× Popup Image
Garja Chhattisgarh News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूती, सरकारी कंपनियों ने वेनेजुएला से खरीदा 20 लाख बैरल कच्चा तेल

    भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूती, सरकारी कंपनियों ने वेनेजुएला से खरीदा 20 लाख बैरल कच्चा तेल

    दिल्ली में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से अफरा-तफरी, जांच एजेंसियां सक्रिय

    दिल्ली में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से अफरा-तफरी, जांच एजेंसियां सक्रिय

    -जलवायु परिवर्तन के चलते शीतकालीन बारिश और बर्फबारी में भारी कमी आई

    -जलवायु परिवर्तन के चलते शीतकालीन बारिश और बर्फबारी में भारी कमी आई

    चंद्रयान-4 की राह आसान, वैज्ञानिकों ने खोजी सुरक्षित लैंडिंग जगह

    चंद्रयान-4 की राह आसान, वैज्ञानिकों ने खोजी सुरक्षित लैंडिंग जगह

    जो बस्तर कभी आकांक्षी जिला माना जाता था, आज वह पूरे देश में “बस्तर ओलंपिक” के नाम से जाना जा रहा है - प्रधानमंत्री

    जो बस्तर कभी आकांक्षी जिला माना जाता था, आज वह पूरे देश में “बस्तर ओलंपिक” के नाम से जाना जा रहा है - प्रधानमंत्री

  • छत्तीसगढ़
    प्रधानमंत्री मानधन पेंशन योजना

    प्रधानमंत्री मानधन पेंशन योजना

    कलेक्टर ने जन चौपाल में सुनी लोगों की समस्याएं

    कलेक्टर ने जन चौपाल में सुनी लोगों की समस्याएं

    देवरी विद्यालय में रेडक्रॉस जूनियर्स का नशा मुक्ति अभियान, प्राचार्य टंडन के मार्गदर्शन में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    देवरी विद्यालय में रेडक्रॉस जूनियर्स का नशा मुक्ति अभियान, प्राचार्य टंडन के मार्गदर्शन में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    बालोद

    बलोदा बाजार

    बलरामपुर

    बस्तर

    बेमेतरा

    बीजापुर

    बिलासपुर

    दन्तेवाड़ा

    धमतरी

    दुर्ग

    गरियाबंद

    जशपुर

    जान्जगीर-चाम्पा

    कोण्डागांव

    कोरबा

    कोरिया

    कांकेर

    कवर्धा

    महासमुन्द

    मुंगेली

    नारायणपुर

    रायगढ़

    राजनांदगांव

    रायपुर

    सूरजपुर

    सुकमा

    सरगुजा

    गोरेला पेंड्रा मरवाही

    खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

    मोहला मानपुर चौकी

    सारंगढ़-बिलाईगढ़

    मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

    सक्ति

  • संपादकीय
  • विश्व
    प्लास्टिक को कहो अलविदा! जापान में आलू के स्टार्च से बने इको-फ्रेंडली बैग लॉन्च

    प्लास्टिक को कहो अलविदा! जापान में आलू के स्टार्च से बने इको-फ्रेंडली बैग लॉन्च

    कोलंबिया में भीषण विमान हादसा: सांसद समेत 15 लोगों की मौत, पहाड़ी क्षेत्र में बिखरा मलबा

    कोलंबिया में भीषण विमान हादसा: सांसद समेत 15 लोगों की मौत, पहाड़ी क्षेत्र में बिखरा मलबा

    भारत-अमेरिका रिश्तों पर ट्रंप का भरोसा: पीएम मोदी को बताया शानदार दोस्त, ट्रेड डील जल्द

    भारत-अमेरिका रिश्तों पर ट्रंप का भरोसा: पीएम मोदी को बताया शानदार दोस्त, ट्रेड डील जल्द

    9 बार अंतरिक्ष की यात्रा, 608 दिन स्पेस में बिताने वाली सुनीता विलियम्स ने लिया रिटायरमेंट

    9 बार अंतरिक्ष की यात्रा, 608 दिन स्पेस में बिताने वाली सुनीता विलियम्स ने लिया रिटायरमेंट

    सजा के बाद शेख हसीना का पहला तीखा बयान, हिम्मत हो तो ICC में करो मुकदमा

    सजा के बाद शेख हसीना का पहला तीखा बयान, हिम्मत हो तो ICC में करो मुकदमा

  • मनोरंजन
    अक्षय कुमार के शो पर गुलशन ग्रोवर, शक्ति कपूर और चंकी पांडे का धमाकेदार रीयूनियन

    अक्षय कुमार के शो पर गुलशन ग्रोवर, शक्ति कपूर और चंकी पांडे का धमाकेदार रीयूनियन

    हेमा मालिनी के घर सिनेमा की विरासत का जश्न

    हेमा मालिनी के घर सिनेमा की विरासत का जश्न

    हंसी का महाविस्फोट तय! ‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में मचाएगा कोहराम

    हंसी का महाविस्फोट तय! ‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में मचाएगा कोहराम

    रानी मुखर्जी की दमदार वापसी: ‘मर्दानी 3’ ट्रेलर पर फैंस ने लुटाया प्यार

    रानी मुखर्जी की दमदार वापसी: ‘मर्दानी 3’ ट्रेलर पर फैंस ने लुटाया प्यार

    काशिका कपूर की भाषाएँ बनीं उनकी सबसे बड़ी ताक़त

    काशिका कपूर की भाषाएँ बनीं उनकी सबसे बड़ी ताक़त

  • रोजगार
    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    शासकीय जे. योगानन्दम महाविद्यालय, रायपुर में अतिथि व्याख्याताओं के लिए आवेदन आमंत्रित

    शासकीय जे. योगानन्दम महाविद्यालय, रायपुर में अतिथि व्याख्याताओं के लिए आवेदन आमंत्रित

  • राजनीति
    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

  • खेल
    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

    बॉयकॉट या बहाना? पाकिस्तान मीडिया की बातें सुनकर क्रिकेट फैंस हंसी रोक न पाए

    बॉयकॉट या बहाना? पाकिस्तान मीडिया की बातें सुनकर क्रिकेट फैंस हंसी रोक न पाए

    टी-20 सीरीज का आगाज जीत से, भारत ने न्यूजीलैंड को 48 रन से हराया

    टी-20 सीरीज का आगाज जीत से, भारत ने न्यूजीलैंड को 48 रन से हराया

    मैच से पहले आस्था की शरण में विराट–कुलदीप, महाकाल मंदिर में की पूजा

    मैच से पहले आस्था की शरण में विराट–कुलदीप, महाकाल मंदिर में की पूजा

  • राजधानी
    मुख्यमंत्री कन्या विवाह में उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने घराती बन बारात परघाकर किया सभी का स्वागत

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह में उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने घराती बन बारात परघाकर किया सभी का स्वागत

    बौद्ध परंपराओं के साथ छह नवदंपत्तियों ने लिया जीवनभर साथ निभाने का संकल्प

    बौद्ध परंपराओं के साथ छह नवदंपत्तियों ने लिया जीवनभर साथ निभाने का संकल्प

    संभाग स्तरीय बस्तर पंडुम 2026 का समापन

    संभाग स्तरीय बस्तर पंडुम 2026 का समापन

    शासन के सहयोग से आत्मनिर्भरता की राह पर दिव्यांग श्री राजेश कुमार पटेल

    शासन के सहयोग से आत्मनिर्भरता की राह पर दिव्यांग श्री राजेश कुमार पटेल

    ‘बिहान’ से मिली आत्मनिर्भरता की राह

    ‘बिहान’ से मिली आत्मनिर्भरता की राह

  • ज्योतिष
    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

    सर्दियों में सेहत का रखे ख्याल! रोजाना करें योगासन और प्राणायाम, बढ़ेगी रोग प्रतिरोधक क्षमता

    सर्दियों में सेहत का रखे ख्याल! रोजाना करें योगासन और प्राणायाम, बढ़ेगी रोग प्रतिरोधक क्षमता

  • गैजेट्स
    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

  • संपर्क

राष्ट्रीय

Previous123456789...5253Next

दिल्ली ब्लास्ट के बाद 11 राज्यों में हाई अलर्ट, पुलिस की सभी छुट्टियां हुई रद्द

Posted on :11-Nov-2025
दिल्ली ब्लास्ट के बाद 11 राज्यों में हाई अलर्ट, पुलिस की सभी छुट्टियां हुई रद्द

