× Popup Image
Garja Chhattisgarh News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    एक रात में 6 हत्याएं: जमानत पर छूटे आरोपी ने उजाड़े दो परिवार

    एक रात में 6 हत्याएं: जमानत पर छूटे आरोपी ने उजाड़े दो परिवार

    ब्रह्मोस मिसाइल खरीदेगा इंडोनेशिया, ईवीएम बनाने में भी भारत करेगा मदद

    ब्रह्मोस मिसाइल खरीदेगा इंडोनेशिया, ईवीएम बनाने में भी भारत करेगा मदद

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को इंडोनेशिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से अलंकृत किए जाने पर दी बधाई

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को इंडोनेशिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से अलंकृत किए जाने पर दी बधाई

    राम मंदिर में 75 बार दान चोरी! CCTV फुटेज डिलीट, SIT रिपोर्ट में बड़े खुलासे

    राम मंदिर में 75 बार दान चोरी! CCTV फुटेज डिलीट, SIT रिपोर्ट में बड़े खुलासे

    इंडो-पैसिफिक में नया अध्याय लिखने की तैयारी में भारत, बढ़ेगा सामरिक प्रभाव

    इंडो-पैसिफिक में नया अध्याय लिखने की तैयारी में भारत, बढ़ेगा सामरिक प्रभाव

  • छत्तीसगढ़
    कब्जे की भेंट चढ़ी सरकारी सड़क, वर्षों से न्याय की आस में भटक रहे वार्डवासी...

    कब्जे की भेंट चढ़ी सरकारी सड़क, वर्षों से न्याय की आस में भटक रहे वार्डवासी...

    जिला जेल सूरजपुर में आरसेटी का कौशल प्रशिक्षण संपन्न, 35 बंदियों ने सीखा अगरबत्ती, साबुन और हैंडवॉश निर्माण

    जिला जेल सूरजपुर में आरसेटी का कौशल प्रशिक्षण संपन्न, 35 बंदियों ने सीखा अगरबत्ती, साबुन और हैंडवॉश निर्माण

    कागजी शेर' बना खनिज विभाग: कार्रवाई का दिखावा, जवाब देने से किनारा, सवालों के घेरे में अफसर....

    कागजी शेर' बना खनिज विभाग: कार्रवाई का दिखावा, जवाब देने से किनारा, सवालों के घेरे में अफसर....

    बालोद

    बलोदा बाजार

    बलरामपुर

    बस्तर

    बेमेतरा

    बीजापुर

    बिलासपुर

    दन्तेवाड़ा

    धमतरी

    दुर्ग

    गरियाबंद

    जशपुर

    जान्जगीर-चाम्पा

    कोण्डागांव

    कोरबा

    कोरिया

    कांकेर

    कवर्धा

    महासमुन्द

    मुंगेली

    नारायणपुर

    रायगढ़

    राजनांदगांव

    रायपुर

    सूरजपुर

    सुकमा

    सरगुजा

    गोरेला पेंड्रा मरवाही

    खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

    मोहला मानपुर चौकी

    सारंगढ़-बिलाईगढ़

    मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

    सक्ति

  • संपादकीय
  • विश्व
    सैटेलाइट इमेज में दिखी हलचल, क्या समझौते के तुरंत बाद परमाणु कार्यक्रम आगे बढ़ा रहा था ईरान?

    सैटेलाइट इमेज में दिखी हलचल, क्या समझौते के तुरंत बाद परमाणु कार्यक्रम आगे बढ़ा रहा था ईरान?

    जेल में भड़की हिंसा! श्रीलंका में कैदियों ने 25 लोगों को उतारा मौत के घाट

    जेल में भड़की हिंसा! श्रीलंका में कैदियों ने 25 लोगों को उतारा मौत के घाट

    सिंधु जल पर बढ़ा तनाव, बिलावल भुट्टो ने भारत को दी परमाणु युद्ध की धमकी

    सिंधु जल पर बढ़ा तनाव, बिलावल भुट्टो ने भारत को दी परमाणु युद्ध की धमकी

    ब्रिटेन को मिला बड़ा झटका, प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने छोड़ी कुर्सी

    ब्रिटेन को मिला बड़ा झटका, प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने छोड़ी कुर्सी

    पाकिस्तान में ड्रोन स्ट्राइक से हड़कंप, अफगानिस्तान ने आतंकियों के कैंप किए तबाह

    पाकिस्तान में ड्रोन स्ट्राइक से हड़कंप, अफगानिस्तान ने आतंकियों के कैंप किए तबाह

  • मनोरंजन
    कपिल शर्मा कैफे फायरिंग केस में बड़ी सफलता, ‘रॉकेट’ फ्रांस में गिरफ्तार

    कपिल शर्मा कैफे फायरिंग केस में बड़ी सफलता, ‘रॉकेट’ फ्रांस में गिरफ्तार

    सोनू निगम बने नए टैलेंट के हमसफ़र, लॉन्च किया ‘आई बिलीव योर म्यूज़िक’

    सोनू निगम बने नए टैलेंट के हमसफ़र, लॉन्च किया ‘आई बिलीव योर म्यूज़िक’

    'अनकही' में दिखेगा रिश्तों का भावनात्मक सफर

    'अनकही' में दिखेगा रिश्तों का भावनात्मक सफर

    ₹90 करोड़ की दो बुगाटी टूरबिलॉन की मालकिन बनीं उर्वशी रौतेला

    ₹90 करोड़ की दो बुगाटी टूरबिलॉन की मालकिन बनीं उर्वशी रौतेला

    ‘धमाल 4’ का चटपटा सरप्राइज बना ‘चटनी’ गीत

    ‘धमाल 4’ का चटपटा सरप्राइज बना ‘चटनी’ गीत

  • रोजगार
    मुख्यमंत्री आईटी फेलोशिप के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 जुलाई तक बढ़ी

    मुख्यमंत्री आईटी फेलोशिप के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 जुलाई तक बढ़ी

    जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प 22 मई को आयोजित होगा

    जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प 22 मई को आयोजित होगा

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

  • राजनीति
    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

  • खेल
    गोवा में युवी का ‘नो प्लान’ वेकेशन, अभिषेक-नमन ने दिया यादों से भरा सरप्राइज

    गोवा में युवी का ‘नो प्लान’ वेकेशन, अभिषेक-नमन ने दिया यादों से भरा सरप्राइज

    भारत की शानदार जीत, विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान 64 रन से पराजित

    भारत की शानदार जीत, विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान 64 रन से पराजित

    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

  • राजधानी
    उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने किसानों को वितरित किए शेयर प्रमाण पत्र

    उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने किसानों को वितरित किए शेयर प्रमाण पत्र

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल से पामगढ़ क्षेत्र को बड़ी सौगात

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल से पामगढ़ क्षेत्र को बड़ी सौगात

    तेन्दूपत्ता संग्राहकों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध - वन मंत्री श्री केदार कश्यप

    तेन्दूपत्ता संग्राहकों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध - वन मंत्री श्री केदार कश्यप

    आजाद चौक क्षेत्र में दुकान में लगी आग पर पुलिस, डायल 112 एवं फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्यवाही, बड़ा हादसा टला

    आजाद चौक क्षेत्र में दुकान में लगी आग पर पुलिस, डायल 112 एवं फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्यवाही, बड़ा हादसा टला

    सहकारिता बनेगी किसानों की समृद्धि का नया आधार - उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

    सहकारिता बनेगी किसानों की समृद्धि का नया आधार - उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

  • ज्योतिष
    मिसकैरेज की चुप्पी की भारी कीमत: 7 करोड़ महिलाओं के सामने नौकरी छोड़ने की नौबत

    मिसकैरेज की चुप्पी की भारी कीमत: 7 करोड़ महिलाओं के सामने नौकरी छोड़ने की नौबत

    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

  • गैजेट्स
    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

  • संपर्क

राष्ट्रीय

Previous123456789...5556Next

भारतीय नागरिकों की मौत से नाराज भारत, अमेरिका के सामने उठाया कड़ा विरोध

Posted on :12-Jun-2026
भारतीय नागरिकों की मौत से नाराज भारत, अमेरिका के सामने उठाया कड़ा विरोध

-अमेरिकी डिप्टी चीफ़ ऑफ़ मिशन को तलब कर दी चेतावनी

नई दिल्ली : केंद्रीय शिपिंग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने गुरुवार को बताया कि ओमान की खाड़ी में एक टैंकर पर अमेरिकी हमले में लापता तीन भारतीय नाविकों की मौत हो गई है। ओमान के पास टैंकर पर अमेरिकी सेना द्वारा किए गए हमले के बाद ये नाविक लापता बताए जा रहे थे। अमेरिका के मुताबिक निर्देशों का पालन न करने पर उसकी सेना ने जहाज पर सटीक हमला किया। अमेरिका ने यह भी कहा कि टैंकर ईरान से तेल ले जा रहा था। इस बीच जानलेवा हमले के बाद नई दिल्ली ने अमेरिकी डिप्टी चीफ़ ऑफ़ मिशन को तलब किया और हमले का कड़ा विरोध किया।

