× Popup Image
Garja Chhattisgarh News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    LPG बुकिंग में बड़ा बदलाव: 45 दिन का इंतजार बना मजबूरी

    LPG बुकिंग में बड़ा बदलाव: 45 दिन का इंतजार बना मजबूरी

    युद्ध का सीधा असर: किसानों पर बढ़ेगा बोझ, कीटनाशक 30% तक महंगे

    युद्ध का सीधा असर: किसानों पर बढ़ेगा बोझ, कीटनाशक 30% तक महंगे

    संसद में गूंजा पश्चिम एशिया मुद्दा, पीएम मोदी ने देश से मांगी एकजुटता

    संसद में गूंजा पश्चिम एशिया मुद्दा, पीएम मोदी ने देश से मांगी एकजुटता

    पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किश्त जारी: छत्तीसगढ़ के 24 लाख किसानों के खातों में पहुंचे 498.83 करोड़

    पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किश्त जारी: छत्तीसगढ़ के 24 लाख किसानों के खातों में पहुंचे 498.83 करोड़

    एलपीजी की कमी का फायदा उठाकर ठगी! वायरल हो रहे फर्जी ऐड और मैसेज से रहें सतर्क

    एलपीजी की कमी का फायदा उठाकर ठगी! वायरल हो रहे फर्जी ऐड और मैसेज से रहें सतर्क

  • छत्तीसगढ़
    गांजा तस्करी,खरीदी-बिक्री के मामले में इंड-टू-इंड विवेचना कर अब तक 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार।

    गांजा तस्करी,खरीदी-बिक्री के मामले में इंड-टू-इंड विवेचना कर अब तक 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार।

    महासमुंद पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु, फरार/न्यायालय अनुपस्थित वारंटियों की उपस्थिति हेतु चलाया गया विशेष अभियान।

    महासमुंद पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु, फरार/न्यायालय अनुपस्थित वारंटियों की उपस्थिति हेतु चलाया गया विशेष अभियान।

    वृद्धा आश्रम में वृद्ध महिला पर जानलेवा हमला,

    वृद्धा आश्रम में वृद्ध महिला पर जानलेवा हमला,

    बालोद

    बलोदा बाजार

    बलरामपुर

    बस्तर

    बेमेतरा

    बीजापुर

    बिलासपुर

    दन्तेवाड़ा

    धमतरी

    दुर्ग

    गरियाबंद

    जशपुर

    जान्जगीर-चाम्पा

    कोण्डागांव

    कोरबा

    कोरिया

    कांकेर

    कवर्धा

    महासमुन्द

    मुंगेली

    नारायणपुर

    रायगढ़

    राजनांदगांव

    रायपुर

    सूरजपुर

    सुकमा

    सरगुजा

    गोरेला पेंड्रा मरवाही

    खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

    मोहला मानपुर चौकी

    सारंगढ़-बिलाईगढ़

    मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

    सक्ति

  • संपादकीय
  • विश्व
    मिडल ईस्ट में अमेरिका की बड़ी तैयारी: 2000 ‘खतरनाक’ सैनिकों की तैनाती का प्लान

    मिडल ईस्ट में अमेरिका की बड़ी तैयारी: 2000 ‘खतरनाक’ सैनिकों की तैनाती का प्लान

    जंग के बीच पीएम मोदी की ईरान के राष्ट्रपति से बातचीत, कहा- कूटनीति से निकले समाधान

    जंग के बीच पीएम मोदी की ईरान के राष्ट्रपति से बातचीत, कहा- कूटनीति से निकले समाधान

    प्लास्टिक को कहो अलविदा! जापान में आलू के स्टार्च से बने इको-फ्रेंडली बैग लॉन्च

    प्लास्टिक को कहो अलविदा! जापान में आलू के स्टार्च से बने इको-फ्रेंडली बैग लॉन्च

    कोलंबिया में भीषण विमान हादसा: सांसद समेत 15 लोगों की मौत, पहाड़ी क्षेत्र में बिखरा मलबा

    कोलंबिया में भीषण विमान हादसा: सांसद समेत 15 लोगों की मौत, पहाड़ी क्षेत्र में बिखरा मलबा

    भारत-अमेरिका रिश्तों पर ट्रंप का भरोसा: पीएम मोदी को बताया शानदार दोस्त, ट्रेड डील जल्द

    भारत-अमेरिका रिश्तों पर ट्रंप का भरोसा: पीएम मोदी को बताया शानदार दोस्त, ट्रेड डील जल्द

  • मनोरंजन
    डिजिटल मंच से उभरा संगीत सितारा: धुनिव्हर्स का ग्रैंड फिनाले 31 मार्च को

    डिजिटल मंच से उभरा संगीत सितारा: धुनिव्हर्स का ग्रैंड फिनाले 31 मार्च को

    “स्मृति” का खौफनाक ट्रेलर लॉन्च: दर्द, डर और बदले की कहानी

    “स्मृति” का खौफनाक ट्रेलर लॉन्च: दर्द, डर और बदले की कहानी

    सलमान खान और हीरोइन नयनतारा पहली बार साथ करेंगे स्क्रीन शेयर

    सलमान खान और हीरोइन नयनतारा पहली बार साथ करेंगे स्क्रीन शेयर

    अक्षय कुमार के शो पर गुलशन ग्रोवर, शक्ति कपूर और चंकी पांडे का धमाकेदार रीयूनियन

    अक्षय कुमार के शो पर गुलशन ग्रोवर, शक्ति कपूर और चंकी पांडे का धमाकेदार रीयूनियन

    हेमा मालिनी के घर सिनेमा की विरासत का जश्न

    हेमा मालिनी के घर सिनेमा की विरासत का जश्न

  • रोजगार
    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    शासकीय जे. योगानन्दम महाविद्यालय, रायपुर में अतिथि व्याख्याताओं के लिए आवेदन आमंत्रित

    शासकीय जे. योगानन्दम महाविद्यालय, रायपुर में अतिथि व्याख्याताओं के लिए आवेदन आमंत्रित

  • राजनीति
    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

  • खेल
    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

    बॉयकॉट या बहाना? पाकिस्तान मीडिया की बातें सुनकर क्रिकेट फैंस हंसी रोक न पाए

    बॉयकॉट या बहाना? पाकिस्तान मीडिया की बातें सुनकर क्रिकेट फैंस हंसी रोक न पाए

    टी-20 सीरीज का आगाज जीत से, भारत ने न्यूजीलैंड को 48 रन से हराया

    टी-20 सीरीज का आगाज जीत से, भारत ने न्यूजीलैंड को 48 रन से हराया

  • राजधानी
    उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने पुनर्वास केंद्र दंतेवाड़ा में युवाओं से की मुलाकात

    उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने पुनर्वास केंद्र दंतेवाड़ा में युवाओं से की मुलाकात

    राज्यपाल श्री डेका से धमतरी के सुदूर वनांचल क्षेत्र के प्रतिभाशाली बच्चों ने की आत्मीय मुलाकात

    राज्यपाल श्री डेका से धमतरी के सुदूर वनांचल क्षेत्र के प्रतिभाशाली बच्चों ने की आत्मीय मुलाकात

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स (पहला दिन) : कर्नाटक के धनीश एन और ओडिशा की अंजलि मुंडा ने जीते पहले स्वर्ण ; छत्तीसगढ़ ने भी खोला खाता

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स (पहला दिन) : कर्नाटक के धनीश एन और ओडिशा की अंजलि मुंडा ने जीते पहले स्वर्ण ; छत्तीसगढ़ ने भी खोला खाता

    छत्तीसगढ़ 31 मार्च 2026 तक सशस्त्र नक्सलवाद से होगा पूर्णतः मुक्त - उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

    छत्तीसगढ़ 31 मार्च 2026 तक सशस्त्र नक्सलवाद से होगा पूर्णतः मुक्त - उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स छत्तीसगढ़ के लिए मील का पत्थर

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स छत्तीसगढ़ के लिए मील का पत्थर

  • ज्योतिष
    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

    सर्दियों में सेहत का रखे ख्याल! रोजाना करें योगासन और प्राणायाम, बढ़ेगी रोग प्रतिरोधक क्षमता

    सर्दियों में सेहत का रखे ख्याल! रोजाना करें योगासन और प्राणायाम, बढ़ेगी रोग प्रतिरोधक क्षमता

