× Popup Image
Garja Chhattisgarh News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    ट्रेन में आग की अफवाह से मचा हड़कंप, कई यात्री कूदे नीचे

    ट्रेन में आग की अफवाह से मचा हड़कंप, कई यात्री कूदे नीचे

    भारतीय नागरिकों की मौत से नाराज भारत, अमेरिका के सामने उठाया कड़ा विरोध

    भारतीय नागरिकों की मौत से नाराज भारत, अमेरिका के सामने उठाया कड़ा विरोध

    ईरान की धमकी से बढ़ी चिंता, भारत में तेल संकट की आशंका गहराई

    ईरान की धमकी से बढ़ी चिंता, भारत में तेल संकट की आशंका गहराई

    पीएम मोदी के नाम सबसे लंबी प्रधानमंत्री पारी, एनडीए ने किया भव्य सम्मान

    पीएम मोदी के नाम सबसे लंबी प्रधानमंत्री पारी, एनडीए ने किया भव्य सम्मान

    ईडी की बड़ी कार्रवाई: दिल्ली-नोएडा समेत चार राज्यों में ताबड़तोड़ छापेमारी

    ईडी की बड़ी कार्रवाई: दिल्ली-नोएडा समेत चार राज्यों में ताबड़तोड़ छापेमारी

  • छत्तीसगढ़

    अवैध खनिज परिवहन पर सख्त कार्रवाईः बिना अभिवहन पास चूना पत्थर गिट्टी से भरे 03 ट्रेलर जब्त

    अवैध खनिज परिवहन पर सख्त कार्रवाईः बिना अभिवहन पास चूना पत्थर गिट्टी से भरे 03 ट्रेलर जब्त

    माननीय प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश ने हत्या के मामले में दोषसिद्ध आरोपी को दी आजीवन कारावास एवं सहयोगी को दी 3 वर्ष की कठोर कारावास की सजा।

    माननीय प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश ने हत्या के मामले में दोषसिद्ध आरोपी को दी आजीवन कारावास एवं सहयोगी को दी 3 वर्ष की कठोर कारावास की सजा।

    बालोद

    बलोदा बाजार

    बलरामपुर

    बस्तर

    बेमेतरा

    बीजापुर

    बिलासपुर

    दन्तेवाड़ा

    धमतरी

    दुर्ग

    गरियाबंद

    जशपुर

    जान्जगीर-चाम्पा

    कोण्डागांव

    कोरबा

    कोरिया

    कांकेर

    कवर्धा

    महासमुन्द

    मुंगेली

    नारायणपुर

    रायगढ़

    राजनांदगांव

    रायपुर

    सूरजपुर

    सुकमा

    सरगुजा

    गोरेला पेंड्रा मरवाही

    खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

    मोहला मानपुर चौकी

    सारंगढ़-बिलाईगढ़

    मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

    सक्ति

  • संपादकीय
  • विश्व
    स्काइडाइविंग विमान हादसा: क्रैश में 12 लोगों की दर्दनाक मौत, इलाके में शोक

    स्काइडाइविंग विमान हादसा: क्रैश में 12 लोगों की दर्दनाक मौत, इलाके में शोक

    भूकंप के तेज झटकों से दहला फिलीपींस, भारी तबाही और अफरा-तफरी

    भूकंप के तेज झटकों से दहला फिलीपींस, भारी तबाही और अफरा-तफरी

    भ्रष्टाचार पर जिनपिंग सरकार सख्त, पूर्व रक्षा मंत्री समेत दो नेताओं को फांसी की सजा

    भ्रष्टाचार पर जिनपिंग सरकार सख्त, पूर्व रक्षा मंत्री समेत दो नेताओं को फांसी की सजा

    अंटार्कटिका में रहस्यमयी शहर का दावा, सबमरीन हुई अचानक गायब

    अंटार्कटिका में रहस्यमयी शहर का दावा, सबमरीन हुई अचानक गायब

    होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी, 15+ युद्धपोत तैनात

    होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी, 15+ युद्धपोत तैनात

  • मनोरंजन
    इतिहास रच गया उर्वशी रौतेला का लग्ज़री हैंडबैग

    इतिहास रच गया उर्वशी रौतेला का लग्ज़री हैंडबैग

    14 साल बाद लौट रही ‘कॉकटेल 2’, फैंस में जबरदस्त क्रेज

    14 साल बाद लौट रही ‘कॉकटेल 2’, फैंस में जबरदस्त क्रेज

    अदाह शर्मा के रंग-बिरंगे लुक्स ने जीता इंटरनेट

    अदाह शर्मा के रंग-बिरंगे लुक्स ने जीता इंटरनेट

    नई पीढ़ी को श्रीकृष्ण से जोड़ती ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट (हृदयम्)’ की दिव्य सिनेमाई यात्रा

    नई पीढ़ी को श्रीकृष्ण से जोड़ती ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट (हृदयम्)’ की दिव्य सिनेमाई यात्रा

    ‘भारत भाग्य विधाता’ में कंगना का दमदार अंदाज़

    ‘भारत भाग्य विधाता’ में कंगना का दमदार अंदाज़

  • रोजगार
    जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प 22 मई को आयोजित होगा

    जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प 22 मई को आयोजित होगा

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

  • राजनीति
    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

  • खेल
    भारत की शानदार जीत, विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान 64 रन से पराजित

    भारत की शानदार जीत, विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान 64 रन से पराजित

    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

  • राजधानी
    अंडर-18 एशिया कप विजेता हॉकी खिलाड़ी अवि मानिकपुरी ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से की सौजन्य भेंट

    अंडर-18 एशिया कप विजेता हॉकी खिलाड़ी अवि मानिकपुरी ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से की सौजन्य भेंट

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

    फिल्में समाज को संदेश देने का सशक्त माध्यम- राज्यपाल श्री डेका

    फिल्में समाज को संदेश देने का सशक्त माध्यम- राज्यपाल श्री डेका

    राज्यपाल से परिवीक्षाधीन आईएएस अधिकारियों ने की सौजन्य भेंट

    राज्यपाल से परिवीक्षाधीन आईएएस अधिकारियों ने की सौजन्य भेंट

    जब सुशासन पहुंचा पहाड़ों और जंगलों के पार

    जब सुशासन पहुंचा पहाड़ों और जंगलों के पार

  • ज्योतिष
    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

  • गैजेट्स
    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

  • संपर्क

सूरजपुर

Previous12...891011121314...4041Next

धूमधाम से चिटकाहीपारा कोट में मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

Posted on :03-Jul-2024
धूमधाम से चिटकाहीपारा कोट में मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

सूरजपुर : नवीन शिक्षा सत्र प्रारम्भ होने के साथ ही स्कूलों में चहल पहल होनी शुरू हो गई है।हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्कूलों में प्रवेश उत्सव मनाया जा रहा।इसी तारतम्य में प्राथमिक व माध्यमिक शाला चिटकाहीपारा कोट में संकुल प्राचार्य कमल किशोर पाण्डेय जी के मुख्य आतिथ्य में शाला प्रवेश उत्सव व न्योता भोज का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती जी के छाया चित्र पर दिप प्रज्वलित कर किया गया।नव प्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर व मिष्ठान खिलाकर स्वागत किया गया।संकुल प्राचार्य ने अपने उदबोधन में बच्चों को खूब लगन व मेहनत से पढ़ाई के साथ अनुशासन में रहने,बड़ों का सम्मान करने की बात कही।संकुल समन्वयक शिवलाल सिंह ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए शिक्षा के लाभ से बच्चों  को अवगत कराया।

कार्यक्रम का संचालन माध्यमिक शाला के शिक्षक सुरेन्द्र कुमार राजवाड़े व आभार प्रदर्शन प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक फूलसिंह के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में शाला प्रबंध समिति के अध्यक्ष हीरालाल सिंह, सिरधारी सिंह, हीरा सिंह, ज्योति सिंह, मीना केवट,सुनीता सिंह, शिक्षक देवचंद सिंह, लक्ष्मी ठाकुर,प्रधान पाठक उराँवपारा निर्मल प्रसाद सिंह,प्रधान पाठक माध्यमिक शाला कोट राधेश्याम साहू,प्रथान पाठक प्राथमिक शाला को नागेन्द्र यादव सहित गणमान्य नागरिक व बच्चे उपस्थित थे।

Read More

रोज नशे में धुत होकर स्कूल पहुंच रहा हेडमास्टर, बच्चों के साथ करता है गाली गलौज और मारपीट...