Delhi Blasts:  दिल्ली में लाल किले के पास सोमवार शाम हुए धमाके से पूरे देश में सनसनी फैल गई है। राजधानी में हुई इस बड़ी सुरक्षा चूक से अन्य राज्यों में चिंता बढ़ गई है और इसी को देखते हुए देश के 11 राज्यों में हाई अलर्ट का एलान कर दिया गया है। इन राज्यों में दिल्ली- NCR समेत राज्य के बॉर्डर से लगने वाले हरियाणा और यूपी के अलावा पंजाब, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, उत्तराखंड और राजस्थान शामिल है। इनके अलावा तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में भी सुरक्षा की दृष्टि से निगरानी बढ़ा दी गई है।

नागपुर में RSS मुख्यालय भी हाई अलर्ट पर
दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट और मेट्रो स्टेशनों के अलावा एनसीआर में CISF ने हाई अलर्ट जारी किया है। पाकिस्तान बॉर्डर से लगे होने के चलते राजस्थान, गुजरात और पंजाब भी संवेदनशील माने जा रहे है जिसके बाद इन राज्यों में भी अलर्ट जारी कर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मुंबई में हुए 26/11 हमले को देखते हुए दिल्ली हादसे के बाद मुंबई समेत महाराष्ट्र के अन्य शहरों में चेतावनी जारी की गई है। प्रमुख पर्यटन स्थलों और राज्य की अन्य प्रमुख जगहों के साथ साथ नागपुर में RSS मुख्यालय के लिए भी हाई अलर्ट जारी किया गया है।(एजेंसी)

Read More

दिल्ली ब्लास्ट पर पीएम मोदी की सख्त चेतावनी, दोषियों को हर हाल में मिलेगी सज़ा

Posted on :11-Nov-2025
दिल्ली ब्लास्ट पर पीएम मोदी की सख्त चेतावनी, दोषियों को हर हाल में  मिलेगी सज़ा

Delhi Blasts: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) भूटान पहुंच गए हैं। वे भूटान में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। भूटान से उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट पर बयान दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि आज मैं बहुत भारी मन से यहां आया हूं। कल शाम दिल्ली में हुई भयावह घटना ने सभी को बहुत दुखी किया है। मैं प्रभावित परिवारों का दुःख समझता हूं। पूरा देश आज उनके साथ खड़ा है। मैं कल रात भर इस घटना की जांच कर रही सभी एजेंसियों के संपर्क में था। हमारी एजेंसियां इस साजिश की तह तक पहुंचेंगी। इसके पीछे के षड्यंत्रकारियों को बख्शा नहीं जाएगा। सभी जिम्मेदार लोगों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा।

अमित शाह ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार शाम हुए ब्लास्ट मामले को लेकर आज अपने आवास पर हाई लेवल मीटिंग बुलाई। गृह सचिव गोविंद मोहन, इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) चीफ तपन डेका, नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) के डायरेक्टर जनरल सदानंद वसंत डेट और दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा मीटिंग में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे। इसके साथ ही जम्मू और कश्मीर के डीजीपी नलिन प्रभात भी वर्चुअली इस मीटिंग में शामिल हुए।

इससे पहले सोमवार को धमाके के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने घटनास्थल का दौरा किया था। उसके बाद दिल्ली पुलिस कमिश्नर और इंटेलिजेंस ब्यूरो के डायरेक्टर से बात की थी और NIA, NSG, FSL और दिल्ली पुलिस को शामिल करते हुए एक कोऑर्डिनेटेड मल्टी-एजेंसी जांच के निर्देश दिए थे।

दिल्ली ब्लास्ट मामले में देश भर में छापेमारी जारी

लाल किले के पास ब्लास्ट के बाद देश भर में सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस की टीम छापेमारी कर रही है। लखनऊ में UP ATS और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की। टीम ने मड़ियांव इलाके के एक घर और शॉपिंग मॉल में छापेमारी की, जो फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल से जुड़ा बताया जा रहा है. सूत्रों के मुताबिक, जांच डॉ. मुजम्मिल की महिला मित्र शाहीन के ठिकाने पर भी केंद्रित है।

बम धमाके के लिए इन चीजों का किया गया इस्तेमाल

जांच सूत्रों के मुताबिक लाल किला ब्लास्ट में अमोनियम नाइट्रेट, फ्यूल ऑयल और विस्फोटक डेटोनेटर के इस्तेमाल के संकेत मिले हैं. फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से कई सैंपल जुटाए हैं. हालांकि अंतिम एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार है, जिसके बाद यह स्पष्ट होगा कि ब्लास्ट में किस प्रकार के विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया था. (एजेंसी)

Read More

देशभर में मौसम में बड़ा बदलाव,सर्दी ने दी दस्तक

Posted on :08-Nov-2025
देशभर में मौसम में बड़ा बदलाव,सर्दी ने दी दस्तक

नई दिल्ली : नवंबर की शुरुआत के साथ ही देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। उत्तर भारत में सर्द हवाओं ने ठंड का अहसास बढ़ा दिया है, वहीं दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल और उत्तराखंड के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी के साथ पहाड़ों ने बर्फ की चादर ओढ़ ली है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में उत्तर भारत में तापमान में और गिरावट तथा दक्षिण में बारिश की तीव्रता बढ़ने की चेतावनी दी है।

उत्तर भारत में बढ़ी ठंड

उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री तक गिर गया है। सुबह और रात के समय ठंडक और कोहरा बढ़ने लगा है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में इन राज्यों में तापमान में और गिरावट देखने को मिलेगी। वहीं, उत्तराखंड और हिमाचल के पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाकों की ठंड और बढ़ गई है।

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का स्तर खतरनाक श्रेणी में बना हुआ है। हवा की गुणवत्ता बेहद खराब होने के कारण लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। इस बीच, गिरते तापमान ने ठंड का एहसास भी बढ़ा दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक तेज हवाएं चलेंगी, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है।

दक्षिण भारत में मूसलाधार बारिश
तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में अगले 24 घंटों में भारी बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि कुछ क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ मूसलाधार वर्षा हो सकती है। वहीं, कर्नाटक और अंडमान-निकोबार में भी हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी।

पहाड़ों पर बर्फबारी से बढ़ेगी ठंड
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी का सिलसिला जारी है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ की परत जमने लगी है, जिससे निचले इलाकों में सर्द हवाओं का असर बढ़ गया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, आने वाले सप्ताह में उत्तर भारत में सर्दी और बढ़ सकती है।(एजेंसी)

Read More

ट्रेन यात्रा होगी और सुविधाजनक: अमृत भारत ट्रेनों में शुरू हुई ऑनलाइन भोजन सेवा

Posted on :08-Nov-2025
ट्रेन यात्रा होगी और सुविधाजनक: अमृत भारत ट्रेनों में शुरू हुई ऑनलाइन भोजन सेवा

Train Online Food Order: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधाओं में लगातार सुधार कर रहा है। राजधानी, शताब्दी और सेमी हाईस्पीड वंदे भारत की तरह अब अमृत भारत ट्रेनों के यात्री भी सफर के दौरान ऑनलाइन नाश्ता और खाना बुक कर सकेंगे। रेलवे बोर्ड ने स्लीपर श्रेणी वाली अमृत भारत ट्रेनों में प्री-पेड कैटरिंग सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है। इससे यात्रियों को समय से अच्छा और किफायती भोजन मिलेगा।

यात्रियों को मिलेगी प्री-पेड कैटरिंग सुविधा
रेलवे बोर्ड के निर्देश पर आईआरसीटीसी और सेंटर फॉर रेलवे इंफॉर्मेशन सिस्टम (CRIS) ने तैयारी शुरू कर दी है। यात्री टिकट बुक करते समय नाश्ता, लंच या डिनर ऑनलाइन बुक कर सकेंगे। बुक किया गया भोजन ट्रेन में सीट तक पहुंचाया जाएगा। इससे यात्रियों को पेंट्रीकार या वेंडरों से ओवरचार्जिंग का सामना नहीं करना पड़ेगा।

तय कीमत पर गुणवत्ता वाला भोजन
प्री-पेड सेवा में केवल नाश्ता, दोपहर और रात का भोजन ही मिलेगा। यात्री वेज या नॉन-वेज का ऑप्शन चुन सकते हैं। मूल्य भी तय कर दिए गए हैं..

