× Popup Image
Garja Chhattisgarh News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    PM मोदी ने बुलाई हाई-लेवल मीटिंग, सचिवों के साथ विकास और प्रदर्शन पर हुई समीक्षा

    PM मोदी ने बुलाई हाई-लेवल मीटिंग, सचिवों के साथ विकास और प्रदर्शन पर हुई समीक्षा

    IMD की चेतावनी: पश्चिमी विक्षोभ का असर, गरज-चमक और भारी बारिश के लिए रहें तैयार

    IMD की चेतावनी: पश्चिमी विक्षोभ का असर, गरज-चमक और भारी बारिश के लिए रहें तैयार

    कितनी बढ़ेगी आपकी सैलरी? 338% तक बढ़ोतरी का पूरा कैलकुलेशन समझिए

    कितनी बढ़ेगी आपकी सैलरी? 338% तक बढ़ोतरी का पूरा कैलकुलेशन समझिए

    केतन केस में नया मोड़! सिया के भाई साहिल ने खोले कई अहम राज

    केतन केस में नया मोड़! सिया के भाई साहिल ने खोले कई अहम राज

    गैस सिलेंडर धारकों के लिए नया नियम लागू, 30 दिनों के भीतर निपटाएं जरूरी प्रक्रिया

    गैस सिलेंडर धारकों के लिए नया नियम लागू, 30 दिनों के भीतर निपटाएं जरूरी प्रक्रिया

  • छत्तीसगढ़
    शिक्षा के क्षेत्र में सूरजपुर की ऊँची उड़ान : राज्य के शीर्ष पाँच में जिले के तीन पीएम श्री विद्यालय

    शिक्षा के क्षेत्र में सूरजपुर की ऊँची उड़ान : राज्य के शीर्ष पाँच में जिले के तीन पीएम श्री विद्यालय

    मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत 22,495 मरीजों को मिला निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

    मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत 22,495 मरीजों को मिला निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

    छात्रावासों में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई, भृत्य और अधीक्षक निलंबित

    छात्रावासों में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई, भृत्य और अधीक्षक निलंबित

    बालोद

    बलोदा बाजार

    बलरामपुर

    बस्तर

    बेमेतरा

    बीजापुर

    बिलासपुर

    दन्तेवाड़ा

    धमतरी

    दुर्ग

    गरियाबंद

    जशपुर

    जान्जगीर-चाम्पा

    कोण्डागांव

    कोरबा

    कोरिया

    कांकेर

    कवर्धा

    महासमुन्द

    मुंगेली

    नारायणपुर

    रायगढ़

    राजनांदगांव

    रायपुर

    सूरजपुर

    सुकमा

    सरगुजा

    गोरेला पेंड्रा मरवाही

    खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

    मोहला मानपुर चौकी

    सारंगढ़-बिलाईगढ़

    मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

    सक्ति

  • संपादकीय
  • विश्व
    ब्रिटेन को मिला बड़ा झटका, प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने छोड़ी कुर्सी

    ब्रिटेन को मिला बड़ा झटका, प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने छोड़ी कुर्सी

    पाकिस्तान में ड्रोन स्ट्राइक से हड़कंप, अफगानिस्तान ने आतंकियों के कैंप किए तबाह

    पाकिस्तान में ड्रोन स्ट्राइक से हड़कंप, अफगानिस्तान ने आतंकियों के कैंप किए तबाह

    अमेरिका में बड़ा विमान हादसा: बी-52 बॉम्बर गिरा, 8 की जान गई

    अमेरिका में बड़ा विमान हादसा: बी-52 बॉम्बर गिरा, 8 की जान गई

    स्काइडाइविंग विमान हादसा: क्रैश में 12 लोगों की दर्दनाक मौत, इलाके में शोक

    स्काइडाइविंग विमान हादसा: क्रैश में 12 लोगों की दर्दनाक मौत, इलाके में शोक

    भूकंप के तेज झटकों से दहला फिलीपींस, भारी तबाही और अफरा-तफरी

    भूकंप के तेज झटकों से दहला फिलीपींस, भारी तबाही और अफरा-तफरी

  • मनोरंजन
    सोनू निगम बने नए टैलेंट के हमसफ़र, लॉन्च किया ‘आई बिलीव योर म्यूज़िक’

    सोनू निगम बने नए टैलेंट के हमसफ़र, लॉन्च किया ‘आई बिलीव योर म्यूज़िक’

    'अनकही' में दिखेगा रिश्तों का भावनात्मक सफर

    'अनकही' में दिखेगा रिश्तों का भावनात्मक सफर

    ₹90 करोड़ की दो बुगाटी टूरबिलॉन की मालकिन बनीं उर्वशी रौतेला

    ₹90 करोड़ की दो बुगाटी टूरबिलॉन की मालकिन बनीं उर्वशी रौतेला

    ‘धमाल 4’ का चटपटा सरप्राइज बना ‘चटनी’ गीत

    ‘धमाल 4’ का चटपटा सरप्राइज बना ‘चटनी’ गीत

    इतिहास रच गया उर्वशी रौतेला का लग्ज़री हैंडबैग

    इतिहास रच गया उर्वशी रौतेला का लग्ज़री हैंडबैग

  • रोजगार
    मुख्यमंत्री आईटी फेलोशिप के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 जुलाई तक बढ़ी

    मुख्यमंत्री आईटी फेलोशिप के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 जुलाई तक बढ़ी

    जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प 22 मई को आयोजित होगा

    जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प 22 मई को आयोजित होगा

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

  • राजनीति
    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

  • खेल
    गोवा में युवी का ‘नो प्लान’ वेकेशन, अभिषेक-नमन ने दिया यादों से भरा सरप्राइज

    गोवा में युवी का ‘नो प्लान’ वेकेशन, अभिषेक-नमन ने दिया यादों से भरा सरप्राइज

    भारत की शानदार जीत, विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान 64 रन से पराजित

    भारत की शानदार जीत, विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान 64 रन से पराजित

    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

  • राजधानी
    राज्यपाल श्री डेका ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की सौजन्य भेंट

    राज्यपाल श्री डेका ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की सौजन्य भेंट

    नक्सली पीड़ित परिवारों और शहीदों के परिजनों से मिले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

    नक्सली पीड़ित परिवारों और शहीदों के परिजनों से मिले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

    उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने बोड़ागांव में ग्रामीणों के बीच चौपाल लगाकर किया संवाद

    उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने बोड़ागांव में ग्रामीणों के बीच चौपाल लगाकर किया संवाद

    बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों, होटलों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा विशेष ऑडिट

    बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों, होटलों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा विशेष ऑडिट

    राज्यपाल श्री डेका से क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने की भेंट

    राज्यपाल श्री डेका से क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने की भेंट

  • ज्योतिष
    मिसकैरेज की चुप्पी की भारी कीमत: 7 करोड़ महिलाओं के सामने नौकरी छोड़ने की नौबत

    मिसकैरेज की चुप्पी की भारी कीमत: 7 करोड़ महिलाओं के सामने नौकरी छोड़ने की नौबत

    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

  • गैजेट्स
    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

  • संपर्क

राष्ट्रीय

Previous12...484950515253545556Next

रिमांड के खिलाफ HC पहुंचे संजय सिंह

Posted on :13-Oct-2023
रिमांड के खिलाफ HC पहुंचे संजय सिंह

नई दिल्ली। आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी द्वारा गिरफ्तार आप नेता संजय सिंह ने जांच एजेंसी खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया है। उन्होंने ट्रायल कोर्ट द्वारा ईडी को दी रिमांड को भी चुनौती दी है। संजय सिंह की इस याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट आज सुनवाई करेगा।

जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं आप नेता: ED
मंगलवार को ईडी की रिमांड पूरी होने के बाद आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से अदालत उनकी रिमांड को तीन दिन के लिए बढ़ा दिया था। ईडी ने अदालत को बताया कि आप नेता जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। साथ ही एजेंसी ने कहा कि संजय सिंह के सहयोगी सर्वेश मिश्रा भी जांच में साथ नहीं दे रहे हैं।

Read More

राखी सावंत के खिलाफ तनुश्री दत्ता ने दर्ज करवाई FIR, लगाए गंभीर आरोप

Posted on :13-Oct-2023
राखी सावंत के खिलाफ तनुश्री दत्ता ने  दर्ज करवाई FIR, लगाए गंभीर आरोप

मुंबई : बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता अपनी फिल्मों से ज्यादा तीखे बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं। अब एक्ट्रेस ने ड्रामा क्वीन राखी सावंत के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। एक्ट्रेस का आरोप है कि राखी ने उनकी इंडस्ट्री में इमेज खराब कर दी जिसके कारण उनका करियर बर्बाद हो गया। इसके अलावा एक्ट्रेस ने अभिनेता नाना पाटेकर पर भी निशाना साधा।

तनुश्री ने कहा कि, 'ये पूरा मामला साल 2008 का है। जब एक गाने के लिए राखी को रिप्लेस कर मुझे साइन किया गया था। इसके बाद राखी ने बवाल खड़ा कर दिया। फिर बाद में मेरे साथ खेल खेला गया और राखी को प्रोड्यूसर ने फिर से मेरी जगह साइन कर लिया। ये सब मेरे खिलाफ जानबूझकर किया गया था। हालांकि ये फिल्म कभी भी रिलीज नहीं हो पाई।'

तनुश्री ने आगे कहा कि, 'साल 2018 में मीटू मूवमेंट के दौरान राखी की वजह से मुझे काफी इमोशनल ट्रामा झेलना पड़ा था। उसने उस वक्त जो भी मेरे बारे में कहा मेरे पास आजतक हर चीज का सबूत है जो कि मैंने मुंबई पुलिस को दे दिया। अब पुलिस ने उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है मुझे उम्मीद है कि पुलिस जल्द ही सख्त एक्शन लेगी।' तनुश्री ने आगे बातचीत में अभिनेता नाना पाटेकर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि, 'नाना की इमेज इंडस्ट्री में कुछ खास नहीं है। वह हीरोइनों के साथ अफेयर करते हैं। वह परिवार के साथ नहीं रहते। अच्छा इंसान वो होता है जो अपने परिवार के साथ रहे। उनके तो अभिनेत्रियों के साथ लिंकअप की खबरें सामने आती रहती हैं। हर कोई जानता है कि, नाना के अपने परिवार के साथ अच्छे संबंध नहीं है।'

Read More

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्वास्थ्य मेंला संपन्न

Posted on :13-Oct-2023
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्वास्थ्य मेंला संपन्न

राकेश यादव

ग्रामीणों एवं शहरवासियों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराकर ली दवाईयाॅं 

छिंदवाड़ा/जुन्नारदेव :
विगत दिन कलेक्टर मनोज पुष्प के निर्देशानुसार एवं पार्थ जायसवाल मुख्य कार्यापालन अधिकारी जिला पंचायत छिन्दवाडा तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जी.सी चैरसिया के मार्गदर्शन में विकासखण्ड जुन्नारदेव में आयुष्मान भवः कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य मेला आयोजित किया गया। उक्त स्वास्थ्य मेले में मेडिकल कॉलेज एवं जिला चिकित्सालय के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा शिविर में आए हुए मरीजों का नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाये प्रदान कि गई।स्वास्थ्य मेले में कुल 2400 मरीजों का पंजीयन कर उन्हें स्वास्थ्य सेवायें उपलब्ध कराई गयी।

जिसमे नाक, कान गला के 443, मेडीसिन के 396, स्त्री रोग 469, शिशु रोग के 140 नेत्र रोग के 174 दंत रोग के 228 चर्म रोग के 147 मानसिक रोग के 28 कैंसर 01 मरीजों को उपचार प्रदान कर उन्हें स्वास्थ्य लाभ दिया गया। साथ ही 43 व्यक्तियों के स्पुटम जाँच की गई। मरीजों की पैथालॉजी जाँच की गई। 08 व्यक्तियों के दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाये एवं 61 हितग्राहियों की आभा आईडी बनाई गई । 

स्वास्थ्य शिविर में अजवानी स्पोर्ट्स फाऊंडेशन एवं मोहम्मदिया एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी के सौजन्य से समस्त मरीजों को बिस्कुट के पैकेट एवं शुद्ध जल प्रदान किया गया।आयुष्मान भवः स्वास्थ्य मेले में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ कथवास (डीटीओ) जिला मीडिया अधिकारी प्रमोद वासनिक, जिला कार्यक्रम प्रबंधक शैलेन्द्र सोमकुवर भी उपस्थित हुए। कार्यक्रम के अंत में खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. रविन्द्र बाथम द्वारा मेडिकल कॉलेज एवं जिला चिकित्सालय से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों, जनता जनार्दन, स्वयं सेवी संस्था के कार्यकर्ता तथा मेले में सहयोगी समस्त अधिकारी कर्मचारी पत्रकार बंधुओं का अभार व्यक्त किया गया।

Read More

डा राममनोहर लोहिया को उनकी पुण्यतिथि पर किया गया याद

Posted on :13-Oct-2023
डा राममनोहर लोहिया को उनकी पुण्यतिथि पर किया गया याद

विवेक जैन

बागपत, उत्तर प्रदेश : देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों में शुमार डा राममनोहर लोहिया जी को उनकी पुण्यतिथि पर जनपदभर में याद किया गया। समाजवादी पार्टी के जिला मुख्यालय पर कार्यकर्त्ताओं ने डा राममनोहर लोहिया के चित्र पर माल्यार्पण करके व पुष्प चढ़ाकर कर अपनी श्रद्धांजली अर्पित की। इस अवसर पर सपा के प्रदेश सचिव हाजी शकील शाह ने कहा कि लोहिया जी ने वो रास्ता दिखाया जो आज भी प्रासंगिक है। आज भी अगर हम उनके दिखाये रास्ते और सिद्धांतों पर चलें तो समाज की तमाम समस्याओं का समाधान हो सकता है।

शकील शाह ने कहा कि आज तक भी देश के शोषित, वंचित, पीड़ित लोगो को समाज में वो हक और सम्मान नहीं मिला, उनके लिए डॉ लोहिया जी ने अपना पूरा जीवन अर्पित कर दिया। शकील शाह ने कहा कि वह और उनकी समाजवादी पार्टी लोहिया जी के सिद्धान्तों के साथ आगे बढ़ रहे है और देश पर शहीद हुए देशभक्तों और स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों के सपनो का खुशहाल भारत बनाना चाहते है। उन्होने लोगों से डा राममनोहर लोहिया जी के महान व्यक्तित्व से प्रेरणा लेने की बात कही। इस अवसर पर सपा के अनेकों कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

