× Popup Image
Garja Chhattisgarh News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    भारतीय नागरिकों की मौत से नाराज भारत, अमेरिका के सामने उठाया कड़ा विरोध

    भारतीय नागरिकों की मौत से नाराज भारत, अमेरिका के सामने उठाया कड़ा विरोध

    ईरान की धमकी से बढ़ी चिंता, भारत में तेल संकट की आशंका गहराई

    ईरान की धमकी से बढ़ी चिंता, भारत में तेल संकट की आशंका गहराई

    पीएम मोदी के नाम सबसे लंबी प्रधानमंत्री पारी, एनडीए ने किया भव्य सम्मान

    पीएम मोदी के नाम सबसे लंबी प्रधानमंत्री पारी, एनडीए ने किया भव्य सम्मान

    ईडी की बड़ी कार्रवाई: दिल्ली-नोएडा समेत चार राज्यों में ताबड़तोड़ छापेमारी

    ईडी की बड़ी कार्रवाई: दिल्ली-नोएडा समेत चार राज्यों में ताबड़तोड़ छापेमारी

    डीटीसी का सर्वर डाउन,पास नहीं बनने से लोग परेशान

    डीटीसी का सर्वर डाउन,पास नहीं बनने से लोग परेशान

  • छत्तीसगढ़

    अवैध खनिज परिवहन पर सख्त कार्रवाईः बिना अभिवहन पास चूना पत्थर गिट्टी से भरे 03 ट्रेलर जब्त

    अवैध खनिज परिवहन पर सख्त कार्रवाईः बिना अभिवहन पास चूना पत्थर गिट्टी से भरे 03 ट्रेलर जब्त

    माननीय प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश ने हत्या के मामले में दोषसिद्ध आरोपी को दी आजीवन कारावास एवं सहयोगी को दी 3 वर्ष की कठोर कारावास की सजा।

    माननीय प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश ने हत्या के मामले में दोषसिद्ध आरोपी को दी आजीवन कारावास एवं सहयोगी को दी 3 वर्ष की कठोर कारावास की सजा।

    बालोद

    बलोदा बाजार

    बलरामपुर

    बस्तर

    बेमेतरा

    बीजापुर

    बिलासपुर

    दन्तेवाड़ा

    धमतरी

    दुर्ग

    गरियाबंद

    जशपुर

    जान्जगीर-चाम्पा

    कोण्डागांव

    कोरबा

    कोरिया

    कांकेर

    कवर्धा

    महासमुन्द

    मुंगेली

    नारायणपुर

    रायगढ़

    राजनांदगांव

    रायपुर

    सूरजपुर

    सुकमा

    सरगुजा

    गोरेला पेंड्रा मरवाही

    खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

    मोहला मानपुर चौकी

    सारंगढ़-बिलाईगढ़

    मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

    सक्ति

  • संपादकीय
  • विश्व
    भूकंप के तेज झटकों से दहला फिलीपींस, भारी तबाही और अफरा-तफरी

    भूकंप के तेज झटकों से दहला फिलीपींस, भारी तबाही और अफरा-तफरी

    भ्रष्टाचार पर जिनपिंग सरकार सख्त, पूर्व रक्षा मंत्री समेत दो नेताओं को फांसी की सजा

    भ्रष्टाचार पर जिनपिंग सरकार सख्त, पूर्व रक्षा मंत्री समेत दो नेताओं को फांसी की सजा

    अंटार्कटिका में रहस्यमयी शहर का दावा, सबमरीन हुई अचानक गायब

    अंटार्कटिका में रहस्यमयी शहर का दावा, सबमरीन हुई अचानक गायब

    होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी, 15+ युद्धपोत तैनात

    होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी, 15+ युद्धपोत तैनात

    डेडलाइन से पहले अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला, बढ़ा वैश्विक तनाव

    डेडलाइन से पहले अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला, बढ़ा वैश्विक तनाव

