× Popup Image
Garja Chhattisgarh News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    149 दिन बाद खुले बद्रीनाथ के द्वार, पहले ही दिन हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

    149 दिन बाद खुले बद्रीनाथ के द्वार, पहले ही दिन हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

    सुप्रसिद्ध समाजसेविका शांति पाठक का निधन

    सुप्रसिद्ध समाजसेविका शांति पाठक का निधन

    रनवे पर टक्कर से मचा हड़कंप, अकासा और स्पाइसजेट विमानों में भिड़ंत

    रनवे पर टक्कर से मचा हड़कंप, अकासा और स्पाइसजेट विमानों में भिड़ंत

    तीर्थयात्रियों से भरी बोलेरो ट्रक से टकराई, 8 लोगों की दर्दनाक मौत

    तीर्थयात्रियों से भरी बोलेरो ट्रक से टकराई, 8 लोगों की दर्दनाक मौत

    स्वर्णरेखा नदी में मिला संदिग्ध मिसाइल बम, इलाके में दहशत का माहौल

    स्वर्णरेखा नदी में मिला संदिग्ध मिसाइल बम, इलाके में दहशत का माहौल

  • छत्तीसगढ़
    महासमुंद में खुशियों के पांच दिन: चतुर्थ दिवस पर योग शक्ति आस्था दीदी ने बताया आकर्षण और गुरुत्वाकर्षण का जीवन सूत्र

    महासमुंद में खुशियों के पांच दिन: चतुर्थ दिवस पर योग शक्ति आस्था दीदी ने बताया आकर्षण और गुरुत्वाकर्षण का जीवन सूत्र

    संस्कार समर कैंप में दूरबीन से आकाशगंगा को देखने के लिए बच्चों की उमड़ी भीड़

    संस्कार समर कैंप में दूरबीन से आकाशगंगा को देखने के लिए बच्चों की उमड़ी भीड़

    दुर्ग शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल के नेतृत्व में आज जिला कलेक्ट्रेट में जिलाधीश को दुर्ग शहर की जनसमस्यओ को लेकर ज्ञापन सौपा गया

    दुर्ग शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल के नेतृत्व में आज जिला कलेक्ट्रेट में जिलाधीश को दुर्ग शहर की जनसमस्यओ को लेकर ज्ञापन सौपा गया

    बालोद

    बलोदा बाजार

    बलरामपुर

    बस्तर

    बेमेतरा

    बीजापुर

    बिलासपुर

    दन्तेवाड़ा

    धमतरी

    दुर्ग

    गरियाबंद

    जशपुर

    जान्जगीर-चाम्पा

    कोण्डागांव

    कोरबा

    कोरिया

    कांकेर

    कवर्धा

    महासमुन्द

    मुंगेली

    नारायणपुर

    रायगढ़

    राजनांदगांव

    रायपुर

    सूरजपुर

    सुकमा

    सरगुजा

    गोरेला पेंड्रा मरवाही

    खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

    मोहला मानपुर चौकी

    सारंगढ़-बिलाईगढ़

    मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

    सक्ति

  • संपादकीय
  • विश्व
    अंटार्कटिका में रहस्यमयी शहर का दावा, सबमरीन हुई अचानक गायब

    अंटार्कटिका में रहस्यमयी शहर का दावा, सबमरीन हुई अचानक गायब

    होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी, 15+ युद्धपोत तैनात

    होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी, 15+ युद्धपोत तैनात

    डेडलाइन से पहले अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला, बढ़ा वैश्विक तनाव

    डेडलाइन से पहले अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला, बढ़ा वैश्विक तनाव

    फिर लौटा कोरोना का खतरा! नया वेरिएंट ‘Cicada’ तेजी से फैला, बढ़ी चिंता

    फिर लौटा कोरोना का खतरा! नया वेरिएंट ‘Cicada’ तेजी से फैला, बढ़ी चिंता

    मिडल ईस्ट में अमेरिका की बड़ी तैयारी: 2000 ‘खतरनाक’ सैनिकों की तैनाती का प्लान

    मिडल ईस्ट में अमेरिका की बड़ी तैयारी: 2000 ‘खतरनाक’ सैनिकों की तैनाती का प्लान

  • मनोरंजन
    अहान–अनीत की केमिस्ट्री फिर करेगी कमाल

    अहान–अनीत की केमिस्ट्री फिर करेगी कमाल

    राम गोपाल वर्मा के लिए सजी सितारों भरी शाम

    राम गोपाल वर्मा के लिए सजी सितारों भरी शाम

    कॉमेडी अवतार में दर्शकों को सरप्राइज़ देगी प्रिंसी

    कॉमेडी अवतार में दर्शकों को सरप्राइज़ देगी प्रिंसी

    सिनेमा प्रेमियों का इंतजार खत्म: 10 अप्रैल को बड़े पर्दे पर बालोद की शान अंजलि सिंह चौहान!

    सिनेमा प्रेमियों का इंतजार खत्म: 10 अप्रैल को बड़े पर्दे पर बालोद की शान अंजलि सिंह चौहान!

    डिजिटल मंच से उभरा संगीत सितारा: धुनिव्हर्स का ग्रैंड फिनाले 31 मार्च को

    डिजिटल मंच से उभरा संगीत सितारा: धुनिव्हर्स का ग्रैंड फिनाले 31 मार्च को

  • रोजगार
    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    शासकीय जे. योगानन्दम महाविद्यालय, रायपुर में अतिथि व्याख्याताओं के लिए आवेदन आमंत्रित

    शासकीय जे. योगानन्दम महाविद्यालय, रायपुर में अतिथि व्याख्याताओं के लिए आवेदन आमंत्रित

  • राजनीति
    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

  • खेल
    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

    बॉयकॉट या बहाना? पाकिस्तान मीडिया की बातें सुनकर क्रिकेट फैंस हंसी रोक न पाए

    बॉयकॉट या बहाना? पाकिस्तान मीडिया की बातें सुनकर क्रिकेट फैंस हंसी रोक न पाए

  • राजधानी
    हरा सोना संग्राहकों की आय बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम

    हरा सोना संग्राहकों की आय बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम

    देवखोल में अवैध कोयला खनन पर बड़ी कार्रवाई, 6 टन से अधिक कोयला जब्त

    देवखोल में अवैध कोयला खनन पर बड़ी कार्रवाई, 6 टन से अधिक कोयला जब्त

    प्रदेश सरकार की सकारात्मक व विकासपरक सोच से जिले में हो रहे नवाचार : श्री साव

    प्रदेश सरकार की सकारात्मक व विकासपरक सोच से जिले में हो रहे नवाचार : श्री साव

    जसम छत्तीसगढ़ का पहला राज्य सम्मेलन सम्पन्न

    जसम छत्तीसगढ़ का पहला राज्य सम्मेलन सम्पन्न

    भीषण गर्मी को देखते हुए ग्रीष्मकालीन अवकाश में संशोधन, अब 20 अप्रैल से 15 जून तक रहेगा स्कूलों में अवकाश

    भीषण गर्मी को देखते हुए ग्रीष्मकालीन अवकाश में संशोधन, अब 20 अप्रैल से 15 जून तक रहेगा स्कूलों में अवकाश

  • ज्योतिष
    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

  • गैजेट्स
    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

  • संपर्क

विश्व

Previous12345678Next

'इजरायल को हथियार न भेजें भारतीय कंपनियां', निर्यात रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर

Posted on :04-Sep-2024
'इजरायल को हथियार न भेजें भारतीय कंपनियां', निर्यात रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर

Supreme Court: भारत से इजराइल को हथियार सप्लाई रुकवाने के लिए 11 सामाजिक कार्यकर्ता बुधवार (4 अगस्त 2024) को सुप्रीम कोर्ट पहुंचे हैं। वकील प्रशांत भूषण के जरिए इन कार्यकर्ताओं ने याचिका दाखिल की। याचिकाकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि इजराइल फिलिस्तीन में नरसंहार कर रहा है,लेकिन भारत सरकार निजी कंपनियों को इजरायल को हथियार सप्लाई करने से नहीं रोक रही है। कोर्ट सरकार को इजराइल को सैन्य सामान की आपूर्ति रोकने के लिए कहे। 

'भारतीय कंपनियों के लाइसेंस रद्द हों'

सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में केंद्र सरकार को यह निर्देश देने का अनुरोध किया गया कि वह इजराइल को हथियार और अन्य सैन्य उपकरण निर्यात करने वाली भारतीय कंपनियों के लाइसेंस रद्द करे और नए लाइसेंस नहीं दे। याचिका में कहा गाय कि पिछले साल गाजा पर इजरायल के हमले के बाद से प्रीमियर एक्सप्लोसिव्स लिमिटेड को सैन्य उपकरण के निर्यात की कम से कम तीन बार अनुमति दी गई है। 

याचिकाकर्ताओं में हर्ष मांदर, ज्यां द्रेज, निखिल डे, अशोक शर्मा समेत 11 लोग हैं। आमतौर पर कोर्ट विदेश नीति से जुड़े मामलों में दखल नहीं देता। ऐसे में यह देखना होगा कि क्या कोर्ट इस आधार पर इसे सुनेगा कि याचिकाकर्ता भारत सरकार के नरसंहार विरोधी अंतर्राष्ट्रीय समझौते से बंधे होने का हवाला दे रहे हैं। 

याचिका में क्या कहा गया?

सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में रक्षा मंत्रालय को पक्षकार बनाया गया है, जिसमें कहा गया, "भारत अलग-अलग अंतरराष्ट्रीय कानूनों और संधियों से बंधी हुआ है, जो भारत को युद्ध अपराधों के दोषी देशों को सैन्य हथियार नहीं देने के लिए बाध्य करता है। ऐसा इसलिए क्योंकि किसी भी निर्यात का उपयोग अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कानून के उल्लंगन के लिए किया जा सकता है।"

याचिका में कहा गया कि रक्षा मंत्रालय के तहत कंपनियों की ओर से इजरायल को सैन्य उपकरण और हथियार की आपूर्ति करना, संविधान के अनुच्छेद 14 और 21 के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत भारत के दायित्वों का उल्लंघन है। ( एजेंसी)

Read More

पाकिस्तान में हथियारबंद लोगों ने बसों को निशाना बनाकर 23 यात्रियों को गोलियों से भून डाला

Posted on :26-Aug-2024
पाकिस्तान में हथियारबंद लोगों ने बसों को निशाना बनाकर 23 यात्रियों को गोलियों से भून डाला

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में हथियारबंद लोगों ने बसों को निशाना बनाकर 23 यात्रियों को गोलियों से भून डाला। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि हथियारों से लैस लोगों ने यात्रियों को बसों से उतारकर उनकी पहचान पूछी। फिर करीब 23 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना बलूचिस्तान के मूसाखेल जिले में हुई।

रिपोर्ट में बताया गया कि पहले हथियारबंद लोगों ने मूसाखेल के राराशाम जिले में अंतर-प्रांतीय राजमार्ग को अवरुद्ध किया। इसके बाद वहां से गुजरने वाली बसों को रोक कर यात्रियों को नीचे उतार दिया। उनकी पहचान पूछने के बाद यात्रियों को गोली मार दी गई। सभी मृतक पंजाब प्रांत के बताए जा रहे हैं।

रिपोर्ट में बताया गया कि हथियारबंद लोगों ने 10 वाहनों में आग भी लगा दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अस्पताल ले जाना शुरू किया। बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने आतंकी घटना की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि आतंकी और उनके मददगारों को बख्शा नहीं जाएगा। बलूच सरकार दोषियों को सजा देकर ही रहेगी। संघीय सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने भी आतंकवादियों की क्रूरता की कड़ी निंदा की।

मुसाखेल हमला पंजाब के लोगों को निशाना बनाकर किए गए इसी तरह के हमले के लगभग चार महीने बाद हुआ है। इससे पहले अप्रैल में नोशकी के पास एक बस से नौ यात्रियों को उतार कर बंदूकधारियों ने उनके आईडी कार्ड देखने के बाद उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। पिछले साल अक्तूबर में अज्ञात बंदूकधारियों ने बलूचिस्तान के केच जिले के तुर्बत में पंजाब के छह मजदूरों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। सभी दक्षिणी पंजाब के अलग-अलग इलाकों से थे।(एजेंसी)

Read More

आवासीय क्षेत्र में विमान अनियंत्रित होकर गिरा 62 यात्रियों की मौत....

Posted on :10-Aug-2024
आवासीय क्षेत्र में विमान अनियंत्रित होकर गिरा 62 यात्रियों की मौत....

ब्रासीलिया : ब्राजील के साओ पाउलो राज्य के एक शहर के आवासीय क्षेत्र में 62 लोगों को ले जा रहा एक विमान शुक्रवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सोशल मीडिया पर विमान हादसे के कुछ विजुअल्स सामने आए हैं। इसमें हादसे की भयावहता साफ दिखाई दे रही है। वीडियो में नजर आ रहा है कि विमान हवा में अचानक चक्कर काटने लगता है। इसके बाद वह पूरी तरह से नियंत्रण से बाहर हो जाता है और तेजी से जमीन की तरफ गिरने लगता है। जिस इलाके में प्लेन गिरा है, इससे वहां पर अफरा-तफरी मच जाती है। इसके बाद के विजुअल्स में दिख रहा है कि विमान गिरता है और फिर तेजी से धुआं उठने लगता है। एक अन्य वीडियो में आग की लपटें दिखाई दे रही हैं। यात्रियों के सामान इधर-उधर बिखरे हैं और कुछ लोगों के शव जलते दिखाई दे रहे हैं।

एयरलाइन की तरफ से जारी बयान में बताया गया है कि सभी यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। इस विमान ने साओ पाउलो के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ग्वारूलोस के लिए उड़ान भरी थी। बयान के मुताबिक विमान में 58 यात्री और चालक दल के चार सदस्य सवार थे। हालांकि यह नहीं पता चल पाया है कि विमान आखिर हादसे का शिकार कैसे हुआ। जानकारी के मुताबिक हादसे का शिकार विमान एटीआर 72-500 एक ट्विन इंजन टर्बोप्रॉप प्लेन था। विमान मात्र एक मिनट में 17000 फीट की ऊंचाई से नीचे आ गिरा। बताया जाता है कि हादसे से करीब डेढ़ मिनट में विमान से नियंत्रण खत्म होने लगा। स्थानीय समयानुसार दोपहर 1 बजकर 21 मिनट पर यह 17 हजार फीट की ऊंचाई पर था। 

अगले दस सेकंड में यह 250 फीट नीचे आ गया। इसके बाद अगले आठ सेकंड में यह फिर से 400 फीट ऊपर गया। आठ सेकंड के बाद विमान फिर से 2000 फीट नीचे आया। इसके बाद अगले एक मिनट में विमान 17000 फीट नीचे आ गया और खेल खत्म हो गया। दक्षिणी ब्राजील में एक कार्यक्रम में राष्ट्रपति लुईस इनासियो लूला दा सिल्वा ने इस पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि विमान में सवार सभी यात्री और चालक दल के सदस्य मर चुके हैं।(एजेंसी)

Read More

हिजबुल्लाह ने इजराइल पर ‘दर्जनों’ रॉकेट दागे...

Posted on :05-Aug-2024
हिजबुल्लाह ने इजराइल पर ‘दर्जनों’ रॉकेट दागे...

येरुशलम : मध्य पूर्व में तनाव बहुत बढ़ गया है, क्योंकि ईरान और उसके सहयोगी हमास और हिजबुल्लाह अपने नेताओं की हत्या के बदला लेने की तैयार कर रहे हैं। इन हत्याओं का आरोप इजरायल पर लगाया गया है, जिससे इलाके में जंग की आशंका बढ़ गई है। हिजबुल्लाह ने कहा कि उसने इजराइल पर ‘दर्जनों’ रॉकेट दागे हैं, जिनमें से कई ने सफलता के साथ अपने निशानों पर वार किया है।

ईरान से समर्थन हासिल करने वाले हथियारबंद समूह हिजबुल्लाह का कहना है कि मोशाव बेत हिलेल शहर पर उसका ताजा हमला लेबनान में कफर केला और डेयर सिरियाने इलाकों पर इजराइल के हमलों के जवाब में है। हिजबुल्लाह का दावा है कि इजरायल के हमलों में वहां के नागरिक घायल हुए हैं। वहीं इजरायल के आयरन डोम सिस्टम ने हिजबुल्लाह की ओर से दागे गए कई रॉकटों को रोक दिया। बहरहाल इजरायल के स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि बेत हिलेल के पास कई हमलों के बाद कई जगहों पर आग लग गई।

जबकि पश्चिमी देशों की सरकारों ने अपने नागरिकों से लेबनान छोड़ने की अपील की है। जहां ईरान के समर्थन वाला शक्तिशाली हिजबुल्लाह मूवमेंट का बेस है। कई एयरलाइनों ने लेबनान के लिए अपनी उड़ानें रद्द कर दीं हैं। इस हफ्ते तेहरान में हमास नेता इस्माइल हानिया की हत्या और बेरूत में हिजबुल्लाह के सैन्य प्रमुख की इजरायल द्वारा की गई हत्या के कुछ घंटों बाद ईरान और तथाकथित ‘प्रतिरोध की धुरी’ की ओर से प्रतिशोध की कसमें खाई जाने लगी हैं।

लेबनान, यमन, इराक और सीरिया के ईरान का समर्थन करने वाले समूह पहले ही गाजा में इजरायल और फिलिस्तीनी समूह हमास के बीच लगभग 10 महीने से चल रहे युद्ध में शामिल हो चुके हैं। वहीं इजरायल ने शनिवार को फिर से हिजबुल्लाह के साथ गोलाबारी की, अपने कब्जे वाले वेस्ट बैंक शहर पर एक घातक हमला किया और गाजा शहर में एक स्कूल परिसर पर हमला किया।(एजेंसी)

