
ईदुल फ़ित्र के पावन अवसर पर जनहित एवं सामाजिक संस्था अवाम ए हिन्द द्वारा शासकीय अस्पतालों में मरीजों के परिजनों सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बेसहारा, निशक्तजनों, निराश्रितों को निशुल्क स्वादिष्ट भोजन और मिष्ठान का वितरण किया
रायपुर : ईदुल फ़ित्र के पावन अवसर पर राजधानी की सर्वधर्म एवं सामाजिक संस्था, अवाम ए हिन्द के संस्थापक, मो. सज्जाद खान के नेतृत्व में सामाजिक सद्भाव भाईचारा कायम कर सुख शांति समृद्धि की दुआएं मांगते हुए पर्व मनाया गया। इस मौके पर संस्था द्वारा चलाये जा रहे सुपोषण अभियान अंतर्गत निःशुल्क भोजन सेवा कार्य के 1474वें दिन संस्था द्वारा शहर के विभिन्न जगहों, सामाजिक स्थलों बेसहारे निशक्तजनों और डीकेएस अस्पताल में सैकड़ों निर्धन, जरूरतमंद मरीज के परिजनों को स्वादिष्ट भोजन के साथ मिष्ठान का वितरण किया गया।
संस्थापक, मो. सज्जाद खान ने बताया कि, संस्था में हर धर्म समाज के लोग जुड़कर, हर समाज-धर्म के पावन पर्वों पर सामाजिक सद्भाव, भाईचारा मानवता के आधार पर खुशियां बाँटने एवं मानवता को जीवित रखने के उद्देश्य से यह पुनीत कार्य वर्षों से करते चली आ रही है। जिसका प्रत्यक्ष लाभ गरीब, जरूरतमंद परिवारों को मिलता है। इस मौके पर संस्थापक, मो. सज्जाद खान के साथ ज़ुबैर खान, फराज खान, राजकुमार साहू, राशिद बिलाल, अरहम खान, देवानंद सिन्हा एवं अन्य सदस्यगण ने सहयोग प्रदान किया।
प्रेषक :-
ज़ुबैर खान,
मिडिया प्रभारी