  • गैजेट्स
    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

  • संपर्क

राष्ट्रीय

Previous12...15161718192021...5354Next

न्यायमूर्ति संजीव खन्ना ने सीजेआई पद की शपथ ली।

Posted on :12-Nov-2024
न्यायमूर्ति संजीव खन्ना ने सीजेआई पद की शपथ ली।

डॉ.समरेन्द्र पाठक 

वरिष्ठ पत्रकार।

नई दिल्ली : न्यायमूर्ति संजीव खन्ना ने आज उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में न्यायमूर्ति खन्ना को 51वें सीजेआई के पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई । इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। न्यायमूर्ति खन्ना ने न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ की जगह ली है,जो कल रिटायर हो गए।

Open photo

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने न्यायमूर्ति खन्ना को शुभकामनाएँ दी है। न्यायमूर्ति खन्ना का कार्यकाल 13 मई 2025 तक रहेगा। जनवरी 2019 से सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में कार्यरत न्यायमूर्ति खन्ना कई बड़े केस की सुनवाई कर चुके हैं। वह ईवीएम की विश्वसनीयता को बनाए रखने, चुनावी बॉन्ड योजना को खत्म करने, अनुच्छेद 370 को हटाने और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत देने जैसे कई महत्वपूर्ण फैसलों का हिस्सा रहे।

न्यायमूर्ति खन्ना का जन्म 14 मई 1960 को हुआ। उन्होंने वर्ष 1983 में दिल्ली बार काउंसिल के साथ एक वकील के रूप में अपने कैरियर की शुरुआत की थी। फिर दिल्ली उच्च न्यायालय में जज बने।इसके बाद 18 जनवरी 2019 को उन्हें सुप्रीम कोर्ट के जज के रूप में प्रमोट कर दिया गया था।एल.एस.

Read More

नगर मंडल भारतीय जनता पार्टी की संगठन बैठक संपन्न..

Posted on :11-Nov-2024
नगर मंडल भारतीय जनता पार्टी की संगठन बैठक संपन्न..

राकेश यादव 

जुन्नारदेव नगर : मंडल भारतीय जनता पार्टी कि संगठन बैठक स्थानीय मंगल भवन नगर पालिका के प्रांगण में संगठन के महापर्व प्रभारी जिला महामंत्री टीकाराम चंद्रवंशी नगर प्रभारी के उपस्थिति में संपन्न हुई बैठक में संगठन की प्रक्रियाओं से केंद्र कमेटियों के निर्वाचन की प्रक्रिया से उपस्थित कार्यकर्ताओं को अवगत कराया गया बैठक में ग्रामीण मंडल प्रभारी चौरई विधानसभा के प्रभारी लखन वर्मा क्षेत्र के पूर्व विधायक जिला निर्वाचन के सह प्रभारी नाथन सा कब्रेती जिला उपाध्यक्ष अखिलेश शुक्ला मंडल अध्यक्ष नवजीत मोनू जैन राजेश श्रीवास्तव विष्णु शर्मा जनपद अध्यक्ष सविता नगर पालिका अध्यक्ष रमेश सालों दे जनपद उपाध्यक्ष गोवर्धन यदुवंशी वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश हंडिया शिवकुमार राय शंकर लाल सेन अमरदीप राय  चंद्र प्रकाश  शर्मा जिला मंत्री कांता अमरवंशी नगर पालिका परिषद के समस्त पार्षद उपाध्यक्ष शक्ति केंद्र बूथ केंद्र के समस्त भाजपा की सकरी कार्यकर्ता की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल के संगठन आत्मक प्रक्रियाओं से प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार अवगत कराते हुए संगठन निर्वाचन प्रक्रिया में नगर मंडल के समस्त शक्ति केदो के प्रभारी कि उक्त बैठक में नियुक्ति की गई और निर्वाचन प्रक्रिया को पूर्ण करने के निर्देश जिला महामंत्री नगर प्रभारी टीकाराम चंद्रवंशी ने अवगत किया बैठक में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन नगर मंडल अध्यक्ष नवजीत मोनू जैन ने किया किया संचालन अंकुर रघुवंशी द्वारा किया गया आभार प्रदर्शन भाजपा नेता अपील समिति सदस्य पार्षद संजय जैन ने उपस्थित कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया

Read More

Rahul Gandhi ने चुनाव के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस को लिखा लेटर, जानें क्या लिखा है पत्र में?

Posted on :08-Nov-2024
Rahul Gandhi ने चुनाव के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस को लिखा लेटर, जानें क्या लिखा है पत्र में?

 Rahul Gandhi Letter to Trump And Kamala Harris नई दिल्ली : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में जीत दर्ज करने वाले रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप और उनकी प्रतिद्वंद्वी डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस को लेटर लिखा है। बता दें कि अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के शुरुआती नतीजे में ट्रंप ने 40 राज्यों में से 25 पर और 15 पर हैरिस को जीत मिली है। ट्रंप दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बनेंगे। आइए जानते हैं राहुल ने लेटर में क्या-क्या लिखा है-

‘IND-US के बीच ऐतिहासिक मित्रता है, जो लोकतांत्रिक…’

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्रंप को पत्र में लिखा, ‘मैं आपको अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में चुने जाने पर बधाई देता हूं। जनता ने बेहतर भविष्य के लिए आप पर भरोसा जताया है। भारत और अमेरिका के बीच ऐतिहासिक मित्रता है, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता पर आधारित है। हमें विश्वास है कि आपके नेतृत्व में हम भारतीय और अमेरीकियों के लिए अवसरों को बढ़ाने की दिशा में काम जारी रखेंगे।’

राहुल ने कमला हैरिस को लिखी ये बात

राहुल ने हैरिस को लिखा, ‘आपके जोशिले जुनाव अभियान के लिए बधाई। जो बाइडन प्रशासन के तहत भारत और अमेरिका ने वैश्विक महत्व के मुद्दों पर सहयोग बढ़ाया है। लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति हमारी साझा प्रतिबद्धता हमारी मित्रता का मार्गदर्शन करती रहेगी।’ न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, कमला के पास फिलहाल 226 और ट्रंप के पास 295 इलेक्टोरल वोट हैं। जीत के लिए 270 इलेक्टोरल वोट जरूरी होते हैं।(एजेंसी)

Read More

सेंट एंजेल्स में किया गया मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान

Posted on :07-Nov-2024
सेंट एंजेल्स में किया गया मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान

विवेक जैन

बागपत, उत्तर प्रदेश : सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें लायन्स क्लब अग्रवाल मण्डी टटीरी द्वारा कक्षा 10 की सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में सुप्रसिद्ध समाजसेवी पंकज गुप्ता, डीएवी इंटर स्कूल टटीरी के पूर्व प्रधानाचार्य मूलचंद एवं प्रबंधक अजय गोयल ने स्कूल के मेधावी छात्र-छात्राओं यश मित्तल, यश चौहान, यानिका शर्मा, स्नेहा जैन, मिस्टी गर्ग, पूजा चौहान, खुशी खान, श्रेष्ठ कौशिक, वंश गौर व वंशिका शर्मा को मेडल, ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर सुप्रसिद्ध समाजसेवी पंकज गुप्ता ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि सभी छात्र-छात्राओं को टाइम मैनेजमेंट पर विशेष ध्यान देना चाहिए एवं मोबाइल फोन का सदुपयोग करना चाहिए। मोबाइल फोन पढ़ाई एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए एक अच्छा साधन है, परंतु यदि आप इसका दुरुपयोग करते हैं तो यह आपके कैरियर एवं स्वास्थ्य के लिए हानिकारक भी हो सकता है। इसके बाद उन्होंने सभी मेधावी छात्र-छात्राओं  को शुभकामनाएं प्रदान की एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की । इस अवसर पर बबलेश, दीपक, राजीव, ऋतुराज, हनुराज ,नसीम, सचिन, शिवम, अमित, दिवाकर, निधि, रुचि, रीना, गीता आदि शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Read More

बागपत पुलिस से सीमा नाम की महिला को नही मिल रही सहायता

Posted on :06-Nov-2024
बागपत पुलिस से सीमा नाम की महिला को नही मिल रही सहायता

विवेक जैन

- सीमा के अनुसार उनकी लापता बहन मन्जू उर्फ शर्मिला के केस में बागपत पुलिस द्वारा ना तो सीसीटीवी फुटेज की डिटेल निकलवायी गयी और ना ही फोन कॉल की डिटेल

