राष्ट्रीय

सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला जज फातिमा बीवी का हुआ निधन

सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला जज फातिमा बीवी का हुआ निधन

Fathima Beevi Died: सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला जज और तमिलनाडु की पूर्व राज्यपाल फातिमा बीवी का गुरुवार (23 नवंबर) निजी अस्पताल में निधन हो गया. आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी. वह 96 वर्ष की थीं. 

फातिमा बीवी का जन्म केरल के पतनमतिट्टा में अप्रैल 1927 में हुआ था. उन्होंने ग्रेजुएशन यूनिवर्सिटी कॉलेज से की थी. इसके बाद बीवी ने कानून की पढ़ाई तिरुवनन्तपुरम के लॉ कॉलेज से की. वो 1950 के नवंबर में एडवोकेट बनीं. इसके बाद वो डिस्ट्रिकट और सेशन कोर्ट की जज बनाई गईं. उन्हें हाई कोर्ट का जज 1983 और सुप्रीम कोर्ट का जज 1989 में बनाया गया था. बीवी 1992 में रिटायर हुई थीं. 

रिटायर होने के बाद फातिमा बीवी राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की मेंबर 1993 से 1997 तक रहीं. उन्हें इसके बाद तमिलनाडु के गर्वनर पर की जिम्मेदारी दी गई थीं. 

किसने क्या कहा?
केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने न्यायमूर्ति फातिमा बीवी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला न्यायाधीश और तमिलनाडु की राज्यपाल के रूप में अपनी छाप छोड़ी.


जॉर्ज ने एक बयान में कहा, ‘‘वह एक बहादुर महिला थीं, जिनके नाम कई रिकॉर्ड हैं. वह ऐसी हस्ती थीं, जिन्होंने अपने जीवन से यह दिखाया कि दृढ़ इच्छा शक्ति और मकसद को लेकर समझ होने से किसी भी विपरीत परिस्थिति से पार पाया जा सकता है.’’

More Photo

    Record Not Found!


More Video

    Record Not Found!


Related Post

Leave a Comments

Name

Contact No.

Email