विदेश मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव नागराज नायडू ने टैंकर सेटेबेल्लो पर हमले के बाद अमेरिका के चार्ज डीअफेयर्स जेसन मीक्स को तलब किया। इस घटना के बाद भारत ने हमले की कड़ी निंदा की और जहाज पर मौजूद भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। विदेश मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि हम आज ओमान के तट के पास कमर्शियल जहाज सेटेबेल्लो पर हुए हमले की निंदा करते हैं। मंत्रालय ने बताया कि हमले के समय जहाज पर 24 भारतीय क्रू सदस्य मौजूद थे। मंत्रालय ने कहा कि 21 भारतीयों को बचा लिया गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक बाद में यूएस सेंट्रल कमांड ने पुष्टि की कि उसने ईरान के खिलाफ जारी समुद्री नाकेबंदी के तहत 9 जून की रात सेटेबेलो को निशाना बनाया। बयान के मुताबिक यूएस सेंट्रल कमांड ने पलाऊ के झंडे वाले सेटेबेलो को ओमान की खाड़ी से गुजरते समय बेकार कर दिया। इसमें कहा गया कि अमेरिकी सेना के निर्देशों का बार-बार पालन न करने पर एक अमेरिकी विमान ने जहाज के इंजन रूम में सटीक निशाना साधने वाले हथियारों से हमला किया।(एजेंसी)

Read More

ईरान की धमकी से बढ़ी चिंता, भारत में तेल संकट की आशंका गहराई

Posted on :11-Jun-2026
ईरान की धमकी से बढ़ी चिंता, भारत में तेल संकट की आशंका गहराई

नई दिल्ली : अमेरिकी हमलों के जवाब में ईरान ने एक बार फिर दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण और संवेदनशील जलमार्गों में से एक स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को पूरी तरह से बंद कर दिया है। इसके साथ ही ईरान ने सख्त लहजे में धमकी दी है कि इस जलमार्ग से गुजरने वाले किसी भी कमर्शियल जहाज या तेल टैंकर को निशाना बनाकर तबाह कर दिया जाएगा। इस नए घटनाक्रम के बाद भारत समेत दुनिया भर के बाजारों में एक बार फिर गहरे तेल संकट की आशंकाएं पैदा हो गई हैं, हालांकि भारतीय सरकार की ओर से अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान या प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

सूत्रों के अनुसार, ईरान की शीर्ष सैन्य कमान ने होर्मुज जलमार्ग को ब्लॉक करने के औपचारिक आदेश जारी कर दिए हैं। ईरान के कड़े रुख को देखते हुए यह साफ है कि यदि किसी भी देश के जहाज ने इस रास्ते से जबरन गुजरने की कोशिश की, तो उसे सीधे तौर पर एक सैन्य टारगेट माना जाएगा। स्थानीय रिपोर्टों में दावा किया जा रहा है कि यह अहम समुद्री रास्ता अब हर तरह के व्यापारिक और नागरिक जहाजों के आवागमन के लिए पूरी तरह ठप हो चुका है। यह ताजा तनाव तब शुरू हुआ जब दोनों देशों के बीच चल रहे संघर्षविराम के दौरान ही अमेरिका ने ईरान के भीतर कई ठिकानों पर हवाई हमले कर दिए। इससे ठीक पहले ईरान ने भी अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया था। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने इस सैन्य कार्रवाई की पुष्टि करते हुए कहा है कि कमांडर इन चीफ के निर्देशों के बाद अमेरिकी बलों ने ईरान में कई ठिकानों पर सेल्फ डिफेंस स्ट्राइक की हैं।

होर्मुज से गुजरते हैं भारतीय जहाज

होर्मुज के बंद होने का सबसे बड़ा और सीधा असर भारत पर पड़ने की आशंका है। भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों के लिए भारी मात्रा में पश्चिम एशिया पर निर्भर है। आंकड़ों के लिहाज से भारत का करीब 40 फीसदी कच्चा तेल आयात, 50 प्रतिशत से ज्यादा लिक्विफाइड नेचुरल गैस और लगभग 90 प्रतिशत एलपीजी इसी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के संकरे रास्ते से होकर भारत पहुंचता है। ऐसे में इस जलमार्ग के लंबे समय तक बंद रहने से भारत में ईंधन की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है और घरेलू बाजार में तेल-गैस की कीमतें तेजी से बढ़ सकती हैं।

हमने तो जवाब दिया है: अमेरिका

अमेरिका का कहना है कि यह कार्रवाई ईरान की ओर से लगातार किए जा रहे हमलों के जवाब में की गई है। इस कार्रवाई के दौरान ईरान के केश्म, बंदार अब्बास और सिरिक जैसे महत्वपूर्ण तटीय इलाकों में भारी धमाके सुने गए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी चेतावनी दी है कि ईरान पर उनके हमले लगातार और बेहद आक्रामक तरीके से जारी रहेंगे।

हम धमकी के आगे नहीं झुकेंगे: ईरान

दूसरी तरफ, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने पलटवार करते हुए कहा है कि उनका देश किसी भी विदेशी दबाव या धमकी के आगे झुकने वाला नहीं है और मजबूती से खड़ा रहेगा। इस बीच खबरें आ रही हैं कि ईरान के इस्लामिक रिवॉल्युशनरी गार्ड कोर ने होर्मुज जलमार्ग पर बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है और वहां से गुजरने का प्रयास कर रहे दो व्यापारिक जहाजों पर हमले किए हैं। हालांकि, इन हमलों में हुए नुकसान और जहाजों की राष्ट्रीयता की अभी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।(एजेंसी)

Read More

पीएम मोदी के नाम सबसे लंबी प्रधानमंत्री पारी, एनडीए ने किया भव्य सम्मान

Posted on :11-Jun-2026
पीएम मोदी के नाम सबसे लंबी प्रधानमंत्री पारी, एनडीए ने किया भव्य सम्मान

-भारत मंडपम में विशेष बैठक, 4,399 दिन पूरे कर नेहरू के रिकॉर्ड से आगे निकले

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय राजनीति में एक नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए देश के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। बुधवार को उनके कार्यकाल के 4,399 दिन पूरे होने पर एनडीए ने विशेष बैठक कर पीएम मोदी का सम्मान किया। इसके साथ ही पीएम मोदी ने भूतपूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के 4,398 दिनों के लगातार कार्यकाल के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने 26 मई 2014 को पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। इसके बाद वर्ष 2019 और 2024 में लगातार तीसरी बार सत्ता संभालते हुए उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है। इस अवसर पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में एक विशेष बैठक आयोजित कर प्रधानमंत्री मोदी को सम्मानित किया। इस विशेष बैठक में भाजपा और एनडीए शासित 22 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री तथा गठबंधन के वरिष्ठ नेता शामिल हुए। सभी नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके नेतृत्व की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान एनडीए नेताओं ने प्रधानमंत्री के साथ सामूहिक फोटो भी खिंचवाई।

झालमुड़ी खाकर खुशी जाहिर की

बैठक के बाद एक अनौपचारिक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी और एनडीए नेताओं ने पश्चिम बंगाल का लोकप्रिय व्यंजन झालमुड़ी खाते हुए खुशी जाहिर की। पश्चिम बंगाल भाजपा के वरिष्ठ नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने प्रधानमंत्री मोदी को अपने हाथों से झालमुड़ी परोसकर खिलाई। इस दौरान नेताओं के बीच सौहार्दपूर्ण माहौल देखने को मिला। उल्लेखनीय है कि अप्रैल 2026 में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने झाड़ग्राम में एक स्थानीय दुकान पर झालमुड़ी खाई थी। उस दौरान दुकान संचालक के साथ उनकी बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चित हुआ था।

देश ने हासिल कीं उपलब्धियां

एनडीए नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने पिछले 12 वर्षों में विकास, बुनियादी ढांचे, डिजिटल परिवर्तन और वैश्विक स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ाने के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। बैठक में आगामी राजनीतिक और विकासात्मक एजेंडे पर भी चर्चा की गई। प्रधानमंत्री की इस उपलब्धि को भाजपा और एनडीए ने ऐतिहासिक बताया है, जबकि राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है।(एजेंसी)

Read More

ईडी की बड़ी कार्रवाई: दिल्ली-नोएडा समेत चार राज्यों में ताबड़तोड़ छापेमारी

Posted on :10-Jun-2026
ईडी की बड़ी कार्रवाई: दिल्ली-नोएडा समेत चार राज्यों में ताबड़तोड़ छापेमारी