Posted on :02-Jul-2024
रोज नशे में धुत होकर स्कूल पहुंच रहा हेडमास्टर, बच्चों के साथ करता है गाली गलौज और मारपीट...

जाहिर खान 

सूरजपुर : ग्राम पंचायत सुरता छाता पारा  मे स्थित प्रथमिक साला के हेडमास्टर समय लाल सिंह पर बच्चों और बच्चों के पलकों के द्वारा आरोप लगाया जा रहा है की हेडमास्टर रोज शराब पीकर स्कुल आता है और बच्चों को गन्दी गन्दी गली देकर मरता भी है जिसको छोटे छोटे बालिकाओं ने अपने घर जाकर अपने माता पिता को बताया जिससे गांव के लोग एकजुट होकर सरपंच को लेकर स्कुल पहुचे और देखा हेडमास्टर समय लाल सिंह शराब पीकर टुल्ली है फिर गांव के सरपंच ने हाई स्कुल के प्रिंसिपल खलखो मैडम और स्कूल के प्रभारी को बुलाकर दिखाया गया की देखिये आपके हेडमास्टर कैसे  शराब पीकर स्कुल आते है और बच्चों को गाली गलोच और मरते पीटते है  तब उन्होंने बताया कई बार इनकी शिकायत हो चुकी है 

यहाँ देखें विडियो :- 

Bo सर को इसकी सूचना भी दी गई है फाइल इनकी बना के रखी गई है लेकिन ये सुधारे ना नाम ही नहीं ले रहे है  पलकों का कहना है अगर आयशी रवैया रहा तो हम अपने बच्चों का नाम कटवा के इस स्कुल से दूसरी जगह अपने बच्चों को पढ़ने भेजेंगे उसी स्कुल के दूसरे टीचर ने बताया की हेडमास्टर श्यामलाल सर आते है शराब पीकर और अपनी हाजरी लगाते है  चले जाते है रोज इनकी यही आदत है जिस दिन स्कुल मे रहते है बच्चों को गली गलोच और मरते पीटते भी है  लोगो की मांग है की शासन प्रसासन इस विषय को संज्ञान मे ले और इनपर सख्त करवाई की जाये

Read More

प्राथमिक शाला साखेनमार में धूमधाम से मना प्रवेश उत्सव

Posted on :01-Jul-2024
प्राथमिक शाला साखेनमार में धूमधाम से मना प्रवेश उत्सव

हाशिम खान 

नवप्रवेशी छात्रों का आरती, तिलक लगाकर किया स्वागत

सूरजपुर : प्रेमनगर विकास खण्ड के दूरस्थ महेशपुर क्षेत्रान्तर्गत प्राथमिक शाला साखेनमार में शासन प्रशासन के मंशानुरूप शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया। इस कार्यक्रम में नवप्रवेशी छात्र/ छात्राओं को स्वागत के साथ विद्यालय में दाखिला दी गई। इस उत्सव के मुख्यातिथि ग्राम के भूतपूर्व सरपंच व उपसरपंच वीरेंद्र राजवाड़े रहे। इस प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में नवप्रवेशी छात्र /छात्राओं के साथ पालकगण उपस्थित रहे। 

Open photo

ज्ञात हो कि नए शिक्षा सत्र 2024- 25 का प्रारंभ 26 जून से हो चुका है। अभी प्रवेश का दौर चल रहा है साथ ही विद्यालयों में नवप्रवेशी छात्र/ छात्राओं का प्रवेश उत्सव भी मनाना है। जिसके परिपालन में प्राथमिक शाला प्रधान पाठक व भारत स्काउट गाइड ब्लॉक सचिव असफाक अली के नेतृत्व में प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें सबसे पहले छात्रों का आरती करके तिलक लगाकर शाला प्रवेश कराया गया तत्पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों के करकमलों के द्वारा सभी नवप्रवेशी छात्रों को पुस्तक व गणवेश वितरण किया गया। प्राथमिक शाला साखेनमार में प्रवेश उत्सव के बाद नेवता भोज का भी आयोजन किया गया जो उपसरपंच महेशपुर वीरेंद्र राजवाड़े के द्वारा दिया गया जिसके तहत बच्चों की थाली में अनेक पौष्टिक व्यंजनों का वितरण कर न्योता भोज कराया गया। 

Open photo

इस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए भारत स्काउट गाइड जिला मीडिया प्रभारी कृष्ण कुमार ध्रुव ने बताया साखेनमार ब्लॉक के वनांचल क्षेत्र में होने के साथ यहां जाने दुर्गम रास्ता भी है जहां शिक्षक प्रतिदिन जाकर वहां के छात्रों को बेहतर शिक्षा व्यवस्था करा रहे हैं और वहां प्रवेश उत्सव के साथ न्योता भोज कार्यक्रम आयोजित करना बहुत सराहनीय कार्य है। इस कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों व पालकों में गजरूप रजवाड़े, पविता यादव, जदुवंश यादव, रामुयादव, रामाधार, नरेंद्र कुर्रे(रोज़गार सहायक), संजय, राम सिंह, उर्मिला यादव पंच, परमिला यादव, कौशल्या, दिलासो, कालीचरण, सीएसी संतलाल साहू, प्रधान पाठक असफाक अली के साथ छात्र/छात्राएं मौजूद रहे।

Read More

नशीली कफ सिरप के साथ 1 व्यक्ति को थाना प्रतापपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Posted on :01-Jul-2024
नशीली कफ सिरप के साथ 1 व्यक्ति को थाना प्रतापपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

हाशिम खान 

सूरजपुर : डीआईजी एवं एसएसपी सूरजपुर श्री एम.आर.आहिरे (भा.पु.से.) ने अवैध कार्यो में लिप्त लोगों के विरूद्ध सख्ती से निपटने और कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। इसी परिप्रेक्ष्य में दिनांक 28.06.2024 को थाना प्रतापपुर पुलिस को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि एक व्यक्ति नशीली सिरप लेकर बिक्री के लिए ग्राहक की तलाश में ग्राम चमनपुर की ओर से पैदल शिवपुर होते हुए प्रतापपुर की ओर आ रहा है। 

सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए ग्राम खजुरी-शिवपुर तिराहा के पास घेराबंदी कर उस व्यक्ति को पकड़ा गया। पूछताछ पर उसने अपना नाम योगेन्द्र गुप्ता पिता कन्हाई साव उम्र 45 वर्ष ग्राम करी चलगली, चौकी रनहत, जिला बलरामपुर का होना बताया जिसके कब्जे से 10 नग ओनरेक्स कफ सिरप जप्त किया गया जिसकी बाजारू कीमत करीब 35 सौ रूपये है। मामले में धारा 21(सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रतापपुर लक्ष्मण सिंह धुर्वे, एएसआई हीरालाल साहू, प्रधान आरक्षक रजनीश त्रिपाठी, मनोज केरकेट्टा, राहुल गुप्ता, आरक्षक अवधेश कुशवाहा, इन्द्रजीत सिंह, राजेश तिवारी, हरिचंद दास, विरेन्द्र कुजूर, भीमेश आर्मो व राजू एक्का सक्रिय रहे।

Read More

भाजपा ने आपातकाल के विरोध में मनाया काला दिवस अटल कुंज में संगोष्ठी का हुआ आयोजन

Posted on :28-Jun-2024
भाजपा ने आपातकाल के विरोध में मनाया काला दिवस अटल कुंज में संगोष्ठी का हुआ आयोजन

हाशिम खान 

लोकतंत्र की हत्या करने वाले आज संविधान बचाने की झूठी बात कर रहे, कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए: अनुराग सिंहदेव

