× Popup Image
Garja Chhattisgarh News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    PM मोदी ने बुलाई हाई-लेवल मीटिंग, सचिवों के साथ विकास और प्रदर्शन पर हुई समीक्षा

    PM मोदी ने बुलाई हाई-लेवल मीटिंग, सचिवों के साथ विकास और प्रदर्शन पर हुई समीक्षा

    IMD की चेतावनी: पश्चिमी विक्षोभ का असर, गरज-चमक और भारी बारिश के लिए रहें तैयार

    IMD की चेतावनी: पश्चिमी विक्षोभ का असर, गरज-चमक और भारी बारिश के लिए रहें तैयार

    कितनी बढ़ेगी आपकी सैलरी? 338% तक बढ़ोतरी का पूरा कैलकुलेशन समझिए

    कितनी बढ़ेगी आपकी सैलरी? 338% तक बढ़ोतरी का पूरा कैलकुलेशन समझिए

    केतन केस में नया मोड़! सिया के भाई साहिल ने खोले कई अहम राज

    केतन केस में नया मोड़! सिया के भाई साहिल ने खोले कई अहम राज

    गैस सिलेंडर धारकों के लिए नया नियम लागू, 30 दिनों के भीतर निपटाएं जरूरी प्रक्रिया

    गैस सिलेंडर धारकों के लिए नया नियम लागू, 30 दिनों के भीतर निपटाएं जरूरी प्रक्रिया

  • छत्तीसगढ़
    शिक्षा के क्षेत्र में सूरजपुर की ऊँची उड़ान : राज्य के शीर्ष पाँच में जिले के तीन पीएम श्री विद्यालय

    शिक्षा के क्षेत्र में सूरजपुर की ऊँची उड़ान : राज्य के शीर्ष पाँच में जिले के तीन पीएम श्री विद्यालय

    मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत 22,495 मरीजों को मिला निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

    मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत 22,495 मरीजों को मिला निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

    छात्रावासों में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई, भृत्य और अधीक्षक निलंबित

    छात्रावासों में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई, भृत्य और अधीक्षक निलंबित

    बालोद

    बलोदा बाजार

    बलरामपुर

    बस्तर

    बेमेतरा

    बीजापुर

    बिलासपुर

    दन्तेवाड़ा

    धमतरी

    दुर्ग

    गरियाबंद

    जशपुर

    जान्जगीर-चाम्पा

    कोण्डागांव

    कोरबा

    कोरिया

    कांकेर

    कवर्धा

    महासमुन्द

    मुंगेली

    नारायणपुर

    रायगढ़

    राजनांदगांव

    रायपुर

    सूरजपुर

    सुकमा

    सरगुजा

    गोरेला पेंड्रा मरवाही

    खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

    मोहला मानपुर चौकी

    सारंगढ़-बिलाईगढ़

    मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

    सक्ति

  • संपादकीय
  • विश्व
    सिंधु जल पर बढ़ा तनाव, बिलावल भुट्टो ने भारत को दी परमाणु युद्ध की धमकी

    सिंधु जल पर बढ़ा तनाव, बिलावल भुट्टो ने भारत को दी परमाणु युद्ध की धमकी

    ब्रिटेन को मिला बड़ा झटका, प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने छोड़ी कुर्सी

    ब्रिटेन को मिला बड़ा झटका, प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने छोड़ी कुर्सी

    पाकिस्तान में ड्रोन स्ट्राइक से हड़कंप, अफगानिस्तान ने आतंकियों के कैंप किए तबाह

    पाकिस्तान में ड्रोन स्ट्राइक से हड़कंप, अफगानिस्तान ने आतंकियों के कैंप किए तबाह

    अमेरिका में बड़ा विमान हादसा: बी-52 बॉम्बर गिरा, 8 की जान गई

    अमेरिका में बड़ा विमान हादसा: बी-52 बॉम्बर गिरा, 8 की जान गई

    स्काइडाइविंग विमान हादसा: क्रैश में 12 लोगों की दर्दनाक मौत, इलाके में शोक

    स्काइडाइविंग विमान हादसा: क्रैश में 12 लोगों की दर्दनाक मौत, इलाके में शोक

  • मनोरंजन
    सोनू निगम बने नए टैलेंट के हमसफ़र, लॉन्च किया ‘आई बिलीव योर म्यूज़िक’

    सोनू निगम बने नए टैलेंट के हमसफ़र, लॉन्च किया ‘आई बिलीव योर म्यूज़िक’

    'अनकही' में दिखेगा रिश्तों का भावनात्मक सफर

    'अनकही' में दिखेगा रिश्तों का भावनात्मक सफर

    ₹90 करोड़ की दो बुगाटी टूरबिलॉन की मालकिन बनीं उर्वशी रौतेला

    ₹90 करोड़ की दो बुगाटी टूरबिलॉन की मालकिन बनीं उर्वशी रौतेला

    ‘धमाल 4’ का चटपटा सरप्राइज बना ‘चटनी’ गीत

    ‘धमाल 4’ का चटपटा सरप्राइज बना ‘चटनी’ गीत

    इतिहास रच गया उर्वशी रौतेला का लग्ज़री हैंडबैग

    इतिहास रच गया उर्वशी रौतेला का लग्ज़री हैंडबैग

  • रोजगार
    मुख्यमंत्री आईटी फेलोशिप के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 जुलाई तक बढ़ी

    मुख्यमंत्री आईटी फेलोशिप के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 जुलाई तक बढ़ी

    जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प 22 मई को आयोजित होगा

    जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प 22 मई को आयोजित होगा

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

  • राजनीति
    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

  • खेल
    गोवा में युवी का ‘नो प्लान’ वेकेशन, अभिषेक-नमन ने दिया यादों से भरा सरप्राइज

    गोवा में युवी का ‘नो प्लान’ वेकेशन, अभिषेक-नमन ने दिया यादों से भरा सरप्राइज

    भारत की शानदार जीत, विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान 64 रन से पराजित

    भारत की शानदार जीत, विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान 64 रन से पराजित

    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

  • राजधानी
    केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री ने राष्ट्रीय सम्मेलन में की छत्तीसगढ़ के मटेरियल बैंक मॉडल की सराहना

    केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री ने राष्ट्रीय सम्मेलन में की छत्तीसगढ़ के मटेरियल बैंक मॉडल की सराहना

    राज्यपाल श्री डेका ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की सौजन्य भेंट

    राज्यपाल श्री डेका ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की सौजन्य भेंट

    नक्सली पीड़ित परिवारों और शहीदों के परिजनों से मिले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

    नक्सली पीड़ित परिवारों और शहीदों के परिजनों से मिले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

    उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने बोड़ागांव में ग्रामीणों के बीच चौपाल लगाकर किया संवाद

    उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने बोड़ागांव में ग्रामीणों के बीच चौपाल लगाकर किया संवाद

    बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों, होटलों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा विशेष ऑडिट

    बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों, होटलों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा विशेष ऑडिट

  • ज्योतिष
    मिसकैरेज की चुप्पी की भारी कीमत: 7 करोड़ महिलाओं के सामने नौकरी छोड़ने की नौबत

    मिसकैरेज की चुप्पी की भारी कीमत: 7 करोड़ महिलाओं के सामने नौकरी छोड़ने की नौबत

    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

  • गैजेट्स
    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

  • संपर्क

राष्ट्रीय

Previous123456789...5556Next

भारत–अमेरिका व्यापार समझौते पर मुहर, ट्रंप ने टैरिफ 50% से घटाकर 18% किया

Posted on :03-Feb-2026
भारत–अमेरिका व्यापार समझौते पर मुहर, ट्रंप ने टैरिफ 50% से घटाकर 18% किया

नई दिल्ली : भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से चली आ रही व्यापारिक तनातनी और टैरिफ युद्ध पर आखिरकार विराम लग गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हुई सफल वार्ता के बाद एक ऐतिहासिक व्यापार समझौते की घोषणा की गई। राष्ट्रपति ट्रंप ने स्वयं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर इस बड़ी उपलब्धि की जानकारी साझा करते हुए प्रधानमंत्री मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ उनकी गहरी मित्रता और आपसी सम्मान के चलते दोनों देश तत्काल प्रभाव से एक व्यापक व्यापार समझौते पर सहमत हो गए हैं।

इस समझौते का सबसे बड़ा और तात्कालिक लाभ भारत को टैरिफ में बड़ी कटौती के रूप में मिला है। राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत पर लागू अमेरिकी टैरिफ को घटाकर अब मात्र 18 प्रतिशत करने का ऐलान किया है। टैरिफ के आंकड़ों को लेकर बने असमंजस को दूर करते हुए भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने स्पष्ट किया कि यद्यपि पूर्व में भारत पर 50 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने की चर्चा थी, लेकिन अब अंतिम निर्णय के अनुसार यह केवल 18 प्रतिशत ही रहेगा।

उन्होंने बताया कि कागजी कार्रवाई और तकनीकी प्रक्रियाओं में थोड़ा समय लग सकता है, परंतु भारत के लिए अंतिम नंबर 18 प्रतिशत ही तय किया गया है। राष्ट्रपति ट्रंप ने अपनी पोस्ट में संकेत दिया कि इस कटौती के बदले भारत भी अमेरिकी वस्तुओं पर अपने टैरिफ को शून्य करने की दिशा में तेजी से कदम उठाएगा। इस कदम से दोनों देशों की अर्थव्यवस्थाओं को नई गति मिलने की उम्मीद है और बाय अमेरिकन पॉलिसी के विस्तार के तहत भारत आने वाले समय में अमेरिका से लगभग 500 अरब डॉलर की ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, कृषि उत्पाद और कोयला खरीदने की दिशा में आगे बढ़ेगा।

इस समझौते का एक अत्यंत महत्वपूर्ण पहलू ऊर्जा और वैश्विक सुरक्षा से जुड़ा है। राष्ट्रपति ट्रंप और राजदूत गोर दोनों ने रूसी तेल की खरीद का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। राष्ट्रपति ने दावा किया कि समझौते के ट्रिगर पॉइंट के रूप में भारत रूस से अपने तेल आयात को कम करेगा और इसके विकल्प के रूप में अमेरिका तथा संभवतः वेनेजुएला से अधिक तेल और गैस की खरीद करेगा। उल्लेखनीय है कि ट्रंप प्रशासन ने हाल ही में वेनेजुएला के तेल क्षेत्र पर अपना नियंत्रण बढ़ाया है, जिसे वे अब भारत जैसे बड़े बाजार की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए इस्तेमाल करना चाहते हैं। यह बदलाव न केवल व्यापारिक है, बल्कि भू-राजनीतिक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस समझौते का स्वागत करते हुए इसे भारत की 140 करोड़ जनता की जीत बताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर राष्ट्रपति ट्रंप का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मेड इन इंडिया उत्पादों पर टैरिफ कम होने से भारतीय उद्यमियों और निर्यातकों के लिए अपार अवसर खुलेंगे। प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि जब दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाएं और सबसे बड़े लोकतंत्र एक साथ मिलकर काम करते हैं, तो इसके परिणाम वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए लाभकारी होते हैं। उन्होंने राष्ट्रपति ट्रंप के नेतृत्व की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि यह साझेदारी भविष्य में नई ऊंचाइयों को छुएगी। यह समझौता न केवल आर्थिक हितों की रक्षा करता है, बल्कि उभरती वैश्विक परिस्थितियों में भारत और अमेरिका के रणनीतिक संबंधों को एक नए और मजबूत धरातल पर ले जाने का कार्य करेगा।(एजेंसी)