ये छापेमारी आम आदमी पार्टी के नेता संजीव अरोड़ा से जुड़े मामले में की

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी के नेता संजीव अरोड़ा से जुड़े मामले में ईडी ने दिल्ली-नोएडा समेत देश के चार राज्यों के अलग-अलग शहरों में छापेमारी की है। ईडी की टीमों ने कई ठिकानों पर एक साथ तलाशी ली। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग जुड़ी है। सूत्रों के मुताबिक एजेंसी ने पंजाब के लुधियाना और जालंधर, यूपी के बरेली, साथ ही दिल्ली-नोएडा क्षेत्र में कुल 6 ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया है, जिन जगहों पर छापेमारी की जा रही है, उनमें घर और कारोबारी दफ्तर शामिल हैं। ये ठिकाने उन लोगों और संस्थाओं से जुड़े बताए जा रहे हैं, जिनका नाम हैम्पटन स्काई रियल्टी लिमिटेड मामले की जांच में सामने आया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग यानी पैसे के अवैध हेरफेर से जुड़े मामले की जांच के तहत हुई। ईडी ने इस मामले में प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत कार्रवाई की है। एजेंसी ने पहले की पूछताछ में मिले इनपुट के आधार पर यह कदम उठाया। इस छापेमारी का मकसद अहम दस्तावेजों के साथ कई डिजिटल सबूत जुटाना था। इस मामले में ईडी पहले ही आप नेता संजीव अरोड़ा को गिरफ्तार कर चुकी है। जांच एजेंसी का कहना है कि मामले में कई वित्तीय लेनदेन और कारोबारी कड़ियों की पड़ताल की जा रही है।

रिपोर्ट के मुताबिक जांच टीम का पूरा फोकस यह समझने पर था कि इस खेल में किन-किन लोगों की भूमिका रही है। इसके अलावा पैसों के लेन-देन का नेटवर्क कितना बड़ा फैला था, इसकी कड़ियां भी जोड़ी गईं हैं। कई ठिकानों पर हुई इस कार्रवाई के बाद आने वाले समय में इस मामले से जुड़े कुछ बड़े खुलासे हो सकते हैं।

जालंधर में भी कई स्थानों पर छापे

जालंधर में मंगलवार सुबह ईडी ने शहर में कई स्थानों पर छापे मारे। जानकारी के मुताबिक ईडी की टीम ने आम आदमी पार्टी के कुछ नेताओं से जुड़े ठिकानों पर दबिश दी है। सूत्रों के मुताबिक न्यू जवाहर नगर स्थित आईकोनिक मॉल के नजदीक एक चार्टर्ड अकाउंटेंट के घर पर भी ईडी ने छापा मारा। सुबह से ही संबंधित स्थान पर ईडी की टीम दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की जांच में जुटी है। फिलहाल छापेमारी किस मामले में की जा रही है, इसे लेकर ईडी की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।(एजेंसी)

Read More

डीटीसी का सर्वर डाउन,पास नहीं बनने से लोग परेशान

Posted on :10-Jun-2026
डीटीसी का सर्वर डाउन,पास नहीं बनने से लोग परेशान

नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में लाइफलाइन कही जाने वाली डीटीसी का सर्वर रह रह कर अचानक डाउन होने से पास बनाने वालों की परेशानियां पिछले कई दिनों से बढ़ गई है। लोग रोजाना सुबह पास काउंटर पर लाइन में लगते हैं,किंतु सर्वर की वजह से उनका पास नहीं बन पाता है। इसको लेकर लोगों में गुस्सा एवं नाराजगी देखने को मिला।

कर्नाट पैलेस स्थित सिंधिया हाउस में पास काउंटर पर "सर्वर खराब है।पास नहीं बनेगा।" का बोड भी लगा दिया गया है। कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने बताया कि कई दिनों से यह समस्या पूरी दिल्ली में है।

Open photo

नागरिको ने इस समस्या को दिल्ली की भाजपा सरकार की नाकामी करार दिया है।साथ ही दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता एवं परिवहन मंत्री से इस समस्या को तुरंत दूर करने की मांग की है। एल.एस.

Read More

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने शौर्य चक्र से सम्मानित छत्तीसगढ़ पुलिस के जांबाज अधिकारियों को दी बधाई

Posted on :10-Jun-2026
वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने शौर्य चक्र से सम्मानित छत्तीसगढ़ पुलिस के जांबाज अधिकारियों को दी बधाई

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार

रायपुर : वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु  द्वारा ‘रक्षा अलंकरण समारोह’ में छत्तीसगढ़ पुलिस के जांबाज इंस्पेक्टर लक्ष्मण केवट एवं इंस्पेक्टर रामेश्वर प्रसाद देशमुख को शौर्य चक्र से सम्मानित किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि यह सम्मान दोनों अधिकारियों के अद्वितीय साहस, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण का गौरवपूर्ण प्रमाण है। विषम परिस्थितियों में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए उन्होंने जिस वीरता और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया है, वह पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ पुलिस के इन वीर अधिकारियों ने अपने साहसिक कार्यों से न केवल प्रदेश बल्कि पूरे देश का मान बढ़ाया है। उनका यह सम्मान छत्तीसगढ़ के युवाओं को राष्ट्रसेवा और कर्तव्यपरायणता के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा।

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने दोनों अधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि प्रदेश को उनके शौर्य और समर्पण पर गर्व है।

Read More

स्टील प्लांट में बड़ा हादसा: पिघले स्टील की चपेट में आने से 8 मजदूरों की मौत

Posted on :09-Jun-2026
स्टील प्लांट में बड़ा हादसा: पिघले स्टील की चपेट में आने से 8 मजदूरों की मौत

-विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में लेडल फटने से हुआ हादसा

-कई कर्मचारी घायल, राहत-बचाव कार्य जारी, गृह मंत्री ने मांगी विस्तृत रिपोर्ट

विशाखापट्टनम : आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम स्थित स्टील प्लांट में सोमवार को हुए भीषण औद्योगिक हादसे में कम से कम आठ कर्मचारियों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। दुर्घटना प्लांट की एसएमएस-2 और एसटीसी-3 हीट फैसिलिटी में उस समय हुई, जब अत्यधिक तापमान पर मौजूद पिघले हुए स्टील से भरा एक लेडल अचानक फट गया और बड़ी मात्रा में स्टील का रिसाव होने लगा।

हादसे के बाद पूरे संयंत्र में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज धमाके के साथ पिघला हुआ स्टील आसपास फैल गया, जिससे वहां काम कर रहे कर्मचारी इसकी चपेट में आ गए। दुर्घटना के बाद कर्मचारियों और अधिकारियों aने जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों की ओर दौड़ लगाई। विशाखापट्टनम स्टील प्लांट सर्किल इंस्पेक्टर केसव राव ने हादसे की पुष्टि करते हुए मीडिया को बताया कि दुर्घटना में आठ कर्मचारियों की मौत हुई है, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। कुछ घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही प्लांट के सुरक्षा कर्मी, अग्निशमन दल और आपदा प्रबंधन टीमें मौके पर पहुंच गईं। राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर शुरू किया गया और आग पर काबू पाने के प्रयास किए गए। अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्र को घेरकर अन्य कर्मचारियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।

गृहमंत्री ने दिए राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश

हादसे पर आंध्र प्रदेश की गृह मंत्री वांगलापुडी अनीता ने तत्काल संज्ञान लिया। उन्होंने विशाखापट्टनम जिला कलेक्टर और शहर के पुलिस आयुक्त से फोन पर बातचीत कर घटना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। मंत्री ने अधिकारियों को घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। गृह मंत्री ने बताया कि वह स्वयं घटनास्थल के लिए रवाना हो गई हैं और लगातार अधिकारियों के संपर्क में हैं।(एजेंसी)

Read More

देशभर में बदला मौसम का मिजाज, कई राज्यों में लू तो कई जगह बारिश की चेतावनी

Posted on :27-May-2026
देशभर में बदला मौसम का मिजाज, कई राज्यों में लू तो कई जगह बारिश की चेतावनी

मौसम का डबल अटैक: कहीं झुलसा रही गर्मी, तो कहीं भारी बारिश का अलर्ट

-उधर 90 किमी की रफ्तार वाले तूफान का अलर्ट

नई दिल्ली : देश इस समय मौसम के सबसे अनोखे और खतरनाक दौर से गुजर रहा है। एक तरफ उत्तर और मध्य भारत के कई हिस्से भीषण गर्मी से तप रहे हैं, तो दूसरी तरफ मौसम विभाग ने सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के चलते देश के 17 राज्यों में तेज आंधी, मूसलाधार बारिश और वज्रपात का बड़ा अलर्ट जारी किया है। अगले 72 घंटे देश के कई हिस्सों के लिए बेहद संवेदनशील माने जा रहे हैं, जहां 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चल सकती हैं।