सूरजपुर : भाजपा द्वारा आपातकाल के विरोध में मंगलवार को जिला भाजपा कार्यालय अटल कुंज में काला दिवस के अवसर पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं बिलासपुर संभाग के भाजपा प्रभारी अनुराग सिंहदेव थे। श्री सिंहदेव ने कहा आपातकाल के काले अध्याय के लिए कांग्रेस पार्टी को जनता से माफी मांगनी चाहिए। आपातकाल देश की जनता के लिए काला दिवस था, जिसे तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने इतिहास के पन्नों को भी काला करने का काम किया है। 

Open photo

आपात काल में इंदिरा सरकार ने मनमानी करते हुये जनसंघ के बड़े नेताओं को जहां जेल में बंद कर दिया था। वहीं लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया पर लगाम लगाने मीडिया संस्थानों में ताला लगवा दिया था। आपातकाल में जनता के बोलने की आजादी छीन ली गई थी। उन्होंने कहा संविधान की हत्या कर आपातकाल लगाने वाले आज संविधान बचाने की झूठी दुहाई देकर देश की जनता को गुमराह कर रहे हैं। प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी ने आपातकाल के बारे में बोलते हुए कहा जो आज की पीढ़ी है, उन्हें यह जानना बेहद जरूरी है कि किस प्रकार आपातकाल के दौरान अभिव्यक्ति की आजादी को भी बुरी तरह कुचल दिया गया था। मीडिया पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया था। 

Open photo

आपातकाल के तुरंत बाद अखबारों के दफ्तरों की बिजली काट दी गई, ताकि ज्यादातर अखबार आपातकाल के काले अध्याय के बारे में कोई भी खबर न छाप सके। 327 पत्रकारों को मीसा कानून के तहत जेल में बंद कर दिया गया। विदेशी संवाददाताओं को देश से बाहर जाने का आदेश दे दिया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने भारतीय लोकतंत्र और राजनीति के सबसे काले अध्याय, आपातकाल (25 जून, 1975) पर आपातकाल के समय पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी ने राष्ट्र के लोगों को किस तरह प्रताड़ित किया, कैसे संविधान को पंगु बनाया प्रजातंत्र का गला घोंटा, इस विषय पर अपने विचार रख संगोष्ठी को संबोधित किया। इस सभा को मीसाबंदी रहे चरण सिंह, कुलवन्त सिंह ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री राजेश महलवाला ने किया।

मीसाबंदीयो का शाल श्रीफल से हुआ सम्मान

भारतीय जनता पार्टी ने आपातकाल के समय जेल में सूरजपुर के मीसाबंदी रहे चरण सिंह, कुलवन्त सिंह जैसे वरिष्ठों का शाल श्रीफल और पुष्पगुच्छ प्रदान कर जिला भाजपा कार्यालय अटल कुंज में सम्मान भी किया गया।

Read More

चोरी की 3 अलग-अलग मामले में 3 आरोपियों को थाना सूरजपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Posted on :25-Jun-2024
चोरी की 3 अलग-अलग मामले में 3 आरोपियों को थाना सूरजपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

हाशिम खान 

एसी कॉपर पाईप, सौर उर्जा का कापर तार व मोटर सायकल की गई थी चोरी, चोरी का शत् प्रतिशत माल किया गया बरामद।

सूरजपुर : दिनांक 25.04.24 को मानपुर निवासी रमाकांत यादव ने थाना सूरजपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 24-25 अप्रैल 2024 के दरम्यिानी रात कुटुम्ब न्यायालय सूरजपुर भवन में 3 एसी का कॉपर पाईप अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चोरी कर लिया गया है। रिपोर्ट पर अपराध क्र. 223/24 धारा 379 भादसं के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। वहीं दूसरे मामले में दिनांक 21.06.24 को भैयाथान रोड़ सूरजपुर निवासी राकेश महराज ने थाना सूरजपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया दिनांक 20 जून 2024 को कुटुम्ब न्यायालय सूरजपुर भवन के उपर छत में लगा सौर उर्जा का कॉपर तार को अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है। मामले की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 341/24 धारा 379 भादसं. के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

वहीं तीसरे मामले में दिनांक 23.06.24 को ग्राम साल्ही रामानुजनगर निवासी निलेश कुमार ने थाना सूरजपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 18.02.24 को अपने भाई के साथ एचएफ डिलक्स मोटर सायकल में दोस्त की शादी में ग्राम देवीपुर गया था जहां मोटर सायकल खड़ा कर खाने चला गया वापस आकर देखा कि मोटर सायकल वहां नहीं है कोई अज्ञात चोरी मोटर सायकल चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 345/24 धारा 379 भादसं. के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।

उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री एम.आर.आहिरे (भा.पु.से.) ने चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को जल्द पकड़ने के निर्देश दिए। मामलों की विवेचना के दौरान थाना सूरजपुर पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि जेलपारा का मुजफ्फर खान व मस्जिदपारा का सोहेल खान दोनों एसी कॉपर पाईप व सौर उर्जा का कॉपर तार बेचने के फिराक में है जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ा। पूछताछ पर आरोपियों ने दोनों वारदात कुटुम्ब न्यायालय से एसी कॉपर पाईप तथा सौर उर्जा का कॉपर तार चोरी करना स्वीकार किया जिनके निशानदेही पर एसी कॉपर पाईप, सौर उर्जा का कापर तार, घटना में प्रयुक्त लोहे का रॉड, कटर एवं एचएफ डिलक्स मोटर सायकल जप्त कर आरोपी मुजफ्फर खान पिता अब्दुल हुसैन उम्र 27 वर्ष निवासी जेलपारा, थाना सूरजपुर एवं सोहेल खान उर्फ शानू पिता शाहजहां खान उम्र 22 वर्ष निवासी मस्जिदगली, थाना सूरजपुर को गिरफ्तार किया गया।

वहीं तीसरे मामले की विवेचना के दौरान जानकारी मिली कि रामानुजनगर क्षेत्र का एक व्यक्ति मोटर सायकल बेचने की फिराक में बस स्टैण्ड में घुम रहा है सूचना पर त्वरित कार्यवाही कर घेराबंदी कर उस व्यक्ति को पकड़ा गया। पूछताछ पर उस व्यक्ति ने अपना नाम कौशल कुमार टान्डिया बताया। पूछताछ पर उसने बताया कि माह फरवरी में ग्राम गोरता लखनपुर में अपने रिश्तेदार के यहां शादी में गया था जो रात्रि में पैदल शादी से मानी जोबगा केतका होते हुए वापस आ रहा था तभी ग्राम देवीपुर में शादी वाले घर के बाहर एक मोटर सायकल एचएफ डिलक्स बिना लॉक के खड़ा था जिसे चालू कर चोरी कर ले गया था जिसके निशानदेही पर चोरी की मोटर सायकल बरामद कर आरोपी कौशल कुमार टान्डिया पिता उमेश्वर प्रसाद उम्र 18 वर्ष 6 माह ग्राम दवना, थाना रामानुजनगर को गिरफ्तार किया गया।

कार्यवाही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो व सीएसपी एस.एस.पैंकरा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सूरजपुर विमलेश दुबे, प्रधान आरक्षक अदीप प्रताप सिंह, जयप्रकाश तिवारी, संजय राजपूत, आरक्षक प्रमोद सिंह व सैनिक विजय सोनवानी सक्रिय रहे।
 
Read More

चाकू से प्राण घातक हमला करने वाले आरोपी को थाना भटगांव पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Posted on :24-Jun-2024
चाकू से प्राण घातक हमला करने वाले आरोपी को थाना भटगांव पुलिस ने किया गिरफ्तार।