बागपत, उत्तर प्रदेश : बागपत नगर के मेरठ रोड़ पर स्थित मुन्नालाल एन्क्लेव मेरठ रोड की रहने वाली सीमा पुत्री कृष्णपाल ने 29 अक्टूबर 2024 को बागपत कोतवाली में तहरीर दी थी कि उनकी बड़ी बहन मन्जू उर्फ शर्मिला उम्र लगभग 56 वर्ष दिनांक 29 अक्टूबर 2024 को दोपहर के लगभग ढाई बजे मुन्नालाल एन्क्लेव स्थित घर से सामान लेने बाजार गयी थी और रात लगभग 9 बजे तक घर वापस नही आयी। सीमा ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी रिश्तेदारी और सभी परिचितों के यहॉं फोन करके पूछ लिया है लेकिन लापता मन्जूू उर्फ शर्मिला कही पर भी नही थी।

सीमा ने पुलिस को बताया कि लापता मन्जू उर्फ शर्मिला ने पिंक कलर के कपड़े - सूट और सलवार पहने हुए है, दुपट्टा पहना है और क्रीम कलर की चप्पल पहनी हुई है। बागपत पुलिस ने एफआईआर लिख कर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। सीमा ने एफआईआर पंजीकरण वाले दिन ही पुलिस से बागपत नगर के मैन चौराहे पर लगे सीसीटीवी फुटैज दिखवाने का आग्रह किया जिससे उनकी बहन के बारे में पता लगाया जा सके। काफी आग्रह और प्रयास करने के बाद घटना के एक दिन उपरांत दिनांक 31 अक्टूबर 2024 को सिर्फ बागपत मैन चौराहे के सीसीटीवी फुटैज देखे जा सके।

सीमा के अनुसार बागपत मुख्य चौराहे के सीसीटीवी फुटैज देखने के बाद बागपत पुलिस ने बताया कि उनकी बहन 29 अक्टूबर 2024 को दोपहर लगभग सवा तीन बजे बागपत नगर के बड़ौत बस अडडे पर दिखायी दी थी। सीमा के पुलिस से आग्रह करने के बाद भी पुलिस द्वारा बड़ौत, कैराना आदि मुख्य चौराहों के सीसीटीवी फुटैज नही निकाले गये। सीमा के मोबाईल पर अनजान नम्बर से एक फोन आया था जो कि कट गया या काट दिया गया था। सीमा ने बागपत पुलिस को उस नम्बर के बारे में बताया और उसकी डिटेल निकालने के लिए बागपत पुलिस से आग्रह किया। सीमा के अनुसार पुलिस ने उस कॉल की डिटेल निकालने में रूचि नही ली।

सीमा ने बताया कि जब 4 नवम्बर 2024 तक पुलिस ने कोई संतोषजनक कार्यवाही नही कि तब वह 4 नवम्बर को बागपत पुलिस अधीक्षक से मिली और उनको सारे घटनाक्रम से अवगत कराया। सीमा का कहना है कि सात दिन बीत चुके है अभी तक उनकी बहन का कोई भी अता-पता नही चला है। पुलिस से आग्रह करने के बाद भी मुख्य चौराहों के सीसीटीवी फुटेज नही देखे गये और ना ही उनके फोन पर आयी कॉल की डिटेल पुलिस द्वारा निकाली गयी, पुलिस उनकी बहन को ढूढॅने में सहयोग करने के प्रति बिल्कुल भी गंभीर नही है। सीमा ने बताया कि वह बहन के लापता होने से तो परेशान है ही साथ ही साथ पुलिस की कार्यशैली से वह मानसिक रूप से पीड़ित है। सीमा ने बताया कि एफआईआर पर उनका जो ठाकुरद्वारा का पता लिखा है वह उनके आधार कार्ड में लिखा था। वह वर्तमान में मुन्नालाल एन्क्लेव में रहती है।

Read More

बड़ौत के विपिन कुमार बने एयरपोर्टस अथॉरिटी ऑफ इंड़िया के अध्यक्ष

Posted on :04-Nov-2024
बड़ौत के विपिन कुमार बने एयरपोर्टस अथॉरिटी ऑफ इंड़िया के अध्यक्ष

विवेक जैन

- दिगम्बर जैन इंटर कॉलेज बड़ौत में भौतिक विज्ञान के जाने-माने प्रवक्ता और प्रमुख समाजसेवी स्वर्गीय श्यामकिशन जैन और रिटायर्ड अध्यापिका व प्रमुख समाजसेविका सरोज जैन के पुत्र है विपिन कुमार

बागपत, उत्तर प्रदेश : बड़ौत नगर के मूल निवासी और 1996 बैच के आईएएस अधिकारी विपिन कुमार के एयरपोर्टस अथॉरिटी ऑफ इंड़िया एएआई के अध्यक्ष नियुक्त होने पर जनपद बागपत में हर्ष की लहर है। विपिन कुमार के घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। विपिन कुमार प्रमुख समाजसेवी और दिगम्बर जैन इंटर कॉलेज बड़ौत में भौतिक विज्ञान के जाने-माने प्रवक्ता स्वर्गीय श्यामकिशन जैन जी के पुत्र है। उनकी माता सरोज जैन रिटायर्ड अध्यापिका है, वह सामर्थ्य अनुसार जरूरतमंद लोगों की सहायता करती है और धार्मिक कार्यो में बढ़-चढ़कर भाग लेती है। विपिन कुमार की बड़ी बहन स्वर्गीय संगीता जैन मेरठ की प्रसिद्ध अधिवक्ता रही है। विपिन कुमार के भाई रजनीश जैन एक कारोबारी है।

इनकी दो बहनें वंदना जैन शालीमार गार्डन और मोनिका जैन जयपुर ग्रहणी होने के साथ-साथ समय-समय पर समाजसेवा में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है। विपिन कुमार बिहार कैडर से है। वह सुपोल, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, जमुई के जिलाधिकारी, मिड़ डे मील एण्ड़ स्कूल बिहार के डायरेक्टर, एड़मिनिस्ट्रेटिव रिफार्म विभाग बिहार के मिशन डायरेक्टर, हयूमन रिसार्स डिवीजन बिहार के डायरेक्टर, पीडब्लूडी ब्रिज एण्ड़ रोड़ कंस्ट्रक्शन कार्पोरेशन बिहार के चेयरमैन, जनरल एड़मिनिस्ट्रेशन विभाग बिहार भवन नई दिल्ली के रेजिडे़ट कमीशनर, शिक्षा विभाग स्कूल एजुकेशन एण्ड़ लिटरेसी नई दिल्ली भारत सरकार के एड़िशनल सेक्रेटरी रह चुके है।

विपिन कुमार ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, गुरूजनों, भाईयों-बहनों और सहयोगियों को दिया है। कहा कि उनको जो जिम्मेदारी सौंपी गयी है, वह उसको पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभायेंगे।

Read More

रिश्वतखोरी का पर्दाफाश: पशु चिकित्सा अधिकारी को 20 हजार लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा

Posted on :23-Oct-2024
रिश्वतखोरी का पर्दाफाश: पशु चिकित्सा अधिकारी को 20 हजार लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा

जबलपुर : आवेदक मैत्री गौ सेवक होकर शासकीय योजना के तहत राष्ट्रव्यापी कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम के तहत गोवंशीय/भैंसवंशीय पशुओं की कृत्रिम गर्भाधान का काम वर्ष 2021-22 में किया गया जिसका प्रोत्साहन राशि 45000 रुपए प्राप्त हुई थी जिसमें से कमीशन के तौर पर पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी डॉक्टर योगेश कुमार सेमिल द्वारा ₹25000 रिश्वत की मांग की गई।

जिसकी शिकायत सत्यापन उपरांत आज दिनांक को पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी डॉक्टर योगेश कुमार सेमिल को  कार्यालय पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी विकासखंड दातलावादी जुन्नारदेव जिला छिंदवाड़ा में ₹20000 रिश्वत लेते रंगे हाथों लोकायुक्त जबलपुर टीम  के  इंस्पेक्टर कमल सिंह उईके, इंस्पेक्टर मंजू किरण तिर्की, इंस्पेक्टर नरेश बेहरा एवं 5 अन्य सदस्यों  ने  पकड़ा आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्यवाही की।

आरोपी :- डॉक्टर डॉ योगेश कुमार सेमिल पिता श्री शिवराम सेमिल उम्र 35 वर्ष पद पशु चिकित्सा अधिकारी पशु चिकित्सालय जुन्नारदेव

आवेदक :- सुरेश यदुवंशी पिता श्री दुलीराम यदुवंशी उम्र 39 वर्ष गौ सेवक निवासी ग्राम जमकुंडा तहसील जुन्नारदेव जिला छिंदवाड़ा 

दिनांक घटना :- 22-10-2024

ट्रैप राशि :- 20,000 रुपए 

घटनास्थल :- कार्यालय पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी विकासखंड दातलावादी जुन्नारदेव जिला छिंदवाड़

 

Read More

वायनाड में नामांकन से पहले प्रियंका का रोड शो, राहुल गांधी के साथ रॉबर्ट वाड्रा भी मौजूद ...

