंता

    फिर लौटा कोरोना का खतरा! नया वेरिएंट ‘Cicada’ तेजी से फैला, बढ़ी चिंता

    मिडल ईस्ट में अमेरिका की बड़ी तैयारी: 2000 ‘खतरनाक’ सैनिकों की तैनाती का प्लान

    मिडल ईस्ट में अमेरिका की बड़ी तैयारी: 2000 ‘खतरनाक’ सैनिकों की तैनाती का प्लान

  • मनोरंजन
    अहान–अनीत की केमिस्ट्री फिर करेगी कमाल

    अहान–अनीत की केमिस्ट्री फिर करेगी कमाल

    राम गोपाल वर्मा के लिए सजी सितारों भरी शाम

    राम गोपाल वर्मा के लिए सजी सितारों भरी शाम

    कॉमेडी अवतार में दर्शकों को सरप्राइज़ देगी प्रिंसी

    कॉमेडी अवतार में दर्शकों को सरप्राइज़ देगी प्रिंसी

    सिनेमा प्रेमियों का इंतजार खत्म: 10 अप्रैल को बड़े पर्दे पर बालोद की शान अंजलि सिंह चौहान!

    सिनेमा प्रेमियों का इंतजार खत्म: 10 अप्रैल को बड़े पर्दे पर बालोद की शान अंजलि सिंह चौहान!

    डिजिटल मंच से उभरा संगीत सितारा: धुनिव्हर्स का ग्रैंड फिनाले 31 मार्च को

    डिजिटल मंच से उभरा संगीत सितारा: धुनिव्हर्स का ग्रैंड फिनाले 31 मार्च को

  • रोजगार
    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    शासकीय जे. योगानन्दम महाविद्यालय, रायपुर में अतिथि व्याख्याताओं के लिए आवेदन आमंत्रित

    शासकीय जे. योगानन्दम महाविद्यालय, रायपुर में अतिथि व्याख्याताओं के लिए आवेदन आमंत्रित

  • राजनीति
    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

  • खेल
    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

    बॉयकॉट या बहाना? पाकिस्तान मीडिया की बातें सुनकर क्रिकेट फैंस हंसी रोक न पाए

    बॉयकॉट या बहाना? पाकिस्तान मीडिया की बातें सुनकर क्रिकेट फैंस हंसी रोक न पाए

  • राजधानी
    सुशासन तिहार 2026: सुशासन तिहार 2026 से मिलेगा त्वरित समाधान

    सुशासन तिहार 2026: सुशासन तिहार 2026 से मिलेगा त्वरित समाधान

    मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण हेतु विशेष सत्र: एक तिहाई आरक्षण के संकल्प को मिला व्यापक समर्थन

    मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण हेतु विशेष सत्र: एक तिहाई आरक्षण के संकल्प को मिला व्यापक समर्थन

    मंत्रिपरिषद के निर्णय

    मंत्रिपरिषद के निर्णय

    छत्तीसगढ सनातन गोस्वामी समाज ने संतों के आतिथ्य में शंकराचार्य जयंती समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया

    छत्तीसगढ सनातन गोस्वामी समाज ने संतों के आतिथ्य में शंकराचार्य जयंती समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया

    उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से गन्ना किसानों को 13.80 करोड़ जारी

    उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से गन्ना किसानों को 13.80 करोड़ जारी

  • ज्योतिष
    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

  • गैजेट्स
    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

  • संपर्क

महासमुन्द

Previous123456789...7475Next

सुरक्षित रख रखाव के लिए सुपुर्दनामे में दिए छः एलपीजी कैप्सूल से 90+ मीट्रिक टन, लगभग 1.5 करोड़ मूल्य का गबन का खुलासा।

Posted on :02-May-2026
सुरक्षित रख रखाव के लिए सुपुर्दनामे में दिए छः एलपीजी कैप्सूल से 90+  मीट्रिक टन, लगभग 1.5 करोड़ मूल्य का गबन का खुलासा।

संवाददाता: प्रभात मोहंती

ठाकुर पेट्रोकेमिकल के मालिक, डायरेक्टर, प्लांट मैनेजर ने कूटरचना कर एक एक कर 31 मार्च 2026 से 6 अप्रैल 2026 के बीच सभी 6 कैप्सूल से औसतन 17 मीट्रिक टन, कुल 100 टन गैस अवैध रूप से किया खाली। 

सरकारी मानकों के अनुसार कैप्सूल में लगे जीपीएस से मिली अपराध के पल पल की सटीक जानकारी।

31 मार्च को दो कैप्सूल, 1 अप्रैल को एक कैप्सूल, 3 अप्रैल को एक कैप्सूल एवं 5 अप्रैल को दो कैप्सूल किया गया खाली।

प्लांट में कार्यररत कर्मचारियों ने किया पल पल का खुलासा, स्वीकारा, मालिकों और मैनेजर के आदेश पर किया गया कार्य।

ठाकुर पेट्रोकेमिकल के कार्यालय से जब्त किये गए खरीद/बिक्री के सभी रिकॉर्ड, अप्रैल महीने में सिर्फ 47 टन की खरीदी और शून्य प्रारंभिक स्टॉक से 107 टन गैस की हुई बिक्री, इसमें  चोरी के गैस सम्मिलित। 

गैस के लिमिटेड सप्लाई और संकट के समय में विशेष सरकारी निर्देशों के बावजूद आरोपियों के द्वारा डेढ़ से दो गुना गुना कीमत लेकर की गयी गबन किये गए गैस की अवैध कमर्शियल बिक्री।

इसके अलावा कच्चे बिल और कच्चे रजिस्टर में लिख कर भी होती थी गैस की बिक्री।

रायपुर के 8 एजेंसियों ने अवैध खरीदी कर चोरी के माल को जल्दी खपाने में की मदद, मूल अपराध में इनकी सम्मिलित्त जांच के दायरे में।

कुल छ: एजेंसियों ने कच्चे बिल पर 4 से 8 टन के बीच का माल खरीदकर गबन के माल को जल्दी  खपाने में की मदद। 

कच्चा रजिस्टर और वाहन अवाक् जावक रजिस्टर के साथ प्लांट का मालिक है फरार,  साक्ष्यों के नष्टीकरण की धाराएं लगायी गयी।

सिंघोड़ा और अभनपुर के बीच 200KM की दुरी में नहीं कराया गया भरे गैस टैंकरों का वजन, सुपुर्दनामे के 8 दिन बाद सभी टैंकर खाली करने के बाद किया गया वजन और बनाये गए वजन के कूटरचित दस्तावेज।

विषय विशेषज्ञ के अनुसार गैस कैप्सूल से इतने बड़ी मात्रा में लीकेज असंभव, कैप्सूल्स मानकों के हिसाब से फिट पाए गए।

महासमुन्द : क्या है मामला- थाना सिंघोडा के अपराध क्रमांक 96/25 धारा 305 (ई), 287,3(5),221,351(2) bns ईसी एक्ट 1955 की धारा 3,7 में जप्तशुदा 06 नग LPG गैस से भरी हुई कैप्सुल ट्रक क्रमांक CG 07 CX 7245, CG 07 CX 7244, CG 07 CS 1663, CG 07 CX 7472, ΚΑ 01 ΑΗ 4318, CG 12 BS 4295 में LPG गैस भरे हुए ट्रक को माह दिसम्बर 2025 में जप्त किया गया था। भीषण गर्मी पडने पर तथा थाना सिंघोडा में सुरक्षा के मानक उपबंधों की पर्याप्त व्यवस्था न होने से तथा भविष्य में किसी भी प्रकार की दुर्घटना होने की संभावना को ध्यान में रखते हुए, उक्त 06 नग LPG गैस से भरी हुई कैप्सुल ट्रकों को सुरक्षित स्थान पर रखवाने हेतु पुलिस अधीक्षक महासमुन्द के माध्यम से जिला कलेक्टर महासमुन्द जिला महासमुन्द को पत्राचार किया गया था।

Open photo NaN

जिला कलेक्टर जिला महासमुन्द के द्वारा खाद्य विभाग जिला महासमुन्द को उक्त 06 नग LPG गैस से भरी हुई कैप्सुल ट्रकों को सुरक्षित स्थान पर रखवाने हेतु निर्देशित किया गया था, उक्त आदेश के परिपालन में दिनांक 30.03.26 को खाद्य विभाग से खाद्य निरीक्षक अविनाश दुबे, खाद्य अधिकारी हरिश सोनेश्वरी एवं मनीष यादव महासमुन्द के  उपस्थिति में ठाकुर पेट्रो कैमिकल्स के संतोष सिंह ठाकुर को 06 नग LPG गैस से भरी हुई कैप्सुल ट्रकों को सुपुर्दनामा में दिलवाया गया तथा सुपुर्दनामा के बाद संतोष सिंह ठाकुर के द्वारा उक्त 06 नग LPG गैस से भरी हुई कैप्सुल ट्रकों को अपने कर्मचारियों के माध्यम से थाना सिंघोडा से ठाकुर पेट्रो कैमिकल्स ग्राम उरला थाना अभनपुर जिला रायपुर ले गये।

Open photo NaN

उक्त 06 नग LPG गैस से भरी हुई कैप्सुल ट्रकों को सुरक्षार्थ रखने हेतु ठाकुर पेट्रो कैमिकल्स संतोष सिंह ठाकुर पिता मूलसिंह ठाकुर उम्र 56 वर्ष साकिन ठाकुर पेट्रो कैमिकल्स ग्राम उरला थाना अभनपुर जिला रायपुर छ.ग. को न्यस्त किया गया था। जांच के दौरान प्राथी एवं गवाहों का कथन लिया गया प्राथी के. सुब्रमण्यिम के 03 नग LPG गैस से भरी हुई कैप्सुल ट्रक क्रमांक CG 07 CX 7245, CG 07 CX 7244, CG 07 CS 1663 में करीब 50 टन LPG गैस कीमती लगभग 45,00,000 रूपये तथा गवाह गुणाशेखरन के 02 नग LPG गैस से भरी हुई कैप्सुल ट्रक CG 07 CX 7472, ΚΑ 01 AH 4318 में 37 टन LPG गैस कीमती 32,00,000 रूपये को ठाकुर पेट्रो कैमिकल्स के सुपुर्दनामा में लेने वाले संतोष सिंह ठाकुर के द्वारा मिलीभगत कर उक्त 05 नग LPG कैप्सुल ट्रक गैस भरा हुआ के संबंध में आपराधिक न्यास भंग करना पाया गया। 