  • मनोरंजन
    इतिहास रच गया उर्वशी रौतेला का लग्ज़री हैंडबैग

    इतिहास रच गया उर्वशी रौतेला का लग्ज़री हैंडबैग

    14 साल बाद लौट रही ‘कॉकटेल 2’, फैंस में जबरदस्त क्रेज

    14 साल बाद लौट रही ‘कॉकटेल 2’, फैंस में जबरदस्त क्रेज

    अदाह शर्मा के रंग-बिरंगे लुक्स ने जीता इंटरनेट

    अदाह शर्मा के रंग-बिरंगे लुक्स ने जीता इंटरनेट

    नई पीढ़ी को श्रीकृष्ण से जोड़ती ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट (हृदयम्)’ की दिव्य सिनेमाई यात्रा

    नई पीढ़ी को श्रीकृष्ण से जोड़ती ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट (हृदयम्)’ की दिव्य सिनेमाई यात्रा

    ‘भारत भाग्य विधाता’ में कंगना का दमदार अंदाज़

    ‘भारत भाग्य विधाता’ में कंगना का दमदार अंदाज़

  • रोजगार
    जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प 22 मई को आयोजित होगा

    जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प 22 मई को आयोजित होगा

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

  • राजनीति
    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

  • खेल
    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

  • राजधानी
    अंडर-18 एशिया कप विजेता हॉकी खिलाड़ी अवि मानिकपुरी ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से की सौजन्य भेंट

    अंडर-18 एशिया कप विजेता हॉकी खिलाड़ी अवि मानिकपुरी ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से की सौजन्य भेंट

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

    फिल्में समाज को संदेश देने का सशक्त माध्यम- राज्यपाल श्री डेका

    फिल्में समाज को संदेश देने का सशक्त माध्यम- राज्यपाल श्री डेका

    राज्यपाल से परिवीक्षाधीन आईएएस अधिकारियों ने की सौजन्य भेंट

    राज्यपाल से परिवीक्षाधीन आईएएस अधिकारियों ने की सौजन्य भेंट

    जब सुशासन पहुंचा पहाड़ों और जंगलों के पार

    जब सुशासन पहुंचा पहाड़ों और जंगलों के पार

  • ज्योतिष
    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

  • गैजेट्स
    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

  • संपर्क

सूरजपुर

Previous123456789...4041Next

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के तहत 157 लाख से अधिक के विकास कार्यों का किया भूमि पूजन

Posted on :05-Dec-2025
 मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के तहत 157 लाख से अधिक के विकास कार्यों का किया भूमि पूजन

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार

सूरजपुर : महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े आज मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के अंतर्गत सूरजपुर जिले के विभिन्न ग्रामों में आयोजित विकास कार्यों के भूमि पूजन कार्यक्रमों में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण अवसंरचना को सुदृढ़ करने हेतु स्वीकृत कुल 157.34 लाख रुपये की लागत वाले निर्माण कार्यों की नींव रखी।

महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े

मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने ग्राम कसकेला में 26.05 लाख रुपए की लागत से सी.सी. सड़क और नाली निर्माण, ग्राम सिलफिली में 76.74 लाख रुपए की लागत से सड़क निर्माण, ग्राम गणेशपुर में 37.48 लाख रुपए की लागत से सीसी सड़क एवं नाली निर्माण तथा ग्राम करमपुर में 17.07 लाख रुपए की लागत से सीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्यों का विधिवत भूमि पूजन किया।

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के तहत 157 लाख से अधिक के विकास कार्यों का किया भूमि पूजन

इस अवसर पर मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को नई गति देने वाली एक महत्वपूर्ण योजना है। इसके माध्यम से सड़क, नाली और अन्य बुनियादी सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया जा रहा है, जिससे न केवल आवागमन में सुगमता आएगी बल्कि गांवों में स्वच्छता और जीवन स्तर में भी उल्लेखनीय सुधार होगा।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनहित के विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए निरंतर आगे बढ़ रही है तथा प्रत्येक ग्राम को बेहतर सुविधाओं से सशक्त बनाने का लक्ष्य जल्द पूरा किया जाएगा।

Read More

सूरजपुर में 4 लाख कीमत का गांजा जप्त, नशा तस्करी पर कसा शिकंजा एक तस्कर गिरफ्तार

Posted on :03-Dec-2025
सूरजपुर में 4 लाख कीमत का गांजा जप्त, नशा तस्करी पर कसा शिकंजा एक तस्कर गिरफ्तार