Read More

विश्व दृष्टि दिवस पर लायंस क्लब बागपत ने लगाया फ्री आई कैंप

Posted on :13-Oct-2023
विश्व दृष्टि दिवस पर लायंस क्लब बागपत ने लगाया फ्री आई कैंप

विवेक जैन

बागपत, उत्तर प्रदेश : बागपत नगर के वात्सायन पैलेस में विश्व दृष्टि दिवस पर लायंस क्लब बागपत द्वारा एक फ्री आई कैंप लगाया गया गया। लायंस क्लब बागपत के अध्यक्ष महेश शर्मा की अध्यक्षता में कैंप का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आये मरीजों की आंखो का डाक्टर द्वारा परीक्षण किया गया और उनको आंखों की सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। आई कैंप में जांच के उपरान्त अनिता, रेवती, सन्तोष, विमला, सोनबीरी, शांति आदि महिलाओं को लायंस क्लब बागपत द्वारा निशुल्क चश्मे दिये गये। आई कैंप के सफल आयोजन में लायंस क्लब बागपत के महेश शर्मा, समय सिंह, प्रमोद प्रकाश शर्मा, राजपाल शर्मा, राजेन्द्र यादव, विजयपाल यादव सहित लायंस क्लब के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों का सहयोग रहा।

Read More

प्रेम प्रसंग के चलते 24 वर्षीय विवाहित महिला की हत्या

Posted on :12-Oct-2023
प्रेम प्रसंग के चलते 24 वर्षीय विवाहित महिला की हत्या

 आगर मालवा। जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, प्रेम प्रसंग के चलते 24 वर्षीय विवाहित महिला की हत्या कर दी गई है। सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर, पोस्टमॉर्टेम के लिए अस्पताल भेज दिया है। मामला बड़ौद थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना ग्राम बिजानगरी का है। यहां खून से लतपथ महिला की लाश घर में पड़ी मिली, जिसकी तलवार से गला रेत कर हत्या की गई है। सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा किया, वहीं प्रथम दृष्टया से मामला ऑनर किलिंग का प्रतीत हो रहा है। पुलिस द्वारा मृतिका के भाई से पूछताछ कर रही है। वहीं पुलिस को पूछताछ में यह भी पता चला कि मृतिका महिला का शादी के बाद भी चाचन्नी राजस्थान निवासी अरबाज से अवैध संबंध था।

Read More

लॉयन दीपक गोयल विश्व दृष्टि दिवस पर लोगों को कर रहे जागरूक

Posted on :12-Oct-2023
लॉयन दीपक गोयल विश्व दृष्टि दिवस पर लोगों को कर रहे  जागरूक

विवेक जैन 

- आंखो के प्रति सतर्कता बरते और दृष्टिहीनों के लिए मरणोपरान्त आंखे दान करने का ले संकल्प - लॉयन दीपक गोयल, रिजनल चेयरमैन

- दीपक गोयल अग्रवाल मण्ड़ी टटीरी के सुप्रसिद्ध समाजसेवी है और लायंस क्लब सहित अनेकों संस्थाओं में महत्वपूर्ण योगदान कर रहे है

बागपत, उत्तर प्रदेश। अग्रवाल मण्ड़ी टटीरी के सुप्रसिद्ध समाजसेवी और लायंस क्लब के रिजनल चेयरमैन लायन दीपक गोयल विश्व दृष्टि दिवस पर विभिन्न सोशल मीड़िया प्लेटफार्मो और व्यक्तिगत रूप से लोगों को आंखो की सुरक्षा के प्रति जागरूक कर रहे है। लायन दीपक गोयल 12 वर्षो तक लायंस क्लब अग्रवाल मण्ड़ी टटीरी के सचिव पद और वर्ष 2021-22 में अध्यक्ष पद को सुशोभित कर चुके है। दीपक गोयल के सामाजिक कार्यो में महत्वपूर्ण योगदान से वह वर्ष 2022-23 में लायंस क्लब के जोन चेचरमैन चुने गये और वर्ष 2023-24 में उनको रिजनल चेयरमैन का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया। दीपक गोयल ने बताया कि विश्व दृष्टि दिवस की शुरूआत मूलरूप से वर्ष 2000 में लायंस क्लब इंटरनेशनल फाउंडेशन के साइटफर्स्ट कैंपेन द्वारा की गयी थी। पहला विश्व दृष्टि दिवस 12 अक्टूबर को मनाया गया था। लॉयन दीपक गोयल ने बताया कि दुनियाभर में एक अरब से अधिक लोग ऐसे है जो ठीक से देख नही पाते है। 

दृष्टि के कमजोर हाने के कारण लोगों को दैनिक जीवन में अनेकों परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लोगों को आंखों की सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए ही विश्व दृष्टि दिवस मनाया जाता है। लायन दीपक गोयल ने लोगों से आंखो की दृष्टि कमजोर होने पर तुरंत डाक्टर से परामर्श लेने को कहा, जिससे समय पर दृष्टि का ईलाज किया जा सके और बीमारी गंभीर अवस्था तक ना पहुॅंच पाएं। इसके अलावा उन्होंने लोगों से मृत्युपरान्त अपनी ऑंखे दान करने का आहवान किया। लायन दीपक गोयल ने लायंस क्लब इंटरनेशनल द्वारा विश्व भर में निरन्तर लगाये जा रहे फ्री आई कैम्पो की जमकर सराहना की और समाजसेवी कार्यो के लिए लायंस क्लब इंटरनेशनल से जुड़े हर व्यक्ति का आभार व्यक्त किया।

Read More

बिहार ट्रेन हादसे में चार यात्रियों की मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Posted on :12-Oct-2023
बिहार ट्रेन हादसे में चार यात्रियों की मौत;  रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

नई दिल्ली: बिहार में दिल्ली-हावड़ा रूट पर 12506 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस डिरेल (North East Express Derails) हो गई है. जानकारी के मुताबिक, ट्रेन की सभी बोगियां पटरी से उतर गईं. ट्रेन की 6 बोगियां (North East Express Accident)पलट गई हैं. अब तक 4 यात्रियों की मौत की खबर है. जबकि बक्सर के डीएम ने एक यात्री के मौत की पुष्टि की है. घायलों के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हो चुका है.  मौके पर 15 एंबुलेंस, 4-5 बसें और एसडीआरएफ की टीम भेजी गई है. एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को भी भेजा गया है.

भारतीय रेलवे ने कहा, "ट्रेन संख्या डीएन 12506 (आनंद विहार टर्मिनल से कामाख्या) एक्सप्रेस जब रघुनाथपुर स्टेशन की डीएन मेन लाइन से गुजर रही थी, तभी उसके 6 डिब्बे पटरी से उतर गए. हताहत या घायल होने के संबंध में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है."