Read More

हमास के सुप्रीम कमांडर का इजराइली सेना ने किया काम तमाम

Posted on :31-Jul-2024
हमास के सुप्रीम कमांडर का इजराइली सेना ने किया काम तमाम

तेलअवीव : बीते कई महीनों से इजरायली सेना हमास के सुप्रीम कमांडर इस्माइल हानिये की हत्या की फिराक में थी। इसके लिए कई बार प्रयास भी किए गए लेकिन सफलता नहीं मिली। अंतत: बीते रोज ईरान के नए राष्ट्रपति के शपथ समारोह से लौटने के बाद हानिये को ईरान में ही ढेर कर दिया गया। ईरान की सेना रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स की ओर से बयान जारी करके इसकी पुष्टि की गई है। हमास की ओर से भी इस्माइल के मारे जाने की बात कही गई है। बयान में कहा गया, हम फिलिस्तीन के लोगों और अरब देश को बड़े दुख के साथ बताना चाहते हैं कि हमास की राजनीतिक विंग के नेता इस्माइल नहीं रहे। उन्हें तेहरान में उनके ठिकाने पर इजरायल ने मार डाला। यह घटना तब हुई, जब वह नए ईरानी राष्ट्रपति के शपथ समारोह से लौटे थे।

इजरायल की ओर से इस्माइल को मार गिराना बड़ी सफलता है। यही नहीं ईरान के लिए भी यह झटका ही है क्योंकि उसकी राजधानी में इस्माइल का कत्ल हुआ है। बता दें कि हमास को ईरान समर्थित उग्रवादी संगठन माना जाता है। यही नहीं इजरायल पर पिछले दिनों लेबनान से संचालित उग्रवादी ग्रुप हिजबुल्लाह ने भी मिसाइल अटैक किया था। इस हमले में 12 बच्चे मारे गए थे, जो उस वक्त फुटबॉल खेल रहे थे। हिजबुल्लाह को भी ईरान का ही समर्थन रहा है। ऐसे में इजरायल ने इस्माइल को ईरान में ही ढेर कर हमास समेत ईरान और अन्य दुश्मनों को संकेत दिया है। खबर है कि इस्माइल का कत्ल गोलियां मारकर किया गया है। इस हमले में उनके कुछ सुरक्षाकर्मियों को भी गोलियां लगी हैं। इस्माइल हानिये ईरान के नए राष्ट्रपति के शपथ समारोह में शामिल होने के लिए तेहरान पहुंचा था। वहीं हमास ने दावा किया है कि इजरायल ने इस्माइल के ठिकाने पर एयरस्ट्राइक भी किया था। हमास ने इजरायल पर बीते साल 7 अक्टूबर को हमला कर दिया था। इस अटैक में करीब 1200 इजरायली मारे गए थे। इसके अलावा 250 लोगों को बंधक बना लिया गया था। उसके बाद से ही इजरायल और हमास के बीच जंग जारी है।

बम से उड़ा दिया घर, तीन बेटों को भी किया था ढेर

दरअसल, हमास चीफ इस्माइल हानिया मंगलवार को ईरान के नए राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुआ। इस दौरान हानिया ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई से भी मुलाकात की थी। इसके अगले ही दिन (बुधवार) यानी की आज सुबह-सुबह ईजरायल ने उस घर को ही उड़ा दिया, जिसमें इस्माइल हानिया ठहरा हुआ था। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने बयान जारी कर कहा है कि हमला तेहरान में हानिया के ठिकाने को निशाना बनाकर किया गया। इसमें हमास चीफ के साथ-साथ उसका एक बॉडीगार्ड भी मारा गया।हमास चीफ इस्माइल हानिया ने एक दिन पहले ही ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई से तेहरान में मुलाकात की थी। हाल ही में (अप्रैल 2024) इजरायल इजरायली सुरक्षाबलों ने हानिया के तीन बेटों को भी मार गिराया था। इजरायल ने गाजा पट्टी पर एयरस्ट्राइक कर हानिया के तीन बेटों को मारा था। इजरायली सेना आईडीएफ ने बताया था कि हानिया के तीन बेटे आमिर, हाजेम और मोहम्मद गाजा में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने जा रहे थे, इस बीच तीनों हवाई हमलों की चपेट में आ गए।

फिलिस्तीनी संगठन हमास की कई इकाइयां हैं, जो राजनीतिक, फौजी या सामाजिक काम-काज संभालती हैं। हमास की नीतियां एक कंसल्टेटिव बॉडी तय करती है। इसका मुख्यालय गाजा पट्टी इलाके में ही है। अब तक हमास की कमान इस्माइल हानिया के हाथों में थी, जो इसका चेयरमैन था। उसने 2017 से खालिद मेशाल के उत्तराधिकारी के तौर पर ये काम संभाला था। वो कतर की राजधानी दोहा में रहता था और वहीं से हमास का काम-काज देखता था। दरअसल, मिस्र ने उसके गाजा आने-जाने पर रोक लगा रखी थी। बता दें कि इजरायल और हमास के बीच जंग 7 अक्टूबर 2023 से जारी है। तब हमास ने इजरायल पर हमला कर दिया था, जिसमें 1200 लोग मारे गए थे। हमास ने 250 नागरिकों को बंधक भी बना लिया था। दावा है कि अब भी 150 बंधक हमास के कब्जे में है। वहीं, हमास दावा करता है कि इजरायली हमलों में अब तक 39 हजार से ज्यादा फिलिस्तीनी नागरिकों की मौत हो चुकी है। इजरायल का कहना है कि उसने इस ऑपरेशन में हमास और उसके सहयोगियों के 14 हजार से ज्यादा लड़ाकों को मार गिराया है।(एजेंसी)

Read More

कुवैती दिनार दुनिया की सबसे मूल्यवान मुद्रा, अमेरिकी मुद्रा टॉप 5 में भी नहीं...

Posted on :17-Jul-2024
कुवैती दिनार दुनिया की सबसे मूल्यवान मुद्रा, अमेरिकी मुद्रा टॉप 5 में भी नहीं...

कुवैत : क्या आपको मालूम है, कुवैती दिनार दुनिया की सबसे मूल्यवान मुद्रा है। 1 कुवैती दिनार की कीमत करीब 271 भारतीय रुपये के बराबर है। कुवैती दिनार इतना मूल्यवान क्यों है, इसके पीछे कई कारण हैं। उनमें से एक प्रमुख कारण है कि इसका तेल निर्यातक होना। कुवैत दुनिया के सबसे बड़े तेल निर्यातकों में से एक है। चूंकि तेल ग्लोबल कमोडिटी है और इसकी मांग अक्सर अधिक रहती है। ऐसे में कुवैती दिनार की मांग भी बढ़ जाती है। इसके चलते दिनार का मूल्य बढ़ जाता है।

दिलचस्प यह है कि जिस डॉलर का दबदबा पूरी दुनिया मानती है, वह टॉप 5 मूल्यवान में भी शामिल नहीं है। कुवैती दिनार के बाद बहरीन दिनार का नंबर आता है। एक बहरीन दिनार का मूल्य करीब 221 भारतीय रुपये के बराबर है। दुनिया की सबसे मूल्यवान करेंसी में बहरीन के बाद तीसरे नंबर पर ओमानी रियाल है। चौथे पर जॉर्डनियन दिनार और पांचवें पर जिब्राल्टर पाउंड है। यानी डॉलर टॉप 5 में भी नहीं है।कुवैती दिनार के इतना मूल्यवान होने के पीछे कई कारण हैं। इनमें तेल निर्यात, राजनीतिक स्थिरता और कुवैत का छोटी अर्थव्यवस्था होना शामिल है। दरअसल, कुवैत दुनिया के सबसे बड़े तेल निर्यातकों में शुमार है। तेल एक वैश्विक वस्तु है। इंटरनेशनल मार्केट में इसकी मांग बनी रहती है। इस तरह कुवैती दिनार की मांग भी बढ़ जाती है। यही कारण है कि इसका मूल्य बढ़ जाता है।

इसके अलावा कुवैत अपेक्षाकृत राजनीतिक रूप से स्थिर देश रहा है। यह निवेशकों को आकर्षित करता है और मुद्रा को मजबूत करता है। तीसरी वजह यह है कि कुवैत अपेक्षाकृत छोटी अर्थव्यवस्था है। इसका मतलब है कि मुद्रा की आपूर्ति सीमित है। सीमित आपूर्ति ऊंची मांग के साथ मिलकर मुद्रा के मूल्य को बढ़ाती है।करेंसी के मूल्यों पर असर डालने वाले फैक्टर की बात करें तो एक मजबूत अर्थव्यवस्था वाली मुद्रा का मूल्य आमतौर पर अधिक होता है। ऊंची ब्याज दरें विदेशी निवेश को आकर्षित करती हैं, जिससे मुद्रा की मांग बढ़ती है और इसका मूल्य बढ़ जाता है। इसके अलावा ऊंची मुद्रास्फीति वाली मुद्रा का मूल्य समय के साथ कम होता जाता है।(एजेंसी)

