× Popup Image
Garja Chhattisgarh News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर लगी आग, 3 रुपए बढ़ने के बाद और महंगाई के संकेत

    पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर लगी आग, 3 रुपए बढ़ने के बाद और महंगाई के संकेत

    पीएम मोदी पहुंचे नीदरलैंड, दोनों देशों के बीच रणनीतिक सहयोग को मिलेगी नई रफ्तार

    पीएम मोदी पहुंचे नीदरलैंड, दोनों देशों के बीच रणनीतिक सहयोग को मिलेगी नई रफ्तार

    शपथ लेते ही सुवेंदु का बड़ा संदेश, पीएम मोदी को झुककर किया प्रणाम

    शपथ लेते ही सुवेंदु का बड़ा संदेश, पीएम मोदी को झुककर किया प्रणाम

    अंधेरे से उजाले की ओर: सुशासन ने बदली विशेष पिछड़ी जनजाति के दिव्यांग दंपति की जिंदगी

    अंधेरे से उजाले की ओर: सुशासन ने बदली विशेष पिछड़ी जनजाति के दिव्यांग दंपति की जिंदगी

    मिशन लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए पीएम मोदी का 3T फॉर्मूला—टीमवर्क, टेक्नोलॉजी और टाइम

    मिशन लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए पीएम मोदी का 3T फॉर्मूला—टीमवर्क, टेक्नोलॉजी और टाइम

  • छत्तीसगढ़

    करोड़ों की जमीन सौदे में गड़बड़ी का आरोप, अपर कलेक्टर के खिलाफ जांच शुरू

    करोड़ों की जमीन सौदे में गड़बड़ी का आरोप, अपर कलेक्टर के खिलाफ जांच शुरू

    जिला महामसुंद पुलिस की आपराधिक/बदमाश तत्वो पर त्वरित कार्यवाही।

    जिला महामसुंद पुलिस की आपराधिक/बदमाश तत्वो पर त्वरित कार्यवाही।

    बालोद

    बलोदा बाजार

    बलरामपुर

    बस्तर

    बेमेतरा

    बीजापुर

    बिलासपुर

    दन्तेवाड़ा

    धमतरी

    दुर्ग

    गरियाबंद

    जशपुर

    जान्जगीर-चाम्पा

    कोण्डागांव

    कोरबा

    कोरिया

    कांकेर

    कवर्धा

    महासमुन्द

    मुंगेली

    नारायणपुर

    रायगढ़

    राजनांदगांव

    रायपुर

    सूरजपुर

    सुकमा

    सरगुजा

    गोरेला पेंड्रा मरवाही

    खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

    मोहला मानपुर चौकी

    सारंगढ़-बिलाईगढ़

    मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

    सक्ति

  • संपादकीय
  • विश्व
    भ्रष्टाचार पर जिनपिंग सरकार सख्त, पूर्व रक्षा मंत्री समेत दो नेताओं को फांसी की सजा

    भ्रष्टाचार पर जिनपिंग सरकार सख्त, पूर्व रक्षा मंत्री समेत दो नेताओं को फांसी की सजा

    अंटार्कटिका में रहस्यमयी शहर का दावा, सबमरीन हुई अचानक गायब

    अंटार्कटिका में रहस्यमयी शहर का दावा, सबमरीन हुई अचानक गायब

    होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी, 15+ युद्धपोत तैनात

    होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी, 15+ युद्धपोत तैनात

    डेडलाइन से पहले अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला, बढ़ा वैश्विक तनाव

    डेडलाइन से पहले अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला, बढ़ा वैश्विक तनाव

    फिर लौटा कोरोना का खतरा! नया वेरिएंट ‘Cicada’ तेजी से फैला, बढ़ी चिंता

    फिर लौटा कोरोना का खतरा! नया वेरिएंट ‘Cicada’ तेजी से फैला, बढ़ी चिंता

  • मनोरंजन
    नई पीढ़ी को श्रीकृष्ण से जोड़ती ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट (हृदयम्)’ की दिव्य सिनेमाई यात्रा

    नई पीढ़ी को श्रीकृष्ण से जोड़ती ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट (हृदयम्)’ की दिव्य सिनेमाई यात्रा

    ‘भारत भाग्य विधाता’ में कंगना का दमदार अंदाज़

    ‘भारत भाग्य विधाता’ में कंगना का दमदार अंदाज़

    अहान–अनीत की केमिस्ट्री फिर करेगी कमाल

    अहान–अनीत की केमिस्ट्री फिर करेगी कमाल

    राम गोपाल वर्मा के लिए सजी सितारों भरी शाम

    राम गोपाल वर्मा के लिए सजी सितारों भरी शाम

    कॉमेडी अवतार में दर्शकों को सरप्राइज़ देगी प्रिंसी

    कॉमेडी अवतार में दर्शकों को सरप्राइज़ देगी प्रिंसी

  • रोजगार
    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    शासकीय जे. योगानन्दम महाविद्यालय, रायपुर में अतिथि व्याख्याताओं के लिए आवेदन आमंत्रित

    शासकीय जे. योगानन्दम महाविद्यालय, रायपुर में अतिथि व्याख्याताओं के लिए आवेदन आमंत्रित

  • राजनीति
    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

  • खेल
    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

  • राजधानी
    मुख्यमंत्री ने सुशासन तिहार के दौरान रायगढ़ में एफएसएल लैब का किया शुभारंभ

    मुख्यमंत्री ने सुशासन तिहार के दौरान रायगढ़ में एफएसएल लैब का किया शुभारंभ

    सुदूर वनांचल के सुशासन तिहार शिविर में पहुंचे उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, सुनी लोगों की समस्याएं

    सुदूर वनांचल के सुशासन तिहार शिविर में पहुंचे उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, सुनी लोगों की समस्याएं

    ’इकोनॉमी के विकास के लिए वैल्यू एडिशन आधारित उत्पादन करना होगा -राज्यपाल श्री डेका’

    ’इकोनॉमी के विकास के लिए वैल्यू एडिशन आधारित उत्पादन करना होगा -राज्यपाल श्री डेका’

    बेहतर सड़क, तेज़ परिवहन और बढ़ते रोजगार से आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़

    बेहतर सड़क, तेज़ परिवहन और बढ़ते रोजगार से आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़

    मंदिर केवल आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने और संस्कृति-परंपराओं को जीवंत बनाए रखने का सशक्त माध्यम: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

    मंदिर केवल आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने और संस्कृति-परंपराओं को जीवंत बनाए रखने का सशक्त माध्यम: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

  • ज्योतिष
    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

  • गैजेट्स
    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

  • संपर्क

महासमुन्द

Previous123456789...7475Next

होला मोहल्ला की तैयारियों का कलेक्टर ने लिया जायजा

Posted on :13-Mar-2026
होला मोहल्ला की तैयारियों का कलेक्टर ने लिया जायजा

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुंद : बसना विकासखण्ड अंतर्गत गढ़फुलझर नानक सागर में आगामी 15 मार्च को होला मोहल्ला का आयोजन की तैयारियों का जायजा लेने कलेक्टर विनय कुमार लंगेह नानक सागर पहुंचे। यहां 15 मार्च को श्री गुरूनानक देव जी के ऐतिहासिक स्थल नानक सागर में होला मोहल्ला का आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति के अनुसार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम में भव्य गुरूद्वारा अस्पताल एवं यात्री निवास हेतु भूमि पूजन व अरदास भी किया जाएगा।

समिति के सदस्यों ने बताया कि यहां देश विदेश से सीख कमेटियों एवं अन्य प्रमुख दलों को आमंत्रित किया गया है। जिसमें बड़ी संख्या में कमेटियों एवं प्रमुखजन आएंगे।  कलेक्टर ने की जा रही तैयारियों का अवलोकन किया एवं सुरक्षा, बेरिकेटिंग, साफ सफाई, पेयजल आदि की समुचित व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम बसना हरिशंकर पैकरा सहित समिति के सदस्य रोमी सलूजा मौजूद थे।

Read More

जिले में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता, गैस एजेंसी संचालकों की बैठक आयोजित

Posted on :13-Mar-2026
जिले में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता, गैस एजेंसी संचालकों की बैठक आयोजित

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुंद : संचालनालय खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण, नवा रायपुर के आदेशानुसार जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों की आपूर्ति, दैनिक आवश्यकता एवं उपलब्धता की समीक्षा के लिए कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशन में गुरुवार को  कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री रवि साहू द्वारा खाद्य विभाग के अधिकारियों एवं जिले के सभी गैस एजेंसियों की बैठक लेकर जानकारी ली गई।