मीडिया इनपुट 

Read More

सपा कार्यकर्ताओ ने मनाई लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती

Posted on :12-Oct-2023
सपा कार्यकर्ताओ ने मनाई लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती

विवेक जैन

बागपत, उत्तर प्रदेश : समाजवादी पार्टी कार्यालय बागपत में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक व महान समाजवादी नेता लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती मनाई गई। सभी ने उनके चित्र पर फूल माला पहनाकर उन्हें नमन किया और उनके विचारों व सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव हाजी शकील शाह ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण के जीवन पर प्रकाश डाला और देश व समाज के लिए उनके द्वारा किए गए कार्य गिनाये। उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने सम्पूर्ण क्रांति नामक आन्दोलन चलाया।

वह एक उदारवादी राजनीतिज्ञ और समाज सेवी थे, जिस कारण लोग  उन्हें लोक नायक कहते है। वह एक महान विचारक तथा  समाजवादी नेता थे। उन्होंने सभी से लोकनायक जयप्रकाश नारायण के महान व्यक्तित्व से प्रेरणा लेने की बात कही। इस अवसर पर हाजी निजात खान जिला महासचिव, वाहिद कुरैशी, बब्बू सिद्धकी सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Read More

सातग्वारी पंचायत के ग्रामीणों ने की सड़क निर्माण की मांग

Posted on :12-Oct-2023
सातग्वारी पंचायत के ग्रामीणों ने की सड़क निर्माण की मांग

राकेश यादव

रोड नहीं तो वोट नहीं का बैनर, होगा चुनाव का बहिष्कार

छिन्दवाड़ा/जुन्नारदेव : विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सातग्वारी स्थित ग्राम जंगलडेहरी के भैसाईढाना में सड़क मार्ग निर्माण की मांग को लेकर गांव के मुख्य सड़क पर बैनर लगाकर लगाकर रोड नहीं तो वोट नहीं का संदेश दिया। ग्रामवासियों ने  बताया कि ग्राम जंगलडेहरी के भैसाईढाना पोस्ट आकिया में सड़क निर्माण के लिए विगत कई वर्षों से मांग की जा रही है। लेकिन ग्रामीणों की यह मांग आज तक पूरी नहीं हुई।

जिसको लेकर आगामी विधानसभा चुनाव में 2023-24 का बहिष्कार किया जाएगा। इस अवसर पर उपस्थित नागरिक के नाम रामदयाल यदुवंशी, झाड़ू विश्वकर्मा, मन्नू वट्टी, संपत धुर्वे ,भारत वट्टी, नवलसिंग वट्टी, मोहन यदुवंशी इमरती परते, कलसिया परते सहित अन्य ग्रामवासी उपस्थित थे।

Read More

टटीरी के सुप्रसिद्ध समाजसेवी डॉ संजय तोमर ने लगाया 27 वां फ्री हेल्थ कैम्प

Posted on :11-Oct-2023
टटीरी के सुप्रसिद्ध समाजसेवी डॉ संजय तोमर ने लगाया 27 वां फ्री हेल्थ कैम्प

- डॉ संजय तोमर अग्रवाल मंडी टटीरी के सुप्रसिद्ध समाजसेवी हैं और अपने समाजसेवी कार्यो से टटीरी का नाम देशभर में रोशन कर रहे है - विपुल जैन, नेशनल अवार्डी

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। जनपद बागपत के अग्रवाल मंडी टटीरी में सुप्रसिद्ध समाजसेवी डॉ संजय तोमर द्वारा एक फ्री कैम्प का आयोजन किया गया। डॉ संजय तोमर द्वारा लगाया गया यह 27 वां फ्री कैम्प है। जिसका आयोजन डॉ करम सिंह तोमर मेमोरियल क्लिनिक में किया गया। कैंप में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक सैंकड़ो जनरल पेशेंट, डायबिटिक पेशेंट सहित अनेकों बीमारियों की आधुनिक मशीनों द्वारा जांच की गई। इस अवसर पर उपस्थित नेशनल अवार्डी एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन ने बताया कि डॉ संजय तोमर अग्रवाल मंडी टटीरी के सुप्रसिद्ध समाजसेवी हैं और अपने समाजसेवी कार्यो से टटीरी का नाम देशभर में रोशन कर रहे है। कैम्प के आयोजन में  डॉ बादल प्रताप सिंह, डॉ यश प्रताप सिंह, गुलफाम, गौरव अरोड़ा, गौरव जैन, नदीम, शाहरुख, राजीव प्रधान, हरीश ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।

Read More

चीनी स्मार्टफोन निर्माता वीवो के खिलाफ ईडी की कार्रवाई, धन शोधन मामले में चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया

Posted on :11-Oct-2023
चीनी स्मार्टफोन निर्माता वीवो के खिलाफ ईडी की कार्रवाई, धन शोधन मामले में चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया

नई दिल्‍ली : प्रवर्तन निदेशालय ने चीनी स्मार्टफोन निर्माता वीवो के खिलाफ धन शोधन की अपनी जांच के तहत मंगलवार को लावा इंटरनेशनल मोबाइल कंपनी के प्रबंध निदेशक (एमडी) और चीन के एक नागरिक सहित चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया. सूत्रों ने इन लोगों की गतिविधियों को भारत की आर्थिक संप्रभुता के लिए नुकसानदेह बताया है. ईडी ने एक स्थानीय अदालत को सौंपे हिरासत पत्र (रिमांड पेपर) में दावा किया कि चारों व्यक्तियों की कथित गतिविधियों ने वीवो, इंडिया को गलत तरीके से लाभ अर्जित करने में सक्षम बनाया. 

गिरफ्तार किये गये इन चारों की पहचान लावा इंटरनेशनल मोबाइल कंपनी के प्रबंध निदेशक हरि ओम राय, चीनी नागरिक गुआंगवेन कयांग, चार्टर्ड अकाउंटेंट नितिन गर्ग और राजन मलिक नामक व्यक्ति के रूप में हुई है. उन्हें धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत हिरासत में लिया गया है. 

इस बीच, यहां की एक अदालत ने इन चारों व्यक्तियों को ईडी की तीन दिन की हिरासत में भेज दिया. 

एजेंसी ने अदालत से कहा कि राय ने तीन अन्य के साथ ‘सांठगांठ' कर वीवो-चीन को फर्जी तरीके से वीवो-इंडिया के कॉरपोरेट आवरण के तहत देशभर में एक जटिल केंद्रीकृत संरचना स्थापित करने में सक्षम बनाया. एजेंसी ने कहा कि यह प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) के मौजूदा मानदंडों को दरकिनार कर और जाली पहचान पत्रों का उपयोग करके उनके स्वामित्व और नियंत्रण की वास्तविक प्रकृति को छिपा कर किया गया. 

ईडी ने कहा कि इस तरह उन्होंने सरकारी प्राधिकारों के साथ धोखाधड़ी की और इस प्रक्रिया में वीवो-इंडिया (वीवो-चीन द्वारा नियंत्रित) ने ‘‘भारत की आर्थिक संप्रभुता को नुकसान पहुंचाने'' के इरादे से अपने लिए गलत तरीके से भारी लाभ अर्जित किया. 

लावा इंटरनेशनल कंपनी को उसकी प्रतिक्रिया के लिए भेजे गए एक ई-मेल का तत्काल जवाब नहीं मिल पाया है. भारतीय मोबाइल फोन निर्माता कंपनी लावा इंटरनेशनल स्मार्टफोन बाजार में 1-2 प्रतिशत हिस्सेदारी होने का दावा करती है.

वीवो के प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी ‘‘अपने नैतिक सिद्धांतों का दृढ़ता से पालन करती है और कानूनी अनुपालन के लिए प्रतिबद्ध है. हालिया गिरफ्तारी हमें काफी चिंतित करती है. हम सभी उपलब्ध कानूनी विकल्पों का उपयोग करेंगे.''