Read More

इजरायल हमास जंग में अब इजरायल गाजा के स्कूलों को निशाना बना रहा

Posted on :10-Jul-2024
इजरायल हमास जंग में अब इजरायल गाजा के स्कूलों को निशाना बना रहा

Israel Hamas War : पिछले साल 7 अक्तूबर से जारी इजरायल हमास जंग में अब इजरायल गाजा के स्कूलों को निशाना बना रहा है। मंगलवार को दक्षिणी गाजा में खान यूनिस के पास अबासन में एक स्कूल के बाहर टेंट में शरण लिए हुए 30 लोगों की इजरायली हवाई हमले में मौत हो गई है। सरकारी मीडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक यह हमला चार दिनों में गाजा में पनाह के तौर पर इस्तेमाल किए जा रहे स्कूलों पर चौथा इजरायली हमला है। यह हमला खान यूनिस और गाजा के कुछ हिस्सों के लिए इजरायल द्वारा जारी एक आदेश के बाद हुआ है। आदेश में लोगों को इलाके को खाली करने को कहा गया है। इस ऐलान के बाद हजारों लोगों को भागने पर मजबूर होना पड़ा है। इलाके के 3 हॉस्पिटल भी बंद करने पड़े हैं।

संयुक्त राष्ट्र में मानवाधिकार विशेषज्ञों का कहना है कि इजरायल गाजा की आबादी में भुखमरी फैलाना चाहता है। गाजा में भूख और तबाही से अब तक कई बच्चों की जाने जा चुकी है। मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र विशेषज्ञों ने एक बयान में कहा, “फिलिस्तीनी लोगों के खिलाफ इजरायल का जानबूझकर और लक्षित भुखमरी अभियान नरसंहार का एक रूप है।”

पिछले कुछ दिनों में इजरायल की सेना ने गाजा पर हमले तेज कर दिए हैं, जिसमें कम से कम 77 फिलिस्तीनी मारे गए हैं। इसमें एक स्कूल में शरण लिए हुए दर्जनों लोग भी शामिल हैं। फिलिस्तीनी चिकित्सकों के अनुसार, दक्षिणी गाजा में खान यूनिस के पूर्व में अब्बासन शहर में, अल-अवदा स्कूल पर इजरायली हवाई हमले में कम से कम 30 लोग मारे गए और 53 घायल हो गए, जिनमें से अधिकांश महिलाएँ और बच्चे थे। यह हाल के हफ्तों में इस क्षेत्र में सबसे घातक दिनों में से एक है। मंगलवार को हुए हमले ऐसे समय में हुए हैं जब हमास ने चेतावनी दी है कि इजरायल के बढ़ते हमले से अमेरिका के जरिए होने वाली युद्धविराम की बातचीत को खतरा हो सकता हैं।

मुस्लिम देशों के लोगों से युद्ध के खिलाफ़ विरोध प्रदर्शन बढ़ाने का आह्वान

एक फिलिस्तीनी लड़के ने अल जज़ीरा को बताया कि उसने हमले में कई रिश्तेदारों को खो दिया है। उसने बताया, “हम बैठे थे और एक मिसाइल गिरी और सब कुछ बर्बाद हो गया। “मैंने अपने चाचा, अपने चचेरे भाई और अपने रिश्तेदारों को खो दिया।” वहीं गाजा में हुए दूसरे हमले में इज़रायली सेना ने जिसमें कम से कम 17 लोग मारे गए, जिनमें से 14 बच्चे थे। हमास ने अल-अवदा स्कूल पर हमले को आतंकवादी सरकार द्वारा लोगों के खिलाफ़ युद्ध का विस्तार बताया है और अरब और मुस्लिम देशों के लोगों से युद्ध के खिलाफ़ विरोध प्रदर्शन बढ़ाने का आह्वान किया है। 7 अक्टूबर से गाजा पर इजरायल के युद्ध में कम से कम 38,243 लोग मारे गए हैं और 88,243 घायल हुए हैं। हमास के नेतृत्व वाले हमलों में इजरायल में मरने वालों की संख्या 1,139 होने का अनुमान है, वहीं दर्जनों लोग अभी भी गाजा में कैद हैं।(एजेंसी)

Read More

इजरायली बंधकों को रिहा करेगा हमास? अमेरिका के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया...

Posted on :06-Jul-2024
इजरायली बंधकों को रिहा करेगा हमास? अमेरिका के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया...

Palestinian organizations : फिलिस्तीनी संगठन ने मांग की है कि समझौते पर हस्ताक्षर करने से पहले इजरायल को पहले एक स्थायी युद्धविराम के लिए प्रतिबद्ध होना चाहिए। छह सप्ताह के पहले चरण के दौरान इसे अंजाम तक पहुंचाया जाएगा। हमास के खिलाफ इजरायल की जंग आज भी जारी है। हालांकि इसके खत्म होने की आहट सुनाई देने लगी है। हमास के एक वरिष्ठ सूत्र के हवाले से शनिवार को न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने बताया कि हमास गाजा में नौ महीने से चल रहे युद्ध को समाप्त करने के उद्देश्य से किए गए समझौते को अमल में लाने के लिए तैयार हो गया है। पहले चरण के 16 दिन बाद इजरायली बंधकों को रिहा करने के लिए वार्ता शुरू करने के लिए अमेरिका के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है।

फिलिस्तीनी संगठन ने मांग की है कि समझौते पर हस्ताक्षर करने से पहले इजरायल को पहले एक स्थायी युद्धविराम के लिए प्रतिबद्ध होना चाहिए। छह सप्ताह के पहले चरण के दौरान इसे अंजाम तक पहुंचाया जाएगा। मध्यस्थता के माध्यम से किए गए युद्धविराम प्रयासों में शामिल एक फिलिस्तीनी अधिकारी ने कहा था कि यदि इजरायल सहमत होता है तो यह प्रस्ताव समझौते के रूप में परिणत हो सकता है। इसके साथ ही पिछले साल 7 अक्टूबर को शुरू हुए गाजा युद्ध को समाप्त कर देगा।

आपको बता दें कि इस युद्ध मां गाजा में 38000 से अधिक लोग मारे गए हैं। हमास के आतंकवादियों द्वारा हवाई, भूमि और समुद्र के रास्ते दक्षिणी इजरायली शहरों पर हमला करने के बाद यह युद्ध शुरू हुआ था। उन्होंने लगभग 250 लोगों को बंधक बना लिया जबकि हमले में लगभग 1,200 लोग मारे गए। हमास सूत्र ने कहा कि अमेरिकी प्रस्ताव से यह सुनिश्चित होता है कि मध्यस्थ अस्थायी युद्धविराम, मानवीय सहायता की आपूर्ति और इजरायली सैनिकों की वापसी की गारंटी देंगे। समझौते के दूसरे चरण को लागू करने के लिए अप्रत्यक्ष वार्ता जारी रहेगी।

इजरायली हमले में सात फिलिस्तीनी मारे गए

फिलिस्तीन के उत्तरी वेस्ट बैंक में जेनिन शहर और उसके शरणार्थी शिविर में इज़रायली हवाई हमले और गोलीबारी में सात फिलिस्तीनी मारे गए। फिलिस्तीनी सुरक्षा सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। फ़िलिस्तीनी सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि एक इज़रायली ड्रोन ने जेनिन शिविर में युवाओं के एक समूह को निशाना बनाया और इज़रायली सेना ने फ़िलिस्तीनी आतंकवादियों की ओर से की गयी गोलीबारी पर जवाबी कार्रवाई करते हुए जेनिन के पश्चिम में एक घर को घेर लिया। सूत्रों ने बताया कि इसके बाद इज़रायली सेना ने इलाके में अतिरिक्त बल तैनात किया और फिर घर पर कई ''एनर्जा'' ग्रेनेड से हमला किया। जेनिन में रेड क्रिसेंट एम्बुलेंस अधिकारी महमूद अल-सादी ने बताया कि इज़रायली सेना ने इलाके को चारों ओर से घेर लिया है, जिससे एम्बुलेंस चालक दल घेरे हुए घर तक नहीं पहुंच पा रहे हैं।(एजेंसी)

Read More

टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने उठाए ईवीएम पर सवाल...

Posted on :17-Jun-2024
टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने उठाए ईवीएम पर सवाल...