बैठक में गैस एजेंसी संचालकों ने जानकारी दी कि उनके पास घरेलू गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और जिले में उपभोक्ताओं की बुकिंग के अनुसार गैस सिलेंडरों की डिलीवरी सुचारू रूप से की जा रही है। उन्होंने बताया कि सप्लाई प्लांट से भी गैस सिलेंडरों की उपलब्धता में किसी प्रकार की समस्या नहीं है।

बैठक में खाद्य  अधिकारी श्री अजय यादव  द्वारा गैस एजेंसियों को निर्देशित किया गया कि वे हितग्राहियों को उनकी बुकिंग और पात्रता के अनुसार निर्धारित क्रम में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराएं। साथ ही एजेंसियों को अपने स्टॉक का रिकॉर्ड नियमित रूप से अद्यतन रखने तथा स्टॉक की जानकारी विभाग को उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए।

इस संबंध में उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे गैस सिलेंडर की कमी से जुड़ी किसी भी प्रकार की अफवाहों या भ्रम पर ध्यान न दें। साथ ही अनावश्यक रूप से लाइन में लगने या घरों में अतिरिक्त सिलेंडर जमा करने की आवश्यकता नहीं है। आवश्यकता होने पर ही गैस की बुकिंग कराकर सिलेंडर प्राप्त करें। बैठक में सहायक खाद्य अधिकारी श्री मनीष यादव, खाद्य निरीक्षक श्री सुशील शर्मा सहित जिले के गैस वितरकों के संचालक एवं प्रोपाइटर उपस्थित रहे।

Read More

नगर पालिका के बोर से पानी की खुलेआम चोरी, उपाध्यक्ष ने पकड़ा अवैध परिवहन

Posted on :13-Mar-2026
नगर पालिका के बोर से पानी की खुलेआम चोरी, उपाध्यक्ष ने पकड़ा अवैध परिवहन

संवाददाता: प्रभात मोहंती

बीटीआई रोड निर्माण के ठेकेदार पर बिना रसीद लाखों लीटर पानी ले जाने का आरोप

उपाध्यक्ष देवीचंद राठी ने की उच्च स्तरीय जांच और वसूली की मांग

महासमुंद : महासमुंद नगरपालिका क्षेत्र में सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग और आर्थिक अनियमितता का एक बड़ा मामला सामने आया है। नगरपालिका उपाध्यक्ष श्री देवीचंद राठी ने आरोप लगाया है कि बीटीआई रोड पर नाली व सड़क निर्माण कर रहे ठेकेदार द्वारा नगरपालिका के बोर से अवैध रूप से पानी की चोरी की जा रही है। हैरानी की बात यह है कि नगरपालिका प्रशासन इस पूरे मामले से बेखबर बना हुआ है, कुंभकर्णी नींद में सोया हुआ है।

उपाध्यक्ष देवीचंद राठी ने बताया कि उन्हें लंबे समय से राजामठ गेट (भलेसर रोड) स्थित बोर से पानी चोरी की शिकायत मिल रही थी। सूचना पर आज पार्षद पीयूष साहू के साथ जब वे स्वयं मौके पर पहुंचे, तो वहां लगभग 15000 लीटर क्षमता का एक बड़ा टैंकर (जिस पर बेमेतरा लिखा था) बिना किसी अनुमति या रसीद के पानी भरते पाया गया। पूछताछ करने पर टैंकर ड्राइवर ने कोई भी वैध दस्तावेज या रसीद होने से साफ इनकार कर दिया।


श्री राठी ने इस मामले में नगरपालिका के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं जल प्रभारी दुर्गेश कुंजेकर ने फोन पर चर्चा के दौरान किसी भी प्रकार की रसीद कटने की जानकारी होने से मना कर दिया। वहीं मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) सलामे ने भी इस विषय पर संतोषजनक जवाब देने के बजाय पल्ला झाड़ लिया।

उपाध्यक्ष ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि एक ओर जल प्रभारी वार्डों में गरीब जनता के नल काटने की कार्रवाई कर रहे हैं और शादी-दशगात्र जैसे कार्यक्रमों के लिए 500 रुपये की रसीद मांगते हैं, वहीं दूसरी ओर ठेकेदार द्वारा की जा रही इतनी बड़ी चोरी पर मौन साधे हुए हैं।

आंकड़ों का हवाला देते हुए श्री राठी ने बताया कि यह खेल पिछले 4-5 महीनों से चल रहा है। प्रतिदिन 4 से 5 बड़े टैंकर पानी निकाला जा रहा है। एक बड़े टैंकर की कीमत लगभग 1500 रुपये होनी चाहिए। इस हिसाब से प्रतिदिन 6000 रुपये और 4 महीनों में नगरपालिका को लगभग 7 लाख रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ है। यही कारण है कि नगरपालिका घाटे में चल रही है और कर्मचारियों को वेतन के लिए तरसना पड़ रहा है।

निरीक्षण के दौरान यह भी देखा गया कि टैंकर भरते समय हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा था। श्री राठी ने कहा कि एक तरफ हम 'जल ही जीवन है' का नारा देते हैं, वहीं दूसरी ओर राजामठ में चौकीदार होने के बावजूद यह अवैध काम महीनों से जारी है, जो किसी बड़े राजनीतिक षड्यंत्र या मिलीभगत की ओर इशारा करता है।

उपाध्यक्ष देवीचंद राठी ने मांग की है कि सीएमओ तत्काल संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी करें। नगरपालिका अधिनियम के तहत ठेकेदार पर कठोर कानूनी कार्यवाही की जाए।अब तक हुए आर्थिक नुकसान की शत-प्रतिशत वसूली ठेकेदार से की जाए। पूरे मामले की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच हो ताकि संलिप्त अधिकारियों की जवाबदेही तय हो सके।

देवीचंद राठी 
उपाध्यक्ष, नगर पालिका
महासमुंद (छ.ग.)

Read More

सरायपाली पुलिस ने झपटमार को दबोचा

Posted on :12-Mar-2026
सरायपाली पुलिस ने झपटमार को दबोचा

संवाददाता: प्रभात मोहंती

झपटमारी किए गए शत प्रतिशत  कुल रकम 50 हजार रूपये बरामद

प्रकरण का मुख्य आरोपी विक्रम उर्फ वरुण बंछोर पिता रेवा शंकर उम्र 20 साल ग्राम माधोपाली हाल वार्ड नंबर 12 बाजार पर सरायपाली थाना सरायपाली गिरफ्तार

सरायपाली पुलिस द्वारा झपटमारी  के मुख्य आरोपी  को 24 घंटे के भीतर  किया गिरफ्तार।

तकनीकी विश्लेषण एवं सीसीटीवी फुटेज  के आधार पर मिली सफलता

महासमुंद : प्रकरण का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक  10/03/26 को प्रार्थी भोजराज पटेल पिता कुरसो पटेल उम्र 43 ग्राम रिमजी थाना सिंघाड़ा जिला महासमुंद के द्वारा थाना सरायपाली में रिपोर्ट दर्ज कराया की दिनांक घटना समय को प्रार्थी अपने पिता कुरसो पटेल के मोटरसाइकिल से धान का बोनस पैसा निकालने जिला सहकारी बैंक सरायपाली आए थे कि फव्वारा चौक के पास दो अज्ञात व्यक्ति द्वारा 50 हजार रुपये को झपटमारी कर ले जाने के संबंध में लिखित रिपोर्ट पर थाना सरायपाली मे अज्ञात आरोपीयो  के  विरुद्ध अपराध क्रमांक 83/26 धारा 304(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर तत्काल जांच शुरू की। 

Open photo

सरायपाली पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी विश्लेषण का सहारा लिया एवं मुखबिर की सूचना  पर  बताए स्थान ग्राम माधोपाली में पहुंच कर घेराबंदी कर एक संदिग्ध व्यक्ति को  पकड़ा गया, पूछताछ करने पर अपना नाम विक्रम उर्फ वरुण बंछोर पिता रेवा शंकर उम्र 20 साल ग्राम माधो पाली हाल वार्ड नंबर 12 बाजार पारा सरायपाली मे विजय राम बरिहा के घर में रहना बताया जिसके पास से 50 हजार रुपये व पासबुक मिला, उक्त रकम के बारे में  पूछताछ करने पर लूटपाट का होना बताया।

आरोपी का कृत्य अपराध धारा सदर  का पाए जाने से आरोपी को आज दिनाक 11/3/26 को गिरफ्तार कर  अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। आम जनता से अपील की है की बैंक से बड़ी राशि निकालते समय सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

जप्त संपत्ति

01-झपटमारी किए गए नकद ₹50 हजार रुपये। 
02- प्रार्थी का बैंक पासबुक।

गिरफ्तार आरोपी: विक्रम उर्फ वरुण बंछोर पिता रेवा शंकर, उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम माधोपाली हाल मुकाम वार्ड नंबर 12, बाजार पारा, सरायपाली ।

