× Popup Image
Garja Chhattisgarh News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    रनवे पर टक्कर से मचा हड़कंप, अकासा और स्पाइसजेट विमानों में भिड़ंत

    रनवे पर टक्कर से मचा हड़कंप, अकासा और स्पाइसजेट विमानों में भिड़ंत

    तीर्थयात्रियों से भरी बोलेरो ट्रक से टकराई, 8 लोगों की दर्दनाक मौत

    तीर्थयात्रियों से भरी बोलेरो ट्रक से टकराई, 8 लोगों की दर्दनाक मौत

    स्वर्णरेखा नदी में मिला संदिग्ध मिसाइल बम, इलाके में दहशत का माहौल

    स्वर्णरेखा नदी में मिला संदिग्ध मिसाइल बम, इलाके में दहशत का माहौल

    आम जनता पर असर: चुनाव बाद ईंधन कीमतों में भारी वृद्धि की चर्चा तेज

    आम जनता पर असर: चुनाव बाद ईंधन कीमतों में भारी वृद्धि की चर्चा तेज

    अंडमान सागर में बड़ा हादसा: मलेशिया जा रही नाव पलटी, 250 यात्री लापता

    अंडमान सागर में बड़ा हादसा: मलेशिया जा रही नाव पलटी, 250 यात्री लापता

  • छत्तीसगढ़
    एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स एवं थाना कोमाखान पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्करी पर बड़ी कार्यवाही।

    एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स एवं थाना कोमाखान पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्करी पर बड़ी कार्यवाही।

    प्रकाश इंड्रस्टी भास्कर पारा में बंधक बनाए गए पत्रकार

    प्रकाश इंड्रस्टी भास्कर पारा में बंधक बनाए गए पत्रकार

    2 वर्ष गुजर गए न्यायालय एवं नेताओं का चौखट पर माथा टेकते हुए

    2 वर्ष गुजर गए न्यायालय एवं नेताओं का चौखट पर माथा टेकते हुए

    बालोद

    बलोदा बाजार

    बलरामपुर

    बस्तर

    बेमेतरा

    बीजापुर

    बिलासपुर

    दन्तेवाड़ा

    धमतरी

    दुर्ग

    गरियाबंद

    जशपुर

    जान्जगीर-चाम्पा

    कोण्डागांव

    कोरबा

    कोरिया

    कांकेर

    कवर्धा

    महासमुन्द

    मुंगेली

    नारायणपुर

    रायगढ़

    राजनांदगांव

    रायपुर

    सूरजपुर

    सुकमा

    सरगुजा

    गोरेला पेंड्रा मरवाही

    खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

    मोहला मानपुर चौकी

    सारंगढ़-बिलाईगढ़

    मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

    सक्ति

  • संपादकीय
  • विश्व
    अंटार्कटिका में रहस्यमयी शहर का दावा, सबमरीन हुई अचानक गायब

    अंटार्कटिका में रहस्यमयी शहर का दावा, सबमरीन हुई अचानक गायब

    होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी, 15+ युद्धपोत तैनात

    होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी, 15+ युद्धपोत तैनात

    डेडलाइन से पहले अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला, बढ़ा वैश्विक तनाव

    डेडलाइन से पहले अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला, बढ़ा वैश्विक तनाव

    फिर लौटा कोरोना का खतरा! नया वेरिएंट ‘Cicada’ तेजी से फैला, बढ़ी चिंता

    फिर लौटा कोरोना का खतरा! नया वेरिएंट ‘Cicada’ तेजी से फैला, बढ़ी चिंता

    मिडल ईस्ट में अमेरिका की बड़ी तैयारी: 2000 ‘खतरनाक’ सैनिकों की तैनाती का प्लान

    मिडल ईस्ट में अमेरिका की बड़ी तैयारी: 2000 ‘खतरनाक’ सैनिकों की तैनाती का प्लान

  • मनोरंजन
    अहान–अनीत की केमिस्ट्री फिर करेगी कमाल

    अहान–अनीत की केमिस्ट्री फिर करेगी कमाल

    राम गोपाल वर्मा के लिए सजी सितारों भरी शाम

    राम गोपाल वर्मा के लिए सजी सितारों भरी शाम

    कॉमेडी अवतार में दर्शकों को सरप्राइज़ देगी प्रिंसी

    कॉमेडी अवतार में दर्शकों को सरप्राइज़ देगी प्रिंसी

    सिनेमा प्रेमियों का इंतजार खत्म: 10 अप्रैल को बड़े पर्दे पर बालोद की शान अंजलि सिंह चौहान!

    सिनेमा प्रेमियों का इंतजार खत्म: 10 अप्रैल को बड़े पर्दे पर बालोद की शान अंजलि सिंह चौहान!

    डिजिटल मंच से उभरा संगीत सितारा: धुनिव्हर्स का ग्रैंड फिनाले 31 मार्च को

    डिजिटल मंच से उभरा संगीत सितारा: धुनिव्हर्स का ग्रैंड फिनाले 31 मार्च को

  • रोजगार
    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    शासकीय जे. योगानन्दम महाविद्यालय, रायपुर में अतिथि व्याख्याताओं के लिए आवेदन आमंत्रित

    शासकीय जे. योगानन्दम महाविद्यालय, रायपुर में अतिथि व्याख्याताओं के लिए आवेदन आमंत्रित

  • राजनीति
    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

  • खेल
    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

    बॉयकॉट या बहाना? पाकिस्तान मीडिया की बातें सुनकर क्रिकेट फैंस हंसी रोक न पाए

    बॉयकॉट या बहाना? पाकिस्तान मीडिया की बातें सुनकर क्रिकेट फैंस हंसी रोक न पाए

  • राजधानी
    प्रदेश सरकार की सकारात्मक व विकासपरक सोच से जिले में हो रहे नवाचार : श्री साव

    प्रदेश सरकार की सकारात्मक व विकासपरक सोच से जिले में हो रहे नवाचार : श्री साव

    जसम छत्तीसगढ़ का पहला राज्य सम्मेलन सम्पन्न

    जसम छत्तीसगढ़ का पहला राज्य सम्मेलन सम्पन्न

    भीषण गर्मी को देखते हुए ग्रीष्मकालीन अवकाश में संशोधन, अब 20 अप्रैल से 15 जून तक रहेगा स्कूलों में अवकाश

    भीषण गर्मी को देखते हुए ग्रीष्मकालीन अवकाश में संशोधन, अब 20 अप्रैल से 15 जून तक रहेगा स्कूलों में अवकाश

    देश और राज्य के भविष्य की दिशा तय करने का आधार है जनगणना : मुख्यमंत्री श्री साय

    देश और राज्य के भविष्य की दिशा तय करने का आधार है जनगणना : मुख्यमंत्री श्री साय

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार 2026 के आयोजन को लेकर कलेक्टरों को लिखी चिट्ठी

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार 2026 के आयोजन को लेकर कलेक्टरों को लिखी चिट्ठी

  • ज्योतिष
    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

  • गैजेट्स
    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

  • संपर्क

मनोरंजन

Previous123456789101112Next

दीपक तिजोरी के साथ 1.75 Cr की धोखाधड़ी, 'भैया जी' के प्रोड्यूसर विक्रम खाखर पर लगाया आरोप, FIR दर्ज

Posted on :19-Sep-2024
दीपक तिजोरी के साथ 1.75 Cr की धोखाधड़ी, 'भैया जी' के प्रोड्यूसर विक्रम खाखर पर लगाया आरोप, FIR दर्ज

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर दीपक तिजोरी के साथ धोखाधड़ी हुई है। उन्होंने ‘भैयाजी’ के प्रोड्यूसर विक्रम खाखर के खिलाफ मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया है। एक्टर का आरोप है कि उनके साथ करीब 1 करोड़ 75 लाख की धोखाधड़ी हुई है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

दीपक तिजोरी की शिकायत के मुताबिक, पुलिस ने विक्रम खाखर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी) और 406 (आपराधिक विश्वासघात) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की तलाश कर रही है। 

अंबोली पुलिस स्टेशन के अधिकारियों के मुताबिक, 62 साल के एक्टर दीपक तिजोरी पहली बार 2019 में विक्रम खाखर से मिले थे। अपनी बातचीत के दौरान, तिजोरी ने उल्लेख किया कि वह टिप्सी नामक एक फिल्म प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे, जिसे रोक दिया गया था। तब खाखर ने तिजोरी को बताया था कि उनके लंदन में कुछ कॉन्टेक्ट्स हैं और वे वहां फिल्म को पूरा करने में मदद कर सकते हैं। 