अतः कुल 87 टन LPG गैस कीमती करीब 77,00,000 रूपये का ठाकुर पेट्रो कैमिकल्स के सुपुर्दनामा में लेने वाले संतोष सिंह ठाकुर तथा अन्य डायरेक्टर, संचालक, मैनेजर व अन्य व्यक्तियों के विरूद्ध धारा 316(3), 3(5) बीएनएस का अपराध घटित करना पाये जाने पर धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 

कहाँ रखा गया था कैप्सूल, कहाँ हुआ खाली, पल पल की कहानी -

जिला कलेक्टर जिला महासमुन्द के द्वारा खाद्य विभाग जिला महासमुन्द को उक्त 06 नग LPG गैस से भरी हुई कैप्सुल ट्रकों को सुरक्षित स्थान पर रखवाने हेतु निर्देशित किया गया था उक्त आदेश के परिपालन में दिनांक 30.03.26 को खाद्य विभाग से खाद्य निरीक्षक अविनाश दुबे, खाद्य अधिकारी हरिश सोनेश्वरी एवं मनीष यादव महासमुन्द के द्वारा अपने साथ ठाकुर पेट्रो कैमिकल्स के संतोष सिंह ठाकुर को लेकर थाना सिंघोडा में आये तथा थाना सिंघोडा में तीनों खाद्य अधिकारियों के द्वारा अपनी उपस्थिति में ठाकुर पेट्रो कैमिकल्स के संतोष सिंह ठाकुर को 06 नग LPG गैस से भरी हुई कैप्सुल ट्रकों को सुपुर्दनामा में दिलवाया गया तथा सुपुर्दनामा के बाद संतोष सिंह ठाकुर के द्वारा उक्त 06 नग LPG गैस से भरी हुई कैप्सुल ट्रकों को अपने कर्मचारियों के माध्यम से थाना सिंघोडा से ठाकुर पेट्रो कैमिकल्स ग्राम उरला थाना अभनपुर जिला रायपुर ले जाया गया। 31 मार्च 2026 की रात दो कैप्सूल जिसमे 83 से 86 फीसदी एलपीजी भरा था उन्हें शाम 7 से रात 12 बजे खाली कराया गया। इसी तरह 1 अप्रैल रात को 83 फीसदी गैस से भरा एक कैप्सूल, 5 अप्रैल रात को 80  फीसदी गैस से भरा एक कैप्सूल और 5 अप्रैल रात को 83 फीसदी गैस से भरा दो  कैप्सूल आपराधिक षड़यंत्र के अंतर्गत खाली किया गया। 

वजन में देरी, खाली करने के बाद वजन, क्या है कारण?

सुपुर्दनामे के समय या उसके तुरंत बाद कैप्सूल्स के तौल की कार्यवाही नहीं की। इसी प्रक्रियात्मक भूल का फायदा उठाते हुआ ठाकुर पेट्रोकेमिकल के मालिक संतोष ठाकुर, सार्थक ठाकुर और अन्य ने जब्त लगभग 105 टन गैस के आपराधिक न्यासभंग की कार्ययोजना बनायीं। सिंघोड़ा से अभनपुर तक 200 किलीमीटर की दूरी में पंद्रह से ज्यादा  धर्मकांटा है, परन्तु सम्बंधित के द्वारा तौल नहीं किया गया। छ: कैप्सूल्स को प्लांट फैसिलिटी से लगभग 200 मीटर दूर पार्किंग में खड़ा किया गया। पांच वाहनों की तौल 6 अप्रैल और छठे की तौल 8 अप्रैल को किया गया। 

उक्त आठ दिन एक एक करके कैप्सूल्स को प्लांट के अंदर स्थिल बुलेट में खाली किया गया। और जब वह भी भर गया तो ठाकुर पेट्रोकेमिकल के मालिकाना और वहां चलने वाले दो व्यक्तिगत टैंकर में गैस को खाली किया गया। इसके बाद भी चोरी की गैस, क्षमता से कहीं ज्यादा थे। रायपुर के विभिन्न एजेंसियों और प्लांटों को थोक में लगभग 4 से 6 टन तक गैस बिना पक्के बिल के कच्चे चालान में भेजा गया। वजन करने में देरी का मुख्य कारण कैप्सूल्स को खाली करने में देरी और 6 कैप्सूल को खाली करने की क्षमता का भी न होना है। 

जब्त दस्तावेज के अनुसार जितनी गैस खरीदी उस से तीन गुना बेचा, क्या बताते है रिकार्ड्स- 

तीन दिनों के गहन जांच और दस्तावेजों के अध्ययन से कालाबाज़ारी के व्यापक सबूत मिले है। दस्तावेजों के अनुसार अप्रैल माह में ठाकुर पेट्रोकेमिकल कंपनी ने कुल 47 टन गैस ही थोक में ख़रीदा था। और कागज़ों में 107 टन गैस की बिक्री कर दी गयी। 60 टन बेचा गया एलपीजी कभी ख़रीदा ही नहीं गया था। इसके अलावा थोक में और भी बिक्री का विवरण कच्चे रजिस्टर में है जिसे लेकर आपराधिक षड्यंत्रकारी आरोपी फरार है। 

साक्ष्य नष्ट किये/मिटाये गए और कूटरचित दस्तावेज बनाये गए-

ठाकुर पेट्रोकेमिकल के कार्यालय से आरोपियों के द्वारा साक्ष्य और दस्तावेज़ मिटाने के प्रयास किये गए है। प्लांट के गेट पर खरीद बिक्री के सम्बन्ध में वाहनों के आवक जावक का रजिस्टर रखा जाता था। इस रजिस्टर से सभी अवैध खरीद बिक्री करने वाले गाड़ियों और एजेंसी मालिकों की पहचान हो सकती थी। इसी प्रकार कार्यालय में बिना बिल के अवैध खरीद बिक्री की एंट्री होती थी। रिकार्ड्स से सिर्फ अप्रैल महीने के बिना बिल के खरीद बिक्री का रजिस्टर गायब किया गया है। शिकायत जांच में जब आरोपियों को तलब किया गया, तो उनके द्वारा  साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ किया गया। अपराध में इस से सम्बंधित धाराएं लगायी गयी है। 

इतनी बड़ी मात्रा में लीकेज असंभव- 

कैप्सूल्स से संभव लीकेज के बारे में राष्ट्रीय स्तर के सरकारी संसथान से अनुरोध कर कार्यवाही में एक विषय विशेषज्ञ की राय ली गयी। उनकी जांच में सभी छः कैप्सूल को लीकेज फ्री पाया गया। यह भी बताया गया की किसी भी तरीके से 3 महीने में एक कैप्सूल से २० टन का लीकेज बिना किसी बड़ी घटना के असंभव है। 

धाराये- 

थाना सिंघोडा के अपराध क्रमांक 42/26 धारा 316 (3), धारा  61, 238  बीएनएस एवं 3, 7 ईसी एक्ट के साथ आईटी एक्ट के समुचित धाराएं लगायी जा रही है।

जप्ती-

01- 07 नग एलपीजी कैप्सुल टेकर।
02- 04 बुलेट 21टन क्षमता प्रत्येक किमती 09 लाख 24 हजार रूपये। 
03- लेन-देन संबंधी दस्तावेज चालान एवं फाईल।
04- 80 नग कमर्शियल गैस सिलेण्डर 21 किलो क्षमता किमती 03 लाख 20 हजार रूपये।
05- 17 नग कमर्शियल गैस सिलेण्डर 33 किलो क्षमता।
06- 01 नग कमर्शियल गैस सिलेण्डर 15 किलो क्षमता।
07- 27 नग कमर्शियल गैस सिलेण्डर 21 किलो क्षमता।
08- 01 नग मोबाईल।
09- 04 नग कम्प्युटर सीपीयू।
10- 02 नग सीसीटीवी डीवीआर तथा
11- कंपनी मे माल आने-जाने का रजिस्टर।
12- कंपनी मे आने व जाने के संबंध में इनवर्ड व आउट वर्ड बिल कच्चा व पक्का रसीद।
13- कंपनी के विभिन्न दस्तावेज।

गिरफ्तार आरोपी-

01- आरोपी निखिल वैष्णव पिता तोरण दास वैष्णव उम्र 41 वर्ष पता उपर पारा अभनपुर थाना अभनपुर जिला रायपुर।

Read More

सुशासन तिहार अंतर्गत ग्राम बम्हनी में समाधान शिविर आयोजित

Posted on :02-May-2026
सुशासन तिहार अंतर्गत ग्राम बम्हनी में समाधान शिविर आयोजित

संवाददाता: प्रभात मोहंती

विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा हुए शामिल, हितग्राहियों को विभिन्न योजना अंतर्गत लाभ वितरित

मुख्यमंत्री के सुशासन में एक एक गांव का विकास होगा_ विधायक श्री सिन्हा 

महासमुंद : प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार के अंतर्गत आज महासमुंद विकासखंड के ग्राम बम्हनी में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में महासमुंद विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा शामिल हुए तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री देवी चंद राठी ने की। इस अवसर पर जनपद सदस्य श्रीमती विजय लक्ष्मी जांगड़े, श्री माखन पटेल, श्री रूपरेला, श्री अरविंद प्रहरे, श्री शरद मराठा, श्री राजू चंद्राकर सहित अंचल के सरपंचगण, जिला पंचायत सीईओ श्री हेमंत नंदनवार, अपर कलेक्टर श्री रवि साहू, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सुश्री अक्षा गुप्ता एवं जनपद पंचायत सीईओ श्री मंडावी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

शिविर में 16 ग्राम पंचायतों—बिरकोनी, अछरीडीह, घोडारी, मुढेना, बेलसोडा, नांदगांव, बड़गांव, बरबसपुर, चिंगरौद, बम्हनी, बरोंडाबाजार, भलेसर, लाफिनखुर्द, लाफिनकला, खरोरा एवं साराडीह से प्राप्त कुल 1166 आवेदनों के निराकरण हेतु समाधान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में प्राप्त आवेदनों में से 548 का मौके पर निराकरण किया गया तथा शेष  618 आवेदनों के निराकरण की कार्यवाही समय सीमा में की जाएगी।

Open photo

कार्यक्रम के प्रारंभ में विधायक एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न विभागों के स्टॉलों का अवलोकन कर प्राप्त आवेदनों एवं उनके निराकरण की स्थिति की जानकारी ली गई। विधायक श्री सिन्हा ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

शिविर को संबोधित करते हुए विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप शासन-प्रशासन द्वारा गांव के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सुशासन के माध्यम से एक एक गांव का समग्र विकास सुनिश्चित किया जाएगा तथा विकास कार्यों के लिए संसाधनों की कोई कमी नहीं है।

उन्होंने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, वात्सल्य योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इन योजनाओं से आमजन सीधे लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने श्रम विभाग की योजनाओं का अधिकाधिक लाभ लेने की अपील की।