Read More

खाद्य विभाग द्वारा की गई होटलों-ढाबों में घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग की जांच

Posted on :12-Mar-2026
खाद्य विभाग द्वारा की गई होटलों-ढाबों में घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग की जांच

संवाददाता: प्रभात मोहंती

29 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त

महासमुंद : संचालक खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग तथा कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग की जांच के लिए खाद्य विभाग की टीम द्वारा आज महासमुंद नगर के होटलों और ढाबों में औचक निरीक्षण किया गया।  खाद्य अधिकारी श्री अजय यादव ने बताया कि टीम द्वारा नगर में संचालित विभिन्न होटल, ढाबा और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलेंडरों के उपयोग की जांच की गई।

जांच के दौरान सोनी मिष्ठान भंडार से 10, नेमी भोजनालय से 5, सीमांचल होटल से 5, आरोग्य अमृततुल्य चाय सेंटर से 2, प्रांजल इडली सेंटर से 2, पिज्जा गेलेरी से 1, अमय डोसा सेंटर से 1, टेस्ट ऑफ पंजाब रेस्टोरेंट से 1, चाय एंड चिल रेस्टोरेंट से 1 तथा एस सेंडविच सेंटर से 1 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किया गया।

इस प्रकार कुल 29 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए। खाद्य विभाग के अनुसार संबंधित प्रतिष्ठानों द्वारा द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (प्रदाय एवं वितरण विनियमन) आदेश 2000 के प्रावधानों का उल्लंघन किया गया है। जब्त किए गए सिलेंडरों के संबंध में प्रकरण कलेक्टर न्यायालय महासमुंद में प्रस्तुत किया जाएगा। जांच दल में सहायक खाद्य अधिकारी श्री हरीश सोनेश्वरी, श्री मनीष यादव तथा खाद्य निरीक्षक श्री सुशील शर्मा, श्री अविनाश दुबे और श्री दिव्यांशु देवांगन शामिल थे। 

खाद्य विभाग द्वारा सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से अपील की है कि वे ईंधन के रूप में केवल व्यावसायिक गैस सिलेंडरों का ही उपयोग करें। विभाग द्वारा होटलों और ढाबों की नियमित जांच आगे भी जारी रहेगी। घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग करते पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Read More

जिले में घरेलू एलपीजी गैस की उपलब्धता सामान्य है

Posted on :12-Mar-2026
जिले में घरेलू एलपीजी गैस की उपलब्धता सामान्य है

संवाददाता: प्रभात मोहंती

कलेक्टर ने सतत आपूर्ति बनाए रखने के निर्देश

महासमुंद : राज्य शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण संचालनालय, नवा रायपुर से प्राप्त निर्देशों के पालन में कलेक्टर श्री विनय लंगेह ने जिले में घरेलू एलपीजी गैस की सुचारू उपलब्धता एवं आपूर्ति बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में घरेलू एल पी जी की उपलब्धता अभी सामान्य है। कलेक्टर श्री लंगेह ने कहा कि जिले में संचालित सभी गैस एजेंसियों एवं ऑयल कंपनियों के अधिकारियों की नियमित बैठक लेकर घरेलू एलपीजी गैस की उपलब्धता तथा दैनिक आवश्यकता की समीक्षा की जाए, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

उन्होंने निर्देशित किया कि जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों की दैनिक आवक एवं वितरण पर सतत निगरानी रखी जाए। साथ ही घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग तथा अन्य दुरुपयोग को रोकने के लिए राजस्व विभाग, खाद्य विभाग एवं ऑयल कंपनियों के अधिकारियों की संयुक्त टीम बनाकर समय-समय पर जांच की जाए।

कलेक्टर ने कहा कि जांच के दौरान यदि घरेलू एलपीजी सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग या अन्य प्रकार का दुरुपयोग पाया जाता है तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाए।इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों की उपलब्धता एवं आपूर्ति की स्थिति के संबंध में नागरिकों को समय-समय पर मीडिया के माध्यम से जानकारी दी जाए, ताकि उपभोक्ताओं को सही जानकारी मिल सके और किसी प्रकार की भ्रांति न फैले।

कलेक्टर श्री लंगेह ने खाद्य अधिकारियों से कहा कि राज्य शासन के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करते हुए जिले में घरेलू एलपीजी गैस की आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखें।

Read More

महासमुंद में हिन्दू नवर्ष पर निकाली जायेगी भव्य शोभा यात्रा

Posted on :12-Mar-2026
महासमुंद में हिन्दू नवर्ष पर निकाली जायेगी भव्य शोभा यात्रा

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुंद : हिन्दू नववर्ष पर चैत्र प्रतिपदा के अवसर पर हिन्दू नवर्ष उत्सव समिति महासमुंद द्वारा 19 मार्च गुरुवार को शारदा मंदिर तुमगांव रोड महासमुंद से 4 बजे भव्य शोभायात्रा की तैयारी की जा रही है । तत्संबंध में हिन्दू नववर्ष उत्सव समिति को बैठक आयोजित हुई । बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी भव्य शोभा यात्रा, आतिशबाजी व भजन मंडलियों व आकर्षक झांकी के साथ शोभा यात्रा निकाली जाये ।

बैठक में प्रमुख रुप से विक्रम सिंह ठाकुर, हेमंत बघेल अमन चंद्राकर, गणेश नायक, राजू चंदेल, टेकराम सेन, विजय चंद्राकर, भरत साहू, नीरज वर्मा (पप्पू), नितेश श्रीवास्तव, राजू दीवान, उमेन्द्र गिरि, योगेश्वर गिरि ने अपने विचार रखते हुये कहा कि कार्यक्रम की सफलता के लिये सघन जन संपर्क करते हुये धन राशि की व्यवस्था की जाये एवं शहर सहित आसपास के लोगों को जोड़ते हुये उक्त उत्सव को अधिक आकर्षक बनाई जावे ।

आयोजन समिति की ओर से जानकारी देते हुये टेकराम सेन ने बताया कि शारदा मंदिर तुमगांव रोड से गुलशन चौक, एकता चौक, ओव्हरब्रिज होते हुये विविध कार्यक्रमों के साथ शोभायात्रा बग्गा स्टोर्स चौक, स्वामी चौक, कांग्रेस भवन चौक, कचहरी चौक से मां दुर्गा भवानी मंदिर बरोंडा चौक से शोभा यात्रा का समापन होगा । सभी चौक चौराहों पर भव्य स्वागत एवं आतिशबाजी की जायेगी ।

इस अवसर पर सुआ नृत्य (आरंग) पंथी नृत्य, राऊत नाचा मां शांकभरी रोड शो भिलाई की आकर्षक प्रस्तुति, महाकाल आरती समिति द्वारा भव्य डमरु वादन, विविध भजन मंडलियों द्वारा भजन, गुरुकुल आश्रम कोसरंगी एवं सरायपाली से संकीर्तन मंडली की प्रस्तुति विहंगम वातावरण तैयार करेगा । हिन्दू नववर्ष उत्सव समिति की ओर से विक्रम सिंह ठाकुर, हेमंत बघेल, अमन चंद्राकर ने अपील की है कि उक्त कार्यक्रम की सफलता के लिये तन, मन धन से सहयोग प्रदान करते हुये हिन्दू नववर्ष के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सहयोगी बनते हुये सनातन परंपरा को आगे बढ़ाने में योगदान दें ।उक्त जानकारी नीरज वर्मा एवं विजय चंद्राकर ने दी है

Read More

थाना महासमुंद अंतर्गत सट्टा खेलाने वाले के विरूद्ध कार्यवाही।

Posted on :26-Feb-2026
थाना महासमुंद अंतर्गत सट्टा खेलाने वाले के विरूद्ध कार्यवाही।

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुंद : पुलिस द्वारा अवैध जुआ/सट्टा खेलने खेलाने वालो के खिलाफ विशेष अभियान के तहत् कार्यवाही कर आरोपी के कब्जे से 01 नग ओप्पो कंपनी का मोबाईल, 01 नग सट्टा पट्टी जिसमें 1020 रू0 का सट्टा पट्टी लिखा हुआ, नगदी रकम 1380 रू0, 01 नग डॉट पेन कुल कीमती 4905.00 रू. जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा रहा है।

गिर. आरोपी की जानकारी - केशव राम ध्रुव पिता मनहरण ध्रुव उम्र 26 साल निवासी वार्ड नं. 19 बढ़ई पारा महासमुंद, थाना व जिला महासमुन्द छ0ग0 

