× Popup Image
Garja Chhattisgarh News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    पीएम मोदी का वीडियो फेसबुक पर ब्लॉक होने की अफवाह, जानिए वायरल दावे की पूरी सच्चाई

    पीएम मोदी का वीडियो फेसबुक पर ब्लॉक होने की अफवाह, जानिए वायरल दावे की पूरी सच्चाई

    फिर लौट रहा कोरोना! नए मामलों में उछाल, अस्पतालों ने बढ़ाई तैयारियां

    फिर लौट रहा कोरोना! नए मामलों में उछाल, अस्पतालों ने बढ़ाई तैयारियां

    वांगचुक के शीघ्र स्वस्थ होने की पीएम मोदी ने की कामना, भेजा भावुक संदेश

    वांगचुक के शीघ्र स्वस्थ होने की पीएम मोदी ने की कामना, भेजा भावुक संदेश

    300 से अधिक स्टॉपेज होंगे खत्म, सफर होगा तेज और ईंधन की होगी बचत

    300 से अधिक स्टॉपेज होंगे खत्म, सफर होगा तेज और ईंधन की होगी बचत

    असम में बाढ़ का कहर: 21 लोगों की मौत, 5.64 लाख लोग प्रभावित

    असम में बाढ़ का कहर: 21 लोगों की मौत, 5.64 लाख लोग प्रभावित

  • छत्तीसगढ़
    राज्य के सबसे भ्रष्ट तहसीलदार संजय राठौर ने निजी भूमि का अनुचित नामांतरण  कर कराया बिक्री , 100 पन्ने के दस्तावेज में हुई शिकायत

    राज्य के सबसे भ्रष्ट तहसीलदार संजय राठौर ने निजी भूमि का अनुचित नामांतरण कर कराया बिक्री , 100 पन्ने के दस्तावेज में हुई शिकायत

    पुरानी रंजीश को लेकर प्राण घातक हमला करने वाले 4 आरोपियों को थाना प्रेमनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

    पुरानी रंजीश को लेकर प्राण घातक हमला करने वाले 4 आरोपियों को थाना प्रेमनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

    सड़क नापने में लगे 3 साल, शिकायत पर कार्रवाई का ड्रामा, राजस्व अमले ने खुद खुलवा दी 'अवैध दुकान'

    सड़क नापने में लगे 3 साल, शिकायत पर कार्रवाई का ड्रामा, राजस्व अमले ने खुद खुलवा दी 'अवैध दुकान'

    बालोद

    बलोदा बाजार

    बलरामपुर

    बस्तर

    बेमेतरा

    बीजापुर

    बिलासपुर

    दन्तेवाड़ा

    धमतरी

    दुर्ग

    गरियाबंद

    जशपुर

    जान्जगीर-चाम्पा

    कोण्डागांव

    कोरबा

    कोरिया

    कांकेर

    कवर्धा

    महासमुन्द

    मुंगेली

    नारायणपुर

    रायगढ़

    राजनांदगांव

    रायपुर

    सूरजपुर

    सुकमा

    सरगुजा

    गोरेला पेंड्रा मरवाही

    खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

    मोहला मानपुर चौकी

    सारंगढ़-बिलाईगढ़

    मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

    सक्ति

  • संपादकीय
  • विश्व
    यूक्रेन का दावा: भारत से बातचीत ठप, बिगड़ते हालात पर जताई चिंता

    यूक्रेन का दावा: भारत से बातचीत ठप, बिगड़ते हालात पर जताई चिंता

    बिजली सी रफ्तार! हाई-स्पीड ट्रेन ने 5.3 सेकंड में छुआ 800 किमी/घंटा का आंकड़ा

    बिजली सी रफ्तार! हाई-स्पीड ट्रेन ने 5.3 सेकंड में छुआ 800 किमी/घंटा का आंकड़ा

    US Sea Drone Attack: समुद्र में बदलती जंग की तस्वीर, भारत के लिए कितनी बड़ी चुनौती?

