राष्ट्रीय

सांप से डसवाकर पत्नी व बेटी की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

सांप से डसवाकर पत्नी व बेटी की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

अनुगुल। ओडिशा के गंजाम जिले में पुलिस ने एक व्यक्ति को अपने ही घर में जहरीला सांप छोड़कर दो साल की बेटी और पत्नी को उससे डसवाकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपित का नाम गणेश पात्रा (25 वर्षीय) है।

गंजाम पुलिस के अनुसार, यह घटना बरहमपुर से करीब 60 किलोमीटर दूर कबीरसूर्य नगर थाना क्षेत्र के अधेगांव की है। गणेश पर आरोप है कि उसने डेढ़ महीने पहले हत्या की नीयत से अपने घर के कमरे में जहरीला सांप लाकर छोड़ दिया, जिसके डसने से उसकी 23 वर्षीय पत्नी के बसंती पात्रा तथा दो वर्षीय बेटी देबस्मिता की मौत हो गई।

पत्नी से लंबे समय से विवाद चल रहा था
गणेश का अपनी पत्नी देबस्मिता से लंबे समय से विवाद चल रहा था। इस संबंध में एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपित ने एक सपेरे से एक जहरीला सांप खरीदा था। छह अक्टूबर को वह एक प्लास्टिक के डिब्बे में सांप को लेकर आया और उसे कमरे में छोड़ दिया, जहां उसकी पत्नी और बेटी सोती थी। अगली सुबह दोनों सांप के काटने से मृत पाए गए।

अपराध कबूल कर लिया
गंजाम के पुलिस अधीक्षक जगमोहन मीना ने कहा कि पुलिस ने शुरू में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया था, लेकिन युवक के ससुर द्वारा हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई। इसके बाद आरोपित से पूछताछ की गई। कुछ साक्ष्य मिलने के बाद गुरुवार को आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया। उसने अपना अपराध कबूल कर लिया है।

मीडिया इनपुट 

More Photo

    Record Not Found!


More Video

    Record Not Found!


Related Post

Leave a Comments

Name

Contact No.

Email