थाना महासमुंद अंतर्गत अवैध जुआ/सट्टा खेलने खेलाने वाले के खिलाफ विशेष अभियान चलाने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है, उक्त निर्देश के परिपालन में थाना महासमुंद में अप.क्र. 93/2026 धारा 6 छ.ग. जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के अंतर्गत आज दिनांक 25.02.2026 को मुखबीर सूचना के आधार पर पुराना माल धक्का रेल्वे स्टेशन महासमुंद के पास रेड कार्यवाही पर आरोपी केशव राम ध्रुव पिता मनहरण ध्रुव उम्र 26 साल निवासी वार्ड नं. 19 बढ़ई पारा महासमुंद, के कब्जे से कब्जे से 01 नग ओप्पो कंपनी का मोबाईल, 01 नग सट्टा पट्टी जिसमें 1020 रू. का सट्टा पट्टी लिखा हुआ, नगदी रकम 1380 रू0, 01 नग डॉट पेन कुल कीमती 4905.00 रू. को वजह सबूत में जप्त कर कब्जा पुलिस जाकर आरोपी को गिरफ्तार कर किया गया। मामला अजमानीय होने से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया । 

Read More

ऑपरेशन "निश्चय" के अंतर्गत महासमुंद जिले में 137 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा जब्त

Posted on :26-Feb-2026
ऑपरेशन

संवाददाता: प्रभात मोहंती

मुख्य थोक विक्रेता, बोर्डर पार करवाने वाले, परिवहनकर्ता, मुख्य थोक खरीददार सहित कुल 8 आरोपी महासमुंद पुलिस के गिरफ्त में

एक महिला सहित 8 गिरफ्तार तस्करों में 4 तस्कर ओडिशा के और 4 तस्कर महाराष्ट्र के

48 घंटे के अंदर एंड टू एंड कार्यवाही, पूरी सप्लाई चेन ध्वस्त

137 किलो जब्त गांजा की कीमत 68.5 लाख, दो जब्त कार की कीमत 6 लाख जब्त की गई

ANTF महासमुंद एवं सिंघोडा थाना की कार्यवाही

वर्ष 2026 में अब तक 13 करोड़ 41 लाख 57 हजार कीमत के 2683.141 किग्रा गांजा जब्त, 110 तस्कर गिरफ्तार जिसमें से 77 छत्तीसगढ़ के बाहर के

महासमुंद : एन्टी नारकोटिक टाॅस्क फोर्स एवं महासमुंद पुलिस के द्वारा लगातार चेंकिंग कार्यवाही की जा रही है, इसी दरमियान सूचना मिली की एक मारूती सुजुकी ईको कार क्रमांक OD19T6003 एवं उसके पीछे एक टोयटा कार क्रमांक MH01BK4102 में उडिसा की ओर से अवैघ मादक  पदार्थ गांजा लेकर आ रहे है कि सूचना से एनएच 53 रोड रेहटीखोल पहूंच कर नाकाबंदी किये जहां कुछ समय बाद एक मारूती सुजुकी ईको कार क्रमांक OD19T6003 में बैठे 4 पुरुष एवं 1 महिला से पूछताछ करने पर टोयटा कार क्रमांक MH01BK4102 का पायलेटिंग करते आना बताये तब टोयटा कार क्रमांक एम एच 01 बी के 4102 को रोकने पर 3 व्यक्ति वाहन में थे पूछताछ करने पर वाहन के डिक्की एवं पीछे सीट में प्लास्टिक बोरी के अंदर गांजा रखना बताये एवं उक्त गांजा को अंगुल उडिसा  से अकोला (महाराष्ट्र) ले जाना बताये ।

तथा जिस पर विधिसम्मत कार्यवाही करते हुए आरोपियों से 137 किग्रा अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 68 लाख 50 हजार रुपये जब्त किया गया। आरोपियो का कृत्य अपराध धारा 20बी (दो)(सी), 29 -1) एनडीपीएस एक्ट का पाये जाने से 8 आरोपियो को विधिवत गिर० किया जाकर थाना सिंघोड़ा में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है।  यह सम्पूर्ण कार्यवाही एन्टी नारकोटिक टाॅस्क फोर्स एवं थाना सिंघोड़ा पुलिस की टीम के द्वारा की गई।

जप्त सम्पत्तीः- 

  1. 137 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जब्त, कीमत 68 लाख 50 हजार रुपये।  
  2. परिवहन हेतु प्रयुक्त वाहन 

(1) टोयटा कार क्रमांक MH01BK4102 कीमती 4 लाख रूपये
(2) मारूती सुजुकी ईको कार क्रमांक OD19T6003 कीमती 2 लाख रूपये  
(03) 07 नग मोबाईल कीमती 27,000 रूपये, व नगदी रकम 11,400/-रूपये
कुल जुमला 74,88,400/- रूपये 

 गिरफ्तार आरोपियो का नाम- 

बैकवर्ड लिंक -

(जहां से गांजा लिया गया ,जिला अंगुल ओडिशा)

  1. शिवा साहू पिता विश्वनाथ साहू उम्र 40साल साकिन एवं थाना छेन्दीपदा जिला अंगुल उड़ीसा
  2. बुधु भूतिया पिता धोबा भूतिया उम्र 29 साल साकिन छेन्दीपदा थाना छेन्दीपदा जिला अंगुल उडिसा

 परिवहनकर्ता 

  1. महिला निलो फार शफी पति मो0शफी उम्र 40 साल साकिन फिलदोस कॉलोनी मोतीवाल थाना अकोटफेल जिला अकोला महाराष्ट्र 
  2. सुल्तान खान पिता समरोज खान उम्र 34 साल साकिन पंजरापुल दिन क्यूरी रोड थाना टाम्बे जिला चेम्बूर महाराष्ट्र, 
  3. नरोत्तम बेहरा पिता गोविन्द बेहरा उम्र 40 साल साकिन बहालसाही थाना छेन्दीपदा जिला अंगुल उडिसा
  4. सुशील साहू पिता निलंकठ साहू उम्र 34 साल साकिन बहालसाही थाना छेन्दीपदा जिला अंगुल उड़ीसा 

फॉरवर्ड लिंक
(जहां गांजा लेकर जाना था ,डेस्टिनेशन प्वाइंट  जिला अकोला महाराष्ट्र)

  1. दिलशाद खान पिता शाहिब खान उम्र 33 साल साकिन चन्नी डोरिया थाना अमौर जिला पुर्णिया बिहार 
  2. शेख जब्बार पिता शेख जफफार उम्र 27 साल साकिन ‍फिरदोस कालोनी मोतीवाल थाना अकोटपेल जिला अकोला महाराष्ट्र
Read More

एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना सिंघोड़ा पुलिस की कार्यवाही।

Posted on :25-Feb-2026
 एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना सिंघोड़ा पुलिस की कार्यवाही।

संवाददाता: प्रभात मोहंती

अवैध मादक पदार्थ गांजा के तस्करो पर महासमुंद पुलिस कि end to end  कार्यवाही अंगुल ओडिशा से अकोला महाराष्ट्र के आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही l 

पूरे सप्लाई चैन को तोड़ने में मिली सफलता

अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करते 07 आरोपी एवं 01 आरोपिया कुल 8 आरोपीगण गिरफ्तार। 

137 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा जब्त, कीमत 68,50,000/- रुपये । 

एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स की अवैध मादक पदार्थ गांजा परिवहन पर लगातार कार्यवाही । 

चार तस्कर उड़ीसा एवं  चार तस्कर महाराष्ट्र के निवासी, महासमुंद पुलिस की गिरफ्त में। 

महासमुंद : गांजा परिवहन में प्रयुक्त वाहन एक टोयटा कार क्रमांक एम एच 01 बी के 4102 कीमती 4,00,000 रूपये, एवं गांजा परिवहन में प्रयुक्त वाहन एक मारूती सुजुकी ईक्को कार क्रमांक ओ डी 19 टी 6003 कीमती 2,00,000 गांजा 137 किलोग्राम किमती 68,50,000/- रुपये एवं 07 नग  मोबाईल कीमती 27,000 रूपये, व नगदी रकम 11,400/-रूपये कुल जुमला 74,88,400/- रूपये जप्त ।*

