× Popup Image
Garja Chhattisgarh News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    149 दिन बाद खुले बद्रीनाथ के द्वार, पहले ही दिन हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

    149 दिन बाद खुले बद्रीनाथ के द्वार, पहले ही दिन हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

    सुप्रसिद्ध समाजसेविका शांति पाठक का निधन

    सुप्रसिद्ध समाजसेविका शांति पाठक का निधन

    रनवे पर टक्कर से मचा हड़कंप, अकासा और स्पाइसजेट विमानों में भिड़ंत

    रनवे पर टक्कर से मचा हड़कंप, अकासा और स्पाइसजेट विमानों में भिड़ंत

    तीर्थयात्रियों से भरी बोलेरो ट्रक से टकराई, 8 लोगों की दर्दनाक मौत

    तीर्थयात्रियों से भरी बोलेरो ट्रक से टकराई, 8 लोगों की दर्दनाक मौत

    स्वर्णरेखा नदी में मिला संदिग्ध मिसाइल बम, इलाके में दहशत का माहौल

    स्वर्णरेखा नदी में मिला संदिग्ध मिसाइल बम, इलाके में दहशत का माहौल

  • छत्तीसगढ़
    सूरजपुर वन मंडल अधिकारी ऑफिस के बगल में करोड़ों का अवैध निर्माण चल रहा है

    सूरजपुर वन मंडल अधिकारी ऑफिस के बगल में करोड़ों का अवैध निर्माण चल रहा है

    कबीर धाम जिले में बेटियों की शिक्षा को मिली नई उड़ान

    कबीर धाम जिले में बेटियों की शिक्षा को मिली नई उड़ान

    बेजुबान पशु-पक्षियों के लिए गंजपारा वार्ड पार्षद प्रतिभा सुरेश गुप्ता ने की ऐतहासिक मिशाल क़याम

    बेजुबान पशु-पक्षियों के लिए गंजपारा वार्ड पार्षद प्रतिभा सुरेश गुप्ता ने की ऐतहासिक मिशाल क़याम

    बालोद

    बलोदा बाजार

    बलरामपुर

    बस्तर

    बेमेतरा

    बीजापुर

    बिलासपुर

    दन्तेवाड़ा

    धमतरी

    दुर्ग

    गरियाबंद

    जशपुर

    जान्जगीर-चाम्पा

    कोण्डागांव

    कोरबा

    कोरिया

    कांकेर

    कवर्धा

    महासमुन्द

    मुंगेली

    नारायणपुर

    रायगढ़

    राजनांदगांव

    रायपुर

    सूरजपुर

    सुकमा

    सरगुजा

    गोरेला पेंड्रा मरवाही

    खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

    मोहला मानपुर चौकी

    सारंगढ़-बिलाईगढ़

    मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

    सक्ति

  • संपादकीय
  • विश्व
    अंटार्कटिका में रहस्यमयी शहर का दावा, सबमरीन हुई अचानक गायब

    अंटार्कटिका में रहस्यमयी शहर का दावा, सबमरीन हुई अचानक गायब

    होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी, 15+ युद्धपोत तैनात

    होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी, 15+ युद्धपोत तैनात

    डेडलाइन से पहले अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला, बढ़ा वैश्विक तनाव

    डेडलाइन से पहले अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला, बढ़ा वैश्विक तनाव

    फिर लौटा कोरोना का खतरा! नया वेरिएंट ‘Cicada’ तेजी से फैला, बढ़ी चिंता

    फिर लौटा कोरोना का खतरा! नया वेरिएंट ‘Cicada’ तेजी से फैला, बढ़ी चिंता

    मिडल ईस्ट में अमेरिका की बड़ी तैयारी: 2000 ‘खतरनाक’ सैनिकों की तैनाती का प्लान

    मिडल ईस्ट में अमेरिका की बड़ी तैयारी: 2000 ‘खतरनाक’ सैनिकों की तैनाती का प्लान

  • मनोरंजन
    अहान–अनीत की केमिस्ट्री फिर करेगी कमाल

    अहान–अनीत की केमिस्ट्री फिर करेगी कमाल

    राम गोपाल वर्मा के लिए सजी सितारों भरी शाम

    राम गोपाल वर्मा के लिए सजी सितारों भरी शाम

    कॉमेडी अवतार में दर्शकों को सरप्राइज़ देगी प्रिंसी

    कॉमेडी अवतार में दर्शकों को सरप्राइज़ देगी प्रिंसी

    सिनेमा प्रेमियों का इंतजार खत्म: 10 अप्रैल को बड़े पर्दे पर बालोद की शान अंजलि सिंह चौहान!

    सिनेमा प्रेमियों का इंतजार खत्म: 10 अप्रैल को बड़े पर्दे पर बालोद की शान अंजलि सिंह चौहान!

    डिजिटल मंच से उभरा संगीत सितारा: धुनिव्हर्स का ग्रैंड फिनाले 31 मार्च को

    डिजिटल मंच से उभरा संगीत सितारा: धुनिव्हर्स का ग्रैंड फिनाले 31 मार्च को

  • रोजगार
    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    शासकीय जे. योगानन्दम महाविद्यालय, रायपुर में अतिथि व्याख्याताओं के लिए आवेदन आमंत्रित

    शासकीय जे. योगानन्दम महाविद्यालय, रायपुर में अतिथि व्याख्याताओं के लिए आवेदन आमंत्रित

  • राजनीति
    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

  • खेल
    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

    बॉयकॉट या बहाना? पाकिस्तान मीडिया की बातें सुनकर क्रिकेट फैंस हंसी रोक न पाए

    बॉयकॉट या बहाना? पाकिस्तान मीडिया की बातें सुनकर क्रिकेट फैंस हंसी रोक न पाए

  • राजधानी
    मंत्रिपरिषद के निर्णय

    मंत्रिपरिषद के निर्णय

    छत्तीसगढ सनातन गोस्वामी समाज ने संतों के आतिथ्य में शंकराचार्य जयंती समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया

    छत्तीसगढ सनातन गोस्वामी समाज ने संतों के आतिथ्य में शंकराचार्य जयंती समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया

    उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से गन्ना किसानों को 13.80 करोड़ जारी

    उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से गन्ना किसानों को 13.80 करोड़ जारी

    कैंसर पीड़ित महिला को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती, कलेक्टर ने बेहतर उपचार के दिए निर्देश

    कैंसर पीड़ित महिला को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती, कलेक्टर ने बेहतर उपचार के दिए निर्देश

    मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ जनजातीय सलाहकार परिषद की बैठक 29 अप्रैल को

    मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ जनजातीय सलाहकार परिषद की बैठक 29 अप्रैल को

  • ज्योतिष
    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

  • गैजेट्स
    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

  • संपर्क

महासमुन्द

Previous12...567891011...7475Next

अवैध धान परिवहन पर कार्रवाई, कुल 1020 कट्टा धान जब्त

Posted on :30-Jan-2026
अवैध धान परिवहन पर कार्रवाई, कुल 1020 कट्टा धान जब्त

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुंद : कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिले में अवैध धान परिवहन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सतत जारी है। इसी क्रम में बागबाहरा एस डी एम श्रीमती नमिता मारकोले के नेतृत्व में संयुक्त टीम द्वारा दो मामलों में कुल 1020 कट्टा धान जप्त किया गया।

बागबाहरा विकासखण्ड अंतर्गत संयुक्त टीम द्वारा टुहलु क्षेत्र में 480 कट्टा अवैध धान का परिवहन करते हुए एक वाहन को पकड़ा गया। मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए वाहन को टुहलु चौकी के सुपुर्द किया गया। वहीं टेमरी चेक पोस्ट पर जांच के दौरान 540 पैकेट अवैध धान का परिवहन करते हुए एक अन्य वाहन को रोका गया। मंडी एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए उक्त वाहन को मंडी समिति के सुपुर्द किया गया।

Read More

गणतंत्र दिवस पर सांसद रूपकुमारी चौधरी ने सितली नाला का किया भ्रमण, अभियान हेतु 10 लाख रुपए की घोषणा

Posted on :30-Jan-2026
गणतंत्र दिवस पर सांसद रूपकुमारी चौधरी ने सितली नाला का किया भ्रमण, अभियान हेतु 10 लाख रुपए की घोषणा

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुंद : स्थानीय स्वाध्याय केन्द्र समिति द्वारा संचालित अविरल सितली निर्मल सितली अभियान अपनी सुचारू गति से निरंतर आगे बढ़ रहा है। इसी कड़ी में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद मान. श्रीमती रूपकुमारी चौधरी मुख्य रूप से सम्मिलित हुईं। सांसद ने सितली नाला के संपूर्ण क्षेत्र का गहन भ्रमण कर समिति द्वारा किए जा रहे कार्यों का अवलोकन किया।

कायाकल्प के पश्चात नाला क्षेत्र में आने वाली सुंदरता और वहां व्याप्त स्वच्छता की सांसद ने मुक्तकंठ से प्रशंसा की और इसे भविष्य में इसे जनभागीदारी का एक अनुपम उदाहरण होना बताया। उन्होंने इस पुनीत अभियान के लिए सांसद निधि से 10 लाख रुपए देने की महत्वपूर्ण घोषणा की।कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा ने अभियान की विस्तृत रूपरेखा और भविष्य की कार्ययोजना को साझा किया। उन्होंने बताया कि सितली क्षेत्र को एक दर्शनीय स्थल के रूप में विकसित करने के लिए पैदल पार पथ (पेडेस्ट्रियन पाथवे), फुट ओवर ब्रिज, आकर्षक गार्डन लाइटिंग और पौधारोपण के साथ सघन वृक्षारोपण किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त यहां भव्य भारत माता की मूर्ति प्रतीक के तौर पर स्थापित करने की भी योजना है, जो क्षेत्र को एक नई पहचान प्रदान करेगी।प्रोजेक्ट की तकनीकी बारीकियों और आगामी चरणों के बारे में सेवानिवृत्त इंजीनियर बी.आर. साहू ने विस्तार से जानकारी दी।इस अवसर पर समिति के पूर्व अध्यक्ष भूपेन्द्र राठौड़, महेश चंद्राकर, आर.एस. माली, भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू, नपा उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष भीखम सिंह ठाकुर, पूर्व पार्षद महेंद्र जैन, पार्षद प्रतिनिधि मनीष शर्मा, खैरा सरपंच प्रांशु चंद्राकर, सचिव मोहन साहू, पवन साहू, भरत खत्री, उत्तरा प्रहरे, सुनीता साहू, लक्ष्मीकांत यदु, जितेन्द्र साहू, सुरेन्द्र ठेठवार, रामेश्वर साहू, प्रिंस पींचा, आनंद साहू, गौरव चंद्राकर सहित प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।

Read More

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स जिला महासमुंद की अवैध मादक पदार्थ गांजा परिवहन पर प्रभावी कार्यवाही

Posted on :30-Jan-2026
एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स जिला महासमुंद  की अवैध मादक पदार्थ गांजा परिवहन पर प्रभावी कार्यवाही

संवाददाता: प्रभात मोहंती

जिला महासमुंद में पंजीबद्ध नारकोटिक्स एक्ट के प्रकरणों में एंड टू एंड विवेचना में तस्करी नेटवर्क को तोड़ने हेतु सम्पूर्ण सप्लाई चैन पर कार्यवाही जारी

 08 प्रकरणों में 27 व्यक्तियों को एंड टू एंड विवेचना कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है व एक विधि से संघर्षरत बालक के विरूद्ध  विधिसम्मत कार्यवाही की गयी है

Open photo

महासमुंद :

  • प्रकरण संख्या - 01
  • थाना - सिंघोड़ा 
  • अपराध क्रमांक - 97/2025 
  • धारा- 20(ख)नारकोटिक एक्ट  
  • जब्त अवैध मादक पदार्थ गांजा - 50 किग्रा 
  • कीमती - 25 लाख रुपए 

गिरफ्तार आरोपियों के नाम- 

परिवहनकर्ता

01. कुशल सिंह पिता अतुल प्रताप सिंह उम्र 19, निवासी वार्ड नंबर 14 उरई थाना उरई, जिला जालौन उ0प्र0

गांजा मंगाने वाला (फॉरवर्ड लिंक)-

01. राघवेन्द्र सिंह राजपूत पिता जगराम सिंह, उम्र 27 साल ,साकिन उरई जिला जालौन उ.प्र. 

