राजधानी

राहुल गांधी के रायपुर आगमन की तैयारी को लेकर शहर जिला कांग्रेस ने रखी बैठक।

राहुल गांधी के रायपुर आगमन की तैयारी को लेकर शहर जिला कांग्रेस ने रखी बैठक।

रायपुर : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद श्री राहुल गांधी कल 02 सितम्बर दोपहर 01ः00 बजे मेला ग्राउंड नया रायपुर मे विशाल राजीव युवा मितान सम्मेलन को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी के रायपुर आगमन की तैयारी को लेकर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा कांग्रेस भवन गांधी मैदान मे बैठक रखी गयी। कार्यक्रम को वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा संसदीय सचिव विकास उपाध्याय महापौर एजाज ढेबर विधायक कुलदीप जुनेजा सभापति प्रमोद दुबे शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे ने संबोधित किया। 

कार्यक्रम मे सत्यनारायण्ण शर्मा जी ने कहा कि भूपेश बघेल ने सभी वर्गो के लिए काम किया है। राहुल गांधी  का आना हम सब लोगो के लिए गौरव की बात है। उन्होने कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी के साथी व कार्यकर्ता अधिक से अधिक संख्या मे पहुचने के लिए आहवान किया। 

महापौर एजाज ढेबर ने कहा कि भूपेश बघेल की सरकार ने साढे चार साल मे सभी वर्गो मे कुछ न कुछ दिया हैं । अब हमे 2 से 3 माह संगठन सरकार के लिये देना है। सभापति प्रमोद दुबे ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी ने पूरे देश मे कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक यात्रा कर पूरे देश मे संदेश दिया है। स्वाभाविक तौर से उनके सदेशो को हमे अधिक से अधिक लोगो तक पहुचाना है। 

कार्यक्रम को सफल बनाने कांग्रेस के नेताओ ने  पार्षद ब्लॉक अध्यक्ष वार्ड अध्यक्ष राजीव युवा मितान क्लब के पदाधिरियो को एवं शहर कांग्रेस के पदाधिकारियो महिला कांग्रेस मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियो को निर्देशित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने अधिक से अधिक संख्या मे अपने कार्यकर्ताओ के साथ सभा स्थल पहुचे। बैठक मे सर्वसम्मति से 10 जोन के राजीव युवा मितान क्लब के समनव्यक तथा 10 जोन प्रभारी बनाए गए है। जिनकी सुची निम्नलिखित है।

इस बैठक मे ज्ञानेश शर्मा पंकज शर्मा नागभूषण यादव संगीता दुबे सुंदर जोगी सुरेश ठाकुर मदन तालेड़ा रियाज अहमद रितेश त्रिपाठी श्रीकुमार मेनन शीतल कुलदीप बोगा कामरान अंसारी प्रवक्ता मो. मजिद फहीम प्रशांत ठेंगडी नवीन चंद्राकर सुमीत दास दीपा बग्गा सचिन शर्मा दाउलाल साहू सहदेव व्यवहार माधव साहू देव कुूमार साहू अशोक ठाकुर संजय सोनी अरूण जंघेल बाकर अब्बास अमित नायडू ममता राय गंगा यादव भोजकुमारी यदू आदि उपस्थित थे।

मोहम्मद फहीम
प्रवक्ता 
शहर जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर

More Photo

    Record Not Found!


More Video

    Record Not Found!


Related Post

Leave a Comments

Name

Contact No.

Email