× Popup Image
Garja Chhattisgarh News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    आम जनता पर असर: चुनाव बाद ईंधन कीमतों में भारी वृद्धि की चर्चा तेज

    आम जनता पर असर: चुनाव बाद ईंधन कीमतों में भारी वृद्धि की चर्चा तेज

    अंडमान सागर में बड़ा हादसा: मलेशिया जा रही नाव पलटी, 250 यात्री लापता

    अंडमान सागर में बड़ा हादसा: मलेशिया जा रही नाव पलटी, 250 यात्री लापता

    हीटवेव का खतरा बढ़ा, कई राज्यों में तापमान उछाल का अलर्ट

    हीटवेव का खतरा बढ़ा, कई राज्यों में तापमान उछाल का अलर्ट

    नारी शक्ति वंदन अधिनियम: नारी शक्ति वंदन अधिनियम से बढ़ेगी महिलाओं की भागीदारी

    नारी शक्ति वंदन अधिनियम: नारी शक्ति वंदन अधिनियम से बढ़ेगी महिलाओं की भागीदारी

    गैस संकट गहराया! एलपीजी के बाद सीएनजी और पीएनजी सप्लाई पर भी मंडराया खतरा

    गैस संकट गहराया! एलपीजी के बाद सीएनजी और पीएनजी सप्लाई पर भी मंडराया खतरा

  • छत्तीसगढ़
    सांसद रूपकुमारी चौधरी की मौजूदगी में वार्ड 25, 26, 30 में BJP का “गांव चलो, घर चलो” अभियान संपन्न

    सांसद रूपकुमारी चौधरी की मौजूदगी में वार्ड 25, 26, 30 में BJP का “गांव चलो, घर चलो” अभियान संपन्न

    राज्य स्तरीय सब-जूनियर बेसबॉल प्रतियोगिता बिलासपुर में शामिल हुए भोरिंग महासमुंद के खिलाड़ी।

    राज्य स्तरीय सब-जूनियर बेसबॉल प्रतियोगिता बिलासपुर में शामिल हुए भोरिंग महासमुंद के खिलाड़ी।

    महासमुंद पुलिस के द्वारा जारी है गांजा तस्करी पर ताबड़तोड़ कार्यवाही, कोमाखान में 21.200 किलो गांजा जब्त।

    महासमुंद पुलिस के द्वारा जारी है गांजा तस्करी पर ताबड़तोड़ कार्यवाही, कोमाखान में 21.200 किलो गांजा जब्त।

    बालोद

    बलोदा बाजार

    बलरामपुर

    बस्तर

    बेमेतरा

    बीजापुर

    बिलासपुर

    दन्तेवाड़ा

    धमतरी

    दुर्ग

    गरियाबंद

    जशपुर

    जान्जगीर-चाम्पा

    कोण्डागांव

    कोरबा

    कोरिया

    कांकेर

    कवर्धा

    महासमुन्द

    मुंगेली

    नारायणपुर

    रायगढ़

    राजनांदगांव

    रायपुर

    सूरजपुर

    सुकमा

    सरगुजा

    गोरेला पेंड्रा मरवाही

    खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

    मोहला मानपुर चौकी

    सारंगढ़-बिलाईगढ़

    मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

    सक्ति

  • संपादकीय
  • विश्व
    होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी, 15+ युद्धपोत तैनात

    होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी, 15+ युद्धपोत तैनात

    डेडलाइन से पहले अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला, बढ़ा वैश्विक तनाव

    डेडलाइन से पहले अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला, बढ़ा वैश्विक तनाव

    फिर लौटा कोरोना का खतरा! नया वेरिएंट ‘Cicada’ तेजी से फैला, बढ़ी चिंता

    फिर लौटा कोरोना का खतरा! नया वेरिएंट ‘Cicada’ तेजी से फैला, बढ़ी चिंता

    मिडल ईस्ट में अमेरिका की बड़ी तैयारी: 2000 ‘खतरनाक’ सैनिकों की तैनाती का प्लान

    मिडल ईस्ट में अमेरिका की बड़ी तैयारी: 2000 ‘खतरनाक’ सैनिकों की तैनाती का प्लान

    जंग के बीच पीएम मोदी की ईरान के राष्ट्रपति से बातचीत, कहा- कूटनीति से निकले समाधान

    जंग के बीच पीएम मोदी की ईरान के राष्ट्रपति से बातचीत, कहा- कूटनीति से निकले समाधान

  • मनोरंजन
    राम गोपाल वर्मा के लिए सजी सितारों भरी शाम

    राम गोपाल वर्मा के लिए सजी सितारों भरी शाम

    कॉमेडी अवतार में दर्शकों को सरप्राइज़ देगी प्रिंसी

    कॉमेडी अवतार में दर्शकों को सरप्राइज़ देगी प्रिंसी

    सिनेमा प्रेमियों का इंतजार खत्म: 10 अप्रैल को बड़े पर्दे पर बालोद की शान अंजलि सिंह चौहान!

    सिनेमा प्रेमियों का इंतजार खत्म: 10 अप्रैल को बड़े पर्दे पर बालोद की शान अंजलि सिंह चौहान!

    डिजिटल मंच से उभरा संगीत सितारा: धुनिव्हर्स का ग्रैंड फिनाले 31 मार्च को

    डिजिटल मंच से उभरा संगीत सितारा: धुनिव्हर्स का ग्रैंड फिनाले 31 मार्च को

    “स्मृति” का खौफनाक ट्रेलर लॉन्च: दर्द, डर और बदले की कहानी

    “स्मृति” का खौफनाक ट्रेलर लॉन्च: दर्द, डर और बदले की कहानी

  • रोजगार
    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    शासकीय जे. योगानन्दम महाविद्यालय, रायपुर में अतिथि व्याख्याताओं के लिए आवेदन आमंत्रित

    शासकीय जे. योगानन्दम महाविद्यालय, रायपुर में अतिथि व्याख्याताओं के लिए आवेदन आमंत्रित

  • राजनीति
    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

  • खेल
    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

    बॉयकॉट या बहाना? पाकिस्तान मीडिया की बातें सुनकर क्रिकेट फैंस हंसी रोक न पाए

    बॉयकॉट या बहाना? पाकिस्तान मीडिया की बातें सुनकर क्रिकेट फैंस हंसी रोक न पाए

    टी-20 सीरीज का आगाज जीत से, भारत ने न्यूजीलैंड को 48 रन से हराया

    टी-20 सीरीज का आगाज जीत से, भारत ने न्यूजीलैंड को 48 रन से हराया

  • राजधानी
    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय करेंगे 515 नई पैक्स समितियों का कल करेंगें वर्चुअल शुभारंभ

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय करेंगे 515 नई पैक्स समितियों का कल करेंगें वर्चुअल शुभारंभ

     ​राजधानी गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण: ट्रांसपोर्ट नगर को शहर से बाहर विकसित करने की उठी मांग

    ​राजधानी गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण: ट्रांसपोर्ट नगर को शहर से बाहर विकसित करने की उठी मांग

    महिला आरक्षण से आधी आबादी को मिलेगा उनका पूरा हक, निर्णय प्रक्रिया में बढ़ेगी भागीदारी - मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

    महिला आरक्षण से आधी आबादी को मिलेगा उनका पूरा हक, निर्णय प्रक्रिया में बढ़ेगी भागीदारी - मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

    भटके कदमों को नई दिशा: सुकमा में पुनर्वास से विकास की कहानी लिख रही है सरकार

    भटके कदमों को नई दिशा: सुकमा में पुनर्वास से विकास की कहानी लिख रही है सरकार

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने स्व. श्री भुलऊ प्रसाद कौशिक को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने स्व. श्री भुलऊ प्रसाद कौशिक को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

  • ज्योतिष
    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

  • गैजेट्स
    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

  • संपर्क

महासमुन्द

Previous123456789...7273Next

शहर के 30 वार्डों में डिजिटल नेम नंबर प्लेट लगाने का काम तेज, नगरीय प्रशासन की बड़ी पहल

Posted on :26-Mar-2026
शहर के 30 वार्डों में डिजिटल नेम नंबर प्लेट लगाने का काम तेज, नगरीय प्रशासन की बड़ी पहल

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुन्द : छ.ग. षासन के नगरीय प्रषासन विभाग द्वारा षहर के 30 वार्डो मे डिजीटल नेम नम्बर प्लेट लगाने का काम जोर षोर से जारी है वार्ड क्र. 14 में आज डोर टु डोर नम्बर प्लेट लगाये जाने के मौके पर न.पा.उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी ,प्रतिपक्ष नेता नानू भाई पार्शद गण माखन पटेल पियुस साहू राजू चन्द्राकर भाजपा नेता हनीश बग्गा समीर करकसे गोपाल प्रधान सुरेन्द्र महाराज उपस्थित होकर घर वालों को डिजीटल डोर की जानकारी दी गई उक्त नेताओं ने छ.ग.षासन के मुख्यमंत्री विश्णुदेव साय उप मुख्यमंत्री व नगरीय प्रषासन मंत्री अरूण साव सांसद रूपकुमारी चैधरी विधायक योगेष्वर राजू सिन्हा का आभार व्यक्त करते हुऐ कहा कि षासन पुरे प्रदेष को डिजीटल करने जा रही है इस प्लेट की खासियत है कि इसमें मकान नम्बर रोड नम्बर क्षेत्र का नाम के साथ क्यू आर कोड है 