    US Sea Drone Attack: समुद्र में बदलती जंग की तस्वीर, भारत के लिए कितनी बड़ी चुनौती?

    सैटेलाइट इमेज में दिखी हलचल, क्या समझौते के तुरंत बाद परमाणु कार्यक्रम आगे बढ़ा रहा था ईरान?

    सैटेलाइट इमेज में दिखी हलचल, क्या समझौते के तुरंत बाद परमाणु कार्यक्रम आगे बढ़ा रहा था ईरान?

    जेल में भड़की हिंसा! श्रीलंका में कैदियों ने 25 लोगों को उतारा मौत के घाट

    जेल में भड़की हिंसा! श्रीलंका में कैदियों ने 25 लोगों को उतारा मौत के घाट

  • मनोरंजन
    कपिल शर्मा कैफे फायरिंग केस में बड़ी सफलता, ‘रॉकेट’ फ्रांस में गिरफ्तार

    कपिल शर्मा कैफे फायरिंग केस में बड़ी सफलता, ‘रॉकेट’ फ्रांस में गिरफ्तार

    सोनू निगम बने नए टैलेंट के हमसफ़र, लॉन्च किया ‘आई बिलीव योर म्यूज़िक’

    सोनू निगम बने नए टैलेंट के हमसफ़र, लॉन्च किया ‘आई बिलीव योर म्यूज़िक’

    'अनकही' में दिखेगा रिश्तों का भावनात्मक सफर

    'अनकही' में दिखेगा रिश्तों का भावनात्मक सफर

    ₹90 करोड़ की दो बुगाटी टूरबिलॉन की मालकिन बनीं उर्वशी रौतेला

    ₹90 करोड़ की दो बुगाटी टूरबिलॉन की मालकिन बनीं उर्वशी रौतेला

    ‘धमाल 4’ का चटपटा सरप्राइज बना ‘चटनी’ गीत

    ‘धमाल 4’ का चटपटा सरप्राइज बना ‘चटनी’ गीत

  • रोजगार
    मुख्यमंत्री आईटी फेलोशिप के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 जुलाई तक बढ़ी

    मुख्यमंत्री आईटी फेलोशिप के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 जुलाई तक बढ़ी

    जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प 22 मई को आयोजित होगा

    जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प 22 मई को आयोजित होगा

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

  • राजनीति
    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

  • खेल
    गोवा में युवी का ‘नो प्लान’ वेकेशन, अभिषेक-नमन ने दिया यादों से भरा सरप्राइज

    गोवा में युवी का ‘नो प्लान’ वेकेशन, अभिषेक-नमन ने दिया यादों से भरा सरप्राइज

    भारत की शानदार जीत, विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान 64 रन से पराजित

    भारत की शानदार जीत, विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान 64 रन से पराजित

    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

  • राजधानी
    भोरमदेव सरस मेला में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम का पालन करने उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की अपील

    भोरमदेव सरस मेला में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम का पालन करने उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की अपील

    ग्रामीण उद्यमिता का मार्ग है संभागीय सरस मेला: उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

    ग्रामीण उद्यमिता का मार्ग है संभागीय सरस मेला: उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

    श्रावण के प्रथम सोमवार पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

    श्रावण के प्रथम सोमवार पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने भारी वर्षा को देखते हुए सभी जिलों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने भारी वर्षा को देखते हुए सभी जिलों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश

    उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने अमरकंटक के मृत्युंजय आश्रम में निःशुल्क भंडारा के लिए अन्नकूट रथ को किया रवाना

    उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने अमरकंटक के मृत्युंजय आश्रम में निःशुल्क भंडारा के लिए अन्नकूट रथ को किया रवाना

  • ज्योतिष
    घर के मुख्य द्वार पर तांबे का सूर्य लगाने के 7 वास्तु लाभ, जानिए सही दिशा और महत्व

    घर के मुख्य द्वार पर तांबे का सूर्य लगाने के 7 वास्तु लाभ, जानिए सही दिशा और महत्व