Read More

संसद के बजट सत्र का आगाज़: पीएम बोले– रिफॉर्म से परफॉर्म, परफॉर्म से ट्रांसफॉर्म, युवाओं पर फोकस

Posted on :29-Jan-2026
संसद के बजट सत्र का आगाज़: पीएम बोले– रिफॉर्म से परफॉर्म, परफॉर्म से ट्रांसफॉर्म, युवाओं पर फोकस

नई दिल्ली : संसद का बहुप्रतीक्षित बजट सत्र गुरुवार से शुरू हो गया। सत्र के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद परिसर में मीडिया को संबोधित करते हुए देश के विकास और भविष्य की योजनाओं का खाका खींचा। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार की नीति रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म (सुधार, प्रदर्शन और परिवर्तन) पर आधारित है और इसी दिशा में रिफॉर्म एक्सप्रेस तेजी से आगे बढ़ रही है।

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अभिभाषण का जिक्र करते हुए कहा कि राष्ट्रपति ने सांसदों के सामने जो अपेक्षाएं रखी हैं, वे अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी सांसद इन अपेक्षाओं को गंभीरता से लेंगे और सदन की कार्यवाही में सकारात्मक योगदान देंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि 2026 के प्रारंभ में राष्ट्रपति द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलकर देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का यह एक बड़ा अवसर है।

वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती धमक प्रधानमंत्री ने भारत की बढ़ती वैश्विक साख पर जोर देते हुए कहा कि आज का आत्मविश्वास से भरा भारत दुनिया के लिए आशा की किरण और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। उन्होंने विशेष रूप से भारत और यूरोपीय संघ के बीच हुए मुक्त व्यापार समझौते का उल्लेख किया। उन्होंने इसे भारतीय युवाओं, किसानों और मछुआरों के लिए स्वर्णिम अवसर बताया। पीएम ने कहा कि 27 यूरोपीय देशों का विशाल बाजार अब भारतीय उत्पादों के लिए खुल गया है, जो युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की गारंटी है।

गुणवत्ता और प्रतिस्पर्धा पर जोर प्रधानमंत्री ने देश के उत्पादकों और सर्विस सेक्टर के लोगों से अपील की कि वे इस वैश्विक अवसर का पूरा लाभ उठाएं। उन्होंने कहा, अब जब भारत-यूरोपीय संघ का बाजार खुल गया है, तो हमें केवल हाथ पर हाथ धरकर नहीं बैठना चाहिए। हमें अंतरराष्ट्रीय मानकों की उत्तम गुणवत्ता वाले सामान के साथ बाजार में उतरना होगा ताकि हमारे उत्पाद प्रतिस्पर्धी कीमतों पर दुनिया भर में अपनी पहचान बना सकें।

व्यवधान नहीं, समाधान का समय विपक्ष और संसद की कार्यप्रणाली पर बात करते हुए प्रधानमंत्री ने एक महत्वपूर्ण संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आज का समय व्यवधान पैदा करने का नहीं, बल्कि समाधान खोजने का है। उन्होंने सांसदों से आग्रह किया कि वे अपनी भूमिका को आलोचनाओं तक सीमित न रखकर समाधान ढूंढने और उन्हें धरातल पर उतारने में लगाएं। प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार ने हमेशा लास्ट माइल डिलीवरी यानी अंतिम छोर तक लाभ पहुंचाने पर बल दिया है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि योजनाओं को केवल फाइलों तक सीमित रखना उनका उद्देश्य नहीं है, बल्कि उन्हें लोगों के जीवन (लाइफ) तक पहुंचाना ही असली सफलता है। अगली पीढ़ी के सुधारों की तैयारी प्रधानमंत्री मोदी ने भविष्य की योजनाओं का संकेत देते हुए कहा कि सरकार नेक्स्ट जेनरेशन रिफॉर्म (अगली पीढ़ी के सुधारों) की दिशा में आगे बढ़ रही है। बजट के प्रति देश की उत्सुकता को स्वाभाविक बताते हुए उन्होंने भरोसा दिलाया कि रिफॉर्म एक्सप्रेस की यह गति रुकने वाली नहीं है। उन्होंने इस प्रक्रिया में सहयोग देने वाले सभी सांसदों का आभार भी व्यक्त किया। कुल मिलाकर, प्रधानमंत्री के संबोधन ने यह साफ कर दिया कि बजट सत्र के दौरान सरकार का मुख्य फोकस आर्थिक विकास, वैश्विक व्यापार और आम आदमी के जीवन स्तर को सुधारने वाले बड़े नीतिगत फैसलों पर रहने वाला है।(एजेंसी)

Read More

अजीत पवार का विमान लैंडिंग के समय हुआ क्षतिग्रस्त, उपमुख्यमंत्री पवार सहित 6 की मौत

Posted on :28-Jan-2026
अजीत पवार का विमान लैंडिंग के समय हुआ क्षतिग्रस्त, उपमुख्यमंत्री पवार सहित 6 की मौत

बारामती : महाराष्ट्र के बारामती से एक बेहद हृदयविदारक खबर सामने आई है। राज्य के उपमुख्यमंत्री और कद्दावर नेता अजीत पवार का बुधवार सुबह उनके गृह क्षेत्र बारामती में एक विमान दुर्घटना में निधन हो गया। इस दर्दनाक हादसे में विमान में सवार पायलट समेत सभी छह लोगों की जान जाने की खबर है।यह दुर्घटना उस समय हुई जब अजीत पवार अपने सहयोगियों के साथ मुंबई से बारामती पहुंच रहे थे।

जानकारी के अनुसार, चार्टर विमान ने सुबह 8 से 9 बजे के बीच मुंबई से उड़ान भरी थी। बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त विमान अचानक अपना नियंत्रण खो बैठा और क्रैश हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा इतना भयानक था कि गिरते ही विमान आग का गोला बन गया और आसमान में धुएं के ऊंचे गुब्बारे दिखाई देने लगे।

हादसे के तुरंत बाद मौके पर राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। शुरुआत में यह जानकारी आई थी कि अजीत पवार गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें तत्काल बारामती के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ डॉक्टरों की एक विशेष टीम उनके उपचार में जुटी थी। हालांकि, कुछ ही समय बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इस खबर ने पूरे राज्य और राजनीतिक गलियारों को स्तब्ध कर दिया है।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, बारामती में उस समय मौसम खराब था या विमान में कोई तकनीकी खराबी आई थी, इसकी आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है। शुरुआती रिपोर्टों में भारी बारिश को भी हादसे की एक संभावित वजह माना जा रहा है। अजीत पवार बारामती से ही विधायक थे और यह पूरा क्षेत्र पवार परिवार का गढ़ माना जाता है। वह आज बारामती में जिला परिषद चुनावों के सिलसिले में आयोजित कई जनसभाओं और कार्यक्रमों में शिरकत करने वाले थे।

इस दुखद सूचना के मिलते ही पवार परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। उनकी बहन और सांसद सुप्रिया सुले तुरंत बारामती के लिए रवाना हो गईं, जबकि परिवार के अन्य सदस्य भी दिल्ली और अन्य स्थानों से बारामती पहुंच रहे हैं। स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां घटना स्थल पर मौजूद हैं और मलबे को हटाने के साथ-साथ हादसे के कारणों की गहन जांच की जा रही है। अजीत पवार महाराष्ट्र की राजनीति का एक बड़ा चेहरा थे।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) में विभाजन के बाद वह राज्य की सत्ता में उपमुख्यमंत्री की भूमिका निभा रहे थे। शरद पवार के भतीजे अजीत पवार अपनी प्रशासनिक पकड़ और कड़क मिजाज के लिए जाने जाते थे। उनके निधन से महाराष्ट्र ने एक अनुभवी नेतृत्व खो दिया है। फिलहाल पूरे बारामती क्षेत्र में सन्नाटा पसरा है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।(एजेंसी)

 

Read More

PM मोदी बोले– ग्लोबल ऑर्डर में उथल-पुथल के बीच भारत–EU ट्रेड डील से खुलेगा नया अध्याय

Posted on :27-Jan-2026
PM मोदी बोले– ग्लोबल ऑर्डर में उथल-पुथल के बीच भारत–EU ट्रेड डील से खुलेगा नया अध्याय

PM Modi on India EU Trade Deal : भारत और यूरोपीय यूनियन के बीच आज यानी मंगलवार को ऐतिहासिक ट्रेड डील हो गई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत-ईयू ट्रेड डील को खूब सराहा और मंगलवार को कहा कि दुनिया के दो सबसे बड़े लोकतंत्र अपने रिश्ते में निर्णायक अध्याय जोड़ रहे हैं. उन्होंने भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते को भारत का अब तक का सबसे बड़ा व्यापार समझौता बताया. उन्होंने कहा कि ग्लोबल ऑर्डर में बड़ी उथल पुथल है. भारत और ईयू की साझेदारी से स्थिरता मिलेगी. आज नए युग की शुरुआत हो रही है.

प्रधानमंत्री मोदी ने इस समझौते के हस्ताक्षर को नई दिल्ली और 27 देशों के समूह के बीच आर्थिक सहयोग के लिए एक परिवर्तनकारी क्षण बताया. भारत-ईयू ट्रेड डील पर साइन होने के बाद पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि आज भारत ने अपने इतिहास का सबसे बड़ा मुक्त व्यापार समझौता पूरा किया है. 27 जनवरी को भारत ने 27 यूरोपीय देशों के साथ यह एफटीए साइन किया. इससे निवेश बढ़ेगा, नए नवाचार साझेदारी बनेंगी और वैश्विक स्तर पर सप्लाई चेन मजबूत होंगी. बता दें कि यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा मौजूद इस दौरान मौजूद थे.