इसके लिए करीब 1 करोड़ 75 लाख रुपये दीपक तिजोरी ने 3 मार्च 2020 को अपने बैंक खाते से खाखर की कंपनी थॉट बेंचर्स के खाते में ट्रांसफर कर दिए थे। हालांकि, इसके कुछ दिन बाद जब तिजोरी ने फिल्म के बारे में पूछा तो खाखर ने बताया कि कोरोना के चलते लंदन में सब बंद पड़ा है। कोरोना खत्म होने के कुछ दिन बाद विक्रम खाखर ने फिर से फिल्म बनाकर देने का वादा तिजोरी से किया, लेकिन कई दिन बीतने के बाद भी उसने फिल्म नहीं बनाई। दीपक तिजोरी ने जब 14 मार्च 2024 को मैसेज कर खाखर से अपने पैसे वापस मांगे तब भी उसने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। 

इस दौरान दीपक तिजोरी को यह भी पता चला कि जो पैसा उन्होंने खाखर को दिए थे, उसने उसमें से एक पैसा भी फिल्म बनाने के लिए खर्च नहीं किया। तब उन्हें अहसास हुआ कि उनके साथ खाखर ने धोखाधड़ी की है। इसके बाद दीपक तिजोरी ने 17 सितंबर को अंबोली पुलिस स्टेशन में खाखर के खिलाफ मामला दर्ज कराया। 

आपको बता दें दीपक तिजोरी ‘जो जीता वही सिकंदर’, ‘कभी हां कभी ना’, ‘खिलाड़ी’, ‘अंजाम’, ‘सड़क’, ‘आशिकी’, ‘गुलाम’ और ‘फरेब’ जैसी हिट फिल्मों में अपनी भूमिकाओं के लिए जाने जाते हैं. वहीं, विक्रम खाखर ने वन बाय टू, विरसा, दोबारा और भैयाजी जैसी फिल्मों का निर्माण किया है।  (एजेंसी)

Read More

आराध्या बच्चन ने छुए साउथ एक्टर के पैर, संस्कारों की हो रही है तरीफ, Aishwarya Rai Bachchan ने ऐसे किया रिएक्ट

Posted on :19-Sep-2024
आराध्या बच्चन ने छुए साउथ एक्टर के पैर, संस्कारों की हो रही है तरीफ, Aishwarya Rai Bachchan ने ऐसे किया रिएक्ट

एंटरटेनमेंट डेस्क नई दिल्ली: ऐश्वर्या राय बच्चन को हाल ही में बेटी आराध्या बच्चन के साथ दक्षिण भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म अवॉर्ड्स यानी SIIMA अटेंड करते हुए देखा गया था। इस फंक्शन में आराध्या खासतौर पर मां के लिए चियरलीडर बनी हुई थीं। आराध्या के कई फोटोज वायरल हुए जिसमें वो लगातार अपनी मम्मी का उत्साह बढ़ाती नजर आ रही थीं। 

अक्सर आराध्या को मां ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ कई मौकों पर देखा जाता है। हाल ही में दोनों मां-बेटी दुबई में SIIMA 2024 अवॉर्ड्स अटेंड करती नजर आई थीं जहां से उनके कई सारे वीडियो वायरल हुए थे। अब आराध्या का जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें वो साउथ एक्टर शिव राजकुमार के पैर छूती नजर आ रही हैं।

हर तरफ हुई आराध्या के संस्कारों की तारीफ
इसके बाद जैसे ही ऐश्वर्या अवॉर्ड लेकर स्टेज से नीचे आईं बेटी ने दौड़कर उन्हें गले लगा लिया। ऐश्वर्या ने भी अवॉर्ड जीतने के बाद स्टेज से बेटी को इस खास मूवमेंट में शामिल होने के लिए धन्यवाद किया था। वहीं इसी के साथ सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की बेटी भरी महफिल में एक शख्स के पैर छूते दिखाई दे रही हैं। आराध्या के यह संस्कार देखकर हर कोई हैरान है कि आखिरा ये शख्स कौन है जिसके अमिताभ बच्चन की पोती ने पैर छुए। इसी के साथ लोग आराध्या के संस्कारों की भी तारीफ कर रहे हैं। (एजेंसी)

Read More

अनुष्का और विराट का डीपफेक वीडियो हुआ वायरल, देसी अंदाज में दिखे दोनों, पत्नी के लिए ये गाना गाते नजर आए कोहली

Posted on :19-Sep-2024
अनुष्का और विराट का डीपफेक वीडियो हुआ वायरल, देसी अंदाज में दिखे दोनों, पत्नी के लिए ये गाना गाते नजर आए कोहली

अनुष्का,विराट का डीपफेक वीडियो : विराट कोहली और अनुष्का शर्मा सबसे फेवरेट कपल हैं। दोनों फिलहाल लंदन में हैं, जहां से उनका कई बार वीडियो भी वायरल हुआ है। अब एक बार फिर क्रिकेटर विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि, विराट और अनुष्का का यह वीडियो गांव का है, जिसमें दोनों रील्स बनाते हुए गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं। आइए पूरी खबर जानते हैं।

देसी अंदाज में दिखे विराट और अनुष्का
सोशल मीडिया पर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में विराट और अनुष्का दोनों देसी अंदाज में दिख रहे हैं। अनुष्का गैस के पास बैठकर विराट कोहली के लिए खाना निकालकर उन्हें देती हुई दिख रही हैं, जबकि विराट कहोली इस दौरान रील्स बनाते हुए गाना गाते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों का दिमाग चकरा गया है। दरअसल, यह विराट और अनुष्का का डीपफेक वीडियो है। हालांकि, पहली बार में देखने में आपको ऐसा लगेगा कि इसमें विराट और अनुष्का ही हैं, लेकिन थोड़ी देर बाद आपको एहसास होगा कि यह AI की मदद से बनाया गया विराट और अनुष्का का फेक वीडियो है।

विराट और अनुष्का के वीडियो पर फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन

विराट और अनुष्का के इस फेक वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘किस किस को यह बिल्कुल अनुष्का लग रही है।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘अनुष्का भाभी को इतना खुश पहले कभी नहीं देखा।’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘विराट और अनुष्का फ्रॉम मीसो।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘अनुष्का तो रियल अनुष्का से भी अच्छी लग रही है, लेकिन ये विराट को क्या हुआ है। (एजेंसी)

Read More

मुंबई एयरपोर्ट पर छाए शाहरुख खान, लुक देखते ही फैंस ने दिया ये रिएक्शन- OG Don

Posted on :18-Sep-2024
मुंबई एयरपोर्ट पर छाए शाहरुख खान, लुक देखते ही फैंस ने दिया ये रिएक्शन- OG Don

नई दिल्ली: सुपरस्टार शाहरुख खान अपने फैंस के दिलों में बसते हैं। उनकी दुनियाभर में तगड़ी फैन फॉलोइंग है| शाहरुख खान की एक झलक पाने के लिए लोग तरसते हैं। बुधवार को वह मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए|इस दौरान की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। एयरपोर्ट पर शाहरुख खान का स्टाइलिश लुक देखकर फैंस फिदा हो गए और उनकी तारीफ में कसीदे पढ़ने लगे। 

सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने इंस्टा हैंडल पर एक एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें शाहरुख खान एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान किंग खान के साथ उनकी मैनेजर पूजा ददलानी भी नजर आईं। वीडियो में शाहरुख खान टी-शर्ट के ऊपर ब्राउन लेदर जैकेट, डेनिम जींस और शूज पहने हुए दिख रहे हैं। उन्होंने डार्क सनग्लासेस और कैप पहनी है। साथ एक बैग भी कैरी किया है। 

फैंस ने की शाहरुख खान की तारीफ

किंग खान ने एयरपोर्ट से बाहर निकलते वक्त पैपराजी के सामने पोज नहीं दिया।  वह सीधे अपनी कार में जाकर बैठकर वहां से रवाना हो गए। शाहरुख खान के वीडियो पर फैंस ने कमेंट्स करते हुए उनकी जमकर तारीफ की है. एक फैन ने लिखा, ‘ओजी डॉन.’ दूसरे ने कमेंट किया, ‘जब मैं आपको देखता हूं तो खुशी मिलती है।  किंग शाहरुख खान. आपको ढेर सारा प्यार’. वहीं, एक और फैन ने लिखा, वो हैं डॉन. शाहरुख खान के वीडियो को जमकर लाइक और शेयर किया जा रहा है। 

‘किंग’ फिल्म में नजर आएंगे शाहरुख खान

बता दें कि शाहरुख खान बहुत जल्द ‘किंग’ में नजर आएंगे।  फिल्म के डायरेक्शन की जिम्मेदारी सुजॉय घोष ने उठाई है। फिल्म में शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान भी नजर आ सकती हैं। अगर ऐसा हुआ, तो दोनों की साथ में यह पहली मूवी होगी. ‘किंग’ मूवी की बजट लगभग 200 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।  पिछली बार शाहरुख खान ‘डंकी’ फिल्म में नजर आए थे, जिसका डायरेक्शन राजकुमार हिरानी ने किया था। (एजेंसी)