जिसमें मकान मालिक 26 प्रकार की सेवाओं का लाभ उठा सकेगें इसी के साथ नम्बर प्लेट पर एक यूनिक नम्बर भी दिया है। क्यू आर कोड को गूगल मेप पर सर्च करने से घर का पूरा पता आसानी से मिल जायेगा। मकान मालिक को संपत्ति षुल्क की जानकारी भी मिलेगी तथा आनलाइन टेक्स भी जमा किया जा सकता है ऐसी सुविधा से नागरिको का समय की भारी बचत होगी साथ ही नगरपालिका जाने की जरूरत नहीं घर बैठे काम आसान हो जायेगें।

डोर नम्बर बनाने के पहले सर्वे टीम से कुछ गलतिया हुई है कुछ वार्ड के मुहल्लों के नामों में त्रृटिया हुई है उदाहण के तौर पर वार्ड क्र. 13 में गुजराती पारा लिखा हुआ है जबकि वहां पर नही है ऐसी त्रुटी से जानकारी गलत होगी इसलिए सर्वे टीम को तत्काल सुधार कर डोर प्लेट में सुधार कराया जावें नहीं तो सर्वे टीम पर कार्यवाही होनी चाहिए

Read More

एनएच-353 से साराडीह मार्ग निर्माण को मिली 9.26 करोड़ की स्वीकृति

Posted on :26-Mar-2026
एनएच-353 से साराडीह मार्ग निर्माण को मिली 9.26 करोड़ की स्वीकृति

संवाददाता: प्रभात मोहंती

विधायक श्री सिन्हा की पहल से क्षेत्र में आवागमन होगा और अधिक सुगम

महासमुंद : जिले में आधारभूत अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए राज्य शासन ने एनएच-353 से साराडीह तक 5.025 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण के लिए 9 करोड़ 26 लाख 15 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। यह स्वीकृति वित्त विभाग की सहमति के आधार पर जारी की गई है।

यह स्वीकृति महासमुंद विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा की सक्रिय पहल और जिला प्रशासन के समन्वित  प्रयास का परिणाम है। सड़क निर्माण कार्य निर्धारित नियमों और शर्तों के तहत संपादित किया जाएगा, जिससे क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी।

शासन के निर्देशानुसार कार्य प्रारंभ करने से पूर्व तकनीकी स्वीकृति, ड्रॉइंग-डिजाइन का अनुमोदन एवं सभी आवश्यक औपचारिकताओं को पूरा किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री चंद्रशेखर चंद्राकर ने बताया कि निविदा प्रक्रिया पारदर्शी और समयबद्ध ढंग से पूरी की जाएगी। साथ ही निर्माण कार्य में गुणवत्ता, मितव्ययिता और वित्तीय अनुशासन का विशेष ध्यान रखा जाएगा।

इस सड़क के निर्माण से साराडीह ,बरोंडा क्षेत्र के साथ महासमुंद के नागरिकों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। यात्रा समय में कमी आएगी और स्थानीय निवासियों के साथ-साथ किसानों एवं व्यवसाय को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा। उल्लेखनीय है कि इससे पहले केनाल लिंक मार्ग को भी शासन द्वारा स्वीकृति मिल चुकी है।

विधायक श्री सिन्हा ने कहा कि क्षेत्र में अधोसंरचना विकास को प्राथमिकता दी जा रही है और आने वाले समय में अन्य सड़कों की स्वीकृति भी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं और आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

Read More

महासमुंद पुलिस के “शिकायत हेल्प डेस्क- “संवाद” व्हाट्सएप्प मोबाइल नंबर-9479229939 पर मिली गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्यवाही।

Posted on :25-Mar-2026
महासमुंद  पुलिस के “शिकायत हेल्प डेस्क- “संवाद”  व्हाट्सएप्प मोबाइल नंबर-9479229939 पर मिली गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्यवाही।

संवाददाता: प्रभात मोहंती

सूचना पर घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी करने वाले के खिलाफ, बागबाहरा पुलिस ने की सख्त कार्यवाही।

अवैध गैस सिलेंडर रखने वालों के  ठिकानो में दी गयी दबिश, आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत आरोपी गिरफ्तार

02 नग एचपी खाली गैस सिलेंडर एवं रिफिलिंग करने का उपकरण जप्त।

इस व्हॉटसअप नंबर पर आम जनता अपने क्षेत्र कि अवैधानिक गतिविधियो की शिकायत भेज सकते है, गुप्त सूचना के लिए 1 या  शिकायत के लिए 2  विकल्प चुनें, नाम पता गोपनीय रखा जावेगा।

महासमुंद : जिले में घरेलू गैस का अवैध कारोबार के खिलाफ महासमुंद पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बागबाहरा पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी करने वाले के राजकुमार पटेल पिता श्याम लाल पटेल उम्र 38 साल निवासी वार्ड नंबर दो झलप चौक बागबाहरा थाना बागबाहरा, के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। गैस रिफिलिंग के अवैध ठिकाने पर छापेमारी कर बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। मौके से घरेलू एलपीजी सिलेंडर गैस रिफिलिंग पाइप इलेक्ट्रिक तौल मशीन और अन्य खतरनाक उपकरण जब्त किए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक  63/26 धारा 3, 7 आवश्यक वस्तु अधिनियम व धारा 288 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को कोर्ट मे पेश किया गया है। 

पुलिस अधीक्षक महासमुंद ने आम जनता से अपील की है कि महासमुंद  पुलिस के “शिकायत हेल्प डेस्क- “संवाद”  व्हाट्सएप्प मोबाइल नंबर- 9479229939 को अपने मोबाईल पर सेव करें व अपने आस पास होने वाली अवैधानिक गतिविधियों की शिकायत  / सुचना इस नंबर पर भेजे।  गुप्त सूचना के लिए 1 या  शिकायत के लिए 2  विकल्प चुनें, सूचक का नाम पता गोपनीय रखा जावेगा।

गिरफतार आरोपी-

01-  राजकुमार पटेल पिता श्याम लाल पटेल उम्र 38 साल निवासी वार्ड नंबर दो, झलप चौक बागबाहरा थाना बागबाहरा जिला महासमुंद (छ.ग.) ।

जब्त संपत्ति- 

01- कुल 07 नग खाली गैस सिलेंडर एवं अन्य रिफलिंग उपकरण  कीमती 9000 रुपये।
02- इक्को वाहन क्रमांक सीजी 04 एमएस 7570,  कीमती 3,00,000 रुपया।
03- मारुति कार वेगानार क्रमांक सीजी 04 एम एस 7570 कीमती 5,00,000 रुपया ।

जुमला जब्त संपत्ति कीमत 8 लाख 09  हजार रुपया।

Read More

केवायसी व सर्वर मेंटेनेंस का बहाना बनाकर गरीबों को किया जा रहा राशन से वंचित : विनोद चंद्राकर

Posted on :25-Mar-2026
केवायसी व सर्वर मेंटेनेंस का बहाना बनाकर गरीबों को किया जा रहा राशन से वंचित : विनोद चंद्राकर

संवाददाता: प्रभात मोहंती

गरीब हितग्राहियों के हिस्से के चावल का किया जा रहा कालाबाजारी

महासमुंद : पूर्व संसदीय सचिव छ.ग. शासन व महासमुंद के पूर्व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने कहा कि महासमुंद सहित पूरे प्रदेश में साफ्टवेयर अपडेट तथा सर्वर मेंटेनेंस के नाम पर 5 दिनों तक राशन वितरण बंद कर दिया गया है। इससे पहले केवायसी के नाम पर गरीब हितग्राहियों को राशन वितरण प्रभावित किया गया था। महीनों तक केवायसी अपडेट नहीं हो पाने के कारण हितग्राहियों को 2-2 माह का चावल नहीं मिल पाया।

किसी तरह हितग्राहियों ने केवायसी पूर्ण कराया तो साफ्टवेयर अपडेट तथा सर्वर मेंटेनेंस के नाम पर पुन: राशन वितरण प्रणाली को बाधित कर दिया गया। बार-बार इस तरह से बहानेबाजी कर राशन वितरण प्रभावित किया जाना चावल की कालाबाजारी व कमीशनखोरी को इंगित कर रहा है। क्योंकि, इससे पूर्व केवायसी के नाम पर हितग्राहियों को चावल नहीं दिया गया था। केवायसी कराने के बाद जितने माह का चावल हितग्राहियों को नहीं मिल पाया था, उन्हें एकमुश्त दिया जाना था। जबकि, केवायसी कराने के बाद केवल चालू माह का ही चावल हितग्राहियों को दिया गया।

पूर्व संसदीय सचिव ने कहा कि बार-बार विभागीय लापरवाही, सर्वर की समस्या, साफ्टवेयर मेंटेनेंस जैसे कार्य गरीब परिवारों को भारी संकट में डाल दिया है। इससे पहले जिन राशन कार्डों में चार या उससे अधिक सदस्य दर्ज हैं, और उनमें से एक की भी केवाईसी अपडेट नहीं था तो उनका पूरा चावल आवंटन रोक दिया गया। जबकि, सरकारी नियमों के अनुसार, जिस सदस्य की केवाईसी अपडेट नहीं है, केवल उसी सदस्य का खाद्यान्न रोका जाना चाहिए। इसके बावजूद विभाग ने नियमों को दरकिनार करते हुए पूरे परिवार का राशन बंद कर दिया। केवायसी कराने के बाद भी उनका नाम साफ्टवेयर से गायब कर दिया गया।