यह ट्रेड डील साझा समृद्धि का ब्लूप्रिंट

पीएम मोदी ने कहा कि यह सिर्फ व्यापार समझौता नहीं है, बल्कि साझा समृद्धि का ब्लूप्रिंट है. रिश्तों में तेजी का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने बताया कि ईयू नेताओं ने पहली बार भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में हिस्सा लिया.  उन्होंने आगे कहा, ‘कल एक ऐतिहासिक क्षण था जब पहली बार यूरोपीय संघ के नेता भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि बने. आज एक और ऐसा ही क्षण है, जब दो प्रमुख लोकतांत्रिक शक्तियां अपने रिश्ते में निर्णायक अध्याय जोड़ रही हैं.’

पीएम मोदी ने कोस्टा की तारीफ में क्या कहा?

अपने समकक्षों का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘भारत में अपने दो करीबी मित्रों, राष्ट्रपति कोस्टा और राष्ट्रपति वॉन डेर लेयेन का स्वागत करना खुशी की बात है.’ उन्होंने कहा कि कोस्टा को उनके सरल जीवन और सामाजिक प्रतिबद्धता के लिए ‘लिस्बन की गांधी’ कहा जाता है. वॉन डेर लेयेन की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि वह यूरोपीय आयोग की पहली महिला अध्यक्ष बनीं, जो दुनिया के लिए प्रेरणा हैं.

पीएम मोदी ने भारत-ईयू संबंधों की गहराई को रेखांकित करते हुए कहा कि द्विपक्षीय व्यापार लगभग 180 अरब डॉलर तक पहुंच गया है, जिसमें रणनीतिक तकनीक, स्वच्छ ऊर्जा और डिजिटल गवर्नेंस में सहयोग शामिल है. एफटीए के घरेलू प्रभाव पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि किसानों और एमएसएमई को फायदा होगा, मैन्युफैक्चरिंग में नए अवसर मिलेंगे, निवेश को बढ़ावा मिलेगा और नवाचार साझेदारी बनेंगी. वैश्विक स्तर पर सप्लाई चेन मजबूत होंगी.

पीएम मोदी ने क्या-क्या कहा?

प्रधानमंत्री मोदी ने व्यापार समझौते को व्यापक रणनीतिक समझौतों से भी जोड़ा, जिसमें रक्षा, सुरक्षा और गतिशीलता के लिए व्यापक ढांचा शामिल है. उन्होंने कहा , ‘रक्षा वह आधार है जो हमारे रिश्ते को नया आकार दे रहा है. आतंकवाद-रोधी, समुद्री और साइबर सुरक्षा सहयोग मजबूत होगा. हमारी रक्षा कंपनियां सह-उत्पादन और सह-विकास के लिए नए अवसर तलाशेंगी.’

ईयू नेताओं के साथ वैश्विक मुद्दों पर चर्चा का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यूक्रेन, पश्चिम एशिया और इंडो-पैसिफिक पर बातचीत हुई, और दोहराया कि बहुपक्षीयता और अंतरराष्ट्रीय मानदंडों का सम्मान हमारी साझा प्राथमिकता है. उन्होंने भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारे का भी उल्लेख किया, जो भविष्य की कनेक्टिविटी और व्यापार के लिए महत्वपूर्ण है.

समझौते के पूरा होने की घोषणा राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित 16वें भारत-ईयू शिखर सम्मेलन में की गई, जिसकी मेजबानी प्रधानमंत्री मोदी ने की, जिसमें वॉन डेर लेयेन और कोस्टा मौजूद थे. वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने कहा कि यह समझौता संतुलित और भविष्य की ओर देखने वाला है, और कानूनी प्रक्रिया के बाद लगभग छह महीने में औपचारिक हस्ताक्षर होंगे, जिसके बाद यह समझौता अगले साल लागू होने की उम्मीद है. शिखर सम्मेलन का उद्देश्य व्यापार, सुरक्षा और रक्षा, स्वच्छ परिवर्तन और लोगों के बीच सहयोग के क्षेत्र में भारत-ईयू रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाना था.

पीएम मोदी के भाषण की खास बातें

  1. आज ऐतिहासिक अवसर है. विश्व की दो बड़ी लोकतंत्रिक शक्तियां अपने संबंध में निर्णायक अध्याय जोड़ रही हैं.
  2. हमारे बीच 180 बिलियन डॉलर का व्यापार है.
  3. आज भारत ने अपने इतिहास का सबसे बड़ा FTA संपन्न किया है.
  4. ऐतिहासिक समझौता किसानों, छोटे उद्योगों को यूरोपीय मार्केट तक पहुंच आसान बनाएगा.
  5. भारत और ईयू FTA निवेश को बढ़ाएगा.
  6. भारत और ईयू के बीच सिर्फ FTA ट्रेड एग्रीमेंट नहीं बल्कि साझा समृद्धि का ब्लूप्रिंट है.
  7. रक्षा और सुरक्षा सहयोग को साझेदारी को औपचारिक रूप हमने दिया है.
  8. ग्लोबल ऑर्डर में बड़ी उथल पुथल है, भारत और ईयू की साझेदारी से स्थिरता मिलेगी.
  9. आज नए युग की शुरुआत है.
  10. यूक्रेन और पश्चिम एशिया पर हमने चर्चा की.
  11. बहुपक्षवाद और अंतर्राष्ट्रीय नॉर्म्स हमारी साझा प्राथमिकता है.
  12. यहीं से दिशा बदली,. यहीं से एक नया युग शुरू हुआ, आज भारत की और यूरोपियन यूनियन की ये ऐतिहासिक समीट वही क्षण है.
  13. FTA से मैन्युफैक्चरिंग को भी बूस्ट मिलेगा.
  14. काउंटर टेररिज्म और साइबर सिक्योरिटी में सहयोग बढ़ेगा.(एजेंसी)
Read More

मौसम लेगा करवट: दोपहर की गर्मी के बीच बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

Posted on :27-Jan-2026
मौसम लेगा करवट: दोपहर की गर्मी के बीच बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

नई दिल्ली : दिल्ली में मौसम का मिजाज फिर बिगड़ा, येलो अलर्ट के साथ बारिश, आंधी और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से ठंड बढ़ेगी और तापमान में उतार चढ़ाव बना रहेगा। देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर मौसम ने करवट बदल लिया है। तापमान में हल्की गिरावट आई ही थी कि बादलों ने एक बार फिर पहरा डाल दिया है। दिल्ली एनसीआर में बीते 2 दिनों से सुबह हल्की धूप निकल रही है, लेकिन इससे ठंड में कोई राहत नहीं मिल रही है।

लगातार पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण ठंडी और बर्फीली हवाएं दिल्ली एनसीआर की ओर बढ़ रही हैं। ये हवाएं करीब 19 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं, जिससे रात और दिन दोनों के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। दिन का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है और लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मंगलवार को दिल्ली एनसीआर का मौसम एक बार फिर बिगड़ने वाला है।

इसी को देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इस अलर्ट के तहत बारिश और आंधी तूफान की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग का कहना है कि 23 जनवरी के बाद आज फिर दिल्ली एनसीआर में बारिश और तेज हवाओं की संभावना है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और मौसम से जुड़ी सलाहों का पालन करने की जरूरत है।(एजेंसी)

Read More

जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी का कहर: 50 से ज्यादा उड़ानें रद्द, हाईवे ठप

Posted on :27-Jan-2026
जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी का कहर: 50 से ज्यादा उड़ानें रद्द, हाईवे ठप

-गणतंत्र दिवस पर छुट्टी बिताने गए सैकड़ों पर्यटक कश्मीर में फंसे

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर में फिर भारी बर्फबारी शुरु हो गई है। कश्मीर के कुपवाड़ा और पुलवामा समेत घाटी के अन्य इलाकों में स्नोफॉल का क्रम जारी है। भारी बर्फबारी के बीच सड़कें भी ब्लॉक कर दी गई। वहीं, श्रीनगर एयरपोर्ट से भी उड़ानें रद कर दी गई हैं। इस बाबत अधिकारियों ने बताया कि कश्मीर में बर्फबारी से मंगलवार को श्रीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से आने-जाने वाली कई उड़ानें रद कर दी गईं हैं। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के एक अधिकारी ने कहा कि खराब मौसम और श्रीनगर एयरपोर्ट पर लगातार बर्फबारी के कारण एयरलाइंस ने आज कुछ उड़ानें रद्द कर दी हैं। अब तक कुल 50 उड़ानें 25 आने वाली और 25 जाने वाली, रद की जा चुकी हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबकि उड़ानों के रद्द होने से सैकड़ों पर्यटक कश्मीर में फंस गए हैं, जो वीकेंड और गणतंत्र दिवस की छुट्टी बिताने के बाद घाटी से लौटने वाले थे। अधिकारियों ने बताया कि नवयुग टनल और उसके आसपास ताजा बर्फबारी के कारण मंगलवार को रणनीतिक जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे ट्रैफिक के लिए बंद रहा। एक सीनियर ट्रैफिक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अगले आदेश तक जम्मू से श्रीनगर या श्रीनगर से जम्मू की ओर किसी भी गाड़ी को जाने की इजाज़त नहीं होगी। अधिकारी ने बताया एनएच-44 के अलावा, खराब मौसम और फिसलन भरी स्थितियों के कारण मुगल रोड, एसएसजी रोड और सिंथन रोड भी ट्रैफिक के लिए बंद हैं।

जम्मू-कश्मीर में आज फिर से बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया था। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने बताया था कि सोमवार की देर शाम से अगले दिन मंगलवार तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। इसमें बादलों के गरजने और बिजली चमकने के साथ 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन और पहाड़ों से पत्थर गिरने का खतरा रहेगा। एक अधिकारी ने कहा कि श्रीनगर हवाई अड्डे पर प्रतिकूल मौसम की स्थिति और लगातार बर्फबारी को देखते हुए एयरलाइंस ने आज कुछ उड़ानें रद्द कर दी हैं। अब तक कुल 16 उड़ानें रद्द हो चुकी हैं।

उड़ानों के रद्द होने से सैकड़ों पर्यटक कश्मीर में फंसे हैं, जो सप्ताहांत और गणतंत्र दिवस की छुट्टियां घाटी में बिताने के बाद लौटने वाले थे। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों तक घाटी में इसी तरह की स्थिति बने रहने की संभावना जताई है। ऐसे में हवाई सेवाओं के साथ-साथ श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी यातायात बाधित होने की आशंका है।(एजेंसी)

Read More

भारतीय चुनावी प्रयोग का असर, अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लागू होगा SIR

Posted on :24-Jan-2026
भारतीय चुनावी प्रयोग का असर, अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लागू होगा SIR

नई दिल्ली : लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को और अधिक पारदर्शी और सटीक बनाने की दिशा में भारत के चुनावी नवाचारों ने वैश्विक स्तर पर अपनी छाप छोड़ी है। अब मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का कार्य केवल भारत तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि दुनिया के अधिकांश लोकतांत्रिक देशों के चुनाव प्रबंधन निकायों (ईएमबी) ने भी अपने यहां मतदाता सूची के शुद्धीकरण के लिए इसी पद्धति को अपनाने पर बल दिया है।

