
खूबदास लहरे
मरवाही : 24वां राष्ट्रीय युवा महोत्सव‚ 2021-22, युवा महोत्सव कार्यक्रम सद्भावना भवन मरवाही मे मनाया गया | जिला शिक्षा अधिकारी मनोज राय एवं जनपद मरवाही CEOराहुल गौतम के नेतृत्व में कार्य क्रम सम्पन्न । कार्यक्रम की आयोजन संचालन पर अनीष मसीह ,दिनेश अग्रवाल, राहूल गुप्ता ,नीरज मरकाम की अहम भूमिका रही। इस महोत्सव का उद्देश्य देश के युवाओं को अपनी प्रतिभा का परिचय देने के लिए एक साथ एक मंच पर लाना है।जहां एक लघु भारत का निर्माण करते हुए युवा औपचारिक और अनौपचारिक रूप से अपनी सामाजिक और सांस्कृतिक विशिष्टता पर विचारों का आदान-प्रदान करते हैं।इसके माध्यम से राष्ट्रीय एकता‚ सांप्रदायिक सद्भाव‚ भाईचारे‚ साहस और हिम्मत की भावना को प्रोत्साहन देना है।इसका मूल उद्देश्य एक भारत‚श्रेष्ठ भारत की भावना सार और अवधारणा का प्रचार करना है। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता , कांग्रेस जिला सचिव राजेंद्र ताम्रकार, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष नारायण शर्मा विधायक प्रतिनिधि., जिला कांग्रेस कोषाध्यक्ष अजयराय जनपद पंचायत मरवाही उपाध्यक्ष , जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रताप मरावी , जिला पंचायत सदस्य शुभम् पेन्द्रो ,सरपंच संघ अध्यक्ष गजरूप सिंह, आनुसूचित जाति अध्यक्ष दया वाकरे ,जनपद सदस्य उमापाव , जगदीश , छोटू एवं शिक्षा विभाग के दिलीप पटेल ABO मरवाही ,BMO डॉक्टर हर्ष वर्धन मरवाही, तथा विभागीय अधिकारी क्रमचारी व क्षेत्र से कई.प्रतिभागियों ने भाग लिया जिसे क्षेत्र के उपास्थित लोगों ने सराहना की।