सुभाष गुप्ता 

सूरजपुर:  जिले के चौकी रेवटी पुलिस ने अम्बिकापुर से रेनुकूट जाने वाली बस में गांजा ले जा रहे एक गांजा तस्कर को पकड़ा है जिससे 4 लाख रूपये कीमत के 12 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद किया है। डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने अवैध कार्याे सहित नशे के कारोबार पर पूर्णतः अंकुश लगाने के सख्त निर्देश दिए है। इसी परिप्रेक्ष्य में दिनांक 02.12.2025 को चौकी रेवटी पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि अम्बिकापुर से रेनुकूट जाने वाली बस में एक व्यक्ति गांजा लेकर बिक्री करने बनारस जा रहा है।

चौकी रेवटी पुलिस ने प्राप्त सूचना के आधार पर ग्राम चांचीडांड बनारस रोड़ पर नाकाबंदी कर बस की चेकिंग की जा रही थी इसी दौरान बस से एक व्यक्ति 2 बैग लेकर संदिग्ध हालत में भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ पर उस व्यक्ति ने अपना नाम सोनू पटेल पिता मुरारी लाल उम्र 32 वर्ष निवासी इन्जानी, थाना चलगली जिला बलरामपुर बताया जिसके कब्जे से 12 किलो 300 ग्राम गांजा जप्त किया गया है जिसकी कीमत करीब 4 लाख रूपये है। मामले में गांजा जप्त कर धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी रेवटी कृष्णा सिंह, एएसआई विनोद सिंह, प्रधान आरक्षक शिव राजवाड़े, अभिलाष राम, आरखक अखिलेश दुबे, महेन्द्र कुमार, अशोक राजवाड़े, संत पैंकरा, अनिरूद्ध पैंकरा व मुरलीधर नायक सक्रिय रहे।

डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर ने कहा कि नशा का कारोबार करने वालों पर पुलिस की कड़ी निगरानी जारी है और कार्रवाई आगे और अधिक तेज होगी। उन्होंने आम जनता से अपील किया है कि अवैध गांजा तस्करी की कोई भी सूचना मिले तो उसे फौरन पुलिस को दें

Read More

सूरजपुर बसदेई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुआ खेल रहे 4 जुआड़ी गिरफ्तार

Posted on :03-Dec-2025
सूरजपुर बसदेई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुआ खेल रहे 4 जुआड़ी गिरफ्तार

सुभाष गुप्ता 

सूरजपुर: चौकी बसदेई पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम गंगोटी में कुछ जुआड़ियान हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे है।चौकी बसदेई पुलिस प्राप्त सूचना के आधार पर ग्राम गंगोटी में घेराबंदी कर 4 जुआड़ी जगदीश प्रसाद पिता रामनारायण साहू उम्र 48 वर्ष ग्राम पोड़ी थाना रामानुजनगर, पूरन प्रसाद पिता धनराज उम्र 35 वर्ष ग्राम गंगोटी चौकी बसदेई, संजय साहू पिता परन राम उम्र 43 वर्ष ग्राम मांजा थाना रामानुजनगर, सूरज साहू पिता राम संजीवन उम्र 32 वर्ष ग्राम बांसापारा चौकी बसदेई को जुआ खेलते रंगे हाथों धर दबोचा, जुआड़ियों के पास व जुआ फड़ से 9100 रूपये जप्त किया गया। मौके से जुआड़ियों के 4 नग मोबाईल व 4 नग मोटर सायकल कीमती 299100 रूपये का भी जप्त किया गया है। मामले में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत कार्यवाही कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी बसदेई योगेन्द्र जायसवाल, प्रधान आरक्षक महेन्द्र सिंह, अलका टोप्पो बालमुकुन्द पाण्डेय, आरक्षक देवदत्त दुबे, शिवराज, रामकुमार, आदित्य यादव, राकेश सिंह, दिलीप साहू व महिला आरक्षक पूनम व प्रफुल्ला सक्रिय रहे।

Read More

जयनगर धान खरीदी केंद्र में लापरवाही चरम पर, अधिकारी मौन—किसान बेहाल

Posted on :03-Dec-2025
जयनगर धान खरीदी केंद्र में लापरवाही चरम पर, अधिकारी मौन—किसान बेहाल