भारत मंडपम में आयोजित ‘लोकतंत्र और चुनाव प्रबंधन’पर तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन (आईआईसीडीईएम-2026) के समापन पर यह महत्वपूर्ण सहमति बनी। इस सम्मेलन में 42 देशों के चुनाव प्रबंधन निकायों और 27 देशों के मिशन प्रमुखों ने भाग लिया। सभी प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से अपने देशों में मतदाता सूची को त्रुटिहीन बनाने और हर मतदाता को फोटो पहचान पत्र उपलब्ध कराने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की। सम्मेलन के अंतिम दिन ‘दिल्ली घोषणा 2026’ को साझा किया गया।

भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने घोषणा पत्र के पांच प्रमुख स्तंभों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सभी प्रतिभागी देश अब पांच क्षेत्रों में मिलकर काम करेंगे- मतदाता सूची की शुद्धता, चुनाव संचालन, अनुसंधान एवं प्रकाशन, प्रौद्योगिकी का उन्नत उपयोग और प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने स्पष्ट किया कि कानून के अनुसार तैयार की गई एक शुद्ध मतदाता सूची ही किसी भी लोकतंत्र की असली नींव होती है। उन्होंने जोर दिया कि चुनाव प्रबंधन निकायों को पारदर्शी चुनावों के लिए सभी मतदाताओं को फोटो पहचान पत्र प्रदान करने का निरंतर प्रयास करना चाहिए।

सम्मेलन के दौरान भारत के अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र और चुनाव प्रबंधन संस्थान (आईआईसीडीईएम) द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण तकनीक पर विस्तार से चर्चा की गई। विभिन्न सत्रों में यह उभरकर आया कि भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा अपनाई जाने वाली यह प्रक्रिया फर्जी मतदाताओं को हटाने और पात्र नागरिकों को जोड़ने में अत्यंत प्रभावी है। इस वैश्विक महाकुंभ में शैक्षणिक संस्थानों और मुख्य निर्वाचन अधिकारियों सहित लगभग 1,000 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। सम्मेलन की सफलता को देखते हुए सभी देशों ने अपनी प्रगति की समय-समय पर समीक्षा करने का संकल्प लिया है। इसी कड़ी में, 3 से 5 दिसंबर 2026 को नई दिल्ली में दोबारा मिलने का प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया। यह सम्मेलन इस बात का प्रमाण है कि चुनावी शुद्धता के भारतीय मॉडल को अब वैश्विक मानक के रूप में देखा जा रहा है।(एजेंसी)

Read More

सबरीमाला चोरी कांड में बड़ा एक्शन: ईडी की 3 राज्यों में 21 ठिकानों पर छापेमारी

Posted on :20-Jan-2026
सबरीमाला चोरी कांड में बड़ा एक्शन: ईडी की 3 राज्यों में 21 ठिकानों पर छापेमारी

तिरुवनंतपुरम : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आज मंगलवार को सबरीमाला मंदिर से जुड़े सोने की चोरी के मामले में अपनी जांच का दायरा बढ़ाते हुए केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में एक साथ बड़ी कार्रवाई की है। कथित मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से की जा रही इस जांच के तहत तीनों राज्यों में कुल 21 स्थानों पर छापेमारी की गई। यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब केरल उच्च न्यायालय की देखरेख में गठित एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) पहले से ही इस मामले की आपराधिक जांच कर रही है।

इस हाई-प्रोफाइल मामले में एसआईटी अब तक 13 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है, जो वर्तमान में न्यायिक हिरासत में हैं। ईडी की ताजा छापेमारी का मुख्य उद्देश्य अपराध से अर्जित धन के लेन-देन और संपत्ति छिपाने के सुराग ढूंढना है। जांच एजेंसी ने इस संबंध में एक एनफोर्समेंट केस इन्फॉर्मेशन रिपोर्ट (ईसीआईआर) दर्ज की है।

मंगलवार सुबह शुरू हुई इस तलाशी अभियान के केंद्र में मुख्य आरोपी और उनसे जुड़े संदिग्ध रहे। ईडी के अधिकारियों ने मुख्य आरोपी उन्नीकृष्णन पोट्टी, सीपीआई(एम) नेता मुरारी बाबू, ए पद्मकुमार और एन वासु के ठिकानों पर सघन तलाशी ली। इसके अलावा, जांच की आंच अन्य राज्यों तक भी पहुँची, जहाँ बेल्लारी के स्वर्ण व्यापारी गोवर्धन और चेन्नई स्थित स्मार्ट क्रिएशंस के सीईओ पंकज भंडारी से जुड़े परिसरों को खंगाला गया।

इन पर मंदिर की स्वर्ण प्लेटों को पिघलाने और अवैध रूप से ठिकाने लगाने में मदद करने का गंभीर आरोप है। राजधानी तिरुवनंतपुरम में स्थित त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड के मुख्यालय में भी ईडी की टीमों ने दस्तावेजों की जांच की। इसके साथ ही किलिमानूर, बेंगलुरु के श्रीरामपुरा, कोट्टायम, पेटा और अरनमुला में स्थित आरोपियों के निजी आवासों पर भी छापेमारी की खबरें हैं। हालांकि, सूत्रों ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल तांत्रिक कंटारार राजीव के आवास पर कोई तलाशी नहीं ली गई है।

जांच दल विशेष रूप से फंड के स्रोत और पैसे के हस्तांतरण के तरीकों पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, यदि जांच के दौरान आय से अधिक या अवैध संपत्ति का पता चलता है, तो उसे कुर्क (अटैच) करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस पूरी कार्यवाही का नेतृत्व ईडी की कोच्चि यूनिट के अतिरिक्त निदेशक राकेश कुमार कर रहे हैं। दूसरी ओर, कानूनी मोर्चे पर भी गतिविधियां तेज हो गई हैं। केरल उच्च न्यायालय ने मंगलवार को एसआईटी को निर्देश दिया कि वह सबरीमाला मंदिर परिसर के भीतर अपनी जांच आगे बढ़ाए। इस निर्देश का उद्देश्य चोरी के पीछे की गहरी साजिश और अपराधियों के काम करने के तरीके (मोडस ऑपरेंडी) का पर्दाफाश करना है। वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर मंदिर और उसके आसपास के क्षेत्रों से सबूत जुटाने का काम युद्ध स्तर पर जारी है।(एजेंसी)

Read More

नितिन नबीन बने भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष, मंच से पीएम मोदी ने कहा— अब आदेश मेरे बॉस का

Posted on :20-Jan-2026
नितिन नबीन बने भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष, मंच से पीएम मोदी ने कहा— अब आदेश मेरे बॉस का

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल गया है। वरिष्ठ नेता नितिन नबीन ने औपचारिक रूप से पार्टी की कमान संभाल ली है। भाजपा के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी डॉ. के. लक्ष्मण ने उनके नाम की घोषणा की। इसके साथ ही नितिन नबीन भारतीय जनता पार्टी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए। इस अवसर पर पार्टी मुख्यालय में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की मौजूदगी रही।

नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई देते हुए कहा, कि भाजपा का संगठनात्मक सफर प्रेरणादायक रहा है। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा, कि मैं एक कार्यकर्ता हूं और नितिन नबीन अब मेरे ‘बॉस’ हैं। उन्होंने कहा, भाजपा ने शून्य से शुरू कर शिखर तक की यात्रा तय की है। आज पार्टी नए दौर में प्रवेश कर रही है और मुझे विश्वास है कि नितिन नबीन के नेतृत्व में भाजपा नए शिखर की ओर आगे बढ़ेगी। प्रधानमंत्री ने उन्हें ‘नवीन अध्यक्ष’ बताते हुए उनके अनुभव, ऊर्जा और संगठनात्मक क्षमता की सराहना की।

इससे पहले भारतीय जनता पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नितिन नबीन ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में औपचारिक रूप से पदभार संभाल लिया। इसके साथ ही वे भाजपा के इतिहास में इस पद को संभालने वाले सबसे कम उम्र के नेता बन गए। पार्टी मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी तथा भाजपा के ‘संगठन पर्व’ के राष्ट्रीय रिटर्निंग ऑफिसर डॉ. के. लक्ष्मण मंच पर मौजूद रहे।

इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा, कि भाजपा में संगठनात्मक प्रक्रिया पूरी तरह लोकतांत्रिक और संविधान की भावना के अनुरूप रही है। उन्होंने कहा, विश्व की सबसे बड़ी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर नितिन नबीन को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। बीते कई महीनों से संगठन पर्व के तहत पार्टी की छोटी इकाई से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन तक की प्रक्रिया लोकतांत्रिक तरीके से चली। आज उसका विधिवत समापन हुआ है। यह आयोजन भाजपा की लोकतांत्रिक आस्था, संगठनात्मक अनुशासन और कार्यकर्ता-केंद्रित सोच का प्रतीक है। यहां पीएम मोदी ने कार्यकर्ता की भूमिका को सर्वोपरि बताते हुए कहा कि भाजपा में संगठन और कार्यकर्ता दोनों को समान महत्व दिया जाता है।

उन्होंने कहा, लोग मुझे प्रधानमंत्री के रूप में देखते हैं, लेकिन मेरे जीवन का सबसे बड़ा गर्व यह है कि मैं भाजपा का कार्यकर्ता हूं। जब पार्टी के विषय आते हैं तो मैं एक कार्यकर्ता हूं और नितिन नबीन मेरे ‘बॉस’ हैं। इस टिप्पणी पर कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं ने जमकर तालियां बजाईं। पीएम मोदी ने भाजपा के संगठनात्मक सफर की बात भी विस्तार से रखी। उन्होंने कहा, अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी के नेतृत्व में पार्टी ने शून्य से शिखर तक की यात्रा तय की। इसके बाद वेंकैया नायडू, नितिन गडकरी, राजनाथ सिंह, अमित शाह और जे.पी. नड्डा जैसे अध्यक्षों के नेतृत्व में पार्टी ने लगातार विस्तार किया और देश के अधिकांश हिस्सों में अपनी सरकार बनाई। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी के अगले 25 वर्ष भारत के लिए निर्णायक होंगे। यह वह कालखंड है जब विकसित भारत का निर्माण होना है। इस महत्वपूर्ण दौर की शुरुआत में नितिन नबीन भाजपा की विरासत को आगे बढ़ाएंगे। वे मिलेनियल पीढ़ी के प्रतिनिधि हैं, जिन्होंने देश में बड़े सामाजिक, आर्थिक और तकनीकी बदलाव देखे हैं।

इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने अपने संबोधन में 2024 लोकसभा चुनावों के बाद की राजनीतिक परिस्थितियों, हरियाणा, महाराष्ट्र और दिल्ली में भाजपा की चुनावी सफलताओं का उल्लेख करते हुए कार्यकर्ताओं की भूमिका की सराहना की। उन्होंने नितिन नबीन को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में भाजपा संगठन और अधिक सशक्त होगा।(एजेंसी)

Read More

इतिहास रचती जीत: मुंबई, पुणे, नागपुर में बीजेपी की लहर, किसे मिलेगा क्रेडिट

Posted on :16-Jan-2026
इतिहास रचती जीत: मुंबई, पुणे, नागपुर में बीजेपी की लहर, किसे मिलेगा क्रेडिट

मुंबई : महाराष्ट्र के निकाय चुनाव में भाजपा की प्रचंड लहर देखने को मिल रही है। देश के सबसे अमीर नगर निकाय बीएमसी में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, जहां अब तक शिवसेना का दबदबा रहा करता था। 227 सीटों में से 158 के अब तक रुझान आए हैं और भाजपा अकेले ही 65 पर आगे। उसकी सहयोगी एकनाथ शिंदे की शिवसेना 18 पर आगे है, जबकि उद्धव सेना 52 पर आगे है। यह रुझान यदि नतीजों में बदले तो भाजपा की यह विक्ट्री ऐसी होगी कि हिस्ट्री रच दी जाएगी। ऐसा पहली बार होगा, जब बीएमसी में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी होगी। यहां की सत्ता में सबसे आगे रहने का उसका पुराना सपना रहा है, जो अब पूरा होता दिख रहा है।

इसी तरह नागपुर की बात करें को यहां भी भाजपा बेहद मजबूत होकर उभरी है। जिले के 151 वार्डों में से 94 पर अकेले भाजपा ही आगे है। अब तक 129 सीटों के ही रुझान सामने आए हैं। इसलिए माना जा रहा है कि कुल 151 सीटों के रुझान आने तक भाजपा अपने ही दम पर सेंचुरी लगा सकती है। वहीं भाजपा की सहयोगी एकनाथ शिंदे की शिवसेना को अब तक 2 सीटों पर ही बढ़त मिली है। आरएसएस के मुख्यालय वाले इस शहर में भाजपा के मुकाबले कोई दूर-दूर तक नहीं है और दूसरे नंबर वाली कांग्रेस महज 31 सीटों पर ही आगे है। इस तरह बीएमसी में ठाकरे परिवार का वर्चस्व खत्म होता दिख रहा है तो वहीं पुणे, नागपुर समेत कई शहरों में भाजपा का जलवा रहेगा।

ब्रांड फडणवीस होगा और मजबूत, गठबंधन में भी बढ़ेगी पावर

ऐसा ही हाल पुणे का भी है। पुणे में भाजपा फिलहाल 47 सीटों पर आगे है। उसके अलावा अन्य सभी दल मिलकर भी 22 सीटों पर ही आगे हैं। इस तरह अजित पवार और शरद पवार मिलकर भी भाजपा के आगे पस्त हैं। भाजपा की यह विक्ट्री हिस्ट्री रचने वाली है। यह जीत सीएम देवेंद्र फडणवीस का कद पार्टी में बढ़ा देगी। इसके अलावा गठबंधन के अंदर भी वह और मजबूत हो जाएंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि अजित पवार अलग लड़कर पराजित हो रहे हैं। इसके अलावा एकनाथ शिंदे की शिवसेना की रफ्तार भी सुस्त है। साफ है कि देवेंद्र फडणवीस का कद इससे बढ़ेगा और उनका ब्रांड मजबूत होगा।

ठाकरे ब्रदर्स हारते दिख रहे हैं अस्तित्व की लड़ाई, वर्चस्व पहले ही खत्म

यह चुनाव ठाकरे ब्रदर्स के लिए अस्तित्व के लिए संघर्ष वाला था, जिस लड़ाई को वह हारते दिख रहे हैं। अब आने वाले चुनावों में उद्धव सेना के लिए और मुश्किल होगा। ठाकरे परिवार की पावर पूरे महाराष्ट्र में कभी नहीं रही। लेकिन कुछ इलाकों में वह हमेशा मजबूत थी और इनमें मुंबई तो उसका गढ़ था। अब यहां की हार उसे गहरा दर्द देने वाली है।(एजेंसी)

Read More

दिल्ली में कड़ाके की ठंड का कहर, तापमान लुढ़ककर 4 डिग्री पर पहुंचा

Posted on :16-Jan-2026
दिल्ली में कड़ाके की ठंड का कहर, तापमान लुढ़ककर 4 डिग्री पर पहुंचा

- दिल्ली और आसपास के इलाकों में कड़ाके की ठंड और शीतलहर का कहर जारी

नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों नोएडा और गाजियाबाद में कड़ाके की ठंड और शीतलहर जारी है। शुक्रवार की सुबह दिल्ली ने इस सर्दी के मौसम की सबसे ठंडी सुबह देखी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दिल्ली के मुख्य मौसम केंद्र सफदरजंग में न्यूनतम तापमान केवल 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान सामान्य से काफी नीचे रहने के कारण लोगों को सुबह के समय हाड़ कंपाने वाली ठंड का सामना करना पड़ा।

सुबह के समय घने कोहरे के कारण दृश्यता कई जगहों पर 50 मीटर से भी कम रह गई। इसके चलते सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई और यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसी के कारण कई उड़ानें और ट्रेन सेवाएं भी प्रभावित हुईं। मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। मौसम ‎विभाग ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली और आसपास के इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

अलर्ट के अनुसार, ठंड और कोहरे का असर अगले 24 से 48 घंटों तक बना रह सकता है। लोगों को गर्म कपड़े पहनने और सुबह-शाम में बाहर निकलते समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने बताया कि एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय होने वाला है। इसके प्रभाव से हवाओं की दिशा में बदलाव आएगा और आगामी दिनों में शीतलहर का असर कम होने की संभावना है। इसके चलते तापमान में मामूली बढ़ोतरी होने की उम्मीद है, जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत मिल सकती है।(एजेंसी)

Read More

गुजरात पहुंचे जर्मन चांसलर, साबरमती आश्रम दर्शन के बाद पीएम मोदी के साथ पतंग महोत्सव में दिखी दोस्ती

Posted on :12-Jan-2026
गुजरात पहुंचे जर्मन चांसलर, साबरमती आश्रम दर्शन के बाद पीएम मोदी के साथ पतंग महोत्सव में दिखी दोस्ती

अहमदाबाद : जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज सोमवार को अपनी पहली आधिकारिक यात्रा पर भारत पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर आए चांसलर मर्ज का अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भव्य स्वागत किया गया। यह दो दिवसीय दौरा भारत और जर्मनी के बीच रणनीतिक साझेदारी के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अपनी यात्रा की शुरुआत में दोनों नेता साबरमती आश्रम पहुंचे, जहाँ उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। 

इसके पश्चात, चांसलर मर्ज और प्रधानमंत्री मोदी ने साबरमती रिवरफ्रंट पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव में हिस्सा लिया। यह आयोजन न केवल दोनों देशों के बीच कूटनीतिक संबंधों को दर्शाता है, बल्कि सांस्कृतिक और ऐतिहासिक जुड़ाव को भी मजबूती प्रदान करता है। द्विपक्षीय वार्ता और मुख्य एजेंडा गांधीनगर के महात्मा मंदिर में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में दोनों नेताओं के बीच व्यापक द्विपक्षीय वार्ता हुई।

इस चर्चा का मुख्य केंद्र बिंदु व्यापार, निवेश, रक्षा और सुरक्षा रहा। इसके अलावा प्रौद्योगिकी, शिक्षा, स्किलिंग, हरित एवं सतत विकास जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी। दोनों देशों ने नवाचार और विज्ञान के क्षेत्र में एक-दूसरे का साथ देने का संकल्प दोहराया। आर्थिक और वैश्विक महत्व चांसलर मर्ज के साथ जर्मन की बड़ी कंपनियों के सीईओ का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी भारत आया है। यह दौरा 27 जनवरी को होने वाले भारत-यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन से ठीक पहले हो रहा है, जो इसे कूटनीतिक दृष्टि से और भी अहम बनाता है। 

रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और कुशल श्रमिकों की गतिशीलता पर विशेष जोर दिया गया है। जर्मन राजदूत फिलिप एकरमैन के अनुसार, भारत जर्मनी की विदेश नीति का एक प्रमुख स्तंभ है। पिछली बार दोनों नेताओं की मुलाकात कनाडा में जी 7 शिखर सम्मेलन के दौरान हुई थी, जहाँ इस यात्रा की रूपरेखा तैयार की गई थी। यह दौरा आने वाले समय में दोनों देशों के बीच आर्थिक और वैश्विक सहयोग को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का काम करेगा।(एजेंसी)

Read More

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, टॉप मेरिट वालों को मिलेगा जनरल में मौका

Posted on :07-Jan-2026
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, टॉप मेरिट वालों को मिलेगा जनरल में मौका

नई दिल्ली : देश की सर्वोच्च अदालत ने सरकारी नौकरियों में आरक्षण और चयन प्रक्रिया को लेकर एक ऐसा ऐतिहासिक निर्णय सुनाया है, जो भविष्य की सभी भर्तियों की दिशा बदल देगा। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट कर दिया है कि अनारक्षित या सामान्य श्रेणी किसी विशेष वर्ग के लिए आरक्षित कोटा नहीं है, बल्कि यह विशुद्ध रूप से योग्यता यानी मेरिट पर आधारित एक खुला मंच है। अदालत के इस फैसले का सीधा संदेश यह है कि यदि आरक्षित वर्ग का कोई भी अभ्यर्थी बिना किसी छूट या आयु सीमा में रियायत के सामान्य श्रेणी के कट-ऑफ से अधिक अंक प्राप्त करता है, तो उसे अनिवार्य रूप से जनरल कैटेगरी की सीट पर ही चयनित माना जाएगा। यह फैसला न केवल मेधावी छात्रों के हक में है, बल्कि यह संवैधानिक समानता के सिद्धांतों को भी नई मजबूती प्रदान करता है।

जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस एजी मसीह की पीठ ने इस कानूनी स्थिति को साफ करते हुए कहा कि सरकारी नौकरियों में ओपन कैटेगरी का अर्थ ही यही है कि वहां जाति या समुदाय की दीवारें नहीं होंगी। प्रवेश की एकमात्र कसौटी केवल और केवल उम्मीदवार की काबिलियत होगी। अदालत ने कड़े शब्दों में कहा कि किसी अभ्यर्थी की आरक्षित पृष्ठभूमि उसे जनरल लिस्ट का हिस्सा बनने से नहीं रोक सकती। यदि भर्ती परीक्षाओं के दौरान ऐसी स्थिति उत्पन्न होती है जहाँ आरक्षित वर्ग का कट-ऑफ सामान्य श्रेणी से भी ऊपर चला जाता है, तो भी योग्य उम्मीदवारों को जनरल कैटेगरी से बाहर रखना अनुच्छेद 14 और 16 के तहत मिले समानता के अधिकारों का सीधा उल्लंघन होगा।