टेस्ला के सीईओ बोले-कोई भी हैक कर सकता है इसे खत्म करना जरुरी

नई दिल्ली : भारत में चुनाव ईवीएम से कराए जाते हैं जिसका विरोध भी खूब होता है और इसमें गड़बड़ी की शिकायतें सामने आने पर सत्तारुढ़ पार्टी पर विपक्ष हमेशा आरोप लगाता रहा है। अभी हाल के लोकसभा चुनावों में भी राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने ईवीएम को लेकर कई सवाल खड़े किए थे। यह मामला कोर्ट तक पहुंच गया था। वहीं अब दुनिया के दूसरे सबसे अमीर इंसान और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने चौंकाने वाला दावा किया है। मस्क ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) को कोई भी हैक कर सकता है इसे खत्म करने की जरूरत है। साथ ही उन्होंने बड़ी मांग करते हुए ईवीएम को अमेरिकी चुनावों से हटाने की मांग की।

एलन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी पोस्ट पर ईवीएम के हैक होने की बात कही है। उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति पद के स्वतंत्र उम्मीदवार रॉबर्ट एफ. कैनेडी जूनियर की एक पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए ईवीएम को खत्म करने की मांग की है। एलन मस्क से पहले कैनेडी जूनियर ने एक पोस्ट कर प्यूर्टो रिको के चुनावों में ईवीएम से जुड़ी अनियमितताओं के बारे में बताया था। पोस्ट में कैनेडी ने कहा था कि प्यूर्टो रिको के चुनावों में मतदान में सैकड़ों अनियमितताएं देखी गई हैं। गनीमत रहा कि वहां पेपर ट्रेल होने की वजह से इसकी पहचान हो गई।

कैनेडी जूनियर ने आगे कहा कि उन देशों का क्या होगा जहां पेपर ट्रेल नहीं है। उन्होंने कहा कि अमेरिका के नागरिकों को ये जानने का हक है कि उनका वोट किसको गया और उनके वोट में सेंध तो नहीं लगाई गई है। कैनेडी ने आगे कहा कि इस समस्या का एक ही हल है कि हमें फिर पेपर बैलेट पर लौटना होगा।

कैनेडी की बात का समर्थन करते हुए एलन मस्क ने एक्स पर कहा कि हमें अब ईवीएम से बचना होगा और इसे खत्म करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इंसान हो या एआई ईवीएम के हैक का जोखिम बना रहेगा। ईवीएम वोटिंग के लिए इस्तेमाल की जाने वाली इलेक्ट्रॉनिक मशीन है, जिसे मतों की गिनती के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसका मुख्य काम लोगों की वोटिंग प्रक्रिया को सरल, तेज और विश्वसनीय बनाना है।(एजेंसी)

Read More

मशल्स बनाने की ऐसी सनक बांहों में भर लिया 6 लीटर वैसलिन...

Posted on :15-Jun-2024
मशल्स बनाने की ऐसी सनक बांहों में भर लिया 6 लीटर वैसलिन...

-बांहें फुलकर हो गईं गुब्बारे की तरह

वॉशिंगटन : रूस के रहने वाले किरिल तेरेशिन को मशल्स बनाने की ऐसी सनक सवार हुई कि इसने अपने दोनों हाथों में 3-3 लीटर वैसलिन इंजेक्ट कर लिया। इस वजह से उसकी बांहें फुलकर गुब्बारे की तरह हो गईं। इसके हाथ को जो भी देखता है, वो हैरान हो जाता है। लोग चिंतित भी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते 25 मई को टिकटॉक के लिए इस शख्स ने अपना एक वीडियो बनाया, जिसे उसने अपने फेसबुक और यूट्यूब अकाउंट पर भी शेयर किया। संभवत: अंग्रेजी बोलने वाले देशों के यूजर्स को अट्रैक्ट करना चाहते हैं। किरिल को उम्मीद थी कि लोग उसके मशल्स को देखकर प्रभावित होंगे, लेकिन टिकटॉक पर उसके बाजुओं को देखने के बाद लोग बेहद चिंतित नजर आए। एक व्यक्ति ने कहा, “वह खुद को मार डालेगा।” दूसरे शख्स ने कहा, “यह बहुत दर्दनाक लग रहा है”। तीसरे ने कहा, “यह वास्तव में बदतर हो गया है।” एक अन्य यूजर ने कहा कि अगर इसने तुंरत अपना इलाज नहीं करवाया तो निश्चित रुप से जल्दी मर जाएगा। बता दें कि सोशल मीडिया पर किरिल काफी एक्टिव हैं।

इंस्टाग्राम पर 2 लाख से ज्यादा लोग उन्हें फॉलो करते हैं। हालांकि, यूट्यूब 4 महीने पहले किरिल ने अपनी अजीबोगरीब बाजुओं का वीडियो शेयर किया था। उस वीडियो में उसके मशल्स बिल्कुल लाल रंग के नजर आ रहे थे, जो गुब्बारे की तरह फुले हुए थे। वीडियो में किरिल ने अपने उभारों को दिखाते हुए कहा था, “प्रॉब्लम हो गई है। मेरे हाथ लाल हो गए हैं। 6 साल पहले मैंने अपने दोनों बाजुओं में 6 लीटर वैसलिन घुसेड़ा था। अब मेरे बाजू बिल्कुल लाल हो गए हैं।” किरिल इस वीडियो में भी पहले अपने मशल्स को दिखाता है और बतलाता कि उसके हाथ कितने ताकतवर हैं। यूट्यूब पर भी लोग किरिल के ऐसे अजीब बाजुओं को देखकर हैरान हैं।एक यूजर ने लिखा है कि तुम्हारे हाथ उबले हुए आलू की तरह नजर आ रहे हैं, जिसे देखकर लगता है कि उसमें चॉपस्टिक फंसा हो। दूसरे ने लिखा है कि ऐसा लगता है कि आप भी अपने चेहरे पर भी इंजेक्शन लगा रहे हैं।

अपने शरीर को नष्ट करने का तरीका, जीनियस। तीसरे यूजर ने लिखा है कि आप सचमुच इस तरह से खुद को इंजेक्शन लगाने से मर जाएंगे और आप एक अच्छे आदमी लगते हैं, इसलिए यह दुर्भाग्यपूर्ण होगा। तो चौथे यूजर ने लिखा है कि कोई इस आदमी को अस्पताल ले जाओ, उसके हाथ में संक्रमण है, इसलिए ये ऐसे सूज गए हैं! बिना इलाज के ये मर जाएगा! बता दें कि आजकल के युवा बॉडी बनाने के लिए जिम जाते हैं। प्रोटीन फांकते हैं। दिन-रात मेहनत करते हैं, ताकि उनके मशल्स, चेस्ट, थाई सबकुछ बेहतर शेप में आ सके। लेकिन कुछ लोग शॉर्टकट अपनाकर अपने इस शौक को पूरा करना चाहते हैं।(एजेंसी)

Read More

स्टारशिप ने सॉफ्ट लैंडिंग करके कामयाबी हासिल कर ली, मस्क का सपना होगा साकार, मंगल पर बसेंगी बस्तियां

Posted on :08-Jun-2024
स्टारशिप ने सॉफ्ट लैंडिंग करके कामयाबी हासिल कर ली, मस्क का सपना होगा साकार, मंगल पर बसेंगी बस्तियां

लंदन : स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने सोशल मीडिया पर इस टेस्ट को कामयाब बताया और कहा, कई टाइल्स और फ्लैप के नुकसान के बाद भी स्टारशिप ने महासागर में सॉफ्ट लैंडिंग करके कामयाबी हासिल कर ली है। उन्होंने कहा, दूसरे ग्रह पर जीवन बसाने की ओर यह एक बड़ा कदम है। मंगल पर कॉलोनी बसाने का सपना देखने वाले एलन मस्क के लिए यह मिशन बहुत ही अहम था। यह रॉकेट पूरी तरह से रीयूजेबल है। एलन मस्क की कंपनी ने इसे बनाया है। स्टारशिप दरअसल एक स्पेसक्राफ्ट और सुपर हैवी बूस्टर का मिलाजुला रूप है। यह 150 मीट्रिक टन तक का भार अपने साथ ले जा सकता है।

जानकारी के मुताबिक इसे इस तरह से तैयार किया गया है कि एक बार में कम से कम 100 लोगों को मंगल ग्रह तक ले जा सके। यह चौथा टेस्ट था और इसकी अवधि 1 घंटा 5 मिनट और 48 सेकंड थी। बता दें कि मस्क का प्लान है कि 2029 तक इंसानों को मंगल पर पहुंचा दिया जाए। मस्क का कहना है कि पृथ्वी पर कुछ ऐसा हो सकता है जिससे मानवता खत्म हो सकती है। ऐसे में अगर मंगल पर भी कॉलोनी बसा ली जाए तो इंसानों का अस्तित्व बच जाएगा।

बता दें कि अब तक के इस सबसे शक्तिशाली रॉकेट को कंपनी के स्टारबेस बोका चिका, टेक्सास से सुबह 7 बजकर 50 मिनट पर लॉन्च किया था। इस स्टारशिप को अंतरिक्ष में भेजा गया और फिर वापस पृथ्वी पर लाया गया। इस टेस्ट का उद्देश्य यही था कि पता लगाया जाए कि स्टारशिप अंतरिक्ष में जाने के बाद जब दोबारा पृथ्वी का वातावरण में लौटता है तो सर्वाइव कर पाता है या नहीं। कंपनी स्पेसएक्स ने भी सोशल मीडिया पर ब ताया कि पानी में लैंडिंग एकदम सफल रही है और इसके लिए स्पेसएक्स की टीम को बधाई। इस ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम में 6 रैप्टर इंजन और सुपर हैवी में 33 रैप्टर इंजन का इस्तेमाल किया गया है। इससे पहले तीसरा टेस्ट सफल नहीं हो पाया था।

