राजधानी

मुफ्त बिजली, गैस सिलेंडर में 500 रुपए की सब्सिडी... खैरागढ़ में प्रियंका गांधी ने लगाई घोषणाओं की झड़ी

मुफ्त बिजली, गैस सिलेंडर में 500 रुपए की सब्सिडी... खैरागढ़ में प्रियंका गांधी ने लगाई घोषणाओं की झड़ी

'द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार 

खैरागढ़ में प्रियंका गांधी ने 8 बड़ी घोषणाएं की है। छत्तीसगढ़ महतारी न्याय योजना के तहत गैस सिलेंडर रिफिल करने पर 500 रुपए की सब्सिडी मिलेगी। 200 ​यूनिट तक बिजली बिल माफ होगा। महिलाओं द्वारा संचालित स्वयं सहायता समूह का कर्ज माफ किया जाएगा। महिलाओं के सक्षम योजना अंतर्गत लिए गए ऋण भी माफ किए जाएंगे। प्रियंका ने जालबांधा में आयोजित सभा में ये बातें कही।

No description available.

श्रीमती प्रियंका गांधी जी द्वारा घोषित की गई घोषणाएँ:

1. सिलेंडर रिफिल करने पर 500 रुपए की सब्सिडी घर की महिला के बैंक खाते में 
2. 200 यूनिट तक बिजली फ्री, अधिक खपत पर 200 यूनिट प्रति माह तक नि:शुल्क बिजली 
3. महिला स्व-सहायता समूहों तथा सक्षम योजनांतर्गत लिए गए ऋण माफ
4. आगामी वर्षों में 700 नवीन ग्रामीण औद्योगिक पार्कों की स्थापना
5. राज्य के सभी सरकारी स्कूल को स्वामी आत्मानंद इंग्लिश एवं हिन्दी मीडियम स्कूलों में अपग्रेड करेंगे
6. छत्तीसगढ़ के निवासियों के सड़क दुर्घटनाओं में तथा अन्य आकस्मिक दुर्घटनाओं में मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत नि:शुल्क इलाज
7. परिवहन व्यवसाय से जुड़े 6,600 से अधिक वाहन मालिकों के वर्ष 2018 तक के 726 करोड़ राशि के बकाया मोटरयान कर, शास्ति और ब्याज के कर्ज की माफ
8. राज्य के किसानों से “तिवरा” को भी समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा

More Photo

    Record Not Found!


More Video

    Record Not Found!


Related Post

Leave a Comments

Name

Contact No.

Email