मौसम का यह बदला हुआ रूप सिर्फ राहत नहीं देगा बल्कि कई जगह तबाही भी मचा सकता है। विशेषज्ञ मान रहे हैं कि गर्म हवाओं और सक्रिय वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के टकराव की वजह से उत्तर और पूर्वी भारत में मौसम बेहद अस्थिर हो गया है। बिहार, झारखंड, यूपी और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में हालात ज्यादा गंभीर हो सकते हैं। वहीं पहाड़ी इलाकों में ओलावृष्टि और अचानक बर्फबारी तक की चेतावनी जारी की गई है। वहीं मौसम विभाग ने आंधी और बिजली चमकने के दौरान लोगों को खुले मैदानों, पेड़ों, कमजोर संरचनाओं और बिजली के खंभों से दूर रहने की सख्त हिदायत दी है। तेज हवाओं और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान होने की आशंका को देखते हुए किसानों को भी खेतों में न जाने और लगातार मौसम अपडेट देखते रहने को कहा गया है।

उत्तर और मध्य भारत: लू के बीच बारिश की उम्मीद

दिल्ली-एनसीआर: अगले दो दिन तक भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा और तापमान 43 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हालांकि, 28 मई से मौसम करवट लेगा और 29 मई को तेज हवाओं (50-60 किमी/घंटा) के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने से तापमान में 6 से 7 डिग्री तक की भारी गिरावट आएगी।

उत्तर प्रदेश: पश्चिमी और पूर्वी दोनों हिस्सों के सहारनपुर, मेरठ, नोएडा, गोरखपुर, प्रयागराज, आगरा और अयोध्या समेत कई जिलों में आंधी-बारिश का डबल अटैक देखने को मिलेगा। यहां 75 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और बिजली गिरने का अलर्ट है।

राजस्थान: फिलहाल बीकानेर, कोटा और शेखावाटी क्षेत्रों में तापमान 46 से 47 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। हालांकि, 28 मई से आंधी और हल्की बारिश के साथ मौसम धीरे-धीरे बदलना शुरू होगा।

मध्य प्रदेश: भोपाल, जबलपुर और रीवा संभाग सहित पूर्वी जिलों में धूलभरी आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है, जिससे 29 मई के बाद तापमान गिरेगा।

पंजाब और हरियाणा: अगले 48 घंटे चंडीगढ़, हिसार, लुधियाना और पटियाला में भीषण लू (हीटवेव) चलेगी और पारा 45 डिग्री के आसपास रहेगा। 29 मई से यहां हल्की बारिश और आंधी से मामूली राहत मिल सकती है।

पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत: सबसे खतरनाक ज़ोन

बिहार: राज्य इस समय सबसे खतरनाक रेड अलर्ट ज़ोन में है। पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्णिया, भागलपुर और किशनगंज समेत कई जिलों में 80 से 90 किमी/घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने और भारी बारिश व वज्रपात की आशंका है।

झारखंड: गिरिडीह, देवघर, दुमका, बोकारो और धनबाद में 65 से 70 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का ऑरेंज अलर्ट है। रांची सहित कई जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने का खतरा है।

पश्चिम बंगाल: कोलकाता, मालदा, बांकुड़ा, हुगली, पुरुलिया और 24 परगना में गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है। दक्षिण बंगाल में आंधी की रफ्तार 50 किमी/घंटे तक पहुंच सकती है।

पूर्वोत्तर राज्य: असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड और मिजोरम में अगले 48 घंटे मूसलाधार बारिश का दौर जारी रहेगा, जिससे बाढ़ और भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। गुवाहाटी और शिलॉन्ग में प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

पहाड़ी इलाके और दक्षिण भारत में बर्फबारी और मानसून की दस्तक

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश: उत्तराखंड के देहरादून, नैनीताल और पिथौरागढ़ में तेज आंधी-बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना है। वहीं, हिमाचल के शिमला, मनाली, कांगड़ा और कुल्लू में 60 से 70 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और ऊंचे इलाकों में अचानक बर्फबारी का अनुमान है।

दक्षिण भारत: केरल, तमिलनाडु (कोयंबटूर, नीलगिरि, कन्याकुमारी), कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में मानसून ने तेजी से दस्तक दे दी है। इन राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट है। समुद्र में ऊंची लहरें उठने की आशंका के चलते मछुआरों को तटीय इलाकों से दूर रहने की चेतावनी दी गई है।(एजेंसी)

Read More

पद्मनाभस्वामी मंदिर से करोड़ों के हीरे-जवाहरात और सोना गायब, मचा हड़कंप

Posted on :27-May-2026
पद्मनाभस्वामी मंदिर से करोड़ों के हीरे-जवाहरात और सोना गायब, मचा हड़कंप

-सुरक्षा पर उठे बड़े सवाल, मचा हड़कंप

तिरुवनंतपुरम : दुनिया के सबसे रहस्यमयी और अमीर मंदिरों में शुमार केरल के तिरुवनंतपुरम स्थित श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। सदियों पुराने खजाने और अपनी अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था के लिए मशहूर इस ऐतिहासिक मंदिर से वैर नाम नामक एक अत्यंत कीमती व दुर्लभ हीरे का आभूषण पिछले छह महीनों से गायब है। इसके साथ ही, भक्तों द्वारा श्रद्धा से दान किए गए करीब 78 ग्राम सोने का भी कोई आधिकारिक हिसाब-किताब नहीं मिल रहा है। यह गंभीर मामला तब और ज्यादा गर्मा गया जब पुलिस महानिदेशक की हालिया रिपोर्ट में इन बड़ी प्रशासनिक गड़बड़ियों और सुरक्षा चूकों का स्पष्ट रूप से जिक्र किया गया।

इस खुलासे के बाद अब मंदिर की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था, प्रशासनिक निगरानी और इसके अरबों के खजाने की देखरेख पर बेहद गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पद्मनाभस्वामी मंदिर सिर्फ एक धार्मिक आस्था का केंद्र ही नहीं है, बल्कि इसे भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और ऐतिहासिक संपदा का अद्वितीय प्रतीक माना जाता है। इसके बंद और रहस्यमयी तहखानों में अरबों-खरबों रुपये की अकूत संपत्ति होने के दावे हमेशा वैश्विक सुर्खियों में रहे हैं। ऐसे संवेदनशील स्थान के गर्भगृह से जुड़े कीमती आभूषणों और भक्तों के चढ़ावे की गुमशुदगी ने सबको हैरत में डाल दिया है।

रिपेयर के बहाने ले जाए जाते हैं पर वापस नहीं आते

जानकारी के मुताबिक, वैर नाम नामक इस हीरे के आभूषण को कुछ समय पहले मरम्मत के लिए भेजा गया था, लेकिन वह वापस आकर मंदिर के रिकॉर्ड में दर्ज ही नहीं हुआ। ठीक इसी तरह, मंदिर का एक पारंपरिक सोने का दीपक भी मरम्मत के नाम पर बाहर भेजा गया था, जो छह महीने बीत जाने के बाद भी अब तक वापस नहीं लौटा है। पुलिस प्रशासन ने इसे एक बेहद गंभीर सुरक्षा चूक माना है और डीजीपी ने राज्य सरकार को सख्त कदम उठाते हुए सभी कीमती वस्तुओं को तुरंत हाई-सिक्योरिटी स्ट्रॉन्ग रूम में शिफ्ट करने की हिदायत दी है।

आंतरिक मिलीभगत के बड़े नेटवर्क की आशंका

मंदिर प्रशासन के मौजूदा आधिकारिक रिकॉर्ड में कई अन्य कीमती वस्तुओं का हिसाब-किताब भी मेल नहीं खा रहा है। चूंकि इस मंदिर के तहखानों और खजाने की सुरक्षा के लिए बेहद कड़े प्रोटोकॉल लागू हैं, इसलिए रिकॉर्ड और वास्तविक संपत्ति में इतना बड़ा अंतर पाया जाना किसी गहरी प्रशासनिक लापरवाही या फिर किसी आंतरिक मिलीभगत के बड़े नेटवर्क की आशंका को जन्म देता है। डीजीपी की रिपोर्ट में पुरजोर सिफारिश की गई है कि मंदिर के निलावरा यानी मुख्य भंडारगृह के बाहर रखे गए सोने-चांदी के सभी सामानों को बिना किसी देरी के सुरक्षित स्ट्रॉन्ग रूम में स्थानांतरित किया जाए। साथ ही, भविष्य में दान में मिलने वाली तमाम वस्तुओं की डिजिटल रिकॉर्डिंग और मुस्तैद पुलिस निगरानी अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए।