शाकाहारी नाश्ता- 40 रुपये,

लंच व डिनर- 80 रुपये

मांसाहारी नाश्ता- 50 रुपये

लंच व डिनर में एग करी- 90 रुपये, चिकन करी- 130 रुपये

रेलवे जोन अपने क्षेत्र में आईआरसीटीसी से परामर्श लेकर स्थानीय जरूरत के हिसाब से कीमतों में मामूली बदलाव कर सकेंगे।

राजधानी और वंदे भारत से सस्ता खाना
जानकारों ने कहा कि अमृत भारत ट्रेनों में यात्रियों को वही सुविधा दी जाएगी, जो अब तक वंदे भारत में मिलती थी। इसकी कीमत भी कम ही रहेगी। वंदे भारत में खाने की कीमत करीब 222 रुपये होती है। अमृत भारत ट्रेनों में यह अधिकतम 130 रुपये तक ही होगी।(एजेंसी)

 

Read More

चर्चित हस्तियां: बिहार का चुनाव परिणाम देश की दिशा एवं दशा तय करेगा

Posted on :06-Nov-2025
चर्चित हस्तियां: बिहार का चुनाव परिणाम देश की दिशा एवं दशा तय करेगा

डॉ.समरेन्द्र पाठक

वरिष्ठ पत्रकार

नयी दिल्ली : बिहार चुनाव पर राज्य के बाहर भी विभिन्न क्षेत्रों के हस्तियों की नजर लगी हुई है,क्योंकि यह चुनाव परिणाम वर्ष 2029 में होने वाले लोक सभा चुनाव में देश की दिशा एवं दशा तय करेगा। बिहार विधान सभा के लिए कुल 243 सीटों पर दो चरणों में 6 एवं 11 नवंबर को वोट डाले जाएंगे।14 नवंबर को मतगणना होगी।इसी महीने के आखिरी तक नयी सरकार का गठन किया जाना है।


यह बात बिहार के प्रवासी हस्तियों ने आज यहां बातचीत में कही। दिल्ली हाई कोर्ट में भारत सरकार के स्टेंडिंग काउंसिल एवं जाने माने अधिवक्ता कमल कांत झा कहते हैं,कि यह चुनाव बिहार वासियों के लिए काफी अहम है। इसलिये राज्य की जनता विकास की गति को जारी रखने के लिए पुनः राजग को चुनेगी। श्री झा ने कहा कि बिहार की जनता लालू-राबड़ी सरकार को देख चुकी है।नीतीश कुमार की अगुआई में 2005 से(कुछ समय छोड़कर) राज्य में चल रही राजग के शासन में प्रायः बेहत्तर काम हुआ है।


देश में कई जनांदोलनों के राष्ट्रीय स्तर पर वाहक रहे सुप्रसिद्ध समाजसेवी अरविन्द पाठक कहते हैं,कि नीतीश कुमार के दो कार्यकालों में राज्य में अच्छा काम हुआ।यह सही है, कि वह कानून का शासन कायम करने में सफल रहे,किन्तु बाद के समय में नौकरशाही एवं कुछ आधार विहीन नेताओं से घिरने की वजह से उनकी साख पर असर पड़ा है।

श्री पाठक ने कहा कि इस चुनाव में मोकामा में हिंसा,सीवान में पुलिस की हत्या, मुजफ्फपुर, दरभंगा एवं मधुबनी में प्रचार अभियान के दौरान दलों के बीच झड़पें पुरानी यादों को ताजा कर दिया है।यह लोकतंत्र के लिए  ठीक नहीं है। बिहार की राजनीति से गहरी रुचि रखने वाले मुख्य मंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले के रहने वाले प्रखड़ समाज सेवी सुरेन्द कुमार तिवारी कहते हैं,कि इस चुनाव में एक दूसरे पर जिस तरह से आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं, वह ठीक नहीं है।

उन्होंने कहा कि खेसारी लाल को लेकर भाजपा सांसद मनोज तिवारी की टिप्पणी आहत करने वाला है।ऐसे हो लोगों की वजह से राजग खासकर भाजपा को चुनाव मैदान में कई जगह विरोध का सामना करना पड़ रहा है।विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह को इसे देखने चाहिए।

दिल्ली विश्वविद्यालय में भौतिक शास्त्र के अध्यापक रहे प्रो.योगेश कुमार के अनुसार हर चुनाव महत्वपूर्ण होता है।बिहार की जनता जागरूक है।वह अपने हितों को अच्छी तरह समझती है। शिक्षाविद एवं कुलाधिपति डॉ बी.एन. मिश्रा का मानना है,कि बिहार लोग कठिन समय में देश की दिशा एवं दशा तय करते रहे हैं।इसबार उनके समक्ष तीसरा विकल्प भी है।एल.एस.

 

Read More

दरभंगा में पूर्व डीजी मिश्रा पुलिस के खिलाफ धरना पर

Posted on :06-Nov-2025
दरभंगा में पूर्व डीजी मिश्रा पुलिस के खिलाफ धरना पर

तरुण मोहन 

पत्रकार

दरभंगा :  बिहार में चल रहे मतदान के बीच दरभंगा शहर से जनसुराज के प्रत्याशी पूर्व डीजी आर.के.मिश्रा स्थानीय थाना प्रभारी के खिलाफ पुलिस थाने में धरना दे रहे है। दरभंगा में आईजी रहे श्री मिश्रा ने चुनाव आयोग से तत्काल इस थाना प्रभारी के खिलाफ शख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने उसपर स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव में भाजपा के पक्ष में कदाचार करने का भी आरोप लगाया है।श्री मिश्रा ने यह जानकारी सोशल मीडिया पर अपना वीडियो पोस्ट कर दी है।

Read More

बिहार में 121 सीटों पर मतदान जारी,12 बजे तक 22 % वोट पड़े

Posted on :06-Nov-2025
बिहार में 121 सीटों पर मतदान जारी,12 बजे तक 22 % वोट पड़े

डॉ.समरेन्द्र पाठक

सुबीर,संपत,तरुण

पटना: नयी दिल्ली,6 नवंबर 2025बिहार में प्रथम चरण में आज  कड़ी सुरक्षा के बीच 121 सीटों पर मतदान जारी है।एक अनुमान के अनुसार 12 बजे तक 22 प्रतिशत से अधिक वोट पड़ने का अनुमान है।कुछ स्थानों पर शुरु में ईवीएम में गड़बड़ी एवं हल्की नोंक झोंक की भी खबर है। आयोग के सूत्रों ने कहा है कि सभी सीटों पर शांति पूर्ण मतदान जारी है।अभी तक कहीं से किसी गड़बड़ी की शिकायत नहीं है।9 बजे तक 13 प्रतिशत से अधिक वोट पड़े।अपुष्ट सूत्रों के अनुसार 12 बजे तक 22 प्रतिशत से अधिक वोट पड़ने के अनुमान है।

राज्य के 121 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान चल रहा है। इसके लिए 18 जिलों में 45341 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।प्रथम चरण में करीब पौने चार करोड़ मतदाता 1314  प्रत्याशियों के किश्मत का फैसला करेंगे। 

निर्वाचन आयोग के अनुसार प्रथम चरण में सबसे अधिक पटना जिले में 14,मुजफ्फरपुर 11,दरभंगा, समस्तीपुर एवं सारण में10-10, वैशाली एवं सीवान 8-8, बेगूसराय, नालंदा एवं भोजपुर 7-7,गोपालगंज 6,सहरसा, बक्सर,मधेपुरा एवं खगड़िया 4-4,मुंगेर 3 तथा लखीसराय एवं शेखपुरा जिलों में 2-2 सीटों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी है।

 

Read More

सब्जीवाले की पलटी किस्मत: 500 रुपये उधार लेकर खरीदा टिकट, लगी 11 करोड़ की लॉटरी

Posted on :05-Nov-2025
सब्जीवाले की पलटी किस्मत: 500 रुपये उधार लेकर खरीदा टिकट, लगी 11 करोड़ की लॉटरी

जयपुर न्यूज : दिवाली पर एक साधारण सब्जी बेचने वाले की जिंदगी बदल गई। राजस्थान के जयपुर जिले के कोटपूतली निवासी अमित सेहरा ने पंजाब के 'दिवाली बंपर 2025' में 11 करोड़ जीते हैं। यह टिकट उन्होंने अपने दोस्त मुकेश से 500 रुपये उधार लेकर बठिंडा की रतन लॉटरी एजेंसी से खरीदा था। अमित की जीत न सिर्फ उनकी मेहनत की मिसाल है, बल्कि किस्मत के खेल की भी एक अनोखी कहानी है।