ऐसे हजारों हितग्राहियों को केवायसी अपडेट कराने तथा सर्वर की समस्या के कारण राशन का वितरण नहीं किया गया। ऐसे में उन हितग्राहियों के हिस्से के चावल जब उन्हें मिला ही नहीं, तो वह गया कहां। उन्होंने आरोप लगाया कि गरीबों के हक के चावल की कालाबाजारी हो रही है। केवाईसी और साफ्टवेयर अपडेट करने के नाम पर राशन रोककर इस कालाबाजारी को बढ़ावा दिया जा रहा है। केवाईसी आैर साफ्टवेयर अपडेट जैसी तकनीकी प्रक्रिया को आधार बनाकर राशन वितरण रोकना न सिर्फ अमानवीय है, बल्कि खाद्य सुरक्षा कानून की मूल भावना के भी खिलाफ है। जरूरतमंदों को राहत देने के बजाय विभागीय मनमानी ने संकट और बढ़ा दिया है। पूरे प्रदेश के अलावा अकेले महासमुंद जिले के 3.60 लाख से अधिक उपभोक्ता सरकारी मनमानी का शिकार होकर परेशान हाे रहे हैं।

Read More

थाना कोमाखान पुलिस एवं एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्कर पर कार्यवाही

Posted on :25-Mar-2026
थाना कोमाखान पुलिस एवं एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्कर पर कार्यवाही

संवाददाता: प्रभात मोहंती

अवैध मादक पदार्थ गांजा की कंटेनर वाहन से तस्करी करते 02 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

आरोपियों के कब्जे से 12.300 कि.ग्रा. अवैध मादक पदार्थ गांजा किमती  6 लाख 15 हजार रूपए, कंटेनर वाहन, 02 नग मोबाईल एवं नगदी रकम सहित कुल 26 लाख 20 हजार रुपये की संपत्ति जप्त

वर्ष 2026 में अब तक 57 प्रकरण में 3122.500 किग्रा अवैध मादक पदार्थ गांजा जब्त, कीमत 15 करोड़ 56 लाख 83 हजार।

गिरफ्तार 149 आरोपियों मे  से 44  छत्तीसगढ़ तथा 105 अन्य राज्यो के।

महासमुन्द : पुलिस अधीक्षक महासमुन्द द्वारा समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को नशीली पदार्थ, अवैध शराब तथा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी के विरूद्ध अभियान चलाने अंतर राज्यीय चेक पोस्ट पर एवं परिवहन के संभावित रास्तों पर मोबाइल चेक पोस्ट लगाकर संदिग्ध वाहनों की सघन जांच एवं कार्यवाही करने के निर्देश पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 21.03.2026 को हमराह स्टाफ NH 353 में आने जाने वाले वाहनो की चेकिंग के दौरान जरिये मुखबिर सूचना मिला कि एक कत्था रंग की कंटेनर वाहन क्रमांक HR 56 C 2387, जिसमें 02 व्यक्ति सवार होकर अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा लेकर उडिसा से छत्तीसगढ़ की ओर आ रहे है।

सूचक के बताये अनुसार सामने से एक कत्था रंग की कंटेनर वाहन क्रमांक HR 56 C 2387 आते दिखा, जिसे रोककर वाहन मे सवार दो व्यक्तियो से नाम पता पूछने पर कंटेनर चालक ने अपना नाम बाबूलाल पिता ओमप्रकाश उम्र 40 साल निवासी नौगांव नागला भोला मथुरा थाना छाता जिला मथुरा (उत्तरप्रदेश) एवं चालक के बगल में बैठा व्यक्ति रविन्द्र ठाकुर पिता सूजन सिंह उम्र 19 साल निवासी साधन थाना अछनेरा जिला आगरा (उत्तरप्रदेश) बताया।कंटेनर में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखने के संबंध में पूछताछ करने पर केबिन में बैंगनी रंग के बैग के अंदर रखे अवैध मादक पदार्थ गांजा को उडीसा राज्य से हरियाणा राज्य में बिक्री करने हेतू लेकर जाना बताये, जिस पर आरोपियों कंटेनर वाहन क्रमांक HR 56 C 2387 की उपस्थित पुलिस स्टाफ व गवाहों के मौजूदगी मे संदेहियों के कब्जे से एक कत्था रंग की कंटेनर वाहन क्रमांक HR 56 C 2387 के केबिन में रखे बैंगनी रंग के बैग को संदेहियो से नीचे उतरवाकर तलाशी लेने पर बैग के अंदर 06 पैकेट खाखी रंग के टेप से पैकिंग किया हुआ अवैध मादक पदार्थ गांजा जिसकी मात्रा 12.300 किलोग्राम कीमत 615000 रूपये का, रखे मिला।

पुलिस द्वारा आगे की कार्यवाही में बाबूलाल से 01 नग मोबाईल, नगदी रकम 1000 रूपये, वाहन क्रमांक HR 56 C 2387 का आरसी कार्ड एवं संदेही रविन्द्र ठाकुर से एक नग मोबाईल को गवाहों के समक्ष जप्त किया गया। आरोपीयों का कृत्य अपराध धारा 20 (B) (II) एनडीपीएस एक्ट का घटित करना पाये जाने से नियमानुसार कार्यवाही करते हुए दिनांक 21.03. 2026 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। संपूर्ण कार्यवाही थाना कोमाखान पुलिस व एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स की संयुक्त टीम के द्वारा की गयी। 

गिरफ्तार आरोपी-

01- बाबूलाल पिता ओमप्रकाश उम्र 4 साल निवासी नौगांव नागला भोला मथुरा थाना छाता जिला मथुरा (उत्तरप्रदेश) 
02- रविन्द्र ठाकुर पिता सूजन सिंह उम्र 19 साल निवासी साधन थाना अछनेरा जिला आगरा (उत्तरप्रदेश)। 

जप्त संपत्ति-

1- 12.300 कि.ग्रा. अवैध मादक पदार्थ गांजा किमती  6 लाख 15 हजार रूपए। 
2- कंटेनर वाहन क्रमांक HR 56 C 2387 किमती 20 लाख रूपये। 
3- 02 नग मोबाईल किमती 4000.00 रू. एवं नगदी रकम 1000 रूपये। 

जुमला 26 लाख 20 हजार रुपये की संपत्ति जप्त

Read More

युवती के अंधे कत्ल का पुलिस ने किया 6 घंटे के भीतर खुलासा

Posted on :25-Mar-2026
युवती  के अंधे कत्ल का पुलिस ने किया  6 घंटे के भीतर खुलासा

संवाददाता: प्रभात मोहंती

शादी के वादे से मुकरने और बदनामी के डर से प्रेमी ने ही की थी हत्या

आरोपी प्रेमी लोकनाथ पटेल गिरफ्तार
  
महासमुंद :
महासमुंद जिले के थाना बसना अंतर्गत ग्राम इंद्रपुर में हुई एक सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 24.03.2026 की सुबह ग्राम इंद्रपुर निवासी रामदास अजगल्ले ने सूचना दी कि उसकी 21 वर्षीय पुत्री पुष्पा अजगल्ले, जो जन्म से मूकबधिर थी, का शव घर से करीब 150 मीटर दूर रविलाल नाग के खेत में लहूलुहान अवस्था में पड़ा मिला है। मृतिका के सिर और चेहरे पर किसी भारी वस्तु से प्राणघातक वार किया गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महासमुंद के निर्देशन विशेष टीम का गठन किया गया। घटनास्थल पर तत्काल वैज्ञानिक अधिकारी (FSL) और डॉग स्क्वाड को बुलाकर सूक्ष्म निरीक्षण कराया गया और अज्ञात आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।विवेचना के दौरान पुलिस को मृतिका के पिता से एक महत्वपूर्ण सुराग मिला।  गांव के ही लोकनाथ पटेल (पिता कीर्तन लाल पटेल, उम्र 27 वर्ष) ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे।

जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि मृतिका गर्भवती थी और वह लोकनाथ पर शादी के लिए दबाव बना रही थी। इसी आधार पर पुलिस ने संदेही लोकनाथ पटेल को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।आरोपी लोकनाथ पटेल ने पूछताछ में बताया कि पुष्पा के गर्भवती हो जाने के बाद वह उस पर लगातार शादी के लिए दबाव बना रही थी। लोकनाथ समाज में बदनामी के डर से शादी नहीं करना चाहता था और उसने पुष्पा को रास्ते से हटाने की साजिश रची।

दिनांक 23.03.2026 की मध्य रात्रि करीब 12:30 से 01:00 बजे के बीच उसने पुष्पा को बहला-फुसलाकर घर के पीछे खेत में बुलाया। वहां दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद लोकनाथ ने पास पड़े एक भारी पत्थर से पुष्पा के सिर को  पटक कर चेहरे पर ताबड़तोड़ वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया और अंधेरे का फायदा उठाकर वहां से भाग निकला। पुलिस ने आरोपी के मेमोरेंडम कथन के आधार पर हत्या में प्रयुक्त पत्थर और घटना के समय पहने हुए खून से सने कपड़े बरामद कर लिए हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जा रहा है।

Read More

एन्टी नारकोटिक टाॅस्क फोर्स एवं थाना बसना पुलिस की कार्यवाही

Posted on :24-Mar-2026
एन्टी नारकोटिक टाॅस्क फोर्स एवं थाना बसना पुलिस की कार्यवाही

संवाददाता: प्रभात मोहंती

मादक पदार्थ गांजा परिवहन करते दो व्यक्ति गिरफ्तार 

गुजरात के रहने वाले दो व्यक्ति के पास से कुल 22.890 किग्रा अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद, कीमत 11 लाख 44 हजार रुपये

