रायपुर : लोकतंत्र सेनानी संघ के प्रदेश अध्यक्ष दिवाकर तिवारी ने जानकारी में बताया कि लोकतंत्र सेनानी संघ के प्रांतीय अधिवेशन के मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री मा. विष्णुदेव साय ने बिलासपुर उच्च न्यायालय के अधिवक्ता श्रीमती सुप्रिया उपासने दुबे व आलोक दुबे को सम्मेलन में इस कारण से शॉल-श्रीफल से सम्मानित किया
कि इन दोनों अधिवक्ताओं ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही जब बुजुर्ग लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान छीनकर उनको मिलने वाली सम्मान निधि भी रोक दी तब उन मीसाबंदियों की न्यायिक लड़ाई उच्च न्यायालय नाममात्र व्यय की राशि लेकर लड़ी व उन्हें उच्च न्यायालय की सिंगल व डबल बेंच से विजय री दिलाकर व सुप्रीम कोर्ट में भी मार्गदर्शन की भूमिका अदा की। सम्मेलन में अधिवक्ता सुप्रिया उपासने दुबे की अनुपस्थिति में अधिवक्ता आलोक दुबे ने दोनों का सम्मान मुख्यमंत्री से प्राप्त किया।