सुभाष गुप्ता 

सूरजपुर : जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र यादव ने मंगलवार को जयनगर धान खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण किया, जहां व्यवस्थाओं की भारी कमी देखकर उन्होंने कड़ी नाराज़गी जताई। निरीक्षण के दौरान केंद्र में एक भी समिति द्वारा नियुक्त मजदूर मौजूद नहीं था, जिससे किसानों को स्वयं हमाली का काम करना पड़ रहा था। श्री यादव ने मौके पर ही समिति प्रबंधक को फटकार लगाई, यह कहते हुए कि इतनी बड़ी लापरवाही किसानों के अधिकारों के साथ खिलवाड़ है।

ट्रांसफर के बावजूद पद पर जमे रहने का आरोप

गौरतलब है कि संबंधित समिति प्रबंधक का ट्रांसफर काफी पहले हो चुका है, लेकिन राजनैतिक संरक्षण के कारण वह अब भी जयनगर केंद्र में ही जमे हुए हैं। वर्षों से उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगते रहे हैं, परंतु विभागीय अधिकारी अपने ही आदेश का पालन कराने में असमर्थ दिखाई दे रहे हैं।

किसानों से अतिरिक्त धान वसूली?

किसानों ने यह भी शिकायत की कि उनसे 41 किलो 200 ग्राम प्रति बोरा अधिक लिया जा रहा है और चटाई सहित अन्य कार्य भी उनसे ही करवाए जा रहे हैं। मजदूर न होने की वजह से किसान स्वयं बोझ ढोने को मजबूर हैं, जबकि हमाली का पैसा भी उन्हीं को देना पड़ रहा है।

किसान बेबस, अधिकारी खामोश

लगातार बढ़ती शिकायतों के बावजूद कार्यवाही नहीं होने से किसानों में आक्रोश बढ़ रहा है। किसान सवाल कर रहे हैं कि जब प्रभारियों पर कार्रवाई ही नहीं होती, तो उनकी मेहनत का धान सही वजन और सही प्रक्रिया से कैसे खरीदा जाएगा? जिला पंचायत सदस्य ने अधिकारियों से मांग की है कि जयनगर केंद्र की जांच कर तत्काल कार्रवाई की जाए, ताकि किसानों को उनका हक मिल सके।

Read More

स्वास्थ्य सिस्टम फेल: सूरजपुर में अस्पताल मिला बंद, महिला ने कार में ही दिया बच्चे को जन्म

Posted on :01-Dec-2025
स्वास्थ्य सिस्टम फेल:  सूरजपुर में अस्पताल मिला बंद, महिला ने कार में ही दिया बच्चे को जन्म

सुभाष गुप्ता 

लांजीत स्वास्थ्य केंद्र की लापरवाही पर ग्रामीणों में तेज आक्रोश

सूरजपुर :  ओडगी।जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। लांजीत ग्राम पंचायत के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को घोर लापरवाही का एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने पूरे क्षेत्र को हिला दिया। प्रसव पीड़ा से तड़प रही एक गर्भवती महिला को अस्पताल लाया गया, लेकिन अस्पताल के मुख्य दरवाजे पर ताला लटका देखकर परिजन और ग्रामीण स्तब्ध रह गए। किसी भी स्वास्थ्यकर्मी की मौजूदगी नहीं होने के कारण महिला का प्रसव अस्पताल के बाहर ही कार के अंदर कराना पड़ा।मरीज की पहचान संगीता टोप्पो (28 वर्ष), पति सुखलाल टोप्पो, ग्राम लांजीत,प्राप्त जानकारी के अनुसार, गर्भवती संगीता टोप्पो को रविवार सुबह परिजन प्रसव पीड़ा बढ़ने पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाए थे। स्थिति गंभीर थी,लेकिन बरामदे तक पहुँचने से पहले ही उन्हें अस्पताल की वास्तविकता देखनी पड़ी पूरा केंद्र ताला बंद,न कोई स्टाफ, न कोई सहायता।स्थानीय महिलाओं ने बचाई मां और बच्चे की जान,अस्पताल में मदद न मिलने पर मौके पर मौजूद कुछ महिलाओं ने अत्यंत साहस दिखाते हुए स्वयं प्रसव कराने का निर्णय लिया। कार के अंदर ही तकलीफ से चिल्ला रही संगीता को संभालते हुए लगभग आधे घंटे की मेहनत के बाद एक स्वस्थ बच्चे का जन्म कराया गया। यह स्थिति इतनी गंभीर थी कि थोड़ी भी देर होने पर बड़ा हादसा हो सकता था।ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि लांजीत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का ताला बंद रहना कोई नई बात नहीं है।अक्सर मरीज उपचार के लिए आते हैं, लेकिन अस्पताल बंद मिलता है और स्टाफ अपनी जिम्मेदारी से गायब रहता है।