अफसर की नियुक्ति ही नहीं की गई

इस पूरे घटनाक्रम ने मंदिर की वर्तमान कार्यप्रणाली को पूरी तरह से कटघरे में खड़ा कर दिया है। वर्तमान में इस विशाल मंदिर का संचालन एक पांच सदस्यीय प्रशासनिक समिति करती है, जिसमें एक सम्मानित जज, त्रावणकोर शाही परिवार का प्रतिनिधि, राज्य सरकार, केंद्र सरकार और मुख्य तंत्री (पुजारी) शामिल होते हैं। रिपोर्ट में एक और बड़ी प्रशासनिक खामी यह उजागर हुई है कि बीते मार्च महीने के बाद से मंदिर में किसी पूर्णकालिक एग्जीक्यूटिव ऑफिसर की नियुक्ति ही नहीं की गई है।

पुलिस अधिकारियों का मानना है कि मंदिर परिसर की सुरक्षा जांच को तत्काल नए सिरे से कड़ा करने की जरूरत है। डीजीपी ने स्पष्ट रुख अपनाते हुए कहा है कि बिना गहन जांच-पड़ताल के किसी भी व्यक्ति को मंदिर परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं मिलनी चाहिए। इस खुलासे के बाद अब राज्य सरकार पर इस संवेदनशील मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने और सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने का भारी दबाव है।(एजेंसी)

Read More

’प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई’

Posted on :27-May-2026
’प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई’

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार

’प्रधान सेवक के रूप में प्रधानमंत्री मोदी ने अंत्योदय को धरातल पर उतारने का ऐतिहासिक कार्य किया - मुख्यमंत्री श्री साय’

’प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के समग्र विकास को मिली नई गति : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय’

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘प्रधान सेवक’ के रूप में राष्ट्रसेवा, सुशासन और  जनकल्याण को समर्पित सफल 12 वर्ष पूर्ण होने पर हार्दिक बधाई एवं अभिनंदन व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के दूरदर्शी, निर्णायक और जनकेंद्रित नेतृत्व में भारत ने सेवा, सुरक्षा, आत्मविश्वास और विकास के नए युग में प्रवेश किया है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि बीते 12 वर्षों में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने शासन की सोच और कार्यशैली को बदलते हुए सेवा, सुशासन और अंत्योदय की भावना को केंद्र में रखा तथा यह सुनिश्चित किया कि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि गरीब, किसान, महिला, युवा, वंचित और जनजातीय समाज के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का जो संकल्प प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने लिया, वह आज देश के कोने-कोने में दिखाई देता है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में आज भारत आत्मविश्वास, सुरक्षा और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए आयाम स्थापित कर रहा है। मजबूत अर्थव्यवस्था, आधुनिक अधोसंरचना, डिजिटल क्रांति, आत्मनिर्भरता, राष्ट्रीय सुरक्षा और सामाजिक समावेशन की दिशा में देश ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। विकसित भारत /2047 का संकल्प आज जनभागीदारी और विश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के संदर्भ में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्व विशेष रूप से प्रेरणादायी रहा है। दशकों तक नक्सल हिंसा से प्रभावित रहे बस्तर और वनांचल क्षेत्रों में आज विकास, विश्वास और जनकल्याण की नई धारा दिखाई दे रही है। सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, मोबाइल कनेक्टिविटी, बैंकिंग सुविधाओं और शासकीय योजनाओं की पहुँच दूरस्थ जनजातीय अंचलों तक सुनिश्चित हुई है, जिससे लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, हर घर जल, जन-धन योजना और डिजिटल इंडिया जैसी योजनाओं ने गरीबों, किसानों, मातृशक्ति, युवाओं तथा जनजातीय समाज के जीवन में आशा, सम्मान और आत्मविश्वास का नया संचार किया है। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सोच ने शासन को अधिक संवेदनशील और जवाबदेह बनाया है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र को केवल नारा नहीं रहने दिया, बल्कि उसे व्यवहार और नीति का आधार बनाया। इसी का परिणाम है कि आज देश विकास और सामाजिक समावेशन की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी का नेतृत्व देश को केवल आर्थिक रूप से सशक्त नहीं बना रहा, बल्कि सांस्कृतिक आत्मगौरव, राष्ट्रीय एकता और जनभागीदारी की भावना को भी नई ऊर्जा प्रदान कर रहा है। प्रधानमंत्री ने भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाते हुए देशवासियों में नए आत्मविश्वास का संचार किया है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में जनकल्याण, सुशासन और अंत्योदय के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी रूप से पहुंचे और विकास का लाभ समाज के हर वर्ग को मिले।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने समस्त छत्तीसगढ़वासियों की ओर से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को पुनः बधाई देते हुए उनके स्वस्थ, यशस्वी और दीर्घायु जीवन की कामना की तथा विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनने के संकल्प को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा।

Read More

कैदियों को ले जा रही बस पलटी, दरोगा समेत 6 की दर्दनाक मौत

Posted on :26-May-2026
कैदियों को ले जा रही बस पलटी, दरोगा समेत 6 की दर्दनाक मौत

उन्नाव में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा

उन्नाव : उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से बिहार जा रही यात्रियों से भरी एक निजी बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस भीषण हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना औरास थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 262 पर घटित हुई। पुलिस प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, इस हादसे में जान गंवाने वालों में बिहार पुलिस के एक दारोगा और एक कैदी भी शामिल हैं।

मृतक दारोगा की पहचान रामचंद्र के रूप में हुई है, जो बिहार के सिवान जिले के रहने वाले थे। वह कैदी छत्रपाल को लेकर किसी कानूनी कार्रवाई के सिलसिले में दिल्ली गए थे और वहां से वापस लौट रहे थे। पुलिस शुरुआती जांच के आधार पर आशंका जता रही है कि चालक को नींद की झपकी आने या तेज रफ्तार के कारण नियंत्रण खो देने से यह हादसा हुआ। फिलहाल दुर्घटना के सटीक कारणों की जांच की जा रही है। वहीं बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त बस में करीब 30 से अधिक यात्री सवार थे।

तड़के सुबह हुए इस हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर चीख-पुकार मच गई। रफ्तार तेज होने के कारण बस के पलटते ही कई यात्री खिड़कियों से छिटककर एक्सप्रेसवे से नीचे जा गिरे, जिससे उन्हें बेहद गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही यूपीडा की बचाव टीम और स्थानीय पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया। गंभीर रूप से घायल यात्रियों की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है, जबकि अन्य का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस भीषण सड़क हादसे का तत्काल संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने हादसे में छह लोगों की असामयिक मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की है। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्य चलाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, घायलों को उच्च स्तरीय और बेहतर से बेहतर मुफ्त इलाज उपलब्ध कराने तथा मृतकों के परिजनों को नियमानुसार उचित मुआवजा देने की बात कही है।

हादसे में जान गंवाने वाले मृतक

हादसे में जान गंवाने वाले छह लोगों में दारोगा रामचंद्र (निवासी: सिवान, बिहार), सुरेश कुमार जायसवाल (पुत्र: रामाधार, निवासी: मुंडेरा बाजार, गोरखपुर), विजेशी गुप्ता (पुत्र: मिश्री गुप्ता, निवासी: पिपराइच, गोरखपुर), विजय कुमार (पुत्र: रामजीत, निवासी: कसानगंज, बस्ती), कैदी छत्रपाल तोमर (निवासी: हरियाणा) शामिल हैं। छठे मृतक की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है।

ये यात्री घायल हुए

इस दुर्घटना में घायल होने वाले प्रमुख यात्रियों में मोहम्मद वसीम (वजीरगंज, बिहार), गोलू (देवरिया), रोहन (जहानाबाद, बिहार), विनय (गोरखपुर), धीरज (महाराजगंज), अरुण कुमार (गोरखपुर), सुरेंद्र कुमार गुप्ता (गोरखपुर), अमरदीप सिंह (औरैया), फरमान अंसारी व शाहिद अख्तर (शिकारपुर, बिहार), सोम अली (बस्ती), धनंजय (दिल्ली), विष्णु कुमार व आर्यन गुप्ता (बस्ती), अरविंद, राहुल, लारेब आलम, परमजीत सिंह, श्वेता यादव व बिंद्रावती (सभी निवासी: गोरखपुर) और गणेश दीक्षित (कुशीनगर) शामिल हैं। इसके अलावा कुछ अन्य अज्ञात घायलों का भी इलाज जारी है।(एजेंसी)

Read More

पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर लगी आग, 3 रुपए बढ़ने के बाद और महंगाई के संकेत

Posted on :16-May-2026
पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर लगी आग, 3 रुपए बढ़ने के बाद और महंगाई के संकेत