प्रकरण संख्या - 02

  • थाना- सिंघोड़ा 
  • अपराध क्रमांक -01/2026 
  • धारा - 20 ख नारकोटिक एक्ट 
  • जब्त अवैध मादक पदार्थ गांजा - 26 किग्रा 
  • कीमती - 13 लाख रूपए 

गिरफ्तार आरोपियो के नाम-
परिवहनकर्ता

01. मुर्सीद खान पिता बसीर खान उम्र 43 साल निवासी माहदापारा महासमुंद-  02. सागर सावडे पिता परसु राम उम्र 28 साल निवासी आमदेवरी मौना कालोनी पुणे महाराष्ट्र 

गांजा देने वाला(बैकवर्ड लिंक)

01. समित मलिक पिता गोकुल मलिक उम्र 20 साल साकिन कुरूमुण्डा थाना मनोमुण्डा जिला बौद्ध उड़ीसा 

प्रकरण संख्या - 03

  • थाना - सिंघोड़ा 
  • अपराध क्रमांक -06/2025 
  • धारा -21(सी),29(1) नारकोटिक एक्ट   जब्त अवैध मादक पदार्थ सिरप - 146 नग 
  • कीमती - 28 हजार 6 सौ आठ रुपए 

गिरफ्तार आरोपियो के नाम- 
परिवहनकर्ता

  1. देवाशीश देवांगन पिता सुरेश उम्र 25 साल निवासी रानीगांव 
  2. लव सोनी पिता राम सोनी उम्र 23 साल निवासी रानीगांव थाना रतनपुर जिला बिलासपुर छ0ग0
     

सिरप देने वाला (बैकवर्ड लिंक)

  1. राकेश ताण्डी पिता रामूराम ताण्डी साकिन बिजेपुर जिला बरगढ़ उड़ीसा

प्रकरण संख्या - 04

  • थाना - तुमगांव 
  • अपराध क्रमांक - 19/2026 
  • धारा - 20ख नारकोटिक एक्ट 
  • जब्त अवैध मादक पदार्थ गांजा -  4.930 किग्रा 
  • कीमती - 2 लाख 46 हजार 5 सौ रुपए

गिरफ्तार आरोपियों के नाम - 
परिवहनकर्ता-

  1. योगेन्द्र यादव पिता दिलीप यादव उम्र 32 साल, 02 सागर धीवर पिता रमेश धीवर उम्र 19 साल साकिनान लखौली थाना आरंग जिला रायपुर छ0ग0

गांजा मंगाने वाला(फॉरवर्ड लिंक)

  1. ओमप्रकाश रात्रे पिता स्व. बंशीलाल रात्रे उम्र 24 साल साकिन लखौली थाना आरंग रायपुर 

गांजा देने वाला (बैकवर्ड लिंक)

  1. एक विधि से संघर्षरत बालक   

प्रकरण संख्या - 05

  • थाना - बसना 
  • अपराध क्रमांक -13/2026 
  • धारा -20ख नारकोटिक एक्ट 
  • जब्त अवैध मादक पदार्थ गांजा - 10.450 किग्रा
  • कीमती - 5 लाख 22 हजार 5 सौ रुपए 

गिरफ्तार आरोपियों का नाम-
परिवहनकर्ता-

  1. 01. रौनिक बघेल पिता देवेन्द्र बघेल उम्र 26 साल निवासी सिविल लाईन सांकरा पाटन अमलेश्वर दुर्ग 
  2. 02. हेमराज सिंह ठाकुर पिता सुदन सिंह ठाकुर उर् 18 साल निवासी शिव पार्क कालोनी पाटन अमलेश्वर दुर्ग

गांजा मंगाने वाला(फॉरवर्ड लिंक)

  1. हर्शित सक्सेना पिता राजेन्द्र सक्सेना साकिन समता कॉलोनी, जिला रायपुर छ0ग0

प्रकरण संख्या - 06

  • थाना- बसना
  • अपराध क्रमांक -38/2026 
  • धारा - 20(ख) नार.एक्ट,336(2),340(2) बीएनएस 
  • जब्त अवैध मादक पदार्थ गांजा - 21.630 किग्रा
  • कीमती - 10 लाख 81 हजार 5 सौ रुपए

गिरफ्तार आरोपियों के नाम-
परिवहनकर्ता-

  1. उत्तम दास पिता अनिल दास निवासी झारपाली, मलकानगिरी उड़ीसा 

गांजा देने वाला(बैकवर्ड लिंक)-

  1. शिबु पिता गौतम बिधानी उम्र 40 साल साकिन बालीगुड़ा जिला कंधमाल उड़ीसा 

प्रकरण संख्या – 07

  • थाना - कोमाखान 
  • अपराध क्रमांक- 03/2026
  •  धारा -20(ख)(2)(सी), 29 नार. एक्ट, 338,336(3),340(2) बीएनएस 
  • जब्त अवैध मादक पदार्थ गांजा - 520 किग्रा 
  • कीमती - 2 करोड़ 60 लाख रुपए 

गिरफ्तार आरोपियों के नाम- 
परिवहनकर्ता- 

  1. सागर बाघ पिता गोकूल बाघ उम्र 26 साल निवासी रामबाई नगर मोतीबाग, जूना जालना थाना व जिला जालना महाराष्ट्र  
  2. संजीव अहिरे पिता गोकूल अहिरे उम्र 45 साल निवासी अंगई थाना अजिंटा सिल्लोड जिला औरंगाबाद महाराष्ट्र 
  3. सुशील दाभाडे़ पिता कृष्णा दाभाडे उम्र 20 साल निवासी मुकुंदनगर तुलजा भवानी स्कूल के नपास रेल्वे लाईन औरंगाबाद महाराष्ट्र

गांजा खरीदने वाला(फॉरवर्ड लिंक मीडिएटर)-

  1. आकाश जाधव पिता मनोहर जाधव उम्र 35 साल साकिन अहिल्यानगर महाराष्ट्र
  2. आदित्य पाखरे पिता अशोक पाखरे उम्र 30 साल साकिन अहिल्यानगर महाराष्ट्र

गांजा मंगाने वाला(फॉरवर्ड लिंक)-

  1. रामदास चंदू सोनवाने पिता चंदू शंकर सोनवाने निवासी खड़कवासला जिला पुणे महाराष्ट्र – गांजा मंगाने वाला
  2. कुनाल सोनवाने पिता रामदास चंदू सोनवाने उम्र 20 साल निवासी खड़कवासला जिला पुणे महाराष्ट्र
  3. प्रतीक सोनवाने पिता रामदास चंदू सोनवाने उम्र 19 साल निवासी खड़कवासला जिला पुणे महाराष्ट्र

गांजा देने वाला (बैकवर्ड लिंक)-

  1. रंजन दुर्गा पिता जयराम दुर्गा उम्र 43 साल साकिन चारबहाल थाना कोकसरा जिला कालाहाण्डी उड़ीसा