अमित ने बताई कहानी

अमित, जो रोज सुबह 5 बजे से शाम तक सड़कों पर आलू-प्याज और टमाटर की ठेला लगाकर गुजारा करते थे, ने बताया कि यह उनकी जिंदगी का पहला लॉटरी टिकट था। "मैं तो कभी लॉटरी के बारे में सोचता भी नहीं था। मुकेश के साथ पंजाब के मोगा जाते वक्त बठिंडा में चाय पीने रुके थे। वहां लॉटरी स्टॉल दिखा, तो मुकेश ने कहा, 'तू भगवान पर इतना विश्वास करता है, एक टिकट ले ले।' मेरे पास पैसे नहीं थे, तो उन्होंने ही 500 रुपये दिए। घर लौटकर टिकट बैग में रख दिया था।

जीतने पर भरोसा नहीं हुआ

लॉटरी का ड्रा 31 अक्टूबर को लुधियाना में शाम 8 बजे हुआ था। 1 नवंबर को परिणाम घोषित होने के बाद मुकेश ने अमित को फोन किया और बताया कि टिकट नंबर A438586 पर 11 करोड़ का पहला पुरस्कार लगा है। लेकिन अमित का मोबाइल फोन खराब हो चुका था, इसलिए उन्हें शुरुआत में विश्वास ही नहीं हुआ। "मुझे लॉटरी चेक करने का तरीका भी नहीं पता था। एजेंसी से कॉल आया, लेकिन मैंने सोचा कोई धोखा होगा।

परिवार के साथ लिया पुरस्कार

मंगलवार को अमित अपने परिवार के साथ चंडीगढ़ पहुंचा, जहां उन्होंने का दावा दर्ज कराया। नियमों के अनुसार, विजेता को 30 दिनों (कुछ स्रोतों में 25 दिन) के अंदर दावा करना होता है, वरना लॉटरी रद्द हो जाती है। कुल 18.84 लाख टिकट बिके थे, जिनमें 36.14 करोड़ रुपये के पुरस्कार वितरित किए गए। दूसरा पुरस्कार 10 लाख और तीसरा 5 लाख रुपये का है। अमित को पुरस्कार राशि पर 30-33% टैक्स कटौती के बाद लगभग 7-8 करोड़ रुपये होंगे।

दोस्त को दिए 1 लाख रुपये
अमित ने अपने दोस्त मुकेश को 1 लाख रुपये देने का ऐलान किया है। "मुकेश ने न सिर्फ पैसे दिए, बल्कि विश्वास भी जगाया। उनकी दो बेटियों को 50-50 लाख दूंगा। बाकी रकम से बच्चों की पढ़ाई पर खर्च करूंगा।(एजेंसी)

Read More

दिल्ली के गीता कॉलोनी में पत्नी के साथ मोमो खा रहे शख्स पर चली गोली, इलाके में मची अफरा-तफरी

Posted on :04-Nov-2025
दिल्ली के गीता कॉलोनी में पत्नी के साथ मोमो खा रहे शख्स पर चली गोली, इलाके में मची अफरा-तफरी

नईदिल्ली : दिल्ली के गीता कॉलोनी इलाके में सोमवार रात एक शख्स को गोली मारकर आरोपी मौके से फरार हो गया. वारदात रात करीब 9 बजे हुई. घायल युवक की पहचान आदित्य (22) के रूप में हुई है, जिसे उसके अंकल मुरारी शर्मा ने गंभीर हालत में डॉ. हेडगेवार अस्पताल में भर्ती कराया. पुलिस को अस्पताल से रात 10:10 बजे सूचना मिली, जिसके बाद गीता कॉलोनी थाने की टीम मौके पर पहुंची.

मौके से मिले खून के निशान, रीढ़ में फंसी गोली

पुलिस जब SBI एटीएम के पास घटना स्थल पर पहुंची तो उन्हें सड़क पर खून के धब्बे मिले. शुरुआती जांच में पता चला कि आदित्य अपनी पत्नी भूमि के साथ मोमो खाने आया था, तभी उसकी पीठ में गोली मारी गई. डॉक्टरों ने जांच में पाया कि गोली उसकी रीढ़ की हड्डी में फंसी हुई है. आदित्य फिलहाल अस्पताल में इलाजरत है और होश में होने के बावजूद हमलावरों के नाम बताने से बच रहा है.

पत्नी का दावा- दोपहर में ही मिली थी धमकी

अस्पताल में मौजूद उसकी पत्नी ने पुलिस को बताया कि आदित्य का आपराधिक बैकग्राउंड है और उसके 3-4 साथी दोपहर में ही उससे पैसे वापस करने को कहकर धमकी दे चुके थे. पुलिस को आशंका है कि यह हमला पैसे के विवाद में हुआ है.

पहले भी जेल जा चुका है आदित्य

पुलिस जांच में सामने आया कि आदित्य का क्रिमिनल रिकॉर्ड है. उसे जून 2025 में प्रीत विहार थाना क्षेत्र में दर्ज एक लूट के मामले (FIR No. 242/25, सेक्शन 118/309(4)/309(6)/311/3(5) बीएनएस) में गिरफ्तार किया गया था. फिलहाल पुलिस ने मौके को सील कर सबूत इकट्ठा कर लिए हैं और हमलावरों की तलाश में जुट गई है. घटना की जांच जारी है और पुलिस पैसे के विवाद को लेकर इस हमले की दिशा में जांच बढ़ा रही है.(एजेंसी)

 

Read More

436 रुपये में सुरक्षा की गारंटी, मोदी सरकार की योजना से अब हर नागरिक पा सकता है जीवन बीमा सुविधा

Posted on :04-Nov-2025
436 रुपये में सुरक्षा की गारंटी, मोदी सरकार की योजना से अब हर नागरिक पा सकता है जीवन बीमा सुविधा

PM Jeevan Jyoti Bima Yojana:  देश में आज भी कई परिवार ऐसे हैं, जिनकी आमदनी बेहद सीमित है। ऐसे में घर के मुखिया या कमाने वाले सदस्य की अचानक मृत्यु हो जाने पर पूरा परिवार आर्थिक संकट में फंस जाता है। ऐसे परिवारों की मदद के लिए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) की शुरुआत मोदी सरकार ने की थी। यह योजना वर्ष 2015 में शुरू की गई थी, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग के लोग भी सस्ते प्रीमियम में जीवन बीमा का लाभ उठा सकें।

सिर्फ 436 रुपये में 2 लाख रुपये का बीमा कवर

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत कोई भी 18 से 55 वर्ष की आयु का व्यक्ति केवल 436 रुपये वार्षिक प्रीमियम भरकर 2 लाख रुपये तक का बीमा कवर प्राप्त कर सकता है। यह बीमा टर्म एक साल का होता है, जो हर वर्ष 1 जून से 31 मई तक मान्य रहता है। यदि बीमा अवधि के दौरान व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है, तो उसके परिवार या नॉमिनी को 2 लाख रुपये की राशि दी जाती है। यह रकम परिवार के खर्च, बच्चों की शिक्षा या अन्य आवश्यक जरूरतों को पूरा करने में मदद करती है।

आवेदन प्रक्रिया बेहद आसान

इस योजना में आवेदन करने के लिए किसी एजेंट या बिचौलिए की जरूरत नहीं होती। इच्छुक व्यक्ति अपने नजदीकी बैंक शाखा में जाकर सीधे आवेदन कर सकते हैं। बैंक में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का फॉर्म भरकर आधार कार्ड, पहचान पत्र, बैंक पासबुक, मोबाइल नंबर और पासपोर्ट साइज फोटो जैसे दस्तावेज जमा करने होते हैं। आवेदन के बाद बैंक आपका बीमा सक्रिय कर देता है और हर वर्ष निर्धारित प्रीमियम स्वतः आपके खाते से कट जाता है। (एजेंसी )
 

Read More

देव दीपावली पर काशी में सजेगी आस्था और अद्भुत कला की झांकी, देश-विदेश से उमड़ेंगे श्रद्धालु

Posted on :03-Nov-2025
देव दीपावली पर काशी में सजेगी आस्था और अद्भुत कला की झांकी, देश-विदेश से उमड़ेंगे श्रद्धालु