अक्सर प्रशासनिक स्तर पर यह तर्क दिया जाता रहा है कि आरक्षित श्रेणी के छात्र का जनरल सीट पर चयन उसे दोहरा लाभ पहुँचाने जैसा है। सुप्रीम कोर्ट ने इस दलील को पूरी तरह खारिज करते हुए स्पष्ट किया कि योग्यता के दम पर हासिल की गई सफलता को अतिरिक्त लाभ की श्रेणी में नहीं रखा जा सकता। अदालत का मानना है कि यदि मेधावी उम्मीदवारों को उनकी आरक्षित श्रेणियों तक ही सीमित कर दिया गया, तो यह प्रतिभा का अपमान होगा और समान अवसर की मूल भावना को ठेस पहुँचाएगा। फॉर्म भरते समय जाति का उल्लेख करना केवल आरक्षित लाभ का दावा करने का एक जरिया है, यह किसी अभ्यर्थी को उसकी मेरिट के आधार पर मिलने वाली सीट से वंचित करने का हथियार नहीं बन सकता।

यह न्यायिक स्पष्टता राजस्थान में न्यायिक सहायकों और क्लर्कों की भर्ती से जुड़े एक विवाद के बाद सामने आई है। इस मामले में कई आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों ने सामान्य श्रेणी के कट-ऑफ से भी अधिक अंक प्राप्त किए थे, फिर भी उन्हें चयन प्रक्रिया से बाहर कर दिया गया था। राजस्थान हाईकोर्ट के हस्तक्षेप और अब सुप्रीम कोर्ट की अंतिम मुहर के बाद यह तय हो गया है कि योग्यता ही सर्वोपरि रहेगी। इस फैसले के दूरगामी प्रभाव होंगे; जहाँ एक ओर सामान्य श्रेणी में प्रतिस्पर्धा और अधिक तीव्र होगी, वहीं दूसरी ओर वंचित वर्गों के प्रतिभावान युवाओं के लिए सफलता के नए द्वार खुलेंगे। शीर्ष अदालत का यह निर्णय सरकारी व्यवस्था में एक निष्पक्ष और पारदर्शी चयन प्रणाली की नींव रखता है, जहाँ अब मेधा को जातिगत सीमाओं में नहीं बांधा जा सकेगा।(एजेंसी)

Read More

देश की राजधानी नई दिल्ली में वंचित व कमजोर वर्गों के अभ्यर्थियों के लिए 200 सीटर उच्च स्तरीय यूथ हॉस्टल

Posted on :18-Dec-2025
देश की राजधानी नई दिल्ली में वंचित व कमजोर वर्गों के अभ्यर्थियों के लिए 200 सीटर उच्च स्तरीय यूथ हॉस्टल

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार

ट्रायबल यूथ हॉस्टल से  युवाओं के सपनों को मिल रही नई उड़ान

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव ने 50 सीट से बढ़ाकर की है 200 सीट

अब तक 164 विद्यार्थी विभिन्न प्रशासनिक पदों पर हुए चयनित

रायपुर : ट्रायबल यूथ हॉस्टल से युवाओं के सपनों को नई उड़ान मिल रही है। देश  की राजधानी नई दिल्ली में बनाएं गए इस यूथ हास्टल में समाज के वंचित  व कमजोर वर्गो जैसे अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़ा वर्ग के प्रतिभाशाली युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी बेहतर अवसर मिल रहा है। यह हॉस्टल समाज के वंचित वर्ग केे युवाओं के लिए वरदान साबित हो रही है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने समाज के वंचित वर्ग के युवाओं को बेहतर अवसर देने के लिए नई दिल्ली के ट्रायबल यूथ हॉस्टल में सीटों की संख्या 200 की कर दी गई है। इनमें अनुसूचित जनजाति हेतु 100, अनुसूचित जाति हेतु 60 एवं अन्य पिछड़ा वर्ग हेतु 40 सीट निर्धारित हैं। पूर्व में यहां 50 सीट की स्वीकृति थी। वर्तमान में कुल स्वीकृत सीट 200 में से 165 विद्यार्थी लाभान्वित हो रहे हैं। वर्ष 2013-14 से लेकर अब तक इस योजना के माध्यम से    कुल164 विद्यार्थी लाभान्वित होकर विभिन्न पदों पर चयनित हुए हैं। 

प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने बताया कि ट्रायबल यूथ हॉस्टल से युवाओं के सपनों को नई उड़ान मिल रही है। इस हॉस्टल में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अत्यंत सामान्य ग्रामीण परिवेश के दो अभ्यर्थी श्री प्रकाश पटेल एवं श्री हरविंदर सिंह को सिविल सेवा परीक्षा 2025 की मुख्य परीक्षा में सफलता मिली है। ये युवा साक्षात्कार हेतु चयनित हुए हैं।

गौरतलब है कि ट्रायबल यूथ हॉस्टल राज्य के वंचित वर्गो के बच्चों को सिविल सर्विसेंस सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए वर्ष 2013-14 से शुरू किया गया था। यहां प्रतिभावान युवाओं को देश की राजधानी नई दिल्ली में रहकर संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी हेतु सपूर्ण सुविधा प्रदान की जाती है। ट्रायबल यूथ हॉस्टल में प्रवेश प्राक्चयन परीक्षा के माध्यम से होता है। हॉस्टल के लिए चयनित युवाओं को निःशुल्क आवास, पौष्टिक भोजन, अध्ययन कक्ष, पुस्तकालय, उत्कृष्ट कोचिंग और नियमित मार्गदर्शन की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है।

Read More

गर्लफ्रेंड ने की बॉयफ्रेंड की हत्या, पुलिस जांच में चौंकाने वाले हुए खुलासे

Posted on :06-Dec-2025
गर्लफ्रेंड ने की बॉयफ्रेंड की हत्या, पुलिस जांच में चौंकाने वाले हुए खुलासे

महाराष्ट्र  :  महाराष्ट्र  के नागपुर  में हत्या का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। नागपुर के नंदनवन इलाके में शुक्रवार को तड़के करीब 3 बजे कुछ ऐसा हुआ जिससे हाहाकार मच गया। 25 वर्षीय रति साहेबराव देशमुख जो मेडिकल की पढ़ाई कर रही थी, ने अपने 27 वर्षीय बॉयफ्रेंड बालाजी विनायक कल्याणे का गला रेतकर हत्या कर दी। रति ने बालाजी के गले पर ही नहीं, सीने पर भी चाकू से वार किए।

हत्या के बाद रची साजिश
बालाजी, जो मूल रूप से नांदेड़  का रहने वाला था, नागपुर के नंदनवन में एक किराए के कमरे में रहता था और पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहा था। वह और रति पिछले कुछ साल से रिलेशनशिप में थे। बालाजी की हत्या करके रति ने इस पूरे मामले को आत्महत्या के तौर पर दिखाने की साजिश रची। उसने खुद पर भी चाकू से मामूली वार किए और यह दावा किया कि बालाजी ने पहले उसे मारने की कोशिश की और फिर आत्महत्या कर ली।

ऐसा खुला राज़
बालाजी की हत्या करने के बाद रति कमरे से बाहर आई और बचाओ-बचाओ चिल्लाने लगी। आवाज़ सुनकर आसपास के कमरों में सो रहे बालाजी के दोस्त उठकर आ गए और दोनों को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में बालाजी को मृत घोषित कर दिया गया और इलाज के लिए रति को भर्ती कर लिया गया। रति ने सोचा था कि वह बच जाएगी, लेकिन पूछताछ और फोरेंसिक जांच में उसका राज़ खुल गया। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद रति को गिरफ्तार कर लिया गया।

किस वजह से रति ने की हत्या?
पुलिस जांच से पता चला कि बालाजी, रति से शादी करना चाहता था। बालाजी को शक था कि रति का किसी और से अफेयर चल रहा है और इस वजह से पिछले कुछ समय में दोनों के बीच झगड़े काफी बढ़ गए थे। बढ़ते दबाव की वजह से ही रति ने बालाजी की हत्या कर दी। पुलिस अभी भी इस मामले की जांच कर रही है।(एजेंसी)

Read More

IndiGo की फ्लाइट कैंसिलेशन का शिकार दूल्हा-दुल्हन, अपने ही रिसेप्शन में ऑनलाइन हुए शामिल

Posted on :05-Dec-2025
 IndiGo की फ्लाइट कैंसिलेशन का शिकार दूल्हा-दुल्हन, अपने ही रिसेप्शन में ऑनलाइन हुए शामिल

कर्नाटक  : कर्नाटक के हुबली से एक अनोखी खबर सामने आई है। यहां एक दूल्हा-दुल्हन अपनी ही शादी के रिसेप्शन में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए हैं। खबरों के अनुसार, यह जोड़ा इंडिगो एयरलाइंस की उड़ानों के बड़े पैमाने पर रद्द होने के चलते अपने रिसेप्शन में नहीं पहुंच पाया। लेकिन चूंकि कार्यक्रम की पूरी तैयारी हो गई थी और सभी मेहमान पहुंच चुके थे तो ऐसे में इन्होंने टेक्नोलॉजी की मदद से अपने रिसेप्शन में शामिल होने का फैसला लिया और वर्चुअली कार्यक्रम अटेंड किया।

इंडिगो में पायलट की कमी से हुई गड़बड़

दुल्हन की पहचान मेधा क्षीरसागर के रूप में हुई है, जो कि हुबली की रहने वाली है। दूल्हे का नाम संगमा दास है और वह ओडिशा के भुवनेश्वर का रहने वाला हैं। दोनों बेंगलुरु में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर काम करते हैं। 23 नवंबर को दोनों की शादी भुवनेश्वर में हुई थी और बुधवार को उनका दुल्हन के होमटाउन हुबली के गुजरात भवन में रिसेप्शन होना तय था। उन्होंने 2 दिसंबर की भुवनेश्वर से बेंगलुरु और फिर वहां से हुबली जाने की इंडिगो की फ्लाइट बुक की थी। लेकिन तभी पायलटों की कमी के चलते कंपनी के कई उड़ानें रद्द कर देने से इस कहानी में एक अजीब मोड़ आ गया।