Read More

बिहार के युवा स्टार हेमंत झा ने सीरीज 11-11 में तहलका मचाया।

Posted on :16-Sep-2024
बिहार के युवा स्टार हेमंत झा ने सीरीज 11-11 में तहलका मचाया।

कुमार समत

वरिष्ठ पत्रकार।

मुंबई : बिहार के युवा स्टार हेमंत झा ने जी 5 पर आयी सीरीज 11-11 में तहलका मचा रखा है। दर्शकों को शूल में फिल्म स्टार मनोज वाजपेयी की सफल भूमिका की याद को ताजा कर दिया है। यह एक महज़ संयोग कहिये स्टार वाजपेयी एवं झा दोनों ही बिहार की धरती से तालुक रखते हैं और बिहार की जनता को इन दोनों ही कलाकारों पर बेहद गर्व का एहसास है। 

Open photo

अभिनेता झा इस सीरीज में एक पुलिस अफसर की भूमिका में हैं। अपराध की एक घटना में एक सिपाही किसी निर्दोष बालक को पकड़ कर उसे पीट रहा है।  वह सिपाही अपने अफसर को भी उस बालक के बारे में गलत जानकारी देता हैं। अफसर पहले तो सिपाही की बातों को मान लेता है, लेकिन जब अफसर को उस बालक के निर्दोष होने का आभास होता है तो वह अपने सिपाही को जोरदार थपर जड़ देता है। दर्शक इस सीन को बड़े ही रोमांटिक रूप में देखते हैं। 

Open photo

झा इससे पहले भी कई सीरीज में धमाल कर चुके हैं। मनीलांड्रिंग पर बनी सीरीज धारावी में इनकी भूमिका सराहनीय रही थी। दर्शक इन्हें छोटे बिहारी बाबू के रूप में देखने लगे थे।एल.एस.

Read More

फिल्म जिगरा के एक गाने में दिलजीत दोसांझ अपनी आवाज देंगे...

Posted on :16-Sep-2024
फिल्म जिगरा के एक गाने में दिलजीत दोसांझ अपनी आवाज देंगे...

Bollywood News : अपनी आगामी फिल्म जिगरा के एक गाने में पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ अपनी आवाज देंगे। इसे अभिनेत्री आलिया भट्ट पर फिल्माया गया है। इस गाने का नाम कुड़ी है। आलिया ने दिलजीत के साथ एक तस्वीर साझा की, जिसमें दोनों एक कुर्सी पर बैठे नजर आ रहे हैं। तस्वीर में उनकी कुर्सियों के पीछे कुड़ी गाने के बारे में लिखा हुआ है। इस पोस्ट के कैप्शन में आलिया ने लिखा, कुर्सियां सब कुछ बयां कर देती हैं। फिल्म जिगरा का टीजर 8 सितंबर को रिलीज किया गया था, जिसमें भाई-बहनों के रिश्ते की भावनात्मक गहराई को दिखाया गया है।

फिल्म में आलिया भट्ट और वेदांग रैना भाई-बहन की भूमिका निभा रहे हैं, जो बचपन में कठिनाइयों का सामना करते हैं। वासन बाला द्वारा निर्देशित यह ड्रामा फिल्म भाई-बहन के प्रेम और उनकी एक-दूसरे के लिए समर्पण को केंद्र में रखती है। इसमें दिखाया गया है कि एक बहन अपने भाई की सुरक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। फिल्म का मोशन पोस्टर जारी किया गया, जिसमें 1997 की ब्लॉकबस्टर फिल्म बॉर्डर के गाने संदेशे आते हैं की धुन पर दिलजीत का नाम स्क्रीन पर उभरता है।

बॉर्डर 2 1999 के कारगिल युद्ध पर आधारित होगी और 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इसे भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जे.पी. दत्ता और निधि दत्ता ने निर्मित किया है। सनी देओल ने दिलजीत को बॉर्डर 2 की बटालियन में स्वागत करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी साझा की। बता दें कि धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले निर्मित जिगरा 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। दूसरी ओर, दिलजीत दोसांझ हाल ही में इम्तियाज अली की फिल्म अमर सिंह चमकीला में नजर आए थे, जो एक गायक की जिंदगी पर आधारित थी। इसके अलावा, यह घोषणा की गई कि दिलजीत बॉर्डर 2 में सनी देओल और वरुण धवन के साथ नजर आएंगे।(एजेंसी)

Read More

एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर सन ऑफ सरदार 2 की शूटिंग के लिए मुंबई वापस आ गई...

Posted on :14-Sep-2024
एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर सन ऑफ सरदार 2 की शूटिंग के लिए मुंबई वापस आ गई...

मुंबई : बालीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के स्टोरी सेक्शन पर अपनी वैनिटी वैन की मोनोक्रोम तस्वीर शेयर की। एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि वह अपनी आगामी फिल्म सन ऑफ सरदार 2 की शूटिंग के लिए मुंबई वापस आ गई हैं। मृणाल ने तस्वीर पर मुंबई मेरी जान और सन ऑफ सरदार 2 लिखा था। बैकग्राउंड स्कोर में पंजाबी एमसी का गाना ढोल जगीरो दा बज रहा था। सन ऑफ सरदार 2 अश्विनी धीर द्वारा निर्देशित 2012 की एक्शन-कॉमेडी फिल्म सन ऑफ सरदार का सीक्वल है। 

विजय कुमार अरोड़ा द्वारा निर्देशित इस दूसरी फिल्म में अजय देवगन और संजय दत्त भी हैं। मृणाल हाल ही में स्कॉटलैंड से छुट्टियां मनाकर लौटी हैं। अब वह गणेश चतुर्थी पर भी काम कर रही हैं। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी ड्रेसिंग टेबल, आईने और कुर्सी की तस्वीर साझा की। मृणाल ने तस्वीर को मोनोक्रोम में पोस्ट किया और लिखा, गणेश चतुर्थी पर काम जारी है! बहुत ज्यादा फोमो हो रहा है। दोस्तों, मेरी तरफ से आप लोग एक एक्स्ट्रा मोदक लीजिएगा। आप सभी को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं। मृणाल ने यह नहीं बताया कि वह किस फिल्म की शूटिंग कर रही हैं।

हालांकि, उनकी आने वाली फिल्मों में पूजा मेरी जान और है जवानी तो इश्क होना है भी शामिल हैं। अभिनेत्री ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2012 में टेलीविजन शो मुझसे कुछ कहती है...ये खामोशियां से की थी। वह अर्जुन, कुमकुम भाग्य जैसे शो में नजर आ चुकी हैं। वह नच बलिए 7 में भी भाग ले चुकी हैं। मृणाल वेबसीरीज मेड इन हेवन 2 का भी हिस्सा थीं। उन्होंने लव सोनिया, सुपर 30, बाटला हाउस, धमाका, सीता राम, पिप्पा और द फैमिली स्टार जैसी फिल्मों में अभिनय किया है। उन्होंने आखिरी बार नाग अश्विन द्वारा निर्देशित हाल ही में रिलीज हुई साइंस फिक्शन फिल्म कल्कि 2898 एडी में एक कैमियो भूमिका निभाई थी।(एजेंसी)

Read More

कन्नप्पा से तेलुगु फिल्म में डेब्यू करेंगे अक्षय कुमार, सामने आया फर्स्ट लुक, फैंस हुए उत्साहित

Posted on :12-Sep-2024
कन्नप्पा से तेलुगु फिल्म में डेब्यू करेंगे अक्षय कुमार, सामने आया फर्स्ट लुक, फैंस हुए उत्साहित

Kannappa upcoming movie : अक्षय कुमार विष्णु मांचू की अगली फैंटेसी ड्रामा फिल्म कन्नप्पा के साथ तेलुगु में डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा अभी तक नहीं की गई है। हाल ही में अक्षय कुमार के जन्मदिन पर, विष्णु ने सोशल मीडिया पर अभिनेता का पहला लुक शेयर किया। इसे देखने के बाद अक्षय के प्रशंसक बेहद उत्साहित हैं। ऐसा लग रहा है कि अक्षय भगवान शिव की भूमिका निभाएंगे।

अपने एक्स हैंडल पर विष्णु ने लुक शेयर करते हुए अक्षय कुमार को शुभकामनाएं दीं। उन्‍होंने लिखा कि “हैप्‍पी बर्थडे टू द वन एंड ओन्‍ली अक्षय कुमर! आपके खास दिन पर शुभकामनाएं!” पोस्टर में, अक्षय कुमार का हाथ भगवान शिव के हाथ की तरह दिखाई दे रहा है। पोस्टर पर यह भी लिखा है “भगवान शिव सभी लोकों पर सर्वोच्च शक्ति रखते हैं, लेकिन वे अपने भक्‍तों की भक्ति के आगे सदा समर्पित रहते हैं।”