देव दीपावली 2025:  धर्मनगरी वाराणसी एक बार फिर दीपों की अद्भुत आभा में नहाने को तैयार है। 5 नवंबर को देव दीपावली के अवसर पर गंगा तटों पर भक्ति, श्रद्धा और देशभक्ति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। कार्तिक पूर्णिमा की संध्या जैसे ही ढलेगी। वैसे ही काशी के घाट असंख्य दीपों की सुनहरी रोशनी से जगमगाने लगेंगे। इस दिव्य अवसर पर दशाश्वमेध घाट पर होने वाली भव्य गंगा आरती इस बार देश के वीर सपूतों को समर्पित रहेगी।

Dev Deepawali 2025 in Varanasi – Book Your Divine Experience

गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्र के अनुसार, आरती के पहले घाट पर ‘अमर जवान ज्योति’ प्रज्ज्वलित की जाएगी। अमर शहीदों की स्मृति में विशेष रूप से ‘इंडिया गेट’ का प्रतिरूप बनाया जाएगा। सेना, आरपीएफ और एनडीआरएफ के जवान इस दौरान देश के लिए बलिदान देने वाले शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। घाट की सजावट इस वर्ष पहले से भी अधिक भव्य होगी। पूरे दशाश्वमेध घाट को लगभग 21 क्विंटल देसी और विदेशी फूलों से सजाया जाएगा।

देश विदेश में बैठे श्रद्धालुओं के लिए होगी ऑनलाइन आरती की व्यवस्था

महाआरती में 21 बटुक वेद मंत्रों के साथ मां गंगा की आराधना करेंगे। वहीं 42 कन्याएं रिद्धि-सिद्धि के प्रतीक के रूप में मौजूद रहेंगी। आरती से पहले गंगा पूजन का भी आयोजन होगा। घाट और आसपास के भवनों को आकर्षक लाइटिंग से सजाया जाएगा। ताकि पूरा क्षेत्र दिव्य आभा से आलोकित हो उठे। देश-विदेश में बैठे श्रद्धालुओं के लिए इस बार ऑनलाइन आरती की विशेष व्यवस्था की गई है। गंगा सेवा निधि के यूट्यूब चैनल पर भक्त महाआरती का सीधा प्रसारण देख सकेंगे।

गंगा की दोनों तटों पर 25 लाख दी होंगे प्रज्वलित

देव दीपावली के दौरान गंगा के दोनों तटों पर करीब 25 लाख दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। साथ ही चेतसिंह घाट पर लेजर शो और आतिशबाजी का आयोजन भी होगा। जो इस पावन पर्व की शोभा में चार चांद लगाएगा। (एजेंसी)

Read More

प्रसिद्ध साहित्यकार"मुन्ना बाबू" को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी

Posted on :10-Oct-2025
प्रसिद्ध साहित्यकार

तरुण मोहन

पत्रकार

नयी दिल्ली : मधुबनी 5 अक्टूबर 2025 (एजेंसी)।प्रसिद्ध साहित्यकार उदय कांत पाठक "मुन्ना बाबू" को आज उनकी पांचवीं पुण्यतिथि पर लोगों ने याद किया एवं भावभीनी श्रद्धांजलि दी।"मुन्ना बाबू" का विक्रम संवत के अनुसार आश्विन शुक्ल  त्रयोदशी अर्थात 29 सितंबर 2020 को 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। 

मधुबनी से मिली खबर के मुताविक श्री पाठक के पैतृक गांव भेजा में इस अवसर पर उनके जेष्ठ पुत्र अमरेन्द्र पाठक एवं छोटे पुत्र अरविंद पाठक द्वारा कर्मकांड के उपरांत ब्रह्म भोज का आयोजन किया गया। भीठ भगवानपुर निवासी पंडित उदित नारायण झा ने कर्मकांड की रश्म अदा की। दरभंगा के डेनवी रोड स्थित आवास पर श्री पाठक की पुत्री श्रीमती नीलम झा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने उन्हें याद किया।वहां ब्रह्म भोज का भी आयोजन किया गया।

नयी दिल्ली से मिली खबर के मुताविक वसुंधरा में यूएनआई अपार्टमेंट स्थित उनके आवास पर लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।वह यहां लंबे समय तक रहे थे। एल.एस.

Read More

कफ सिरप पर केंद्र की बड़ी कार्रवाई! बच्चों के लिए खांसी की दवाइयों पर लगाया गया बैन

Posted on :04-Oct-2025
कफ सिरप पर केंद्र की बड़ी कार्रवाई! बच्चों के लिए खांसी की दवाइयों पर लगाया गया बैन

Cough Syrup Advisory: खांसी के इलाज में दी गई कफ सिरप ने मध्यप्रदेश, राजस्थान में बच्चों पर कहर ढा दिया है। एक दर्जन बच्चों की मौत के बाद केंद्र सरकार ने एडवाइजरी जारी कर स्वास्थ्य अधिकारियों को कहा है कि दो साल के बच्चों को खांसी की दवा न दें। हालांकि स्वास्थ्य मंत्रालय ने पीडि़त बच्चों को दी गई दवाओं के सैंपल की जांच रिपोर्ट के आधार पर माना है कि उनमें डायथिलीन ग्लाइकोल (डीईजी) या एथिलीन ग्लाइकोल (ईजी) जैसे घातक रसायन मौजूद नहीं हैं। ये दोनों रसायन किडनी को गंभीर नुकसान पहुंचाने के लिए जिम्मेदार माने जाते हैं जबकि मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में किडनी फेल होने के कारण ही बच्चों की मौत हुई है।

उधर, तमिलनाडु सरकार ने 'कोल्ड्रिफ' की बिक्री पर रोक लगा दी है। तत्काल प्रभाव से बाजार से हटाने का आदेश दिया है। सरकारी लैब से टेस्टिंग के बाद रिपोर्ट आने तक उत्पादन पर रोक लगा दी गई है। तमिलनाडु के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अनुसार यह कंपनी मध्यप्रदेश, राजस्थान, पुड्डुचेरी को भी दवाइयां सप्लाई करती है।

स्वास्थ्य प्राधिकारियों की टीम जांच कर रही
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि बच्चों की मौत का वास्तविक कारण जानने के लिए एनसीडीसी, एनआइवी, आइसीएमआर, एम्स नागपुर और राज् यों के स्वास्थ्य प्राधिकारियों की टीम जांच कर रही है। मंत्रालय ने कहा कि नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (एनसीडीसी), नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (एनआइवी), सेंट्रल ड्रग्स स्टेंडर्ड कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन (सीडीएससीओ) समेत विभिन्न संस्थानों की टीम ने मौके से विभिन्न नमूने एकत्र किए।

मध्यप्रदेश राज्य खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एसएफडीए) ने भी तीन सैंपल की जांच की, जिसमें डीईजी/ईजी की पुष्टि नहीं हुई। इसी दौरान पुणे स्थित एनआइवी ने ब्लड/सीएसएफ के सैंपल की जांच में एक केस में लेप्टोस्पायरोसिस की पुष्टि की है। मंत्रालय ने कहा कि पानी, मच्छरों और अन्य नमूनों की जांच अभी नीरी, एनआइवी पुणे व अन्य प्रयोगशालाओं की ओर से की जा रही है।

स्थानीय डॉक्टरों ने लिखे थे सिरप
जिन बच्चों की मौत किडनी फेल होने से बताई जा रही है उन्हें परासिया के शिशु रोग विशेषज्ञ को परिजन ने दिखाया था। डॉक्टर ने पर्चे में वही सिरप लिखे थे जो बाद में कलेक्टर ने प्रतिबंधित किए हैं। शुक्रवार को परासिया एसडीएम शुभम यादव ने कहा कि अब तक नौ बच्चों की मौत हुई है। दो सिरप की बिक्री और उपयोग पर रोक लगाई गई है। जिनकी जांच रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय की एडवायजरी जारी
(Cough Syrup Advisory by ministry of health)
-1- दो साल से कम उम्र के बच्चों को खांसी/सर्दी की दवा न दी जाए।

-2- बच्चों में खांसी-जुकाम आमतौर पर अपने आप ठीक हो जाते हैं, ऐसे में आराम, हाइड्रेशन व सहायक उपचार को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