अभी भी हर लीटर पर कंपनियों को हो रहा 39 रुपए प्रति लीटर का नुकसान

नई दिल्ली : पश्चिम एशिया में पिछले ढाई महीने से जारी संकट के चलते कच्चे तेल की कीमत में उछाल आया है। यह 130 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया था और अब भी लगातार 100 डॉलर के ऊपर बना हुआ है। इसके कारण सरकारी तेल कंपनियों को हर महीने 30,000 करोड़ 0का नुकसान हो रहा था। सरकार ने शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल की कीमत में 3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। चार साल में पहली बार पेट्रोल-डीजल की कीमत को बढ़ाया गया है, लेकिन इसमें अभी और बढ़ोतरी हो रही है।

ईरान पर अमेरिका और इजराइल ने 28 फरवरी के हमले के बाद से कच्चे तेल की कीमत 50 फीसदी से ज्यादा चढ़ी हैं। इंडस्ट्री के सूत्रों का कहना है कि शुक्रवार को बढ़ोतरी से तेल कंपनियों को हो रहे नुकसान की भरपाई नहीं हो सकती है। इसलिए आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमत और बढ़ सकती हैं। इंटस्ट्री के एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि दाम बढ़ने के बावजूद पेट्रोल में अब भी 11 रुपए और डीजल में 39 रुपए प्रति लीटर का नुकसान हो रहा है। शुक्रवार की बढ़ोतरी से पहले सरकारी तेल कंपनियों को हरेक लीटर पेट्रोल पर 14 रुपए और डीजल पर 42 रुपए का नुकसान हो रहा था। पेट्रोल और डीजल की कीमत में 3 रुपए बढ़ोतरी के बाद उनके नुकसान की मामूली भरपाई हो सकती है। पूरी तरह घाटे से उबरने के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमत में भारी इजाफा करना होगा।

इस बीच सरकार ने पेट्रोल के निर्यात पर 3 रुपए प्रति लीटर का अप्रत्याशित लाभ कर लगाया है जबकि डीजल पर कर घटाकर 16.5 रुपए प्रति लीटर और विमान ईंधन (एटीएफ) पर कर घटाकर 16 रुपए प्रति लीटर कर दिया। नई दरें शनिवार 16 मई से लागू हो गई हैं। वित्त मंत्रालय ने एक अधिसूचना में कहा है कि पेट्रोल और डीजल के निर्यात पर सड़क और अवसंरचना उपकर शून्य रहेगा। अमेरिका-इजराइल और ईरान युद्ध के दौरान ईंधन की घरेलू उपलब्धता बढ़ाने के लिए अप्रत्याशित लाभ कर लगाया गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक इसके अलावा, घरेलू खपत के लिए स्वीकृत पेट्रोल और डीजल पर मौजूदा शुल्क दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। पश्चिम एशिया संकट की शुरुआत के बाद पहली बार पेट्रोल पर 3 रुपए प्रति लीटर का विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क लगाया है। डीजल के निर्यात पर शुल्क 23 रुपए प्रति लीटर से घटाकर 16.5 रुपए प्रति लीटर कर दिया है, और विमान ईंधन पर शुल्क 33 रुपए प्रति लीटर से घटाकर 16 रुपए प्रति लीटर कर दिया है।(एजेंसी)

Read More

पीएम मोदी पहुंचे नीदरलैंड, दोनों देशों के बीच रणनीतिक सहयोग को मिलेगी नई रफ्तार

Posted on :16-May-2026
पीएम मोदी पहुंचे नीदरलैंड, दोनों देशों के बीच रणनीतिक सहयोग को मिलेगी नई रफ्तार

डच प्रधानमंत्री और किंग से मुलाकात, सेमीकंडक्टर व ग्रीन हाइड्रोजन साझेदारी पर रहेगा फोकस

एम्सटर्डम : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पांच देशों के विदेश दौरे के दूसरे चरण में शनिवार को नीदरलैंड पहुंचे हैं, जहां भारतीय प्रवासी समुदाय और स्थानीय कलाकारों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस यात्रा का उद्देश्य भारत और नीदरलैंड के बीच व्यापार, रक्षा, तकनीक, नवाचार और हरित विकास के क्षेत्रों में रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करना है। इससे पहले प्रधानमंत्री ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) का दौरा किया था, जहां ऊर्जा और रक्षा क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण समझौते हुए थे।

नीदरलैंड पहुंचने पर द हेग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भारतीय प्रवासी समुदाय और स्थानीय कलाकारों ने पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया। यह दौरा डच प्रधानमंत्री रॉब जेटेन के निमंत्रण पर हो रहा है। प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को रॉब जेटेन के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे, जिसमें रक्षा सहयोग, व्यापार विस्तार और नई तकनीकों में साझेदारी प्रमुख मुद्दे होंगे।

आधिकारिक कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री मोदी नीदरलैंड के किंग विलेम-अलेक्जेंडर और क्वीन मैक्सिमा से भी मुलाकात करेंगे। इसके अलावा, डच उद्योग जगत के प्रमुख प्रतिनिधियों और बिजनेस लीडर्स के साथ भी उनकी बैठक प्रस्तावित है। माना जा रहा है कि इन चर्चाओं में सेमीकंडक्टर निर्माण, ग्रीन हाइड्रोजन, जल प्रबंधन, रक्षा उत्पादन, सप्लाई चेन और इनोवेशन जैसे क्षेत्रों में सहयोग को नई दिशा दी जाएगी।

प्रधानमंत्री मोदी का यह नीदरलैंड का दूसरा दौरा है। इससे पहले उन्होंने वर्ष 2017 में यहां की यात्रा की थी। विदेश मंत्रालय के अनुसार, मौजूदा दौरा ऐसे समय हो रहा है जब भारत और नीदरलैंड के संबंध तेजी से रणनीतिक साझेदारी की ओर बढ़ रहे हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि यह दौरा दोनों देशों के बहुआयामी संबंधों को और मजबूती देगा तथा यूरोप के बड़े भारतीय समुदाय से जुड़ने का अवसर प्रदान करेगा।

विदेश मंत्रालय में सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज ने भी इस यात्रा को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि पिछले कुछ वर्षों में दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश, जल प्रबंधन, कृषि और स्वास्थ्य जैसे पारंपरिक क्षेत्रों के साथ-साथ तकनीक, रक्षा, सुरक्षा, नवीकरणीय ऊर्जा, शिक्षा और समुद्री सहयोग में भी उल्लेखनीय प्रगति हुई है।

नीदरलैंड में भारतीय समुदाय भी भारत-नीदरलैंड संबंधों का अहम आधार माना जाता है। वहां करीब 90 हजार भारतीय और भारतीय मूल के लोग रहते हैं, जबकि सूरीनाम हिंदुस्तानी समुदाय के दो लाख से अधिक सदस्य बसे हुए हैं। इसके अलावा लगभग 3,500 भारतीय छात्र विभिन्न डच विश्वविद्यालयों में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।(एजेंसी)

Read More

शपथ लेते ही सुवेंदु का बड़ा संदेश, पीएम मोदी को झुककर किया प्रणाम

Posted on :09-May-2026
शपथ लेते ही सुवेंदु का बड़ा संदेश, पीएम मोदी को झुककर किया प्रणाम

समारोह में अमित शाह, एनडीए और बीजेपी शासित राज्यों के 20 सीएम मौजूद थे

कोलकाता : सुवेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल में बीजेपी के पहले सीएम बन गए हैं। उन्होंने बांग्ला में ईश्वर के नाम की शपथ ली। शपथ के बाद सुवेंदु, पीएम मोदी के पास गए और उन्हें झुककर प्रणाम किया। बंगाल के गवर्नर आरएन रवि ने सुवेंदु के अलावा पांच और विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई। इनमें दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, खुदीराम टुडू और निषिथ प्रमाणिक का नाम शामिल हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, एनडीए और बीजेपी शासित राज्यों के 20 सीएम मौजूद थे। पीएम मोदी ने मंच पर रवींद्रनाथ टैगोर को उनकी 165वीं जयंती पर श्रद्धाजंलि दी। इसके बाद पीएम ने मंच पर बीजेपी के 98 साल के कार्यकर्ता माखनलाल सरकार का सम्मान किया। मंच पर आते ही पीएम मोदी सीधे सरकार के पास गए, उन्हें शॉल ओढ़ाया और फिर उनके पैर छुए। इसके बाद सरकार ने मोदी को गले लगाया। पीएम ने मंच पर बीजेपी के 90 साल के कार्यकर्ता माखनलाल सरकार का सम्मान किया।

पीएम मोदी ने किया रोड शो

पीएम मोदी परेड ग्राउंड में एक रोड शो कर रहे हैं। विशेष रूप से बनाए गए रथ पर पीएम और सुवेंदु साथ में मंच की तरफ गए। उनके साथ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्‌टाचार्य भी हैं। शपथ के दौरान ग्राउंड में करीब एक लाख लोग मौजूद रहे। पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, एनडीए और बीजेपी शासित राज्यों के 20 मुख्यमंत्री मौजूद हैं। पीएम ने मंच पर सबसे पहले रवींद्रनाथ टैगोर को श्रद्धाजंलि दी।