सोशल मीडिया पर मिल रहे कमेंट्स
पोस्टर शेयर होते ही प्रशंसकों ने प्रतिक्रिया दी। एक प्रशंसक ने लिखा, “सर तस्वीर में हथियार की जानकारी नहीं है।” दूसरे यूजर ने लिखा, “अक्षय हर जगह हैं भारतीय सिनेमा के बॉस।” इससे पहले ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने एक्स हैंडल पर इस खबर की पुष्टि की थी और लिखा था, "बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार और विष्‍णु मांचू की बिग बजट फिल्म Kannappa के कलाकारों में शामिल हो गए हैं। गत मार्च में निर्माताओं ने महा शिवरात्रि के शुभ अवसर पर पहला लुक जारी किया था। इसे भी काफी पसंद किया गया था।

फिल्‍म की कास्टिंग
फिल्म में प्रभास, मोहनलाल और नयनतारा भी शामिल होंगे। यह फिल्म अक्षय की तेलुगु सिनेमा में पहली फिल्म है, हालांकि उन्होंने द्विभाषी फिल्म 'अशांत' (1993) में भूमिका निभाई थी, जिसे कन्नड़ में 'विष्णु विजया' के रूप में रिलीज़ किया गया था।

बर्थडे पर दिखाया था भूत बंग्‍ला का फर्स्‍ट लुक
बीते 9 सितंबर को अपने जन्मदिन पर अक्षय कुमार ने अपनी हॉरर कॉमेडी फिल्म भूत बंग्ला का पहला लुक भी शेयर किया। इस लुक में अक्षय कुमार दूध पीते हुए नज़र आ रहे हैं और उनके कंधे पर एक काली बिल्ली बैठी हुई है। इस नई हॉरर-कॉमेडी के बारे में अभी ज़्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन कयास है कि इसमें काला जादू शामिल होगा, जिसमें अक्षय तीन हीरोइनों के साथ काम करेंगे। (एजेंसी)

Read More

दीपिका-रणवीर की बेटी से मिलने अस्पताल पहुंचे मुकेश अंबानी, बेटी को दिया आशीर्वाद

Posted on :11-Sep-2024
दीपिका-रणवीर की बेटी से मिलने अस्पताल पहुंचे मुकेश अंबानी, बेटी को दिया आशीर्वाद

बॉलीवुड न्यूज : बॉलीवुड के सुपर स्टार कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बीती 8 सितंबर को बेटी के माता-पिता बने हैं। दीपिका पादुकोण ने एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में बेटी को जन्म दिया था। इस कपल के घर में किलकारी गूंजने के बाद उन्हें लगातार फैंस और सेलिब्रिटीज की तरफ से बधाइयां मिल रही हैं। अब रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के अलावा उनकी बेटी से मिलने के लिए देश के मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी अस्पताल पहुंचे हैं। मुकेश अंबानी का अस्पताल जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मुकेश अंबानी के अस्पताल पहुंचने पर यूजर्स जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं।

दीपिका साउथ मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में भर्ती थीं और यहीं उन्होंने अपने जिगर के टुकड़े को जन्म दिया है, जिसके मालिक मुकेश अंबानी ही हैं। सोशल मीडिया पर नजर आए इस वीडियो में मुकेश अंबानी अपने पूरे लाव-लश्कर के साथ एचएन रिलायंस हॉस्पिटल पहुंचते दिख रहे हैं। इस वीडियो में सबसे पहले अंबानी की गोल्डन गाड़ी गुजरती है और उनके पीछे कई गाड़ियों का काफिला निकलता दिख रहा है।

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के स्टार्स दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के माता-पिता बनने पर उनके तमाम चाहने वाले फैंस और सेलिब्रिटीज काफी खुश हैं। अब मुकेश अंबानी एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल पहुंचे और दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के साथ ही उनकी बेटी से मिले। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अस्पताल के बाहर मुकेश अंबानी अपनी कार में टाइट सिक्योरिटी के बीच नजर आए।

आलिया से लेकर प्रियंका तक ने दी बधाई

दीपिका पादुकोण के मां बनते ही सोशल मीडिया पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। दीपिका और रणवीर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर बेटी के जन्म की खबर फैंस के साथ शेयर की है। आलिया भट्ट से लेकर प्रियंका चोपड़ा, कैटरीना कैफ, अर्जुन कपूर, परिणीति तमाम सितारों ने उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दीं और नन्ही परी को प्यार व आशीर्वाद दिया। (एजेंसी )

Read More

कंगना रनौत की फिल्म की बढ़ेंगी मुश्किलें? 'Emergency', फिल्म के खिलाफ MP हाई कोर्ट पहुंचे सिख

Posted on :04-Sep-2024
कंगना रनौत की फिल्म की बढ़ेंगी मुश्किलें? 'Emergency', फिल्म के खिलाफ MP हाई कोर्ट पहुंचे सिख

Emergency Film: भाजपा सांसद व फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत की अपकमिंग फिल्म- इमरजेंसी के विरोध में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में याचिका दायर कर इसकी रिलीज पर रोक लगाने की मांग की गई है। याचिका जबलपुर की सिख संगत और इंदौर की सिंह महासभा की ओर से दायर की गई है।

दो सितंबर को याचिका पर सुनवाई

याचिका पर दो सितंबर को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव सचदेवा व न्यायमूर्ति विनय सराफ की युगलपीठ सुनवाई करेगी। अधिवक्ता नरिंदर पाल सिंह रूपराह ने बताया कि याचिका में अभिनेत्री कंगना रनौत के अलावा भारत सरकार, सेंसर बोर्ड, फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब को पक्षकार बनाया गया है।

अभी नहीं मिली मंजूरी

कंगना रनौत की आगामी फिल्म इमरजेंसी 6 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इमरजेंसी के बैन की मांग के बीच कंगना रनौत ने दावा किया है कि अभी तक फिल्म को CBFC से मंजूरी नहीं मिली है। फिल्म की कहानी 1975 में हुए इमरजेंसी पर आधारित है।

सिख समुदाय आक्रोशित

याचिका में इस बात का जिक्र किया गया है कि फिल्म इमरजेंसी की रिलीज से पहले ही देशभर के सिख समुदाय में गुस्सा है, क्योंकि फिल्म में सिख समुदाय को गलत तरीके से पेश करने की आशंका है,  इसीलिए इस फिल्म की रिलीज करने से रोकने की मांग की गई है।

कोर्ट ने कई पक्षकारों को जारी किया नोटिस

गौरतलब है कि हाई कोर्ट ने इस मामले में सभी पक्षकारों को नोटिस जारी किया. कंगना रनौत के मणिकर्णिका प्रोडक्शंस, केंद्र सरकार, राज्य सरकार, सेंसर बोर्ड समेत अन्य को कोर्ट की तरफ से नोटिस गया है। वहीं, सुनवाई के दौरान जो पक्षकार मौजूद नहीं थे, उन्हें इलेक्ट्रॉनिक मोड से नोटिस जारी किया गया है। 

'मेरी फिल्म पर ही लगी इमरजेंसी'

हाल ही में कंगना रनौत ने शुभंकर मिश्रा के पॉडकास्ट में ‘इमरजेंसी’ की रिलीज डेट टलने पर निराशा जताई थी। एक्ट्रेस ने कहा, "मेरी फिल्म पर ही इमरजेंसी लग गई है, ये निराशजनक स्थिति है।मैं अपने देश से बहुत निराश हूं।" (एजेंसी)  

Read More

'इमरजेंसी' की रिलीज टलने पर मनोज मुंतशिर ने तोड़ी चुप्पी, सेंसर बोर्ड पर उठाए कई सवाल

Posted on :03-Sep-2024
'इमरजेंसी' की रिलीज टलने पर मनोज मुंतशिर ने तोड़ी चुप्पी, सेंसर बोर्ड पर उठाए कई सवाल

Emergency Release Postponed: कवि और लेखक मनोज मुंतशिर ने‌ कंगना रनौत स्टारर फिल्म 'इमरजेंसी' के 6 सितम्बर को रिलीज ना होने की सूचना  दी है। उन्होंने तमाम विवादों के बीच बताया है कि सेंसर बोर्ड ने अब तक फिल्म को सेंसर सर्टिफिकेट नहीं दिया है। मनोज मुंतशिर ने एक वीडियो बनाया जिसे कंगना रनौत ने शेयर किया है। इस वीडियो में मनोज ने सर्टिफिकेशन ना मिलने पर सवाल उठाए हैं। 

 लिरिक्स और स्क्रिप्ट राइटर मनोज मुंतशिर के लेकर मच रहे बवाल के बीच एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने नाराजगी जताते हुए लोगों से अभिव्यक्ति की आजादी का अधिकार छीना जाने का बात की है। उन्होंने करीब 3 मिनट 32 सेकंड का एक वीडियो शेयर किया है, जिसके जरिए न सिर्फ उन्होंने कई सवाल खड़े किए, बल्कि ये भी कह डाला कि अगर दिक्कत कंगना से है, तो उन्हें कोर्ट में खड़ा कर दीजिए। 

खेल आधा अधूरा क्यों?