विधायक श्री सिन्हा ने क्षेत्र के विकास कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि एनएच-353 से साराडीह तक 5.025 किलोमीटर सड़क निर्माण हेतु 9.26 करोड़ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है, जिससे क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा। उन्होंने वर्ष 2047 तक विकसित छत्तीसगढ़ के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु सभी के सहयोग की आवश्यकता बताई।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक 10 से 15 पंचायतों के मध्य समाधान शिविर आयोजित कर समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। संवाद के माध्यम से ही समग्र समाधान संभव है। उन्होंने पेयजल, शिक्षा एवं सिंचाई सुविधाओं के विस्तार पर जोर देते हुए कहा कि बहमनी क्षेत्र में किसानों को रबी सीजन में पर्याप्त पानी उपलब्ध कराया जा रहा है तथा भविष्य में सिंचाई परियोजनाओं के माध्यम से प्रत्येक गांव तक पानी पहुंचाया जाएगा।

नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री देवी चंद राठी ने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से शासन की मंशा है कि जनता की समस्याओं का सरल एवं त्वरित समाधान सुनिश्चित हो। उन्होंने बताया कि वर्तमान बजट में क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं।

इस अवसर पर विधायक एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा हितग्राहियों को बैंक लोन का चेक , आयुष्मान कार्ड, जॉब कार्ड, श्रमिक कार्ड, पेंशन स्वीकृति पत्र तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत अभिनंदन पत्र एवं सुपोषण  टोकरी वितरित किए गए। उद्यानिकी विभाग द्वारा छायादार एवं फलदार पौधों का वितरण भी किया गया।

शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्रामीणों का रक्त परीक्षण, ब्लड प्रेशर एवं मधुमेह की जांच की गई तथा आवश्यक दवाइयों का वितरण किया गया।  कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह को नशा मुक्ति अभियान की शपथ भी दिलाई गई तथा पंचायत स्तर पर शासन की योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार पर विशेष जोर दिया गया।

Read More

एन्टी नरकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना सरायपाली पुलिस की संयुक्त कार्यवाही।

Posted on :02-May-2026
एन्टी नरकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना सरायपाली पुलिस की संयुक्त कार्यवाही।

संवाददाता: प्रभात मोहंती

10.270 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गान्जा, कीमती 02 लाख रुपए के साथ 02 अंतरराज्यीय तस्कर सहित 04 आरोपी गिरफ्तार।

अवैध गान्जा परिवहन मे प्रयुक्त 02 नग वाहन, 02 नग मोबाईल सहित 03 लाख, 15 हजार रूपये की संपत्ति जप्त।

ओडिशा से लाकर देवलभाटा (सरायपाली) मे खपाने की थी योजना।

देवलभाटा से पुड़िया-पुड़िया  बनाकर बेचने की तैयारी में था आरोपी।
  
महासमुंद जिले में खपत होने वाली गांजा को खपाने के पूर्व ही पुलिस द्वारा पकड़ा गया।

आरोपी पति-पत्नी द्वारा परिवार के साथ जाना, दिखाकर पुलिस को चकमा देने की गई थी कोशिश।

सटीक सूचना, त्वरित एवं समन्वय के साथ कार्यवाही से गांजा तस्करों को पकड़ने में मिली सफलता।

पिछले तीन महीने में 81 प्रकरण में कुल 5779.831 किलो (57 क्वि. 79 किलो) गांजा जब्त, 213 गिरफ्तार जिसमे छ0ग0 के 53 व 160 अन्य राज्यों से।

महासमुंद : एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी, परिवहन तथा बिक्री  एवं  इंड टू इंड इन्वेस्टिगेशन, फाइनेशियल  इनवेस्टिगेशन, पर प्रभावी एवं विधिवत कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है।  जिसके परिपालन में जिले में पुलिस के द्वारा लगातार चेंकिंग कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 30.04.2026 को मुखबिर सूचना मिली की उड़ीसा तरफ से कुछ लोग आकर किसी व्यक्ति से गांजा खरीदी-बिक्री किया जाएगा।

उक्त सूचना की तस्दीक पर ग्राम अर्जुंदा थाना सरायपाली के पास स्टाफ तैनात किया गया कुछ देर बाद पदमपुर रोड की ओर से एक व्यक्ति मोटर साइकिल एचएफ डीलक्स क्रमांक सीजी 04 J 0982 में एक महिला को पीछे बिठाकर ग्राम अर्जुंदा के पास आया, कुछ देर बाद पदमपुर की रोड से एक और व्यक्ति मोटर साइकिल हीरो ग्लैमर क्रमांक CG 04 L 1778 में एक महिला को पीछे बिठाकर बीच में बोरी में सामान रख कर आया जो पहले से आए व्यक्ति को बोरी में रखे सामान को देकर जाने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़े एवं उनके कब्जे से प्लास्टिक बोरी में रखे समान की जांच करने पर उसमे अवैध मादक पदार्थ गांजा मात्रा 10 किलो 270 ग्राम कीमती 200000 रुपए का होना पाया गया। अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध नाराकोटिक एक्ट के तहत् अपराध धारा 20(B) नाराकोटिक एक्ट का पंजीबद्ध किया गया। 
  
गिरफतार आरोपी-

1- शंकर बेहरा पिता मोहन बेहरा उम्र 45 साल निवासी ग्राम देवलभाटा थाना सरायपाली जिला महासमुंद 
2- श्रीमती चंचल बेहरा पति शंकर बेहरा उम्र 30 साल निवासी ग्राम देवलभाटा थाना सरायपाली जिला महासमुंद। 
3- कपिल बकुल पिता पवन बकुल उम्र 23 साल निवासी ग्राम तालमलखा थाना घंटा पड़ा जिला बौद्ध ,उड़ीसा 
4- श्रीमती रश्मि बकुल पति कपिल बकुल उम्र 20 साल निवासी ग्राम तालमलखा थाना घंटा पड़ा जिला बौद्ध उड़ीसा। 

जप्त सामग्री-

01- 10 किलो 270 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 02 लाख
02- 02 नग मोटर साइकल कीमती करीब 01 लाख रुपया। 
03- 02 नग मोबाईल कीमती करीब 15,000 रुपये। 

कुल जुमला जप्त संपत्ति किमती 3,15,000 रू.

Read More

एन्टी नरकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना कोमाखान पुलिस की संयुक्त कार्यवाही।

Posted on :29-Apr-2026
एन्टी नरकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना कोमाखान पुलिस की संयुक्त कार्यवाही।

संवाददाता: प्रभात मोहंती

अवैध मादक पदार्थ गांजा परिवहन करते 02 अन्तर्राज्यीय तस्कर पुलिस की गिरफ्त में।

03 लाख 04 हजार 500 रूपये कीमत का 6.090 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा जप्त। 

अवैध गान्जा परिवहन मे प्रयुक्त 01 वाहन, 02 नग मोबाइल सहित कुल 03 लाख 71 हज़ार 500 रूपये की संपत्ति जप्त।

रामपुर कालाहांडी (उड़ीसा) से पाटन दुर्ग (छत्तीसगढ़) मे खपाने की थी योजना।

सटीक सूचना, त्वरित एवं समन्वय के साथ कार्यवाही से गांजा तस्करों को पकड़ने में मिली सफलता

पिछले तीन महीने में 80 प्रकरण में कुल 5769.561 किलो (57 क्वि. 69 किलो) गांजा जब्त, 209 गिरफ्तार जिसमे छ0ग0 के 51 व 158 अन्य राज्यों से।

महासमुंद : एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी, परिवहन तथा बिक्री  एवं  इंड टू इंड इन्वेस्टिगेशन, फाइनेशियल  इनवेस्टिगेशन, पर प्रभावी एवं विधिवत कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है।  जिसके परिपालन में जिले में पुलिस के द्वारा लगातार चेंकिंग कार्यवाही की जा रही है। थाना कोमखान पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि रामपुर उड़ीसा से होते हुए महासमुंद की ओर लाल रंग के अपाचे मोसा. क्रमांक ओ डी 08 जी 1028 में अवैध मादक पदार्थ गांजा परिवहन की सुचना पर टेमरी जाँच नाका में घेराबंदी कर मोसा. ओ डी 08 जी 1028 को रोककर पूछताछ करने पर गांजा होना बताने पर मौके पर आरोपियों के कब्जे से करीब 6.090 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध नाराकोटिक्स एक्ट के तहत् अपराध क्रमांक 55/26, धारा 20(B)(ii)(B) नाराकोटिक एक्ट का पंजीबद्ध किया गया। 

गिरफतार आरोपी-

1- जयधर महानन्द उर्फ सोनू पिता त्रिलोचन महानन्द उम्र 23 साल 
2- हेमंत महानन्द पिता अरुण 28 साल दोनों निवासी वार्ड 12 डुडूकेल थाना गोलामुंडा जिला कालाहांडी उड़ीसा 

जप्त सामग्री-

(1) 6.090 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती  304500 रूपये। 
2- एक मोसा. कीमती 40,000 रू। 
3- 02 नग मोबाइल कीमती 27,000 रू.

कुल जुमला जप्त संपत्ति 3,71,500 रू.