    मिसकैरेज की चुप्पी की भारी कीमत: 7 करोड़ महिलाओं के सामने नौकरी छोड़ने की नौबत

    मिसकैरेज की चुप्पी की भारी कीमत: 7 करोड़ महिलाओं के सामने नौकरी छोड़ने की नौबत

    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

  • गैजेट्स
    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

  • संपर्क

राष्ट्रीय

Previous12...495051525354555657Next

1 बिस्किट कम देने पर लगाया 1 लाख का जुर्माना

Posted on :08-Sep-2023
1 बिस्किट कम देने पर लगाया 1 लाख का जुर्माना

चेन्नई : तमिलनाडु की एक डिस्ट्रिक्ट कंज्यूमर फोरम ने एफएमसीजी कंपनी आईटीसी पर 1 लाख रूपए का जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना सनफीस्ट मैरी लाइट के पैकेट में 1 बिस्किट कम देने को लेकर लगाया गया है। दरअसल, कंपनी सनफीस्ट मैरी लाइट के पैकेट में 16 बिस्किट होने का एडवरटाइजमेंट करती है, लेकिन इसके एक पैकेट में 15 बिस्किट ही निकले हैं। तमिलनाडु की एक डिस्ट्रिक्ट कंज्यूमर फोरम ने प्रोडक्ट में डेफिशिएंसी करार दिया है। फोरम ने कंपनी को 1 लाख जुर्माने के साथ शिकायतकर्ता को 10 हजार मुकदमे के खर्च के रूप पर देने के आदेश दिए हैं।(एजेंसी)

Read More

जनजाति कार्य विभाग की प्रदेश स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

Posted on :07-Sep-2023
जनजाति कार्य विभाग की प्रदेश स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

राकेश यादव 

समूचे मध्य प्रदेश से चार वर्ग पूर्व, पश्चिम, मध्य व दक्षिण क्षेत्र में टीमें प्रतियोगिता में ले रही भाग

प्रतियोगिता का सफल संचालन खेल अधिकारी अनुरोध शर्मा व अनुराग शर्मा के द्वारा किया जा रहा

छिंदवाड़ा/जुन्नारदेव : जनजाति कार्य विभाग मध्य प्रदेश की विभागीय राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता जनजाति कार्य विभाग छिंदवाड़ा के सहायक आयुक्त सत्येंद्र सिंह मरकाम के कुशल निर्देशन में शासकीय महाविद्यालय जुन्नारदेव के बैडमिंटन हॉल में 6 एवं 7 सितंबर 2023 को खेली जा रही है बुधवार 6 सितंबर को उद्घाटन अवसर पर चारों क्षेत्र से आए हुए पूर्व क्षेत्र, पश्चिम क्षेत्र, मध्य क्षेत्र एवं दक्षिण क्षेत्र के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने पहुंचे अतिथि में नगर पालिका अध्यक्ष रमेश सालोडे, अपील समिति अध्यक्ष एवं पार्षद संजय जैन, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष शरद कुरोलिया, महाविद्यालय प्राचार्य डॉ वायके शर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया एवं उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।

नगर पालिका अध्यक्ष ने खिलाड़ियों को बताया कि जुन्नारदेव नगर खेल की विरासत लिए हुए हैं यहां पर विभिन्न प्रकार के आयोजन समय-समय पर होते आ रहे हैं एवं जुन्नारदेव में खेल गतिविधियां निरंतर जारी रहेगी यहाँ पर नगर पालिका परिषद सदैव अपना सहयोग इसमें देती रहेगी। अपील समिति के अध्यक्ष संजय जैन ने बताया कि खेल में अगर हमें जीत अर्जित करनी है तो हमें पूर्ण लगन के साथ अपने लक्ष्य को प्राप्त करना पड़ेगा कड़ी मेहनत ही सफलता की कुंजी है या उन्होंने खिलाड़ियों को बताया इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन कर रहे जिला क्रीड़ा प्रभारी अनुरोध शर्मा ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर धन्यवाद दिया।