प्रकरण संख्या – 08

  • थाना - कोमाखान 
  • अपराध क्रमांक- 08/2026
  •  धारा -20(ख)(2)(सी), 29 नार. एक्ट
  • जब्त अवैध मादक पदार्थ गांजा - 950 किग्रा 
  • कीमती - 4 करोड़ 75 लाख रुपए 

गिरफ्तार आरोपियों के नाम- 
परिवहनकर्ता- 

  1. अक्षय भोरजे पिता- पदमाकर भोरजे उम्र - 26 साल, सा. अकोला देव थाना टेमनी  जिला जालना, महाराष्ट्र 
  2. शुभम आउटे पिता बालाजी आउटे उम्र - 24 साल, सा. कुच्चरवट्टा जुना जालना,थाना कदीम जिला - जालना (महाराष्ट्र)

गांजा की व्यवस्था कराने वाला (फॉरवर्ड लिंक-

  1. 01. प्रदीप मुसदवले पिता रावजी मुसदवले, उम्र 44, भडेजलेआउट मलकापुर रोड, बुलढाना थाना, जिला गोल्डना ,महाराष्ट्र 

संपूर्ण कार्यवाही एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स एवं जिला महासमुंद पुलिस द्वारा किया गया है।

Read More

साइबर सुरक्षा की ओर ऐतिहासिक कदम

Posted on :29-Jan-2026
साइबर सुरक्षा की ओर ऐतिहासिक कदम

संवाददाता: प्रभात मोहंती

माननीय मुख्यमंत्री(छ. ग) शासन श्री विष्णु देव साय एवं उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री श्री विजय शर्मा द्वारा वर्चुअल माध्यम से किया गया साइबर थाना का शुभारंभ

डिजिटल अपराधों पर लगाम

महासमुंद : साइबर अपराधों जैसे ऑनलाइन फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट, बैंकिंग फ्रॉड,फर्जी कॉल आदि साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु आज दिनांक 28.01.2026 को छत्तीसगढ़ के 8 जिलों महासमुंद, बलौदाबाजार,कोरबा,रायगढ़, धमतरी, जांजगीर चांपा, जशपुर और राजनांदगांव में साइबर थाना का वर्चुअल उदघाटन माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन श्री विष्णु देव साय एवं उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री श्री विजय शर्मा  के द्वारा मुख्य सचिव श्री विकास शील, अपर मुख्य सचिव (गृह )श्री मनोज कुमार पिंगुआ पुलिस महानिदेशक श्री अरूण देव गौतम,

Open photo NaN

पुलिस महानिदेशक हाउसिंग बोर्ड श्री पवन देव, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (गुप्तवार्ता) श्री अमित कुमार की उपस्थिति में किया गया, जिसमें से साइबर पुलिस थाना महासमुंद के उदघाटन के अवसर पर स्थानीय विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा,जिलाधीश महासमुंद श्री विनय लंगेह, पुलिस अधीक्षक महासमुंद श्री प्रभात कुमार उपस्थित रहे, कार्यक्रम के दौरान माननीय अतिथियों द्वारा साइबर थानों की स्थापना को आम जनता के लिए अत्यंत उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे साइबर अपराधों के मामलों में त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित होगी तथा

Open photo NaN

डिजिटल युग में नागरिकों का विश्वास और सुरक्षा सुदृढ़ होगी,यह पहल डिजिटल इंडिया के संकल्प को मजबूती प्रदान करने की दिशा में एक सशक्त कदम है,पुलिस अधीक्षक महासमुंद प्रभात कुमार द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी ऑनलाइन अपराध अथवा संदिग्ध डिजिटल गतिविधि की जानकारी तत्काल साइबर थाना अथवा साइबर हेल्पलाइन  नंबर 1930 के माध्यम से दें ताकि समय रहते प्रभावी और विधि सम्मत कार्रवाई की जा सके.इस कार्यक्रम मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रतिभा पाण्डेय, अतिरिक्त पुलिस श्रीमती सारिका वैद्य, उप पुलिस अधीक्षक  श्री अजय शंकर त्रिपाठी, श्री चुन्नू तिग्गा व महासमुंद के पहले साइबर थाना प्रभारी श्री राजीव नाहर सहित साइबर पुलिस थाना महासमुंद में पदस्थ अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Read More

तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव 1 से 3 फरवरी तक

Posted on :28-Jan-2026
तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव 1 से 3 फरवरी तक

संवाददाता: प्रभात मोहंती

छत्तीसगढ़ की लोक परंपराओं के साथ-साथ देश की शास्त्रीय, सूफी और आधुनिक संगीत विधाओं की होंगी मनमोहक प्रस्तुतियाँ

तीनों दिन रहेगी सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम

महासमुंद : प्रदेश के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहर स्थल सिरपुर में 1, 2 और 3 फरवरी को आयोजित होने वाले तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव में छत्तीसगढ़ की लोक परंपराओं के साथ-साथ देश की शास्त्रीय, सूफी और आधुनिक संगीत विधाओं की मनमोहक प्रस्तुतियाँ होंगी। शुभारंभ अवसर पर प्रसिद्ध लोक-भक्ति गायक बाबा हंसराज रघुवंशी एवं उनकी बैंड टीम की विशेष प्रस्तुति

Open photo

प्रथम दिवस 1 फरवरी 2026 को महोत्सव के  शुभारंभ अवसर पर दोपहर 12 बजे से कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। जिसमें फुलझरिया कर्मा पार्टी, बिलासपुर द्वारा कर्मा नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके बाद दोपहर 12ः30 बजे से 2ः30 बजे तक छत्तीसगढ़ी लोक कला मंच राजनांदगांव की लोक कला की झलक दिखेगी। दोपहर 2ः30 बजे से 3ः30 बजे तक सिरपुर महोत्सव 2026 का उद्घाटन समारोह आयोजित होगा। तत्पश्चात दोपहर 3ः30 बजे से 4ः10 बजे तक इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ के कलाकारों द्वारा कत्थक एवं लोक नृत्य प्रस्तुत किए जाएंगे।