Read More

जिला पंचायत सीईओ ने जनदर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं

Posted on :29-Apr-2026
जिला पंचायत सीईओ ने जनदर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं

संवाददाता: प्रभात मोहंती

58 आवेदन प्राप्त

महासमुंद : कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने निर्देशानुसार जिला पंचायत सीईओ हेमंत नंदनवार ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में जिले के जनसामान्य की समस्याएं सुनी। सीईओ नंदनवार ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आवेदनों का अवलोकन कर नियमानुसार पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने कहा। उन्होंने सभी अधिकारियों को उनके विभाग से संबंधित आवेदन प्रदान कर शीघ्र निराकरण करने के लिए निर्देशित किया। जनदर्शन में कुल 58 आवेदन प्राप्त हुए।

जनदर्शन में ग्राम मुरकी महासमुंद निवासी भारत राम सोनवानी ने सीमांकन रिपोर्ट प्रदान करने आवेदन सौंपा। इसी तरह ईमली भाठा महासमुंद निवासी श्रीमती मंजू साहू ने प्रधानमंत्री आवास स्वीकृति हेतु, रमनटोला महासमुंद निवासी श्रीमती वर्ष साहू ने बच्चे का एडमिशन आरटीई के तहत कराने के संबंध में, ग्राम रायतुम महासमुंद निवासी पंचराम मोंगरे ने भूमिहीन कृषि मजदूर न्याया योजना में त्रुटि सुधार कर लाभ दिलाने के लिए,

महामाया पारा महासमुंद निवासी श्रीमती रजनी बाई दुबे ने अंत्योदय राशन कार्ड के बंद होने के सबंध में एवं ग्राम जोगीडीपा के ग्रामीणों ने जल समस्याओं के निराकरण हेतु आवेदन दिए। इसके अलावा दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर योजना, अवैध अतिक्रमण, लम्बित राशि भुगतान संबंधी आवेदन प्राप्त हुए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर सचिन भूतड़ा, रवि साहू सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Read More

महासमुंद में श्रीमद भागवत कथा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, तृतीय व चतुर्थ दिवस की कथाओं ने किया भाव-विभोर

Posted on :25-Apr-2026
महासमुंद में श्रीमद भागवत कथा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, तृतीय व चतुर्थ दिवस की कथाओं ने किया भाव-विभोर

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुंद : शहर के पंजाबी पारा स्थित वार्ड क्रमांक 23 में आयोजित श्रीमद भागवत महापुराण कथा ज्ञान सप्ताह में प्रतिदिन श्रद्धालुओं की बढ़ती उपस्थिति के साथ भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। कथा के तृतीय एवं चतुर्थ दिवस पर प्रस्तुत प्रसंगों ने श्रद्धालुओं को गहरे आध्यात्मिक भाव में डुबो दिया।

तृतीय दिवस: ध्रुव, जड़ भरत और अजामिल चरित का भावपूर्ण वर्णन

कथा के तृतीय दिवस आचार्य श्री नारायण दास वैष्णव जी ने ध्रुव चरित्र, जड़ भरत चरित एवं अजामिल चरित का अत्यंत रोचक, मार्मिक और शिक्षाप्रद वर्णन किया। उन्होंने बताया कि अटूट भक्ति और दृढ़ संकल्प से बालक ध्रुव ने परम धाम को प्राप्त किया, वहीं जड़ भरत की कथा से वैराग्य और आत्मज्ञान का संदेश मिलता है। अजामिल चरित के माध्यम से उन्होंने नाम-स्मरण की महिमा का वर्णन करते हुए बताया कि अंत समय में भी प्रभु का स्मरण जीवन को पावन बना देता है।

चतुर्थ दिवस: प्रह्लाद भक्ति, वामन अवतार और श्री राम-कृष्ण प्राकट्य की जीवंत झांकी

चतुर्थ दिवस पर प्रह्लाद चरित्र, वामन अवतार एवं श्री राम-कृष्ण प्राकट्य उत्सव का अत्यंत सुंदर और जीवंत चित्रण किया गया। कथा के दौरान वामन अवतार की मनोहारी झांकी प्रस्तुत की गई, जिसे देखकर श्रद्धालु गण भाव-विभोर हो उठे। वातावरण “हरि बोल” और “जय श्रीराम” के जयघोष से गुंजायमान हो गया।

आचार्य श्री नारायण दास वैष्णव जी ने अपने मुखारविंद से अत्यंत मार्मिक, रोचक एवं सरस वाणी में इन दिव्य प्रसंगों का वर्णन किया। उन्होंने विशेष रूप से मां की महिमा का भी बड़े ही सुरुचिपूर्ण और भावपूर्ण ढंग से वर्णन करते हुए बताया कि मां का स्थान संसार में सर्वोच्च है, जिनकी कृपा से ही जीवन में संस्कार और सद्गुणों का विकास होता है।

कथा में प्रतिदिन श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। हर वर्ग और धर्म के लोग कथा श्रवण के लिए पहुंच रहे हैं। पंजाबी पारा मोहल्ला सहित शहर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर कथा का आनंद ले रहे हैं। ज्ञात हो कि कथा का आयोजन भीषण गर्मी को देखते हुए प्रतिदिन शाम 4 बजे से किया जा रहा है। आयोजन में परायणकर्ता पं. हेमन्त दास वैष्णव (महासमुंद) एवं पं. सूरज दास वैष्णव (चिंगरौद) की विशेष भूमिका रही।

अंत में पूजा के अवसर पर शहर के महाकाल आरती ग्रुप द्वारा महाकाल आरती डमरू के माध्यम से किया जिससे दर्शकों में एक नया उत्साह और रोमांच पैदा हुआ। आगामी दिवस में रुक्मिणी विवाह का पावन प्रसंग सम्पन्न होगा, जिसे लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। आयोजनकर्ता श्रीमती प्रेमशीला -पोषण साहू द्वारा एवं  समस्त क्षेत्रवासियों के सहयोग से यह आध्यात्मिक आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो रहा है।

Read More

महासमुंद में ‘खुशियों के पांच दिन’ का भव्य समापन योग शक्ति आस्था दीदी ने दिए लाइफ चेंजिंग थॉट....

Posted on :25-Apr-2026
महासमुंद में ‘खुशियों के पांच दिन’ का भव्य समापन योग शक्ति आस्था दीदी ने दिए लाइफ चेंजिंग थॉट....

संवाददाता: प्रभात मोहंती

सकारात्मक सोच से जीवन बदलने का संदेश... 

महासमुंद : शहर में आयोजित आध्यात्मिक एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम ‘खुशियों के पांच दिन’ का आज अंतिम दिवस बेहद उत्साह, ऊर्जा और भावनात्मक माहौल के बीच संपन्न हुआ। कार्यक्रम के आखिरी दिन योग शक्ति आस्था दीदी ने मंच से उपस्थित लोगों को जीवन बदलने वाले विचारों, सकारात्मक सोच, मन की शक्ति और ईश्वर से जुड़ाव के महत्व पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया।
उन्होंने कहा कि इंसान का मन यदि मजबूत हो जाए तो जीवन की हर कठिनाई आसान हो जाती है। अच्छे विचार, शुद्ध सोच और सकारात्मक ऊर्जा से व्यक्ति का आभामंडल यानी ओरा (Aura) भी निखरने लगता है।

Open photo

दो बैग की कहानी से समझाया जीवन का रहस्य

आस्था दीदी ने कहा कि हर इंसान के पास दो अदृश्य बैग होते हैं—एक सफेद बैग और दूसरा काला बैग।
सफेद बैग में खुशी, उत्साह, उमंग, दया, करुणा, सहानुभूति, अच्छा स्वास्थ्य, समृद्धि, प्रेम और सफलता भरी होती है।
वहीं काला बैग अशांति, गुस्सा, चिंता, नफरत, दूसरों को दुख देना, बुरे विचार, रिश्तों में दूरी और आर्थिक परेशानियों का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि यदि जीवन में सुख चाहिए तो काले बैग को खाली कर सफेद बैग को भरना होगा।

नकारात्मकता हटेगी तभी सकारात्मकता आएगी

उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे गंदे पानी से भरे पात्र में साफ पानी नहीं डाला जा सकता, उसी तरह मन में वर्षों से भरे नकारात्मक विचारों को निकाले बिना सकारात्मकता नहीं लाई जा सकती। यदि माइंड शांत रहेगा तो मन भी शांत रहेगा और जीवन के कार्य स्वतः सरल होने लगेंगे।

हर दिन चुनना है – 1 टू व्हाइट या 1 टू ब्लैक

आस्था दीदी ने कहा कि यदि जीवन बदलना है तो रोज निर्णय लेना होगा कि आपको व्हाइट थॉट चाहिए या ब्लैक थॉट।
नकारात्मक सोच के लीकेज को बंद कर सकारात्मक विचारों से मन को भरना होगा।

करोड़ों का नुकसान हुआ, फिर भी व्यक्ति रहा शांत

उन्होंने एक प्रेरणादायक प्रसंग सुनाया जिसमें एक व्यक्ति की फैक्ट्री में आग लग गई थी और करोड़ों का नुकसान हुआ, लेकिन वह शांत स्वर में बोला – “ईश्वर का धन्यवाद, किसी कर्मचारी को कुछ नहीं हुआ।” दीदी ने कहा कि परिस्थितियां चाहे कैसी भी हों, मन की शांति नहीं खोनी चाहिए।

चित्रकला प्रतियोगिता की कहानी से दिया बड़ा संदेश

उन्होंने बताया कि एक चित्रकला प्रतियोगिता में सबसे श्रेष्ठ चित्र वह चुना गया जिसमें एक झोपड़ी, खेत, हरियाली और चारों ओर तेज तूफान का दृश्य था।

उस चित्र में किसान ऊपर देखकर कह रहा था –
"हे प्रभु, यह प्रकृति आपकी है, मेहनत आपकी देन है, मैं क्यों डरूं?"
इसका अर्थ बताते हुए उन्होंने कहा कि जीवन में चाहे कितना भी संकट आ जाए, मन में विश्वास रखना चाहिए कि भगवान साथ हैं।

बोझ मत पालो, मन हल्का रखो

आस्था दीदी ने एक बुजुर्ग महिला की कहानी सुनाई जो बैलगाड़ी में बैठने के बाद भी सिर पर पोटली रखे थी।
जब गाड़ीवान ने पूछा तो महिला बोली – “तुम मेरी सवारी का बोझ उठा रहे हो, पोटली मैं खुद उठा लूंगी।”
उन्होंने कहा कि यही हाल इंसान का है, जो वर्षों से मानसिक बोझ लेकर जी रहा है। जब तक मन का बोझ नहीं उतरेगा, जीवन में शांति नहीं मिलेगी।

हवाई प्रेयर से आत्मशुद्धि का संदेश

उन्होंने सभी को प्रतिदिन ये चार बातें बोलने की सलाह दी –

I am sorry – मैं क्षमा मांगता हूं
Please forgive me – मुझे माफ कीजिए
I love you – मैं आपसे प्रेम करता हूं
Thank you so much – धन्यवाद

वॉटर थॉट और मॉर्निंग मेडिटेशन

उन्होंने कहा कि पानी पीने से पहले सकारात्मक विचार करें –
मैं स्वस्थ हूं, मेरा परिवार स्वस्थ है, घर में खुशियां हैं, धन पर्याप्त है, प्रभु का धन्यवाद।
सुबह उठकर ॐ मंत्र जाप, ध्यान और ईश्वर को धन्यवाद देने से दिन शुभ बनता है।

अरुणिमा सिन्हा की कहानी सुनकर भावुक हुए लोग

कार्यक्रम के अंत में आस्था दीदी ने अरुणिमा सिन्हा की संघर्षपूर्ण कहानी सुनाई। ट्रेन हादसे में पैर गंवाने के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी और कृत्रिम पैर के सहारे माउंट एवरेस्ट फतह कर इतिहास रच दिया। उन्होंने कहा कि शारीरिक कमजोरी कभी सपनों को नहीं रोक सकती, यदि इरादे मजबूत हों।