कई रिश्तेदार भी नहीं पहुंच पाए

इसके चलते सुबह 9 बजे से ही उनकी फ्लाइट में देरी होने लगी और 3 दिसंबर सुबह तक यही सिलसिला चलता रहा। लगातार देरी के बाद 3 दिसंबर को उनकी फ्लाइट रद्द कर दी गई, जिसके चलते वह दोनों फंस गए और हुबली नहीं पहुंच पाए। दूल्हा-दुल्हन के साथ साथ उनके कई रिश्तेदार जो भुवनेश्वर से मुंबई होते हुए हुबली जा रहे थे, वह भी उड़ानें रद्द होने के चलते नहीं पहुंच पाए। लेकिन काफी मेहमान पहले से ही पहुंच चुके थे और सभी तैयारियां हो चुकी थी।

दुल्हन के माता-पिता ने निभाई रस्में

इसके चलते दुल्हन के माता पिता स्टेज पर बैठ गए और उन्होंने रस्में पूरी की। वहीं दूल्हा और दुल्हन भुवनेश्वर में कार्यक्रम के लिए पूरी तरह से तैयार हुए और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए रिसेप्शन में शामिल हुए। दुल्हन की मां ने कहा, इस घटना से हमें बहुत दुख हुआ लेकिन बहुत सारे रिश्तेदार आ चुके थे और कार्यक्रम रद्द करना नामुमकिन था इसलिए हमने तय किया कि दूल्हा-दुल्हन ऑनलाइन कार्यक्रम में शामिल होंगे (एजेंसी)

Read More

दिल्ली एयरपोर्ट पर दिखी भारत-रूस दोस्ती की झलक, पुतिन का भव्य स्वागत

Posted on :05-Dec-2025
दिल्ली एयरपोर्ट पर दिखी भारत-रूस दोस्ती की झलक, पुतिन का भव्य स्वागत

नई दिल्ली : रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दो दिवसीय आधिकारिक दौरे के लिए भारत पहुंच गए है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एयरपोर्ट पर पुतिन का गले मिलकर स्वागत किया । यूक्रेन के साथ युद्ध होने के बाद उनका यह पहला भारत दौरा है। दो देशों के राष्ट्राध्यक्षों के बीच कई समझौते होने की उम्मीद है। भारत सरकार के सूत्र के अनुसार, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का यह दौरा आर्थिक सहयोग को मजबूत करने में बहुत मददगार होगा।

राष्ट्रपति पुतिन के साथ बिजनेसमैन का एक बड़ा ग्रुप भी भारत आ रहा है। भारत को रूस के साथ व्यापार को बेहतर बनाने की उम्मीद है। रूस के साथ भारतीय एक्सपोर्ट बढ़ने की भी संभावना है, जिनमें फार्मास्यूटिकल्स, ऑटोमोबाइल, एग्रीकल्चरल प्रोडक्ट्स और मरीन प्रोडक्ट्स शामिल हैं। भारतीय बिजनेस और प्रोडक्ट्स को एक बड़ा बाजार मिलेगा, जिससे रोजगार के मौके भी बढ़ेंगे और हमारे किसानों की भलाई भी होगी।

राष्ट्रपति पुतिन के दौरे में भारत को रूस के साथ व्यापार को बेहतर बनाने की उम्मीद है। रूस के साथ भारतीय एक्सपोर्ट बढ़ने की भी संभावना है, जिनमें फार्मास्यूटिकल्स, ऑटोमोबाइल, एग्रीकल्चरल प्रोडक्ट्स और मरीन प्रोडक्ट्स शामिल हैं। भारतीय बिजनेस और प्रोडक्ट्स को एक बड़ा बाजार मिलेगा, जिससे रोजगार के मौके भी बढ़ेंगे और किसानों की भलाई भी होगी।

भारत और रूस के बीच शिपिंग, हेल्थकेयर, फर्टिलाइजर, और कनेक्टिविटी के क्षेत्र में कई समझौते और एमओयू होने की उम्मीद है। साथ ही दोनों देशों के बीच संबंधों, गतिशीलता साझेदारी, संस्कृति, और वैज्ञानिक सहयोग में भी ज्यादा सहयोग देखने को मिलेगा।

पुतिन इस दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 23वीं वार्षिक भारत-रूस द्विपक्षीय समिट में भी शामिल होंगे। वहीं, पीएम मोदी और पुतिन के बीच 5 दिसंबर को बैठक होगी, जिसमें कई अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। 5 दिसंबर को राष्ट्रपति पुतिन को गॉर्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया जाएगा। फिर वह राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद सुबह 11 बजे हैदराबाद में 23वीं वार्षिक भारत-रूस द्विपक्षीय समिट शुरू होगी। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच रक्षा, ऊर्जा, व्यापार, तकनीक, स्पेस और रणनीतिक सहयोग के क्षेत्र को लेकर चर्चा होगी। बाद में दोनों पक्षों की तरफ से एक संयुक्त बयान भी जारी किया जाएगा।(एजेंसी)

Read More

मां, मामी, चाची, बुआ… रिश्तों की कत्लगाह बनी पूनम, केस ने पूरे हरियाणा को हिलाया

Posted on :04-Dec-2025
मां, मामी, चाची, बुआ… रिश्तों की कत्लगाह बनी पूनम, केस ने पूरे हरियाणा को हिलाया

हरियाणा  : हरियाणा के पानीपत में पुलिस ने एक ऐसी महिला सीरियल किलर को गिरफ्तार किया है जिसने किसी भी रिश्ते को नहीं बख्शा. खुद के ज्यादा सुंदर दिखने की सनक में पूनम नाम की इस महिला ने मां, चाची, मामी, बुआ हर रिश्ते का कत्ल कर दिया. इसकी शुरुआत साल 2023 में हुई जब साइको किलर पूनम ने अपने ससुराल सोनीपत के बोहड़ गांव में ननद की बेटी को टब में डुबाकर उसकी जान ले ली क्योंकि उसे लगता था कि वो उससे ज्यादा सुंदर है. 

चार मासूमों की एक ही कातिल

इसके बाद लोगों को उस पर शक न हो इसलिए अपने बेटे को भी उसी तरीके से डुबाकर मार दिया जैसे ननद की बेटी की जान ली थी. भांजी और बेटे की मौत के बाद पूनम दहाड़ मारकर रोती रही ताकि लोगों को लगे कि यह हत्या नहीं हादसा है और बच्ची को बचाने के चक्कर में उसका बेटा भी डूब गया. परिवार ने भी इसे हादसा मान लिया और दोनों बच्चों को दफना दिया.

इसके बाद साल 2025 में पूनम अपने मायके सिवाह गांव आई. यहां भाई की बेटी की सुंदरता देखकर उसके तन-बदन में आग लग गई, साइको किलर पूनम की सोच थी कि परिवार में उससे ज्यादा सुंदर कोई न दिखे. इसके बाद उसने भतीजी के कत्ल की साजिश रची. हत्या की रात में सोने से पहले साइको पूनम उस बच्ची जिया के पास आई और बोली, 'बेटा तुम्हें अपनी मम्मी-पापा को बोलना है आज रात पूनम बुआ के साथ सोउंगी.' 

मासूम जिया ने जिद्द की कि आज पूनम बुआ के साथ सोउंगी, इसके बाद मासूम जिया साइको किलर पूनम के साथ सो गई और रात करीब 2:00 बजे पूनम उठी और सोई हुई जिया को गोद में उठाया और पशु बाड़े में ले जाकर पानी के बने हुए हौद में गर्दन डुबोकर हत्या कर दी. यहां भी लोगों ने इसे हादसा समझ लिया और भूल गए. 

खूबसूरती से जलन में साइको किलर बन गई पूनम

एमए पॉलिटिकल साइंस की पढ़ाई कर चुकी सनकी पूनम इसके बाद 1 दिसंबर 2025 को नौल्था गांव के एक शादी समारोह में पहुंची जहां आखिरकार चौथी हत्या के बाद उसकी सच्चाई सभी के सामने आ गई. दरअसल शादी में शामिल छह साल की बच्ची विधि की खूबसूरती देखकर पूनम फिर क्रूर हो उठी और उसने उसे मारने का प्लान तैयार कर लिया. हत्या के इरादे से पूनम अपनी जेठानी की लड़की विधि को छत पर बने कमरे में ले गई. 

चौथी हत्या के बाद ऐसे पकड़ी गई पूनम

पूनम ने विधि को पानी वाला टब सरकाने को कहा, जैसे ही विधि टब सरकाने लगी पूनम ने विधि की गर्दन पकड़कर पानी में डुबा दिया. मासूम विधि बचने के लिए छटपटाने लगी. इसी चक्कर में पूनम के कपड़े भी पानी में गीले हो गए.

विधि की हत्या के बाद साइको पूनम नीचे दौड़ कर गई तो परिवार की महिलाओं ने पूछा कपड़े क्यों भीग गए. इस पर पूनम ने घर की महिलाओं से अलग-अलग बहाने बनाए, किसी को कहा कि उसके कपड़ों पर दूध गिर गया था तो किसी को उसने बताया कि उसे पीरयड्स आए हैं और वो कपड़े साफ करके आई है. पूनम के अलग-अलग बयानों के कारण लोगों को उस पर शक हो गया.

लोगों का शक उस वक्त यकीन में बदल गया जब उन्होंने देखा कि 6 साल की विधि का शव था जिस टब में था वह काफी छोटा था, उसमें डूबने की संभावना नहीं थी. बाथरूम का दरवाजा भी बाहर से बंद था और पूनम के कपड़े भी गीले थे. 

सीसीटीवी ने खोला साइको किलर पूनम का राज

पुलिस ने जब आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाला तो घर में पूनम ही आती-जाती दिखाई दे रही थी. परिजनों की शिकायत पर है पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो उसने पूरा सच उगल दिया. सनकी किलर पूनम ने बताया कि विधि के अलावा भी वह पहले तीन बच्चों को मौत के घाट उतार चुकी है जिसमें एक उसका सगा बेटा भी था.

