मनीष गढ़पाएले
प्रदेश कॉंग्रेस कमेटी के आदेश पर शहर जिला अध्यक्ष राजीव शर्मा के सहयोग पर उत्तर ब्लॉक वं दक्षिण ब्लॉक प्रभारीयों के नेतृत्व में जनजागरण अभियान का छटवा दिन आज सम्पन्न हुआ...
बस्तर : केंद्र में बैठी भाजपा की मोदी सरकार की विफलता, बढ़ती मंहगाई, किसानों के ऊपर हो रहे अत्याचार व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पँहुचाने आज शहर के सिविल लाइन वार्ड, भगत सिंह वार्ड,वीर सावरकर वार्ड,लोकमान्य तिलक वार्ड,गुरु गोविंद सिंह वार्ड में जनजागरण अभियान चलाया गया.इस जनजागरण अभियान में उत्तर ब्लॉक प्रभारी सुशिल मौर्य व शहर कॉंग्रेस कमेटी के उत्तर ब्लॉक अध्यक्ष राजेश चौधरी एवं दक्षिण ब्लॉक प्रभारी व निगम अध्यक्ष कविता साहू के नेतृत्व में साथ ही शहर की प्रथम महिला महापौर श्रीमती सफिरा साहू सहीत दर्जनों की संख्या में कॉंग्रेस कार्यकर्ता,महिला कॉंग्रेस, वार्ड के पार्षदगण व वार्डवासियो के साथ वार्ड में भ्रमण कर मोदी सरकार विफलता,बेतहाशा महंगाई व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में अवगत कराया गया,इस जनजागरण अभियान के साथ सदस्यता अभियान भी चलाया गया।
जनजागरण अभियान पदयात्रा में निकले उत्तर ब्लॉक प्रभारि सुशील मौर्य व नगर निगम महापौर का भगत सिंह वार्ड के भंगाराम चौंक पर सैकड़ों की संख्या में उपस्थित महिलाओं व वार्डवासियों के द्वारा भूतपूर्व स्वागत किया गया साथ ही वार्डवासियों का पूर्ण समर्थन भी मिला...
आज के जनजागरण अभियान पदयात्रा पर दक्षिण ब्लॉक प्रभारी श्रीमति कविता साहू ने कहा-आज देश में मुख्य रूप से बढ़ती महंगाई केंद्र सरकार की सबसे बड़ी नाकामि है,साथ ही बताया कि पेट्रोल,डीजल, तेल,घरेलू रसोई गैस के दाम आसमान छू रही है...साथ ही राज्य सरकार की जनकल्याण योजनाओं का उल्लेख भी किया..
यहां देखे विडियो -
उत्तर ब्लॉक प्रभारी सुशील मौर्य ने केंद्र सरकार की विफलता को बताते हुवे भूपेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराते हुए कहा आज हमारे प्रदेश के यशस्वी माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कि मंशानुरूप हमारे सभी जनप्रतिनिधि साँसद, विधायक,महापौर,निगम अध्यक्ष,शहर अध्यक्ष द्वारा हमारे शहर का विकास कार्य जैसे ऐतिहासिक दलपत सागर के आईलैण्ड का सौन्दर्यीकरण,लालबाग में हाईमास्क लाइट,इंदिरा गांधी मैदान का उन्नयन कार्य,बस्तर विश्व विद्यालय जगदलपुर में नव निर्मित एमबीए अध्ययन शाला का उन्नयन,ग्राम आसना में नवनिर्मित बस्तर एकेडमी ऑफ डांस आर्ट एंड लैंग्वेज का कार्य,दलपत सागर में बाह्य विद्युतीकरण के कार्यो का उन्नयन,जल जवीन मिशन अन्तर्गत स्थापित सोलर ड्यूल पम्प,जगदलपुर में नवनिर्मित कन्या क्रीड़ा परिसर भवन लगभग शहर के सभी विकास कार्यो का कार्य आज हमारी सरकार के द्वारा किया जा रहा है जिसके लिए मैं माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी, हमारे जनप्रतिनिधिगण सहित शहर की जनता का भी आभार व्यक्त करता हूँ...
आज के जनजागरण अभियान पदयात्रा कार्यक्रम में मुख्य रूप से शहर के प्रथम नागरिक महापौर सफिरा साहू जी निगम स्पीकर कविता साहू जी पार्षद यशवंत ध्रुव जी बी ललिता राव जी महिला कांग्रेस अध्यक्ष कमल झज्ज जी दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कैलाश नाग जी जन जागरण अभियान उत्तर ब्लॉक के प्रभारी सुशील मौर्य जी वरिष्ठ कांग्रेसी वेंकट राव जी,सिविल लाइन वार्ड पार्षद सांध्य मरकाम,गुड्डा,लव मिश्रा,पार्षद कमलेश पाठक,नेहा ध्रुव,कोमल सेना,यशवंत ध्रुव,सेक्टर प्रभारी राम शंकर पिल्ले,आभाष मोहंती,अंजना नाग जी पापिया गाईन जी प्रदीप भारती जी पूर्व पार्षद राकेश मौर्य जी युवा कांग्रेस अध्यक्ष शाहनवाज खान महेश द्वितीय,संदीप दास,वरिष्ठ कांग्रेसी राम शंकर पिल्लई जी आभाष महंती नीरज देवांगन,मीडिया प्रभारी अनुराग महतो श्रीमती लीला, अशोक मंडावी, शेखर राऊत दक्षिण ब्लॉक महामंत्री मानसिंग,उत्तर ब्लॉक उपाध्यक्ष गोविंदा बघेल के साथ साथ वार्डवासियों कांग्रेस कार्यकर्ताओं/ पदाधिकारियों सहित उत्तर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेश चौधरी उपस्थित रहे।