Posted on :23-Oct-2024
वायनाड में नामांकन से पहले प्रियंका का रोड शो, राहुल गांधी के साथ रॉबर्ट वाड्रा भी मौजूद ...

 प्रियंका गांधी ने की रोड शो की शुरुआत। 

प्रियंका गांधी के रोड शो में पति रॉबर्ट वाड्रा  और सोनिया गांधी और राहुल गांधी मौजूद रहेंगे। 

Priyanka Gandhi Wayanad Nomination: कांग्रेस लीडर प्रियंका गांधी वाड्रा आज यानी बुधवार को वायनाड लोकसभा उपचुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल करने जा रही हैं। इससे पहले उन्होंने संसदीय क्षेत्र में रोड शो शुरू किया।  इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी और राहुल गांधी मौजूद हैं।राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने सुबह 11 बजे के बाद कलपेट्टा न्यू बस स्टैंड से रोड शो की शुरुआत की. यहां से वह जिला कलेक्टर के समक्ष नामांकन दाखिल करेंगे। 

एक्टिव पॉलिटिक्स में प्रियंका

चुनाव आयोग द्वारा वायनाड उपचुनाव की घोषणा के तुरंत बाद, कांग्रेस ने ऐलान कर दिया था कि प्रियंका गांधी केरल की वायनाड सीट से उम्मीदवार होंगी।  कांग्रेस द्वारा वायनाड से AICC महासचिव को मैदान में उतारे जाने के बाद, पार्टी कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन क्षेत्र में पोस्टर लगाए थे, जिन पर "वायनाडिंते प्रियांकरी (वायनाड की प्रिय)" लिखा था. पिछले हफ्ते चुनाव आयोग द्वारा वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान किया और इसके साथ ही प्रियंका गांधी के केरल निर्वाचन क्षेत्र से चुनावी शुरुआत के लिए मंच तैयार हो गया है, जहां से वह सक्रिय राजनीति में शामिल होने के लिए तैयार हैं।  

प्रियंका के खिलाफ बीजेपी लामबंद 

2024 के लोकसभा चुनावों में दोनों निर्वाचन क्षेत्रों से जीतने के बाद राहुल गांधी ने अमेठी को बरकरार रखने का फैसला किया। इस वजह से वायनाड सीट खाली हो गई और उपचुनाव की नौबत आई। भारतीय जनता पार्टी  ने वायनाड लोकसभा उपचुनाव के लिए प्रियंका गांधी के खिलाफ नव्या हरिदास को मैदान में उतारा है।  पेशे से मैकेनिकल इंजीनियर नव्या ने 2007 में बी.टेक की पढ़ाई पूरी की उनके सोशल मीडिया प्रोफाइल के मुताबिक, वह कोझीकोड निगम में पार्षद हैं और बीजेपी महिला मोर्चा की राज्य महासचिव के तौर पर भी पार्टी के लिए काम करती हैं। 

कब होगा मतदान?

चुनाव आयोग ने 15 अक्टूबर को 48 विधानसभा क्षेत्रों और दो संसदीय सीटों के लिए उपचुनाव का ऐलान किया. महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों के साथ-साथ ये उपचुनाव दो चरणों में होने वाले हैं। पहले चरण के लिए 13 नवंबर को वोटिंग होगी, जिसमें 47 विधानसभा क्षेत्र और केरल की वायनाड लोकसभा सीट शामिल है। वहीं, दूसरे चरण के लिए 20 नवंबर को वोटिंग होनी है। इस दौरान उत्तराखंड की केदारनाथ विधानसभा सीट और महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट के लिए मतदान होगा।  इसके बाद, 23 नवंबर को वोटों की गिनती होगी और नतीजे का ऐलान किया जाएगा।  (एजेंसी)  

Read More

भारतीय सेना और चीनी बलों के बीच सामंजस्य: लद्दाख में पेट्रोलिंग पर समझौता

Posted on :22-Oct-2024
भारतीय सेना और चीनी बलों के बीच सामंजस्य: लद्दाख में पेट्रोलिंग पर समझौता

नई दिल्ली : भारत और चीन के बीच एलएसी पर 2020 से जारी गतिरोध खत्म हो गया है. चीन ने मंगलवार को आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि एलएसी पर सैन्य गतिरोध खत्म करने को लेकर साझा सहमति बन गई है। 

चीन की इस पुष्टि के बाद अब पूर्वी लद्दाख में अब दोनों सेनाएं पुरानी जगह पर लौटेंगी। इससे पहले सोमवार को भारतीय विदेश सचिव ने भी इसका ऐलान किया था। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने कहा कि भारत और चीन सीमा को लेकर पिछले कुछ समय से दोनों देश राजनयिक और सैन्य दोनों स्तरों पर लगातार बातचीत करते रहे हैं। अब दोनों पक्षों के बीच इस मामले पर सहमति बन गई है और हम भारत के साथ इस पर काम करेंगे।  

Read More

टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी संघर्ष,सादगी व ईमानदारी के लिए प्रसिद्ध:आजाद।

Posted on :22-Oct-2024
टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी संघर्ष,सादगी व ईमानदारी के लिए प्रसिद्ध:आजाद।

अरविंद पाठक 
वरिष्ठ पत्रकार

दरभंगा : पूर्व क्रिकेटर एवं सांसद कीर्ति आजाद ने कहा है,कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी संघर्ष,सादगी व ईमानदारी के लिए प्रसिद्ध है। वह कभी जाति एवं धर्म की राजनीति नहीं करती है। 

श्री आजाद ने कल यहां यह बात कही। उन्होंने कहा कि वहीं भाजपा जाति एवं धर्म की राजनीति करती है  और संविधान, देश एवं समाज को कमजोर करने में लगी है। रसायन एवं उर्वरक संसदीय समिति के अध्यक्ष श्री आजाद ने कहा कि भाजपा के केंद्रीय मंत्री द्वारा धर्म आधारित स्वाभिमान यात्रा पर तुरंत रोक लगनी चाहिए। 

श्री आजाद ने कहा कि केंद एवं बिहार में सरकार जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार की बैसाखी पर चल रही है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री की इस यात्रा पर राज्य के मुख्यमंत्री श्री कुमार से तुरंत रोक लगाने की मांग की है। एल.एस.

Read More

नायब सिंह सैनी और उनके मंत्रीमंडल ने ली शपथ, जानिए किसे मिला कौन-सा पदभार

Posted on :17-Oct-2024
नायब सिंह सैनी और उनके मंत्रीमंडल ने ली शपथ, जानिए किसे मिला कौन-सा पदभार

Haryana New CM Oath: नायब सिंह सैनी ने आज यानी गुरूवार, 17 अक्टूबर को हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह  सहित भाजपा के कई शीर्ष नेता मौजूद रहे। पंचकूला में होने वाले इस समारोह में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के अलावा भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उनके उपमुख्यमंत्री भी शामिल हुए।

हरियाणा में इन मंत्रियों ने ली शपथ 

अनिल विज ने ली मंत्री पद की शपथ
अरविंद शर्मा बनाए गए मंत्री
विपुल गोयल ने ली मंत्री पद की शपथ
कृष्ण लाल पंवार ने ली मंत्री पद की शपथ
महिपाल ढांडा बने मंत्री
राव नरबीर सिंह ने ली मंत्री पद की शपथ
कृष्ण बेदी ने ली मंत्री के रूप में शपथ
रणबीर सिंह गंगवा भी बने मंत्री
श्याम सिंह राणा ने ली मंत्री पद की शपथ 
(एजेंसी)

Read More

धूं-धूं कर जल उठा रावण पुतला.....

Posted on :14-Oct-2024
धूं-धूं कर जल उठा रावण पुतला.....

