रायपुर

कुदरगढ़ धाम में मत्था टेककर भाजपा प्रत्याशियों ने किया चुनाव अभियान का शंखनाद

कुदरगढ़ धाम में मत्था टेककर भाजपा प्रत्याशियों ने किया चुनाव अभियान का शंखनाद

हाशिम खान 

प्रेमनगर के भाजपा प्रत्याशी भूलन सिंह मरावी, भटगांव विधानसभा प्रत्याशी लक्ष्मी राजवाड़े व प्रतापपुर विधानसभा प्रत्याशी शकुंतला सिंह पोर्ते ने पूजा अर्चना कर मांगा आशीर्वाद

सूरजपुर जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेंगे-बाबूलाल अग्रवाल

No description available.

सूरजपुर:-सूरजपुर जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रो मे भाजपा के घोषित प्रत्याशियों ने कुदरगढ़ धाम मे मत्था टेककर व विधिवत पूजा अर्चना कर चुनाव मे जीत के लिए आशीर्वाद के साथ चुनाव अभियान का शुभारंभ कर दिया है। प्रेमनगर क्षेत्र क्रमांक 04 के भाजपा प्रत्याशी भूलन सिंह मरावी, भटगांव क्षेत्र क्रमांक 05 से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, प्रतापपुर क्षेत्र क्रमांक 06 से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती शकुंतला पोर्ते व वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा, भाजपा जिला अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल की अगुवाई में जिले भर के भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं  के साथ बागेश्वरी देवी कुदरगढ़ी धाम पर पहुंच कर एक साथ तीनों प्रत्याशियों ने मत्था टेककर आशीर्वाद मांगा।
 
भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश तिवारी ने किया जोरदार स्वागत

ओड़गी के भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री राजेश तिवारी जी ने भाजपा जिला अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल के साथ सूरजपुर जिले के तीनों विधानसभा के प्रत्याशियो का कुदरगढ़ पहुंचते ही माता की चुनरी भेटकर ढोल नगाड़े के साथ जोरदार स्वागत किया. 

भाजपा प्रत्याशियों ने किया कार्यकर्ताओं के साथ सहभोज

कुदरगढ़ धाम में दर्शन पश्चात तीनों भाजपा प्रत्याशियों ने सूरजपुर जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र से हजारों की संख्या मे पहुंचे भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं व समर्थको के साथ चुनावी रणनीति पर चर्चा के साथ सहभोज किया।

इस दौरान जिला महामंत्री राजेश अग्रवाल महलवाला, जिला कोषाध्यक्ष थलेश्वर साहू, रामू गोस्वामी, अशोक सिंह, शिव प्रसाद सिंह, महेश्वर पैकरा, सुमन विजय प्रताप सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष रविंद्र भारती, महामंत्री सावन गोयल, आशीष प्रताप सिंह, शिव राजवाड़े, सुमित साहू, राजेश साहू, अभय तिवारी, महिला मोर्चा जिला महामंत्री नूतन विश्वाश, जिला सहमीडिया प्रभारी संस्कार अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष जगमोहन सिंह, जयप्रकाश उपाध्याय, रामशिरोमणि साहू, शहर मंडल अध्यक्ष अजय अग्रवाल, सुरेंद्र राजवाड़े, सत्यनारायण जायसवाल, सुभाष राजवाड़े, मोहन शर्मा, देवधन बिंझिया, राजकुमार गुप्ता, अक्षय तिवारी, मार्तण्ड  साहू, रामेश्वर वैश्य, केशव गुप्ता, सुनील साहू, राजेश यादव, भगवान मिश्रा, सतीश तिवारी, प्रमोद तायल, दरोगा सिंह, संत साहू, आसुतोष दुबे सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More Photo

    Record Not Found!


More Video

    Record Not Found!


Related Post

Leave a Comments

Name

Contact No.

Email