एजेंसी ने वीवो और इससे जुड़े लोगों के ठिकानों पर पिछले साल जुलाई में छापा मारा था तथा चीनी नागरिकों एवं कई भारतीय कंपनियों की संलिप्तता वाले एक बड़े धन शोधन गिरोह का भंडाफोड़ करने का दावा किया था.

ईडी ने तब आरोप लगाया था कि वीवो ने भारत में कर की अदायगी से बचने के लिए 62,476 करोड़ रुपये ‘अवैध रूप से' चीन भेज दिए.

प्रमुख चीनी कंपनी वीवो पर यह कार्रवाई संघीय जांच एजेंसी के यह पाये जाने के बाद की गई है कि चीन के तीन नागरिक--जो 2018-21 के दौरान भारत से चले गये थे-- और उस देश के एक अन्य व्यक्ति ने भारत में 23 कंपनियों को निगमित किया, जिसमें उन्हें सीए नितिन गर्ग ने भी कथित तौर पर मदद की थी. 

ईडी के अनुसार, यह पाया गया कि इन 23 कंपनियों ने वीवो इंडिया को भारी मात्रा में रुपये अंतरित किए. इसके अलावा, बिक्री से प्राप्त 1,25,185 करोड़ रुपये की कुल आय में से वीवो इंडिया ने 62,476 करोड़ रुपये या कारोबार का लगभग 50 प्रतिशत भारत से बाहर, मुख्य रूप से चीन भेज दिया.

इस कार्रवाई को चीनी कंपनियों पर नकेल कसने के केंद्र सरकार के प्रयास के हिस्से के रूप में देखा जा रहा है. ये कंपनियां यहां संचालित होते हुए कथित तौर पर धन शोधन करने और कर चोरी जैसे गंभीर वित्तीय अपराधों में लिप्त हैं. इस कदम को ऐसी कंपनियों और उनसे जुड़े भारतीय संचालकों पर निरंतर कार्रवाई किये जाने के रूप में भी देखा जा रहा है. 

पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर दोनों देशों के बीच तीन साल से सैन्य गतिरोध जारी रहने के बीच यह घटनाक्रम हुआ. 

वीवो ने पांच जुलाई, 2022 को ईडी की तलाशी के बाद कहा था कि वह एक जिम्मेदार कंपनी है और कानूनों का पूरी तरह अनुपालन करने के लिए प्रतिबद्ध है. 

Read More

हरियाणा में बड़ा हादसा, कार-ट्रक में भिड़ंत, 6 युवकों की मौत

Posted on :11-Oct-2023
हरियाणा में बड़ा हादसा, कार-ट्रक में भिड़ंत, 6 युवकों की मौत

भिवानी. हरियाणा के भिवानी जिले में बड़ा हादसा हुआ है. यहां पर देर रात बलेनो कार में अपने दोस्त को घर छोड़ने जा रहे पांच दोस्तों की मौत हो गई. हादसे में कुल छह लोगों की जान गई है. रास्ते में कार की कैंटर से टक्कर हो गई और इस कारण सबकी मौत हो गई. सभी के शवों को सिविल अस्पताल में रखा गया है. एक शव की पहचान नहीं हुई हैं.

जानकारी के अनुसार, बलेनो कार में पांच दोस्त अपने दोस्त को घर छोड़ने जा रहे थे. इस दौरान कार ट्रक से पीछे से भिड़ गई. मरने वालों में लाडियानाली गाँव निवासी प्रदीप (30), गांव इंदीवाली निवासी रवी (22), नारनौंद के रहने वाले जितेंद्र (30), बुडेड़ा गाँव निवासी विकास (28) और नसीब (27) शामिल हैं. कैंटर के क्लीनर की पहचान अभी नहीं हो पाए है. सभी के शव भिवानी के चौधरी बंसीलाल नागरिक अस्पताल में लाए गए हैं. परिजन और बहल थाना पुलिस और अस्पताल में पहुंचे हुए हैं.

पुलिस ने बताया कि भिवानी के बहल क्षेत्र के गांव सेरला के पास मंगलवार देर रात करीब साढ़े 11 बजे यह घटना पेश आई है. चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दो अन्य ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ा. टक्कर इतनी जबदस्त थी कि बेलेनो कार का ऊपरी हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया.

क्लीनर की नहीं हुई पहचान

बहल थाना के सब इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह ने बताया कि देर रात शेरला गाँव के पास कार-ट्रक की टक्कर हो गई. कुल 6 लोगों की मौत की सूचना मिली थी. इस मामले में मृतकों की पहचान कर परिजनों को बुलाया गया है. ट्रक क्लीनर की पहचान नहीं हो पाई है. नागरिक अस्पताल पहुँचे लाडियावाली गाँव के सरपंच जितेन्द्र और ठेकेदार सुखबीर ने बताया कि ने बताया कि बलेनो कार में ये सभी साथी अपने दोस्त से बहल मिलने गए थे. इसी दौरान शेरला गाँव के पास ट्रक से भिड़ंत में हादसा हो गया.

Read More

मलयालम अभिनेत्री के साथ हुई विमान में उत्पीड़न, दर्ज कराई शिकायत

Posted on :11-Oct-2023
मलयालम अभिनेत्री के साथ हुई विमान में उत्पीड़न, दर्ज कराई शिकायत

कोच्चि। एक मलयालम फिल्म अभिनेत्री ने कोच्चि जाने वाली एयर इंडिया की उड़ान में एक पुरुष यात्री पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

यह घटना कथित तौर पर मंगलवार को मुंबई से उड़ान के दौरान हुई।

मंगलवार रात को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अभिनेत्री ने आरोप लगाया कि संबंधित साथी यात्री "नशे में और उपद्रवी" था।

ग्राउंड ऑफिस की प्रतिक्रिया थी निराशाजनक
घटना का विवरण देते हुए एक इंस्टाग्राम पोस्ट में, उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि एयरलाइन के ग्राउंड ऑफिस और फ्लाइट क्रू की प्रतिक्रिया "निराशाजनक" थी।

महिला ने अफसोस जताते हुए कहा कि एयर होस्टेस को रिपोर्ट करने के बावजूद, उड़ान भरने से ठीक पहले उसे दूसरी सीट पर स्थानांतरित करने की एकमात्र कार्रवाई की गई।

उन्होंने बताया कि यहां हवाईअड्डे पर उतरने के बाद, इस मुद्दे की सूचना हवाईअड्डे और एयरलाइन अधिकारियों को दी गई, जिन्होंने उन्हें वहां पुलिस सहायता चौकी पर भेज दिया।

इंस्टाग्राम पर शेयर की शिकायत की कॉपी
उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पेज पर इस संबंध में ईमेल के माध्यम से स्थानीय पुलिस के पास दर्ज शिकायत की एक प्रति भी साझा की।

उसे याद आया कि कैसे नशे में धुत यात्री ने उसकी सीट पर कब्जा कर लिया था और तीखी बहस में लग गया था। उसने उन पर अनुचित शारीरिक संपर्क सहित दुर्व्यवहार करने" का भी आरोप लगाया।

महिला ने कहा, मैंने तुरंत फ्लाइट में एयर होस्टेस को मामले की सूचना दी। हालांकि, एकमात्र कार्रवाई यह की गई कि मुझे तीन, चार पंक्ति आगे वाली बीच की सीट पर स्थानांतरित कर दिया गया। दुर्भाग्य से, उत्पीड़न करने वाले के खिलाफ कोई अन्य उपाय नहीं किया गया।

पुलिस की अब तक नहीं हुई अभिनेत्री से बात
इस बीच, नेदुम्बस्सेरी पुलिस ने बुधवार को कहा कि उन्हें उसकी ओर से एक ईमेल मिला है जिसमें इसे उसकी औपचारिक शिकायत मानने का अनुरोध किया गया है।

एक अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया, हम मामले की जांच कर रहे हैं। हम घटना के संबंध में अधिक जानकारी जुटाने के लिए उनसे संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, हमारी अभी तक उनसे फोन पर बात नहीं हो सकी है।

उन्होंने कहा कि अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है और उनसे संपर्क करने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

Read More

फर्जी सर्टिफिकेट: नर्सिंग कोर्स के नाम पर छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़!