कार्यक्रम के संचालन में अनुराग शर्मा, धनंजय चौरसिया, अनिल गडरिया, पूर्वी कमरे, राजीव गौतम, प्रकाश, अजय व्यास, संतोष बडोनिया, कुलदीप सिंह, सत्यम साहू, शशि, नमन साहू, आकिब  का विशेष सहयोग रहा। प्रदेश स्तर पर आयोजित इस खेल प्रतियोगिता में पूर्व क्षेत्र जनरल मैनेजर आरती शर्मा पश्चिम क्षेत्र जनरल मैनेजर शाहीन खान मध्य क्षेत्र जनरल मैनेजर सुरेंद्र टैगोर एवं दक्षिण क्षेत्र जनरल मैनेजर जितेंद्र मिश्रा अपनी टीमों के साथ उपस्थित रहे। 

89 विकासखंड के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में की शिरकत----- इस राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में 14 एवं 17 वर्ष के बालक बालिकाओं के माचो का आयोजन किया गया है जिसमें मध्य प्रदेश के 89 विकासखंड के खिलाड़ियों ने चार क्षेत्रों से प्रतियोगिता में शिरकत की है 02 दिवसीय इस प्रतियोगिता से चयनित बालक बालिकाएं 9 से 13 सितंबर तक ग्वालियर में होने वाली साल राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे इसके लिए अतिथियों सहित जुन्नारदेव क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएं भी प्रेषित की है। 

इनके मध्य खेला गया मैच---- प्रतियोगिता के उद्घाटन सत्र 6 सितंबर को जूनियर वर्ग में प्रथम मैच दक्षिण क्षेत्र एवं मध्य क्षेत्र के बालिका वर्ग के बीच खेला गया जिसमें दक्षिण वर्ग ने जीत हासिल की इसी क्रम में बालक वर्ग में दक्षिण एवं मध्य क्षेत्र के बीच खेले गए मैच में मध्य क्षेत्र में जीत हासिल कर अगले चरण के लिए अपना स्थान पक्का किया प्रतियोगिता के अन्य मुकाबले 7 सितंबर को खेले जाएंगे वहीं फाइनल मुकाबले भी 7 सितंबर को अतिथियों के समक्ष संपन्न किया जाएगा।

Read More

लायंस क्लब बागपत ने किया शिक्षकों को सम्मानित

Posted on :07-Sep-2023
लायंस क्लब बागपत ने किया शिक्षकों को सम्मानित

विवेक जैन

बागपत, उत्तर प्रदेश : लायंस क्लब बागपत के सौजन्य से शिक्षक दिवस के मौके पर नगर के वात्सायन पैलेस में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमे शिक्षको को सम्मानित किया गया।  इस मौके पर डीआईओएस बागपत धर्मेंद्र कुमार सक्सेना मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए और उन्होंने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान सुशील चौधरी, कैलाश कौशिक, नगेन्द्र सिंह, राजकुमार शर्मा व सोनिया कपूर आदि शिक्षकों को शॉल ओढ़ाकर तथा प्रशस्ति पत्र व उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता लायंस क्लब बागपत के अध्यक्ष महेश शर्मा ने की तथा संचालन पूर्व प्रधानाचार्य जयपाल शर्मा ने किया। इस मौके पर सचिव विजयपाल यादव, कोषाध्यक्ष प्रमोद प्रकाश शर्मा, राजपाल शर्मा वात्सायन वाले, प्रमुख समाजसेवी हाजी यासीन, समाजसेवी नीरज नैन, राधेश्याम शर्मा, शिक्षिका मंजू रानी, पारूल नैन, एडवोकेट गजेंद्र सिंह बली, राजेंद्र यादव, समय सिंह, श्रद्धानंद त्यागी, ब्रजमोहन गुप्ता, मास्टर बशीर अहमद, सुरेश कुमार, सरोज मलिक, जितेंद्र कुमार सहित अनेकों लोग उपस्थित थे।