बता दें सुवेंदु बेहद आध्यात्मिक, घरवाले डरते थे बेटा संन्यासी न बन जाए 1970 में पूर्व मेदिनीपुर के कोंतली गांव में जन्मे सुवेंदु का बचपन से ही आस्था की ओर झुकाव है। हर शनिवार रामकृष्ण मिशन जाना उनका तय रूटीन था। वे बचपन में इतने धार्मिक थे कि घरवालों को डर लगने लगा था कहीं बेटा संन्यासी न बन जाए। घर में जमा सिक्के भी चुपचाप मिशन में दान कर आते थे। परिवार को लगता था, कभी भी घर छोड़ सकते हैं, लेकिन सुवेंदु ने दूसरा फैसला लिया...संन्यास नहीं, राजनीति करेंगे और शादी भी नहीं करेंगे। 80 के दशक के अंत में कांथी के प्रभात कुमार कॉलेज से सुवेंदु की छात्र राजनीति शुरू हुई। धीरे-धीरे पूर्व मेदिनीपुर में अपनी अलग पहचान बना ली।(एजेंसी)

Read More

अंधेरे से उजाले की ओर: सुशासन ने बदली विशेष पिछड़ी जनजाति के दिव्यांग दंपति की जिंदगी

Posted on :07-May-2026
अंधेरे से उजाले की ओर: सुशासन ने बदली विशेष पिछड़ी जनजाति के दिव्यांग दंपति की जिंदगी

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार

रायपुर : छत्तीसगढ़ में सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभाव का एक प्रेरणादायक उदाहरण बलरामपुर जिले से सामने आया है, जहां विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग के दृष्टिबाधित दंपति श्री कृष्णा पहाड़ी कोरवा और उनकी पत्नी श्रीमती अनिता के जीवन में सरकारी योजनाओं ने नई रोशनी भर दी है। यह कहानी न केवल मानवीय संवेदनशीलता को दर्शाती है, बल्कि राज्य सरकार की अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की प्रतिबद्धता को भी रेखांकित करती है।

ग्राम गोविंदपुर (सरगड़ी) निवासी इस दंपति के जीवन में वर्ष 2025 में राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर एक ऐतिहासिक परिवर्तन आया, जब देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं उन्हें प्रधानमंत्री जनमन योजना अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत निर्मित पक्के घर की चाबी सौंपी। वर्षों से कच्चे आवास और असुरक्षा में जीवन यापन कर रहे इस परिवार के लिए यह घर सम्मान और स्थायित्व का प्रतीक बन गया।

आवास के साथ ही आजीविका के क्षेत्र में भी इस दंपति ने आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की है। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत दोनों पति-पत्नी कार्यस्थलों पर श्रमिकों को पेयजल उपलब्ध कराने का कार्य कर रहे हैं। वर्ष 2024-25 में 86 दिनों का रोजगार और वर्तमान वित्तीय वर्ष में अब तक 14 दिनों का कार्य मिलने से उन्हें नियमित आय का स्रोत प्राप्त हुआ है, जिससे वे अपनी दैनिक जरूरतें सम्मानपूर्वक पूरी कर पा रहे हैं।

इसके अतिरिक्त, विभिन्न शासकीय योजनाओं ने इनके जीवन को सुरक्षा और स्थिरता प्रदान की है। अंत्योदय अन्न योजना के तहत खाद्यान्न की सुनिश्चित उपलब्धता, आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से निःशुल्क स्वास्थ्य उपचार की सुविधा तथा दिव्यांग पेंशन से नियमित आर्थिक सहयोग मिल रहा है। इन योजनाओं ने मिलकर इस परिवार को सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाया है।

Read More

मिशन लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए पीएम मोदी का 3T फॉर्मूला—टीमवर्क, टेक्नोलॉजी और टाइम

Posted on :02-May-2026
मिशन लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए पीएम मोदी का 3T फॉर्मूला—टीमवर्क, टेक्नोलॉजी और टाइम

2047 के लिए कूटनीति में सुधार पर दिया जोर

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भविष्य की चुनौतियों को देखते हुए भारतीय राजनयिकों को व्यापार, प्रौद्योगिकी और पर्यटन (ट्रेड, टेक्नोलॉजी और टूरिज्म) यानी 3टी पर ध्यान केंद्रित करने का मूल मंत्र दिया है। नई दिल्ली में आयोजित 11वें मिशन प्रमुखों (एचओएम) के सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने साल 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए वैश्विक कूटनीति में क्रांतिकारी सुधारों की आवश्यकता को रेखांकित किया।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने प्रधानमंत्री के इस संबोधन को भारतीय कूटनीति के लिए एक बेहतरीन क्षण बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा किया कि इस सम्मेलन के दौरान नेबरहुड फर्स्ट पॉलिसी, प्रवासी भारतीयों के साथ गहरे जुड़ाव और वैश्विक जोखिमों को कम करने (डी-रिस्किंग) की जरूरत पर विस्तार से चर्चा की गई। जयशंकर के अनुसार, यह सम्मेलन सरकार, व्यापार और तकनीक जगत के दिग्गजों के विचारों से समृद्ध रहा, जो 2047 के लिए भारतीय कूटनीति में सुधार की थीम के बिल्कुल अनुरूप था।

विदेश मंत्रालय द्वारा 28 अप्रैल से 30 अप्रैल तक आयोजित इस तीन दिवसीय सम्मेलन में दुनिया भर में तैनात भारत के राजदूतों और उच्चायुक्तों ने हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री ने मिशन प्रमुखों को विदेशों में भारत के राष्ट्रीय हितों को बढ़ावा देने और रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की सलाह दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि बदलते वैश्विक परिदृश्य में भारत की भूमिका अब केवल पारंपरिक कूटनीति तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें आर्थिक प्रगति और तकनीकी विस्तार का अहम स्थान है। सम्मेलन के दौरान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री के समक्ष भविष्य के लिए तैयार कूटनीति और भारत की विकास गाथा को वैश्विक पटल पर प्रस्तुत करने से जुड़ी कई प्रस्तुतियां दी गईं। पीएम मोदी ने न केवल वरिष्ठ अधिकारियों के अनुभव सुने, बल्कि युवा राजनयिकों के दृष्टिकोण को भी तरजीह दी।

इस महत्वपूर्ण आयोजन में योग सत्र, विचार-मंथन सत्र और उभरती प्रौद्योगिकियों पर विशेष टेबल टॉप अभ्यास भी किए गए। सम्मेलन की शुरुआत 29 अप्रैल को विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के उद्घाटन भाषण से हुई थी, जिसमें उन्होंने पिछले एक दशक में विश्व के साथ भारत की बढ़ती भागीदारी और अशांत विश्व में राष्ट्रीय लक्ष्यों को सुरक्षित करने की तत्परता पर जोर दिया था। 4 मई को आने वाले नतीजों से पहले, यह सम्मेलन भविष्य की सुदृढ़ भारतीय विदेश नीति की एक स्पष्ट झलक पेश करता है।(एजेंसी)

Read More

149 दिन बाद खुले बद्रीनाथ के द्वार, पहले ही दिन हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Posted on :23-Apr-2026
149 दिन बाद खुले बद्रीनाथ के द्वार, पहले ही दिन हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

-सीएम धामी और शंकराचार्य ने किए प्रथम दर्शन

चमोली : उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा के तहत चमोली जिले स्थित बद्रीनाथ धाम के कपाट गुरुवार सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर विधिवत रूप से खोल दिए गए। करीब 149 दिनों बाद मंदिर के द्वार खुलने के साथ ही श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

कपाट खुलने के बाद सबसे पहले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान बद्रीविशाल के दर्शन किए। उनके बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में कपाट खुलने के समय लगभग 2 हजार श्रद्धालु मौजूद थे। परंपरा के अनुसार, सबसे पहले पिछले छह महीनों से जल रही अखंड ज्योति के दर्शन कराए जा रहे हैं। कपाट बंद होने के दौरान भगवान बद्रीविशाल की प्रतिमा को ढकने के लिए चढ़ाया गया घृत कंबल भी हटाया गया। बद्रीनाथ धाम के पूर्व धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल के अनुसार इस वर्ष कंबल घी से पूरी तरह लबालब मिला, जिसे आने वाले समय में अनुकूल मौसम और समृद्धि का संकेत माना जा रहा है।