मनोज मुंतशिर ने वीडियो में कहा- 'इमरजेंसी 6 सितंबर को रिलीज नहीं होगी क्योंकि फिल्म को सेंसर सर्टिफिकेट नहीं मिला. अच्छी बात है।  लेकिन ये सर्टिफिकेट का खेल आधा-अधूरा क्यों खेला जा रहा है. पूरा खेलना चाहिए।  लगे हाथ एक और सर्टिफिकेट हमसे छीन लेना चाहिए कि हम अभिव्यक्ति की आजादी का सम्मान करने वाले लोग हैं।  छोड़िए ये महानता का ढोंग, एक फिल्म तो हमसे बर्दाश्त हो नहीं रही, फ्रीडम ऑफ एक्सप्रेशन की बात करते हैं.'

खड़े किए कई सवाल

‘प्रॉब्लम क्या है इमरजेंसी से… प्रॉब्लम ये है कि इंदिरा गांधी की निर्मम हत्या दिखाई गई है, तो क्या इंदिरा जी की मृत्यु रोड एक्सीडेंट में हुई थी।  हत्या नहीं की गई थी? प्रॉब्लम ये है कि इंदिरा गांधी के हत्यारों को सिख दिखाया गया है, तो सतवंत सिंह और बेअंत सिंह सिख नहीं थे? प्रॉब्लम ये है कि जरनैल सिंह भिंडरावाले को आतंकवादी बताया गया है, तो क्या हजारों निर्दोषों की हत्या करने वाला वो आतंकवादी नहीं था?’

सिख समुदाय के लिए एक फिल्म से डर जाए ये संभव नहीं 

‘कहते हैं सिख समुदाय को फिल्म के इन हिस्सों पर आपत्ति है। मैं मानने को तैयार नहीं हूं कि इक ओंकार सतनाम बोलकर सच्चाई के लिए बेखौफ खड़े होने वाले सिख किसी फिल्म में दिखाई गए सच से डर गए। सिख भारतवर्ष के इतिहास का सुनहरा पन्ना हैं, जब सिर पर केसरी पगड़ी बांधकर निकलते हैं तो पूरा देश उन्हें इज्जत से देखता है क्योंकि उस पगड़ी की हर सिलवट से हमारे महान गुरुओं का शौर्य झलकता है। सिखों की शिनाख्त जरनैल सिंह भिंडरावाले से की जाएगी?’ मनोज अपने इस वीडियो में सिख समुदाय की प्रशंसा करते हुए नजर आए। उन्होंने बताया कि सिख समुदाय ने कभी विक्टिम कार्ड नहीं खेला है। ऐसा एक समुदाय महज एक फिल्म से डर जाए ये मुमकिन नहीं है। (एजेंसी)

Read More

अदा शर्मा ने कोलकाता डॉक्टर मामले में प्रोपेगेंडा पर टिप्पणी का दिया जवाब

Posted on :26-Aug-2024
अदा शर्मा ने कोलकाता डॉक्टर मामले में प्रोपेगेंडा पर टिप्पणी का दिया जवाब

(अनिल शर्मा)

मुंबई : अदा शर्मा, जिन्होंने पूरे देश में तहलका मचाने वाली हार्डहिटिंग केरल स्टोरी को हेडलाइन किया था, ने इंस्टाग्राम पर कोलकाता की डॉ. मौमिता की एक पोस्ट साझा की। अदा ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए ताकि अन्य महिलाओं को उसके भाग्य से गुजरने से बचाया जा सके।' पोस्ट पर उन्हें इस मुद्दे पर पोस्ट करने और न्याय के लिए खड़े होने के लिए धन्यवाद देते हुए बहुत सारी टिप्पणियाँ मिलीं।

एक टिप्पणी में उनसे अन्य प्रचार के बजाय इस मुद्दे पर एक फिल्म बनाने के लिए कहा गया। जिस पर अदा ने जवाब देते हुए कहा, "अगर कोई फिल्म बनती है तो लोग अभी भी कहेंगे लेकिन यह सिर्फ एक डॉक्टर था, पूरा पश्चिम बंगाल बहुत सुरक्षित है और वे फिल्म को प्रोपेगेंडा कहेंगे, जिस पर शख्स ने कमेंट करते हुए कहा कि ऐसा सिर्फ कोलकाता में ही नहीं हो रहा है, जिस पर अदा ने कहा कि बिल्कुल यही कहा जाएगा और कहानी को कुचल दिया जाएगा और चुप करा दिया जाएगा। 

जब अदा की फिल्म द केरल स्टोरी रिलीज हुई तो इसे पश्चिम बंगाल में प्रतिबंधित कर दिया गया। यह फिल्म अभी भी एक आंदोलन थी जिसने 378 करोड़ कमाए और अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली महिला प्रधान फिल्म है।

Read More

महाराष्ट्र के साथ अब गोवा में भी लॉन्च हुआ स्वदेश न्यूज़ सैटेलाइट टीवी चैनल

Posted on :13-Aug-2024
महाराष्ट्र के साथ अब गोवा में भी लॉन्च हुआ स्वदेश न्यूज़ सैटेलाइट टीवी चैनल

(अनिल बेदाग)

मुंबई : स्वदेश न्यूज़ (सैटलाइट टीवी चैनल) उत्तर भारत मे काफी समय से बेहद लोकप्रिय रहा है। अब मुम्बई में इसको महाराष्ट्र और गोवा में ऑफिशियल रूप से लॉन्च कर दिया गया। मुम्बई के रेडिसन होटल में हुए एक भव्य समारोह में चैनल को लॉन्च किया गया। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में मशहूर गायक उदित नारायण और गायिका अनुराधा पौडवाल हाज़िर हुई। दोनों सितारों ने स्वदेश न्यूज़ को ढेर सारी बधाई और शुभकामनाएं दीं।

Open photo

यहां गेस्ट के रूप में भालचंद्र शिरसाठ

सीनीयर स्पोक पर्सन (बीजेपी) और आनंद दुबे स्पोक पर्सन शिवसेना (उद्धव ठाकरे) उपस्थित रहे। आनंद दुबे ने कहा कि उत्तर भारत मे स्वदेशी न्यूज़ चैनल लोकप्रियता के साथ चल रहा है। अब महाराष्ट्र और गोवा में भी यह चैनल चलेगा।

Open photo

इस अवसर पर स्वदेश न्यूज़ के एडिटर इन चीफ श्री रवि शंकर श्रीवास्तव, गायक राघव कपूर एवं महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों से स्वदेश चैनल के रिपोर्टर भी उपस्थित थे। चैनल के पुणे ब्यूरो चीफ प्रीतम शाह, पत्रकार आदित्य और राकेश पघारे भी मौजूद थे। प्रेम मोरे (ठाणे रिपोर्टर), अमोल कांबळे, नवी मुंबई रिपोर्टर और राजेंद्र त्रीमुखे अहमदनगर शिर्डी रिपोर्टर भी उपस्थित थे। कार्यक्रम की एंकर सिमरन आहूजा ने भी बखूबी इस प्रोग्राम का संचालन किया।

Read More

अनोखे अंदाज में मेकर्स ने दिखाई अक्षय कुमार स्टारर खेल खेल में की खास झलक

Posted on :05-Aug-2024
अनोखे अंदाज में मेकर्स ने दिखाई अक्षय कुमार स्टारर खेल खेल में की खास झलक

(अनिल बेदाग)

फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है

मुंबई  : अक्षय कुमार स्टारर कॉमेडी-ड्रामा फिल्म खेल खेल में का ट्रेलर आखिरकार रिलीज़ हो गया है। ये ट्रेलर फन फैमिली एंटरटेनर की एक झलक है जिसमें खिलाड़ी कुमार के साथ तापसी पन्नू, वाणी कपूर, अम्मी विर्क, आदित्य सील, प्रज्ञा जायसवाल और फरदीन खान जैसे प्रतिभाशाली कलाकारों ने अपने मजेदार अंजाज से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने का वादा किया है।

Open photo

हाल में इस बहुप्रतीक्षित फिल्म के निर्माताओं ने एक अनोखे इवेंट के साथ फिल्म के ट्रेलर से पर्दा उठाया, जिसने मीडिया और प्रशंसकों को उत्साहित कर दिया। इस बीच मीडिया को एक शानदार अनुभव हुआ, जो मुंबई में एक ग्रैंड ट्रेलर अनावरण के साथ खत्म हुआ।

Open photo

इस दौरान अक्षय कुमार, वाणी कपूर, आदित्य सील, प्रज्ञा जायसवाल, फरदीन खान और एमी विर्क के साथ बस की राइड बहुत मजेदार रही। हंसी मजाक से भरे माहौल के साथ म्यूजिक ने सभी का मूड मस्त कर दिया और बस एक चलती-फिरती पार्टी बन गई। इस पूरे सफर में सभी लोगों ने मस्ती और दोस्ती का मजा लिया।