इस सीरियल किलर को लेकर पानीपत के एसपी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि हत्या के बाद साइको किलर पूनम इसका जश्न मनाती थी. पुलिस के मुताबिक दूसरों की खूबसूरती देखकर उसके तन-बदन में आग लग जाती थी. पुलिस के मुताबिक पूनम सोचती थी परिवार और रिश्तेदारों में उससे ज्यादा खूबसूरत कोई न हो. इसी वजह से पूनम एक-एक करके परिवार की खूबसूरत बच्चियों को रास्ते से हटा रही थी.(एजेंसी)

Read More

Indigo की 150 से ज्यादा उड़ानें रद्द! देशभर के एयरपोर्ट्स पर यात्रियों की भारी भीड़ व अफरातफरी

Posted on :04-Dec-2025
Indigo की 150 से ज्यादा उड़ानें रद्द! देशभर के एयरपोर्ट्स पर यात्रियों की भारी भीड़ व अफरातफरी

Indigo flights: भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो बड़े परिचालन संकट का सामना कर रही है। देश के कई एयरपोर्ट्स पर मंगलवार और बुधवार को इंडिगो की 150 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल हो गई। इसकी सबसे बड़ी वजह क्रू की कमी बताई जा रही है। बुधवार को बेंगलुरू में 42, दिल्ली में 38, मुंबई में 33, हैदराबाद में 19, अहमदाबाद में 25, इंदौर में 11 और कोलकाता में 10 फ्लाइट्स कैंसिल हुई हैं। बीते दो दिनो में 200 से ज्यादा उड़ानें रद्द हुई हैं। सैकड़ों उड़ानें घटों की देरी से चल रही है।

एयरपोर्ट्स पर फंसे हजारों यात्री
विमानन की कंपनी इंडिगो ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि खराब मौसम, सिस्टम में गड़बड़ी और स्टाफ से जुड़े नए नियमों के चलते फ्लाइट पर असर पड़ा है। हम असुविधा के लिए माफी मांगते हैं। अगले 48 घंटे में ऑपरेशन पूरी तरह ठीक हो जाएगा। वहीं, इसके कारण एयरपोर्ट्स पर हजारों यात्री फंस गए। इससे एयरपोर्ट्स पर अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। इधर, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने इंडिगो से मौजूदा दिक्कतों के कारणों और उससे निपटने के लिए प्लानिंग का ब्योरा मांगा है।

स्थिति को सामान्य बनाने में टीमें लगी हुई हैं: इंडिगो
फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (एफडीटीएल) नियमों के दूसरे चरण के लागू होने की वजह से इंडिगो में क्रू की भारी कमी हो गई है, जिससे देश भर के एयरपोर्ट्स पर विमान फंस गए हैं और यात्रियों के ट्रैवल शेड्यूल बिगड़ गए हैं। एयरलाइन ने माना है कि उड़ानें रद्द हो रही हैं और उनमें देरी हो रही है। इसकी वजह ऑपरेशनल जरूरतों के अलावा, टेक्निकल परेशानियां और एयरपोर्ट पर भीड़ होना भी है।

इंडिगो ने कहा कि स्थिति को सामान्य बनाने के लिए उसकी टीमें काम पर लगी हुई हैं। जिन यात्रियों की फ्लाइट रद्द हुई है, उन्हें दूसरी उड़ान में जगह दी जा रही है या पूरा पैसा वापस किया जा रहा है। देरी से चल रही फ्लाइट्स के यात्रियों को भी हर संभव मदद दी जा रही है। कंपनी ने साफ कहा कि उसके लिए यात्रियों का भरोसा सबसे कीमती है और हुई परेशानी के लिए उसे गहरा अफसोस है। यात्रियों से इंडिगो ने कहा है कि घर से निकलने से पहले एक बार पर अपनी फ्लाइट की ताजा स्थिति जरूर देख लें। इससे परेशानी और एयरपोर्ट पर अतिरिक्त भीड़ दोनों से बचा जा सकता है।(एजेंसी)

Read More

AI टूल्स की बढ़ती पहुँच: सुविधा के साथ बच्चों की स्व-सीखने की आदत को लग रहा बड़ा झटका

Posted on :03-Dec-2025
AI टूल्स की बढ़ती पहुँच: सुविधा के साथ बच्चों की स्व-सीखने की आदत को लग रहा बड़ा झटका

AI Tools: भारत में डिजिटल क्रांति के दौर में बच्चे एआई टूल्स से सवाल पूछने में शिक्षकों से आगे निकल गए हैं। हालिया डिमांडसेज रिपोर्ट के अनुसार, 2025 में 86% छात्र एआई का इस्तेमाल पढ़ाई के लिए कर रहे हैं, जबकि केवल 60% शिक्षक ही इसे दैनिक क्लास में अपनाते हैं।

Learning From AI : कॉन्सेप्ट सीखने में पिछड़ रहे बच्चे
यह ट्रेंड छोटे बच्चों में ज्यादा दिख रहा है, जहां एआई से तुरंत जवाब मिलने से गहन समझ की बजाय सतही ज्ञान बढ़ रहा है। इससे बच्चों में क्रिटिकल थिंकिंग लगातार कम हो रही है। विशेषज्ञ चेतावनी दे रहे हैं कि इससे अवधारणाओं की नींव कमजोर हो रही है। शहरी क्षेत्रों में यह समस्या चरम पर है।

68 फीसदी शिक्षकों को नहीं मिली AI ट्रेनिंग
एआईपीआरएम सर्वे (AIPRM Survey) से पता चला कि 68% शहरी शिक्षकों को एआई ट्रेनिंग नहीं मिली, फिर भी मुंबई, दिल्ली और बैंगलोर जैसे महानगरों के 44% बच्चे जेनरेटिव एआई से होमवर्क हल कर रहे हैं। ग्रामीण इलाकों में यह आंकड़ा 17% है, लेकिन वहां इसका चलन तेजी से बढ़ रहा है। नतीजा, विज्ञान और अंग्रेजी जैसे विषयों में जटिल सवाल शिक्षकों से कम पूछे जा रहे।

बौद्धिक विकास पर ब्रेक लगा रहा AI, जानिए कैसे?
मनोवैज्ञानिकों का मानना है कि एआई की झटपट सहायता से बच्चों की समस्या-समाधान क्षमता 16.5% तक घटी है। हार्वर्ड जीएसई अध्ययन बताता है कि एआई इंटरैक्शन से शब्दावली तो बढ़ती है, लेकिन क्रिटिकल थिंकिंग कमजोर पड़ रही है। एआई से डिपेंडेंसी 'कॉग्निटिव ऑफलोडिंग' पैदा कर रही, जो लंबे समय में आईक्यू को प्रभावित करेगी।

स्किल गैप से कैरियर पर संकट
इस निर्भरता से कैरियर प्रभावित हो रहा। 2030 तक 70% जॉब स्किल्स बदलेंगी, लेकिन एआई पर भरोसा करने वाले बच्चे क्रिएटिविटी और इनोवेशन में पीछे रहेंगे। माइक्रोसॉफ्ट रिपोर्ट के मुताबिक, 72% शिक्षक चिंतित हैं कि इससे प्लेजरिज्म बढ़ेगा, जो नौकरी बाजार में प्रतिस्पर्धा कमजोर करेगा।

AI पर प्रमुख शहरों में निर्भरता
मुंबई, दिल्ली-एनसीआर और बैंगलोर में 44% बच्चे एआई पर ज्यादा भरोसा कर रहे हैं। एआईपीआरएम डेटा के अनुसार, इन शहरों के 21% उपनगरीय स्कूलों में एआई उपयोग रिकॉर्ड है। तिरुचिरापल्ली जैसे दक्षिणी शहरों में भी 38% वृद्धि देखी गई। इसके चलते अंग्रेजी व्याकरण और विज्ञान प्रयोगों पर सवाल 30% कम हो गए।

कॉन्सेप्ट और IQ पर असर
स्टैनफोर्ड रिसर्च दिखाती है कि एआई से टेस्ट स्कोर 15% बढ़ते हैं, लेकिन अवधारणाओं की समझ 16.5% गिरी। एमआईटी अध्ययन में ब्रेन एक्टिविटी मापी गई, जो बताती है कि एआई रिलायंस से मेमोरी रिटेंशन 20% कम हो रही। इससे आईक्यू पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा, क्योंकि क्रिटिकल थिंकिंग विकसित नहीं हो पा रही।

युवाओं को अपस्किलिंग की जरूरत
विशेषज्ञों के अनुसार, एआई निर्भरता से 2030 तक 47% युवाओं को अपस्किलिंग की जरूरत पड़ेगी। माइक्रोसॉफ्ट 2025 रिपोर्ट में कहा गया कि 72% शिक्षक प्लेजरिज्म से चिंतित हैं, जो करियर में क्रेडिबिलिटी घटाएगा। इससे इनोवेटिव जॉब्स में 18% कम अवसर मिलेंगे, क्योंकि मूल स्किल्स की कमी से प्रतिस्पर्धा प्रभावित होगी।(एजेंसी)

 

Read More

Previous123456789...5556Next

Advertisement

Read More

Live TV

Join Us

WhatsApp Group Invite Chhattisgarh Daily News

विशेष रिपोर्ट

विशेष लेख : प्रकृति की गोद में बसा जशपुर का अनुपम पर्यटन स्थल ‘रानीदाह‘

विशेष लेख : प्रकृति की गोद में बसा जशपुर का अनुपम पर्यटन स्थल ‘रानीदाह‘

विशेष लेख : आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

विशेष लेख : आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

’विशेष लेख’ : ’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान’

’विशेष लेख’ : ’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान’

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

ज्योतिष और हेल्थ

मिसकैरेज की चुप्पी की भारी कीमत: 7 करोड़ महिलाओं के सामने नौकरी छोड़ने की नौबत

मिसकैरेज की चुप्पी की भारी कीमत: 7 करोड़ महिलाओं के सामने नौकरी छोड़ने की नौबत

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

खेल

गोवा में युवी का ‘नो प्लान’ वेकेशन, अभिषेक-नमन ने दिया यादों से भरा सरप्राइज

गोवा में युवी का ‘नो प्लान’ वेकेशन, अभिषेक-नमन ने दिया यादों से भरा सरप्राइज

भारत की शानदार जीत, विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान 64 रन से पराजित

भारत की शानदार जीत, विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान 64 रन से पराजित

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

व्यापार

तीन दिन नहीं खुलेंगे बैंक! 26, 27 और 28 जून की छुट्टियों से पहले कर लें जरूरी लेनदेन

तीन दिन नहीं खुलेंगे बैंक! 26, 27 और 28 जून की छुट्टियों से पहले कर लें जरूरी लेनदेन

डीजल खरीद पर नई सीमा लागू, अब एक बार में सिर्फ 200 लीटर तक मिलेगा ईंधन

डीजल खरीद पर नई सीमा लागू, अब एक बार में सिर्फ 200 लीटर तक मिलेगा ईंधन

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

गैजेट्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

राजनीति

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

Entertainment

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

Quick Links

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • विश्व
  • मनोरंजन


  • रोजगार
  • राजनीति
  • खेल
  • राजधानी
  • ज्योतिष


  • गैजेट्स
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो गैलरी
  • Entertainment
  • संपर्क

Location Map

Contact Us

Address :

Baran Bazar, Favara Chowk, Gowli Para Road, Behind SBI ATM, Raipur (Chhattisgarh) - 492001

Phone No. : 0771-4032133

Email Id : [email protected]

RNI No. :
CHHHIN16912 GARJA CHHATTISGARH NEWS

Copyright © 2013-2026 Garja Chhattisgarh News All Rights Reserved | Privacy Policy | Disclaimer | Powered by : Softbit Solution