हाशिम खान 

सूरजपुर : दिनांक 19.06.24 को ग्राम डुमरिया थाना भटगांव निवासी रनिया बाई ने थाना भटगांव में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसका लड़का संजय यादव 2-3 सप्ताह से घर बनाने के लिए मिट्टी का दिवाल उठा रहा था यह शाम को अपने दोनों नातियों को साथ लेकर वहीं के एक दुकान में सामान लेने गई थी और वहीं के लोगों के साथ बातचीत कर रही थी तभी गांव का रामखेलावन यादव वहां पर आया और पुरानी रंजीश की बातों को लेकर गाली-गलौज कर चाकू भोक देने की धमकी देने लगा, हल्ला सुनकर लड़का संजय यादव दुकान के पास आया और गाली-गलौज करने से मना करने लगा तब रामखेलावन यादव गाली गलौज कर चाकू से मारने की धमकी देते हुये अपने पैकेट से चाकू निकालकर संजय यादव को हत्या करने की नियत से उसके पेट में चाकू भोक दिया और वहां से भाग गया। प्रार्थियां की रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 83/24 धारा 307 भादसं के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।

मामले की सूचना मिलते ही उप पुलिस महानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री एम.आर.आहिरे (भा.पु.से.) ने वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी की पतासाजी गंभीरतापूर्वक करते हुए जल्द पकड़ने के निर्देश दिए। थाना भटगांव की पुलिस टीम के द्वारा गहनता से पतासाजी कर घेराबंदी लगाकर आरोपी राम खेलावन यादव पिता स्व. समयलाल यादव उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम डुमरिया, थाना भटगांव को पकड़ा। पूछताछ पर आरोपी ने जुर्म स्वीकार किया जिसके निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त कर उसे गिरफ्तार किया है। कार्यवाही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो व डीएसपी रितेश चौधरी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भटगांव राजेन्द्र साहू, एसआई अश्वनी पाण्डेय, एएसआई बजरंगी लाल चौहान व थाना भटगांव की पुलिस टीम सक्रिय रही।

Read More

प्रेमनगर स्काउट गाइड नेशनल एडवेंचर केम्प पचमढ़ी के लिए रवाना

Posted on :19-Jun-2024
प्रेमनगर स्काउट गाइड नेशनल एडवेंचर केम्प पचमढ़ी के लिए रवाना

हाशिम खान 

अनेक एडवेंचर व सांस्कृतिक गतिविधियों पर लेंगे हिस्सा

सूरजपुर : भारत स्काउट गाइड राष्ट्रीय मुख्यालय के पत्रानुसार भारत स्काउट गाइड राज्य मुख्यालय के द्वारा छ. ग. राज्य के शालेय विद्यार्थियों स्काउट- गाइड/ रोवर- रेंजर को पचमढ़ी (म. प्र.) में पर्वतारोहण व्यक्तित्व विकास एवं आपदा प्रबंधन शिविर में भागीदार करने हेतु आदेशित किया गया है। जिसके पालन में सूरजपुर जिले के प्रेमनगर विकास खंड से ब्लॉक सचिव असफाक अली के निर्देशन में स्काउट रोवर लीडर कृष्ण कुमार ध्रुव के नेतृत्व में 02 स्काउट व 02 गाइड की टीम पचमढ़ी रवाना हुई।

बता दें कि भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय मुख्यालय के द्वारा छ. ग. के शालेय विद्यार्थियों स्काउट/ गाइड, रोवर/ रेंजर को दिनांक 19 से 23 पांच दिवसीय राज्य स्तरीय पर्वतारोहण व्यक्तित्व विकास एवं आपदा प्रबंधन शिविर कार्यक्रम आयोजित की गई है जिसमें प्रेमनगर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटेया से गाइड कु. दिव्या सिरदार, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रेमनगर से कु. होलिका सिंह, स्काउट शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महेशपुर से अंकित कुमार, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नवापारा कला से आलोक कुमार शामिल होकर साहसिक गतिविधि रॉक क्लाइम्बिंग, जिप लाइनिंग, घुड़सवारी, राइफल शूटिंग, पैराग्लाइडिंग, बंजी जंपिंग, साइकलिंग, तीरंदाजी और दर्शनीय स्थलों में बी फॉल, पांडव गुफा, राजेंद्रगिरी, इको फॉल, पचमढ़ी गार्डन जैसे अनेक गतिविधियों व दर्शनीय स्थलों के भाग लेंगे।

प्रेमनगर के स्काउट गाइड को पचमढ़ी रवाना करने बीएसजी ब्लॉक सचिव असफाक अली, ब्लॉक काउंसलर कृष्ण कुमार ध्रुव, शा. हाई स्कूल महेशपुर व्याख्याता मृत्युंजय पाण्डेय, एकलव्य आवासीय कन्या विद्यालय प्राचार्य ठाकुर सिंह कोर्राम, ईश्वर सिरदार शामिल रहे।

Read More

कानून व्यवस्था को मजबूत और सुदृण बनाए रखने संवेदनशील होकर करें कार्य-डीआईजी/एसएसपी सूरजपुर।

Posted on :13-Jun-2024
कानून व्यवस्था को मजबूत और सुदृण बनाए रखने संवेदनशील होकर करें कार्य-डीआईजी/एसएसपी सूरजपुर।

हाशिम खान 

सूरजपुर : कानून व्यवस्था को मजबूत और सुदृण बनाए रखने की दिशा में जिम्मेदारीपूर्वक संवेदनशील होकर कार्य कराने, अपराधों की रोकथाम और लॉ-इन-ऑडर बनाए रखते हुए बेहतर कार्य कर समाज में सकारात्मक संदेश देने  तथा पेडिंग मामलों के निराकरण में तेजी लाने और बेहतर पुलिसिंग करने संबंधी महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश देने उप पुलिस महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री एम.आर.आहिरे (भा.पु.से.) ने बुधवार, 12 जून 2024 को पुलिस अधिकारियों की बैठक ली।

इस दौरान एसएसपी श्री एम.आर.आहिरे ने थाना-चौकी प्रभारियों का कहा कि कानून व्यवस्था को मजबूत और सुदृण बनाए रखेे, किसी विषय वस्तु को लेकर कानून व्यवस्था की स्थिति निर्मित न हो इसके लिए सभी को जिम्मेदारीपूर्वक संवेदनशील होकर क्षेत्र में कार्य करें, हर एक छोटी-छोटी अच्छी कार्यवाही से पुलिस की छवि अच्छी बनती है, अपराधों की रोकथाम और लॉ-इन-ऑडर बनाए रखते हुए बेहतर कार्य कर समाज में सकारात्मक संदेश देने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि हर समय पुलिस की मौजूदगी क्षेत्र में बनी रहे, किसी प्रकार की घटना/दुर्घटना पर बारीकी से नजर रखे और त्वरित कार्यवाही की जाए, क्षेत्र में सतत् सम्पर्क स्थापित करते हुए सूचना संकलन को और मजबूत की जाए और प्रशासनिक अधिकारियों से समन्वय बनाकर इस दिशा में बेहतर कार्य करें। लंबित मामलों की जानकारी लेकर निराकरण के निर्देश दिए और निराकरण में बढ़ोत्तरी को लेकर जोर दिया। लंबित जप्ती माल व लावारिश वाहनों के निराकरण की समीक्षा कर प्रभारियों को इस दिशा में तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो, सीएसपी एस.एस.पैंकरा, एसडीओपी सूरजपुर नंदिनी ठाकुर, एसडीओपी ओड़गी राजेश जोशी, डीएसपी मुख्यालय महालक्ष्मी कुलदीप, जिले के थाना-चौकी प्रभारी व जिला पुलिस कार्यालय के अधिकारीगण मौजूद रहे।
 
Read More

मॉ की हत्या करने वाले आरोपी पुत्र को चौकी लटोरी पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Posted on :07-Jun-2024
मॉ की हत्या करने वाले आरोपी पुत्र को चौकी लटोरी पुलिस ने किया गिरफ्तार।