राकेश यादव

रावण वध कर अयोध्या लौटे श्रीराम

श्रीराम का हुआ राज्याभिषेक

श्रीरामलीला के 98 वें संस्करण का समापन

छिंदवाड़ा/जुन्नारदेव : प्रदेश एवं जिले की प्रतिष्ठित रामलीलाओं में से एक नगर की रामलीला का बीते दिवस विजयदशमी के पावन अवसर पर समापन हो गया। बीते 10 दिनों से स्थानी श्री रामलीला मंच, विजय स्तंभ पर लगातार मंचित की जा रही श्री रामलीला के अंतिम दिवस रावण के राक्षसी कुल का सर्वनाश कर भगवान श्री राम के द्वारा लंका विजय प्राप्त कर ली जाती है। यहां पर अशोक वाटिका में पहुंचकर वह अपनी भार्या सीता को संग लेकर पुष्पक विमान से अपने धाम अयोध्या पहुंचते हैं। यह लीला का मंचन बीती रात्रि से रविवार कि अलसुबह तक चलता रहा। अयोध्या में भगवान श्री राम का राजतिलक कर इस लीला का समापन कर दिया गया। गौरतलब है कि जुन्नारदेव की इस ऐतिहासिक सामाजिक, धार्मिक व सांस्कृतिक विरासत के रूप में ख्याति प्राप्त रामलीला का यह 98 वां वर्ष था। दशहरे की रात से प्रारंभ हुई इस रामलीला के अंतिम दिवस की लीला का मंचन रविवार की अलसुबह को जब श्री रामजी एवं श्री रामायण जी की आरती के साथ समापन किया गया तब उपस्थित दर्शकों सहित श्री रामलीला समिति के सदस्यगण एवं पात्रगणों की आंखें भावुक होकर नम हो गई थी।

Open photo

दशहरा मैदान में धूं-धूं कर जल उठा रावण पुतला

श्री रामलीला मंच से प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष से भी श्री राम दल एवं रावण दल की सेनाएं स्थानीय दशहरा मैदान, नंदलाल सूद स्टेडियम में जा पहुंची। जहां पर अपने अहंकार और मद में डूबा 51 फीट विशालकाय रावण का पुतला अट्टहास कर रहा था। यहां पर भगवान श्री राम के द्वारा उसके नाभी कुंड में स्थित अमृत कलश को अग्निबाण की वर्षा कर सुखा दिया गया और तभी रावण का यह पुतला  धूं-धूं कर जल उठा। श्री रामलीला समिति के द्वारा इस दफा दशहरे मैदान पर रावण पुतले सहित मैदान के चारों ओर परंपरागत आतिशबाजी के साथ ही इलेक्ट्रॉनिक आतिशबाजी की अलग से व्यवस्था की गई थी। इससे पहले इस दशहरा मैदान पर भगवान श्री राम का पूजन अर्चन किया गया। यहां रामलीला के पदेन संरक्षक विधायक सुनील उइके, पूर्व विधायक नथनशाह कवरेती, नपा अध्यक्ष रमेश सालोडे के द्वारा उद्बोधन दिया गया, जबकि स्वागत प्रतिवेदन श्री रामलीला समिति के अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव के द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन रामलीला समिति के संतोष बडोनिया एवं तरुण बत्रा (पत्रकार) के द्वारा किया गया। आभार प्रदर्शन महामंत्री जितेंद्र शर्मा एवं मुकेश विश्वकर्मा द्वारा प्रकट किया गया।

मेघनाथ, रावण सहित श्रीरामजी के साथ सेल्फी के लिए लगा लोगों का हुजुम

श्री रामलीला समिति के द्वारा कड़ी मेहनत कर अपने पात्रों को विशेष रूप से वेशभूषा एवं अन्य सामग्री से सजाया जाता है, जिसको लेकर दर्शकों में कौतूहल का वातावरण निर्मित हो जाता है। यही कारण था कि रंग बिरंगे, तड़क-भड़क वाले कपड़ों में मेघनाद,  रावण व श्री राम जी दशहरा मैदान में पहुंचे तब वह आकर्षण का केंद्र थे। रावण पुतले के दहन के बाद श्री रामलीला मंच की ओर लौट के समय हजारों लोगों का हुज़ूम इनके साथ सेल्फी लेने के लिए उमड़ पड़ा। तब यहां समिति के सदस्यों के द्वारा विशेष रूप से व्यवस्था बनाने में बड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

श्री रामलीला समिति के इन सदस्यों के अथक परिश्रम से सार्थक हुआ आयोजन

बीते लगातार 98 वर्षों से आयोजित हो रही इस रामलीला के 10 दिवसीय सफल आयोजन के पीछे श्री रामलीला समिति के सदस्यों का निस्वार्थ तथा बिना पारिश्रमिक लिए भगवान के प्रति उनका सेवा भाव व समर्पण ही काम करता है। इस समिति में प्रमुख रूप से संरक्षक ओमप्रकाश हुड़िया, अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव, जितेंद्र शर्मा, नितेश राजपूत, मुकेश विश्वकर्मा, बेनी प्रसाद बरहैया, कैलाश साहू, दुर्गा डहाट, सुरेश भोला सोनी, दीपेश जैन, मनीष चौरसिया, रानू रसेला, अजय व्यास, आशीष चौरसिया, विशेष चौरसिया, नरेंद्र मिगलानी, हेमंत साहू संतोष बडोनिया, अनिल मिगलानी, अनुरोध शर्मा, संजय चौरसिया, रामगोपाल टोरिया, सत्येंद्र शुक्ला, शैलेंद्र शर्मा, राजेंद्र यादव, अमित रसेला, अजय तिवारी, प्रवीण पण्डिया सहित समस्त पात्रगणो का अथक परिश्रम रहता है।

Read More

देशरत्न डॉ राजेन्द्र प्रसाद की जयंती पर भव्य आयोजन की तैयारी।

Posted on :14-Oct-2024
देशरत्न डॉ राजेन्द्र प्रसाद की जयंती पर भव्य आयोजन की तैयारी।

नयी दिल्ली : ऑल इंडिया मानव समाज ट्रस्ट की ओर से हर वर्ष की तरह इस बार भी पूर्व राष्ट्रपति देशरत्न डॉ राजेन्द्र प्रसाद की जयंती पर आगामी 3 दिसंबर को भव्य कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री श्री अमित शाह एवं रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह सहित कई प्रमुख हस्तियों को आमंत्रण पत्र भेजा गया है। 

यह जानकारी संस्था के अध्यक्ष हीरा लाल प्रधान एवं दिल्ली प्रांत के प्रमुख रंजीत कुमार सिंह ने आज यहां दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कई शीर्ष हस्तियों सर्वश्री प्रो.योगेश कुमार, अरविंद पाठक, डॉ गिरिजेश रस्तोगी,मो.अफजाल,एडवोकेट के.के. झा एवं वरिष्ठ पत्रकार रामनाथ विद्रोही की अगुआई में 41सदस्यीय विभिन्न कमेटियां बनायी गयी है।एल.एस.

Read More

असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है विजयादशमी के पर्व पर अखिल भारतीय मानव कल्याण ट्रस्ट ने लगाया स्वास्थ्य जांच शिविर

Posted on :14-Oct-2024
असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है विजयादशमी के पर्व पर अखिल भारतीय मानव कल्याण ट्रस्ट ने लगाया स्वास्थ्य जांच शिविर

फरीदाबाद : अखिल भारतीय मानव कल्याण ट्रस्ट ने दशहरा पर्व पर स्वास्थ्य शिविर आयोजन किया गया. शिविर में स्लम एरिया के गरीब बच्चों के स्वास्थ्य की निःशुल्क जांच की गयी। इस दौरान  बच्चों को सर्व शिक्षा के तहत विजयादशमी पर विशेष रूप से प्रकाश डालते हुए बच्चों को समझाया गया।

Open photo

इस मौके पर ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ एम पी सिंह ने कहा कि असत्य, बुराई चाहे कितनी भी बड़ी और विकराल क्यूं न हो, देर से ही सही पर सत्य की हमेशा जीत होती है। सत्य के रास्ते पर चलने पर कई कठिनाइयों का भी सामना करना पड़ता है। जिस प्रकार भगवान राम, सीता और लक्ष्मण को सत्य की राह पर चलते हुए 14 वर्ष का वनवास भी काटना पड़ा, लेकिन जीत सत्य की हुई और रामराज स्थापित हुआ था  इसी प्रकार सभी को सत्य और अच्छे मार्ग पर चलकर अपने लक्ष्य को प्राप्त करना चाहिए। विजयादशमी का त्योहार भी हमें यह बताता है कि असत्य पर सत्य की जीत हमेशा होती है और रावण रूपी बुराई अंततः जलकर स्वाहा हो ही जाता है ।

ट्रस्ट के राष्ट्रीय महासचिव महेश शर्मा वत्स और ट्रस्ट के संस्थापक डॉ हृदयेश कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि जीवन में जिस तरह से भगवान श्री राम ने सत्य मानव कल्याण के लिए अनेक प्रकार से कष्ट सहते हुए कड़ी मेहनत कर असत्य पर विजय प्राप्त की थी ठीक उसी तरह से हमें भी किसी भी परिस्थिति में अपने लक्ष्य से दूर नहीं जाना चाहिए इस दौरान पवन हॉस्पिटल समय पुर के सहयोग से 267 लोगों के स्वास्थ की बीपी, शुगर लेवल, नेत्र जांच किया गया जिसमें डॉ महेंद्र भारद्वाज ने अपनी टीम के साथ बहुत ही अच्छे तरीके से जांच संपन्न हुई 

“मुझे रख दिया छांव में खुद जलते रहे धूप में!