एक ग्रामीण ने बताया 

यहां स्टाफ महीनों से मनमानी कर रहा है। रात हो या दिन, ज़रूरत के समय अस्पताल का ताला खुला मिल जाए, यह किस्मत की बात है।”

विरोध बढ़ने पर दो घंटे बाद खुला अस्पताल

ग्रामीणों के आक्रोश और भीड़ बढ़ने पर करीब दो घंटे बाद अस्पताल खोला गया। तब जाकर जच्चा और बच्चा दोनों को भर्ती कर प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया। लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि यह कार्रवाई केवल भीड़ शांत करने के लिए की गई, जबकि जिम्मेदार कर्मचारी इस बड़ी लापरवाही के असली दोषी हैं।स्वास्थ्य व्यवस्था पर बड़ा सवाल,यह घटना जिले की स्वास्थ्य सुविधाओं पर कई बड़े सवाल खड़े करती है। प्रसव जैसे संवेदनशील मामलों में अस्पताल बंद क्यों?ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्यकर्मी कहाँ गायब थे?ग्रामीणों को कब तक ताला बंद अस्पतालों के भरोसे रखा जाएगा? स्वास्थ्य विभाग ऐसी घटनाओं पर कार्रवाई कब करेगा?

कार्रवाई की मांग तेज

घटना के बाद ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा है कि यदि दोषी कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो वे उच्च अधिकारियों के पास शिकायत दर्ज कर क्षेत्रीय आंदोलन शुरू करेंगे।
स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य प्रणाली को सुदृढ़ करने और 24 घंटे आवश्यक सेवाएँ उपलब्ध कराने की मांग की है।

डॉ कपिल पर
स्वास्थ्य केंद्र के सभी स्टाफ को नोटिस जारी कल तक मांगा जवाब

Read More

ओडगी रेंज में जंगलों की अंधाधुंध कटाई पर हड़कंप, रेंजर के आने के बाद लकड़ी तस्करी में तेजी

Posted on :01-Dec-2025
ओडगी रेंज में जंगलों की अंधाधुंध कटाई पर हड़कंप, रेंजर के आने के बाद लकड़ी तस्करी में तेजी

सुभाष गुप्ता 

खर्रा गांव से लेकर लफरी वॉटरफॉल तक अवैध कटाई तेज,फर्नीचर निर्माण का खुला कारोबार वन विभाग पर उठे गंभीर सवाल

सूरजपुर :  जिले के ओडगी रेंज के जंगलों में इन दिनों अवैध कटाई और लकड़ी तस्करी तेजी से बढ़ रही है। ओडगी मुख्यालय से कुछ ही दूरी पर स्थित ग्राम खर्रा में कीमती पेड़ों के कटान और वहीं स्थानीय स्तर पर पलंग, दीवान, सोफा और अन्य फर्नीचर के अवैध निर्माण ने वन विभाग की कार्यशैली पर गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं। मौके पर पड़े भारी-भरकम लकड़ी के लट्ठे, चिरे हुए तख्ते और तैयार होते फर्नीचर संकेत देते हैं कि यहां लंबे समय से अवैध कारोबार चल रहा है।

बिना लाइसेंस चल रहा फर्नीचर निर्माण, ग्रामीणों की पुष्टि

ग्रामीणों और स्थानीय सूत्रों के अनुसार जिस व्यक्ति द्वारा खर्रा गांव में बड़े पैमाने पर फर्नीचर बनाया जा रहा है,उसके पास किसी भी प्रकार का वैध लाइसेंस नहीं है। यह अवैध गतिविधि न सिर्फ वन संपदा की बर्बादी है बल्कि कानून का खुला उल्लंघन भी है।