Open photo

इसके बाद फाइनल डेस्टिनेशन यानी लॉन्च लोकेशन पर एक रोमांचक माहौल के बीच खेल खेल में का ट्रेलर लॉन्च किया गया। ट्रेलर ने फिल्म के ह्यूमर और दिल को छू लेने वाले पलों के अनूठे मिश्रण की एक शानदार झलक पेश की, जिसने एक यादगार सिनेमाई अनुभव का वादा किया। इस उत्साह को और बढ़ाते हुए, अक्षय कुमार ने एक स्पेशल सरप्राइज के रूप में मंच संभाला और अपने सिग्नेचर ह्यूमरस अंदाज में मीडिया से बातचीत की, जिससे सभी हंसते-हंसते लोटपोट हो गए।

Open photo

मुदस्सर अज़ीज़ द्वारा निर्देशित "खेल खेल में" में अक्षय कुमार, तापसी पन्नू, वाणी कपूर, एमी विर्क, आदित्य सील, प्रज्ञा जायसवाल और फरदीन खान जैसे बेहतरीन कलाकारों की टोली है। अपने शानदार लाइन-अप और अनोख ह्यूमर को लोगों से कनेक्ट करने वाले इमोशन्स के साथ मिलाते हुए, यह फिल्म शैली को फिर से परिभाषित करने और हर उम्र के दर्शकों को लुभाने के लिए तैयार है।"खेल खेल में" हंसी, ड्रामा और एंटरटेनमेंट का एक परफेक्ट मेल पेश करने का वादा करती है, जो इसे सभी फिल्म प्रेमियों के लिए एक मस्ट वॉच फिल्म बनाती है।

 गुलशन कुमार, टी-सीरीज़ और वकाउ फिल्म्स पेश करते हैं खेल खेल में। टी-सीरीज़ फिल्म, वाकाऊ फिल्म्स और केकेएम फिल्म प्रोडक्शन, खेल खेल में का निर्देशन मुदस्सर अजीज ने किया हैं और भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, विपुल डी शाह, अश्विन वर्दे, राजेश बहल, शशिकांत सिन्हा और अजय राय द्वारा निर्मित है। यह फिल्म 15 अगस्त 2024 को देश भर में रिलीज होगी।

Read More

प्राइम वीडियो की द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स: द रिंग्स ऑफ पावर के दूसरे सीज़न का ट्रेलर जारी

Posted on :27-Jul-2024
प्राइम वीडियो की द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स: द रिंग्स ऑफ पावर के दूसरे सीज़न का ट्रेलर जारी

(अनिल बेदाग)

मुंबई : शुक्रवार को सैन डिएगो मिडल-अर्थ में बदल गया, जब प्राइम वीडियो ने महाकाव्य सीरीज़"द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स: द रिंग्स ऑफ पावर" के अत्यधिक प्रत्याशित दूसरे सीज़न को प्रदर्शित किया। शो के निर्माता जे.डी.पेन और पैट्रिक मैकके के साथ, एमी-नामांकित अभिनेत्री और प्रसिद्ध जेनर फैन यवेट निकोल ब्राउन (एवेंजर्स: एंडगेम, कम्युनिटी) द्वारा संचालित एक जीवंत और व्यावहारिक बातचीत के लिए हॉल एच मंच पर एक दर्जन से अधिक कास्ट सदस्य शामिल हुए।

Open photo
 
कलाकारों की टोली ने विशाल सम्मेलन केंद्र हॉल में आए 6,500 प्रशंसकों को आगामी सीज़न के लिए एक नया विशेष ट्रेलर जारी करके रोमांचित कर दिया। एक्शन से भरपूर इस ट्रेलर में कुख्यात खलनायक सौरोन की लंबे समय से आशंकित पुन: उभरने पर ध्यान केंद्रित किया गया है, जो कई वर्षों तक सभी क्षेत्रों में कड़ी मेहनत से शांति बनाए रखने के बाद मध्य-पृथ्वी पर अंधकार और बुराई की वापसी की घोषणा करता है। ट्रेलर में सौरोन की धोखा और छल की शक्तियों की सहायता से बनाई गई, रिंग्स ऑफ पावर के निर्माण को भी उजागर किया गया।

Open photo
 
प्रशंसक इस सीज़न में दिखने वाले कई काल्पनिक और डरावने प्राणियों की झलक देखकर भी उत्साहित हो गए, जिनमें एक युवा शेलोब, बैरो-वाइट्स की सेना, हिल-ट्रॉल डैमरोड, एक समुद्री कीड़ा और यहां तक कि एंट्स भी शामिल हैं! रोमांचित भीड़ ने सीज़न दो की कहानियों के लिए महत्वपूर्ण कई बड़े युद्ध दृश्यों का भी आनंद लिया।

 शो के हॉल एच पैनल में भाग लेने वाले कास्ट सदस्यों में सिंथिया अडाई-रॉबिन्सन, रॉबर्ट अरामायो, मैक्सिम बाल्ड्री, मॉर्फिड क्लार्क, इस्माइल क्रूज़ कॉर्डोवा, चार्ल्स एडवर्ड्स, ट्रिस्टन ग्रावेल, सैम हेज़लडाइन, एमा होर्वाथ, टायरो मुहाफिदिन, सोफिया नोमवेट, लॉयड ओवेन, मेगन रिचर्ड्स, चार्ली विकर्स, बेंजामिन वॉकर, और डैनियल वेमैन शामिल थे।
 
द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स: द रिंग्स ऑफ पावर का दूसरा सीज़न 29 अगस्त, 2024 को विशेष रूप से प्राइम वीडियो पर प्रीमियर किया जाएगा।
 
द रिंग्स ऑफ पावर के दूसरे सीज़न में, सौरोन की वापसी हो चुकी है। गैलाड्रियल द्वारा निष्कासित, सेना या सहयोगी के बिना, उभरते हुए डार्क लॉर्ड को अब अपनी चालाकी पर निर्भर रहना होगा ताकि वह अपनी ताकत फिर से बना सके और रिंग्स ऑफ पावर के निर्माण की देखरेख कर सके, जिससे वह मध्य-पृथ्वी के सभी लोगों को अपनी भयावह इच्छा के अधीन कर सके। सीज़न वन के महाकाव्य पैमाने और महत्वाकांक्षा पर आधारित, नया सीज़न अपने सबसे प्रिय और संवेदनशील पात्रों को भी बढ़ते अंधकार की लहर में डूबा देता है, जो प्रत्येक को एक ऐसी दुनिया में अपनी जगह खोजने की चुनौती देता है जो तेजी से आपदा के कगार पर है। जैसे-जैसे दोस्ती कमजोर होती है और राज्य टूटने लगते हैं, अच्छे की ताकतें—एल्व्स और बौने, ऑर्क्स और मनुष्य, जादूगर और हारफूट्स—उन सभी को पकड़ने के लिए और भी अधिक बहादुरी से संघर्ष करेंगे जो उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण है: एक-दूसरे।
 
द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स: द रिंग्स ऑफ पावर के दूसरे सीजन का निर्माण शो रनर और कार्यकारी निर्माता जे.डी. पेन और पैट्रिक मैके ने किया है। उनके साथ कार्यकारी निर्माता लिंडसे वेबर, कैलम ग्रीन, जस्टिन डोबल, जेसन कैहिल और जेनिफर हचिसन, सह-कार्यकारी निर्माता और निर्देशक चार्लोट ब्रैंडस्ट्रॉम, निर्माता केट हेज़ल और हेलेन शांग और सह-निर्माता क्लेयर बक्सटन, एंड्रयू ली, ग्लेनिस मुलिंस और मैथ्यू पेनरी-डेवी शामिल हैं। सीजन दो के अतिरिक्त निर्देशकों में सना हमरी और लुईस हूपर शामिल हैं।

Read More

छत्तीसगढ़ी फ़िल्म मोर बाई हाई फाई, 26 जुलाई से प्रदर्शित

Posted on :25-Jul-2024
छत्तीसगढ़ी फ़िल्म मोर बाई हाई फाई, 26 जुलाई से प्रदर्शित

छत्तीसगढ़ी फ़िल्म मोर बाई हाई फाई

रायपुर : जैसा कि नाम से ही आप अंदाज़ा लगा सकते हैं की ये एक मनोरंजक फ़िल्म है सच है, ये कॉमेडी रोमांस से भरपूर पूरी तरह से पारिवारिक ताने-बाने पर आधारित एक शुद्ध मनोरंजक कहानी है। हमारी छत्तीसगढ़ी फिल्मो की ये विशेषता है कि हम बहुत साफ सुथरी फिल्मे बनाते है जिन्हें महिला दर्शक अपने पूरे परिवार के साथ देखते है,इस बात का ध्यान हमेशा से हमने रखा,और उसी कड़ी में ये फ़िल्म है जिसमे हर वर्ग के लिए मनोरंजन के साथ ही संदेश भी है, इसमे गाने भी बहुत कर्णप्रिय है,पहली बार हीरो और निर्माता प्रकाश अवस्थी ने गाने भी लिखे और संगीत भी दिया है,सृष्टि देवांगन ने उत्कृष्ट काम किया है,

