राजधानी

शहर में बढ़ती ठंड से राहत दिलाने के उद्देश्य से सेवाभावी संस्था अवाम ए हिन्द ने किया शॉल, कंबल वितरण

शहर में बढ़ती ठंड से राहत दिलाने के उद्देश्य से सेवाभावी संस्था अवाम ए हिन्द ने किया शॉल, कंबल वितरण

शहर में बढ़ती ठंड से राहत दिलाने के उद्देश्य से सेवाभावी संस्था अवाम ए हिन्द ने विभिन्न जगहों पर जरूरतमंदों, वृद्धजनों को किया शॉल, कंबल वितरण : मो. सज्जाद खान, संस्थापक

रायपुर : संस्था, अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी, रायपुर ने अपने उद्देश्य और दायित्वों का निर्वहन करते हुए शहर में बढ़ रही ठंड और शीतलहर से बचाने  के लिए रात्रिकालीन संस्था के संस्थापक मोहम्मद सज्जाद खान के साथ सदस्यों द्वारा रामनगर बस्ती में तथा शहर के अन्य क्षेत्रों, फुटपाथ व शासकीय अस्पतालों में पहुँच कर जरूरतमंदों और वृद्धजनों को गर्म कपड़े, कंबल, ब्लैंकेट प्रदान किया।

Open photo

संस्थापक, मो. सज्जाद खान ने बताया कि, अभी तक संस्था ने सैकड़ों लोगों को कंबल मुहैया कराया जा चुका है इसके साथ हर पेट को भोजन मिले प्यासें को पानी, जरूरतमंदो को उनके मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति हो इसी उद्देश्यों को लेकर जनहितकारी संस्था अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी ने अपनी सेवाभाव को निरंतर 27 वर्षों से जारी रखा गया है। हर संकट और विपरीत परिस्थितियों में मानव जीवन को सुरक्षित रखने के लिए संस्था अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए आ रही है। 

Open photo

कोरोना आपदाग्रस्त महामारी के शुरूवाती दिनों से रायपुर राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों में जरूरतमंदों निशक्तजनों निराश्रितों अनाथों बेसहारा लोगों को निरंतर भोजन, कपड़े दवाईयां रोजमर्रा की वस्तुएं उपलब्ध किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में रायपुर राजधानी के शासकीय अस्पतालों में दूर इलाकों गांव कस्बों वन आंचलों अन्य शहरों प्रदेशो से इलाज कराने आने वाले जरुरतम़ंद मरीजों के परिजनों को 1393 दिनों से सैकड़ों गरीब महिलाओं एवं पुरुषों, बच्चों को निशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जा रहा। 

इस सेवा कार्य में संस्थापक, मोहम्मद सज्ज़ाद खान के साथ राजेंद्र शर्मा, सैय्यद ज़ाकिर हुसैन, महावीर जैन, ज़ुबैर खान, केडिया जी, फराज खान, वसीम अकरम, शुभम जैन एवं अन्य सदस्यों द्वारा सहयोग प्रदान किया गया।

प्रेषक :-
ज़ुबैर खान,
मिडिया प्रभारी

More Photo

    Record Not Found!


More Video

    Record Not Found!


Related Post

Leave a Comments

Name

Contact No.

Email