इस स्टारशिप को पृथ्वी के वातावरण में एंट्री कराते ही संपर्क टूट गया था। वहीं 18 नवंबर 2023 को स्टारशिप को दूसरा टेस्ट करवाया गया था। यह पृथ्वी की तरफ आ ही नहीं पाया था। 3.2 मिनट के बाद ही 90 किलोमीटर ऊपर यह फट गया था। वहीं स्टारशिप को भी 148 किलोमीटर ऊपर नष्ट करना पड गया। पहले टेस्ट 20 अप्रैल 2023 को कराया गाय था। उड़ान भरने के चार मिनट बाद ही इसमें विस्फोट हो गया था और मेक्सिको की खाड़ी के पास गिर गया था। हालांकि इसको लेकर एलन मस्क ने बताया था कि लॉन्च पैड से उड़ान भरना ही इसके लिए सफलता थी।(एजेंसी)

Read More

प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको को गोली मारी, पीएम मोदी ने की हमले की निंदा...

Posted on :17-May-2024
प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको को गोली मारी, पीएम मोदी ने की हमले की निंदा...

-पीएम मोदी ने की हमले की निंदा, बताया कायराना कृत्य

-अमेरिका, ब्रिटेन और रोमानिया समेत अनेक देशों ने भी हमले की निंदा की

लंदन : बीते रोज स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको पर एक युवक ने ताबड़तोड़ गोलिया चला दीं। इससे उनके सीने और पेट में गोली लगी है। उनकी हालत गंभीर है और अस्पताल में इलाज चल रहा है। हालांकि आरोपी को पकड़ लिया गया है। इधर पूरी दुनिया के कई देशों ने इस घटना को कायरतापूर्ण बताते हुए उनके जल्द ठीक होने की कामना की है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी गुरुवार को अपने स्लोवाकिया समकक्ष रॉबर्ट फिको पर हत्या के प्रयास पर दुख व्यक्त किया और इसे दु:खद और कायरतापूर्ण कृत्य बताया। एक्स पर एक पोस्ट में मोदी ने कहा, स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको पर गोलीबारी की खबर से गहरा सदमा पहुंचा। मैं इस कायरतापूर्ण कृत्य की कड़ी निंदा करता हूं और पीएम फिको के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। भारत स्लोवाक गणराज्य के लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने कहा कि वह यह सुनकर स्तब्ध थे कि स्लोवाक के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको बुधवार को एक गोलीबारी की घटना में घायल हो गए। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में सुनक ने लिखा, यह भयानक खबर सुनकर हैरान हूं। हमारी संवेदनाएं प्रधानमंत्री फिको और उनके परिवार के साथ हैं।इस बीच, यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने भी स्लोवाकिया के राष्ट्रप्रमुख के खिलाफ हिंसा के कृत्य की निंदा करने के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।जेलेंस्की ने एक्स पर लिखा, स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको पर हमला भयावह है। हम अपने पड़ोसी भागीदार राज्य के सरकार के प्रमुख के खिलाफ हिंसा के इस कृत्य की कड़ी निंदा करते हैं। उन्होंने कहा, यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाना चाहिए कि हिंसा किसी भी देश, रूप या क्षेत्र में आदर्श न बन जाए। हमें पूरी उम्मीद है कि रॉबर्ट फिको जल्द ही ठीक हो जाएंगे और स्लोवाकिया के लोगों के साथ अपनी एकजुटता व्यक्त करेंगे।

रोमानियाई राष्ट्रपति क्लॉस लोहानिस ने भी स्लोवाक पीएम पर हमले की निंदा की और उनके पूर्ण और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। लोहानिस ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, स्लोवाक के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको की गोलीबारी के बारे में जानकर स्तब्ध हूं। मैं उनके पूर्ण एवं शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। मैं ऐसे चरमपंथी कृत्यों की कड़ी निंदा करता हूं, जो हमारे मूल यूरोपीय मूल्यों को खतरे में डालते हैं। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भी हमले की कड़ी निंदा की और उनके साथ एकजुटता जताई। मैक्रों ने कहा, स्लाोवाक प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको पर गोली मारने की खबर से स्तब्ध हूं। मैं इस हमले की कड़ी निंदा करता हूं। मेरी संवेदना और एकजुटता उनके, उनके परिवार और स्लोवाक लोगों के साथ है।

वहीं, जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज ने इसे कायराना हमला करार दिया और कहा कि यूरोप की राजनीति में हिंसा नहीं होनी चाहिए। रिपोर्ट के अनुसार, स्लोवाकिया के चार बार के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको बुधवार (स्थानीय समय) को हैंडलोवा में एक शूटिंग की घटना में घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना हैंडलोवा में एक सरकारी बैठक के बाद हुई। घटना के बाद स्लोवाकिया के विदेश और यूरोपीय मामलों के मंत्रालय ने रॉबर्ट फिको पर हिंसक हमले की पुष्टि की। हैंडलोवा विशेष रूप से स्लोवाकिया के ट्रेंसिन क्षेत्र में एक खनन शहर है, जहां, सांस्कृतिक घर के बाहर, जहां एक सरकारी बैठक आयोजित की गई थी, शूटर ने पीएम फिको पर गोलीबारी की। इमारत के बाहर अपने समर्थकों के साथ फीको की बातचीत के दौरान कई गोलियों की आवाजें सुनी गईं और कुछ समय बाद, जब फीको को गोली मारी गई, तो वह जमीन पर गिर गया।(एजेंसी)

Read More

ब्राजील में भारी बारिश से आई बाढ़ 75 लोगों की मौत, कई लापता

Posted on :06-May-2024
ब्राजील में भारी बारिश से आई बाढ़ 75 लोगों की मौत, कई लापता

ब्राजील : ब्राजील के दक्षिणी राज्य रियो ग्रांड डो सुल में भारी बारिश से आई बाढ़ में पिछले सात दिन में कम से कम 75 लोगों की मौत हो गई है और 103 लापता हैं। बाढ़ से सड़क और पुल भी ढह गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक बाढ़ से हुई घटनाओं में कम से कम 155 लोग घायल हुए हैं, जबकि 88 हजार से ज्यादा लोग बेघर हो गए है। करीब 16 हजार लोगों ने स्कूलों, व्यायामशालाओं और अन्य जगहों पर शरण ली है। बाढ़ से राज्य में जगह-जगह भूस्खलन, सड़कें बहने और पुलों के ढह जाने की भी खबरें मिली हैं।

बताया जा रहा है बाढ़ से आठ लाख से ज्यादा लोग बिना पानी के रहने को मजबूर हैं। गवर्नर एडुअर्डो लीते ने कहा कि मैं एक बार फिर दोहरा रहा हूं कि तबाही का यह मंजर बहुत ही खतरनाक है। इससे पहले उन्होंने कहा था कि राज्य को पुनर्निर्माण के लिए एक तरह के ‘मार्शल प्लान’ की जरूरत होगी।’’ राष्ट्रपति लुइज इनासियो लुला डि सिल्वा ने दूसरी बार राज्य का दौरा किया।(एजेंसी)

Read More

मंगल से आ सकता है खतरनाक वायरस, खतरों से निपटेगा नासा

Posted on :23-Apr-2024
मंगल से आ सकता है खतरनाक वायरस, खतरों से निपटेगा नासा

- खतरों से निपटेगा नासा, अरबों रुपए करेगा खर्च

वॉशिंगटन : आज वैज्ञानिक तरह-तरह की चीजों पर पता लगा रहे हैं और कई ऐसी चीजें भी इजात कर रहे हैं जिससे मानवजाति को फायदे के साथ-साथ नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। यह पृथ्वी पर पैदा किए हुए हथियार ही नहीं। ग्रह, क्षुद्रग्रह, या उलकापिंड के जरिए आए खतरनाक और जानलेवा सूक्ष्मजीव भी हो सकते हैं। यह आशंका मंगल ग्रह से आने वाले नमूनों से जाहिर होती है और कोई भी इस संभावना को सिरे से खारिज नही कर सकता है। अब नासा इस तरह के खतरों से निपटने के लिए अंतरिक्ष सुरक्षा में व्यापक बदलाव का मसौदा तैयार करने जा रहा है, इसके लिए अरबों डॉलर खर्च करने का तैयारी में है।

