राष्ट्रीय

महेश शर्मा लगातार दूसरी बार बने लायंस क्लब बागपत के अध्यक्ष

महेश शर्मा लगातार दूसरी बार बने लायंस क्लब बागपत के अध्यक्ष

विवेक जैन

बागपत, उत्तर प्रदेश : बागपत नगर के वात्सायन पैलेस में लायंस क्लब बागपत डी 321 सी 1 के अध्यक्ष और उनके निदेशक मण्ड़ल का अधिष्ठापन समारोह बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। वर्ष 2023-24 के अधिष्ठापन समारोह में महेश शर्मा को लगातार दूसरी बार लायंस क्लब बागपत का अध्यक्ष चुना गया। इस मौके पर लायंस क्लब बागपत के दूसरी बार अध्यक्ष चुने गये महेश शर्मा ने कहा कि क्लब ने उन पर भरौसा जताते हुए उन्हें जो दूसरी बार अध्यक्ष बनाया है, वह उस पर एकदम खरा उतरेंगे और लायंस क्लब बागपत को ओर भी ऊंचाईयों पर ले जाने का काम करेंगे।

लायंस क्लब बागपत द्वारा अधिष्ठापन समारोह में मण्ड़लाध्यक्ष पंकज विजलवान, अन्तराष्ट्रीय निदेशक विनय मित्तल, पूर्व मण्ड़लाध्यक्ष कुंज बिहारी अग्रवाल, पूर्व मण्ड़लाध्यक्ष आलोक भटनागर, उप मण्ड़लाध्यक्ष प्रथम एके मित्तल, पूर्व मण्ड़लाध्यक्ष अरविन्द संगल, पूर्व मण्ड़लाध्यक्ष रामकुमार गुप्ता, उप मण्ड़लाध्यक्ष द्वितीय विनय सिसोदिया, रीजन चेयरमैन संदीप गोयल, जोन चेयरमैन एमजेएफ गजेन्द्र बली को आमंत्रित किया गया था। अधिष्ठापन समारोह में मंच का संचालन वाईपी सागवान और यमुना इंटर कॉलिज बागपत के पूर्व प्रधानाचार्य एवं प्रमुख समाज सेवी जयपाल शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

More Photo

    Record Not Found!


More Video

    Record Not Found!


Related Post

Leave a Comments

Name

Contact No.

Email