महासमुन्द : दिनांक 22/03/2026  को वाहन चेकिंग के दौरान मुखबीर सूचना पर नाकाबंदी कर सूचक से प्राप्त जानकारी के अनुसार सामने से आते सफेद रंग की ईको कार. क्र. GJ 06 HL 3815 को रोककर वाहन तलाशी लेने पर वाहन सवार विजय सोलंकी पिता करसन भाई उम्र 44 साल साकिन विश्वकर्मा सोसायटी विशाल नगर थाना बरासा जिला सुरत (गुजरात) एवं रमेश खेराड़ा पिता पुरूषोत्तम खेराड़ा उम्र 43 साल साकिन नानीमाल बापा सीताराम चौक थाना पालीयना जिला भाव नगर (गुजरात) के कब्जे से दो अलग अलग थैलो में रखी कुल 22.890 किग्रा अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद कीमती 11, 44, 500/- रू, परिवहन में प्रयुक्त सफेद रंग की ईको कार. क्र. GJ06HL3815 कीमती 7,00,000,  रूपये, दो  नग मोबाईल फोन किमती 10,000 रूपये, जूमला कीमती 18,54,500/- रूपये को कब्जे मे लेते हुए जप्त की कार्यवाही की गयी एवम आरोपीयों के विरूध्द अपराध धारा 20 NDPS काअपराध पंजीबद्ध किया गया। संपूर्ण कार्यवाही थाना बसना पुलिस द्वारा किया गया है।

गिरफ्तार आरोपीयों का नाम

01- विजय सोलंकी पिता करसन भाई उम्र 44 साल साकिन विश्वकर्मा सोसायटी विशाल नगर थाना बरासा जिला सुरत (गुजरात) 
02- रमेश खेराड़ा पिता पुरूषोत्तम खेराड़ा उम्र 43 साल साकिन नानीमाल बापा सीताराम चौक थाना पालीयना जिला भाव नगर(गुजरात)

जप्त संपत्ती–

1- 22.890 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ जैसे गांजा कीमत 11,44,500/- रू,
2- परिवहन में प्रयुक्त सफेद रंग की ईको कार. क्र. GJ 06 HL 3815 कीमती 7,00,000,  रूपये।
3- दो  नग मोबाईल फोन किमती 10,000 रूपये,

जूमला जप्त संपत्ती कीमती 18,54,500/- रूपये
 

Read More

एन्टी नारकोटिक टाॅस्क फोर्स एवं थाना बसना पुलिस की कार्यवाही

Posted on :24-Mar-2026
एन्टी नारकोटिक टाॅस्क फोर्स एवं थाना बसना पुलिस की कार्यवाही

संवाददाता: प्रभात मोहंती

02 अंतरराज्यीय तस्कर महाराष्ट्र से गिरफ्तार

एक सफेद रंग की XUV 500 MH 24 AB 1947 से गांजा परिवहन, 23 किलो 730 ग्राम अवैध गांजा हुआ था बरामद

विवेचना के दौरान संकलित डेटा विश्लेषण व तकनीकी साक्ष्यों की मदद से महाराष्ट्र के 02 अंतरराज्यीय तस्कर महासमुंद पुलिस की गिरफ्त में।

जिला महासमुंद थाना बसना पुलिस की कार्यवाही

महासमुंद : पुलिस अधीक्षक महासमुंद के निर्देशन में जिला महासमुंद में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत, थाना बसना पुलिस को दिनांक 07/01/2026 को वाहन चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध सफेद रंग की XUV 500 MH24AB1947 गाड़ी को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर वाहन चालक ने तेजी  से गाड़ी भगाने की कोशिश की, जिससे वाहन बसना सीटी ग्राउंड के गेट से जा टकराया था आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर वाहन छोड़कर फरार हो गए थे। 

वाहन की तलाशी लेने पर उसमें से 23 किलो 730 ग्राम गांजा बरामद हुआ था। थाना बसना में मामले  अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था  प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना  बसना तथा ANTF एवं सायबर महासमुंद  टीम द्वारा सूक्ष्म विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान अज्ञात आरोपियों की तलाश हेतु तकनीकी विवेचना से संकलित डेटा का बारीकी से विश्लेषण किया गया। तकनीकी साक्ष्यों से यह स्पष्ट हुआ कि उक्त वाहन नागपुर से ओड़िशा के केसिंगा गया था।

सीडीआर  विश्लेषण से तीन संदिग्ध मोबाइल नंबर प्राप्त हुए, जिनके आधार पर आरोपियों की लोकेशन नागपुर (महाराष्ट्र) में ट्रेस की गई। थाना  बसना तथा ANTF पुलिस की टीम ने नागपुर में दबिश देकर मुख्य आरोपी और वाहन मालिक मोहम्मद अदनान पिता मोहम्मद अकरम अंसारी  उम्र 25 निवासी नागपुर तथा उसके साथी  शेख इरशाद पिता शेख अबरार कुरैशी  उम्र 20 निवासी नागपुर को हिरासत में लिया। 

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे अपने अन्य साथियों (इसरायल पठान, आमिर खान और असमत खान) के साथ मिलकर ओड़िशा के सप्लायर 'कांता' से गांजा खरीदकर नागपुर ले जा रहे थे। आरोपियों के कब्जे से अपराध में प्रयुक्त मोबाइल फोन और सिम कार्ड भी जप्त किए गए हैं। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को आज माननीय  न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। प्रकरण में फरार अन्य 04 आरोपियों की तलाश हेतु पुलिस टीम सक्रिय है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।

गिरफ्तार आरोपी - मोहम्मद अदनान (वाहन मालिक) और शेख इरशाद (दोनों निवासी नागपुर, नागपुर महाराष्ट्र से गिरफ्तार।

Read More

डेढ़ वर्ष पूर्व हुई उठाईगिरी चोरी के मामले में महासमुंद पुलिस को मिली बड़ी सफलता।

Posted on :23-Mar-2026
डेढ़ वर्ष पूर्व हुई उठाईगिरी चोरी के मामले में महासमुंद पुलिस को मिली बड़ी सफलता।

संवाददाता: प्रभात मोहंती

2024 में कलेक्टर कार्यालय के पास खड़ी बोलेरो वाहन का शीशा तोड़, 03 लाख रुपये की हुई थी चोरी 

अंतराज्यीय चोर पुलिस की गिरफ्त में, अन्य आपराधिक मामले के हो सकते है खुलासे।
 
सीसीटीव्ही फुटेज मे आया था आरोपी का चेहरा, संदिग्ध स्थिति मे महासमुन्द रेल्वे स्टेशन के पास दिखा, अपराध कर भागने के था फिराक मे, पुलिस ने पकड़ा।

महासमुंद : दिनांक 14.11.2024 को प्रार्थी द्रोण कुमार चन्द्राकर पिता स्व. नंदकुमार चन्द्राकर उम्र 49 वर्ष सा. बावनकेरा थाना पटेवा जिला महासमुंद ने थाना महासमुंद में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि कलेक्ट्रेट परिसर समाज कल्याण विभाग के सामने महासमुंद से किसी अज्ञात चोर द्वारा प्रार्थी के कार का शीशा तोडकर डिक्की में रखे 03 लाख रूपये को चोरी कर ले गया। रिपोर्ट पर थाना महासमुन्द में अप.क्र. 546/2024 धारा 303(2) बीएनएस कायम कर आरोपी का पता तलाश की जा रही थी।

एक साल चार माह बाद दिनांक 22.03.2026 को मुखबीर से सूचना मिला कि उक्त प्रकरण के सीसीटीव्ही फुटेज मे कैप्चर संदिग्ध आरोपी से मिलता जुलता व्यक्ति रेल्वे स्टेशन महासमुन्द के पास संदिग्ध अवस्था में घुम रहा है। सूचना मिलते ही महासमुंद थाना के पुलिस स्टॉफ मौके पर घेराबंद कर सूचक के बताये स्थान व संदिग्ध को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया। संदिग्ध व्यक्ति ने अपना नाम आकाश प्रधान पिता शंकर प्रधान उम्र 23 साल, निवासी ग्राम दसनिया थाना जोखापुरा, जिला जाजपुर उड़ीसा का रहने वाला बताया।

संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी लेने पर कब्जे से 500 रूपए का 400 नग नोट कुल जुमला दो लाख रुपये बरामद किया गया। शक्ति से पूछताछ करने पर वर्ष 2024 में कलेक्ट्रेट परिसर समाज कल्याण विभाग के सामने महासमुंद से कार का शीशा तोडकर डिक्की में रखे 03 लाख रूपये को चोरी करने की स्वयं घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। अपराध सदर मे आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। संपूर्ण कार्यवाही थाना महासमुंद पुलिस एवं सायबर थाना स्टॉफ के संयुक्त टीम द्वारा किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

  • आकाश प्रधान पिता शंकर प्रधान उम्र 23 साल, निवासी ग्राम दसमनिया थाना जोखापुरा जिला जाजपुर (उड़ीसा)

जप्त संपत्ति

  • 500 रूपए का 400 नग नोट, कुल जुमला 02 लाख रुपये।
Read More

विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा के प्रयासों से महिला को मिली सहायता राशि

Posted on :23-Mar-2026
विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा के प्रयासों से महिला को मिली सहायता राशि