वन विभाग की चुप्पी पर सवार रेंजर फोन तक नहीं उठाते

ग्रामीणों ने कई बार वन विभाग को शिकायत की, लेकिन उनका कहना है कि संबंधित रेंजर फोन तक रिसीव नहीं करते।ऐसे में सवाल उठना लाजमी है कि आखिर इतनी बड़ी मात्रा में लकड़ी कैसे कट रही है और परिवहन कैसे हो रहा है, जब विभाग की निगरानी पूरी तरह मौजूद है?

लफरी वॉटरफॉल क्षेत्र में भी तेज कटाई

खर्रा गांव के साथ-साथ ओडगी रेंज का चर्चित पर्यटन स्थल लफरी वॉटरफॉल भी इस अवैध कटाई की मार झेल रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार

लफरी वॉटरफॉल क्षेत्र के आसपास लगातार पेड़ गिराए जा रहे हैं,रात में लकड़ी काटने की आवाजें सुनाई देती हैं,
और दिन में कई बार लकड़ी से भरी गाड़ियाँ गुजरती देखी जाती हैं।इससे न केवल पर्यावरण का संतुलन बिगड़ रहा है, बल्कि वॉटरफॉल की प्राकृतिक सुंदरता भी खतरे में पड़ रही है। पर्यटन पर भी इसका सीधा असर पड़ सकता है।

वन विकास निगम की भूमिका संदिग्ध?

जमीनी स्तर पर विभाग के सक्रिय न होने को लेकर लोगों में चर्चा है कि कहीं न कहीं वन विभाग या वन विकास निगम की मौन सहमति तो नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक विभाग की नाकामी या लापरवाही न हो, इतना बड़ा अवैध कारोबार लंबे समय तक चल ही नहीं सकता।

डिप्टी रेंजर का बयान — आदेश मिलते ही कार्रवाई

वन विकास निगम ओडगी के डिप्टी रेंजर मनोज करियम ने बताया कि उन्होंने इस मामले में डीएफओ को आवेदन भेजा है। आदेश प्राप्त होते ही अवैध कटाई स्थल पर सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

पर्यावरण का भविष्य खतरे में, ग्रामीणों ने मांगा हस्तक्षेप

ग्रामीणों का कहना है कि ओडगी रेंज के जंगलों में हो रही लगातार कटाई आने वाले समय में पूरे क्षेत्र की पारिस्थितिकी के लिए बड़ा खतरा बन सकती है।उन्होंने मांग की है कि अवैध फर्नीचर यूनिटों पर तुरंत रोक लगे,नियमित गश्त बढ़ाई जाए,और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए।

Read More

कुदरगढ़ दर्शन के बाद वापसी में बड़ा हादसा, बुलेरो पेड़ से टकराई—सतीश ठाकुर की घटनास्थल पर मौत, चार की हालत नाज़ुक

Posted on :01-Dec-2025
कुदरगढ़ दर्शन के बाद वापसी में बड़ा हादसा, बुलेरो पेड़ से टकराई—सतीश ठाकुर की घटनास्थल पर मौत, चार की हालत नाज़ुक

सुभाष गुप्ता 

महुआ पेड़ से टकराते ही उड़े परखच्चे, सतीश ठाकुर की मौत – चार गंभीर

सूरजपुर : ओडगी मां कुदरगढ़ धाम से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं का सफर रविवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में तब्दील हो गया। ओड़गी थाना क्षेत्र के बांक के पास श्रद्धालुओं से भरी बुलेरो वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े महुआ पेड़ से जा टकराई, टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और अंदर बैठे यात्रियों की चीख-पुकार मच गई। गाड़ी नंबर UP 61 AA6191