इसी प्रकार शाम 4ः10 बजे से 4ः20 बजे तक सुश्री सुरेखा कामले एंड ग्रुप द्वारा ध्रुपत की प्रस्तुति, शाम 4ः20 बजे से 4ः30 बजे तक प्रो. डॉ. लवली शर्मा द्वारा सितार वादन की शास्त्रीय प्रस्तुतिँ होंगी। शाम 4ः30 बजे से 4ः40 बजे तक निदेशक, संरक्षण एवं विकास बौद्ध कला एवं सांस्कृतिक समाज मध्य भारत, नागपुर द्वारा तथागत नाटक, शाम 4ः40 बजे से 4ः50 बजे तक इंदिरा कला संगीत विद्यालय खैरागढ़ द्वारा ओडिसी नृत्य, शाम 4ः50 से 5ः00 बजे तक हिमानी वासनिक राजनांदगांव द्वारा भरथरी की प्रस्तुति होगी। वहीं शाम 5 बजे से रात्रि 7 बजे तक सुनील तिवारी लोक कला मंच, रायपुर का रंग-झांझर कार्यक्रम दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेगा। रात्रि 7 बजे से 10 बजे तक प्रसिद्ध लोक-भक्ति गायक बाबा हंसराज रघुवंशी एवं उनकी बैंड टीम, दिल्ली की विशेष प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रहेगी।

दूसरे दिन इंडियन आइडल फेम नितिन कुमार, नचिकेत लेले एवं वैशाली रायकवार की होगी शानदार प्रस्तुति

द्वितीय दिवस 2 फरवरी को सायं 4 बजे से 4ः40 बजे तक इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ द्वारा क्लासिकल वोकल, क्लासिकल इंस्ट्रूमेंट, तबला वादन एवं सुगम संगीत की प्रस्तुतियाँ होंगी। इसके पश्चात शाम 4ः40 बजे से 4ः50 तक सूफी स्पिरिचुअल म्यूजिक, शाम 4ः50 बजे से 5ः00 बजे तक कबीर संगीत संध्या की प्रस्तुति होगी। शाम 5ः00 बजे 5ः15 बजे तक संरक्षण एवं विकास बौद्ध कला एवं सांस्कृतिक समाज मध्य भारत, नागपुर द्वारा थेरीगाथा नाट्य प्रस्तुति एवं शाम 5ः15 बजे से 5ः30 बजे तक भरतनाट्यम नृत्य का आयोजन किया जाएगा। शाम 5ः30 बजे से 7 बजे तक पुष्पा साहू, भिलाई द्वारा नवा किस्मत लोक कला मंच की प्रस्तुति होगी। रात्रि 7 बजे से 10 बजे तक इंडियन आइडल फेम 10 के नितिन कुमार, इंडियन आइडल फेम 12 के नचिकेत लेले एवं वैशाली रायकवार अपनी गायन प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे।

अंतिम दिन प्रसिद्ध म्यूजिक डायरेक्टर एवं बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर मीत ब्रदर्स, मुंबई की विशेष प्रस्तुति

तृतीय दिवस 3 फरवरी समापन दिवस पर दोपहर 2 बजे से बजे तक इशिका गिरी रायपुर द्वारा कत्थक की प्रस्तुति दी जाएगी। इसी प्रकार 2ः10 बजे से भूमिसुता मिश्रा रायपुर द्वारा ओडिसी नृत्य, 2ः20 बजे से कुमारी आसना दिल्लीवार दुर्ग द्वारा कत्थक नृत्य, दोपहर 2ः30 बजे से राजनंदिनी पटनायक पिथौरा द्वारा ओडिसी नृत्य, 2ः35 बजे से गीतिका चक्रधर रायपुर द्वारा कत्थक नृत्य, दोपहर 2ः45 बजे से आंचल पाण्डेय बिलासपुर द्वारा ओडिसी एकल, दोपहर 3ः00 बजे से नवा बिहान लोक कला मंच पिलवापाली बसना द्वारा पंथी नृत्य, दोपहर 3ः15 बजे से एकलव्य आवासीय विद्यालय भोरिंग के छात्रों द्वारा बस्तरिहा नाच, दोपहर 3ः30 बजे से नानगांव बोहधन एवं साध्वी सेवा मगरपाली द्वारा डंडा नृत्य, दोपहर 3ः45 बजे से छत्तीसगढ़ी लोक कला मंच कन्हारपुरी द्वारा सोला सिंगार लोक प्रस्तुतियाँ एवं शाम 4ः15 बजे से 4ः30 बजे तक श्री किशोर हम्पीहोली, स्वर संगम सांस्कृतिक मंच नागपुर द्वारा अम्रपाली नृत्य नाटक की प्रस्तुति दी जाएगी। शाम 4ः30 बजे से 5ः30 बजे तक सिरपुर महोत्सव का समापन कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके पश्चात सावित्री कहार लोक कला मंच रायपुर द्वारा लोक साधना की प्रस्तुति होगी। रात्रि 7 बजे से 10 बजे तक प्रसिद्ध म्यूजिक डायरेक्टर एवं बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर मीत ब्रदर्स, मुंबई की विशेष प्रस्तुति के साथ सिरपुर महोत्सव 2026 का भव्य समापन होगा।

Read More

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस, डॉ. विमल चोपड़ा ने किया ध्वजारोहण

Posted on :28-Jan-2026
हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस, डॉ. विमल चोपड़ा ने किया ध्वजारोहण

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुंद : गणतंत्र दिवस 2026 का राष्ट्रीय पर्व महासमुंद में पूरे मान-सम्मान और गौरव के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर पूर्व विधायक एवं भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. विमल चोपड़ा ने शहर के विभिन्न प्रमुख स्थल जिनमें विधायक कार्यालय, वार्ड क्रमांक 04 देवार पारा, जैन नर्सिंग होम और अटल परिसर में आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत की। डॉ. चोपड़ा ने पूरी श्रद्धा के साथ भारत माता के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया और तिरंगा फहराकर राष्ट्रध्वज को सलामी दी।

इस दौरान फिजां में गूंजते राष्ट्रगान ने उपस्थित जनसमूह में देशभक्ति का संचार कर दिया।समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. विमल चोपड़ा ने समस्त क्षेत्रवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि यह दिन हमें उन महान बलिदानियों की याद दिलाता है जिन्होंने हमें गौरवशाली लोकतंत्र का उपहार दिया। डॉ. चोपड़ा ने विकसित भारत के संकल्प को दोहराते हुए नागरिकों से आह्वान किया कि वे देश की प्रगति और समाज की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहें।