हाशिम खान 

सूरजपुर : दिनांक 03.06.2024 को ग्राम सुन्दरगंज चौकी लटोरी निवासी सुनील कुमार ने अपनी मॉ शांती को घरेलू बात को लेकर लोहे के एंगल पाईप से सिर में मार दिया था जिसे उपचार के लिए मेडिकल कालेज अम्बिकापुर में भर्ती कराया था जो उपचार के दौरान दिनांक 03.06.24 को उसकी मृत्यु हो गई। मामले की मर्ग डायरी प्राप्त होने एवं आरोपी सुनील के द्वारा मारपीट करने से आई चोट से इलाज के दौरान मृत्यु होना पाए जाने पर अपराध क्रमांक 129/24 धारा 302 भादसं के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।

मामले की सूचना पर उप पुलिस महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री एम.आर.आहिरे (भा.पु.से.) ने आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो व एसडीओपी सूरजपुर नंदिनी ठाकुर के मार्गदर्शन में चौकी लटोरी पुलिस के द्वारा घेराबंदी कर आरोपी सुनील कुमार पिता फतकू राम उम्र 22 वर्ष निवासी सुंदरगंज को पकड़ा। पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि घटना के दिन पिता के द्वारा बाहर से घुम कर आए हो कहने पर मॉ के द्वारा भी इसी बात को कहा गया जिस कारण आवेश में आकर वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे का एंगल पाईप जप्त आरोपी को गिरफ्तार किया गया। इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी लटोरी अरविन्द प्रसाद, प्रधान आरक्षक विशाल मिश्रा, सुशील मिश्रा, आरक्षक अम्बिका मरावी, कैलू राजवाड़े व मनोज सिदार सक्रिय रहे।

Read More

सूरजपुर के खिलाड़ियों ने फिर लहराया जीत का परचम

Posted on :16-May-2024
सूरजपुर के खिलाड़ियों ने फिर लहराया जीत का परचम

हाशिम खान 

सूरजपुर : छतीसगढ़ वुशू संघ के द्वारा डोंगरगढ़ के सेंट पल्लोटी इंटरनेशनल स्कूल मे तीन दिवसीय राज्यस्तरीय वुशू प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमे छत्तीसगढ़ के सभी जिले से लगभग 350 खिलड़ियों ने हिस्सा लिया जिसमे सूरजपुर जिले के वुशू कोच प्रकाश सूर्यवंशी के नेतृत्व मे 13 खिलाड़ियों ने  सीनियर, जूनियर, सब जूनियर तीनो वर्ग मे बच्चों ने हिस्सा लिया बालिका सीनियर वर्ग 55 किलो मे अरबीना बेगम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया,

Open photo

80 किलो वर्ग मे नुसरत नूरी ने दूसरा स्थान , जूनियर बालिका  48 किलो वर्ग मे कृतिका सिंह ने पहला स्थान प्राप्त किया वही बालक जूनियर वर्ग मे 38 किलो मे रणवीर सूर्यवंशी ने पहला स्थान, 56 किलो मे मनीष कुमार ने पहला स्थान, 35 किलो वर्ग मे उज्जवल राही ने तीसरा स्थान प्राप्त किया सबजूनियर मे रुद्रप्रताप, श्रीजल राही ने दूसरा स्थान प्राप्त किया इन सभी खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर आगामी होने वाले राष्ट्रीयस्तर प्रतियोगिता मे इन सभी खिलाड़ियों ने अपना स्थान बनाया साथ ही सभी खिलाड़ियों ने जीत हासिल कर अपने जिले एवं गॉव का नाम रोशन किया

Read More

अंधे कत्ल का खुलासा कर थाना प्रतापपुर पुलिस ने 2 विरूद्ध विरूद्ध संघर्षरत् बालिकाओं सहित 4 को किया गिरफ्तार।

Posted on :04-May-2024
अंधे कत्ल का खुलासा कर थाना प्रतापपुर पुलिस ने 2 विरूद्ध विरूद्ध संघर्षरत् बालिकाओं सहित 4 को किया गिरफ्तार।

हाशिम खान 

सूरजपुर : दिनांक 02.05.24 को वार्ड पंच विक्रम सिंह निवासी कटईपारा केंवरा से थाना प्रतापपुर पुलिस को सूचना प्राप्त हुआ कि संजय उर्फ मिथुन उम्र 35 वर्ष ग्राम चन्देली, थाना प्रतापपुर जो करीब 4-5 वर्षो से मोहल्ले के भगमेन कोरवा के घर में रहकर मजदूरी का काम करता था उसका शव दिनांक 01/05/24 के रात करीब 9.30 बजे संदेहास्पद स्थिति में भगमेन कोरवा के घर के बगल में स्थित आम पेड़ के नीचे जमीन पर पड़ा है जिसके गर्दन में नायलून की रस्सी से फंदा लगा है तथा गर्दन में दो और रस्सी के निशान से काला पड़ा दिख रहा है, पीठ एवं शरीर में अन्य जगह चोट है। 
मामले की सूचना मिलते ही उप पुलिस महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री एम.आर.आहिरे ने फौरन एएसपी संतोष महतो, एसडीओपी प्रतापपुर अरूण नेताम, एफएसएल, डॉग स्क्वार्ड सहित थाना प्रतापपुर पुलिस को मौके पर भेजते हुए भौतिक एवं परिस्थितिजन्य साक्ष्य संकलन करने के निर्देश दिए। घटना स्थल पर पहुंची टीम के द्वारा शव पंचनामा के बाद शव का पीएम कराया गया और परिजन, गवाहों से पूछताछ की गई। मृतक की मृत्यु संदेहास्पद प्रतीत होने से शार्ट पीएम रिपोर्ट प्राप्त किया गया जिसमें डॉक्टर के द्वारा मृतक की मृत्यु हत्यात्मक लेख किए जाने पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध क्र. 152/24 धारा 302 भादसं. के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। डीआईजी/एसएसपी सूरजपुर श्री एम.आर.आहिरे स्वयं मामले की विवेचना को लेकर लगातार मॉनिटरिंग कर दिशा-निर्देश देते रहे।

मामले की विवेचना के दौरान संदेही भगमेन कोरवा से बारीकी से पूछताछ करने पर बताई कि अपने भाई खिरू एवं अपनी दो नाबालिग लड़कियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दी है। आरोपियां ने बताया कि संजय उर्फ मिथुन करीब 4-5 वर्षो से इसके घर में रहता था जो शराब पीकर अक्सर घर में झगड़ा विवाद करते रहता था, दिनांक 30/05/24 के शाम को खिरू घर आया था जिसके साथ मिलकर घर में मछली बनाए खाए, देर रात हो जाने से खिरू वहीं सो गया, रात करीब 10.30 बजे बड़ी लड़की के चिल्लाने की आवाज सुनकर सभी उठे तो देख कि संजय गलत इरादे से लड़की (उसका) का हाथ पकड़कर बिस्तर पर खींच रहा था जिसे देख गुस्सा होकर यह, खिरू एवं दोनों नाबालिक लड़की मिलकर संजय जो बिस्तर पर लेटा था को हाथ मुक्का एवं लात से मारपीट करने लगे।

इसके द्वारा वहीं पास पड़े डण्डा से मारपीट करके घर में मवेशी बांधने के लिए रखे नायलून की रस्स्सी लेकर आई जिसके बाद यह, खिरू और दोनों नाबालिक लड़कियों के द्वारा रस्सी को संजय के गर्दन में फंसा कर खींचे जिससे संजय की मृत्यु हो गई और संजय के सिर में रस्सी का फांसी का फंदा बनाकर छोड़ दिए, सभी शव को घर से बाहर निकाल कर शौचालय रूम में रख दिए और दिनांक 01.05.24 के रात करीब 9 बजे शौचालय रूम से लाश को निकाल कर आम पेड़ के नीचे रख दिए। आरोपियां भगमेन के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त डण्डा जप्त किया गया और मामले में पृथक से धारा 201, 34 भादवि जोड़ी जाकर आरोपी भगमेन पति स्व. सहादन कोरवा उम्र 45 वर्ष ग्राम केंवरा, थाना प्रतापपुर, खिरू पिता स्व. सोनू कोरवा उम्र 50 वर्ष ग्राम केरवां, थाना प्रतापपुर को गिरफ्तार किया गया। वहीं विधि विरूद्ध संषर्घरत दोनों बालिकाओं को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष विधि अनुसार पेश किया गया। 