एस्ट्रोबायोडिफेंस फोर्स लाल ग्रह से आने वाले नमूनों के जरिए संभावित खतरों से निपटने में पूरी तरह सक्षम होंगा। नासा अंतरिक्ष सुरक्षा में व्यापक बदलाव का मसौदा तैयार करने जा रहा है, जिसमें अरबों डॉलर का खर्च आएगा। एक एस्ट्रोबायोडिफेंस बल जरूरी हो सकता है क्योंकि नासा मंगल ग्रह के टुकड़ों को हमारे ग्रह पर लाना शुरू कर रहा है। लाल ग्रह की सतह से लिए गए नमूनों को कुछ विवादों का सामना करना पड़ा है क्योंकि सार्वजनिक निकायों ने चेतावनी दी है कि उन वस्तुओं से जुड़े पारिस्थितिक रूप से भूखे रोगाणु हमारे ग्रह पर फैल सकते हैं। किसी भी संभावित जैविक परिवर्तन का मुकाबला करने के लिए जैवरक्षा पर द्विदलीय आयोग पहले ही स्थापित किया जा चुका है।

डेमोक्रेटिक कांग्रेस महिला डोना शालाला और पूर्व अमेरिकी अटॉर्नी और रिपब्लिकन कांग्रेस महिला सुसान ब्रूक्स इन नमूनों को वापस लाने के चलते आने वाले खतरों के लिए चेता रही हैं। उन्होंने एक संयुक्त बयान जारी कर दुनिया को चेताया है कि अंतरिक्ष अन्वेषण हमारे समय की कुछ बड़ी चुनौतियां और अवसर प्रदान करता है, लेकिन जैसे-जैसे हम आगे बढ़ते हैं, हम खुद को नए और पहले से अप्रत्याशित खतरों से भी परिचित कराते हैं। नमूने लौटाने के लिए नासा के अरबों डॉलर के बजट के हिस्से के रूप में, अंतरिक्ष संगठन के पास 11 अरब डॉलर से भी कम है। बजट का एक हिस्सा संभवतः एस्ट्रोबायोडिफेंस समूह के लिए आरक्षित किया जाएगा क्योंकि शलाला और ब्रूक्स का दावा है कि नासा को अपना पैसा एक समूह में निवेश करना चाहिए ताकि यह तय किया जा सके कि खोज के लिए हमारी सुरक्षा और अस्तित्व को खतरे में नहीं डालती है।(एजेंसी)

Read More

दुबई में बाढ़ का हाहाकार, कुछ घंटों में बरसा डेढ़ साल का पानी

Posted on :17-Apr-2024
दुबई में बाढ़ का हाहाकार, कुछ घंटों में बरसा डेढ़ साल का पानी

दुबई : रेगिस्तान के शहर के तौर पर मशहूर दुबई में फिलहाल बाढ़ का हाहाकार है। मशहूर शॉपिंग मॉल्स में पानी भरा है। पार्किंगों में गाड़ियां तैर रहीं हैं और सड़कें तालाब बनी पड़ी हैं। हालात बेहद विपरीत हैं। रेगिस्तान के शहर के तौर पर मशहूर दुबई में फिलहाल बाढ़ का हाहाकार है। मशहूर शॉपिंग मॉल्स में पानी भरा है। पार्किंगों में गाड़ियां तैर रहीं हैं और सड़कें तालाब बनी पड़ी हैं। हालात यह हैं कि एयरपोर्ट भी बाढ़ में डूब गया है और हवाई पट्टी ही नहीं दिख रही। शहर का ड्राइवरलेस मेट्रो सिस्टम भी ठहर गया है। आखिर रेतीली जमीन पर अचानक इतनी बारिश क्यों हुई। यह जलप्रलय क्यों आई है? हर किसी का यही सवाल है। दरअसल कुछ वैज्ञानिकों ने बताया है कि यह साइंस के इस्तेमाल से हुई गलती है, जिसका खामियाजा पूरा शहर भुगत रहा है। 

वैज्ञानिकों का कहना है कि सोमवार और मंगलवार को क्लाउड सीडिंग के लिए विमान उड़ाए गए थे। क्लाउड सीडिंग वह तकनीक है, जिसके जरिए कृत्रिम बारिश कराई जाती है। लेकिन यह पूरा प्लान तब फेल हो गया, जब कृत्रिम बारिश की कोशिश में बादल ही फट गया। कहा जा रहा है कि इतनी बारिश महज कुछ घंटों में हो गई, जो डेढ़ साल में हुआ करती थी। इसका असर हुआ कि पूरा शहर जलमग्न हो गया और ऐसी जलप्रलय आई, जो दुबई के बारे में किसी ने सोची भी नहीं थी। दुबई के अलावा एक और शहर फुजैराह में भी यही हालात हैं। यहां 5.7 इंच तक बारिश हुई है।

इस बारिश के चलते रास अल-खैमा में एक शख्स की मौत हो गई। वह अपनी कार से गुजर रहा था, लेकिन बाढ़ के पानी में उसकी गाड़ी ही बह गई। दुनिया के सबसे बड़े शॉपिंग सेंटर्स में से एक मॉल ऑफ अमीरात की दुकानों का ऐसा हाल हुआ है कि छतों से पानी टपकने लगा। यही नहीं कुछ दुकानों की तो छत ही गिर पड़ी। दुबई के मौसम की जानकारी रखने वालों का कहना है कि बीते 75 सालों के इतिहास में कभी इतनी बारिश नहीं हुई थी। इस बारिश की वजह से शारजाह सिटी सेंटर और दिएरा सिटी सेंटर को भी नुकसान पहुंचा है।

दुबई के एयरपोर्ट पर विमानों की आवाजाही को रोक दिया गया है। यही नहीं पार्किंग में खड़ी गाड़ियां पानी में ऐसी डूबी हैं कि उन्हें निकालना भी संभव नहीं हो रहा है। तमाम घरों और कॉलोनियों में पानी भर गया है। फिलहाल दुबई की अथॉरिटीज ने टैंकर भेजे हैं और पंप के जरिए पानी निकाला जा रहा है। दुबई में महज 24 घंटे के अंदर 142 मिलीमीटर बारिश हुई है। आमतौर पर एक साल में 94.7 मिलियन बारिश होती है। इस तरह कुछ ही घंटों में करीब डेढ़ साल के जितनी बारिश हो गई है। 

संयुक्त अरब अमीरात में आमतौर पर बारिश बहुत कम होती है। पूरा साल लगभग सूखा ही गुजरता है, बस सर्दी वाले कुछ महीनों में हल्की बारिश होती है। बारिश कम होती है, इसी के चलते पानी की निकासी की व्यवस्था भी बहुत ज्यादा नहीं की गई है। यही नहीं यूएई के अलावा सऊदी अरब, बहरीन, कतर जैसे देशों में भी कम बारिश होती है। अरब की खाड़ी वाले ज्यादातर देशों की यही स्थिति है।(एजेंसी)

Read More

भूस्खलन से लगभग 14 लोगों की मौत...

Posted on :15-Apr-2024
भूस्खलन से लगभग 14 लोगों की मौत...

जकार्ता : इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप पर मूसलाधार बारिश के कारण हुए भूस्खलन से लगभग 14 लोगों की मौत हो गई और एक अन्य लापता है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के एक प्रवक्ता ने बताया ‎कि दक्षिण सुलावेसी प्रांत के ताना तोराजा जिले में चार घर भूस्खलन में दब गए। आधी रात से लगातार हुई भारी बारिश ने क्षेत्र में भारी तबाही मचाई।

उन्होंने कहा कि बचावकर्मी अभी भी पहाड़ी दक्षिण मकाले गांव में एक लापता ग्रामीण की तलाश कर रहे हैं। हालांकि बिजली की कमी, क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश और भूस्खलन के कारण ताना तोराजा के ऊंचे इलाकों में सड़कें अवरुद्ध होने से बचाव कार्य में बाधा आ रही है।(एजेंसी)

Read More

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा...

Posted on :13-Apr-2024
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने  ईरान को चेतावनी देते हुए कहा...