Read More

शिक्षक दिवस पर देश के 65 शिक्षक सम्मानित।

Posted on :06-Sep-2023
शिक्षक दिवस पर देश के 65 शिक्षक सम्मानित।

वरिष्ठ पत्रकार
उषा पाठक 

नयी दिल्ली : शिक्षक दिवस पर सुप्रसिद्ध शिक्षिका मीनाक्षी चौधरी सहित देश के 65 शिक्षकों को आज यहां सम्मानित किया गया। अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच एवं इंडो नेपाल समरसता ऑर्गनाइजेशन द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में नेपाल के पूर्व उप राष्ट्रपति न्यायमूर्ति परमानन्द झा ने इन शिक्षकों को सम्मानित किया। वह अपनी धर्म पत्नी एवं सुपुत्री श्रीमती ज्योति झा के साथ इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए थे। 

भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ  राधा कृष्णन के जन्म दिवस 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर न्यायमूर्ति झा ने कहा कि शिक्षक समाज निर्माण में अहम योगदान देते हैं इसलिए उनका सम्मान किया जाना एक सुखद क्षण है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान सरकार या निजी क्षेत्र की ओर से किया जा सकता है। इससे शिक्षकों का हौसला बुलंद होता है और वे अपने को गौरवान्वित महसूस करते हैं। 

इस मौके पर संस्था के प्रमुख महावीर प्रसाद तोड़ी ने आगत अतिथियों का स्वागत किया। द इंडियन सोसाइटी ऑफ इंटरनेशनल लॉ के उपाध्यक्ष डॉ जी वी राव, वरिष्ठ अधिवक्ता डा ए पी सिंह सहित अनेक हस्तियों ने संबोधित किया। 

प्रज्ञा एजुकेशन के प्रमुख एवं मंच के सलाहकार संतोष सुखवानी ने बताया  कि 65 शिक्षकों को सम्मानित किया गया है।एल.एस.

Read More

SPG डायरेक्टर अरुण कुमार सिन्हा का निधन, हाल ही में बढ़ाई गई थी सेवा

Posted on :06-Sep-2023
SPG डायरेक्टर अरुण कुमार सिन्हा का निधन, हाल ही में बढ़ाई गई थी सेवा

एसपीजी डायरेक्टर अरुण कुमार सिन्हा का बुधवार को निधन हो गया। वह 61 साल के थे। लीवर में दिक्कत की वजह से उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

स्पेशल प्रोटेक्शन फोर्स (SPG) के डायरेक्टर अरुण कुमार सिन्हा का बुधवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। लीवर में परेशानी के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह 61 साल के थे। 1988 बैच के केरल कैडर के आईपीएस अधिकारी को हाल ही में सेवा में एक साल का विस्तार दिया गया था। वह 2016 से ही एसपीजी डायरेक्टर के पद पर थे। 

अरुण कुमार सिन्हा अपने करियर में कई अहम पदों पर रहे। वह केरल के डीसीपी कमिश्नर, इंटेलिजेंस आईजी और तिरुवनंतपुरम में प्रशासन आईजी के पद पर थे। मालदीव के राष्ट्रपति अब्दुल गयूम की हत्या का मामला सुलझाने के लिए भी उन्हें जाना जाता है। उन्होंने हत्या आरोपी को दिल्ली से पकड़ा था। उस वक्त सिन्हा केरल में ही तैनात थे। उनके काम को देखते हुए सर्विस के दौरान उन्हें कई पुरस्कारों और पदकों से सम्मानित किया गया। 

उनके निधन पर आईपीएस असोसिएशन ने दुख जताया है। असोसिएशन ने कहा कि कर्तव्य के प्रति उनकी निष्ठा हमें हमेशा प्रेरित करती रहेगी। हमारी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं। केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने दुख जताते हुए कहा कि उन्हें राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया था। वह बेहद प्रतिभावान अधिकारी थे। बता दें कि एसपीजी के पास प्रधानमंत्री और शीर्ष नेताओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी होती है। 