उन्होंने एकता और भाईचारे के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।इस अवसर पर क्षेत्र की गणमान्य विभूतियों की गरिमामय उपस्थिति रही, जिनमें मुख्य रूप से महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, नपा उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, प्रदीप चंद्राकर, मुन्ना साहू और जनपद उपाध्यक्ष हुलसी जितेन्द्र चंद्राकर शामिल हुए। कार्यक्रम में मनीष शर्मा, गोविंद सिंह ठाकुर, राजेन्द्र राजू चंद्राकर, लक्ष्मीकांत यदु, जितेन्द्र साहू, माखन पटेल, पीयूष साहू, संदीप घोष, मनीष बंसल, कौशल्या बंसल, भरत खत्री, नईम खान, सुरेन्द्र ठेठवार, रमेश पटवा, राकेश शर्मा, हिमांशु चंद्राकर, गोपाल वर्मा, मीना वर्मा, खिलावन यादव, भूपेन्द्र सार्वा, शरद मराठा, शुभ्रा शर्मा, उत्तरा प्रहरे, पांडुरंग मदनकार, सुनीता साहू, किशन बरिहा, समीर करकसे, हन्नू साहू, रमेश साहू और अमित साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और आम नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने इस राष्ट्रीय उत्सव को यादगार बनाया।

Read More

स्वाध्याय केन्द्र में मनाया गया गणतंत्र दिवस, सचिव मोहन साहू ने किया ध्वजारोहण

Posted on :28-Jan-2026
स्वाध्याय केन्द्र में मनाया गया गणतंत्र दिवस, सचिव मोहन साहू ने किया ध्वजारोहण

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुंद : गणतंत्र दिवस 2026 के गौरवशाली अवसर पर स्वाध्याय केन्द्र समिति द्वारा गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं समिति के सचिव मोहन साहू ने सुबह ठीक 8:30 बजे ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी, जिसके पश्चात उपस्थित जनसमूह ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान का गान कर मातृभूमि की वंदना की।

इस अवसर पर अपने उद्बोधन में मोहन साहू ने कहा कि आज का दिन उन अमर शहीदों और संविधान निर्माताओं को नमन करने का है जिनके त्याग से हमें लोकतांत्रिक अधिकार प्राप्त हुए। उन्होंने जोर देकर कहा कि हमारा गणतंत्र तभी सशक्त होगा जब हम अधिकारों के साथ-साथ अपने नागरिक कर्तव्यों का भी ईमानदारी से पालन करेंगे। सचिव ने युवाओं से आह्वान किया कि वे शिक्षा और स्वाध्याय के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें ताकि भारत विश्व पटल पर एक नई ऊँचाई छू सके। उन्होंने अंत में सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए आपसी भाईचारे और अखंडता को अक्षुण्ण रखने का संकल्प दिलाया।

इस पावन उत्सव पर क्षेत्र के गणमान्य जनप्रतिनिधि और नागरिकों की गरिमामय उपस्थिति रही, जिनमें मुख्य रूप से पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, नपा उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, प्रदीप चंद्राकर, मुन्ना साहू और जनपद उपाध्यक्ष हुलसी जितेन्द्र चंद्राकर शामिल हुए। साथ ही पार्षद प्रतिनिधि मनीष शर्मा, गोविंद सिंह ठाकुर, राजेन्द्र राजू चंद्राकर, लक्ष्मीकांत यदु, जितेन्द्र साहू, पार्षद माखन पटेल, पार्षद पीयूष साहू, पार्षद बड़े मुन्ना मरकाम,नेता संदीप घोष, मनीष बंसल, कौशल्या बंसल, भरत खत्री, नईम खान, सुरेन्द्र ठेठवार, रमेश पटवा, राकेश शर्मा, हिमांशु चंद्राकर, गोपाल वर्मा, मीना वर्मा, खिलावन यादव, भूपेन्द्र सार्वा, शरद मराठा, शुभ्रा शर्मा, उत्तरा प्रहरे, पांडुरंग मदनकार, सुनीता साहू, किशन बरिहा, समीर करकसे, हन्नू साहू एवं रमेश साहू, अमित साहू सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनमानस उपस्थित रहकर इस राष्ट्रीय पर्व के साक्षी बने।

Read More

महासमुंद के डी. एड. कॉलेज में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के अवसर पर यातायात जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया

Posted on :28-Jan-2026
महासमुंद के डी. एड. कॉलेज में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के अवसर पर यातायात जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया

संवाददाता: प्रभात मोहंती

कार्यक्रम 01 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक चलने वाले सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत आयोजित

डी. एड. कॉलेज में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे डी.एड.के लगभग 150 छात्र-छात्राओ को जागरूक कर सड़क सुरक्षा नियमों सम्बंधित पाम्पलेट दिया गया

महासमुंद : आज दिनांक 27.01.2026 को सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत जन जागरूकता कार्यक्रम के दौरान यातायात शाखा महासमुंद से सहायक उप निरीक्षक झूमुक लाल हिरवानी ने डी. एड. कॉलेज महासमुंद के प्रशिक्षणरथ छात्र-छात्राओं को  यातायात नियमों का पालन करने जागरूक किया गया। परिवहन विभाग के रामभरोसा निर्मलकर ने बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन नहीं चलाने, वाहनों की बीमा, परमिट, फिटनेस के साथ प्रदूषण प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से रखना साथ ही हेलमेट एवं सीट बेल्ट की अनिवार्यता, सुरक्षित वाहन संचालन, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने के दुष्परिणाम, शराब सेवन कर वाहन नहीं चलाना,तेज गति से वाहन नहीं चलाना आदि की जानकारी दिया

Open photo NaN

एवं सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़ों  से अवगत करते हुए ड्राइविंग लायसेंस की अनिवार्यता  तथा यातायात विभाग से आरक्षक हरीश चंद्राकर ने सड़क दुर्घटनाओं से बचाव एवं सड़क दुर्घटना में घायलों की सहायता करने संबंधी उपायों पर विस्तार से जानकारी दी गई। विशेष रूप से यह बताया गया कि बच्चों की गलती से वाहन चलाने की स्थिति में माता-पिता को जेल, जुर्माना अथवा कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत आवश्यक है।

Open photo NaN

डी. एड. कॉलेज के प्राचार्य श्री अरुण प्रधान, उप प्राचार्य श्रीमती उमा देवी ने कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं शिक्षकों एवं वाहन चालकों के लिए अलग-अलग स्तर पर मार्गदर्शन दिया गया तथा सभी के संशयों का समाधान किया गया। छात्रों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने, सड़क पार करते समय सावधानी बरतने एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यालय प्रबंधन ने यातायात पुलिस टीम का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सभी को यह संदेश देना रहा कि “सड़क सुरक्षा नियमों का पालन ही जीवन की सच्ची सुरक्षा है।”