कार्यक्रम का समापन भावुक माहौल में

‘खुशियों के पांच दिन’ के अंतिम दिवस लोगों ने आस्था दीदी के विचारों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम स्थल पर आध्यात्मिक ऊर्जा, सकारात्मक वातावरण और भावुकता का अनोखा संगम देखने को मिला।

महासमुंद वासियों के लिए यह आयोजन यादगार बन गया।

Read More

महासमुन्द जिले के थानों में, विभिन्न अपराधों में जप्त कर राजसात किये गये, 117 वाहनों की हुई नीलामी।

Posted on :25-Apr-2026
महासमुन्द जिले के थानों में, विभिन्न अपराधों में जप्त कर राजसात किये गये, 117 वाहनों की हुई नीलामी।

संवाददाता: प्रभात मोहंती

वर्ष 2015 से 2024 तक की अवधि में जिले के विभिन्न थानों में जप्त 108 दो पहिया वाहन व 09 चार पहिया वाहन शामिल।

आबकारी एक्ट के 106 एवं एनडीपीएस एक्ट के 11 राजसात वाहनों की नीलामी प्रक्रिया की गई।

नीलामी से प्राप्त कुल 04 लाख 53 हजार रूपये  नियमानुसार किया गया राजस्व के खाते में जमा ।

शासन के गाईड लाइन के अनुरूप किया गया नीलामी प्रकिया।

नीलामी हेतु गठित टीम की उपस्थिति में किया गया नीलामी कार्यवाही ।

महासमुन्द : महासमुन्द जिले के विभिन्न थानो में दर्ज प्रकरणों में जप्त 117 वाहनों जिसमें 106 प्रकरण आबकारी एक्ट के 11 एनडीपीएस एक्ट के प्रकरणों में जप्त वाहनों की विधिवत नीलामी कार्यवाही पुलिस लाईन परसदा महासमुंद में की गई। उक्त नीलामी में शामिल 117 वाहनों में आबकारी एक्ट के 102 मोटर सायकल व 04 चार पहिया वाहन एवं नारकोटिक एक्ट के 06 मोटर सायकल व 05 चार पहिया वाहन है। जो कि विभिन्न अपराधों में प्रयुक्त वाहन है जिसे प्रकरण जप्त किया गया था । वाहनों  की नीलामी गठित टीम के सदस्यों द्वारा नियमानुसार  किया गया,जिससे कुल 04 लाख 53 हजार रूपये का राजस्व शासन को प्राप्त हुआ। 

पुलिस लाईन महासमुंद में संपन्न नीलामी कार्यवाही में श्री रवि साहू, अपर कलेक्टर महासमुंद, श्री एस. देवांगन एसडीओ विद्युत एवं यांत्रिकी विभाग महासमुंद, श्री आर. के. ध्रुव जिला परिवहन अधिकारी महासमुंद एवं श्रीमती दीप्ति कश्यप रक्षित निरीक्षक रक्षित केन्द्र महासमुंद इत्यादी अधिकारियों की उपस्थिति में नीलामी प्रक्रिया नियमानुसार किया गया है।

Read More

महासमुंद में श्रीमद भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सागर

Posted on :25-Apr-2026
महासमुंद में श्रीमद भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सागर

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुंद : शहर के पंजाबी पारा स्थित वार्ड क्रमांक 23 में आयोजित श्रीमद भागवत महापुराण कथा ज्ञान सप्ताह का शुभारंभ अत्यंत भक्तिमय वातावरण में हुआ। कथा के प्रथम दिवस आचार्य श्री नारायण दास वैष्णव जी (श्री राम मंदिर, महासमुंद) के सानिध्य में भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसने पूरे क्षेत्र को आध्यात्मिक रंग में रंग दिया।

Open photo

कलश यात्रा  कथा स्थल से रामेश्वरी मंदिर  होकर पुनः कथा स्थल तक पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर कथा का शुभारंभ किया। यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर उत्साह और भक्ति भाव से भाग लिया। भजन-कीर्तन, शंखनाद और जयघोष के बीच पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

दूसरे दिन कथा में ‘शुकदेव-परिक्षित संवाद’ और ‘नारद अवतार’ का भावपूर्ण वर्णन

कथा के दूसरे दिन आचार्य श्री नारायण दास वैष्णव जी ने भागवत महापुराण के द्वितीय स्कंध के प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने श्री शुकदेव जी और राजा परीक्षित के संवाद के माध्यम से जीवन की नश्वरता और भक्ति की महिमा को सरल शब्दों में समझाया। साथ ही नारद अवतार की कथा सुनाते हुए बताया कि सत्संग और प्रभु स्मरण से ही मनुष्य जीवन सार्थक होता है।

इस पावन अवसर पर पुरोहित एवं  परायणकर्ता पंडित हेमन्त दास वैष्णव (महासमुंद) एवं पंडित सूरज दास वैष्णव (चिंगरौद्) भी अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं, जिनके सानिध्य में संपूर्ण अनुष्ठान विधिवत संपन्न हो रहा है।

आचार्य  नारायण दास जी ने कहा कि भागवत कथा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि आत्मा को परमात्मा से जोड़ने का माध्यम है। कथा श्रवण से मनुष्य के भीतर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और जीवन में शांति एवं संतुलन आता है।

भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए कथा का समय परिवर्तित कर अब प्रतिदिन शाम 4 बजे से किया गया है, जिसमें श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित होकर कथा का रसपान कर रहे हैं।
श्री मद भागवत कथा महापुराण का आयोजन श्रीमती प्रेमशीला -पोषण साहू, पंजाबी पारा एवं साहू परिवार द्वारा किया जा रहा है। साथ ही आयोजन में  आसपास सहित समस्त श्रद्धालुओं का सराहनीय योगदान है। आगामी दिनों में प्रहलाद चरित्र,वामन अवतार,श्री राम कृष्ण प्राकट्य उत्सव का आयोजन होगा एवं विभिन्न पौराणिक प्रसंगों के साथ कथा का क्रम 28 अप्रैल तक निरंतर जारी रहेगा।

Read More

जिले में महासमुंद पुलिस चला रही है अवैध शराब बनाने, बेचने एवं परिवहन करने वालो के विरूद्ध विशेष अभियान।

Posted on :25-Apr-2026
जिले में महासमुंद पुलिस चला रही है अवैध शराब बनाने, बेचने एवं परिवहन करने वालो के विरूद्ध विशेष अभियान।

संवाददाता: प्रभात मोहंती

स्विफ्ट कार में अंग्रेजी शराब परिवहन करते 02 आरोपी गिरफ्तार।

अंग्रेजी शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त कार सहित कुल 3,05,900 रुपये की संपत्ति जप्त।

थाना बलौदा पुलिस की कार्यवाही।

अभियान दिनांक से वर्तमान तक 16 लाख 36 हजार 635 रुपए कीमत की 6204.270 लीटर शराब जब्त।

अभियान दिनांक  से वर्तमान तक 483 प्रकरणों में  545  व्यक्तियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत हो चुकी है कार्यवाही।

महासमुंद : जिला पुलिस महासमुंद द्वारा अवैध शराब बनाने, बिक्री एवं परिवहन करने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों मे लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 23/04/2026 को थाना बलौदा पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि भुरसापाली रोड की ओर से एक स्वीफ्ट कार क्र. CG06 HF 5420 में अंग्रेजी शराब का परिवहन किया जा रहा है, सूचना पर तत्काल पुलिस टीम रवाना कर भुरसापली रोड पर नाकेबंदी किया गया।

कुछ समय बाद मुखबीर के बताये अनुसार स्वीफ्ट कार सामने से आते दिखा जिसे रोक कर वाहन चालक व सवार से नाम पता पुछने पर अपना नाम- 01-भोलाराम पटेल पिता लक्ष्मण पटेल उम्र 32 साल साकिन मेडरा थाना बरमकेला जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ हाल मुकाम खपरीडीह थाना सरायपाली  जिला महासमुन्द, 02-सुरेन्द्र चौधरी पिता घनश्याम चौधरी उम्र 38 साल साकिन खैरमाल थाना सरायपाली जिला महासमुन्द बताया। स्वीफ्ट कार की तलाशी लेने पर कार मे आरोपी के कब्जे से 20 नग मैक्डावल कुल 3600 ml एवम 10 नग सिम्बा बियर कुल 6500 ml कुल जुमला 10.100 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब किमती 5900 रूपया एवं परिवहन में प्रयुक्त स्विफ्ट कार क्र. CG06 HF 5420 को जप्त कर आरोपियों के विरूध्द अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

गिरफ्तार आरोपी- 

01.भोलाराम पटेल पिता लक्ष्मण पटेल उम्र 32 साल साकिन मेडरा थाना बरमकेला जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ हाल मुकाम खपरीडीह थाना सरायपाली  जिला महासमुन्द छ. ग.।  
02.सुरेन्द्र चौधरी पिता घनश्याम चौधरी उम्र 38 साल साकिन खैरमाल थाना  सरायपाली जिला महासमुन्द छ. ग.।

जप्त संपत्ती–

1.कुल 10.100 लीटर अंग्रेजी शराब किमती 5900 रूपया।
2-परिवहन में प्रयुक्त प्रयुक्त स्विफ्ट कार क्र. CG06 HF 5420 कीमती करीबन 3,00,000 रूपये। 

कुल जुमला जप्त संपत्ती किमती  3,05,900 रुपये।

Read More

जनगणना के प्रति जनजागरूकता हेतु विशेष ग्रामसभा आयोजित

Posted on :25-Apr-2026
जनगणना के प्रति जनजागरूकता हेतु विशेष ग्रामसभा आयोजित

संवाददाता: प्रभात मोहंती

तहसीलदार ने लोगों को अपनी जनगणना स्वयं करने को प्रेरित किया। 

महासमुन्द : को जिले के ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया था । इस अवसर पर ग्रामीण जनगणना चार्ज अधिकारी एवं तहसीलदार महासमुंद जुगल किशोर पटेल द्वारा ग्राम अछरीडीह में उपस्थित होकर जनगणना 2027 कार्यक्रम के तहत ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधियों को जानकारी प्रदान किया गया । साथ ही डिजिटल जनगणना एवं स्वगणना का महत्व बताया गया। स्वगणना करने हेतु अधिक से अधिक लोगों को प्रेरित करने एवं प्रचार प्रसार करने हेतु भी कहा गया।