मैंने देखा है ऐसा एक फरिश्ता अपने पिता के रूप में!बेमतलब सी इस दुनिया में वो ही हमारी शान है! किसी शख्स के वजूद की ‘पिता’ ही पहली पहचान है!” इस अवसर पर ट्रस्ट से  जितेंद्र कुमार, राकेश शर्मा , मनोज शर्मा मनीष कुमार, राजकुमार, पदम चौधरी मनीष, पुष्पेंद्र सिंह, अभिषेक, पवन,सुबलेश मलिक, पूनम चौधरी, विमलेश देवी, वेद वीर, नीरज कुमार, व अन्य युवा साथी मौजूद रहे।

Read More

तिरुवल्लूर रेल हादसे में ट्रैक पर बिखरे कोच, ICU में भर्ती 3 यात्री, 8 ट्रेनों का बदला रूट

Posted on :12-Oct-2024
तिरुवल्लूर रेल हादसे में ट्रैक पर बिखरे कोच, ICU में भर्ती 3 यात्री, 8 ट्रेनों का बदला रूट

 Tiruvallur Train Accident : हादसे के बाद दक्षिण रेलवे ने हेल्पाइनल डेस्क बनाई और अलग-अलग स्टेशनों के लिए नंबर भी जारी किए हैं, जिनके जरिए जानकारी ली जा सकती है। हादसे में 19 लोग घायल हुए हैं। इनमें से तीन आईसीयू में भर्ती हैं। तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में रेल हादसे के बाद दो ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया है। वहीं, आठ ट्रेनों का रूट बदला गया है। यह हादसा चेन्नई डिवीजन के पोन्नेरी-कवरप्पेट्टई रेलवे स्टेशन (चेन्नई से 46 किमी) के बीच हुआ। हादसे के बाद रेलवे ट्रैक पर मरम्मत का काम चल रहा है।

यहां शुक्रवार शाम मैसूर-दरभंगा एक्सप्रेस मुख्य लाइन में जाने की बजाय लूप लाइन में चली गई और वहां पलहे से खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई। टक्कर के बाद दरभंगा एक्सप्रेस के 12-13 डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, जबकि 19 लोग घायल हुए हैं और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। इनमें से तीन यात्री आईसीयू में भर्ती हैं।


हादसे के बाद दक्षिण रेलवे ने हेल्पाइनल डेस्क बनाई और अलग-अलग स्टेशनों के लिए नंबर भी जारी किए हैं, जिनके जरिए जानकारी ली जा सकती है। ट्रेन में सवार यात्रियों को लेकर दूसरी ट्रेन तिरुवल्लूर से दरभंगा के लिए रवाना हो चुकी है।

हर डिवीजन के लिए हेल्पलाइन नंबर

डिवीजन   हेल्पलाइन नंबर

*चेन्नई            04425354151, 04424354995
*समस्तीपुर     8102918840
*दरभंगा         8210335395 
*दानापुर         9031069105 
*डीडीयू जंक्शन 7525039558

ये ट्रेन हुईं कैंसिल

दक्षिण रेलवे ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि 11 अक्टूबर 2024 को लगभग 20.30 बजे चेन्नई डिवीजन के कवराईपेट्टई में ट्रेन संख्या 12578 मैसूरु-दरभंगा बागमती एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण ट्रेन सेवाओं बदलाव किया गया है। 12 अक्टूबर 2024 को 07.25 बजे रवाना होने वाली ट्रेन संख्या 12077 डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-विजयवाड़ा जन शताब्दी एक्सप्रेस पूरी तरह से रद्द है। 12 अक्टूबर 2024 को 15.30 बजे रवाना होने वाली ट्रेन संख्या 12078 विजयवाड़ा डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल जन शताब्दी एक्सप्रेस पूरी तरह से रद्द है। 

इन  8 ट्रेनों का रूट बदला

12641 कन्याकुमारी-निजामुद्दीन तिरुक्कुरल एक्सप्रेस, जो 11 अक्टूबर 19.10 बजे रवाना हुई थी, उसे चेन्नई सेंट्रल, अरक्कोनम और रेनीगुंटा के रास्ते चलाने के लिए डायवर्ट किया गया है। ट्रेन संख्या 16093 डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस, जो 12 अक्टूबर को 05.15 बजे रवाना होने वाली है, वह सुलुरुपेट्टा और नायडूपेट्टा में ठहराव को छोड़कर अरक्कोनम, रेनीगुंटा और गुडूर के परिवर्तित मार्ग से चलेगी। ट्रेन संख्या 12611 डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-निजामुद्दीन गरीबरथ एक्सप्रेस, जो 12 अक्टूबर को 06.00 बजे रवाना होने वाली है, वह अरक्कोनम, रेनीगुंटा और गुडूर के परिवर्तित मार्ग से चलेगी। 

10 अक्टूबर 2024 को 23.55 बजे चलने वाली ट्रेन गुडूर, रेनीगुंटा, अराकोनम से डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल के रास्ते चलेगी। 10 अक्टूबर को 21.25 बजे अहमदाबाद से रवाना हुई ट्रेन संख्या 12655 अहमदाबाद-डॉ एमजीआर चेन्नई नवजीवन एक्सप्रेस गुडूर, रेनीगुंटा, अराकोनम से डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल के रास्ते चलेगी। यह ट्रेन सुलुरुपेटा में रुकेगी नहीं। ट्रेन संख्या 22644 पटना-एर्नाकुलम एक्सप्रेस जो 10 अक्टूबर 2024 को 14.00 बजे पटना से रवाना हुई थी, गुडूर, रेनीगुंटा और मेलपक्कम के रास्ते चलेगी। यह ट्रेन पेरम्बूर में रुकेगी नहीं।(एजेंसी)

Read More

रतन टाटा के निधन से शोक की लहर, पीएम मोदी, सुधा मूर्ति और मुकेश अंबानी समेत इन दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

Posted on :10-Oct-2024
रतन टाटा के निधन से शोक की लहर, पीएम मोदी, सुधा मूर्ति और मुकेश अंबानी समेत इन दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

Ratan Tata Passed Away: टाटा समूह के मानद चेयरमैन और दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का बुधवार देर रात मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 86 वर्ष के थे। एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने बताया कि पद्म विभूषण से सम्मानित रतन टाटा का दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में रात साढ़े 11 बजे निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बताया कि उद्योगपति रतन टाटा का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

टाटा परिवार ने दी जानकारी

टाटा के परिवार ने एक बयान में कहा कि हम उनके भाई, बहन और परिवार, उन सभी लोगों से मिले प्यार और सम्मान से सांत्वना और सुकून पाते हैं, जो उनका सम्मान करते थे। हालांकि, अब रतन टाटा व्यक्तिगत रूप से हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी विनम्रता, उदारता और उद्देश्य की विरासत भावी पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने एक बयान में रतन टाटा को अपना मित्र और मार्गदर्शक बताया। टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने एक बयान में कहा कि हम रतन नवल टाटा को गहरे दुख के साथ विदाई दे रहे हैं। वह वास्तव में एक असाधारण नेतृत्वकर्ता थे, जिनके अतुलनीय योगदान ने न केवल टाटा समूह को बल्कि हमारे राष्ट्र के ताने-बाने को भी आकार दिया है। उन्होंने कहा कि 1991 से रतन टाटा के नेतृत्व में टाटा समूह ने अपनी वैश्विक उपस्थिति का विस्तार किया।

