बिलासपुर

शब-ए-बारात 25 फरवरी 2024 के लिए गाइडलाइन जारी...

शब-ए-बारात 25 फरवरी 2024 के लिए गाइडलाइन जारी...

हाशिम खान 

सूरजपुर ​: शब-ए-बारात 25 फरवरी 2024 के लिए गाइडलाइन जारी करने के संबंध में। अल्पसंख्यक संगठन रज़ा यूनिटी फाउंडेषन के मुख्य कार्यालय अम्बिकापुर में दिनांक 22.02.2024 शाम 07ः00 बजे ष्शब-ए-बारात के संबंध में बैठक कर संगठन के तरफ से गाइडलाइन जारी की गयी। इस संबंध में रज़ा यूनिटी फाउण्डेषन के प्रदेष अध्यक्ष शादाब आलम रिजवी ने बताया कि शबे बारात मुसलमानों के प्रमुख त्यौहारों में से एक है।

इस रात मुसलमान इबादत करते हैं और वह अपने मरहूम रिश्तेदारों को याद कर शबे बरात को कब्रिस्तान जाते हैं। अमनों - चैन सलामति की दुआ करते है। उन्होंने कुछ विषेष गाइडलाइन जारी करते हुआ कि-

1. शबे बरात इबादत की रात है, इस अवसर पर आतिशबाजी बिल्कुल नहीं करें।
2. इस अवसर पर भी गरीब और जरूरतमंदों की मदद करके अपने मरहूम को सवाब पहुंचाने की कोशिश करें।
3. इस रात में अपने घर वालों की हिफाजत के साथ साथ पूरे देश की हिफाजत, तरक्की,अमन और शांति के लिए भी दुआ करें।
4. देश की गंगा जमुना सभ्यता और रिवायत का ख्याल करते हुए एक दूसरे के धार्मिक जज्बात का ख्याल रखें।
5. 15 शाबान 26 फरवरी का रोजा रखें।
 

More Photo

    Record Not Found!


More Video

    Record Not Found!


Related Post

Leave a Comments

Name

Contact No.

Email