-3- सामान्यत: 5 साल से कम उम्र के बच्चों में भी दवाओं का उपयोग नहीं किया जाए।

-4- बड़ी उम्र के बच्चों में भी दवा केवल डॉक्टर की सलाह पर समुचित खुराक ही दी जाए।

-5- एक साथ कई दवाओं के कॉम्बिनेशन से बचा जाए और दवा कम से कम अवधि तक दी जाए।

-6- स्वास्थ्य संस्थाएं केवल प्रमाणित गुणवत्ता वाली दवाएं ही खरीदें।

12 बच्चे मौत से जूझ रहे
छिंदवाड़ा जिले के परासिया क्षेत्र में आठ मासूम जान गंवा चुके हैं। बुधवार को खजरी अंतु उमरेठ की डेढ़ वर्षीय संध्या ने नागपुर में दम तोड़ दिया। इसके साथ ही मृतकों की संख्या नौ हो गई। सभी की उम्र पांच वर्ष से कम है। 12 बच्चे गंभीर हालत में नागपुर और छिंदवाड़ा के अस्पतालों में भर्ती हैं। जांच में मृत बच्चों के घर से कोल्ड्रिफ और नेक्ट्रोल-डीएस सिरप मिलने पर आइसीएमआर और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्रारंभिक रिपोर्ट दी थी। इसी आधार पर तत्कालीन कलेक्टर ने जिले में इन कफ सिरप की बिक्री और उपयोग पर रोक (Health Ministry Cough Syrup Advisory) लगाई।

शुक्ल बोले- कुछ भी कहना संभव नहीं
नरसिंहपुर. उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा है, लगभग 12 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। तीन की जांच आई है। उनमें ऐसे कोई तथ्य नहीं मिले, जिससे कहा जा सके कि मौत इन दवाओं की वजह से हुई। बाकी सैंपल की रिपोर्ट आने तक कुछ भी कहना संभव नहीं है।

पहला केस और पहली मौत
- किडनी फेल होने का पहला केस 24 अगस्त को सामने आया।

-पहली मौत सात सितंबर को नागपुर में हुई।

 बच्चों के परिजन ने सिरप मेडिकल स्टोर से खरीदी थी, जहां ड्रग निरीक्षक ने स्टॉक को फ्रीज किया है।

जबलपुर से हुई थी सप्लाई
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने शुक्रवार को स्टॉकिस्ट के प्रतिष्ठान की जांच कर 16 शीशी कफ सिरप डेक्सट्रोमेथॉर्फिन हाइड्रोब्रोमाइड के सैंपल लिए। इसी प्रतिष्ठान से 594 शीशी छिंदवाड़ा भेजी गई थीं। बताया जाता है कि जबलपुर के ओमती स्थित कटारिया डिस्ट्रीब्यूटर से सिरप छिंदवाड़ा भेजा गया था। विभाग की जांच में पता चला कि कटारिया स्टॉकिस्ट ने तमिलनाडु के चेन्नई की कंपनी से 660 शीशी सिरप मंगवाई थी। जिसे उसने छिंदवाड़ा के स्टॉकिस्ट को 594 शीशी भेजी थीं। शेष 66 शीशी उसी के पास थीं। विभाग की टीम ने सैंपल के लिए 16 शीशी को सील किया। बाकी 50 शीशी फ्रीज करा दीं।

मरीजों तक कितनी शीशी पहुंचीं
बताते हैं कि सिरप छिंदवाड़ा में न्यू अपना फार्मा, आयुष फार्मा व एक अन्य स्टॉकिस्ट के पास भेजे गए थे। विभाग पता लगा रहा है कि कितनी शीशी मरीजों तक पहुंचीं। उधर, छिंदवाड़ा के सीएमएचओ डॉ. धीरज दवंडे ने कहा, सैंपल की जांच रिपोर्ट अभी प्राप्त नहीं हुई है। एसडीएम शुभम यादव की मानें तो अभी तक स्पष्ट कारण का पता नहीं चल सका है।

जांच में नहीं मिला घातल रसायन
मध्यप्रदेश में कफ सिरप लेने के बाद किडनी फेल होने से नौ बच्चों की मौत के बाद दवा सैंपल की लैबारेटरी जांच को लेकर विरोधाभास सामने आ रहा है। केंद्र सरकार ने कहा है कि मध्यप्रदेश में मरने वाले बच्चों के पास मिली दवा के सैंपल की जांच में प्रतिबंधित घातक रसायन डीईजी/ईजी की पुष्टि नहीं हुई है। इससे सवाल उठ रहे हैं।

राजस्थान में बच्चों के लिए बैन हुई दवा
राज्य सरकार की नि:शुल्क दवा योजना में सप्लाई की गई डेक्स्ट्रोमेथॉर्फन कफ सिरप को सरकार ने जांच के बाद क्लीन चिट दे दी है। हालांकि यह सिरप बच्चों के लिए अनुशंसित नहीं (Health Ministry Cough Syrup Advisory) है। सीकर और भरतपुर के तीन बच्चों की मौत के बाद चिकित्सा विभाग ने कंपनी की ओर से आपूर्ति की गई दवा के सैंपलों की जांच करवाई थी। जिसमें दूषित होने व डीईजी, ईजी का संभावित स्रोत हानिकारक प्रोपाइलीन ग्लाइकोल नहीं पाया गया। सिरप जयपुर की केयसंस फार्मा ने सप्लाई की थी। (एजेंसी)

Read More

1 अक्टूबर से देशभर में डिजिटल टीकाकरण सेवा

Posted on :30-Sep-2025
1 अक्टूबर से देशभर में डिजिटल टीकाकरण सेवा

(अनिल बेदाग)

कम खर्च, ज्यादा सुरक्षा: महिलाओं के लिए नई पहल

मुंबई : सितंबर 2025: भारत में महिलाओं को गर्भाशय मुख के कैंसर से बचाने के लिए अब एक नई डिजिटल पहल शुरू हो रही है। दुनिया की सबसे बड़ी वैक्सीन निर्माता सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया और विदाल हेल्थ (जो बजाज फिनसर्व का हिस्सा है) ने मिलकर इस दिशा में साझेदारी की है।यह डिजिटल प्लेटफॉर्म 1 अक्टूबर 2025 से पूरे देश में उपलब्ध होगा। यहां महिला मरीजों को एचपीवी वैक्सीन से जुड़ी सभी सेवाएं बिना कागजी प्रक्रिया और पूरी तरह कैशलेस तरीके से ऑनलाइन मिलेंगी।

प्लेटफॉर्म पर अपॉइंटमेंट बुकिंग, सहमति पत्र भरना और वैक्सीनेशन प्रमाणपत्र प्राप्त करना सब डिजिटल होगा। साथ ही, वैक्सीन की खुराक का शेड्यूल रिमाइंडर के जरिए मरीजों तक पहुँचेगा और उपचार की निरंतरता बनाए रखने में यह मददगार साबित होगा। बजाज फिनसर्व के चेयरमैन संजीव बजाज का कहना है कि यह कदम निवारक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करेगा और लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति अधिक जागरूक व जिम्मेदार बनाएगा।

सीरम इंस्टीट्यूट के सीईओ आदर पूनावाला ने जोर देकर कहा कि एचपीवी वैक्सीन गर्भाशय मुख के कैंसर से सुरक्षा का एक महत्वपूर्ण साधन है। हालांकि, इसके प्रभाव को व्यापक बनाने के लिए आसान उपलब्धता और जागरूकता बेहद जरूरी है। यही इस डिजिटल पहल का मुख्य उद्देश्य है। विदाल हेल्थ की कार्यकारी निदेशक नीथा उत्तय्या ने बताया कि इस कदम से अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता और भारी चिकित्सा खर्चों में कमी आएगी।

Read More

सी.पी. राधाकृष्णन ने देश के 15 वें उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली

Posted on :15-Sep-2025
सी.पी. राधाकृष्णन ने देश के 15 वें उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली

डॉ.समरेन्द्र पाठक
वरिष्ठ पत्रकार

नयी दिल्ली : श्री सी.पी. राधाकृष्णन ने आज देश के पंद्रहवें उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति के रूप में शपथ ली। राष्ट्रपति भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने श्री राधाकृष्णन को शपथ दिलाई।इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।श्री राधाकृष्णन इससे पहले महाराष्ट्र के राज्यपाल थे।

शपथ ग्रहण के बाद श्री राधाकृष्णन ने राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने सदैव अटल में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर स्थित स्मारक पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय और किसान घाट पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

4 मई 1957 को तमिलनाडु के तिरुपुर में जन्मे श्री चंद्रपुरम पोन्नुसामी राधाकृष्णन ने बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में स्नातक की उपाधि प्राप्त की। आरएसएस के स्वयंसेवक के रूप में शुरुआत करके वे 1974 में भारतीय जनसंघ की राज्य कार्यकारिणी के सदस्य बने।सार्वजनिक जीवन में प्रवेश करने से पहले श्री राधाकृष्णन का एक वस्त्र निर्यातक के रूप में एक लंबा और सफल करियर रहा।

18 फरवरी 2023 को श्री राधाकृष्णन को झारखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया। उन्होंने तेलंगाना के राज्यपाल और पुडुचेरी के उपराज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार भी संभाला बाद में उन्हें महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया गया था। एल.एस.