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी प्र्रतापपुर लक्ष्मण सिंह धुर्वे, सायबर सेल एएसआई राकेश यादव, प्रधान आरक्षक रजनीश त्रिपाठी, रामाधीन श्यामले, महिला प्रधान आरक्षक सरिता टोप्पो, आरक्षक युवराज यादव, अवधेश कुशवाहा, राजेश तिवारी, अरविन्द पाण्डेय, जयप्रकाश पन्ना व डॉग मास्टर मुकेश चर्तुवेदी सक्रिय रहे।
 
Read More

महतारी वंदन योजना का इंतज़ार तो कांग्रेसियों को भी रहता है : विष्णुदेव साय

Posted on :04-May-2024
महतारी वंदन योजना का इंतज़ार तो कांग्रेसियों को भी रहता है : विष्णुदेव साय

हाशिम खान 

आपके हर वोट से छत्तीसगढ़ में काम होगा सांय-सांय: विष्णु देव साय

सूरजपुर : सरगुजा लोकसभा अंतर्गत सूरजपुर जिले के प्रेमनगर में आय़ोजित विजय संकल्प आमसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि लोकसभा 2024 का चुनाव सामान्य चुनाव नहीं है, इस पर पूरी दुनिया की नज़र टिकी है। यदि तीसरी बार देश की बागडोर पीएम मोदी के हाथों में सौंपी गई तो यह विकसित और सम्पन्न छत्तीसगढ़ की गारंटी होगा. उन्होंने कहा, दो चरणों के बाद ही हार मान चुकी कांग्रेस अब संविधान और आरक्षण खत्म करने का झूठ फैला रही है..

मैं पूछना चाहता हूं आपातकाल लगाने वाली कांग्रेस की आखिर मंशा क्या है ? उन्होंने कहा, आज हर गरीब को मुफ्त राशन मिल रहा है, इसलिए कांग्रेस के पेट में दर्द होना स्वाभाविक है. श्री साय ने कहा महतारी वंदन की तीसरी किश्त भी आ गई, कांग्रेस के जो लोग कहते थे सिर्फ एक है किश्त आएगी वह हर एक तारीख को चेक कर लिया करेंगे।श्री साय ने कहा भारत विश्व की पाँचवी बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है, मोदी जी इसे टॉप -3 में लाना चाहते हैँ, ऐसे में उन्हें तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना बहुत जरूरी है। श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में आगामी तीसरे चरण के लिए 7 मई को होने वाली वोटिंग में सरगुजा समेत सभी सात सीटों पर  कमल खिलेगा..

Open photo

उन्होंने कहा अबकी बार चार सौ पार के मन्त्र को सफल बनाने के लिए प्रदेश की सभी सीट मोदी जी को जिताकर देना है.. श्री साय ने कहा कि विधानसभा चुनाव में जिस तरह सरगुजा संभाग में कांग्रेस विलुप्त हो गई, उससे भी बुरी स्थिति लोकसभा चुनाव में भी होगी. उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा, कांग्रेस पार्टी में ही जब महिलाएं अत्याचार का शिकार हैँ तो इनकी सोच का आकलन किया जा सकता है।विजय संकल्प आमसभा को संबोधित करते हुए विधायक प्रेमनगर भूलन सिंह मरावी ने कहा कि पांच साल में छत्तीसगढ़ में जो काम कांग्रेस नहीं कर पाई वह हमारे मुख्यमंत्री ने तीन महीने में कर दिखाया। अब हर पोलिंग बूथ में मोदी जी और विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में पूरी हुई गारंटियों पर विजय की मुहर लगेगी। 

भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने कहा कि मातृशक्ति की जिस तरह पीएम मोदी जी और सीएम विष्णु देव साय जी ने चिंता की है, उनके लिए योजनाएं लागू की है, उन्हें उज्जवला, घर और महतारी वंदन का पैसा दिया है, उसके बाद अब भाजपा को तीसरी बार केंद्र की सत्ता में लाना हमारी जिम्मेदारी है।सभा को पूर्व सांसद कमलभान सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता भीमसेन अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष रामकृपाल साहू ने भी संबोधित किया।

Read More

46 लीटर महुआ शराब जप्त कर 11 लोगों के विरूद्ध की गई आबकारी एक्ट की कार्यवाही।

Posted on :27-Apr-2024
46 लीटर महुआ शराब जप्त कर 11 लोगों के विरूद्ध की गई आबकारी एक्ट की कार्यवाही।

हाशिम खान

सूरजपुर : उप पुलिस महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री एम.आर.आहिरे (भा.पु.से.) ने अवैध कारोबार के विरूद्ध जीरो टारलेस की नीति अपनाते हुए नशे के कारोबार से जुडे लोगों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए है जिसके बाद से ही थाना-चौकी की पुलिस के क्षेत्र में सक्रिय मुखबीर का जाल बिछाए हुए है। इसी तारतम्य में दिनांक 25.04.2024 को जिले की पुलिस के द्वारा 11 प्रकरण में 11 लोगों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर 46 लीटर महुआ शराब जप्त किया है।

दिनांक 25.04.24 को चौकी खड़गवां पुलिस को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि अनिल बेक पिता सघनू बेक उम्र 30 वर्ष ग्राम जगन्नाथपुर के द्वारा अपने घर दुकान में अत्यधिक मात्रा में महुआ शराब बनाकर लोगों को बिक्री करने हेतु रखा है। खड़गवां की पुलिस टीम के द्वारा मौके पर पहुंचकर विधिवत् कार्यवाही करते हुए अनिल बेक से 15 लीटर महुआ शराब जप्त कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया है।

इसी क्रम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो के मार्गदर्शन में थाना सूरजपुर के द्वारा ग्राम कुसमुसी के बालेश्वर पैंकरा से 2 लीटर महुआ शराब, ग्राम पर्री के श्यामवली से 3 लीटर, थाना चंदौरा द्वारा ग्राम असनापारा के शिवभजन से 3 लीटर, थाना झिलमिली द्वारा ग्राम भारत पैंकरा से 4 लीटर, थाना रामानुजनगर द्वारा ग्राम हर्राटिकरा के जयप्रकाश तिर्की से 3 लीटर, थाना जयनगर द्वारा ग्राम द्वारिकानगर के संगीता बरगाह से 3 लीटर, थाना प्रतापपुर द्वारा ग्राम दुरती विजय से 3 लीटर, थाना चांदनी द्वारा ग्राम नावाटोला के चंदावती से 4 लीटर, ग्राम खैरा के देवनारायण से 3 लीटर व ग्राम मोहरसोप के रामकरण से 3 लीटर महुआ शराब कुल 46 लीटर महुआ शराब कीमत 6350 रूपये का जप्त आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया है।
 
Read More

सूरजपुर जिले के दो आदतन अपराधी के विरूद्ध जिला बदर का आदेश जारी

Posted on :26-Apr-2024
सूरजपुर जिले के दो आदतन अपराधी के विरूद्ध जिला बदर का आदेश जारी

हाशिम खान

डीआईजी/एसएसपी सूरजपुर के अनुशंसा पर कलेक्टर सूरजपुर ने 2 आदतन अपराधियों के विरूद्ध की जिला बदर की कार्यवाही।

आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान प्रक्रिया हेतु आपराधिक इतिहास के व्यक्तियों पर की जा रही हैं सख्त कार्यवाही।

सूरजपुर : आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर लगातार आपराधिक गतिविधियों मे संलिप्त संदेहियो एवं आरोपियों पर सतत निगरानी रखी जा रही हैं और अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में उप पुलिस महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री एम.आर.आहिरे (भा.पु.से.) के अनुशंसा पर कलेक्टर सूरजपुर श्री रोहित ब्यास (भा.प्र.से.) ने जिले के आदतन अपराधी संजय साहू पिता रामभरोष साहू उम्र 44 वर्ष, निवासी पुराना बाजारपारा, थाना सूरजपुर तथा महमूद अहमद उर्फ बबला पिता ईदरीश निवासी ग्राम त्रिपुरेश्वरपुर, थाना रामानुजनगर के विरूद्ध जिला बदर का आदेश जारी किया है। 

छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा-3 एवं 5 के तहत दाण्डिक प्रकरण में पारित आदेश के अनुसार दोनों आदतन अपराधियों को 25 अप्रैल 2024 से जिला सूरजपुर तथा समीपवर्ती राजस्व जिला सरगुजा, कोरबा, कोरिया, बलरामपुर-रामानुजगंज, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (छत्तीसगढ), सिंगरौली मध्यप्रदेश जिला क्षेत्र से 6 माह की अवधि के लिए बाहर चले जाने और जब तक यह आदेश लागू रहेगा। बिना वैधानिक पूर्व अनुमति लिए आपको इस जिले एवं उल्लेखित जिलों की सीमा में प्रवेश नहीं करने, आदेश का पालन न करने पर वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

आदतन अपराधी संजय साहू के विरूद्ध डकैती, मारपीट, चोरी, जुआ, धोखाधड़ी, विद्युत अधिनियम जैसे कई अपराध दर्ज है एवं कई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई है। इसी प्रकार आदतन अपराधी महमूद अहमद के विरूद्ध महिला संबंधी अपराध, मारपीट, जुआ, एनडीपीएस एक्ट, रात्रि में घुमने, पुलिस को देखकर भागने-छिपने, लड़ाई-झगड़ा करने तथा कई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है।
 
Read More

सूरजपुर पुलिस का चेकिंग अभियान, बस रेलवे स्टेशन, होटल, लॉज का सघन चेकिंग

Posted on :24-Apr-2024
सूरजपुर पुलिस का चेकिंग अभियान, बस रेलवे स्टेशन, होटल, लॉज का सघन चेकिंग

हाशिम खान

संचालकों को होटल-लॉज में ठहरने वालों के आईडी व पूर्ण विवरण के बाद कमरा देने व थाने में सूचना देने के निर्देश।

सूरजपुर : आगामी दिनों में सरगुजा में व्हीव्हीआईपी आगमन को लेकर सूरजपुर पुलिस एलर्ट है। पूरे जिले में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिले में रुके बाहरियों और संदिग्धों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। उप पुलिस महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री एम.आर.आहिरे (भा.पु.से.) के निर्देश पर यह चेकिंग अभियान चलाया गया। डीआईजी/एसएसपी का फरमान मिलते ही शनिवार को एएसपी संतोष महतो के मार्गदर्शन में पूरे जिले में एक साथ चेकिंग अभियान चलाया गया।

होटलों की चेकिंग के साथ ही सार्वजनिक स्थल भी चेक किए गए।  पुलिस टीम के द्वारा सभी होटलों, ढ़ाबा, बस व रेलवे स्टेशनों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। होटल, लॉज, संचालकों को होटलों में ठहरने वाले लोगों से उनका आईडी प्राप्त कर उसकी सही तरह से जांच करने के साथ ठहरने वाले लोगों से शहर में आगमन का उद्देश्य के अलावा कहां व किस कार्य से आए हैं के विवरण लेने के बाद ही होटल में ठहरने दिया जाए। होटल में ठहरने वाले ग्राहकों के संदर्भ में प्राप्त जानकारी के साथ इसकी सूची थाना को उपलब्ध कराने के लिए कहा गया। पुलिस अधिकारियों ने होटल संचालकों को निर्देश दिया कि उनके होटल में कोई पुलिस पदाधिकारी ही क्यों ना ठहरे हो उनसे भी आई कार्ड लेकर ही ठहरने दें।

Open photo

पुलिस के अधिकारी व जवानों ने बस व रेलवे स्टेशन पर चेकिंग कर संदिग्ध सामान की तलाशी ली। चुनाव को लेकर बनाए गए अंतर्राज्जीय नाका सहित सरहदी जिले के बार्डर पर स्थित नाकाबंदी प्वाईंट पर सभी वाहनों की सूक्ष्मता से जांच की जा रही है। विभिन्न स्थानों पर पुलिस के जवानों को संदिग्धों पर नजर रखने सादे कपड़ों में लगाया गया है और यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
 
Read More

पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को चौकी रेवटी पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Posted on :23-Apr-2024
पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को चौकी रेवटी पुलिस ने किया गिरफ्तार।

हाशिम खान 

सूरजपुर : दिनांक 22.04.2024 को ग्राम बाजरा, चौकी वाड्रफनगर निवासी राजेश गोंड़ ने चौकी रेवटी में सूचना दिया कि आज सुबह मोबाईल के माध्यम से जानकारी मिला की ग्राम पहाड़ करवा में भतीजी यशोदा की मृत्यु हो गई है सूचना पर यह वहां पहुंचा देखा तो यशोदा के सिर में चोट लगने से खून निकला हुआ है उसके पति रामचंद्र से पूछने पर घर के बाहर गिरने से सर में पीछे चोट लगने से मृत्यु होना तथा किसी व्यक्ति के द्वारा मारपीट करने से चोट लगने से मृत्यु होने का शंका जाहिर किया।

सूचना पर मर्ग कायमी उपरान्त धारा 302 भादसं. के तहत मामला पंजीबद्ध किया। मामले की सूचना पर उप पुलिस महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री एम.आर.आहिरे (भा.पु.से.) ने  प्रकरण की बारीकी से विवेचना करते हुए आरोपी की पतासाजी कर जल्द पकड़ने के निर्देश दिए। चौकी रेवटी पुलिस ने विवेचना के दौरान संदेह के आधार पर मृतिका के पति रामचंद्र को पकड़ा, पूछताछ पर वह जुर्म स्वीकार कर बताया कि दिनांक 21.04.24 के रात्रि में 12 बजे घर के बाहर में मना करने के बावजूद पत्नी यशोदा घूम रही थी जिस कारण से गुस्से में बांस के डंडा से सिर में मारकर हत्या कर दिया।

Open photo

सिर से खून निकलकर यशोदा के वस्त्र में लगने पर उसे निकालकर दूसरा वस्त्र पहना दिया और शव को घर के अंदर कमरे में ले जाकर लिटा दिया और लोगों के द्वारा पूछने पर यशोदा को गिरने से सिर में चोट लगने से मृत्यु होना बताया। आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त डण्डा व वस्त्र जप्त कर पृथक से धारा 201 भादसं. जोड़ी जाकर आरोपी रामचंद्र गोंड पिता दुहन गोंड उम्र 28 वर्ष ग्राम पहाड़ करवा चौकी रेवटी थाना चंदौरा को गिरफ्तार किया गया।

कार्यवाही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो व एसडीओपी प्रतापपुर अरूण नेताम के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी रेवटी सुमंत पांडेय, एएसआई ज्ञानचंद सिंह, प्रधान आरक्षक शिव राजवाड़े, आरक्षक निर्मल राजवाड़े, बलिन्दर खलखो व अनिल कुमार सक्रिय रहे।
 
Read More

भीषण गर्मी में रामानुजनगर जनपद मुख्यालय सहित कही भी शीतल जल प्याउ की व्यवस्था नहीं...

Posted on :19-Apr-2024
भीषण गर्मी में रामानुजनगर जनपद मुख्यालय सहित कही भी शीतल जल प्याउ की व्यवस्था नहीं...