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुंद : महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा के प्रयासों से एक अस्वस्थ महिला को उपचार के लिए सहायता राशि प्राप्त हुई है। ग्राम कोसरंगी निवासी कुमारी बाई विश्वकर्मा को मुख्यमंत्री अनुदान कोष से 50 हजार रुपए की राशि प्राप्त हुई है। इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिका, भाजपा नेता शरद मराठा, कोसरंगी बूथ अध्यक्ष द्वारिका साहू द्वारा उन्हें चेक प्रदान किया गया।

साथ ही उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेश की जनता को किसी भी प्रकार की समस्या न हो इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक सुविधाओं को पहुंचाने के लिए सुशासन सरकार संकल्पित है।

Read More

रोप वे संचालक कंपनी व कर्मचारियों पर FIR दर्ज

Posted on :23-Mar-2026
रोप वे संचालक कंपनी व कर्मचारियों पर FIR दर्ज

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुंद : जिले के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल खल्लारी में आज हुए रोप-वे हादसे के बाद जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रशासन के निर्देशानुसार रोप-वे संचालक कंपनी रोप वे एवं रिसॉर्ट प्राइवेट लिमिटेड, कोलकाता तथा स्थानीय कर्मचारी बीरबल जंघेल और रामेश्वर यादव के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 173 के अंतर्गत सेक्शन 289 एवं 125 (a) के तहत प्रकरण कायम किया है। यह कार्रवाई हादसे में लापरवाही के आरोपों को ध्यान में रखते हुए की गई है।

उल्लेखनीय है कि आज हुए इस हादसे में कुल 16 लोग घायल हुए हैं, जबकि एक व्यक्ति की दुखद मृत्यु हो गई। घायलों का इलाज जारी है। जिनमें 8 को  प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। यह रिपोर्ट मां खल्लारी देवी ट्रस्ट, खल्लारी द्वारा दर्ज कराई गई है। प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Read More

जिला महासमुंद में दिनांक 8 मार्च से लेकर 20 मार्च तक कुल 555 वाहन चालकों का किया गया ई चालान ।

Posted on :21-Mar-2026
जिला महासमुंद में  दिनांक 8 मार्च से लेकर 20 मार्च तक कुल 555 वाहन चालकों का किया गया ई चालान ।

संवाददाता: प्रभात मोहंती

सभी ई चालान की कार्यवाही हेतु AI ने  हेलमेट वायलेशन को किया ट्रेस।

वर्तमान तक 3 बार हेलमेट  वायलेशन होने पर माह में एक  ही बार किया जा रहा था ई-चालान

अब प्रत्येक वायलेशन पर की जाएगी चालानी कार्यवाही

गलत नंबर प्लेट  के उपयोग करने के संबंध में  AI ने  13 वाहनों को  किया  है ट्रेस।

जानबूझकर गलत नंबर प्लेट के इस्तेमाल  एवं फर्जी  कार्य करने पर  किया जाएगा धोखाधड़ी का मामला दर्ज।

Open photo

महासमुंद : जिला महासमुंद में यातायात जागरूकता एवं जनता की सुरक्षा की दृष्टिकोण से शहर मे ई -चालान की कार्यवाही प्रारंभ की गई है, अब तक कुल 555 दोपहिया वाहन चालकों के द्वारा बिना हेलमेट के वाहन चलाते पाए जाने पर ई चालान की कार्यवाही किया गया है। एक वाहन का माह में एक बार ही किया जा रहा है ई-चालान।

Open photo

सभी ई-चालान की कार्यवाही हेतु AI ने किया है ट्रेस।लोगों के द्वारा गलत नंबर प्लेट का उपयोग किया जा रहा है, जिसमें AI ने इस माह 13 वाहन चालकों को गलत नंबर प्लेट के साथ ट्रेस किया   है। आगामी दिनों में नंबर प्लेट संबंधी फर्जी कार्य एवं  इस्तेमाल पर किया जाएगा धोखाधड़ी का मामला दर्ज। आम जनों से अपील है कि घर से दोपहिया वाहन से निकले तो हेलमेट अनिवार्य रूप से लगाकर निकले और पुलिस की कार्यवाही में सहयोग करें।

Read More

जनगणना 2027 संपादित किए जाने हेतु प्रशिक्षण आयोजित

Posted on :21-Mar-2026
जनगणना 2027 संपादित किए जाने हेतु प्रशिक्षण आयोजित

संवाददाता: प्रभात मोहंती

प्रथम चरण में मकान सूचीकरण 1 मई से 31 मई तक किया जाएगा

द्वितीय चरण फरवरी 2027 में

सफल जनगणना के लिए गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्राप्त करना आवश्यक - कलेक्टर

महासमुंद : जनगणना 2027 को संपादित करने हेतु जिले में जिला पंचायत महासमुंद के सभा कक्ष में प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में कलेक्टर एवं प्रमुख जिला गणना अधिकारी विनय कुमार लंगेह, अपर कलेक्टर सचिन भूतड़ा, जनगणना प्रशिक्षक अशोक मिश्रा, संयुक्त निदेशक, जनगणना कार्यालय रायपुर, सहायक संचालक मनोज कुमार महिलांगे, जिला जनगणना अधिकारी, अतिरिक्त जिला जनगणना अधिकारी, समस्त अनुविभागीय अधिकारी, (राजस्व), समस्त चार्ज अधिकारी ग्रामीण से तहसीलदार एवं नगरीय से मुख्य नगरपालिका अधिकारी तथा उनके डीलिंग स्टाफ उपस्थित हुए।

जनगणना 2027 को संपादित करने हेतु जनगणना निदेशालय रायपुर के प्रशिक्षक अशोक मिश्रा द्वारा प्रशिक्षण में बताया गया कि जनगणना 2027 पूर्णतः डिजिटल होगा, जनगणना 2027 को दो चरणों में संपादित किया जाना है। प्रथम चरण का कार्य मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना 01 मई-2026 से 31 मई-2026 तक एवं द्वितीय चरण में जनसंख्या गणना का कार्य फरवरी 2027 में संपादित कराया जाएगा। जनगणना का कार्य अति महत्वपूर्ण होने के कारण समय पर पूर्ण करने के लिए कलेक्टर विनय कुमार लंगेह द्वारा निर्देशित किया गया।

कलेक्टर ने कहा कि जनगणना 2027 को  ¼CMMS½  पोर्टल पर मकान सूचीकरण ब्लॉक निर्माण  ¼HLBC½ वेब एप्लिकेशन में बनाना एवं  ¼CMMS½ पोर्टल में प्रगणक एवं पर्यवेक्षको की यूजर आई. डी. जनरेट करने का कार्य 31 मार्च 2026 तक अनिवार्यतः पूर्ण कर लें। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि प्रगणकों के प्रशिक्षण के लिए प्रत्येक चार्ज ऑफिसर कार्यालय के फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण आगामी सप्ताह में गुणवत्ता पूर्ण ढंग से संपादित कर लें। प्रशिक्षित फील्ड ट्रेनर्स द्वारा ही तहसील मुख्यालयों में प्रगणकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा, संपूर्ण कार्य की ऑनलाइन सॉफ्टवेयर एवं ¼CMMS½ पोर्टल द्वारा पर्यवेक्षण की सुविधा होगी। जिला जनगणना अधिकारी मनोज कुमार खाण्डे द्वारा प्रशिक्षण समाप्ति उपरांत उपस्थित सभी अधिकारियों-कर्मचारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Read More

एक साल में विकास शून्य: निखिलकांत साहू के कार्यकाल पर विपक्ष का बड़ा हमला

Posted on :21-Mar-2026
एक साल में विकास शून्य: निखिलकांत साहू के कार्यकाल पर विपक्ष का बड़ा हमला

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुंद : न.पा. उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी प्रतिपक्ष नेता नानू भाई पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष एवं पार्शद पवन पटेल भाजपा पार्शद गण श्रीमति सुनैना पप्पू ठाकुर सीता ठोन्डेकर जरीना हफीज कुरैषी माखन पटेल कल्पना सूर्यवंषी माधुरी धनीराम साहू प्रीति बादल मक्कड़ निष्चय चन्द्राकर चन्द्रषेखर बेलदार भारती राजू चन्द्राकर भाऊराम साहू पियूश साहू षुभ्रा षर्मा धनेष्वरी सोनाधर सोनवानी ने न.पा. अध्यक्ष निखिलकांत साहू द्वारा 1 वर्श के कार्यकाल की उपब्लिध पर प्रतिक्रिया व्यकत करते हुए कहा कि उनके 1 वर्शीय कार्यकाल में कोई नया विकास नहीं हो पाया जो भी काम हुए वे पुराने कार्यकाल के स्वीकृत व वर्क आडर वाले कार्य ही चालु है तथा पार्शद निधि के राषियों का ही काम हुआ है पारदर्षिता की बात करना सरासर गलत है

10 दिन पहले ही देख चुके हो कि उनके राज मे ठेकेदार लाखोंलीटर पानी का दोहन बेधड़क कर रहे है भ्रश्टाचार कम होता तो आज नगरपालिका आर्थिक तंगी से नहीं गुजरती कर्मचारियो के वेतन के लाले पड़े है 3-3 माह से वेतन भुगतान नही हो रहा है राज्य सरकार ने 2.5 करोड़ की राषि वेतन भुगतान के लिए साल भर में 2 बार किया गया तब कही जाकर कर्मचारियो का भुगतान हुआ है पालिका के कर्मचारी भयभीत है पालिका के सभी विभाग में अपने लोगों को प्लेसमेंट से बैठा दिया गया है