पीएम मोदी ने रतन टाटा को बताया असाधारण इंसान

और जानें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें एक दूरदर्शी कारोबारी नेता और असाधारण इंसान बताया। मोदी ने एक्स पर कहा कि श्री रतन टाटा जी का सबसे अनूठा पहलू बड़े सपने देखना और दूसरों को कुछ देने के प्रति उनका जुनून था। वह शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, स्वच्छता, पशु कल्याण जैसे मुद्दों को आगे बढ़ाने में सबसे आगे रहे थे। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने रतन टाटा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया और उन्हें देश का महान सपूत बताया। गडकरी ने एक्स पर लिखा कि रतन टाटा के साथ मेरे तीन दशकों से घनिष्ठ पारिवारिक संबंध थे। नागरिक उड्डयन मंत्री के राममोहन नायडू, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार ने भी रतन टाटा के निधन पर गहरा शोक जताया।

रात ही में अस्पताल पहुंच गए थे मुकेश अंबानी

रिलायंस समूह के मुखिया मुकेश अंबानी रात में ही ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंच गए थे। उन्होंने रतन टाटा के निखन पर कहा कि मैंने अपना प्यारा दोस्त खो दिया।

वहीं रतन टाटा के निधन पर लेखिका और राज्यसभा सांसद सुधा मूर्ति ने कहा, मैं अपने जीवन में रतन टाटा से कई बार मिली। वे ईमानदार और सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। हमेशा दूसरों की देखभाल करने वाले और दयालु थे।

रतन टाटा के देहांत पर प्रतिक्रिया

एकनाथ शिंदे ने रतन टाटा को बताया भारत का कोहिनूर

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रतन टाटा को भारत का कोहिनूर बताया। प्रदेश में राजकीय शोक का एलान करते हुए शिंदे ने कहा कि रतन टाटा महाराष्ट्र का और देश का अभिमान थे। उनकी सादगी की मिसाल आज भी दी जाती है। उनको देखकर लोगों में ऊर्जा आती थी। महाराष्ट्र सरकार ने आज अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर लिखा, रतन टाटा के देहांत से दुखी हूं। वे भारतीय उद्योग जगत के दिग्गज थे, जिन्हें हमारी अर्थव्यवस्था, व्यापार और उद्योग में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए जाना जाता था।

महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा

महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने लिखा, मुझे भरोसा नहीं हो रहा है कि रतन टाटा जी आज हमारे बीच नहीं रहे। वह एक ऐसे उद्योगपति थे, जिनके लिए आर्थिक लाभ तब ही उपयोगी होता था, जब इसे जनसेवा में लगाया जाता था।

नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस नेता राहुल गांधी

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रतन टाटा को दूरदर्शी व्यक्ति बताते हुए कहा कि उन्होंने व्यापार और परोपकार दोनों पर अमिट छाप छोड़ी है। शरद पवार ने भी रतन टाटा को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इनके अलावा सभी केंद्रीय मंत्रियों के साथ ही मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी रतन टाटा को श्रद्धांजलि अर्पित की है। गूगल के CEO सुंदर पिचाई ने भी रतन टाटा को प्रेरणा बताया है।(एजेंसी)

Read More

आईजेए ने यूट्यूबर मिश्रा की गिरफ्तारी की निंदा की।

Posted on :09-Oct-2024
आईजेए ने यूट्यूबर मिश्रा की गिरफ्तारी की निंदा की।

मुजफ्फरपुर : इंडियन जर्नलिस्ट एसोसियेशन (आईजेए) ने बिहार के मुजफ्फरपुर में यूट्यूबर मिथुन मिश्रा की गिरफ्तारी की कड़ी निन्दा करते हुए दोषी पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। 

Open photo

आईजेए के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामनाथ विद्रोही ने आज जिलाधिकारी को एक ज्ञापन देकर इस आशय की मांग की। पत्र में कहा गया है, कि यूट्यूबर मिश्रा बाढ़ की विभीषिका का रिपोर्टिंग कर रहे थे। जहां लोग काफी परेशान एवं उत्तेजित थे। एक सीओ के इशारे पर पुलिस ने भीड़ का हिस्सा बताकर मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया, जो पूरी तरह से अभिव्यक्त की आजादी का खुला उल्लंघन है। 

Open photo

श्री विद्रोही ने कहा है,कि पत्रकारों के खिलाफ ऐसी कई घटनायें आए दिन बिहार में हो रही है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को तुरंत संज्ञान में लेना चाहिए एवं दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

Read More

भाजपा प्रचंड बहुमत से तीसरी बार सरकर बनाने जा रही , कांग्रेस पिछड़ी

Posted on :08-Oct-2024
भाजपा प्रचंड बहुमत से तीसरी बार सरकर बनाने जा रही , कांग्रेस पिछड़ी

Haryana Election Results 2024: भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) के आंकड़ों के अनुसार, हरियाणा में शुरुआती रुझानों में कड़ी टक्कर के बाद भाजपा आगे चल रही है। बीजेपी 49 सीटों पर, कांग्रेस 35 सीटों पर, इनेलो एक सीट पर तथा बीएसपी एक सीट पर आगे चल रही है। दोनों दलों के संभावित मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार – भाजपा के नायब सिंह सैनी तथा कांग्रेस के भूपेंद्र हुड्डा – अपनी-अपनी सीटों पर ठीक-ठाक मतों से आगे चल रहे हैं।

भाजपा  को तीसरी बार मिलने जा रही प्रचंड बहुमत

चुनाव आयोग के दोपहर 12 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, हरिणाया में बीजेपी 49 सीटों पर लीड कर रही है, जबकि कांग्रेस 35 सीटों पर आगे है। लाडवा सीट से सीएम नायाब सिंह सैनी और हिसार से सावित्री जिंदल, आदमपुर से भव्‍य विश्‍वनोई आगे चल रहे हैं। वहीं जुलाना सीट से विनेश फोगाट ने अच्छी खासी बढ़त बना रखी है। जाट बाहुल्य 20 सीटों में से 10 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। वहीं दलित बाहुल्य 25 सीटों में से 16 सीटों पर भाजपा आगे है।

पिछले चुनाव में मिली थी इतनी सीटें

बीजेपी लगातार तीसरी बार हरियाणा में सरकार बनाने जा रही है। बीजेपी को 2014 के विधानसभा चुनाव में 47 सीटें मिली थीं। इसके बाद 2019 के चुनाव में सीटों की संख्या घटकर 40 रह गई थी। इस बार अगर रुझान ही परिणाम में बदल जाते हैं तो बीजेपी हरियाणा में प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज करेगी।

टोहाना सीट पर कांग्रेस आगे

हरियाणा की टोहाना विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी परमवीर सिंह 524 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं बीजेपी के देवेंद्र सिंह बाली पीछे है। 8 राउंड की मतगणना तक दोनों उम्मीदवारों में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है।

लोहारू सीट पर बीजेपी पीछे

चुनाव आयोग के अनुसार, लोहारू विधानसभा सीट पर 18 में से 7 राउंड की गिनती हो गई है। इस सीट पर कांग्रेस के राजबीर फिलहाल आगे चल रहे हैं। बीजेपी के जय प्रकाश दलाल पिछड़ते नजर आ रहे है। दोनों के बीच वोटों का अंतर सिर्फ 68 का है।

अंबाला सिटी सीट पर कांग्रेस

चुनाव आयोग के रुझानों में अंबाला सिटी सीट पर 11 राउंड की गिनती होने के बाद कांग्रेस उम्मीदवार निर्मल सिंह मोहरा ने बढ़त बना रखी है। बीजेपी के असीम गोयल पीछे चल रहे है। दोनों में वोटों का अंतर महज 294 है।

अंबाला कैंट में निर्दलीय नेता आगे

हरियाणा की अंबाला कैंट सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार चित्रा सरवारा 545 मतों से आगे चल रहे है। इस सीट पर बीजेपी के सीनियर नेता और पूर्व गृहमंत्री अनिल विज पीछे है।

ऐलनाबाद से अभय चौटाला भी पीछे

हरियाणा विधानसभा चुनाव परिणाम के रुझानों में ऐलनाबाद सीट से आईएनएलडी प्रमुख अभय चौटाला पीछे चल रहे हैं। 7 राउंड तक की गिनती में बीजेपी उम्मीदवार भरत सिंह बेनीवाल ने 7 हजार से ज्यादा वोटों की बढ़त बना रखी है।(एजेंसी)

Read More

शिव धनुष को तोड़ सीता का वरण किया श्रीराम ने....

Posted on :07-Oct-2024
शिव धनुष को तोड़ सीता का वरण किया श्रीराम ने....

राकेश यादव 

धनुष उठाने में असमर्थ रावण की हुई जगहसाईं....