एन्टी नारकोटिक टाॅस्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी तथा इंड टू इंड एवं फाइनेशियल इनवेस्टिगेशन, सोर्स प्वाइंट, डेस्टिनेशन प्वाइंट पर प्रभावी एवं विधिवत कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है। जिले में पुलिस के द्वारा लगातार चेंकिंग कार्यवाही की जा रही है, इसी दरमियान सूचना मिली की एक मारूती सुजुकी ईक्को कार क्रमांक ओ डी 19 टी 6003 एवं उसके पीछे एक टोयटा कार क्रमांक एम एच 01 बी के 4102 में उडिसा की ओर से अवैघ मादक  पदार्थ गांजा लेकर आ रहे है कि सूचना से एनएच 53 रोड रेहटीखोल पहूंच कर नाकाबंदी किये जहां कुछ समय बाद एक मारूती सुजुकी ईक्को कार क्रमांक ओ डी 19 टी 6003 में बैठे व्यक्ति अपना नाम 1 शिवा साहू पिता विश्वनाथ साहू उम्र 40साल साकिन एवं थाना छेन्दीपदा जिला अंगुल उडिसा बगल सीट में बैठी महिला अपना नाम 2 निलो फार शफी पति मो0शफी उम्र 40 साल साकिन फिलदोस कॉलोनी मोतीवाल थाना अकोटफेल जिला अकोला महाराष्ट्र एवं उसके पीछे सीट में बैठे व्यक्ति अपना नाम 3 सुल्तान खान पिता समरोज खान उम्र 34 साल साकिन पंजरापुल दिन क्यूरी रोड थाना टाम्बे जिला चेम्बूर महाराष्ट्र, 4 नरोत्तम बेहरा पिता गोविन्द बेहरा उम्र 40 साल साकिन बहालसाही थाना छेन्दीपदा जिला अंगुल उडिसा, 5 सुशील साहू पिता निलंकठ साहू उम्र 34 साल साकिन बहालसाही थाना छेन्दीपदा जिला अंगुल उडिसा थाना छेन्दीपदा का निवासी बताये जो एक टोयटा कार क्रमांक एम एच 01 बी के 4102 का पायलेटिंग करते आना बताये तब टोयटा कार क्रमांक एम एच 01 बी के 4102 के डायवर सीट में बैठा व्यक्ति को नाम पता पूछने अपना नाम 6 दिलशाद खान पिता शाहिब खान उम्र 33 साल साकिन चन्नी डोरिया थाना अमौर जिला  बिहार एवं बगल सीठ में बैठा व्यक्ति अपना नाम 7 शेख जब्बार पिता शेख जफफार उम्र 27 साल साकिन ‍फिरदोस कालोनी मोतीवाल थाना अकोटपेल जिला अकोला महाराष्ट्र 8- बुधु भूतिया पिता धोबा भूतिया उम्र 29 साल साकिन छेन्दीपदा थाना छेन्दीपदा जिला अंगुल उडिसा का होना बताये टोयटा कार क्रमांक एम एच 01 बी के 4102 के डिक्की एवं पीछे सीट में प्लास्टिक बोरी के अंदर गांजा रखना बताये एवं उक्त गांजा को अंगुल उडिसा  से अकोला (महाराष्ट्र) ले जाना बताये । तथा जिस पर विधिसम्मत कार्यवाही करते हुए थाने में आरोपियों से 137 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जब्त, कीमत 68,50,000/- रुपये एवं परिवहन हेतु प्रयुक्त वाहन गांजा परिवहन में प्रयुक्त वाहन एक टोयटा कार क्रमांक एम एच 01 बी के 4102 कीमती 4,00,000 रूपये, एवं गांजा परिवहन में प्रयुक्त वाहन एक मारूती सुजुकी ईक्को कार क्रमांक ओ डी 19 टी 6003 कीमती 2,00,000/-रूपये एवं 07 नग मोबाईल कीमती 27,000 रूपये, व नगदी रकम 11,400/-रूपये कुल जुमला 74,88,400/- रूपये को जप्त किया गया है। आरोपियो का कृत्य अपराध धारा (20बी (दो)(सी), 29 -1) एनडीपीएस एक्ट का पाये जाने से आठ आरोपियो को विधिवत गिर० किया जाकर थाना सिंघोड़ा में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण के आरोपियो को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश की कार्यवाही की जा रही है। यह सम्पूर्ण कार्यवाही एन्टी नारकोटिक टाॅस्क फोर्स एवं थाना सिंघोड़ा पुलिस की टीम के द्वारा की गई।

 जप्त सम्पत्तीः- 

01. 137 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा जब्त, कीमत 68, लाख 50, हजार /- रुपये।  
02 . परिवहन हेतु प्रयुक्त वाहन (एक टोयटा कार क्रमांक एम एच 01 बी के 4102 कीमती 4,00,000 रूपये, एवं   एक मारूती सुजुकी ईक्को कार क्रमांक ओ डी 19 टी 6003 कीमती 2,00,000/-रूपये । 
03. 07 नग मोबाईल कीमती 27,000 रूपये, व नगदी रकम 11,400/-रूपये कुल जुमला 74,88,400/- रूपये 

 गिरफतार आरोपियो का नाम- 

 श्रोत प्वाइंट जहां से गांजा लिया गया ,जिला अंगुल ओडिशा 
01- शिवा साहू पिता विश्वनाथ साहू उम्र 40साल साकिन एवं थाना छेन्दीपदा जिला अंगुल उड़ीसा
02 बुधु भूतिया पिता धोबा भूतिया उम्र 29 साल साकिन छेन्दीपदा थाना छेन्दीपदा जिला अंगुल उडिसा
 परिवहनकर्ता 

 03- महिला निलो फार शफी पति मो0शफी उम्र 40 साल साकिन फिलदोस कॉलोनी मोतीवाल थाना अकोटफेल जिला अकोला महाराष्ट्र 
04- सुल्तान खान पिता समरोज खान उम्र 34 साल साकिन पंजरापुल दिन क्यूरी रोड थाना टाम्बे जिला चेम्बूर महाराष्ट्र, 
05-नरोत्तम बेहरा पिता गोविन्द बेहरा उम्र 40 साल साकिन बहालसाही थाना छेन्दीपदा जिला अंगुल उडिसा
06- सुशील साहू पिता निलंकठ साहू उम्र 34 साल साकिन बहालसाही थाना छेन्दीपदा जिला अंगुल उड़ीसा 
 जहां गांजा लेकर जाना था ,डेस्टिनेशन प्वाइंट  जिला अकोला महाराष्ट्र 

07- दिलशाद खान पिता शाहिब खान उम्र 33 साल साकिन चन्नी डोरिया थाना अमौर जिला पुर्णिया बिहार 
08-शेख जब्बार पिता शेख जफफार उम्र 27 साल साकिन ‍फिरदोस कालोनी मोतीवाल थाना अकोटपेल जिला अकोला महाराष्ट्र

Read More

खाद्य एवं औषधि प्रशासन की कार्रवाई

Posted on :25-Feb-2026
खाद्य एवं औषधि प्रशासन की कार्रवाई

संवाददाता: प्रभात मोहंती

09 बोरी  गुटखा जब्त, नमूने जांच हेतु भेजे गए

महासमुंद : खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने आज स्थानीय गंजपारा में औचक निरीक्षण कर बड़ी कार्रवाई की। टीम द्वारा फर्म मेसर्स मनभावन एजेंसी, गंजपारा, महासमुंद एवं फर्म मेसर्स हरीश जनरल स्टोर, गंजपारा, महासमुंद का आकस्मिक जांच किया गया। जांच के दौरान टीम ने मेसर्स मनभावन एजेंसी से 08 बोरी ‘पान पसंद’ (कुल 276 पैकेट) संभावित गुटखा जब्त (अभिगृहित) किया। वहीं मेसर्स हरीश जनरल स्टोर से 01 बोरी ‘पान पसंद’ संभावित गुटखा सीज किया गया। 

कार्रवाई के दौरान वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती रोशनी राजपूत एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री शंखनाद भोई द्वारा विधिवत नमूना संकलित किया गया। अभिहित अधिकारी श्री उमेश वर्मा ने बताया कि जब्त किए गए नमूनों को परीक्षण हेतु खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है। प्रयोगशाला से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Read More

फरार वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाया गया अभियान

Posted on :13-Feb-2026
फरार वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाया गया अभियान

संवाददाता: प्रभात मोहंती

85 वारंटियो को किया गया गिरफ्तार 

महासमुंद : जिले में 21 फरार स्थायी वारंटी और 64 गिरफ्तारी वारंट सहित कुल 85 वारंटों को निष्पादन किया गया है। उक्त वारंटो में स्थानीय न्यायालय एवं अन्य जिलो के न्यायालय से प्राप्त वारंट शामिल है। इसमें स्थायी वारंटियों में एनआईएक्ट 09, एक्सीडेंट 03, चोरी 02,  एनडीपीएस 01, आबकारी एक्ट 03, बलात्कार 01 तथा अन्य (गाली-गलौच मारपीट) 02, धाराओ के अंतर्गत कुल 21 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार कर विधिवत संबंधित न्यायालयों के समक्ष प्रस्तुत किया गया । उक्त वारंटियों में एक स्थायी वारंट वर्ष 2014 से (लगभग 10 वर्ष से) फरार था तथा अपनी गिरफ्तारी से बचने हेतु लगातार लुक-छिप रहा था।  