जिसके कारण कर्मचारी आक्रोषित है उन पर विष्वास की कमी आयी है जन्म मृत्यू प्रमाण पत्र विभाग मे षहर के नागरिक परेषान है कई बार लोगो से सुना गया है की पैसे की मांग की जाती है उसी तरह षहर की सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है हाईवे की नालीयों के स्लेबों को तोड़ कर जो स्लेब लगाये है वे घटीया स्तर के हे बताने की जरूरत ही नही स्लेब खुद ही दिख रहे है की मोहन जोदडो के कार्यकाल का स्लेब लगा है कई बडी नालियों के स्लेब टूटे पडे है अभी हालही मे महामाया मंदिर के पास बडी नाली मे महिला गिर गई कभी भी बडी जन हानी हो सकती है उसी तरह षहर मे जोभी निर्माण हो रहे है कही पर भी गुणवत्ता नही देखी जा रही है रोड नाली बनने के बाद पानी से क्यूरिंग नही हो रही है जिसके कारण रोड पर धुल उड रहे है  न.पा. अध्यक्ष ने जो महत्वपूर्ण उपलब्धि हुई उसे छिपाया है

1 वर्श के कार्यकाल मे लगभग 125 गरीबों के प्रधानमंत्री आवास निर्माण हुऐ है जिसमें केन्द्र व राज्य सरकार  से 350 लाख रूपये की राषि प्राप्त हुई गरीब जनता को लाभ हुआ है सफाई व्यवसथा के लिए जो भी फंड आ रहा है केन्द्र व राज्य से ही आ रहा है षहर के उद्यानों कि हालत और जर्जर होती जा रही है बच्चो की झुले,फिसल पट्टी टुटे हुए है कभी बड़ी दुर्घटना हो सकती है टाउन हाल व संकराचार्य भवन की हालत खस्ता है जिसपर ध्यान नहीं दिया गया पानी की सम्स्या पुरे साल बनी रही लोगों के घरो में लगे नलों में कई दिन तक पानी नहीं पहुचा है विकास के नाम पर षहर पिछले 1 साल से षुन्य है कांग्रेस ने नगरपालिका चुनाव मे षहर के लिए जो भी घोशणएं कि थी वह षुरू ही नहीं हुआ है वाहनों के डीजल में पिछले कार्यकाल के तुलना किया जाना गलत है

क्योकि न.पा. अध्यक्ष स्वंय पिछले कार्यकाल मे नगरपालिका के मंत्री मण्डल के हिस्सा थे इस पर बोलकर वे स्वंय अपने को नहीं बचा सकते है प्रकाष व्यवसथा षहर में चरमराई हुई थी छ.ग.षासन के नगरीय प्रषासन मंत्री अरूण साव विधायक योगेष्वर राजू सिन्हा के प्रयासों को धन्यवाद देना होगा कि उन्होनें पार्शदो को पार्शद निधि से प्रत्येक वर्श 25 प्रतिषत राषि प्रकाष व्यवस्था मे खर्च करनें की अनुमति दी जिसके कारण पार्शद बल्ब खरीद कर विद्युत पोलों मे लगायें है ।

Read More

नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू का 1 साल का रिपोर्ट कार्ड पेश, सामने आया चौंकाने वाला खुलासा

Posted on :20-Mar-2026
नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू का 1 साल का रिपोर्ट कार्ड पेश, सामने आया चौंकाने वाला खुलासा

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुन्द : नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने अपने एक वर्ष का रिपोर्ट कार्ड पत्रकारों के समक्ष पेश किया। इस रिपोर्ट कार्ड में एक चौकाने वाला तथ्य सामने आया है जिसमें पिछले चार वर्षो के दौरान नगर पालिका में उपयोग होने वाले वाहनों में डीजल के नाम पर लाखों का खेल हुआ है। इससे यह सवाल उठ रहा है कि पहले के पदाधिकारियों ने क्या पालिका के पैसों को युही लुटने दिया, या कर्मचारियों ने जमकर दुरूपयोग करते हुए आर्थिक लाभ प्राप्त किया है।

पत्रकारों को जो जानकारी वाहन विभाग का उपलब्ध कराया गया है उसमें बताया गया ह ै कि पालिका में पूर्व के वर्षो में जहां कम वाहन उपयोग हो रहा था लेकिन खर्च काफी हुआ। नपाध्यक्ष निखिलकांत साहू ने कार्यकाल वर्ष 25-26 में जहां एक वर्ष का डीजल व्यय 29 लाख 33 हजार 878 रुपए है वही वित्तीय वर्ष 21-22 में डीजल व्यय 72 लाख 34 हजार 836 रुपए, वर्ष 22-23 में 76 लाख 38 हजार 412 रुपए, वर्ष 23-24 में 79 लाख 32 हजार 617 रुपए, वर्ष 24-25 में 62 लाख 97 हजार 674 रुपए खर्च हुआ है। इस संबंध में जब पत्रकारों ने सवाल उठाया कि क्या यह भ्रष्टाचार के दायरे में नही आता, तो उन्होंने कहा कि पहले क्या हुआ इस पर मै नही जाता बल्कि हमारे सभी पार्षद, सभापति और टीम ने पारदर्शिता के साथ काम किया है जिसका नजीता हमें सकारात्मक रूप में प्राप्त हुआ है जो हमारे परिषद की उपलब्िध है और सुरक्षित जनता का खजाना के रूप में इसे लेते है।

Open photo

पालिका डिजिटल दिशा में अग्रसर हो रहा है। उन्होंने वाहन विभाग की जानकारी देते हुए बताया कि नगर पालिका में पहले 16 वाहन संचालित था जो बढ़कर अब 25 वाहन हो गई है। परिषद ने एक जेसीबी मशीन क्रय की है वर्तमान में 4 जेसीबी कार्यरत है। वाहनों की सं या बढ़ने से सफाई की व्यवस्था सुढृढ हुई है। इसी तरह 9 टिपर वाहनों में केवल 4 ही चल रहे थे अब पूरे 9 संचालित हो रहे है। इसी तरह 14 जर्जर पड़े टैंकरों को मर मत कराकर संचालित किया जा रहा है जिसके कारण टैंकरों की सं या 21 हो गई है। हमने वाहन विभाग को अधिक पारदर्शी बनाते हुए वाहनों के सुनियोजित उपयोग की व्यवस्था लागू की है जिसके कारण वाहनों की सं या बढ़ने के बावजूद डीजल व्यय में नियंत्रण संभव हुआ। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर गर्व के साथ यह कहा जा सकता है कि यह अवधि जनसेवा, पारदर्शिता और विकास के नए आयम स्थापित करने वाली है। पालिका के विकास कार्यो के लिए राशि उपलब्ध कराने के लिए उन्होंने सरकार और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महासमुंद नगरपालिका किसी भी नगरीय निकाय से पीछे नही है बल्कि अपने कार्यो और नवाचार के कारण समुचे प्रदेश में अपनी पहचान और स मानजनक स्थान प्राप्त कर रहा है।

निजी टेंकर को जल देने के आरोप नपा उपाध्यक्ष द्वारा लगाए जाने पर उन्होंने इसे निराधार बताया और कहा कि बिना दस्तावेजों के अपने मन से दर तय कर आरोप लगाया गया है, पानी देने का रजिस्टर मेनटेंन है। उन्होंने उद्यानों में बेहतर तरीके से कार्य योजना बनाकर अमल में लाने की बात कही साथ ही यह भी बताया कि प्रदेश में यह पहली पालिका है जिसने करीब साढ़े 3 से 4 सौ अवैध नल कनेक्क्षन को वैध में बदलने के लिए कार्य किया और उन लोगों से शुल्क लेकर रिकार्ड करवाया। सफाई व्यवस्था के लिए कर्मचारियों के लिए प्रस्ताव भेजने की बात कही और कहा कि बड़ी नालियों की सफाई उनके कार्यकाल में की गई है।

वही लोनिवि द्वारा भी नगर के विकास के साथ ही चौक-चौराहों के सौंर्दयीकरण के लिए कार्य बनाए जाएगा। जल विभाग द्वारा आबाध पेयजल आपूर्ति के लिए फिल्टर प्लांट में दो नग अतिरिक्त मोटर खरीदकर 4 मोटर पंप की व्यवस्था की गई है अब यदि कोई पंप खराब हो जाए तो भी पेयजल आपूर्ति पर कोई फर्क नही पड़ेगा। उन्होंने डिजिटल नगरपालिका की ओर बढ़ते कदम पर कहा कि नगरवासियों की सुविधा के लिए मकान टैक्स, नल टैक्स का भुगतान क्युआर कोड के माध्यम से किया जा रहा है। इस दौरान सभापति गण ज्योति रिंकू चंद्राकर , सूरज नायक, जितेन्द्र धु्रव, ईश्र्वरी भोई, पार्षद गण जय देवगन, गुलशन साहू, ओमिन कागजी, मुस्ताक खान, चंद्रशेखर बेलदार, भाऊराम साहू, सीता टोंडेकर, धनेश्र्वरी सोनवानी, राहुल आवड़े, नीरज चंद्राकर, कल्पना सूर्यवंशी, धनेन्द्र चंद्राकर, माधुरी धनीराम यदु आदि उपस्थित थे।

Read More

बीटीआई रोड घोटाला उजागर: ठेकेदार ने लाखों लीटर पानी बिना अनुमति उठाया, नपा हरकत में

Posted on :20-Mar-2026
बीटीआई रोड घोटाला उजागर: ठेकेदार ने लाखों लीटर पानी बिना अनुमति उठाया, नपा हरकत में