शिव धनुष के टूटने पर क्रोधित हुए परशुराम....

छिंदवाड़ा/जुन्नारदेव : क्षेत्र की प्रतिष्ठित ऐतिहासिक सामाजिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक धरोहर श्री रामलीला में बीती रात्रि को धनुष यज्ञ, रावण-बाणासुर संवाद और लक्ष्मण-परशुराम संवाद की लीला का मंचन किया गया। इस लीला में मिथिला नरेश जनक के आमंत्रण पर सीता स्वयंवर में पहुंचे श्री राम के द्वारा शिव धनुष का भंजन कर सीता का वरण किया। इस लीला में जब विभिन्न देशों के राजकुमारों के द्वारा अथक प्रयास किए जाने के बावजूद शिव धनुष को नहीं तोड़ने पर राजा जनक की हताशा को लक्ष्मण के द्वारा उलाहना दी गई और अपने जेष्ठ भ्राता श्री राम के प्रताप और बल का उल्लेख कर शिव धनुष को तोड़ दिए जाने का पक्का वचन दिया गया।

कुछ ही देर में भगवान श्री राम के द्वारा इस शिव धनुष का भंजन कर दिया गया। जहां पर उपस्थित दर्शकों ने करतल ध्वनि से मुक्त कंठ से खड़े होकर अभिवादन भी किया। ऋषि परशुराम को शिव धनुष के टूट जाने आहट लगने पर वह मिथिला पहुंचकर खासे क्रोधित हो गए और फिर उन्होंने इस शिव धनुष का भंजन करने वाले राजा को दंड देने का एलान कर दिया। लक्ष्मण परशुराम संवाद के दौरान ही ऋषि परशुराम को भगवान नारायण के द्वारा श्री राम के रूप में जन्म लेने का एहसास होने पर वह शांत होकर नमन करते है।

इससे पहले इस सीता स्वयंवर में रावण बाणासुर के बीच के संवाद की लीला का भी मंचन किया गया। आज की इस लीला में अनुरूप शर्मा, शैलेंद्र मिंटू शर्मा, शंकर लाल सेन, सत्येंद्र शुक्ल, दुर्गा प्रसाद डहाट, मुन्नालाल जमधरिया, अमन सोनी संजय विश्वकर्मा, हर्षित सोनी, देवांश मालवीय, राधे बंडेवार, ऋतिक कुमार, अनुभव शर्मा के द्वारा निभाए गए पात्र के सजीव अभिनय को खासी सराहना मिली।

शिव धनुष उठाने में असमर्थ रावण की हुई जगहसाई लौटे लंका....

राजा जनक के द्वारा सीता के स्वयंवर का आयोजन किया गया। इसमें पाताल नरेश बाणासुर के साथ लंकाधिपति रावण का भी आगमन हुआ। यहां पर रावण के गुरुभाई बाणासुर ने शिव धनुष की महत्ता को प्रतिपादित करते हुए रावण को इस स्वयंवर में शामिल न होने की सलाह दी, लेकिन अहंकार में डूबा रावण ने किसी की नहीं मानी और वह शिव धनुष उठाने जा पहुंचा। जहां पर वह उसे उठाने में असमर्थ हो गया। इतने में रावण की बहन कुंभनिशा के हर जाने की आकाशवाणी को सुनकर वह वापस लंका लौट जाता है।

विट्ठल राजा के अभिनय पर लोटपोट हुए दर्शक....

सीता स्वयंवर में कपोल कल्पित पात्र राजा विट्ठल भी पहुंचते हैं। अपनी विशिष्ट वेशभूषा और मोटी-चौड़ी काया में उन्हें देखकर दर्शक वर्ग में खासा रोमांच आ गया था इस भूमिका को अभिनीत कर रहे पत्रकार तरुण बत्रा के अभिनय पर दर्शकगण लोटपोट होते दिखे।

Read More

56 वर्षों के बाद शहीद जवान का पार्थिव शरीर घर आया!

Posted on :05-Oct-2024
56 वर्षों के बाद शहीद जवान का पार्थिव शरीर घर आया!

कादिर रिज़वी

हिमाचल प्रदेश : भारतीय सेना के जवानों को ले जा रहे वायुसेना का AN-12 विमान 7 फरवरी, 1968 को रोहतांग दर्रे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस दुर्घटना में विमान में सवार भारतीय सेना के सैनिक शहीद हो गए थे। दुर्गम इलाकों की वजह से हमारे सैनिकों का पार्थिव शरीर मिल नही पाया था।

लेकिन भारतीय सेना द्वारा भारत के सबसे लंबे समय तक चलने वाले खोज अभियान के बाद सैनिकों के पार्थिव शरीर को बरामद कर लिया गया है। 56 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद, सिपाही मलखान सिंह के पार्थिव शरीर को बरामद कर के सहारनपुर में उनके पैतृक गांव में वापस लाया गया है। 

शहीद मलखान सिंह जी को श्रद्धांजलि! 

दशकों तक चलने वाली इस अभियान में , हमारी भारतीय सेना और बचाव दल के अटूट समर्पण और परिश्रम में किसी भी सैनिक को पीछे न छोड़ने की प्रतिबद्धता और अदम्य भावना का प्रमाण है। भारतीय सेना और बचाव दल के अथक प्रयासों के प्रति आदर प्रकट करते हैं, जिनकी वजह से दिवंगत आत्मा का शरीर आखिरकार अपने घर पहुंचा। जय हिंद!

Read More

Previous12...15161718192021...5354Next

Advertisement

Read More

Live TV

Join Us

WhatsApp Group Invite Chhattisgarh Daily News

विशेष रिपोर्ट

विशेष लेख : दूरस्थ क्षेत्रों में पुल निर्माण से विकास की रफ्तार हुई दुगनी

विशेष लेख : दूरस्थ क्षेत्रों में पुल निर्माण से विकास की रफ्तार हुई दुगनी

विशेष लेख : वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध - छत्तीसगढ़ का आदर्श मॉडल

विशेष लेख : वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध - छत्तीसगढ़ का आदर्श मॉडल

विशेष लेख : नई उड़ान, नया क्षितिज - छत्तीसगढ़ में महतारियों के सशक्तिकरण की कहानी

विशेष लेख : नई उड़ान, नया क्षितिज - छत्तीसगढ़ में महतारियों के सशक्तिकरण की कहानी

राज्योत्सव पर विशेष लेख : छत्तीसगढ़ में गांव-गांव बिछा सड़कों का जाल

राज्योत्सव पर विशेष लेख : छत्तीसगढ़ में गांव-गांव बिछा सड़कों का जाल

ज्योतिष और हेल्थ

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

खेल

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

बॉयकॉट या बहाना? पाकिस्तान मीडिया की बातें सुनकर क्रिकेट फैंस हंसी रोक न पाए

बॉयकॉट या बहाना? पाकिस्तान मीडिया की बातें सुनकर क्रिकेट फैंस हंसी रोक न पाए

व्यापार

टैरिफ घटते ही सेंसेक्स–निफ्टी में उछाल

टैरिफ घटते ही सेंसेक्स–निफ्टी में उछाल

रियलमी 16 प्रो सीरीज़ ने मिड-रेंज में बदला गेम

रियलमी 16 प्रो सीरीज़ ने मिड-रेंज में बदला गेम

कीमतों में विस्फोट! चांदी ने रचा नया इतिहास, 2 लाख के करीब पहुंची

कीमतों में विस्फोट! चांदी ने रचा नया इतिहास, 2 लाख के करीब पहुंची

ग्लोबल मार्केट में हड़कंप: जापान संकट और अमेरिका की गिरावट से सोना-चांदी बेकाबू

ग्लोबल मार्केट में हड़कंप: जापान संकट और अमेरिका की गिरावट से सोना-चांदी बेकाबू

गैजेट्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

राजनीति

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

Entertainment

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

Quick Links

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • विश्व
  • मनोरंजन


  • रोजगार
  • राजनीति
  • खेल
  • राजधानी
  • ज्योतिष


  • गैजेट्स
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो गैलरी
  • Entertainment
  • संपर्क

Location Map

Contact Us

Address :

Baran Bazar, Favara Chowk, Gowli Para Road, Behind SBI ATM, Raipur (Chhattisgarh) - 492001

Phone No. : 0771-4032133

Email Id : [email protected]

RNI No. :
CHHHIN16912 GARJA CHHATTISGARH NEWS

Copyright © 2013-2026 Garja Chhattisgarh News All Rights Reserved | Privacy Policy | Disclaimer | Powered by : Softbit Solution