Read More

धान खरीदी की समय सीमा बढ़ाने की मांग तेज, नहीं बढ़ी तारीख तो होगा बड़ा आंदोलन – कृष्णा चंद्राकर

Posted on :27-Jan-2026
धान खरीदी की समय सीमा बढ़ाने की मांग तेज, नहीं बढ़ी तारीख तो होगा बड़ा आंदोलन – कृष्णा चंद्राकर

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुंद : किसानों की उपज की खरीदी की समय सीमा में वृद्धि की जाए किसानों को धान बेचने हेतु प्रयाप्त समय मिलना चाहिए धान खरीदी की समय सीमा नहीं बढ़ाई गई तो करेंगे बड़ा आंदोलन कृष्णा चंद्राकर पूर्व कार्यकारी नगर पालिका अध्यक्ष कृष्णा चंद्राकर ने राज्य के मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को पत्र प्रेषित करते हुए प्रदेश में समर्थन मूल्य की धान खरीदी की समय सीमा को आगे बढ़ाने की मांग करते हुए कहा कि वर्तमान में बहुत से किसान अपनी उपज सोसाइटी तक नहीं ले जा पाए हैं ऐसे किसानों को राहत देना चाहिए जो अपना धान किसी कारण वर्ष नहीं बेच पाए हैं राज्य सरकार को किसानों की समस्या का ध्यान रखते है तत्काल धान खरीदी की समय सीमा बढ़ाने की घोषणा करनी चाहिए।

श्री चंद्राकर ने कहा कि अगर धान खरीदी की समय सीमा में बढ़ोतरी की घोषणा नहीं होती है तो वे महासमुंद के किसानों के साथ बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। कृष्णा चंद्राकर ने कहा कि सरकार अगर किसानों की महती मांगो पर विचार नहीं करेंगी तो आने वाले दिनों में कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम से ज्ञापन दिया जाएगा  किसानों के धान की खरीदी की समय सीमा बढ़ाने के लिए कृष्णा चंद्राकर ने कहा कि वे लगातार किसानों के संपर्क में किसानों की फसल अभी तक पूरी बिक नहीं पाई है जबकि धान खरीदी की तिथि समाप्त होने वाली है ऐसे में किसान चिंता में पड़ गया हैं कि कैसे वे तय तिथि तक अपनी उपज बेच पाएगा।

राज्य सरकार जो किसानों की उपज का एक एक दाना खरीदने का दावा करती है ऐसी सरकार को अपने वादे के मुताबिक कार्य करना चाहिए और तत्काल धान खरीदी की समय सीमा में बढ़ोतरी की घोषणा करनी चाहिए।

जारी कर्ता
कृष्ण कुमार चंद्राकर
पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष नगर पालिका परिषद महासमुंद

Read More

26 जनवरी सामाजिक भवन इमली भाटा वार्ड न 2 महासमुंद मे ध्वजरोहन एवं सेव बूँदी वितरण किया गया

Posted on :27-Jan-2026
26 जनवरी  सामाजिक भवन इमली भाटा वार्ड न 2 महासमुंद मे ध्वजरोहन एवं सेव बूँदी वितरण किया गया

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुंद : 26 जनवरी  सामाजिक भवन इमली भाटा वार्ड न 2 महासमुंद मे ध्वजरोहन एवं सेव बूँदी वितरण किया गया जिसमे मुख्य अतिथि परम् श्रद्धेय पंडित श्री भूपेंद्र धर दीवान जी पंच कोशी धाम फिंगेश्वर वाले ने अपने  क़र कमलो से ध्वजारोहन किया जिसमे सभी सामाजिक पंच एवं अन्य राज्य से आये हुए पंचो ने अपनी उपस्थिति दर्ज की एवं इस पल को यादगार बना क़र एक नए स्वर्णिम इतिहास की रचना की ज्ञात हो कहार भोई समाज के द्वारा कुल देवी माँ कन्हाई परमेश्वरी की कृपा एवं आशीर्वाद से माँ के मंदिर प्रांगण मे मंदिर स्थापना दिवस के 7 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्षय मे गुप्त नवरात्री मे श्री मद देवी भागवत का आयोजन किया गया है जिसमे पुरे छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज का सहयोग एवं योगदान से कार्यक्रम का आयोजन किया गया है

आप सभी सामाजिक पंचो को पुनः 26 जनवरी गणतंत्र दिवस जी हार्दिक शुभकामनायें बधाईया

धन्यवाद
अध्यक्ष/सचिव
कहार भोई समाज महासमुंद राज

Read More

विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने गणतंत्र दिवस पर कार्यालय में किया ध्वजारोहण

Posted on :27-Jan-2026
विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने गणतंत्र दिवस पर कार्यालय में किया ध्वजारोहण

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुंद : महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर बीटीआई रोड स्थित कार्यालय में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने देश की आज़ादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले क्रांतिकारियों एवं संविधान निर्माता महापुरुषों को याद किया। 

Open photo

सोमवार को गणतंत्र दिवस की सुबह विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा अपने कार्यालय पहुंचे। वहां अन्य नेतागण व गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया। फिर तिरंगे झंडे को सलामी दी। सभी ने एक साथ राष्ट्रगान गाया और भारत माता की जय के नारे लगाए। इस दौरान विधायक श्री सिन्हा ने संबोधित करते हुए कहा कि 26 जनवरी 1950 को ठीक इसी दिन भारत का संविधान पूर्ण रूप से लागू हुआ और हमारा देश दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में उभरा।

गणंतत्र दिवस लोकतंत्र की भावना का सम्मान करने, संविधान के अधिकार और मूल्यों को ध्यान रखने का दिन है। यह दिन बताता है कि राष्ट्र निर्माण में हर नागरिक की भूमिका होती है। वहीं 15 अगस्त 1947 को हमारा देश आजाद हुआ था। देश को आजाद करने के लिए कई देशभक्तों ने अपने प्राण त्याग दिए। अंग्रेजों से हर प्रकार से लड़ाई लड़कर हमें आजादी दिलाई। हमें इस आजादी को अक्षुण्ण बनाए रखना है। 