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुंद : बी.टी.आई. रोड मे निर्माणाधीन रोड नाली ठेकेदार द्वारा लाखो लीटर पानी बिना न.पा. के जानकारी के ले जाने वाले मामले को उजागर करने के बाद न.पा. अधिकारी कार्यापालन अभियन्ता लोक निमार्ण विभाग उपसंचालक नगरीय प्रषासन रायपुर को ज्ञापन में न.पा. उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी पार्शद पियुस साहू भाजपा नेता षरद मराठा ने सौंपते हुये षीघ््रा कठोर कार्यवाही की मांग की है राठी ने कहा कि दिन दहाड़े 4 माह से पानी का दोहन पालिका को बिना कोई षुल्क जमा के किये जा रहा था अब जब नगरपालिका के जानकारी में आने के बाद कोई कठोर कार्यवाही ठेकेदार के खिलाफ नहीं कि जा रही है बल्कि ठेकेदार को बचाने में लगे हुये है एक तरफ पालिका आर्थिक संकट से गुजर रही है

कर्मचारियों के वेतन भुगतान नहीं कर पा रही है राज्य सरकार ने दो बार 2.5 करोड़ राषि जारी कर तन्खवा कि व्यवसथा कराई व नगर पालिका के जलप्रभारी को फुर्सत नही है कि मौके पर जा के पंचनामा करे चैकी दार से पुछताछ करे अगर ऐसा ही रहा तो बर्दास्त नही करेंगे नगरपालिका जनता द्वारा निवार्चित जन प्रतिनिधियों कि संस्था है यहां पर पाई पाई का हिसाब लिया जावेगा कार्यवाही नहीं किये जाने पर मुख्यमंत्री नगरीय प्रषासन मंत्री एवं सचिव को लिखित मे षिकायत के साथ साथ भाजपा के सभी पार्शद नगरपालिका के खिलाफ जन आंदोलन किये जाने कि बात कही है पालिका के जिम्मेदार लोग लिपा पोती करना बंद करें लोक निमार्ण विभाग से कहा गया कि ठेकेदार को भुगतान करने के पहले नगरपालिका में पानी का पैसा पेनाल्टी के साथ जमा कराये और पालिका से अनापत्ती प्रमाण प्रत्र के बाद ही भुगतान करें नगरपालिका के सी एम ओ से कहा गया कि पानी चोरी की लिखित रिर्पोट ठेकेदार व संलिपत लोगो के खिलाफ थाने मे दर्ज कराये ।

Read More

जिले में एल पी जी गैस की सतत उपलब्धता जारी

Posted on :20-Mar-2026
जिले में एल पी जी गैस की सतत उपलब्धता जारी

संवाददाता: प्रभात मोहंती

बुकिंग हेतु नंबर जारी

कलेक्टर ने  सतत निगरानी हेतु राजस्व और खाद्य विभाग की दल गठित की

महासमुंद : जिले में एलपीजी गैस सिलेण्डर की उपलब्धता एवं वितरण के संबंध में जिला प्रशासन एवं विभाग द्वारा लगातार सतत् मॉनिटरिंग की जा रही है।  वर्तमान में जिले में कुल 17 गैस एजेंसियां संचालित है  जिनके माध्यम से उपभोक्ताओं गैस सिलेण्डर उपलब्ध करायी जा रही है। कलेक्टर श्री विनय लंगेह के निर्देश में विभाग द्वारा जिले के गैस एजेसियों को बैठक में निर्देशित किया गया है कि जो हितग्राही गैस सिलेण्डर लेने आ रहे हैं उन्हें बुकिंग ऑर्डर के आधार पर प्राथमिकता के तौर पर उनको गैस सिलेण्डर उपलब्ध करायें। जिला प्रशासन द्वारा जिलें में गैस सिलेण्डर की उपलब्धता सुनिश्चत करने हेतु ऑयल कंपनी से लगातार समन्वय कर गैस सिलेण्डर की उपलब्धता सुनिश्चित किया जा रहा है।

कस्टमर के बुंकिग करने की समस्या आ रही है के संबंध में ऑयल कंपनी द्वारा भी उपभोक्ताओं के एलपीजी सिलेण्डर बुंकिंग हेतु जारी नंबर के साथ-साथ अन्य अतिरिक्त्त नंबर जारी इंडियन ऑयल कंपनी द्वारा नंबर-8927225667 और 8391990070 जारी किया गया है, जिसमें जाकर उपभोक्ता अपना गैस बुकिंग करा सकते हैं। सिलेण्डर की सुचारू रूप से डिलीवरी के संबंध में सभी गैस एजेंसियों एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों के माध्यम से समन्वय कराकर वितरण कराया जा रहा है। ऐसे उपभोक्ता जो स्वयं गैस एजेंसी / गोदाम में आकर गैस सिलेण्डर प्राप्त करते हैं उन्हें डिलीवरी चार्ज देने की आवश्यकता नहीं है। इस संबंध में सभी गैस एजेंसियों को निर्देशित किया गया है।

गैस एजेंसियों के डिमांड के आधार पर ऑयल कंपनी द्वारा लगातार गैस सिलेण्डर उपलब्ध कराया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा उपभोक्ताओं को डिलीवरी देतु निर्धारित समायवधि के अंदर ही उपभोक्ताओं को डिलीवरी हो यह सुनिश्चित किया जा रहा है। जिले में गैस सिलेण्डर की उपलब्धता एवं रुचारू वितरण की नियमित निगरानी एवं मॉनिटरिंग हेतु जिला स्तरीय नोडल अधिकारी  सहायक खाद्य अधिकारी श्री मनीष यादव को नियुक्त  किया गया है तथा विकासखंड स्तर पर राजस्व एवं खाद्य विभाग का दल गठित किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा हितग्राहियों से अपील की जाती है कि वे गैस सिलेण्डर में कमी संबंधी भ्रम / अपवाहों को ध्यान न दें तथा भ्रम में आकर अनावश्यक लाईन में लगने अथवा घरों में सिलेण्डरों की स्टॉक जमा करने की आवश्यकता नहीं है एवं आवश्यकता पड़ने पर ही गैस की बुकिंग कराकर गैस सिलेण्डर प्राप्त कर सकते हैं।

Read More

एलपीजी एवं आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति पर सतत निगरानी हेतु नियंत्रण कक्ष स्थापित, नोडल अधिकारी नियुक्त

Posted on :20-Mar-2026
एलपीजी एवं आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति पर सतत निगरानी हेतु नियंत्रण कक्ष स्थापित, नोडल अधिकारी नियुक्त

संवाददाता: प्रभात मोहंती

नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर 9926545105 जारी

महासमुंद : कलेक्टर विनय लंगेह के निर्देशानुसार जिले में एलपीजी, डीजल, पेट्रोल एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु विशेष प्रबंध किए गए हैं। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के निर्देशों के परिपालन में वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए जिले में एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जिसका दूरभाष क्रमांक 9926545105 निर्धारित किया गया है। इस नियंत्रण कक्ष के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति एवं वितरण पर सतत निगरानी रखी जाएगी।

Open photo

इस हेतु सहायक खाद्य अधिकारी श्री मनीष यादव को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। साथ ही नोडल अधिकारी की अध्यक्षता में विकासखंड स्तर पर राजस्व एवं खाद्य विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम गठित की गई है। यह टीम महासमुंद, बागबाहरा, पिथौरा, बसना एवं सरायपाली विकासखंडों में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था की निगरानी करेगी।

गठित दल द्वारा घरेलू एलपीजी गैस, पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता, आपूर्ति व्यवस्था तथा दैनिक आवश्यक वस्तुओं की समीक्षा नियमित रूप से की जाएगी। साथ ही घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग एवं किसी भी प्रकार के दुरुपयोग पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।कलेक्टर श्री लंगेह ने निर्देशित किया है कि संबंधित अधिकारी साप्ताहिक प्रतिवेदन जिला कार्यालय (खाद्य शाखा) को अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करें, ताकि व्यवस्था की निरंतर समीक्षा की जा सके। यह आदेश तत्काल प्रभावशील हो गया है।

Read More

कार मे मिला 21.089 किलोग्राम ,चांदी के विभिन्न आभूषण ,कीमत 54 लाख 60 हजार रुपये

Posted on :18-Mar-2026
कार मे मिला 21.089  किलोग्राम ,चांदी  के विभिन्न आभूषण ,कीमत 54 लाख 60 हजार रुपये

संवाददाता: प्रभात मोहंती

थाना कोमाखान पुलिस की कार्यवाही

वाहन में सवार व्यक्ति को आभूषण के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने धारा 94 बी.एन.एस.एस का नोटिस किया गया जारी।

वैध दस्तावेज के अभाव में, कार एवं आभूषण सहित जुमला जप्ती किमत 59 लाख 60 हजार रूपये।

महासमुन्द : संपूर्ण जिले मे  अवैध मादक पदार्थ एवं अन्य अवैध हथियार,सामग्रियों के परिवहन रोकथाम हेतु स्थायी चेक पोस्ट एवं  मोबाईल चेक पोस्ट लगाकर आने जाने वाले  छोटे, बड़े एवं संदिग्ध वाहनों की सघन जांच कार्यवाही की जाती है । दिनांक 17.03.2026 को टेमरी नाका में वाहन चेकिंग कार्यवाही के दौरान खरियार रोड उड़िसा की ओर से आ रही एक सफेद रंग की सेलेरियो कार क्रमांक सीजी 04 पीवाय 7882 को रोककर चालक का नाम पता पुछने पर अपना नाम टिकेश कुमार साहु पिता स्व.गिरवर लाल साहू उम्र 38 वर्ष साकिन बाना थाना उरला  जिला रायपुर (छ.ग.) व दूसरे सवार व्यक्ति ने अपना नाम विरेन्द्र प्रधान पिता स्व. दुर्योधन प्रधान उम्र 50 वर्ष साकिन  वार्ड न. 56 मठपारा रायपुर थाना टिकरापारा जिला रायपुर (छ.ग.) का होना बताये।