बाकी कलाकारों ने भी जैसे योगेश अग्रवाल एस पी की भूमिका में,दीपाली पांडेय उनकी पत्नी व नेगेटिव भूमिका में,अनुपम वर्मा पिता की भूमिका में,विजय मिश्रा,और बाकी अभिनेताओ ने अपने चरित्र को जिया है। मोर बाई हाई फाई में एक औरत के संघर्ष की कहानी को तो दिखाया गया है जो घर,परिवार व समाज से लड़ते हुए अपनी मंज़िल को प्राप्त करती है और जिससे इसका सामना होता है वो कोई और नही बल्कि हर किसी के भीतर समाहित अभिमान है। अभिमान जब अपने चरम पर रहता है तो किसी की परवाह नही करता और सब कुछ बर्बाद कर देता है पर कहा गया है की सांच को आंच नही,अभिमान कितना भी शक्तिशाली क्यों न हो पर एक न एक दिन उसे स्वभिमान के आगे हार मनाना ही पड़ता है और जीत सत्य की ही होती है। 

आपको बता दें कि कुछ इसी तरह ही छत्तीसगढ़ी फ़िल्म मोर बाई हाई फाई में भी होता जंहा नायक व नायिका का सामना कुछ अभिमानियों से होता है और दोनों ही अपने स्वभिमान से उन अभिमानियों पर विजय प्राप्त करते हैं। इसमें कॉमेडी,एक्शन, गीत-संगीत सहित एक पूर्ण मनोरंजक मसाला परोसा गया है जिसका आनंद सिनेमा हॉल में सपरिवार उठाया जा सकता है।
इस फ़िल्म में छत्तीसगढ़ की बोली-भाषा,परिधान व पारम्परिक संस्कृति को दिखाने के साथ ही युवा वर्ग को ध्यान में रखते हुए आज की आधुनिक जीवन शैली को भी दिखाया गया है।

मोर बाई हाई फाई के गाने व ट्रेलर क्रिएटिव विज़न के यूट्यूब चैनल में प्रदर्शित किया गया है व रायपुर प्रभात टाकीज़,अप्सरा टाकीज़ दुर्ग सहित छत्तीसगढ़ के विभिन्न स्थानों को मिलाकर 25 जगह पर फ़िल्म प्रदर्शित की जा रही है। फ़िल्म की शूटिंग रायपुर शहर,नया रायपुर,ग्राम रवेली,ग्राम रूही, बागबाहरा,खल्लारी सहित छत्तीसगढ़ के विभिन्न स्थानों पर की गई है। मोर बाई हाई फाई फ़िल्म के नायक प्रकाश अवस्थी हैं जो इसके निर्माता तो हैं ही साथ ही साथ इनका गीत-संगीत में भी योगदान है। मोर बाई हाई फाई के पटकथा-संवाद,संपादन व निर्देशन का ज़िम्मा नितेश लहरी ने उठाया है।

निर्माता व निर्देशक के अनुसार फ़िल्म के नायक प्रकाश अवस्थी,नायिका सृष्टि देवांगन सहित सभी कलाकारों ने बहुंत ही कमाल का अभिनय किया है और सभी को पूरी उम्मीद है कि दर्शकों को मोर बाई हाई फाई ज़रूर पसन्द आएगी।

प्रमुख कलाकार :- प्रकाश अवस्थी,सृष्टि देवांगन,दीपाली पांडेय,योगेश अग्रवाल,राजू पांडेय,नैनी तिवारी,अनुपम वर्मा,प्रमिला रात्रे,आईशा फातिमा,लकी रघूवंशी,विजय मिश्रा,क्रांति दीक्षित,लता राही,वर्षा बर्मन,धनश्याम वर्मा,देवेंद्र पांडेय,अमरजीत सिंग संधू,सतीश अवस्थी,गज्जू मिश्रा,संतोष राठौर,आनंद साहू,दीपक बंजारे,लवकुमार महानंद,नोखु सिंगौर,मिलन सिंगौर,कुसुम प्रजापति आदि हैं।

गीत-संगीत :- प्रकाश अवस्थी,परशुराम यादव,कृष.के.रामटेके

स्वर :- सुनील सोनी,कुमार गब्बर,अनुपमा मिश्रा

रूपसज्जा :- मानस ओडिसा व देवा यादव

केशसज्जा :- निधि माथुर,पिंकी साहू,अंजुलता साहू

छायांकन :- दिनेश ठक्कर,संजू तांडी

नृत्य :- संजू तांडी

एक्शन - आनंद साहू

प्रोडक्शन कंट्रोलर :- दीपक बंजारे

कास्ट्यूम :- लवकुमार महानंद

ऑडियो मास्टर :- नीरज वर्मा,श्रेष्ठ स्टूडियो

पोस्ट प्रोडक्शन,कलर व वीडियो मस्ट्रिंग :- श्रीमंत बारीक,कटक स्टूडियो

बी.जी.एम. :- सोमदत्त पांडा

पोस्टर :- मंडल ग्राफिक्स

मूल रचना :- रवि किनागी सर

सहायक निर्देशक :- मनोज धीवर

सह निर्मात्री :- मधुलिका मंगरुलकर

परिकल्पना व निर्माता - प्रकाश अवस्थी

पटकथा-संवाद,संपादक व निर्देशक :- नितेश लहरी

Read More

तापसी पन्नू के लिए क्यों खास है अगस्त महीना

Posted on :20-Jul-2024
तापसी पन्नू के लिए क्यों खास है अगस्त महीना

(अनिल बेदाग)

मुंबई  : तापसी पन्नू एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और टेलेंट से मेनस्ट्रीम सिनेमा में अपना नाम बनाया है। उन्होंने "डंकी", "नाम शबाना" और "बदला" जैसी फिल्मों में अहम रोल्स निभाएं हैं, जिससे पता चलता है कि वह एक वर्सेटाइल एक्ट्रेस हैं। जो बात तापसी पन्नू के फैंस को सबसे ज्यादा एक्साइट कर रही है, वह है अगस्त का महीना। यह तापसी का बर्थडे मंथ भी है और उनकी कुछ कमाल की फिल्में भी इस महीने में रिलीज होने वाली हैं। तापसी अगली बार "फिर आई हसीन दिलरुबा" और "खेल खेल में" में नजर आने वाली हैं।

तापसी अपने जन्मदिन के महीने, यानी अगस्त को भरपूर एंजॉय करने वाली हैं, इसके लिए उन्होंने अपनी एक्साइटमेंट को जाहिर करते हुए हाल ही में दिए इंटरव्यू में कहा है, "मैं एक क्रेजी अगस्त को एंजॉय करूंगी और शायद इसे सही मायने में अपना जन्मदिन का महीना भी कहूंगी क्योंकि इसमें दो फिल्में रिलीज होंगी।"

तापसी अपनी दो अलग -अलग रिलीजेज के साथ दो जॉनर एक्सप्लोर करने वाली हैं। "फिर आई हसीन दिलरुबा", जो 2021 की क्राइम थ्रिलर फिल्म का सिक्वल है, में विक्रांत मैसी भी हैं। जबकि, " खेल खेल में" मैं तापसी बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आने वाली हैं।

"फिर आई हसीन दिलरुबा" 9 अगस्त को रिलीज होने वाली है, जबकी "खेल खेल में" 15 अगस्त को रिलीज होगी।  इसलिए, अगस्त के लिए तापसी की उत्साह बिल्कुल जायज है।  "फिर आई हसीं दिलरुबा" और "खेल खेल में" के अलावा, तापसी "वो लड़की है कहाँ" में भी नजर आने वाली हैं।

Read More

जुनैद खान और निर्देशक को प्रोत्साहित करने के लिए आमिर खान सिद्धार्थ पी मल्होत्रा के 'महाराज' सेट पर गए

Posted on :10-Jul-2024
जुनैद खान और निर्देशक को प्रोत्साहित करने के लिए आमिर खान सिद्धार्थ पी मल्होत्रा के 'महाराज' सेट पर गए

अनिल बेदाग

मुंबई : सिद्धार्थ पी मल्होत्रा द्वारा निर्देशित 'महाराज' एक लीडिंग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर विश्व स्तर पर ट्रेंड कर रही है। यह फिल्म आमिर खान के बेटे जुनैद खान की पहली फिल्म है, जो करसनदास मुलजी की भूमिका निभा रहे हैं। शूटिंग के पहले दिन, आमिर खान और उनके परिवार ने सेट पर जाकर जुनैद और टीम का हौसला बढ़ाया और उन्हें फिल्म की सफलता की शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें आमिर जुनैद को गले लगाते और बाकी कास्ट एंड क्रू मेंबर्स के साथ बातचीत करते नजर आ रहे हैं।

