राष्ट्रीय

बारिश के चलते चार्टर्ड प्लेन लैंडिंग के दौरान रनवे पर क्रैश...

बारिश के चलते चार्टर्ड प्लेन लैंडिंग के दौरान रनवे पर क्रैश...

बारिश के चलते रनवे पर फिसला, दो हिस्सों में टूटा और आग लग गई; 3 घायल

मुंबई : मुंबई एयरपोर्ट पर गुरुवार को एक चार्टर्ड प्लेन लैंडिंग के दौरान रनवे पर क्रैश हो गया। दरअसल, प्लेन रनवे पर बारिश के चलते फिसल गया था। इसके बाद वह दो हिस्सों में टूट गया और उसमें आग लग गई। मामले की जानकारी मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया गया। प्लेन में 6 पैसेंजर्स और 2 क्रू मेंबर सवार थे।

VIDEO में देखें कैसे मुंबई एयरपोर्ट के रनवे पर फिसला चार्टर प्लेन, विमान के  हुए दो टुकड़े, 8 लोग घायल - mumbai runway mumbai airport charter plane  crash-mobile

जिनमें से 3 लोग घायल हुए हैं, उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन ने बताया कि विशाखापट्टनम से मुंबई आ रहा वीएसआर वेंचर्स लियरजेट 45 एयरक्राफ्ट यहां रनवे 27 पर फिसल गया। मुंबई में भारी बारिश हो रही है, इसके चलते विजिबिलिटी 700 मीटर रह गई है। इसी वजह से यह घटना हुई।(एजेंसी)

More Photo

    Record Not Found!


More Video

    Record Not Found!


Related Post

Leave a Comments

Name

Contact No.

Email