बलरामपुर

रामानुजगंज विधानसभा में संपन्न हुआ कांग्रेस भरोसा यात्रा

 रामानुजगंज विधानसभा  में  संपन्न हुआ कांग्रेस भरोसा यात्रा

बलरामपुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज जी के निर्देशानुसार रामानुजगंज विधानसभा के  विधायक बृहस्पत सिंह के नेतृत्व में विधानसभा प्रभारी रामदेव जगते  के आतिथ्य  में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बलरामपुर के अध्यक्ष रिपुजीत सिंह जी की अध्यक्षता में   विश्राम गृह  बलरामपुर से कलेक्टर परिसर बलरामपुर तक कांग्रेस पार्टी का  भरोसा यात्रा भारी बरसात के कारण वाहनों के माध्यम से पहुंचकर  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि किया गया। अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी अमर रहे, जय जवान जय किसान का नारा देने वाले पूर्व प्रधानमंत्री  लालबहादुर शास्त्री जी अमर रहे के नारे लगे।

इस दौरान रमन सिंह की सरकार के 15 साल की जनविरोधी  नीति योजना को भूपेश बघेल की सरकार के 5 साल की जनहितैसी नीति से तुलना कर उपस्थित लोगो के बीच चर्चा किया गया।  वही 40 किलोमीटर दूर रामानुजगंज ब्लॉक में लारंगसाय चौक से गांधी चौक तक कांग्रेस भरोसा यात्रा के यात्री व सहभागी, कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित होकर देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले  बापू जी के   प्रतिमा में मालाअर्पण  व पुष्पांजलि कर नारे बाजी के साथ श्रद्धांजलि दी गई।

यहाँ देखे विडियो :-

 

आज के कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि विनोद तिवारी,ब्लॉक अध्यक्ष  बलरामपुर रिपुजित सिंह,कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता,सेवा दल कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रेमसागर गुप्ता, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष नन्हेलाल गुप्ता,जिला उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग कांग्रेस अजय गुप्ता,किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विकास दुबे, ब्लॉक अध्यक्ष प्रतिनिधि रामानुजगंज अजय गुप्ता,  नगर कांग्रेस  जिला अध्यक्ष अशोक जायसवाल,अंबिकापुर नगरपालिका मेयर डॉ.अजय तिर्की,पूर्व विधानसभा कार्यकारणी अध्यक्ष युवा कांग्रेस अमृत जायसवाल, नगरपालिका पार्षद सलीम ,नगर पंचायत पार्षद सनोज दास, युवा नेता डॉ.अमरेश सिंह ,विक्की गुप्ता, सहित एन एस यू आई ,सेवा दल, युवा कांग्रेस  सहित कांग्रेस संगठन के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

More Photo

    Record Not Found!


More Video

    Record Not Found!


Related Post

Leave a Comments

Name

Contact No.

Email