Read More

सेक्स का धंधा चलाने 20 हजार रुपए महीना दो, पार्लर मालिक और पुलिसकर्मियों के बीच हुई डील, जमकर वायरल हो रहा है video

Posted on :05-Sep-2023
सेक्स का धंधा चलाने 20 हजार रुपए महीना दो, पार्लर मालिक और पुलिसकर्मियों के बीच हुई डील, जमकर वायरल हो रहा है video

20 हजार रुपए महीना दो और मसाज पार्लर में सेक्स का धंधा चलाओ। एक कथित पार्लर मालिक और पुलिसकर्मियों के बीच हुई डील का वीडियो वायरल होने पर महकमे में हड़कंप मच गया है। दरोगा को सस्पेंड किया गया।

20 हजार रुपए महीना दो और मसाज पार्लर में सेक्स का धंधा चलाओ। एक कथित पार्लर मालिक और पुलिसकर्मियों के बीच हुई डील का वीडियो वायरल होने पर महकमे में हड़कंप मच गया है। गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में यह मसाज पार्लर खोलने की बात वीडियो में कही जा रही है। पुलिसकर्मियों के सामने यह भी कहा जाता है कि सबसे कोने वाली दुकान में मसाज पार्लर होगा, जिसमें लोग सेक्स करने आएंगे। वीडियो वायरल होने के बाद खोड़ा थाना क्षेत्र की बीरबल चौकी के इंचार्ज दरोगा देशराज को तुरंत सस्पेंड कर दिया गया है और जांच बिठा दी गई है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है।

खोड़ा थाना क्षेत्र में एक मसाज पार्लर चलाने को लेकर पुलिस से हो रही बातचीत के दौरान पैसे के लेनदेन का वीडियो सामने आया है। मामला संज्ञान में आते ही डीसीपी ट्रांस हिंडन जोन ने चौकी इंचार्ज को सस्पेंड कर दिया और विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ। जिसमें एक व्यक्ति थोड़ा क्षेत्र में मसाज पार्लर की आड़ में सेक्स रैकेट चलाने बात पुलिस से करता हुआ दिख रहा है। 

दोनों तरफ से पैसों की बातचीत भी हो रही है जिसमें 2 स्टार लगाए देख रहा पुलिसकर्मी 20 हज़ार रुपए प्रति महीने की मांग कर रहा है। यह वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वैसे ही विभाग में हड़कंप मच गया। डीसीपी ट्रांस हिंडन शुभम पटेल ने बताया कि शुरुआती जांच के दौरान खोड़ा थाना क्षेत्र की बीरबल चौकी के इंचार्ज दरोगा देशराज को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है साथ ही पूरे मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मीडिया इनपुट

Read More

यूपी के बाराबंकी में बड़ा हादसा, 4 मंजिला बिल्डिंग गिरी, 2 की मौत, 14 घायल

Posted on :04-Sep-2023
यूपी के बाराबंकी में बड़ा हादसा, 4 मंजिला बिल्डिंग गिरी, 2 की मौत, 14 घायल

यूपी : लखनऊ से तकरीबन 30 किलोमीटर दूर बाराबंकी में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां एक बिल्डिंग ढह गई है। बिल्डिंग ढहने से दो लोगों की मौत हो गई है जबकि इसमे कई लोग फंसे हुए हैं। हादसे के बाद राहत और बचाव का कार्य जारी है।

जानकारी के अनुसार 4 मंजिला बिल्डिंग के जमींदोज होने से दो लोगों की जान चली गई। जबकि इस हादसे में 14 लोग घायल हैं, जिसमे से 10 लोगों को लखनऊ के ट्रामा सेंटर में रेफर किया गया है।

घटना की जानकारी देते हुए एसपी दिनेश सिंह ने बताया कि इस हादसे में 16 लोग मलबे में दब गए थे, जिसमे से 12 लोगों को निकाल लिया गया है जबकि 4 लोगों को निकालने की कोशिश की जा रही है। एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है।