कार की तलाशी पर, बीच सीट में तीन बैग मे रखे सामान के संबंध में पुछताछ करने पर बैग के अंदर विभिन्न प्रकार के चांदी के फैंसी आभूषण रखना तथा उड़िसा से रायपुर लेकर जाना बताया। उक्त वाहन में  रखे तीनो बैगों की तलाशी लेने पर बैग के अदंर 10 प्लास्टिक डिब्बा में विभिन्न प्रकार के चांदी के फैंसी आभूषण कुल 41 पैकेट सहित वजनी 21.089 किग्रा, जिसकी कीमत 54 लाख 60 हजार रूपये का होना पाया गया।

उक्त चांदी के आभूषण रखने ,परिवहन करने के संबंध में वैध कागजात पेश करने के संबंध में धारा 94 बीएनएसएस के तहत नोटिस तामील किया गया। नोटिस पर विरेन्द्र प्रधान एवं टिकेश कुमार साहू द्वारा  संतोषप्रद वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर   गवाहों के समक्ष जब्ती की कार्यवाही की गई है।

जप्त संपत्ति-

01. एक सफेद रंग की मारूति सेलेरियो क्रमांक सीजी 04 पीवाय 7882 , कीमती 5 लाख रूपये। 
2. वाहन का आर.सी. बुक।
03. विभिन्न प्रकार के चांदी के फैंसी आभूषण वजनी  21.089 किलोग्राम।  कीमती करीबन 54 लाख 60 हजार रूपये को जप्त किया गया। 

जुमला जप्त संपत्ति-

 59 लाख 60 हजार रूपये।      

 संपत्ति जिनसे जब्त की गई - 

01. विरेन्द्र प्रधान पिता स्व. दुर्योधन प्रधान उम्र 50 वर्ष पता  वार्ड न. 56 मठपारा थाना टिकरापारा जिला रायपुर (छग)
02. टिकेश कुमार साहु पिता स्व. गिरवर लाल साहू उम्र 38 वर्ष साकिन बाना थाना उरला जिला रायपुर (छग)।

Read More

एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना सिंघोड़ा पुलिस की कार्यवाही।

Posted on :18-Mar-2026
एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना सिंघोड़ा पुलिस की कार्यवाही।

संवाददाता: प्रभात मोहंती

अवैध पदार्थ गांजा की तस्करी करते 01 आरोपी एवं 01अपचारी बालक सहित कुल 2 अंतरराज्यीय तस्कर थाना सिंघोड़ा पुलिस के गिरफ्त में। 

3 लाख 50 हजार कीमत का 07 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त। 

एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स की अवैध मादक पदार्थ गांजा परिवहन पर लगातार कार्यवाही । 

दोनो तस्कर मध्यप्रदेश के निवासी, महासमुंद पुलिस की गिरफ्त में। 

गांजा परिवहन में प्रयुक्त KTM मो0सा0बिना नंबर कीमती 75,0000 रूपये,  गांजा 07 किलोग्राम किमती 03,50,000/- रुपये एवं 01 नग मोबाईल कीमती 5,000 रूपये , कुल जुमला 4 लाख 30 हजार /- रूपये जप्त कर की जा रही है वैधानिक कार्यवाही। 

महासमुंद : एन्टी नारकोटिक टाॅस्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी तथा इंड टू इंड एवं फाइनेशियल इनवेस्टिगेशन, सोर्स प्वाइंट, डेस्टिनेशन प्वाइंट पर प्रभावी एवं विधिवत कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है। जिले में पुलिस के द्वारा लगातार चेंकिंग कार्यवाही की जा रही है, इसी दरमियान सूचना मिली की एक बिना नंबर कि KTM मो0सा0में उडिसा की ओर से अवैघ मादक पदार्थ गांजा लेकर दो व्यक्ति आ रहे है कि सूचना पर एनएच 53 रोड रेहटीखोल पहूंच कर नाकाबंदी किये जहां कुछ समय बाद एक बिना नंबर कि KTM मो0सा0 आया जिसमें बैठे व्यक्ति का नाम पता पूछने पर चालक ने अपना नाम पारस लोधी पिता लल्लू लोधी उम्र 18 साल 02 माह साकिन शाही नाका रोड त्रिपुरी वार्ड शाही नाका पुरूवा थाना गढा जिला जबलपुर म0प्र0, 02 विधि  से  संघर्षरत बालक होना बताये, पूछताछ करने पर मोटर सायकल के बीच सीट में रखे बैग के अंदर अवैध मादक पदार्थ गांजा रखना बताये एवं उक्त गांजा को कंटामाल उडिसा से जबलपुर मध्यप्रदेश ले जाना बताये ।

जिस पर विधिसम्मत कार्यवाही करते हुए थाने में आरोपियों से 07 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जब्त, कीमत 3,50,000/- रुपये एवं गांजा परिवहन में प्रयुक्त एक बिना नंबर की  KTM मो0सा0 किमती 75,000/-रू, एवं 01 नग मोबाईल कीमती 05,000 रूपये, व कुल जुमला 04,30,000/- रूपये को जप्त किया गया है।  उक्त अपराध कृत्य एनडीपीएस एक्ट का पाये जाने से एक आरोपी को विधिवत गिर० किया गया तथा विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध विधिसम्मत कार्यवाही की गई है।

 यह सम्पूर्ण कार्यवाही एन्टी नारकोटिक टाॅस्क फोर्स एवं थाना सिंघोडा पुलिस की टीम के द्वारा की गई ।

जप्त सम्पत्तीः- 

 01. 07 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा जप्त , कीमत 3,50,000/- रुपये।  

 02 . परिवहन हेतु प्रयुक्त वाहन एक बिना नंबर की KTM मो0सा0 कीमती 75,,000 रूपये, एवं 

 03. 01 नग मोबाईल कीमती 05,000 रूपये, कुल जुमला 4,30,000/- रूपये 

 गिरफतार आरोपियो का नाम- 

 परिवहनकर्ता 

 01-  पारस लोधी पिता लल्लू लोधी उम्र 18 साल 02 माह साकिन शाही नाका रोड त्रिपुरी वार्ड शाही नाका पुरूवा थाना गढा जिला जबलपुर म0प्र0
02. विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध विधिसम्मत कार्यवाही की गई है।

Read More

Previous123456789...7273Next

Advertisement

Read More

Live TV

Join Us

WhatsApp Group Invite Chhattisgarh Daily News

विशेष रिपोर्ट

कभी बंदूक अब रोज़गार

कभी बंदूक अब रोज़गार

विशेष लेख : दूरस्थ क्षेत्रों में पुल निर्माण से विकास की रफ्तार हुई दुगनी

विशेष लेख : दूरस्थ क्षेत्रों में पुल निर्माण से विकास की रफ्तार हुई दुगनी

विशेष लेख : वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध - छत्तीसगढ़ का आदर्श मॉडल

विशेष लेख : वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध - छत्तीसगढ़ का आदर्श मॉडल

विशेष लेख : नई उड़ान, नया क्षितिज - छत्तीसगढ़ में महतारियों के सशक्तिकरण की कहानी

विशेष लेख : नई उड़ान, नया क्षितिज - छत्तीसगढ़ में महतारियों के सशक्तिकरण की कहानी

ज्योतिष और हेल्थ

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

खेल

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

बॉयकॉट या बहाना? पाकिस्तान मीडिया की बातें सुनकर क्रिकेट फैंस हंसी रोक न पाए

बॉयकॉट या बहाना? पाकिस्तान मीडिया की बातें सुनकर क्रिकेट फैंस हंसी रोक न पाए

व्यापार

सोना हुआ सस्ता, चांदी ने पकड़ी रफ्तार

सोना हुआ सस्ता, चांदी ने पकड़ी रफ्तार

देश के EV टू-व्हीलर बाजार में TVS Motor Company का दबदबा

देश के EV टू-व्हीलर बाजार में TVS Motor Company का दबदबा

टैरिफ घटते ही सेंसेक्स–निफ्टी में उछाल

टैरिफ घटते ही सेंसेक्स–निफ्टी में उछाल

रियलमी 16 प्रो सीरीज़ ने मिड-रेंज में बदला गेम

रियलमी 16 प्रो सीरीज़ ने मिड-रेंज में बदला गेम

गैजेट्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

राजनीति

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

Entertainment

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

Quick Links

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • विश्व
  • मनोरंजन


  • रोजगार
  • राजनीति
  • खेल
  • राजधानी
  • ज्योतिष


  • गैजेट्स
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो गैलरी
  • Entertainment
  • संपर्क

Location Map

Contact Us

Address :

Baran Bazar, Favara Chowk, Gowli Para Road, Behind SBI ATM, Raipur (Chhattisgarh) - 492001

Phone No. : 0771-4032133

Email Id : [email protected]

RNI No. :
CHHHIN16912 GARJA CHHATTISGARH NEWS

Copyright © 2013-2026 Garja Chhattisgarh News All Rights Reserved | Privacy Policy | Disclaimer | Powered by : Softbit Solution