Open photo

भारत, मालदीव, मॉरीशस, बांग्लादेश और पाकिस्तान में नम्बर 1 पर राज करने के बाद 'महाराज' ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 22 देशों में टॉप 10 चार्ट में जगह बनाई है। जब से यह ओटीटी पर आई, इसने भारत में दूसरा स्थान हासिल कर लिया, जिससे एक फिल्ममेकर के रूप में मल्होत्रा की क्षमता साबित हुई। इस फिल्म के साथ, मल्होत्रा ने एक बार फिर एक सोशल मैसेज के साथ प्रभावशाली कहानियां देने की अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रिलीज के बाद से, फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों से प्रशंसा मिली है।

Open photo

Open photo

Read More

फिल्म एक्सीडेंट ऑर कांस्पिरेसी गोधरा की रिलीज डेट तय

Posted on :06-Jul-2024
फिल्म एक्सीडेंट ऑर कांस्पिरेसी गोधरा की रिलीज डेट तय

-गोधरा कांड में क्या हुआ था इसको दिखाया गया है फिल्म में

मुंबई : बालीवुड अभिनेता रणवीर शौरी की अगली फिल्म एक्सीडेंट ऑर कांस्पिरेसी गोधरा की रिलीज डेट तय हो गई है। गुजरात के गोधरा में 22 साल पहले साबरमती ट्रेन दुर्घटना क्या एक हादसा थी या फिर एक सोची समझी साजिश, ये फिल्म इसी के बीच की कहानी दिखाने का दावा करती है।

फिल्म हिन्दी के साथ ही तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और अंग्रेजी भाषा में भी रिलीज होगी। फिल्म एक्सीडेंट ऑर कांस्पिरेसी गोधरा के एक मिनट 32 सेकंड के ट्रेलर को जिसने भी देखा है, उसने फिल्म देखने या न देखने का मन अभी से बना लिया है। इस फिल्म में रणवीर शौरी वकील की भूमिका में हैं और इस घटना पर चल रही सुनवाई में वह ट्रेलर में कहते दिखते हैं, साबरमती ट्रेन को जलाया नहीं गया, बल्कि उसे जलने दिया गया। ये प्रशासन कहानी बना रहा है अपनी गैर जिम्मेदारियों को कवर करने के लिए सर। यह फिल्म ओम त्रिनेत्र फिल्म्स के बैनर तले बनी है। इसका निर्देशन एमके शिवाक्ष ने किया है। बीजे पुरोहित निर्मित फिल्म में रणवीर शौरी के अलावा अक्षिता नामदेव, मनोज जोशी, हितु कनौडिया, गुलशन पांडेय और देनिशा घुमरा मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म सिनेमाघरों में 19 जुलाई को रिलीज हो रही है।

फिल्म के बारे में इसके निर्देशक एम के शिवाक्ष का कहना है, इस फिल्म की हाल ही में हुई एक प्राइवेट स्क्रीनिंग में दर्शक रो पड़े। हम सब को लग रहा है कि यह फिल्म की सबसे बड़ी सफलता और अवॉर्ड हैं। गोधरा में साबरमती ट्रेन के भीतर हुई 59 निर्दोष कार सेवकों की हत्या पर सिर्फ राजनीति की गई है। जनता इस फिल्म के माध्यम से सच्चाई से देखेगी। बता दें कि बिग बॉस ओटीटी 3 में अपनी सहज और ईमानदार छवि के चलते रणवीर शोरी लोकप्रियता में सबसे आगे चल रहे हैं।(एजेंसी)

Read More

शेक्सपियर के मैकबेथ से प्रेरित कंगना रनौत अभिनीत 'इमरजेंसी' 6 सितंबर 2024 को रिलीज़ होगी

Posted on :26-Jun-2024
शेक्सपियर के मैकबेथ से प्रेरित कंगना रनौत अभिनीत 'इमरजेंसी' 6 सितंबर 2024 को रिलीज़ होगी

(अनिल बेदाग)

मुंबई  : चार बार राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकीं अभिनेत्री कंगना रनौत हाल ही में जनसेवा के प्रति अपने समर्पण से लाखों लोगों को प्रेरित करने में व्यस्त हैं। पिछले महीने, मशहूर अभिनेत्री ने मंडी निर्वाचन क्षेत्र के लिए भारतीय जनता पार्टी के साथ अपने चुनाव अभियान के कारण अपनी आगामी फिल्म 'इमरजेंसी' को स्थगित करने की घोषणा की। अब, अपनी जीत के बाद, वह 6 सितंबर 2024 को निर्धारित अपनी बहुप्रतीक्षित पीरियड पॉलिटिकल ड्रामा 'इमरजेंसी' रिलीज के लिए तैयार हैं।

Open photo

ज़ी स्टूडियोज़ और मणिकर्णिका फ़िल्म्स द्वारा समर्थित, 'इमरजेंसी' भारतीय लोकतंत्र के इतिहास के सबसे विवादास्पद प्रकरणों में से एक मेगा-बजट फिल्म है। कहानी के केंद्र में अब तक के सबसे सनसनीखेज नेताओं में से एक, भारत की पहली महिला प्रधान मंत्री, इंदिरा गांधी पर आधारित हैं।

Open photo

 सोशल मीडिया पर कंगना रनौत की मणिकर्णिका फिल्म्स ने ‘इमरजेंसी’ की नई रिलीज डेट की पुष्टि की।इस बारे में बात करते हुए, कंगना ने कहा, "मैं विलियम शेक्सपियर के मैकबेथ से बहुत प्रेरित हूं, इमरजेंसी का सार वह विनाश है जो तब होता है जब महत्वाकांक्षा नैतिक बाधाओं से अनियंत्रित हो जाती है, यह निस्संदेह भारतीय लोकतंत्र का सबसे सनसनीखेज अध्याय है और मैं 6 सितंबर 2024 को दुनिया भर में इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं।"

‘इमरजेंसी’ में अनुपम खेर, महिमा चौधरी, मिलिंद सोमन, श्रेयस तलपड़े, विशाक नायर और दिवंगत सतीश कौशिक भी अहम भूमिकाओं में हैं। ज़ी स्टूडियोज़ और मणिकर्णिका फिल्म्स द्वारा निर्मित, फिल्म का संगीत संचित बलहारा ने तैयार किया है, जबकि पटकथा और संवाद रितेश शाह ने लिखे हैं।

Read More

Previous123456789101112Next

Advertisement

Read More

Live TV

Join Us

WhatsApp Group Invite Chhattisgarh Daily News

विशेष रिपोर्ट

कभी बंदूक अब रोज़गार

कभी बंदूक अब रोज़गार

विशेष लेख : दूरस्थ क्षेत्रों में पुल निर्माण से विकास की रफ्तार हुई दुगनी

विशेष लेख : दूरस्थ क्षेत्रों में पुल निर्माण से विकास की रफ्तार हुई दुगनी

विशेष लेख : वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध - छत्तीसगढ़ का आदर्श मॉडल

विशेष लेख : वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध - छत्तीसगढ़ का आदर्श मॉडल

विशेष लेख : नई उड़ान, नया क्षितिज - छत्तीसगढ़ में महतारियों के सशक्तिकरण की कहानी

विशेष लेख : नई उड़ान, नया क्षितिज - छत्तीसगढ़ में महतारियों के सशक्तिकरण की कहानी

ज्योतिष और हेल्थ

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

खेल

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

व्यापार

सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट

सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट

सोना हुआ सस्ता, चांदी ने पकड़ी रफ्तार

सोना हुआ सस्ता, चांदी ने पकड़ी रफ्तार

देश के EV टू-व्हीलर बाजार में TVS Motor Company का दबदबा

देश के EV टू-व्हीलर बाजार में TVS Motor Company का दबदबा

टैरिफ घटते ही सेंसेक्स–निफ्टी में उछाल

टैरिफ घटते ही सेंसेक्स–निफ्टी में उछाल

गैजेट्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

राजनीति

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

Entertainment

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

Quick Links

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • विश्व
  • मनोरंजन


  • रोजगार
  • राजनीति
  • खेल
  • राजधानी
  • ज्योतिष


  • गैजेट्स
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो गैलरी
  • Entertainment
  • संपर्क

Location Map

Contact Us

Address :

Baran Bazar, Favara Chowk, Gowli Para Road, Behind SBI ATM, Raipur (Chhattisgarh) - 492001

Phone No. : 0771-4032133

Email Id : [email protected]

RNI No. :
CHHHIN16912 GARJA CHHATTISGARH NEWS

Copyright © 2013-2026 Garja Chhattisgarh News All Rights Reserved | Privacy Policy | Disclaimer | Powered by : Softbit Solution