अनुविभागवार देखा जाए तो महासमुन्द अनुविभाग के थाना कोतवाली से 02 गिरफ्तारी वारंट, 01 स्थायी वारंट, थाना तुमगाॅव से 03 गिरफ्तारी वारंट, 02 स्थायी वारंट तथा थाना खल्लारी से 02 गिरफ्तारी वारंट, 03 स्थायी वारंट  कुल 13 वारंटो की तामीली की गई है।

अनुविभाग पिथौरा के थाना पटेवा 02 गिरफ्तारी वांरट, 02 स्थायी वारंट, थाना पिथौरा से 10 गिरफ्तारी वारंट तथा थाना साॅकरा से 01 स्थायी वांरट कुल 15 वारंटो की तामीली की गई है।अनुविभाग बागबाहरा के थाना बागबाहरा से 11 गिरफ्तारी वारंट, थाना कोमाखान से 05 गिरफ्तारी वारंट तथा थाना तेन्दूकोना से 04 गिरफ्तारी वारंट, 02 स्थायी वारंट कुल 22 वारंटो की तामीली की गई है।

अनुविभाग सरायपाली के थाना बसना से 04 गिरफ्तारी वारंट, 04 स्थायी वारंट, थाना सरायपाली से 14 गिरफ्तारी वारंट, 06 स्थायी वारंट, तथा थाना सिघोड़ा से 07 गिरफ्तारी वारंट कुल 35 वारंटो की तामीली की गई है।

Read More

देवरी के व्याख्याता रवि प्रकाश पात्रे का ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज बास्केटबॉल 2026 के लिए चयन

Posted on :13-Feb-2026
देवरी के व्याख्याता रवि प्रकाश पात्रे का ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज बास्केटबॉल 2026 के लिए चयन

संवाददाता: प्रभात मोहंती

देवरी : शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवरी विकासखण्ड बागबाहरा में पदस्थ व्याख्याता रवि प्रकाश पात्रे का चयन आल इंडिया सिविल सर्विसेज बास्केटबॉल पुरुष प्रतियोगिता 2026 के लिए हुआ है यह प्रतियोगिता आगामी 17 से 23 फरवरी तक आनंदवास बास्केटबॉल सेंटर नई दिल्ली में सम्पन्न होना है इसमें रवि प्रकाश पात्रे छत्तीसगढ़ टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे इस से पहले भी इनका चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ था इन्होंने नेताजी सुभाष राष्ट्रीय खेल संस्थान पटियाला से NIS कोच बास्केटबाल हेतु प्रशिक्षण प्राप्त किया है

इनके इस उपलब्धि हेतु शाला परिवार के सदस्यों प्राचार्य डोमन सिंह टंडन व्याख्याता गण नेशलाल धृतलहरे, संजय बारसागढ़े, आनन्द राम व्यौहार, नीलू सोनी, कुलेश्वर सिंह ठाकुर, भोजराम ध्रुव, आशीष कुमार दीवान,बी.एल.टंडन,सहायक शिक्षक उदेश्याम यादव, देवानंद चंद्राकर, मौसमी चंद्राकर व्यावसायिक शिक्षक लीलाधर वर्मा, पुष्कर वर्मा कार्यालयीन कर्मचारी हितेश साहू, रईस मिर्जा, कार्तिक राम यादव ने बधाई दिया और इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई संचालन व्याख्याता परस राम सिन्हा ने किया छत्तीसगढ़ टीम के चयन हेतु 2 फरवरी 2026 को पुलिस लाइन बास्केटबॉल ग्राउंड रायपुर में ट्रायल का आयोजन किया गया था

Read More

ग्राम चिंगरौद में "वी बी जी राम जी" के तहत आयोजित हुआ कृषक जन चौपाल

Posted on :13-Feb-2026
ग्राम चिंगरौद में

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुंद : "वी बी जी राम जी" के तहत महासमुंद विधानसभा अंतर्गत ग्राम चिंगरौद में कृषक जन चौपाल का आयोजन किया गया। इस कृषक जन चौपाल के मुख्य वक्ता क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा थें। उन्होंने किसानों एवं ग्रामीणों को "वी बी जी राम जी" के लाभ बताए एवं विकसित भारत के विषय पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि पहले मनरेगा के तहत मिलने वाले सुविधाओं में और विस्तार किया गया है। पहले मनरेगा के तहत 100 दिनों का रोजगार दिया जाता था। अब 125 दिनों का रोजगार मिलेगा।

इससे ग्रामीण कामगारों को अधिक दिनों तक काम मिलेगा और उनकी आय में वृद्धि होगी। यह उन परिवारों के लिए महत्वपूर्ण है जो पूरी तरह से मजदूरी पर निर्भर हैं। दूसरे अहम बदलाव के तहत, इस योजना को आजीविका मिशन से जोड़ा गया है। इससे स्वयं सहायता समूहों और ग्रामीण महिलाओं के लिए नए रोजगार के अवसर सृजित होंगे। इसका सीधा लाभ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा और रोजगार का दायरा व्यापक होगा। ग्रामीण अर्थव्यवस्था हमारे देश की रीढ़ है। यह मजबूत होगा तो हमारा देश मजबूत होगा और विकसित भारत की ओर हमारा कदम मजबूती से आगे बढ़ेगा। इसके अलावा उपस्थित अन्य वक्ताओं ने भी ग्रामीणों को ग्राम विकास एवं आत्मनिर्भर भारत के विषय में विस्तार से बताया।

यह रहे उपस्थित 

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू, "वी बी जी राम जी" के प्रदेश संयोजक पूर्व राज्य मंत्री पूनम चंद्राकर, बीज निगम अध्यक्ष राज्य मंत्री चंद्रहास चंद्राकर, जनपद उपाध्यक्ष  हुलसी चंद्राकर, जनपद सदस्य विजय लक्ष्मी जांगड़े, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष पिलेश्वर पटेल, किसान मोर्चा के जिला महामंत्री देवेंद्र चंद्राकर, महासमुंद ग्रामीण मंडल अध्यक्ष दिग्विजय साहू, जिला मीडिया सह प्रभारी आनंद साहू, ग्रामीण मंडल महामंत्री साजन यादव, भाजपा नेता पंकज चंद्राकर, मिलिंद चंद्राकर, ग्राम पंचायत चिंगरौद सरपंच छेरकु जलक्षत्री, दीपक साहू सहित ग्रामीणजन उपस्थित थें।

Read More

एन्टी नारकोटिक टाॅस्क फोर्स एवं थाना सिंघोड़ा पुलिस की कार्यवाही

Posted on :13-Feb-2026
एन्टी नारकोटिक टाॅस्क फोर्स एवं थाना सिंघोड़ा पुलिस की कार्यवाही

संवाददाता: प्रभात मोहंती

अवैध पदार्थ गांजा की तस्करी करते 04 आरोपी गिरफ्तार।

11 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा , कीमत 5 लाख 50, हजार रुपए जब्त

एन्टी नारकोटिक टाॅस्क फोर्स की अवैध मादक पदार्थ गांजा परिवहन पर लगातार कार्यवाही।

दो तस्कर महासमुंद एव दो तस्कर महाराष्ट के , महासमुंद पुलिस की गिरफ्त में।

गांजा परिवहन में प्रयुक्त वाहन एक सिल्वर कलर की बोलेरो क्रमांक सीजी 10 एफए 5434 कीमती 7,00,000 रूपये, गांजा 11 किलोग्राम किमती 5‍,50,000 एवं 04 नग  मोबाईल कीमती 60,000 रूपये कुल जुमला 13,10,000 रूपये जप्त कर की जा रही है वैधानिक कार्यवाही

महासमुंद : एन्टी नारकोटिक टाॅस्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी तथा इंड टू इंड एवं फाइनेशियल इनवेस्टिगेशन, सोर्स प्वाइंट, डेस्टिनेशन प्वाइंट पर प्रभावी एवं विधिवत कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है। जिले में पुलिस के द्वारा लगातार चेंकिंग कार्यवाही की जा रही है, इसी दरमियान सूचना मिली की  एक सिल्वर कलर की बोलेरो कार क्रमांक सीजी 10 एफए 5434 ग्राम पुटका से अवैघ मादक पदार्थ गांजा लेकर सरायपाली की ओर जा रहे है कि सूचना से एनएच 53 रोड ग्राम पुटका चौक पहूंच कर नाकाबंदी किये जहां कुछ समय बाद  एक सिल्वर कलर की बोलेरो क्रमांक सीजी 10 एफए 5434 आई  बोरेलो वाहन में चार व्यक्ति बैठे थे