Posted on :11-Oct-2023
फर्जी सर्टिफिकेट: नर्सिंग कोर्स के नाम पर छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़!

मुंबई: नर्सिंग कोर्स के नाम पर छात्राओं से ठगी का एक मामला सामने आया है. थाणे में एक संस्थान ने लाखों रुपए ऐंठकर फर्जी सर्टिफिकेट छात्राओं को दे दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर उड़ान इंस्टीट्यूट एंड एजुकेशन के एक डायरेक्टर सुनील झा को गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में अब तक 37 पीड़ित छात्राएं सामने आईं हैं. 

कल्याण के उड़ान इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन ने तकरीबन 37 विद्यार्थियों से 52 लाख रुपए फीस के तौर पर वसूले लेकिन जब कोर्स पूरा हुआ तो जाली सर्टिफिकेट पकड़ा दिया.  पुलिस ने मामला दर्ज कर डायरेक्टर को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दो फरार हैं.लड़कियों का आरोप है कि उन्हें जो सर्टिफिकेट दिया गया है वो फर्जी है.

छात्राओं ने क्या कहा?

छात्रा  रिद्धि इंदुलकर ने कहा कि हमारा GNM का कोर्स था जनरल नर्सिंग का कोर्स था. इसमें तीन साल का थ्योरी और 6 महीने के लिए इंटर्नशिप के लिए भेजा जाता है,ृ हमे बताया था कि कल्याण के फोर्टिस में इंटर्नशिप दिया जायेगा. इंटर्नशिप तो नही मिला अब तीन साल पूरा होने पर ऐसा सर्टिफिकेट दिया है जिसमे जीएनएम नही लिखा है. एडवांस डिप्लोमा इन पेसेंट केयर लिख कर दिया हैं. मतलब जो डाइपर बदलते हैं मरीजों के केयर टेकर का सर्टिफिकेट दिया है. 

एक अन्य छात्रा सोनी जैसवाल ने कहा कि थर्ड ईयर रनिंग है हमारा, इन्होंने फर्स्ट ईयर और सेकंड ईयर का रिजल्ट हमे दिखाया नही. अब थर्ड ईयर की फीस मांग रहे हैं.  हमारे सीनियर को थर्ड ईयर का फर्जी सर्टिफिकेट दिया है. जिस पर बने स्कैनर को स्कैन करने के बाद उस पर एक्टर एक्ट्रेस के फोटो आ रहे हैं जबकि उस पर हमारा रजिस्ट्रेशन और बाकी डिटेल आना चाहिए. 

पुलिस पर आरोपियों को बचाने का लगा आरोप

हैरानी की बात है कि ठगी का मामला उजागर होने के बाद भी पुलिस मामला दर्ज करने में आनाकानी करती रही.  स्थानीय नगरसेवक के दखल देने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया लेकिन तब तक उड़ान इंस्टीट्यूट एंड एजुकेशन के संचालक फरार हो चुके थे. नगर सेवक महेश गायकवाड़ ने कहा कि छात्राओं का कहना है उनको मिले सर्टिफिकेट के माध्यम से जब अलग अलग अस्पतालों में अप्लाई किया और उन्होंने जब जांच की उन्हें पता चला कि ये फेक है और इसका रजिस्ट्रेशन नही है. करीब-करीब हर छात्रा से डेढ़ से दो लाख रुपए लिए है. 

पुलिस ने क्या कहा?

महात्मा फुले पुलिस स्टेशन के सीनियर पी आई श्रीनिवास देशमुख ने कहा कि हमने एक लड़की की शिकायत पर एफआईआर दर्ज किया है.  सुनील झा नाम का शख्स जो उड़ान इंस्टीट्यूट का संचालक है उसे गिरफ्तार किया गया है बाकी दो की तलाश जारी है. अभी तक 37 छात्राओं ने शिकायत दर्ज करवायी है. पुलिस ने इस मामले में इंस्टीट्यूट के कुल तीन संचालकों को आरोपी बनाया है.

मीडिया इनपुट 

Read More

सदस्यता महाअभियान: जनपद रामपुर ने तृतीय एवं मुरादाबाद मण्डल में जनपद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया

Posted on :10-Oct-2023
सदस्यता महाअभियान: जनपद रामपुर ने तृतीय एवं मुरादाबाद मण्डल में जनपद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया

 Afaq Ahmad Khan-Rampur 

आज  कृभको के तत्वाधान में जिला सहकारी बैंक लि0, रामपुर के सभागार में सहकारिता सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें जिले की समस्त बी पैक्स के सचिव, समस्त शाखा प्रबंधक, सहायक विकास अधिकारी, अपर जिला सहकारी अधिकारी व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। दिनाॅक 01.09.2023 से 30.09.2023 तक संचालित सदस्यता महाअभियान में जनपद को निर्धारित लक्ष्य 17920 के सापेक्ष 53808 नये सदस्य बनाये गये, जिसके फलस्वरूप जनपद रामपुर ने उत्तर प्रदेश में तृतीय स्थान एवं मुरादाबाद मण्डल में जनपद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ गणमान्य अतिथियों द्वारा माॅ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर, किया गया। कृभको के सहायक प्रबंधक  राकेश कुमार सिंह द्वारा उर्वरकों का संतुलित प्रयोग किए जाने पर बल दिया गया। कृभको के क्षेत्रीय प्रबंधक  डी.आर.एस. विश्नोई द्वारा मिट्टी की जाॅच करवाकर आवश्यकतानुसार उर्वरकों का प्रयोग किए जाने की आवश्यकता बताई गई। कार्यक्रम में माह सितम्बर 2023 में प्रदेश में चल रहे सदस्यता महाअभियान में जनपद रामपुर द्वारा तृतीय स्थान प्राप्त किए जाने में उल्लेखनीय कार्य करने वाले बी पैक्स सचिवों व शाखा प्रबंधकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सर्वाधिक सदस्य बनाने वाली बी पैक्स में पुसवाड़ा प्रथम, बिलासपुर द्वितीय एवं केमरी तृतीय स्थान पर रही। विकास खण्डों में बिलासपुर प्रथम चमरौआ द्वितीय एवं सैदनगर तृतीय स्थान पर रहे।