धार्मिक मान्यता के अनुसार, यह घृत कंबल माणा गांव की कुंवारी कन्याओं द्वारा उपवास रखकर एक ही दिन में तैयार किया जाता है। ऊन से बने इस कंबल को शुद्ध घी में डुबोकर भगवान को अर्पित किया जाता है। छह माह तक बर्फबारी और अत्यधिक ठंड के बावजूद कंबल की स्थिति को भविष्य के संकेत के रूप में देखा जाता है।

अब सभी चारों धाम के कपाट खुले

बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही अब उत्तराखंड के सभी चारों धाम—गंगोत्री धाम, यमुनोत्री धाम, केदारनाथ धाम और बद्रीनाथ—श्रद्धालुओं के लिए खुल चुके हैं। इससे पहले अक्षय तृतीया के अवसर पर 19 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खोले गए थे, जबकि 22 अप्रैल को केदारनाथ धाम के द्वार खोले गए। राज्य सरकार के अनुसार इस वर्ष चारधाम यात्रा को अधिक सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। वर्ष 2025 में लगभग 51 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने चारधाम यात्रा की थी, जबकि इस साल अब तक 21 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पंजीकरण करा चुके हैं, जिससे इस बार रिकॉर्ड संख्या में यात्रियों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।(एजेंसी)

Read More

सुप्रसिद्ध समाजसेविका शांति पाठक का निधन

Posted on :23-Apr-2026
सुप्रसिद्ध समाजसेविका शांति पाठक का निधन

सुबीर सेन

वरिष्ठ पत्रकार

नई दिल्ली : सुप्रसिद्ध समाज सेविका एवं वरिष्ठ पत्रकार डॉ.समरेंद्र पाठक की माता श्रीमती शांति पाठक (मोती देवी)का आज सुबह निधन हो गया।वह 85 वर्ष की थीं।उनके निधन पर देशभर से शोक संदेश मिल रहे है

श्रीमती पाठक ने सुबह 7 बजे एनसीआर के वसुंधरा में यूएनआई अपार्टमेंट स्थित आवास पर अंतिम सांस ली।वह वर्षों से अपने पुत्र के साथ रह रहीं थीं।पति जाने माने साहित्यकार उदय कांत पाठक "मुन्न बाबू"का वर्ष 2020 निधन हो गया था।

श्रीमती पाठक के परिवार में तीन पुत्रों अमरेंद्र कांत पाठक, डॉ.समरेंद्र पाठक एवं अरविंद पाठक के अलावा एक पुत्री नीलम झा है।इसके अलावा नाती मुकेश कुमार एवं पोता नवेश कुमार है।पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पर रखा गया है।

Read More

रनवे पर टक्कर से मचा हड़कंप, अकासा और स्पाइसजेट विमानों में भिड़ंत

Posted on :17-Apr-2026
रनवे पर टक्कर से मचा हड़कंप, अकासा और स्पाइसजेट विमानों में भिड़ंत

-सभी यात्री सुरक्षित लेकिन विमानों को हुआ नुक्सान

नई दिल्ली : इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गुरुवार दोपहर एक बड़ा हादसा टल गया, जब अकासा एयर और स्पाइसजेट के विमान आपस में टकरा गए। यह घटना 16 अप्रैल को करीब दोपहर 2 बजे एयरपोर्ट के पार्किंग एरिया में हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अकासा एयर की दिल्ली से हैदराबाद जाने वाली फ्लाइट क्यूपी-1406 पुशबैक के दौरान पार्किंग बे से बाहर निकल रही थी। उसी समय लेह से दिल्ली पहुंचा स्पाइसजेट का बोइंग बी-737-700 विमान टैक्सी वे से गेट की ओर बढ़ रहा था, तभी दोनों विमानों की टक्कर हो गई।

हादसे में स्पाइसजेट विमान का राइट विंगलेट क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि अकासा एयर के विमान के लेफ्ट होरिजोंटल स्टेबलाइजर को नुकसान पहुंचा है। टक्कर के बाद मौके पर मौजूद ग्राउंड स्टाफ ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों विमानों में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक, घटना के बाद दोनों विमानों को एहतियातन ग्राउंड कर दिया गया है और उन्हें अगली उड़ानों के लिए उपयोग में नहीं लाया जाएगा।

इस संबंध में अकासा एयर के प्रवक्ता ने बताया कि फ्लाइट क्यूपी-1406 को वापस पार्किंग बे में लाया गया और यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। फिलहाल, इस घटना की जांच शुरू कर दी गई है। शुरुआती तौर पर इसे ग्राउंड मूवमेंट के दौरान हुई तकनीकी या समन्वय की चूक माना जा रहा है। हालांकि, विस्तृत जांच के बाद ही हादसे के सटीक कारणों का पता चल सकेगा।(एजेंसी)

Read More

तीर्थयात्रियों से भरी बोलेरो ट्रक से टकराई, 8 लोगों की दर्दनाक मौत

Posted on :16-Apr-2026
तीर्थयात्रियों से भरी बोलेरो ट्रक से टकराई, 8 लोगों की दर्दनाक मौत

कुरनूल : आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में गुरुवार की सुबह एक हृदयविदारक सड़क दुर्घटना घटित हुई, जिसमें कम से कम 8 लोगों की जान चली गई। यह हादसा चिलकलाडोना के पास उस समय हुआ जब तीर्थयात्रियों से भरी एक बोलेरो गाड़ी की टक्कर एक लॉरी से हो गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

पुलिस प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान कर्नाटक के चिक्कमगलुरु क्षेत्र के रहने वाले तीर्थयात्रियों के रूप में हुई है, जो दर्शन के लिए निकले थे। इस सड़क हादसे में लगभग 10 से 12 अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिन्हें तत्काल नजदीकी एम्मिगनूर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

वहीं पीएम मोदी ने सोशल मीडिया के माध्यम से पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। प्रधानमंत्री ने इस कठिन समय में सहायता का हाथ बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मुआवजे की भी घोषणा की है। घोषणा के अनुसार, प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की जाएगी, जबकि दुर्घटना में घायल हुए लोगों को 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है और तीर्थयात्रियों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। स्थानीय प्रशासन घायलों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में जुटा हुआ है।(एजेंसी)

Read More

Previous123456789...5556Next

Advertisement

Read More

Live TV

Join Us

WhatsApp Group Invite Chhattisgarh Daily News

विशेष रिपोर्ट

विशेष लेख : प्रकृति की गोद में बसा जशपुर का अनुपम पर्यटन स्थल ‘रानीदाह‘

विशेष लेख : प्रकृति की गोद में बसा जशपुर का अनुपम पर्यटन स्थल ‘रानीदाह‘

विशेष लेख : आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

विशेष लेख : आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

’विशेष लेख’ : ’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान’

’विशेष लेख’ : ’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान’

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

ज्योतिष और हेल्थ

मिसकैरेज की चुप्पी की भारी कीमत: 7 करोड़ महिलाओं के सामने नौकरी छोड़ने की नौबत

मिसकैरेज की चुप्पी की भारी कीमत: 7 करोड़ महिलाओं के सामने नौकरी छोड़ने की नौबत

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

खेल

गोवा में युवी का ‘नो प्लान’ वेकेशन, अभिषेक-नमन ने दिया यादों से भरा सरप्राइज

गोवा में युवी का ‘नो प्लान’ वेकेशन, अभिषेक-नमन ने दिया यादों से भरा सरप्राइज

भारत की शानदार जीत, विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान 64 रन से पराजित

भारत की शानदार जीत, विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान 64 रन से पराजित

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

व्यापार

तीन दिन नहीं खुलेंगे बैंक! 26, 27 और 28 जून की छुट्टियों से पहले कर लें जरूरी लेनदेन

तीन दिन नहीं खुलेंगे बैंक! 26, 27 और 28 जून की छुट्टियों से पहले कर लें जरूरी लेनदेन

डीजल खरीद पर नई सीमा लागू, अब एक बार में सिर्फ 200 लीटर तक मिलेगा ईंधन

डीजल खरीद पर नई सीमा लागू, अब एक बार में सिर्फ 200 लीटर तक मिलेगा ईंधन

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

गैजेट्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

राजनीति

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

Entertainment

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

Quick Links

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • विश्व
  • मनोरंजन


  • रोजगार
  • राजनीति
  • खेल
  • राजधानी
  • ज्योतिष


  • गैजेट्स
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो गैलरी
  • Entertainment
  • संपर्क

Location Map

Contact Us

Address :

Baran Bazar, Favara Chowk, Gowli Para Road, Behind SBI ATM, Raipur (Chhattisgarh) - 492001

Phone No. : 0771-4032133

Email Id : [email protected]

RNI No. :
CHHHIN16912 GARJA CHHATTISGARH NEWS

Copyright © 2013-2026 Garja Chhattisgarh News All Rights Reserved | Privacy Policy | Disclaimer | Powered by : Softbit Solution