जिन्हे नाम पता पूछने पर 01- उमेश भरत गोरे पिता भरत गोर उम्र 23 साल साकिन देवगांव थाना पारगांव जिला पुणे महाराष्ट, 02- विशाल भाउ साहेब मानधरे पिता भाउ साहेब मानधरे उम्र 21 साल साकिन दावरबाडी थाना वारूज जिला सम्भजी नगर औरंगाबाद महाराष्ट, 03- मो0 हबीब पिता मो0 अयुब उम्र 45 साल साकिन छोटे टेमरी थाना बसना जिला महासमुद छ.ग., 04- जेहरू कुलदीप पिता नारेन कुलदीप उम्र 76 साल साकिन  पुटका थाना सिंघोडा जिला महासमुंद छ.ग. का होना बताये 

बोलेरो क्रमांक सीजी 10 एफए 5434 के पीछे  सीट में प्लास्टिक बोरी के अंदर गांजा रखना बताये एवं उक्त गांजा को ग्राम पुटका (महासमुद) से देवगांव (पूणे) ले जाना बताये । जिस पर विधिसम्मत कार्यवाही करते हुए आरोपियों से 11 किलो ग्राम गांजा कीमती 5,50,000 रूपये एवं  परिवहन हेतु प्रयुक्त वाहन बोलेरो क्रमांक सीजी 10 एफए 5434 कीमती 7,00,000 रूपये,  04 नग  मोबाईल कीमती 60,000 रूपये कुल जुमला 13,10,000 रूपये 

को जप्त किया गया है। आरोपियो का कृत्य अपराध धारा (20बी (दो)(सी), 29 -1) एनडीपीएस एक्ट का पाये जाने से चारो आरोपियो को विधिवत गिर० किया जाकर थाना सिंघोडा में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण के आरोपियो को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश की कार्यवाही की जा रही है। यह सम्पूर्ण कार्यवाही एन्टी नारकोटिक टाॅस्क फोर्स एवं थाना सिंघोडा पुलिस की टीम के द्वारा की गई।

जप्त सम्पत्ती-

01. 11 किलो ग्राम गांजा कीमती 5,50,000 रूपये ।  
02 .परिवहन हेतु प्रयुक्त वाहन (क्रमांक सीजी 10 एफए 5434 कीमती 7,00,000 रूपये ।
03. 03 नग  मोबाईल फोन 12,500 रुपये।
03. 04 नग  मोबाईल कीमती 60,000 रूपये कुल जुमला 13,10,000 रूपये 

गिरफतार आरोपियो का नाम-

01- उमेश भरत गोरे पिता भरत गोर उम्र 23 साल साकिन देवगांव थाना पारगांव जिला पुणे महाराष्ट, 
02- विशाल भाउ साहेब मानधरे पिता भाउ साहेब मानधरे उम्र 21 साल साकिन दावरबाडी थाना वारूज जिला सम्भजी नगर औरंगाबाद महाराष्ट, 
03- मो0 हबीब पिता मो0 अयुब उम्र 45 साल साकिन छोटे टेमरी थाना बसना जिला महासमुद छ.ग., 
04- जेहरू कुलदीप पिता नारेन कुलदीप उम्र 76 साल साकिन  पुटका थाना सिंघोडा जिला महासमुंद छ.ग.

Read More

महासमुंद के अभिषेक निर्मलकर ने वेस्टजोन नेशनल सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक।

Posted on :12-Feb-2026
महासमुंद के अभिषेक निर्मलकर ने वेस्टजोन नेशनल सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक।

संवाददाता: प्रभात मोहंती

वेस्टजोन नेशनल सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ ने जीता स्वर्ण पदक।

महासमुंद : भारतीय सॉफ्टबॉल संघ एवं मध्यप्रदेश सॉफ्टबॉल संघ द्वारा वेस्टजोन नेशनल सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप का आयोजन उज्जैन मध्य प्रदेश में दिनांक 9 से 11 फरवरी, 2026 तक आयोजित किया गया। इस चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ से पुरुष एवं महिला सॉफ्टबॉल दल सीनियर शामिल हुए। राज्य दल के गठन हेतु दिनांक 01 फरवरी 2026 को पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय परिसर, रायपुर स्थित सॉफ्टबॉल मैदान में चयन परीक्षण आयोजित किया गया था जिसमें बेहतर प्रदर्शन के आधार पर अभिषेक निर्मलकर पिता विजय कुमार निर्मलकर का चयन किया गया।

Open photo NaN

छत्तीसगढ़ पुरुष वर्ग की टीम ने अपने बेहतर प्रदर्शन को जारी रखते हुए पहला मैच गुजरात के साथ हुआ जिसे छत्तीसगढ़ ने 7–0 से जीतकर शानदार शुरुआत की इसके बाद छत्तीसगढ़ ने राजस्थान को 10–0 से तथा मध्य प्रदेश को 2–0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। मध्यप्रदेश अपने पूल की पूल विनर टीम थी अतः उसको एक मौका और मिला तथा मध्यप्रदेश ने महाराष्ट्र को हराकर वापसी की एवं फाइनल में प्रवेश किया।

Open photo NaN

फाइनल मैच बहुत ही रोमांचकारी रहा छत्तीसगढ़ टीम ने अपने चैंपियनशिप को बरकरार रखते हुए शानदार खेल का प्रदर्शन किया तथा मध्य प्रदेश को 4-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीत लिया। पुरुष वर्ग में दुर्ग से सुशांत यादव, सुनील राज, शुभाशीष, कबीरधाम से कलेश्वर निर्मलकर, भूपेंद्र गढ़े, पिंटू सिंह रायपुर से गौरव डहरिया, मोहित ठाकुर, बिट्टू मंडले, अजय शुक्ला, दीपक साहू, राम राजपूत, सारंगढ़ से तौसीम राजा, पामगढ़ जांजगीर - चांपा से दिलेश्वर भारती, महासमुंद जिले से अभिषेक निर्मलकर, बिलासपुर से आयुष केशरवानी शामिल रहे। चैंपियनशिप में रजत पदक मध्यप्रदेश एवं कांस्य पदक महाराष्ट्र की टीम ने जीता।

महासमुंद जिले में डॉ. सुनील कुमार भोई व्यायाम शिक्षक के प्रशिक्षण के द्वारा प्रति वर्ष 150 से अधिक खिलाड़ी राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व करते हैं एवं 40 से अधिक खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व कर जिले को गौरवान्वित करते आ रहे हैं। खिलाड़ी आसपास क्षेत्र से विभिन्न खेलों का नियमित अभ्यास करने पहुंचते हैं। वेस्टजोन नेशनल सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप में जिले से अभिषेक निर्मलकर के चयन होने एवं स्वर्ण पदक जीतने पर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण मनोज धृतलहरे, पोखन ढीढी, ओसराम ढीढी, झाड़ू राम साहू, डॉ. तुलसी राम साहू, जनकु राम साहू, प्रियंका लवेश ढीढी, प्राचार्य भोरिंग कमलेश्वरी साहू, प्राचार्य सुरेंद्र मानिकपुरी, जीवनलाल साहू, पुष्पा साहू, भुवनेश्वरी शुक्ला, दीप्ति वर्मा, तनु श्री देश पाण्डे, स्मिता दास, रामनारायण साहू, संतोष यादव, यू आर साहू, अभिषेक नेहरू, जगदीश धीवर, जिला सॉफ्टबॉल एवं बेसबॉल संघ के खिलाड़ि़यों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Read More

प्रधानमंत्री मानधन पेंशन योजना

Posted on :11-Feb-2026
प्रधानमंत्री मानधन पेंशन योजना

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुन्द : प्रधानमंत्री मानधन  पेंशन योजना कि शिविर स्थान कचहरी चौक टाउन हॉल में 12.2.2026 को लगने जा रहा है जिसमें श्रमिक मजदूर अपना आधार कार्ड बैंक पासबुक मोबाइल साथ में लेकर ऑनलाइन कराये और ज्यादा से ज्यादा इस योजना का लाभ उठाएं समय 10 से 5:00 बजे तक आज दिनांक 8 फरवरी 2026 को वार्ड नंबर 22 सुभाष नगर, एवं वार्ड नंबर 21देवार डेरा महासमुंद मे विधायक प्रतिनिधि श्रम विभाग श्रीमती रेखा बेहरा इसजी के द्वारा श्रमिक कार्ड बनाने, प्रधानमंत्री मानधन  पेंशन योजना के बारे में एवं विभिन्न  योजना के बारे में प्रत्येक वार्ड में अभियान चलाकर जानकारी बताया  जा रहा है।बैठक में वार्ड के सभी नागरिक गण एवं भारी संख्या में श्रमिक महिला पुरुष उपस्थित थे।