Open photo

उल्लेखनीय है कि जनगणना का प्रथम चरण का कार्य 01 मई से प्रारंभ होकर 30 मई तक चलेगा जिसमें प्रगणक,  घर-घर जाकर मोबाईल से मकानसूचीकरण का कार्य करेंगे। आम नागरिक अपनी गणना स्वयं ऑनलाइन कर सकते हैं इसके लिए 16 से 30 अप्रैल तक यह स्व गणना का कार्य जारी है इस कार्य के जन जागरूकता के तहत विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जा रहा है।

Read More

महासमुंद में खुशियों के पांच दिन: चतुर्थ दिवस पर योग शक्ति आस्था दीदी ने बताया आकर्षण और गुरुत्वाकर्षण का जीवन सूत्र

Posted on :23-Apr-2026
महासमुंद में खुशियों के पांच दिन: चतुर्थ दिवस पर योग शक्ति आस्था दीदी ने बताया आकर्षण और गुरुत्वाकर्षण का जीवन सूत्र

रिपोर्टर मयंक गुप्ता 

महासमुंद : शहर में आयोजित खुशियों के पांच दिन कार्यक्रम के चौथे दिन वातावरण ऊर्जा, उत्साह और सकारात्मक विचारों से सराबोर नजर आया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित योग शक्ति आस्था दीदी ने आकर्षण के सिद्धांत, गुरुत्वाकर्षण के नियम और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा के महत्व पर प्रेरणादायक उद्बोधन दिया। उनके विचारों ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को गहराई से प्रभावित किया।

Open photo

आस्था दीदी ने कहा कि मनुष्य के भीतर मौजूद ऊर्जा ही उसके जीवन की दिशा तय करती है। जो शक्ति हमारे अंदर जागृत होती है, वह बाहर से नहीं आती, बल्कि हमारे विचार, कर्म और मानसिक स्थिति से उत्पन्न होती है। इंसान चाहे तो अपने जीवन को बेहतर बना सकता है और चाहे तो उसे नकारात्मकता की ओर भी मोड़ सकता है। यह पूरी तरह व्यक्ति की सोच और जीवनशैली पर निर्भर करता है।

उन्होंने कहा कि "समान चीजें समान चीजों को आकर्षित करती हैं" यह केवल एक कथन नहीं, बल्कि जीवन का गहरा सिद्धांत है। हमारे विचार, भावनाएं और विश्वास एक चुंबकीय ऊर्जा की तरह कार्य करते हैं, जो वैसी ही परिस्थितियों और लोगों को हमारी ओर आकर्षित करते हैं। यदि व्यक्ति सकारात्मक सोच रखता है तो उसके जीवन में सकारात्मक अवसर, अच्छे संबंध और सफलता के रास्ते खुलते हैं। वहीं नकारात्मक सोच रखने वाला व्यक्ति अक्सर तनाव, असफलता और निराशा को अपनी ओर खींचता है।

उन्होंने समझाया कि व्यक्ति को वही प्राप्त होता है, जैसा वह भीतर से होता है। केवल इच्छाएं रखने से कुछ नहीं होता, बल्कि अपनी मानसिकता, व्यवहार और ऊर्जा को भी वैसा बनाना पड़ता है। यदि कोई व्यक्ति सफलता चाहता है तो उसे सफल व्यक्ति जैसी सोच, अनुशासन और मेहनत भी अपनानी होगी।

आस्था दीदी ने बताए आकर्षण सिद्धांत के प्रमुख सूत्र

  • विचार ही भविष्य बनाते हैं – जैसा सोचेंगे, वैसा जीवन बनेगा।
  • भीतरी ऊर्जा सबसे महत्वपूर्ण है – आप जैसा महसूस करते हैं, वैसी परिस्थितियां बनती हैं।
  • समान सोच वाले लोग जुड़ते हैं – अच्छे विचार अच्छे लोगों को जोड़ते हैं।
  • एकाग्रता सफलता की कुंजी है – लक्ष्य पर केंद्रित रहना जरूरी है।
  • कृतज्ञता और सकारात्मकता जरूरी है – धन्यवाद भाव जीवन में नई खुशियां लाता है।

उन्होंने कहा कि आज समाज में तनाव, चिंता और असंतोष का बड़ा कारण नकारात्मक सोच है। यदि इंसान प्रतिदिन कुछ समय अपने मन, शरीर और विचारों को सकारात्मक दिशा दे, तो जीवन में चमत्कारिक परिवर्तन संभव है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिक, महिलाएं, युवा और वरिष्ठजन शामिल हुए। सभी ने आस्था दीदी के विचारों को सराहा और इसे जीवन बदलने वाला संदेश बताया। चौथे दिन का यह आयोजन लोगों के लिए प्रेरणा, आत्मविश्वास और नई ऊर्जा का स्रोत बना।

खुशियों के पांच दिन कार्यक्रम के आगामी दिवसों को लेकर भी लोगों में उत्साह बना हुआ है। आयोजकों ने बताया कि आने वाले दिनों में भी प्रेरक सत्र, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Read More

संस्कार समर कैंप में दूरबीन से आकाशगंगा को देखने के लिए बच्चों की उमड़ी भीड़

Posted on :23-Apr-2026
संस्कार समर कैंप में दूरबीन से आकाशगंगा को देखने के लिए बच्चों की उमड़ी भीड़

संवाददाता: प्रभात मोहंती

समर कैम्प में ब्रह्मांड की अनोखी दुनिया से रूबरू हुए बच्चे ,40 नवाचारी शिक्षकों को दिया संस्कार शिक्षक सम्मान

पिथौरा : संस्कार शिक्षण संस्थान द्वारा आयोजित 40 दिवसीय संस्कार समर कैंप में छत्तीसगढ़ विज्ञान सभा के सहयोग से बच्चों को विज्ञान और ब्रह्मांड की अनोखी दुनिया से रूबरू होने का अवसर मिला। प्रतिभा पब्लिक विद्यालय में एस्ट्रोनॉमी वर्कशॉप , विज्ञान मेला ,चित्रकला प्रतियोगिता के साथ जिले के नवाचार शिक्षकों को किया गया सम्मान कार्यक्रम में सबसे रोचक स्काई वॉचिंग खास आकर्षण का केंद्र रहा। दूरबीन से आकाशगंगा को देखने के लिए बच्चों की भीड़ उमड़ पड़ी नगर के साथ आस-पास के स्कूल कालेज के छात्र शामिल हुए।

Open photo

इस दौरान बच्चों ने टेलीस्कोप की मदद से सूर्य, चंद्रमा, तारों और ग्रहों का अवलोकन किया और ब्रह्मांड के रहस्यों को करीब से जानकर काफी रोमांचित हुए। एस्ट्रोनॉमी एक्सपर्ट अजय भोई और उनकी टीम के मार्गदर्शन में आयोजित इस वर्कशॉप ने बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने की दिशा में अहम भूमिका निभाई। समर कैंप के डायरेक्टर सीमा गौरव चंद्राकर ने बताया कि बच्चों को विज्ञान के प्रति जिज्ञासु बनाना और ब्रह्मांड की अद्भुत दुनिया से जोड़ना इस आयोजन का प्रमुख उद्देश्य है। 

छात्रों महिलाओं के चहुंमुखी विकास की दिशा में संस्कार समर कैंप सराहनीय -डीईओ

आयोजन में मुख्य रूप से उपस्थित जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे ने संस्कार मल्टी टैलेंट क्लास की प्रशंसा करते हुए बच्चों को नई शिक्षा केरियर काउंसलिंग के बारे में गाइडलाइन दिया। उन्होंने ने छात्रों व महिलाओं के चहुंमुखी विकास के लिए संस्कार समर कैंप के कार्यों की सराहना किया।कार्यक्रम में उपस्थित श्रीमती उषा पुरुषोत्तम धृतलहरे जनपद अध्यक्ष, ब्रह्मा पटेल उपाध्यक्ष ,रेखराज शर्मा डीएमसी महासमुंद ने भी समर क्लास की गतिविधियों को तारीफ करते हुए कहा कि यह कैंप जिला में एक अभिनव पहल है जो एक ही छत के नीचे विभिन्न गतिविधि संचालित कर बच्चों को मोटिवेट किया जा रहा है साथ ही इस आयोजन में चित्रकला प्रतियोगिता विज्ञान मेला के साथ जिले के अलग अलग क्षेत्रों में 40 नवाचारी शिक्षकों को अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र मेंमंटो देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से

श्रीमती उषा धृतलहरे जनपदअध्यक्ष, ब्रह्मा पटेल जनपद उपाध्यक्ष, पुरुषोत्तम धृतलहरे जनपद सदस्य, सत्यनारायण अग्रवाल स्काउट संघ अध्यक्ष, सिद्धार्थ मिश्रा थाना प्रभारी पिथौरा,सीमा गौरव चंद्राकर डायरेक्टर समर कैंप पिथौरा, विजय कुमार लहरे जिला शिक्षा अधिकारी, रेखराज शर्मा डीएमसी, सम्पा बोस एबीसी, अंजलि बारमाल खेल अधिकारी, नरेश पटेल बीआरसी पिथौरा, अजय कुमार भोई एस्ट्रोनॉमी विशेषज्ञ बसना, डॉ यशवंत सोना सेक्रेटरी छत्तीसगढ़ विज्ञान सभा रायपुर, सचिन प्रधान इंजीनियर रायपुर, लक्ष्मण कुमार पटेल सेजेस बसना,, एफ ए नंद विज्ञान सभा मेंबर, नंदकिशोर अग्रवाल, संजय गोयल, आर के पुरोहित प्राचार्य सुखी पाली व बड़ी संख्या विद्यार्थी गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालक साहित्यकार पत्रकार संतोष गुप्ता आभार गौरव चंद्राकर द्वारा किया गया।

Read More

एन्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स एवं थाना महासमुन्द पुलिस की कार्यवाही।

Posted on :22-Apr-2026
एन्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स एवं थाना महासमुन्द पुलिस की कार्यवाही।

संवाददाता: प्रभात मोहंती

अवैध मादक पदार्थ गांजा परिवहन करते 02 अन्तर्राज्यीय तस्कर पुलिस की गिरफ्त में।

 21लाख 56 हजार कीमत का 43.120 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा जप्त। 

फुलवानी (उड़ीसा) से कामटी, नागपुर (महाराष्ट्र) मे खपाने की थी योजना।

पुलिस को चकमा देने बैक लाइट के खोल,अलग से चैंबर,डिक्की ,सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे गांजा

सटीक सूचना, त्वरित एवं समन्वय के साथ कार्यवाही से गांजा तस्करों को  पकड़ने में मिली सफलता
 
पिछले तीन महीने में 77 प्रकरण में कुल 5748.508 किलो (57 क्वि. 48 किलो) गांजा जब्त, 197 गिरफ्तार जिसमे छ0ग0 के 51 व 146 अन्य राज्यों से।

