
विवेक जैन
- अजितनाथ भगवान के जन्मकल्याणक व तपकल्याणक महोत्सव पर श्री 1008 अजितनाथ दिगम्बर जैन बड़ा मन्दिर बागपत में हुई विशेष पूजा अर्चना
- वीर महिला मण्ड़ल बागपत द्वारा आयोजित भजन संध्या में दिल्ली एनसीआर के प्रसिद्ध गायकों द्वारा एक से बढ़कर एक भजन गाकर किया गया भगवान का गुणगान
बागपत, उत्तर प्रदेश : बागपत शहर में जैन धर्म के द्वितीय तीर्थंकर भगवान अजितनाथ जी के जन्मकल्याणक व तपकल्याणक महोत्सव को धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। श्री 1008 अजितनाथ दिगम्बर जैन बड़ा मन्दिर बागपत में इस अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया और मानव कल्याण व विश्व शांति के लिए प्रार्थना की गयी। वीर महिला मण्ड़ल बागपत द्वारा पालना कार्यक्रम व भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें उत्तर भारत के प्रसिद्ध भजन गायकों में शुमार हिमांशु अलंकार दिल्ली, नवकार म्यूजिकल ग्रुप जागरण पार्टी दिल्ली के गायक सौरभ जैन राजा, आर्यन जैन दिल्ली द्वारा एक से बढ़कर एक भजन गाकर भगवान की