हाशिम खान 

सूरजपुर : रामानुजनगर जनपद मुख्यालय सहित ग्राम पंचायतों मे भीषण गर्मी और प्यास को देखते हुए भी जनहित मे शीतल जल प्याउ की व्यवस्था न तो चौक चौराहों पर कराया गया न ही हार्ट बजारों पर जिससे आने जाने वाले ग्रामीण महिला पुरुष बच्चे राहगीर और राहगीरो को अपनी प्यास बुझाने पानी खरीद कर पीना पड़ता है, जबकि बड़े लोगों को खरीदकर पानी पीना कोई बड़ा काम नहीं है लेकिन लाचार और बेबस लोगों के लिए बोतल का पानी खरीदना काफी मंहंगा पड़ता है,

ऐसे मे एक बड़ा तबका पानी की प्यास बुझाने होटलों की ओर पहुंचकर अपनी गला तर करना चाहता है लेकिन होटलों मे भी आजकल खाने पीने वालो को ही पानी पीने की छुट्ट दी गई ऐसे मे ग्रामीण प्यास बुझाने कहाँ जाए ऐसे समय मे हेंड पम्प कुआँ की तलाश करता है पर कुआ भी विलुप्त हो गए हेंड पम्प भी चौक चौराहों पर नहीं होने से लोगों को निश्चित ही भारी दिक्क़त आ रहा है, परन्तु जनपद के अधिकारीयों द्वारा ऐसे मामले को अमल मे नहीं लाने से सरपंच सचिव यह कदम उठाने हेतु सार्थक नहीं है ऐसे समय मे पूर्व के जनपद के अधिकारी द्वारा पंचायतों को निर्देश देते हुए गांव गांव मे शुद्ध पेयजल उपलबध कराने कहाँ था

जिस पर रामानुजनगर विकासखंड के पहुंच विहीन गांव मे भी पीने की प्याउ खोलवाया गया था, लेकिन अप्रैल के इस तपती धुप प्यास के दिनों मे जनहित मे पीने तक का पानी व्यवस्था न कराना दुर्भाग्य है,की लोगो को अपनी प्यास बुझाने  के लिए पानी खोज रहा है लेकिन वह पानी  कब मिलेगा लोगों को यह बड़ा प्रशन है,लेकिन ग्रामीणों ने जिला प्रसाशन से पेयजल खोलने  की मांग  किया है जिससे लोगों को पीने का पानी आने जाने वाले  लोगों के लिए अति आवश्यक है

Read More

नदी की भूमि में अतिक्रमण कर बड़े बड़े खेतोँ का निर्माण कर लिया गया है, प्रसाशन बेखबर है,

Posted on :18-Apr-2024
नदी की भूमि में अतिक्रमण कर बड़े बड़े खेतोँ का निर्माण कर लिया गया है, प्रसाशन बेखबर है,

हाशिम खान 

सूरजपुर : सूरजपुर जिले के रामानुजनगर से महज एक किलोमीटर की दूरी पर नदी की भूमि में अतिक्रमण कर बड़े बड़े खेतोँ का निर्माण कर लिया गया है, परन्तु प्रसाशन बेखबर है, उल्लेखनीय है की त्रिपुरेश्वर पुर के डगमलिया नाला पम्पापुर रोड स्थित निर्माणधीन स्टाप डेम  के एक ओर लम्बी चौड़ी नदी की भूमि को अतिक्रमण कर खेत में तब्दील कर दिया गया है, जिसकी जानकारी राजस्व विभाग को है या नहीं किन्तु मुख्यालय से महज एक किलोमीटर की दूरी में सार्वजनिक निस्तार व जल श्रोत जैसे महत्त्वपूर्ण भूमि को अतिक्रमण कर खेत बना देना यह समझ से परे है, लेकिन यह हकीकत है की एक नहीं बल्कि कई खेत लाईन से बना दिया गया है, जिसमे अब इस बरसात खेती की तैयारी किया जा रहा है,

यह खेत बनाने का काम दिन में किया गया या रात में यह समझ में नहीं आया लेकिन खेत बनाकर मिट्टी से नदी के साइड में डालकर मेड बना दिया गया जिससे अब नदी का अस्तित्व अब खतरे में आ गया है इस तरह नदी को नीचे से ऊपर तक अलग अलग तरीके से कई लोगों ने कब्जा करते हुए कोई खेत तो कोई बाउंड्री बनाकर उपयोग कर रहे हैं किन्तु राजस्व विभाग के संज्ञान में यह कृत्य की जानकारी है या नहीं यह स्पष्ट नहीं कहाँ जा सकता लेकिन इस तरह के कब्जा से नदी आज नाला की भांति है नहीं नहर लेबल पर इस जल प्रवाहित हो रहा है,

जनहित में सार्वजनिक जल श्रोत को कब्जा करना पाटना या उसपर अपना हक जमाना पूर्णता अपराध की श्रेणी में आता है, चुकी यह कब्जा कायम रहेगा या प्रसाशन द्वारा कब्जा हटाया जायेगा यह बड़ा प्रशन है. स्थानीय वरिष्ठ ग्रामीणों ने राजस्व विभाग से नदी स्थल पर कब्जा धारियों को बेदखल करने की मांग किया है साथ है जांच उपरांत कब्जा धारियों के विरूद्ध ठोस कार्यवाही की गुहार भी लगाई है,

Read More

चैती छठ पूजा के अवसर पर छठ घाट पहुंचे क्षेत्रीय विधायक

Posted on :15-Apr-2024
चैती छठ पूजा के अवसर पर छठ घाट पहुंचे क्षेत्रीय विधायक

हाशिम खान 

सुपा में माथा टेक कर व्रती उपासकों से लिया आशीर्वाद

सूरजपुर : चैत्र नवरात्र में पड़ने वाली चैती छठ पूजा के पावन अवसर पर प्रेमनगर क्षेत्र के विधायक मूलन सिंह मरावी ने सूरजपुर जिला मुख्यालय रेणुका नदी के तट पर स्थित स्थानीय छठ घाट पर पहुंच कर चैती छठ पूजा पर्व मना रही सूरजपुर की समस्त उपासक माता को प्रणाम करते हुए छठ मैया व सुपा में माथा टेक कर पूजा-अर्चना व फल-प्रसाद चढ़ते हुए क्षेत्र के सभी लोगों के सुख, समृद्धि, शांति, उन्नति और चहमुखी विकास की मनोकामना की और आशीर्वाद मांगा.

Open photo

इस अवसर पर उनके साथ भाजपा शहर मंडल के अध्यक्ष अजय अग्रवाल, लोकसभा संयोजक मुकेश गर्ग, मंडल प्रभारी शशिकांत गर्ग, भाजपा जिला सहमीडिया प्रभारी व युवा मोर्चा जिला मंत्री संस्कार अग्रवाल, किसान मोर्चा अध्यक्ष शिवशंकर साहू, सागर सिंह, महादेव सिंह, संतोष सिंह, रंजन सोनी, रोहित कसेरा सहित काफी संख्या में छठ उपासक व दर्शनार्थी उपस्थित रहे.

Read More

Previous12...891011121314...4041Next

Advertisement

Read More

Live TV

Join Us

WhatsApp Group Invite Chhattisgarh Daily News

विशेष रिपोर्ट

विशेष लेख : आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

विशेष लेख : आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

’विशेष लेख’ : ’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान’

’विशेष लेख’ : ’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान’

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

विशेष लेख : ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार

विशेष लेख : ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार

ज्योतिष और हेल्थ

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

खेल

भारत की शानदार जीत, विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान 64 रन से पराजित

भारत की शानदार जीत, विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान 64 रन से पराजित

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

व्यापार

डीजल खरीद पर नई सीमा लागू, अब एक बार में सिर्फ 200 लीटर तक मिलेगा ईंधन

डीजल खरीद पर नई सीमा लागू, अब एक बार में सिर्फ 200 लीटर तक मिलेगा ईंधन

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट

सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट

गैजेट्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

राजनीति

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

Entertainment

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

Quick Links

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • विश्व
  • मनोरंजन

  • रोजगार
  • राजनीति
  • खेल
  • राजधानी
  • ज्योतिष

  • गैजेट्स
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो गैलरी
  • Entertainment
  • संपर्क

Location Map

Contact Us

Address :

Baran Bazar, Favara Chowk, Gowli Para Road, Behind SBI ATM, Raipur (Chhattisgarh) - 492001

Phone No. : 0771-4032133

Email Id : [email protected]

RNI No. :
CHHHIN16912 GARJA CHHATTISGARH NEWS

Copyright © 2013-2026 Garja Chhattisgarh News All Rights Reserved | Privacy Policy | Disclaimer | Powered by : Softbit Solution