महासमुन्द : एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी,परिवहन तथा बिक्री  एवं  इंड टू इंड इन्वेस्टिगेशन, फाइनेशियल  इनवेस्टिगेशन, पर प्रभावी एवं विधिवत कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है।  जिसके परिपालन में जिले में पुलिस के द्वारा लगातार चेंकिंग कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 21.04.2026 को मुखबीर से सूचना मिला कि 02 व्यक्ति एक सफेद रंग की होण्डा सिटी कार क्र. एमएच 31 डीसी/2140 में उड़ीसा से महासमुन्द की ओर अवैध गांजा लेकर जा रहे है कि सूचना पर हमराह स्टॉफ एवं गवाहो के, मेन रोड़ महासमुन्द में घेराबंदी कर खड़े हुए थे तभी एक सफेद रंग की होण्डा सिटी कार क्र. एमएच 31 डीसी/2140 आया जिसे रोकवाकर नामपता पूछने पर अपना अपना नाम

01.स्यामल बसंत वासनिक पिता बसंत वासनिक उम्र 33 साल, निवासी जेएन रोड़ आनंद बुद्ध बिहार के पाया नया गोदाम कामटी, कांती नगर नागपुर, थना कामटी जिला नागपुर महाराष्ट्र, 02-दानिस अंसारी पिता मोह.जाबिर अंसारी उम्र 30 साल, निवासी यशोधरा नगर शारदा चौक आरपीएफ ऑफिस के सामने थाना यशोधरा, जिला नागपुर महाराष्ट्र का रहने वाला बताये, जिसे कब्जे के कार को तलाशी लेने पर 42 खाखी रंग के टेप में लिपटे हुए 43.120 कि.ग्रा. मादक पदार्थ किमती 21,56000 रुपये होना पाया गया है, उक्त गांजा को आरोपीगण द्वारा फुलवानी (उड़ीसा) से कामटी, नागपुर (महाराष्ट्र) ले जाना बताये। जिसे समक्ष गवाहन के जप्त कर आरोपीगण का कृत्य अपराध धारा सदर 20(बी) नार.एक्ट का पाये जाने से आरोपीगण के विरूद्ध थाना महासमुन्द में अप0क्र0 216/2026 धारा 20 बी नार.एक्ट का अपराध कायम कर आरोपीगण का जुडिशियल रिमांड पर भेजा गया है। 

संपूर्ण कार्यवाही एन्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स एवं थाना महासमुन्द पुलिस द्वारा किया गया।  

गिरफ्तार आरोपी-

01- स्यामल बसंत वासनिक पिता बसंत वासनिक उम्र 33साल, निवासी जेएन रोड़ आनंद बुद्ध बिहार के पाया नया गोदाम कामटी, कांती नगर नागपुर, थना कामटी जिला नागपुर महाराष्ट्र। 
02 -दानिस अंसारी पिता मोह.जाबिर अंसारी उम्र 30साल, निवासी यशोधरा नगर शारदा चौक आरपीएफ  ऑफिस के सामने थाना यशोधरा, जिला नागपुर महाराष्ट्र। 

जप्त संपत्ति-

01- 43.120 कि.ग्रा. मादक पदार्थ गांजा किमती 21,56,000 रू। 
02-एक कार क्र. एमएच 31 डीसी/2140 किमती 3,00000 रू
03- 02 नग मोबाईल किमती 20,000रू. 
    
कुल जुमला जप्त संपत्ति किमती रकम- 24,76,000 रुपये।

Read More

दिव्यांगजनों के लिए मूल्यांकन शिविर 24 अप्रैल से 30 अप्रैल तक

Posted on :22-Apr-2026
दिव्यांगजनों के लिए मूल्यांकन शिविर 24 अप्रैल से 30 अप्रैल तक

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुन्द : जिले में दिव्यांगजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी इंडिया लिमिटेड (ए.आई.सी.) के निगमित सामाजिक दायित्व योजना के तहत भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को), जबलपुर द्वारा परीक्षण, मूल्यांकन एवं चिन्हांकन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 24 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक विभिन्न विकासखंडों में आयोजित होंगे। जिसका समय प्रतिदिन प्रातः 10ः00 बजे से शाम 05ः00 बजे तक निर्धारित किया गया है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 24 अप्रैल को सरायपाली विकासखण्ड, 27 अप्रैल को बसना, 28 अप्रैल को पिथौरा, 29 अप्रैल को बागबाहरा तथा 30 अप्रैल को महासमुन्द के जनपद पंचायत मुख्यालयों में शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में दिव्यांगजनों का परीक्षण कर उन्हें आवश्यक सहायक उपकरणों के लिए चयनित किया जाएगा। शिविर की नोडल प्रभारी श्रीमती सुनीता तिर्की, परिवीक्षा अधिकारी रहेंगी।

शिविर में भाग लेने वाले दिव्यांगजनों के लिए आवश्यक दस्तावेजों में यूडीआईडी कार्ड (अनिवार्य), दिव्यांग प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र मासिक आय 22,500 रुपये से कम होना चाहिए, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड तथा तीन पासपोर्ट साइज फोटो (दिव्यांगता दर्शित) शामिल हैं।

जिला प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं ग्राम पंचायत सचिवों को निर्देशित किया है कि शिविरों का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें, ताकि अधिक से अधिक दिव्यांगजन इस योजना का लाभ उठा सकें।

Read More

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं, 60 आवेदन प्राप्त

Posted on :22-Apr-2026
कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं, 60 आवेदन प्राप्त

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुंद : कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में जिले के जनसामान्य की समस्याएं सुनी। कलेक्टर श्री लंगेह ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आवेदनों का अवलोकन कर नियमानुसार पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने कहा। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को उनके विभाग से संबंधित आवेदन प्रदान कर शीघ्र निराकरण करने के लिए निर्देशित किया। जनदर्शन में कुल 60 आवेदन प्राप्त हुए।

जनदर्शन में साराडीह महासमुंद निवासी समुन्द बघेल ने क्षतिग्रस्त मकान का मुआवजा दिलाने के लिए आवेदन किया। इसी तरह झलप निवासी मनीराम बरिहा ने खाता विभाजन हेतु, बरेकेल पिरदा निवासी जयप्रकाश बघेल ने नया विद्युत मीटर कनेक्शन के लिए, ठूठापाली भंवरपुर निवासी श्री कांता प्रसाद दीवान ने भंवरपुर में आधार नामांकन संचालन के लिए एवं पोटापारा पिथौरा निवासी सेवक राम साहू ने ऑनलाईन नक्शा में त्रुटि सुधार हेतु आवेदन दिए। इसके अलावा दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर योजना, पीएम आवास, अवैध अतिक्रमण, सीमांकन, लम्बित राशि भुगतान संबंधी आवेदन प्राप्त हुए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ हेमंत नंदनवार, अपर कलेक्टर सचिन भूतड़ा, रवि साहू सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Read More

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के पांच दिवसीय कार्यक्रम में जीवन के महत्व पर विशेष प्रवचन

Posted on :22-Apr-2026
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के पांच दिवसीय कार्यक्रम में जीवन के महत्व पर विशेष प्रवचन

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुन्द : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा स्थानीय सेवाकेंद्र उपकार भवन नयापारा वार्ड में पांच दिवसीय  खुशियों के पांच दिन के उपर एक आध्यात्मिक कार्यक्रम में सिवनी मध्यप्रदेश से पधारी ब्रम्हा कुमारी आस्था दीदी जी ने अपने अनमोल वचनों में बताया, मनुष्य जीवन परमात्मा का अमूल्य उपहार है, मनुष्य इस संसार में सबसे बुद्धिमान प्राणी माना जाता, लेकिन इस संसारिक आकर्षण और मोह माया में फंसकर वह अपनी मूल स्वरूप को , आपने आदि और अनादि संस्कार को भूल चूका है,

हमें अपने जीवन में पुनः खुशियों को वापस हासिल करने के लिए कुछ मूल्यनिष्ठ बातों को अपना संस्कार बनाना होगा, यह सृष्टि एक नाटक शाला है  और हर मनुष्य को अपना अपना किरदार  प्राप्त है ,जानें अनजाने हमसे कुछ गलतियां हो जाती है तो हमें स्वयं को परमात्मा की सन्तान समझकर निस्वार्थ भाव से एक दूसरे को दिल से क्षमादान देने की आवश्यकता है ,क्योंकि माफी मांग लेने से रिश्तों की गांठ में तनाव खींचातान रहता है वह खुल जाता है ,

हम सभी चाहते हैं कि हम सदैव स्वस्थ रहें , हमारे सम्बन्ध मधुर हो, धन सम्पन्नता रहे,हर क्षेत्र में सफलता कदम चूमे आदि आदि, इसके लिए हमें एक ध्यान अभ्यास करना होगा जैसे हम शरिर को स्वस्थ रखने की एक्सरसाइज सुबह करते हैं ठीक उसी तरह सुबह सुबह आंख खुलते ही मन और मुख से जो हम जीवन में चाहते हैं उसे सकारात्मक ऊर्जा के साथ दोहराएं जैसे .. मैं सम्पूर्ण स्वस्थ हूं,मेरे सभी से बहुत अच्छे सम्बन्ध है, स्वयं भगवान मेरा साथी है, मेरे जीवन में खुशियां ही खुशियां है, मैं बहुत धनवान हूं , सफलता मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है , इस अभ्यास से हमारा अन्तर्मन जाग्रत हो जाता है और सुबह सुबह इन सकारात्मक चिंतन को साकार करने में सफलता प्राप्त कर लेता है और चमत्कार हो जाता है,ये भी एक प्रकार की मन की एक्सरसाइज बन जाती है और हमारा जीवन

Read More

सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार (चाकू) लहराकर दहशत फैलाने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार।

Posted on :22-Apr-2026
सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार (चाकू) लहराकर दहशत फैलाने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार।

संवाददाता: प्रभात मोहंती

आर्म्स एक्ट के तहत की गई कार्यवाही।

थाना महासमुंद एवं थाना तुमगांव पुलिस की कार्यवाही।

जिले में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत- 

महासमुंद : थाना महासमुंद- दिनांक 20.04.2026 को मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति हाथ में चाकू लेकर संजय कानन गार्डन के पास लोगों को आतंकित कर रहा है कि सूचना पर हमराह स्टॉफ को साथ लेकर मुखबीर के बताये स्थान पर जाकर घेराबंदी कर  भारत साहू उर्फ शूटर पिता स्व. हेमलाल साहू उम्र 19 साल, निवासी वार्ड नं. 02 ईमलीभांठा, थाना व जिला महासमुन्द छ0ग0 को 01 नग चाकू के साथ पकड़कर आरोपी के खिलाफ थाना महासमुन्द में अप0क्र0 213/ 2026 धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाहीं किया गया है।।