Read More

पत्रकारों के प्रतारणा के खिलाफ कलाकार का विरोध प्रदर्शन

Posted on :08-Sep-2025
पत्रकारों के प्रतारणा के खिलाफ कलाकार का विरोध प्रदर्शन

वर्धमान : राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित कलाकार डॉ. स्वप्न दत्त बाउल ने दक्षिण 24 परगना में पत्रकारों के उत्पीड़न, यातना और जान से मारने की धमकियों के खिलाफ यहां विरोध प्रदर्शन किया है। कलाकार डॉ दत्त ने कहा कि पश्चिम बंगाल में बड़े पैमाने पर पत्रकारों को प्रताड़ित किया जा रहा है।उन्हें मानसिक यातनाएं दी जा रही है।इससे लोकतंत्र का यह चौथा स्तम्भ खतरे में है।केंद्र एवं राज्य सरकार को इसे गंभीरता से लेना चाहिए।

उन्होंने कहा कि दक्षिण 24 परगना जिले के कैनिंग नंबर 2 ब्लॉक के जिबंतला पुलिस स्टेशन के अंतर्गत हेदिया गाँव के वरिष्ठ पत्रकार मृत्युंजय सरदार को असामाजिक तत्व लगातार परेशान कर रहा है। श्री सरदार ने इसकी शिकायत राज्य के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से लेकर केंद्र तक कई बार की है,लेकिन इस ओर कोई संज्ञान नहीं लिया गया है। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत दुखद है।

Read More

हाई कोर्ट के जजों की नियुक्ति के लिए परीक्षा हो: लोसपा

Posted on :08-Sep-2025
हाई कोर्ट के जजों की नियुक्ति के लिए परीक्षा हो: लोसपा

सुबीर सेन 

वरिष्ठ पत्रकार

नयी दिल्ली :  लोक समाज पार्टी (लोसपा) एडवोकेट सेल ने कोलेजियम प्रथा समाप्त कर हाई कोर्ट के जजों की नियुक्ति के लिए लिखित परीक्षा आयोजित करने की मांग को लेकर आज यहां प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों की अगुवाई पार्टी के अध्यक्ष एवं एडवोकेट गौड़ी  शंकर शर्मा ने की। इस मौके पर पार्टी के महासचिव बचन सिंह कतौतिया,राम गोपाल,विलियम पॉल और कांता रानी सहित कई शीर्ष नेता मौजूद थे।

प्रदर्शनकारी दोपहर दो बजे जंतर मंतर पर इकट्ठे हुए और जोरदार प्रदर्शन किया।श्री शर्मा ने कहा कि यह अत्यंत ही दुर्भाग्य है कि हाई कोर्ट के जजों की नियुक्ति के लिए लिखित परीक्षाएं नहीं ली जाती है।जिससे इस पद पर मेधावी लोग पहुँचने से बंचित रह जाते हैं। श्री शर्मा ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी लगातार इस मामले की मांग को लेकर आवाज उठाती रही है।यह गरीब मेधावी छात्रों के साथ न्याय से जुड़ा मसला है।सरकार को शीघ्र इस व्यवस्था को लागू करना चाहिए।एल.एस.

 

Read More

शिक्षक प्रधानमंत्री के ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ और ‘अमृतकाल’ विजन के प्रेरक है : गुप्ता

Posted on :08-Sep-2025
शिक्षक प्रधानमंत्री के ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ और ‘अमृतकाल’ विजन के प्रेरक है : गुप्ता

विनोद कुमार

वरिष्ठ पत्रकार

नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा है कि शिक्षक प्रधानमंत्री के ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ और ‘अमृतकाल’ विजन के प्रेरक है। श्री गुप्ता कल शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। पूर्व राष्ट्रपति, महान दार्शनिक और प्रख्यात शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की 137वीं जयंती पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए श्री गुप्ता ने कहा कि जब छात्रों ने उनका जन्मदिन मनाने की इच्छा जताई, तो उन्होंने विनम्रता से अनुरोध किया कि इसे शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाए,जो आज पूरे देश में आदर और श्रद्धा के साथ निभाई जाती है।

 उन्होंने कहा कि डॉ. राधाकृष्णन का जीवन हमें सिखाता है,कि शिक्षक केवल ज्ञान ही नहीं बल्कि मूल्य, अनुशासन और सत्य के प्रति आजीवन प्रतिबद्धता भी प्रदान करते हैं।उन्होंने कहा कि यह दिन महामना मदन मोहन मालवीय की प्रेरणादायी विरासत को भी याद करता है, जिनकी शिक्षा संबंधी दृष्टि मात्र साक्षरता तक सीमित नहीं थी, बल्कि उसमें चरित्र निर्माण और नैतिक शक्ति का भी समावेश था। 

श्री गुप्ता ने कहा कि बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के संस्थापक और महान राष्ट्रनेता के रूप में उन्होंने शिक्षा को सामाजिक और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का महत्वपूर्ण आधार माना। उन्होंने विद्या, सेवा और संस्कार को सशक्त समाज के मूल स्तंभ बताया।

श्री गुप्ता ने कहा, “प्राचीन गुरुकुलों से लेकर आधुनिकक़ कक्षाओं तक, गुरु-शिष्य परंपरा भारत की सभ्यता का केंद्र रही है। शिक्षक विद्यार्थियों को केवल परीक्षा के लिए नहीं बल्कि जीवन के लिए तैयार करते हैं, उनमें जिज्ञासा, सृजनशीलता, अनुशासन और करुणा का विकास करते हैं।एल.एस.

Read More

बिहार विस चुनाव 2025: बिहार में चुनावी माहौल गरमाया,पोल खोल शुरू

Posted on :04-Sep-2025
बिहार विस चुनाव 2025: बिहार में चुनावी माहौल गरमाया,पोल खोल शुरू

डॉ.समरेंद्र पाठक

वरिष्ठ पत्रकार

पटना :  बिहार विधान सभा का चुनाव ज्यों- ज्यों नजदीक आ रहा है,माहौल गरमाने लगा है।नेता एक दूसरे के पोल खोलने लगे हैं।कई दिग्गज अपने पुत्र-पुत्रियों को राजनीति में स्थापित करने के लिए पटना से दिल्ली तक दौड़ लगा रहे हैं। बिहार विधान सभा का चुनाव इस अक्टूबर-नवंबर में होना है।वर्ष 2020 में कुल 243 सीटों के लिए तीन चरणों में चुनाव हुए थे। पहला 28 अक्टूबर को 71 सीटों के लिए, दूसरा 3 नवंबर को 94 सीटों के लिए और तीसरा 7 नवंबर को शेष 78 सीटों के लिए चुनाव हुए थे।मतों की गिनती 10 नवंबर को हुई थी।

इस चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) 125 सीटें हासिल कर विजेता के रूप में उभरा था, जबकि महागठबंधन को 110 सीटें मिलीं थी। अन्य छोटे दलों ने 7 सीटें जीतीं थी,जबकि 1 निर्दलीय के खाते में गया था।इसके बाद नीतीश कुमार की अगुवाई में राजग की सरकार बनी। बीच में नीतीश के पाला बदलने से महागठबंधन की भी सरकार रही।

वर्ष 2020 के चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर राजद उभरी थी और उसे 75 सीटें मिलीं थी।भाजपा को 74 ,जेडीयू 43, कांग्रेस 19, वामदल15 ,हम 4, एवं वीआईपी को 4 सीटें मिलीं थी। शेष अन्य को मिली थी। कुछ सदस्यों ने दलबदल भी किया। वीआईपी के सभी विधायक भाजपा में शामिल हो गए थे। आजभाजपा 80 सीटों के साथ विधान सभा में सबसे बड़ी पार्टी है।

आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर इस साल के शुरू से ही राजनीतिक दलों ने कोशिशें शुरू कर दी। राजग की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह के अलावा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कई सभाएं कर चुके हैं।बड़े पैमाने पर योजनाओं के उदघाट्न एवं शिलान्यास किये गए है। उधर महागठबंधन से कांग्रेस नेता राहुल गांधी,राजद के तेजस्वी यादव,वाम नेता दीपांकर एवं वीआईपी के मुकेश सहनी मतदाता संसोधन मामले को बड़ा राजनीतिक मुद्दा बनाने में लगे हैं। 

चुनावी रणनीतिकार रहे प्रशांत किशोर की अगुवाई वाली जन स्वराज राज के वास्तविक मामलों जैसे भ्रष्टाचार, बेरोजगारी एवं खराब कानून व्यवस्था आदि को लेकर पिछले दो साल से निरंतर लोगों के घर घर जा रहे हैं।इससे बिहार का चुनावी दंगल तिकोना हो गया है। उन्होंने पक्ष विपक्ष के दिग्गजों को संकट में डाल दिया है।लगातार एक के बाद एक नेताओं के पोल खोल रहे हैं।

हालांकि हाल में एक चुनावी सर्वे सामने आया है। इस सर्वे में अनुमान जताया गया है, कि राज्य में एक बार फिर से राजग सरकार की वापसी होने जा रही है। टाइम्स नाऊ नवभारत और जेवीसी ने यह सर्वे किया है। सर्वे में अनुमान लगाया गया है,कि अगर अभी चुनाव होते हैं, तो  राजग को 136 सीटें मिल सकती हैं और महागठबंधन को 75 सीटें मिलेंगी। अन्य को 18 सीटें मिलने का अनुमान है।  इस सर्वे से इतर जन स्वराज की स्थिति यह है,कि या तो वह आप की तरह आंधी ला देगी नहीं तो 10 से नीचे सीटें ला पाएगी।श्री किशोर भी ऐसा ही मानते हैं। एल.एस.

 

Read More

दिल्ली में वकीलों की हड़ताल, जांचकर्ताओं को पेशी से छूट देने से न्याय प्रक्रिया पर गंभीर असर

Posted on :02-Sep-2025
दिल्ली में वकीलों की हड़ताल, जांचकर्ताओं को पेशी से छूट देने से न्याय प्रक्रिया पर गंभीर असर

डॉ. समरेंद्र पाठक

वरिष्ठ पत्रकार

नयी दिल्ली :  जांचकर्ताओं को अदालत में पेशी से छूट देने के आदेश के खिलाफ दिल्ली के जिला अदालतों में वकीलों की हड़ताल आज भी जारी रहने से न्यायालयों के काम काज पर व्यापक असर पड़ा है। वकीलों ने सोमवार को न सिर्फ अक्रामक हड़ताल किया, बल्कि अदालतों में  जगह जगह रास्ता रोककर विरोध प्रकट किया।इस वजह से न्यायिक कार्यों पर असर पड़ा है। दिल्ली के उपराज्यपाल ने गत 13 अगस्त को जांचकर्ताओं को अदालतों में पेशी की अनिवार्यता से छूट दे दी ।इस आदेश के बाद से वे अब वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए अदालतों में पेश हो सकते हैं। 

इस फरमान का विरोध करते हुए गत शनिवार से  जिला अदालतों के वलील हड़ताल पर हैं।डीबीसी सहित वकीलों के अनेक संगठनों ने इस हड़ताल का समर्थन किया है।चुनिंदे वकीलों एवं जानकारों ने इस मामले पर अपनी गंभीर प्रतिक्रियाएं भी दी है,जो इस प्रकार है:-

सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता नवेश कुमार ने कहा है,कि सरकार के इस आदेश से न्याय प्रक्रिया पर गंभीर असर पड़ेगा।जांचकर्ताओं की पहचान से लेकर क्रास करने में भी कई समस्याएं खड़ी होगी।अदालतों को भी सत्यता परखने में कठिनाई होगी।इससे न्याय के नैसर्गिक सिद्धान्त का उलंघन होगा।

दिल्ली हाई कोर्ट की अधिवक्ता अंशु कुमारी कहती हैं,कि सरकार का इस संबंध में नोटिफिकेशन पूरी तरह से अतार्किक एवं रूल ऑफ लॉ का उलंघन है।नयी व्यवस्था से न सिर्फ न्याय प्रभावित होगा, वल्कि कई तरह की समस्याएं उत्पन्न होगी।

सुप्रसिद्ध चार्टड एकाउटेंट संजय कुमार तिवारी कहते हैं,कि सरकार के इस कदम से पीड़ित को न्याय नही मिल पायेगा।जांचकर्ताओं की मोनोपोली बढ़ जाएगी।सरकार इस तरह के आदेश से अघोषित आपातकाल लागू करना चाहती है।एल.एस.

Read More

Previous123456789...5253Next

Advertisement

Read More

Live TV

Join Us

WhatsApp Group Invite Chhattisgarh Daily News

विशेष रिपोर्ट

विशेष लेख : दूरस्थ क्षेत्रों में पुल निर्माण से विकास की रफ्तार हुई दुगनी

विशेष लेख : दूरस्थ क्षेत्रों में पुल निर्माण से विकास की रफ्तार हुई दुगनी

विशेष लेख : वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध - छत्तीसगढ़ का आदर्श मॉडल

विशेष लेख : वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध - छत्तीसगढ़ का आदर्श मॉडल

विशेष लेख : नई उड़ान, नया क्षितिज - छत्तीसगढ़ में महतारियों के सशक्तिकरण की कहानी

विशेष लेख : नई उड़ान, नया क्षितिज - छत्तीसगढ़ में महतारियों के सशक्तिकरण की कहानी

राज्योत्सव पर विशेष लेख : छत्तीसगढ़ में गांव-गांव बिछा सड़कों का जाल

राज्योत्सव पर विशेष लेख : छत्तीसगढ़ में गांव-गांव बिछा सड़कों का जाल

ज्योतिष और हेल्थ

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

खेल

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

बॉयकॉट या बहाना? पाकिस्तान मीडिया की बातें सुनकर क्रिकेट फैंस हंसी रोक न पाए

बॉयकॉट या बहाना? पाकिस्तान मीडिया की बातें सुनकर क्रिकेट फैंस हंसी रोक न पाए

टी-20 सीरीज का आगाज जीत से, भारत ने न्यूजीलैंड को 48 रन से हराया

टी-20 सीरीज का आगाज जीत से, भारत ने न्यूजीलैंड को 48 रन से हराया

व्यापार

टैरिफ घटते ही सेंसेक्स–निफ्टी में उछाल

टैरिफ घटते ही सेंसेक्स–निफ्टी में उछाल

रियलमी 16 प्रो सीरीज़ ने मिड-रेंज में बदला गेम

रियलमी 16 प्रो सीरीज़ ने मिड-रेंज में बदला गेम

कीमतों में विस्फोट! चांदी ने रचा नया इतिहास, 2 लाख के करीब पहुंची

कीमतों में विस्फोट! चांदी ने रचा नया इतिहास, 2 लाख के करीब पहुंची

ग्लोबल मार्केट में हड़कंप: जापान संकट और अमेरिका की गिरावट से सोना-चांदी बेकाबू

ग्लोबल मार्केट में हड़कंप: जापान संकट और अमेरिका की गिरावट से सोना-चांदी बेकाबू

गैजेट्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

राजनीति

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

Entertainment

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

Quick Links

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • विश्व
  • मनोरंजन


  • रोजगार
  • राजनीति
  • खेल
  • राजधानी
  • ज्योतिष


  • गैजेट्स
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो गैलरी
  • Entertainment
  • संपर्क

Location Map

Contact Us

Address :

Baran Bazar, Favara Chowk, Gowli Para Road, Behind SBI ATM, Raipur (Chhattisgarh) - 492001

Phone No. : 0771-4032133

Email Id : [email protected]

RNI No. :
CHHHIN16912 GARJA CHHATTISGARH NEWS

Copyright © 2013-2026 Garja Chhattisgarh News All Rights Reserved | Privacy Policy | Disclaimer | Powered by : Softbit Solution