इस हादसे में मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के कुम्हिया निवासी सतीश ठाकुर की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन में कुल 8 श्रद्धालु सवार थे, जिनमें से चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि अन्य तीन को हल्की चोटें आई हैं। मृतक और सभी घायल एक ही गांव के बताए जा रहे हैं, जो रविवार सुबह कुदरगढ़ धाम में दर्शन करने पहुंचे थे और शाम को वापस लौट रहे थे, तभी यह दर्दनाक घटना हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत राहत कार्य शुरू किया। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को ओड़गी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां गंभीर घायलों का उपचार जारी है। डॉक्टरों के अनुसार घायलों में कई के सिर, पैर और छाती में गंभीर चोटें हैं। जरूरत पड़ने पर उन्हें बेहतर उपचार के लिए रेफर करने की तैयारी की जा रही है।

तेज रफ्तार बनी वजह
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बुलेरो वाहन तेज रफ्तार में था, जिससे चालक ने अचानक नियंत्रण खो दिया और वाहन सीधे पेड़ से जा भिड़ा। जिस स्थान पर हादसा हुआ है, वह पहले भी दुर्घटना संभावित क्षेत्र माना जाता रहा है, जहां शाम के समय दृश्यता कम होने के कारण हादसों की आशंका बढ़ जाती है।

पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना पर ओड़गी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में मर्ग कायम कर आगे की जांच की जा रही है। पुलिस ग्रामीणों से भी हादसे के संबंध में बयान ले रही है।

गांव में मातम
सतीश ठाकुर की मौत की खबर कुम्हिया गांव पहुंचते ही शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस मार्ग पर सुरक्षा प्रबंधन और चेतावनी संकेतक लगाने की मांग की है।

Read More

तेज रफ्तार का कहर: अनियंत्रित कार कच्चे मकान में घुसी, चालक की मौके पर दर्दनाक मौत

Posted on :01-Dec-2025
तेज रफ्तार का कहर: अनियंत्रित कार कच्चे मकान में घुसी, चालक की मौके पर दर्दनाक मौत

सुभाष गुप्ता 

सूरजपुर :  ब्रेकिंग करंजी चौकी क्षेत्र से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां तेज रफ्तार में दौड़ रही कार अचानक अनियंत्रित होकर एक कच्चे मकान में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार धरतीपारा से खोपा की ओर जा रही थी। रास्ते में वाहन ने नियंत्रण खोया और सीधे घर की दीवार तोड़ते हुए भीतर घुस गई। हादसा इतना भीषण था कि चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। करंजी चौकी की टीम कुछ ही देर में मौके पर पहुंची। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण चालक को बाहर निकालना मुश्किल हो गया था। घंटों की मशक्कत और कटर मशीन की मदद से कार को काटकर शव को बाहर निकाला गया।

मृतक की पहचान धरतीपारा गांव निवासी के रूप में हुई है। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वाहन अनियंत्रित होने की वजह आखिर क्या थी।

तेज रफ्तार और लापरवाही एक बार फिर एक जिंदगी निगल गई। सड़क सुरक्षा को लेकर ऐसी घटनाएं बड़ा सवाल खड़ा करती हैं।

Read More

भोजन बनाने को लेकर विवाद , पत्नी ने खाया ज़हर और बेटी को भी खिलाया — मां-बेटी की हालत गंभीर

Posted on :10-Nov-2025
भोजन बनाने को लेकर विवाद , पत्नी ने खाया ज़हर और बेटी को भी खिलाया — मां-बेटी की हालत गंभीर

सुभाष गुप्ता 

सूरजपुर :  घरेलू विवाद ने एक परिवार की खुशियों पर गहरी चोट छोड़ दी। रामानुजनगर थाना क्षेत्र के भुवनेश्वरपुर भकमा गांव में भोजन बनाने को लेकर पति-पत्नी के बीच हुई मामूली कहासुनी ने बड़ा रूप ले लिया। बात इतनी बढ़ी कि गुस्से में पत्नी ने ज़हर खा लिया, और अपनी 15 साल की नाबालिग बेटी को भी ज़हर दे दिया।

परिजनों ने आनन-फानन में दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। डॉक्टरों की टीम लगातार इलाज में जुटी हुई है। गांव के लोगों के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच अक्सर छोटे-छोटे घरेलू विवाद होते रहते थे, लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि यह विवाद इतना खतरनाक मोड़ ले लेगा। फिलहाल रामानुजनगर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इस घटना ने इलाके में सन्नाटा और चिंता दोनों फैला दी है।