एसपी दिनेश सिंह ने बताया कि हमे 3 बजे इस बात की जानकारी मिली थी कि हाशिम नाम के व्यक्ति का मकान गिर गया है। घटना की जानकारी मिलने ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंची। यहां 16 लोग मलबे में दबे हुए थे, जिसमे से 12 लोगों को बहार निकाल लिया या। मौके पर एसडीआरएफ की टीम पहुंच गई जबकि एनडीआरएफ की टीम भी पहुंच रही है।

इस हादसे में जिन लोगों की जान गई है उनके नाम रोशनी बानो और हकीमुद्दीन हैं। जबकि घायलों के नाम शकीला, सुल्तान, जैनब, कुलसुम, समीर, जफरुल, सलमान हैं।

बता दें कि कुछ दिनों पहले महाराष्ट्र के ठाणे में भी बिल्डिंग ढह गई थी। इस हादसे में दो लोगों की जान चली गई थी। इस हादसे में 8 साल की बच्ची की भी मौत हो गई थि। हादसे में 5 लोग बुरी तरह से घायल हुए थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Read More

रोल ऑफ म्यूज़ियम इन स्कूल एजुकेशन प्रशिक्षण दिल्ली में शामिल रही सोना सिंह

Posted on :03-Sep-2023
रोल ऑफ म्यूज़ियम इन स्कूल एजुकेशन प्रशिक्षण दिल्ली में शामिल रही सोना सिंह

सीसीआरटी दिल्ली के प्रशिक्षण में छत्तीसगढ़ से 06 शिक्षक हुए सम्मिलित

प्रतापपुर : सांस्कृतिक स्तोत्र एवं प्रशिक्षण केंद्र,नई दिल्ली में "रोल ऑफ म्यूजियम इन स्कूल एजुकेशन" के पांच दिवस के प्रशिक्षण राज्य समग्र शिक्षा के आदेश अनुसार छ.ग.के 06 शिक्षकों ने हिस्सा लिया। जिसमें सूरजपुर जिले से सोना सिंह व्याख्याता शा.उ.मा.वि.कोटेया प्रतापपुर ने छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुए छत्तीसगढ़ के पारंपरिक गहनो एवं पोशाक पर अपनी टीम के शिक्षक पूर्णेश डडसेना शिक्षक शासकीय पूर्व मा.शा चगोराभाठा रायपुर , रीना सिदार व्या. अमोडी कांकेर, कमलेश देवांगन सहा. शिक्षक उदनपुर बस्तर, प्रमोद कुमार पाल सहा. शिक्षक गोडही दुर्ग, टोमन लाल भूआर्य सहा. शिक्षक बिरेतरा, बालोद से साथ मिलकर प्रेजेंटेशन दिया गया।

ज्ञात हो कि शिक्षा में गुणवत्ता के उद्देश्य से सीसीआरटी के द्वारा शिक्षकों को अनेक क्षेत्रों पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पांच दिवस के प्रशिक्षण में सीसीआरटी नई दिल्ली के उपसंचालक राहुल कुमार सर के द्वारा म्यूजियम के कॉन्सेप्ट पर कैसे कार्य करें और इसे कैसे स्कूल एवं कक्षा तक ले जाएं इस प्रशिक्षण का उद्देश्य क्या है? तथा नई शिक्षा नीति का यह किस तरह से हिस्सा बना हुआ है इस बारे में विस्तृत एवं ऊर्जावान व्याख्यान दिया गया। सभी प्रशिक्षणार्थी को नेशनल म्यूजियम एवं क्राफ्ट म्यूजियम का भ्रमण कराया गया साथ में कार्यशाला में सभी के द्वारा समूह में संग्रहालय के ऑडिटोरियम में प्रस्तुतिकरण दिया गया।

