चश्मदीदों ने पुलिस को बताया कि उनके हस्तक्षेप करने से पहले ही सिलेंडर से लगी आग ने ऑटोरिक्शा को अपनी चपेट में ले लिया। समाचार एजेंसी पीटीआई की खबर के मुताबिक पुलिस ने कहा कि आग के कारण स्थानीय लोग वाहन के पास नहीं जा पा रहे थे। बाद में अग्निशमन दल ने आग बुझाई और पुलिस ने शवों को पास के अस्पताल में पहुंचाया।
कन्नूर: कथिरूर के पास सीएनजी ऑटोरिक्शा के दुर्घटनाग्रस्त होने और आग लगने से दो लोगों की जलकर मौत हो गई। रात करीब साढ़े आठ बजे हुए इस दर्दनाक हादसे में ड्राइवर अभिलाष (37) और उसके दोस्त शैजेश (36) की जलकर मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि ऑटोरिक्शा एक निजी बस से टकरा गया और आग लगने से पहले पलट गया। चश्मदीदों ने पुलिस को बताया कि उनके हस्तक्षेप करने से पहले ही सिलेंडर से लगी आग ने ऑटोरिक्शा को अपनी चपेट में ले लिया।
समाचार एजेंसी पीटीआई की खबर के मुताबिक, पुलिस ने कहा कि आग के कारण स्थानीय लोग वाहन के पास नहीं जा पा रहे थे। बाद में अग्निशमन दल ने आग बुझाई और पुलिस ने शवों को पास के अस्पताल में पहुंचाया।
मीडिया इनपुट




























.jpg)