Read More

पूनम सिंह आर्माे का नेशनल फुटबॉल टीम में चयन, सूरजपुर का नाम किया रोशन

Posted on :15-Oct-2025
पूनम सिंह आर्माे का नेशनल फुटबॉल टीम में चयन, सूरजपुर का नाम किया रोशन

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार

पढ़ाई और खेल दोनों में अव्वल पूनम सिंह, राष्ट्रीय फुटबॉल टीम में चयनित

सूरजपुर : कक्षा 11 वीं की छात्रा पूनम सिंह आर्माे, पिता उत्तम सिंह आर्माे, ने अपनी प्रतिभा से क्षेत्र का नाम रोशन किया है। पूनम का चयन नेशनल फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जो पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। पूनम सिंह आर्माे सूरजपुर जिले के सेजस हिंदी माध्यम विद्यालय उमेश्वरपुर (ब्लॉक प्रेमनगर) की छात्रा है।

 पूनम सिंह आर्माे का नेशनल फुटबॉल टीम में चयन, सूरजपुर का नाम किया रोशन

पढ़ाई के साथ-साथ नेशनल खेल में चयनित 

पढ़ाई के साथ-साथ पूनम खेल के क्षेत्र में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने गत वर्ष कक्षा 10 वीं में 83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय और परिवार को गौरवान्वित किया था। अब नेशनल फुटबॉल प्रतियोगिता में चयनित होकर उन्होंने दोहरा गौरव अर्जित किया है। उनकी इस उपलब्धि पर जनपद पंचायत सदस्य ने पूनम को फुटबॉल किट प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

 पूनम सिंह आर्माे का नेशनल फुटबॉल टीम में चयन, सूरजपुर का नाम किया रोशन

पूनम सिंह की उपलब्धि क्षेत्र का गौरव बढा

पूनम के चयन से विद्यालय सहित तारकेश्वरपुर और उमेश्वरपुर गाँवों में हर्ष और उत्साह का माहौल है। विद्यालय परिवार एवं क्षेत्रवासी पूनम की इस उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहे हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं। इस अवसर पर पूनम के कोच पीटीआई श्री रावेंद्र वर्मा, श्री अमलेश्वर पैकरा, श्री सुभाष साहू, रुनीया देवी, पुष्पा सिंह, संदीप दास एवं उनके परिवारजन उपस्थित रहे।

Read More

रिश्तों का कत्ल, पिता की जान लेने वाले बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Posted on :09-Oct-2025
रिश्तों का कत्ल,  पिता की जान लेने वाले बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सुभाष गुप्ता 

सूरजपुर : सजन सिंह के द्वारा अपने घर में सुबह करीब 8 बजे अपनी मॉ कलेश्वरी से खाने-पीने के लिए मांग रहा था जिसके द्वारा मना करने पर अपनी पत्नी को कहा कि मॉ के घर खाना बनाने क्यों आई हो कहकर झगडा विवाद करने पर भाई वं पिता उजियार सिंह के द्वारा झगड़ा विवाद और खाने-पीने से मना करने की बात को लेकर आरोपी के द्वारा टीना के बेलचा से अपने पिता उजियार सिंह के सिर में प्राण घातक हमला कर दिया।परिजनों के द्वारा उजियार सिंह को मेडिकल कालेज अस्पताल अम्बिकापुर में उपचार के लिए भर्ती कराए जहां उपचार के दौरान दिनांक 06.10.2025 को उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस सहायता केन्द्र मेडिकल कालेज अस्पताल अम्बिकापुर की तहरीर पर मर्ग कायमी उपरान्त अपराध क्रमांक 137/2025 धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।मामले की सूचना पर चौकी सलका उमेश्वरपुर पुलिस ने विवेचना के दौरान दबिश देकर आरोपी सजन सिंह पिता स्व.उजियार सिंह उम्र 30 वर्ष ग्राम लक्ष्मीपुर, चौकी सलका उमेश्वरपुर को पकड़ा। पूछताछ पर उसने वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया जिसके निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बेलचा जप्त कर उसे गिरफ्तार किया है।