नेशनल म्यूजियम एवं क्राफ्ट म्यूजियम का बारीकी से अध्ययन करने पर प्रशिक्षणार्थी ने जाना कि इसे इतिहास के साथ-साथ विज्ञान गणित एवं अन्य विषयों से जोड़कर अपनी परंपरा संस्कृति और सभ्यता को संरक्षित रख सकते हैं। इस प्रशिक्षण में अतिथि के रूप में डॉ. भार्गवी के  द्वारा कैसे म्यूजियम तैयार करें और किस तरह से हम म्यूजियम का रखरखाव करें कैसे बच्चों को म्यूजियम का वर्चुअल टूर कराये इस विषय पर विस्तृत व्याख्यान दिया गया। आगे डॉ. मगेश के द्वारा बायोडायवर्सिटी विषय पर विस्तृत चर्चा की गई तथा पशु पक्षी मनुष्य एक साथ कैसे जीवन जीते हैं इस पर रोचक व्याख्यान दिया गया। प्रशिक्षण के अंतिम दिवस सभी 11 राज्यों के 72 प्रतिभागियों के द्वारा म्यूजियम कांसेप्ट को लेकर सहायक संचालक सीसीआरटी ऋषि वशिष्ठ कर के समक्ष प्रेजेंटेशन दिए गए।

उनके द्वारा यह कहा गया कि स्कूल में म्यूजियम का एक कोना जरूर बनाएं और म्यूजियम कांसेप्ट को लेकर बच्चों के साथ कार्य करें। प्रशिक्षण में सभी प्रशिक्षणार्थियों को म्यूजियम के निर्माण के लिए किट भी प्रदान कर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर कार्य का समापन किया गया। सोना सिंह के प्रशिक्षण में सम्मिलित होने पर प्र. प्राचार्य सहित समस्त स्टाफ ने बधाई दी।

Read More

गेटवे इंटरनेशनल स्कूल में संपन्न हुई भारत को जानो प्रतियोगिता

Posted on :03-Sep-2023
गेटवे इंटरनेशनल स्कूल में संपन्न हुई भारत को जानो प्रतियोगिता

विवेक जैन

बागपत, उत्तर प्रदेश : गेटवे इंटरनेशनल स्कूल में भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित भारत को जानो प्रतियोगिता की परीक्षा को संपन्न कराया गया, जिसके अंतर्गत बागपत जिले के लगभग साढ़े तीन हजार बच्चों ने प्रतिभा किया, जिनमें से लगभग साढ़े आठ सौ बच्चे गेटवे इंटरनेशनल स्कूल के थे। गेटवे इंटरनेशनल स्कूल के कक्षा 6 से 12 तक के बच्चों ने यह परीक्षा दी। यह परीक्षा वरिष्ठ तथा कनिष्ठ दो वर्गों में कराई गई।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अमित चौहान ने कहा कि परीक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने देश को बेहतर जानने समझने का अच्छा अवसर प्राप्त हुआ तथा देश के इतिहास को जानने के प्रति जिज्ञासा भी उत्पन्न हुई । प्रधानाचार्य अमित चौहान  ने बहुत ही अनुशासित ढंग से परीक्षा संपन्न कराने हेतु सभी शिक्षक एवं शिक्षकों को बधाई दी। परीक्षा प्रतिभा राज की देखरेख में संपन्न हुई। इस अवसर पर संजय शर्मा, अजय राणा, सवेरा, आनंद, प्रियांक, नदीम अहमद आदि शिक्षक मौजूद रहे।

Read More

नीरज नैन के आवास पर सांसद ने सुनी लोगों की समस्याये

Posted on :02-Sep-2023
नीरज नैन के आवास पर सांसद ने सुनी लोगों की समस्याये

विवेक जैन

बागपत, उत्तर प्रदेश : लोगों से सम्पर्क अभियान के अन्तर्गत बागपत के सांसद डा सत्यपाल सिंह ने आर्य नगर मेरठ रोड़ पर स्थित ईट भट्टा व्यापारी नीरज नैन के आवास पर व्यापारियों, किसानो व अन्य लोगों की समस्यायें सुनी। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने डा सत्यपाल सिंह का फूल माला पहनाकर स्वागत किया और उनके साथ नगर और जनपद की विभिन्न समस्याओं को लेकर विस्तृत चर्चा की।