उत्कृष्ट कार्य करने वाले समस्त बी पैक्स सचिवों को सम्मानित करते हुए सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक, सहकारिता उ0प्र0 रामपुर  गणेश गुप्ता द्वारा सभी नये सदस्यों को ऋण सुविधा प्रदान किए जाने की आवश्यकता बताई गई। मण्डलीय उप आयुक्त एवं उप निबंधक, सहकारिता उ0प्र0 मुरादाबाद मण्डल, मुरादाबाद  वीर विक्रम सिंह द्वारा नये सदस्यों का विश्वास जीतने हेतु राष्ट्रपिता महात्मा गाॅधी द्वारा लोगों को जोड़ने हेतु चलाए गए चवन्नी आन्दोलन का उदाहरण देते हुए बी पैक्स सचिवों को संकल्प दिलाया गया कि सदस्यों को उनकी जरूरत की समस्त वस्तुएं व सुविधायें दिलायेगें। 
 
मोहन लाल सैनी, अध्यक्ष रामपुर जिला सहकारी बैंक लि0, रामपुर द्वारा सभी बी पैक्स सचिवों एवं शाखा प्रबंधकों को बधाई दी गई और यह अपेक्षा की गयी कि इन नये सदस्यों को बी पैक्स से दी जाने वाली सुविधाओं से लाभान्वित किया जाये और बताया कि बी पैक्स एवं जिला सहकारी बैंक लि0, द्वारा मात्र 3ः ब्याज दर पर ऋण की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है, जो किसी भी अन्य बैंक से सबसे कम है।

( गणेश गुप्ता )
सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक,
सहकारिता,

Read More

बागपत मुख्यालय पर मुलायम सिंह यादव को सैंकड़ों लोगों ने दी श्रद्धांजली

Posted on :10-Oct-2023
बागपत मुख्यालय पर मुलायम सिंह यादव को सैंकड़ों लोगों ने दी श्रद्धांजली

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। 

- नेताजी मुलायम सिंह यादव जैसी महान शख्सियतें सदियों में कभी कभार ही जन्म लेती है - हाजी शकील शाह

- मुलायम सिंह यादव की पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो विभिन्न धर्मो के लोगों को निर्भयता प्रदान करती है - हाजी निजात खान

No description available.

भारत देश को गौरवान्वित करने वाले युगपुरूष मुलायम सिंह यादव को उनकी प्रथम पुण्यतिथि पर जनपदभर में याद किया गया। मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर समाजवादी पार्टी बागपत के जिला मुख्यालय पर हवन का आयोजन किया गया, जिसमें समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और मुलायम सिंह यादव के शुभचिंतको ने मुलायम सिंह यादव की आत्मा की शांति और विश्व कल्याण के लिए हवनकुंड में आहुतियां डाली। इस अवसर पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गयी, जिसमें समाजवार्दी पार्टी के प्रदेश सचिव हाजी शकील शाह ने कहा कि मुलायम सिंह यादव जैसी शख्सियतें सदियों में कभी-कभार ही जन्म लेती है। हाजी शकील शाह ने बताया कि मुलायम सिंह यादव जमीन से जुड़े व्यक्ति थे। उन्होंने अपने सम्पूर्ण जीवन में कभी पद और पैसे का धमण्ड़ नही किया। उन्होंने अपना समस्त जीवन देश सेवा में अर्पित कर दिया। हाजी शकील शाह ने बताया कि मुलायम सिंह यादव वर्ष 1982 से वर्ष 1985 तक एमएलसी रहे, वर्ष 1974, 1977, 1985, 1989, 1991, 1993 और वर्ष 1996 में एमएलए रहे।  वर्ष 1982 से वर्ष 1985 तक विधान परिषद में नेता विपक्ष और वर्ष 1985 से वर्ष 1987 तक विधान सभा में नेता विपक्ष की महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। उत्तर प्रदेश के 3 बार मुख्यमंत्री और देश के रक्षा मंत्री रहे। सपा वरिष्ठ नेता हाजी निजात खान ने कहा कि मुलायम सिंह यादव का मधुर व्यवहार और महान व्यक्तित्व हर किसी को अपनी और सहज ही आकर्षित करता था। मुलायम सिंह यादव ने ताउम्र गरीबो ओर किसानो का जीवन बेहतर बनाने के लिए कार्य किया। बताया कि मुलायम सिंह यादव के शासन में हर धर्म के लोगों को समान आदर मिलता था और लोगों का आपस में खूब भाईचारा था। कहा कि मुलायम सिंह यादव की समाजवादी पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो विभिन्न धर्मो के लोगों को निर्भयता प्रदान करती है और सबको साथ लेकर देशहित के लिए कार्य करती है। सपा नेता डा शकील अहमद ने मुलायम सिंह यादव की महानता से लोगों को अवगत कराते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही। जिला मुख्यालय पर मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में सपा जिलाध्यक्ष रविन्द्र देव यादव, सपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष नदीम अलवी, नेशनल अवार्डी एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन, राजेन्द्र यादव, सरदार अली, बब्बू सिद्दकी, काला प्रधान, राजू प्रधान, संदीप भारद्वाज सहित सैंकड़ों लोग उपस्थित थे।

Read More

अधिक रिटर्न का वादा कर व्यवसायी से करोड़ों रूपये की धोखाधड़ी

Posted on :10-Oct-2023
अधिक रिटर्न का वादा कर व्यवसायी से करोड़ों रूपये की धोखाधड़ी

महाराष्ट्र के नागपुर में एक व्यवसायी को विदेश में निवेश करने पर अधिक लाभ का वादा कर एक गिरोह द्वारा 5.39 करोड़ रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है. पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी. पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा के अधिकारी ने कहा कि कोयला व्यापारी अंकुर कुमार अग्रवाल ने इस संबंध में धंतोली पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया, जिसके आधार पर जांच शुरू हुई.

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘ अग्रवाल के अनुसार, मंदार कोलटे नाम का एक व्यक्ति उनसे संपर्क में आया और उन्हें विदेश में निवेश करने की योजना का लालच दिया. कोल्टे को 17 व्यक्तियों ने सहायता प्रदान की, जिनमें से अधिकांश मुंबई से थे. वे अग्रवाल को मनाने के लिए उन्हें बैठकों के लिए विभिन्न पांच सितारा होटलों में भी ले गए.''

उन्होंने कहा, ‘‘ अग्रवाल ने निवेश योजना के अनुसार आरोपियों के विभिन्न बैंक खातों में 5.39 करोड़ रुपये स्थानांतरित किए, लेकिन जल्द ही उन्हें एहसास हुआ कि उन्हें धोखा दिया गया है. आरोपियों द्वारा उन्हें दिया गया एक डिमांड ड्राफ्ट भी फर्जी निकला.''

अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में धोखाधड़ी, प्रतिरूपण, आपराधिक विश्वासघात और अन्य अपराधों के लिए भारतीय दंड संहिता के तहत 18 व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. इस मामले में अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है और जांच जारी है.