Read More

कलेक्टर ने जन चौपाल में सुनी लोगों की समस्याएं

Posted on :11-Feb-2026
कलेक्टर ने जन चौपाल में सुनी लोगों की समस्याएं

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुंद : कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में आयोजित जन चौपाल में जिले के जनसामान्य की समस्याएं सुनी। कलेक्टर श्री लंगेह ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आवेदनों का अवलोकन कर नियमानुसार पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने कहा। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को उनके विभाग से संबंधित आवेदन प्रदान कर शीघ्र निराकरण करने के लिए निर्देशित किया।

जन चौपाल में दिव्यांग कल्याण संघ महासमुंद द्वारा बैठक एवं प्रशिक्षण हेतु रेन बसेरा हेतु आवेदन किया गया। इसी तरह ग्राम सोनदादर बागबाहरा के निवासियों ने अवैध कब्जा पर रोक लगाने हेतु, महासमुंद निवासी जे पी चंद्राकर ने बंदोबस्त त्रुटि सुधार हेतु, ग्राम बराईजोर निवासी चूड़ामणि ने स्वयं की भूमि पर अवैध कब्जा के संबंध में, ग्राम लोहारडीह के ग्राम वासियों ने दीनदयाल उपाध्याय कृषि मजदूर न्याय योजना के संबंध में, नयापारा महासमुंद निवासी रमाबाई देवांगन ने ईपीएफ राशि कटौती के संबंध में एवं वार्ड क्रमांक 15 सरायपाली नगर पालिका के निवासियों ने फोर लेन पहुंच मार्ग पर अवैध अतिक्रमण के संबंध में आवेदन किए। इसके अलावा पीएम आवास, अवैध अतिक्रमण, लम्बित राशि भुगतान संबंधी आवेदन प्राप्त हुए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ हेमंत नंदनवार, अपर कलेक्टर सचिन भूतड़ा एवं रवि साहू सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Read More

देवरी विद्यालय में रेडक्रॉस जूनियर्स का नशा मुक्ति अभियान, प्राचार्य टंडन के मार्गदर्शन में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Posted on :11-Feb-2026
देवरी विद्यालय में रेडक्रॉस जूनियर्स का नशा मुक्ति अभियान, प्राचार्य टंडन के मार्गदर्शन में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संवाददाता: प्रभात मोहंती

देवरी : शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवरी विकासखण्ड बागबाहरा में रेडक्रॉस के जूनियर्स द्वारा  प्राचार्य डोमन सिंह टंडन के मार्गदर्शन में नशा मुक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया और नशा न करने हेतु निवेदन किया गया कार्यक्रम में रेडक्रॉस के जूनियर्स के द्वारा नशा के दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी प्रदान किया गया केयूर भूषण धृतलहरे ने शराब और ड्रग्स, मोहजीत पुरेना ने गांजा और भांग, जितेंद्र देवांगन ने तंबाखू, ओमप्रकाश साहु ने कैंसर,बीड़ी और सिगरेट के दुष्परिणाम के बारे में बताया इस अवसर पर प्राचार्य के द्वारा बताया गया

कि शराब के सेवन से नशे की आदत बन जाती है परिवार में रोज लड़ाई झगड़े होते रहते है नशा नाश की जड़ है इस के सेवन से बचना चाहिए, कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता परस राम सिन्हा ने किया इस अवसर पर व्याख्याता गण नेशलाल धृतलहरे, संजय बारसागढ़े, आनन्द राम व्यौहार, नीलू सोनी, रवि प्रकाश पात्रे, बी एल टंडन, कुलेश्वर सिंह ठाकुर, भोजराम ध्रुव, आशीष कुमार दीवान सहायक शिक्षक उदेश्याम यादव, मौसमी चंद्राकर, देवानंद चंद्राकर व्यावसायिक शिक्षक लीलाधर वर्मा,पुष्कर वर्मा कार्यालयीन कर्मचारी हितेश साहू, रईस मिर्जा, कार्तिक राम यादव सहित समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित रहे जूनियर्स धनेश्वरी सेन, रीना पटेल, गायत्री साहु, कुसुम निषाद , भूमिका , लेखा डड़सेना के द्वारा कार्यक्रम में सहयोग प्रदान किया गया

Read More

अंतर्राज्यीय वनोपज जाँचनाका टेमरी में अवैध सागौन परिवहन करते हुए महिंद्रा पिकअप वाहन जब्त

Posted on :10-Feb-2026
अंतर्राज्यीय वनोपज जाँचनाका टेमरी में अवैध सागौन परिवहन करते हुए महिंद्रा पिकअप वाहन जब्त

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुंद : महासमुंद वनमंडल में अवैध वनोपज परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे सघन गश्ती अभियान के अंतर्गत, वनमंडलाधिकारी श्री मयंक पांडेय के कुशल मार्गदर्शन एवं उपवनमंडलाधिकारी श्री गोविंद सिंह के नेतृत्व में आज दिनांक 09 फरवरी 2026 को एक महत्वपूर्ण कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

इस कार्रवाई के दौरान महासमुंद वनमंडल के बागबहारा परिक्षेत्र अंतर्गत उड़ीसा सीमा पर स्थित अंतर्राज्यीय वनोपज जाँचनाका टेमरी में जाँच के दौरान अवैध रूप से सागौन का परिवहन करते हुए एक महिंद्रा पिकअप वाहन क्रमांक RJ 19 H 5254 (राजस्थान पंजीकृत) को रोका गया।

वाहन चालक द्वारा प्रस्तुत ट्रांजिट पास आम की लकड़ी के परिवहन हेतु जारी पाया गया, जो कि फॉरेस्ट ऑफिसर, पेंड्रूथी सेक्शन, विशाखापट्टनम रेंज द्वारा निर्गत था। ट्रांजिट पास के अनुसार वाहन में आम चिरान 300 नग (3.12 घनमीटर) परिवहन किया जाना दर्शाया गया था।

संदेह के आधार पर वाहन की गहन जाँच करने पर यह पाया गया कि आम चिरान के नीचे 1.85 घनमीटर सागौन चिरान को योजनाबद्ध रूप से छिपाकर अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा था। यह कृत्य भारतीय वन अधिनियम, 1927 के प्रावधानों का स्पष्ट उल्लंघन है।

उक्त अवैध सागौन चिरान सहित वाहन को अंतर्राज्यीय वनोपज जाँचनाका टेमरी में विधिवत जब्त किया गया। इस संबंध में वन अपराध क्रमांक 22663/05 दिनांक 09.02.2026 पंजीबद्ध कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ की गई है। अवैध सागौन परिवहन में प्रयुक्त वाहन को राजसात किए जाने की प्रक्रिया जारी है।

इस सफल कार्रवाई में बागबहारा परिक्षेत्र अधिकारी श्री लोकनाथ ध्रुव, डिप्टी रेंजर श्री दुलार सिन्हा, फॉरेस्ट गार्ड श्री खेमराज साहू सहित जाँचनाका टेमरी में पदस्थ कर्मचारियों की सतर्कता एवं तत्परता सराहनीय रही। वन विभाग द्वारा अवैध वनोपज परिवहन के विरुद्ध भविष्य में भी कठोर एवं सतत कार्रवाई जारी रखी जाएगी।

Read More

Previous123456789...7475Next

Advertisement

Read More

Live TV

Join Us

WhatsApp Group Invite Chhattisgarh Daily News

विशेष रिपोर्ट

’विशेष लेख’ : ’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान’

’विशेष लेख’ : ’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान’

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

विशेष लेख : ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार

विशेष लेख : ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार

विशेष लेख : छत्तीसगढ़ में वरिष्ठ नागरिकों के लिए मजबूत सामाजिक सुरक्षा तंत्र

विशेष लेख : छत्तीसगढ़ में वरिष्ठ नागरिकों के लिए मजबूत सामाजिक सुरक्षा तंत्र

ज्योतिष और हेल्थ

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

खेल

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

व्यापार

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट

सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट

सोना हुआ सस्ता, चांदी ने पकड़ी रफ्तार

सोना हुआ सस्ता, चांदी ने पकड़ी रफ्तार

गैजेट्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

राजनीति

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

Entertainment

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

Quick Links

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • विश्व
  • मनोरंजन


  • रोजगार
  • राजनीति
  • खेल
  • राजधानी
  • ज्योतिष


  • गैजेट्स
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो गैलरी
  • Entertainment
  • संपर्क

Location Map

Contact Us

Address :

Baran Bazar, Favara Chowk, Gowli Para Road, Behind SBI ATM, Raipur (Chhattisgarh) - 492001

Phone No. : 0771-4032133

Email Id : [email protected]

RNI No. :
CHHHIN16912 GARJA CHHATTISGARH NEWS

Copyright © 2013-2026 Garja Chhattisgarh News All Rights Reserved | Privacy Policy | Disclaimer | Powered by : Softbit Solution