थाना तुमगांव- दिनांक 21.04.2026 को मुखबीर से सुचना मिली कि भोरिंग चौक तुमगांव के आगे,अमन ढाबा के पास जहां एक व्यक्ति अपने हाथ में धारदार हथियार लेकर राहगीरों और आम लोगों को डरा-धमका रहा है। जिससे की आस पास के लोगो के मन में भय का माहौल बना हुआ है। सूचना पर तुमगांव पुलिस स्टाॅफ सूचक के बताये स्थान पर पहुंची जहां पर एक व्यक्ति अपने हाथ में धारदार हथियार लेकर राहगीरों और आम लोगों को डरा-धमका रहा था  पुलिस टीम ने मौके पर दहशतगर्द की घेराबंदी कर हथियारबंद व्यक्ति को सार्वजनिक स्थान पर हथियार लहराते हुए रंगे हाथों पकड़ा।

योगेश साहू पिता टीकाराम साहू उम्र 22 साल साकिन ग्राम टेकारी थाना मंदिर हसौद जिला रायपुर छ0ग0 का रहने वाला है जिसके पास से 01 काला रंग का लोहे का धारदार हथियार चाकु जिसकी कुल लंबाई 11 इंच है एवं 01 नग मोबाईल फोन कीमती 5000/रूपये कुल कीमती 5250/रूपये को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया एवं विधिवत गिरफ्तार धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाहीं किया गया है।
 
आमजन से अपील: यदि कोई भी व्यक्ति संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त है तो  हेल्प डेस्क में शिकायत करने अथवा सुचना देने हेतु मोबाइल नंबर- 9479229939 पर “Whatsapp” में मैसेज करें, तुरंत पुलिस को सूचित करे।

गिरफ्तार आरोपी का नाम-

01- भारत साहू उर्फ शूटर पिता स्व. हेमलाल साहू उम्र 19 साल, निवासी वार्ड नं.-02 ईमलीभांठा, थाना व जिला महासमुन्द छ0ग0।
02- योगेश साहू पिता टीकाराम साहू उम्र 22 साल साकिन ग्राम टेकारी थाना मंदिर हसौद जिला रायपुर छ0ग0।

Read More

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स एवं थाना कोमाखान पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्करी पर कार्यवाही।

Posted on :22-Apr-2026
एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स एवं थाना कोमाखान पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्करी पर  कार्यवाही।

संवाददाता: प्रभात मोहंती

07 लाख 69 हजार कीमत का, 15.280 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा जब्त।

फुलवानी ओडीसा से रायपुर लाकर खपाने की थी योजना।
 
पुलिस की  सूचनातंत्र एवं मुस्तैदी से तस्करों को पकड़ने में मिली सफलता।

गांजा परिवहन में प्रयुक्त वाहन मोटर सायकल व एक मोबाईल सहित  08 लाख 19 हजार रूपये की संपत्ति जप्त।  

जिला मऊ उत्तरप्रदेश का 01 आरोपी, कोमाखान पुलिस की गिरफ्त में।

पिछले तीन महीने में 75 प्रकरण में कुल 5700.288 किलो (57 क्विटल) गांजा जब्त, 193 गिरफ्तार जिसमे छ0ग0 के 51 व 142 अन्य राज्यों से।

महासमुन्द : एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी,परिवहन तथा बिक्री  एवं  इंड टू इंड इन्वेस्टिगेशन, फाइनेशियल  इनवेस्टिगेशन, पर प्रभावी एवं विधिवत कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है।  जिसके परिपालन में जिले में पुलिस के द्वारा लगातार चेंकिंग कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 21.04.2026 को वाहन चेकिंग के दौरान जरिये मुखबिर सूचना मिला कि एक लाल काला रंग की ग्लैमर मोटर सायकल क्रमांक ओडी 18 ई 1525 में एक व्यक्ति अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा लेकर उडिसा से छत्तीसगढ की ओर आ रहे हैं सूचक के बताये अनुसार एक व्यक्ति मोटर सायकल में  खरियार रोड की ओर से आते दिखा, कुछ दुर से उसे रूकने का ईशारा करने पर वह अचानकअपनी वाहन को तेज गति से भागने लगा पुलिस टीम ने भी उक्त मोटर सायकल का पीछा करते हुए ग्राम सुवरमाल पेट्रोल पंप के पास वाहन सवार को पकड़ा गया। 

अपना नाम सोनू केसरी पिता जितेन्द्र केसरी उम्र 30 साल निवासी करहां थाना मोहम्मदाबाद जिला मऊ उत्तरप्रदेश का निवासी होना बताया। जिसके मोटर सायकल के पीछे सीट में 01 सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखे मिला कुल वजनी 15.380 किलो ग्राम कीमती 7,69000 रूपये का होना पाया गया पुछताछ करने पर उक्त मादक पदार्थ गांजा को फुलवानी उड़िसा से लेकर रायपुर छत्तीसगढ़ जाना बताये। आरोपी का कृत्य अपराध धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने से अप.क्र. 53/2026 धारा 20(B)(ii)(C) एनडीपीएस एक्टएका अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। 

गिरफ्तार आरोपी का नाम-

01- सोनू केसरी पिता जितेन्द्र केसरी उम्र 30 साल निवासी करहां थाना मोहम्मदाबाद जिला मऊ उत्तरप्रदेश।

जब्त संपत्ति-

01- 15.380 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 7,69,000 रूपये।
02- 01 मोटरसायकल ओडी 18 ई 1525, कीमती 40,000 रूपये। 
03- एक मोबाईल कीमती 10,000 रूपये। 

कुल जुमला कीमती  08 लाख 19 हजार रूपये की संपत्ति जप्त।

Read More

सिंघोड़ा पुलिस ने बस में पकड़ी चांदी।

Posted on :22-Apr-2026
सिंघोड़ा पुलिस ने बस में पकड़ी चांदी।

संवाददाता: प्रभात मोहंती

श्याम ट्रैवल्स की बस से 600 नग, वजनी 18.590 किलोग्राम, कीमती 46 लाख, 68 हजार रूपये के चांदी के गहने  बरामद।

वाहन में सवार व्यक्ति को वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने धारा 94 बी.एन. एस. एस का दिया गया नोटिस

वैध दस्तावेज के अभाव में धारा 106 bnss के तहत किया गया जप्त।

अग्रिम कार्यवाही  हेतु आयकर विभाग को किया गया सूचित।

महासमुंद : जिले में अवैध गतिविधियों एवं सीमावर्ती क्षेत्रों से अवैध पदार्थ परिवहन रोकथाम के निर्देश पर  चलाई जा रही सघन चेकिंग अभियान के दौरान सिंघोड़ा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। रेहटीखोल नाका (NH-353) पर की गई कार्रवाई में 'श्री श्याम ट्रैवल्स' की बस मे सवार यात्री से करीब 18.590 किलोग्राम चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं, जिसकी बाजार मूल्य 46,68,090 रुपये आंकी गई है। दिनांक 20.04.2026 को उड़िसा की ओर से से आने वाले वाहनों को रोककर चेक किया जा रहा था उसी समय उडीसा की ओर से आ रही श्री श्याम ट्रैवल्स बस को  रोककर वाहन एवं लगेज की जाॅच करते हुए एक सवारी जो ब्लू कलर का पीटठू बैग पकडा हुआ था,  

जिसे नाम पता पूछने पर अपना नाम राज किशोर शर्मा उर्फ राजू पिता बनवारी लाल शर्मा  उम्र 58 साल साकिन बालू बजार आलम चंद बाजार लालबाग थाना लालबाग जिला कटक उडीसा का निवासी होने बताया, पास रखे बैग को चेक करने पर बैग में तीन प्लास्टिक डिब्बो में 600 नग चांदी का पायल वजनी 18.590 किलो ग्राम किमती 46,68,090.00 रूपये के आभूषण बरामद किया गया। चांदी के जेवर रखने के संबंध में धारा 94 बी.एन.एस.एस का नोटिस तामील किया गया जो किसी प्रकार का कोई कागजात नही होना लिखित में दिये जाने पर कार्यवाही करते हुए चांदी जेवरो को जप्त कर प्रकरण आयुक्त आयकर विभाग एवं राजस्व सूचना निदेशालय छ.ग. की ओर अग्रेषित की  गई है। 

जब्त संपत्ति- 

01- 600 नग चांदी का पायल कुल जुमला वजनी 18.590 किलो ग्राम किमती 46,68,090 रूपया।

Read More

Previous123456789...7475Next

Advertisement

Read More

Live TV

Join Us

WhatsApp Group Invite Chhattisgarh Daily News

विशेष रिपोर्ट

विशेष लेख : ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार

विशेष लेख : ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार

विशेष लेख : छत्तीसगढ़ में वरिष्ठ नागरिकों के लिए मजबूत सामाजिक सुरक्षा तंत्र

विशेष लेख : छत्तीसगढ़ में वरिष्ठ नागरिकों के लिए मजबूत सामाजिक सुरक्षा तंत्र

कभी बंदूक अब रोज़गार

कभी बंदूक अब रोज़गार

विशेष लेख : दूरस्थ क्षेत्रों में पुल निर्माण से विकास की रफ्तार हुई दुगनी

विशेष लेख : दूरस्थ क्षेत्रों में पुल निर्माण से विकास की रफ्तार हुई दुगनी

ज्योतिष और हेल्थ

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

खेल

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

व्यापार

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट

सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट

सोना हुआ सस्ता, चांदी ने पकड़ी रफ्तार

सोना हुआ सस्ता, चांदी ने पकड़ी रफ्तार

देश के EV टू-व्हीलर बाजार में TVS Motor Company का दबदबा

देश के EV टू-व्हीलर बाजार में TVS Motor Company का दबदबा

गैजेट्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

राजनीति

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

Entertainment

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

Quick Links

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • विश्व
  • मनोरंजन


  • रोजगार
  • राजनीति
  • खेल
  • राजधानी
  • ज्योतिष


  • गैजेट्स
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो गैलरी
  • Entertainment
  • संपर्क

Location Map

Contact Us

Address :

Baran Bazar, Favara Chowk, Gowli Para Road, Behind SBI ATM, Raipur (Chhattisgarh) - 492001

Phone No. : 0771-4032133

Email Id : [email protected]

RNI No. :
CHHHIN16912 GARJA CHHATTISGARH NEWS

Copyright © 2013-2026 Garja Chhattisgarh News All Rights Reserved | Privacy Policy | Disclaimer | Powered by : Softbit Solution