मीडिया इनपुट 

Read More

राघव चड्ढा ने सरकारी बंगले से बेदखली को हाई कोर्ट में दी चुनौती

Posted on :10-Oct-2023
राघव चड्ढा ने सरकारी बंगले से बेदखली को हाई कोर्ट में दी चुनौती

नई दिल्‍ली: आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद राघव चड्ढा ने मंगलवार को हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। उन्होंने ट्रायल कोर्ट के उस फैसले के खिलाफ HC का रुख किया, जिसमें कहा गया था कि उनके पास पंडारा रोड में सरकारी टाइप-7 बंगले पर कब्जा जारी रखने का कोई अधिकार नहीं है। यह बंगला लुटियंस दिल्ली में आता है। इस तरह के बंगले उन सांसदों को आवंटित किए जाते हैं जिन्होंने मंत्री, मुख्यमंत्री या राज्यपाल के रूप में कार्य किया है। चड्ढा के वकील ने मंगलवार को मुख्य न्यायाधीश सतीश चंद्र शर्मा और न्यायमूर्ति संजीव नरूला की खंडपीठ को बताया कि उनके मुवक्किल को ट्रायल कोर्ट के आदेश के बाद बेदखली नोटिस जारी किया गया है। पीठ ने 11 अक्टूबर को सुनवाई के लिए अनुमति दे दी। ट्रायल कोर्ट ने कहा था, 'वादी (राघव चड्ढा) यह दावा नहीं कर सकता कि उसे राज्यसभा के सदस्य के रूप में अपने पूरे कार्यकाल के दौरान आवास पर कब्जा जारी रखने का पूरा अधिकार है। सरकारी आवास का आवंटन केवल वादी को दिया गया विशेषाधिकार है, और आवंटन रद्द होने के बाद भी उसे उस पर कब्जा जारी रखने का कोई अधिकार नहीं है।'

निचली अदालत ने खारिज कर दी थी राघव चड्ढा की दलील
सचिवालय का कहना था कि सिविल प्रक्रिया संहिता (सीपीसी) की धारा 80(2) का पालन किए बिना चड्ढा को अंतरिम राहत दी गई थी। सचिवालय के अनुसार, प्रावधान के तहत ऐसी राहत देने से पहले दोनों पक्षों की सुनवाई की जानी चाहिए थी। अंतरिम आदेश को रद्द करते हुए अदालत ने चड्ढा की इस दलील को खारिज कर दिया कि एक बार किसी सांसद को आवास आवंटित हो जाने के बाद, इसे उनके पूरे कार्यकाल के दौरान किसी भी परिस्थिति में रद्द नहीं किया जा सकता।

अदालत ने कहा कि अदालत को दोनों पक्षों को सुनना होगा, मुकदमे की प्रकृति पर विचार करना होगा और मामले की तात्कालिकता का आकलन करना होगा, अंतिम निर्णय लेने से पहले। इसमें कहा गया कि चड्ढा के मामले में दी गई अंतरिम राहत एक गलत थी और 18 अप्रैल के आदेश को वापस ले लिया गया और रद्द कर दिया गया।

अप्रैल में, अदालत ने सचिवालय को निर्देश दिया था कि आवेदन लंबित रहने के दौरान कानून की उचित प्रक्रिया के बिना चड्ढा को बंगले से बेदखल न किया जाए। चड्ढा की इस दलील पर भी विचार किया गया कि सचिवालय जल्दबाजी में काम कर रहा है और कानून की उचित प्रक्रिया का पालन किए बिना उन्हें बेदखल किए जाने की संभावना है।

न्यायाधीश ने निष्कर्ष निकाला था कि कानून की उचित प्रक्रिया के बिना चड्ढा को बंगले से बेदखल करने से रोकने के लिए निर्देश जारी करने के लिए प्रथम दृष्टया मामला स्थापित किया गया था।

Read More

बड़ा सड़क हादसा: ट्रक और यात्री वाहन के बीच जोरदार भिड़ंत, सात लोगों की मौत

Posted on :10-Oct-2023
बड़ा सड़क हादसा: ट्रक और यात्री वाहन के बीच जोरदार भिड़ंत, सात लोगों की मौत

कर्नाटक : कर्नाटक के विजयनगर जिले में सोमवार को एक ट्रक और एक यात्री वाहन की टक्कर में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह जानकारी पुलिस ने दी। यह घटना होसपेट शहर के बाहरी इलाके में मरियम्मनहल्ली पुलिस स्टेशन की सीमा में हुई। पुलिस के मुताबिक, लॉरी का एक्सल टूटने से यह हादसा हुआ।

गोनी बसवेश्‍वर मंदिर गए थे मृतक 
मृतक होसपेट के रहने वाले हैं और वे हरपनहल्ली शहर के पास कूलाहल्ली में गोनी बसवेश्‍वर मंदिर में दर्शन करने गए थे। उनकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। घायलों को होसपेट के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।सूत्रों ने बताया कि मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

इन लोगों की हुई मौत 
विजयनगर के एसपी श्रीहरि बाबू के मुताबिक, मृतकों की पहचान होसपेट सिटी निवासी उमा, केंचव्वा, भाग्य, अनिला, गोनी बसप्पा, भीमलिंगप्पा और बालाका युवराज के रूप में हुई है।

पुलिस ने कहा, "क्रूजर में 13 लोग सवार थे और घायलों की हालत गंभीर है। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।"

मीडिया इनपुट 

Read More

Previous12...484950515253545556Next

Advertisement

Read More

Live TV

Join Us

WhatsApp Group Invite Chhattisgarh Daily News

विशेष रिपोर्ट

विशेष लेख : प्रकृति की गोद में बसा जशपुर का अनुपम पर्यटन स्थल ‘रानीदाह‘

विशेष लेख : प्रकृति की गोद में बसा जशपुर का अनुपम पर्यटन स्थल ‘रानीदाह‘

विशेष लेख : आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

विशेष लेख : आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

’विशेष लेख’ : ’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान’

’विशेष लेख’ : ’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान’

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

ज्योतिष और हेल्थ

मिसकैरेज की चुप्पी की भारी कीमत: 7 करोड़ महिलाओं के सामने नौकरी छोड़ने की नौबत

मिसकैरेज की चुप्पी की भारी कीमत: 7 करोड़ महिलाओं के सामने नौकरी छोड़ने की नौबत

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

खेल

गोवा में युवी का ‘नो प्लान’ वेकेशन, अभिषेक-नमन ने दिया यादों से भरा सरप्राइज

गोवा में युवी का ‘नो प्लान’ वेकेशन, अभिषेक-नमन ने दिया यादों से भरा सरप्राइज

भारत की शानदार जीत, विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान 64 रन से पराजित

भारत की शानदार जीत, विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान 64 रन से पराजित

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

व्यापार

तीन दिन नहीं खुलेंगे बैंक! 26, 27 और 28 जून की छुट्टियों से पहले कर लें जरूरी लेनदेन

तीन दिन नहीं खुलेंगे बैंक! 26, 27 और 28 जून की छुट्टियों से पहले कर लें जरूरी लेनदेन

डीजल खरीद पर नई सीमा लागू, अब एक बार में सिर्फ 200 लीटर तक मिलेगा ईंधन

डीजल खरीद पर नई सीमा लागू, अब एक बार में सिर्फ 200 लीटर तक मिलेगा ईंधन

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

गैजेट्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

राजनीति

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

Entertainment

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

Quick Links

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • विश्व
  • मनोरंजन

  • रोजगार
  • राजनीति
  • खेल
  • राजधानी
  • ज्योतिष

  • गैजेट्स
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो गैलरी
  • Entertainment
  • संपर्क

Location Map

Contact Us

Address :

Baran Bazar, Favara Chowk, Gowli Para Road, Behind SBI ATM, Raipur (Chhattisgarh) - 492001

Phone No. : 0771-4032133

Email Id : [email protected]

RNI No. :
CHHHIN16912 GARJA CHHATTISGARH NEWS

Copyright © 2013-2026 Garja Chhattisgarh News All Rights Reserved | Privacy Policy | Disclaimer | Powered by : Softbit Solution