अमेरिका : अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने ईरान द्वारा कभी भी हमला करने की बात कही है। बाइडन ने इसी को देखते हुए ईरान को चेतावनी देते हुए कहा कि वह इजरायल पर हमला न करे, क्योंकि अमेरिका उसकी रक्षा के लिए खड़ा है। दूसरी ओर ईरान ने दूतावास पर हमले को उस पर हमले के रूप में देख रहा है। ईरान इस बार लेबनान में हिजबुल्लाह की सहायता के बजाय इजरायल पर सीधा हमला करने की योजना बना रहा है।

बाइडन के बयान से पहले, व्हाइट हाउस के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने भी इजराइल पर ईरान के हमले की आशंका जताई थी। हालांकि, उन्होंने कोई समयसीमा नहीं बताई कि कब ये हमला हो सकता है। कुल मिलाकर इजरायल और फलस्तीन में अभी जंग थमी भी नहीं है और एक नया युद्ध छिड़ने की कगार पर है। इस महीने की शुरुआत में दमिश्क में ईरान के दूतावास पर इजरायल ने हमला कर दिया था, जिसमें दो ईरानी जनरलों की मौत हो गई थी। इस हमले के बाद ईरान ने जवाबी कार्रवाई की धमकी दी है, जिससे दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है।

ईरानी हमले की आशंका को देखते हुए दूसरे देश भी एक्शन मोड में आ गए हैं। भारत, फ्रांस और रूस सहित कई देशों ने अपने नागरिकों को इन दोनों देशों की यात्रा न करने की चेतावनी दी है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि सभी भारतीयों को सलाह दी जाती है कि वे अगली सूचना तक ईरान या इजराइल की यात्रा न करें। एडवाइजरी में कहा गया कि जो लोग अभी ईरान या इजराइल में रह रहे हैं, वो वहां के भारतीय दूतावासों से संपर्क करें और अपना पंजीकरण कराएं।

ईरान में तकरीबन 4000 भारतीय रहते हैं तो वहीं इजराइल में 18500 भारतीय रहते हैं। जानकारी के अनुसार, भारत सरकार दोनों देशों से रह रहे भारतीयों की संभावित निकासी सहित विभिन्न स्थितियों से निपटने की तैयारी कर रही है। वहीं, ईरानी सूत्रों और अमेरिका के राजनयिकों ने कहा कि तेहरान ने वाशिंगटन को संकेत दिया है कि वह तनाव बढ़ाने से बचना चाहता है और जल्दबाजी नहीं करेगा।एक अमेरिकी रक्षा अधिकारी ने कहा कि पेंटागन इजरायल की रक्षा प्रणाली को मजबूत करने की कोशिश में लग गया है।(एजेंसी)

Read More

हांगकांग में एक इमारत में आग लगने से 4 की मौत,12 घायल...

Posted on :10-Apr-2024
हांगकांग में एक इमारत में आग लगने से 4 की मौत,12 घायल...

हांगकांग : हांगकांग में एक इमारत में आग लगने से कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए। हांगकांग के न्यू लकी हाउस नामक इमारत में लगी आग की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि तीन पुरुष और एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने यह भी कहा कि उन्हें अभी भी इमारत के अंदर से मदद के लिए लोगों के फोन आ रहे हैं।

अधिकारियों ने बताया कि सुबह सात बजकर 53 मिनट पर आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकलकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट सहित स्थानीय मीडिया ने बताया कि पहली मंजिल पर एक जिम में आग लग गई थी और आग पर काबू पा लिया गया है।(एजेंसी)

Read More

लोगों के जीवन में AI लाने के लिए दक्षिण कोरिया 527 मिलियन डॉलर खर्च करेगा

Posted on :04-Apr-2024
लोगों के जीवन में AI लाने के लिए दक्षिण कोरिया 527 मिलियन डॉलर खर्च करेगा

सियोल : दक्षिण कोरिया लोगों के जीवन में आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस लाने के लिए 710.2 बिलियन वॉन खर्च करेगा। विज्ञान मंत्रालय ने गुरुवार को ये जानकारी दी। विज्ञान मंत्रालय के मुताबिक, एआई रणनीति के लिए गठित सरकारी पैनल ने इस मुद्दे पर अपनी पहली बैठक बुलाई, जिसमें 69 एआई परियोजना को मंजूरी दी गई। लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए 18 कार्यक्रमों पर लगभग 75.5 बिलियन वॉन खर्च किए जाएंगे, 288.1 बिलियन वॉन 24 कार्यस्थल-संबंधित परियोजनाओं के लिए और 115.7 बिलियन वॉन 14 सार्वजनिक प्रशासन के लिए आवंटित किए गए हैं।

इसके अलावा, योनहाप समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, 230.0 बिलियन वॉन को एआई एजुकेशन के लिए अलग से आवंटित किया गया है। मंत्रालय ने कहा कि सरकार सार्वजनिक सेवाओं में एआई का लाभ उठाना चाहती है, जिसमें विकलांग व्यक्तियों के लिए सूचना और संचार सहायता का वितरण, स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं का प्रावधान और दृष्टिहीन परिवारों के लिए सहायता शामिल है।

सरकार का लक्ष्य कानून, चिकित्सा और मनोवैज्ञानिक परामर्श जैसे क्षेत्रों के लिए विशेष एआई सेवाओं को विकसित कर विभिन्न उद्योगों में एआई को तैनात करना भी है। मंत्रालय ने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र में, एआई प्रौद्योगिकियां आग, बाढ़ और संक्रामक रोग फैलने जैसे परिदृश्यों के लिए आपदा प्रतिक्रिया क्षमताओं को मजबूत करेंगी।(एजेंसी)

Read More

जुडवां बहनों ने सेना से रिटायर शख्स से की शादी

Posted on :02-Apr-2024
जुडवां बहनों ने सेना से रिटायर शख्स से की शादी

-फेसबुक प्रोफ़ाइल तस्वीर से चला शादी का पता

वॉशिंगटन : अमेरिका की रहने वाली संयुक्त जुड़वा बहनें एबी और ब्रिटनी हेंसल फिर से सुर्खियों में हैं। इन दोनों जुडवां बहनों ने शादी रचा ली है। एक ताजा रिपोर्ट में कहा गया है कि दोनों ने एक नर्स और संयुक्त राज्य अमेरिका की सेना से रिटायर जोश बॉलिंग से शादी की है।

हेंसल की फेसबुक प्रोफ़ाइल तस्वीर से पता चलता है कि यह उनकी शादी की तस्वीर है। जिसमें शादी की पोशाक में जुड़े हुए जुड़वां बहनें र ग्रे सूट में बॉलिंग उनके सामने खड़े हैं और उनका हाथ पकड़े हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि जुड़वां बहनें फिलहाल एक शिक्षक के रूम में काम कर रही हैं और वह पांचवीं कक्षा के बच्चों के पढ़ाती हैं। दोनों अपने जन्मस्थान और गृहनगर मिनेसोटा में रहती हैं। बॉलिंग के फेसबुक पर ऐसी तस्वीरें हैं जिनमें उन्हें छुट्टियों की तस्वीरों के अलावा जुड़वा बहनों के साथ आइसक्रीम का आनंद लेते हुए दिखाया गया है।

दोनों का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें जुड़वां बहनें बॉलिंग के साथ डांस करते नजर आ रही हैं।यह छोटी क्लिप वायरल हो रही है। एबी और ब्रिटनी हेंसल जुड़वा बहनें हैं जिनका रक्त प्रवाह और कमर के नीचे के सभी अंग एक जैसी हैं। एबी उनके दाहिने हाथ और पैर को नियंत्रित करती है, जबकि ब्रिटनी बाईं ओर को नियंत्रित करती है। बता दें कि बता दें कि साल 1996 में द ओपरा विन्फ्रे शो में अपनी उपस्थिति के बाद दोनों सुर्खियों में आई थीं।(एजेंसी)

Read More

Previous12345678Next

Advertisement

Read More

Live TV

Join Us

WhatsApp Group Invite Chhattisgarh Daily News

विशेष रिपोर्ट

कभी बंदूक अब रोज़गार

कभी बंदूक अब रोज़गार

विशेष लेख : दूरस्थ क्षेत्रों में पुल निर्माण से विकास की रफ्तार हुई दुगनी

विशेष लेख : दूरस्थ क्षेत्रों में पुल निर्माण से विकास की रफ्तार हुई दुगनी

विशेष लेख : वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध - छत्तीसगढ़ का आदर्श मॉडल

विशेष लेख : वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध - छत्तीसगढ़ का आदर्श मॉडल

विशेष लेख : नई उड़ान, नया क्षितिज - छत्तीसगढ़ में महतारियों के सशक्तिकरण की कहानी

विशेष लेख : नई उड़ान, नया क्षितिज - छत्तीसगढ़ में महतारियों के सशक्तिकरण की कहानी

ज्योतिष और हेल्थ

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

खेल

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

व्यापार

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट

सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट

सोना हुआ सस्ता, चांदी ने पकड़ी रफ्तार

सोना हुआ सस्ता, चांदी ने पकड़ी रफ्तार

देश के EV टू-व्हीलर बाजार में TVS Motor Company का दबदबा

देश के EV टू-व्हीलर बाजार में TVS Motor Company का दबदबा

गैजेट्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

राजनीति

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

Entertainment

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

Quick Links

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • विश्व
  • मनोरंजन


  • रोजगार
  • राजनीति
  • खेल
  • राजधानी
  • ज्योतिष


  • गैजेट्स
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो गैलरी
  • Entertainment
  • संपर्क

Location Map

Contact Us

Address :

Baran Bazar, Favara Chowk, Gowli Para Road, Behind SBI ATM, Raipur (Chhattisgarh) - 492001

Phone No. : 0771-4032133

Email Id : [email protected]

RNI No. :
CHHHIN16912 GARJA CHHATTISGARH NEWS

Copyright © 2013-2026 Garja Chhattisgarh News All Rights Reserved | Privacy Policy | Disclaimer | Powered by : Softbit Solution