यह रहे उपस्थित 

इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप चंद्राकर, जिला मंत्री मनीष बंसल, मंडल महामंत्री अग्रज शर्मा, मीना वर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष भीखम सिंह ठाकुर, जनपद उपाध्यक्ष हुलसी चंद्राकर, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, वरिष्ठ नेतागण कौशल्या बंसल, रमेश साहू, संदीप घोष,  प्रकाश शर्मा, गोविंद ठाकुर, मनीष शर्मा, देवेंद्र चंद्राकर, राजेंद्र चंद्राकर, भाऊराम साहू, शुभ्रा शर्मा, आनंद साहू, मधु यादव, सुरेखा कंवर, लक्ष्मी साहू, सुनिता साहू, पीयूष साहू, धनेश्वरी सोनवानी, सुरेश साहू, हिमांशु चंद्राकर, शरद राव, रामेश्वर पटवा, अमन वर्मा, अमित साहू, अभिषेक पांडे, खुशाल ठाकुर सहित अन्य कार्यकर्ता व आमजन मौजूद रहें।

Read More

महासमुंद में सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

Posted on :27-Jan-2026
महासमुंद में सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

संवाददाता: प्रभात मोहंती

शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित

स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति

पुलिस विभाग द्वारा ’कहो नशे को अलविदा’ पर दी गई विशेष प्रस्तुति
 
विभागों की जीवंत झांकी ने दर्शकों का मन मोह लिया

महासमुन्द : 77वे गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने जिला मुख्यालय स्थित मिनी स्टेडियम में आयोजित मुख्य गणतंत्र दिवस समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर, राष्ट्रध्वज को सलामी दी। राष्ट्रगान पश्चात राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का गायन किया गया। सांसद श्रीमती चौधरी ने हर्ष के प्रतीक तीन रंग के गुब्बारें आकाश में छोड़े। इसके पश्चात सांसद श्रीमती चौधरी ने परेड निरीक्षण कर परेड की सलामी ली। तत्पश्चात मुख्यमंत्री का जनता के नाम संदेश का वाचन किया। मंच पर कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह, पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार मौजूद थे।

Open photo NaN

इसके पश्चात् प्लाटून 20वीं वाहिनी छ.ग. सशस्त्र पुलिस बल, जिला पुलिस बल, नगर सेना महिला प्लाटून, सीनियर डिवीजन एन.सी.सी., एन.एस.एस महाविद्यालय, जूनियर डिवीजन एन.सी.सी., गाईड, स्काउट, एन.एस.एस विद्यालय एवं रेडक्रॉस के टुकड़ियों द्वारा अनुशासित मार्च पास्ट एवं सलामी दी गई। इस दौरान कार्यक्रम स्थल देशभक्ति के वातावरण से ओत-प्रोत हो गया। 

Open photo NaN

समारोह के दौरान सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने जिले के शहीदों के परिजनों से आत्मीय मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने शहीद परिवारों को शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके त्याग, बलिदान और राष्ट्रसेवा को नमन किया। तत्पश्चात विभिन्न 16 स्कूलों के 1000 छात्र-छात्राओं द्वारा समन्वय एवं ऊर्जा से भरपूर पी.टी. का प्रदर्शन किया गया तथा इसके पश्चात 6 विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। वहीं पुलिस विभाग द्वारा “कहो नशे को अलविदा” विषय पर विशेष प्रस्तुति देकर नशामुक्ति का सशक्त संदेश दिया गया।

Open photo NaN

इसके अलावा वन विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, महिला बाल विकास, उद्यानिकी विभाग, जल संसाधन, मछली पालन, आदिवासी विभाग, पशुपालन, पीएचई, क्रेडा/ विद्युत, कृषि विभाग और खाद्य विभाग द्वारा शासकीय योजनाओं एवं गतिविधियों की जीवंत झांकियों का प्रदर्शन किया गया। इसके साथ ही मुख्य अतिथि द्वारा पुलिस विभाग सहित जिला प्रशासन के 21 विभागों के उत्कृष्ट कार्य करने वाले 109 अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड प्रदान कर पुरस्कृत किया गया।

Open photo NaN

समारोह में स्थानीय विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा, छत्तीसगढ़ राज्य बीज निगम के अध्यक्ष श्री चंद्रहास चंद्राकर, पूर्व राज्य मंत्री श्री पूनम चंद्राकर, पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मोगरा पटेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री भीखम सिंह ठाकुर, नगर पालिका अध्यक्ष श्री निखिलकांत साहू, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री देवीचंद राठी, जनपद अध्यक्ष श्रीमती दिशा दीवान, जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती हुलसी चंद्राकर, श्री संदीप घोष, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण एवं वन मंडलाधिकारी श्री मयंक पाण्डेय, जिला पंचायत सीईओ श्री हेमंत नंदनवार एवं अधिकारी-कर्मचारी तथा गणमान्य नागरिक, स्कूली बच्चे एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्री रेखराज शर्मा एवं श्री सुरेन्द्र माणिकपुरी ने किया।

सांसद श्रीमती रूपकुचारी चौधरी ने गणतंत्र दिवस समारोह में विजेताओं को किया पुरस्कृत

सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने गणतंत्र दिवस समारोह में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विभागों की झांकियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल स्कूली विद्यार्थियों, परेड में शामिल होने वाले वरिष्ठ सशस्त्र समूह, परेड वरिष्ठ समूह, परेड कनिष्ठ समूह एवं प्लाटून कमांडरों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर परेड कमांडर श्रीमती दीप्ति कश्यप एवं सहायक उपनिरीक्षक साइमा अम्बिलकर को मोमेण्टो, कप प्रदान कर सम्मानित किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम स्थान सेजेस अंग्रेजी माध्यम महासमुंद, द्वितीय स्थान महर्षि विद्या मंदिर मचेवा और तृतीय स्थान वेडनर मेमोरियल महासमुंद ने प्राप्त किया। इसी प्रकार विभागीय झांकी प्रदर्शन में प्रथम स्थान शिक्षा विभाग (समग्र शिक्षा/साक्षरता), द्वितीय स्थान वन विभाग एवं तृतीय स्थान पशु चिकित्सा एवं कृषि विज्ञान केन्द्र विभाग को मिला। 

परेड वरिष्ठ सशस्त्र समूह में प्रथम स्थान 20वीं वाहिनी सशस्त्र बल, द्वितीय स्थान नगर सेना महिला प्लाटून एवं तृतीय स्थान जिला पुलिस बल प्लाटून ने प्राप्त किया। परेड वरिष्ठ समूह में प्रथम स्थान सीनियर डिवीजन एन.सी.सी., द्वितीय स्थान जूनियर डिवीजन एन.सी.सी.एवं तृतीय स्थान एन.एस.एस. महाविद्यालय को मिला। इसी प्रकार परेड कनिष्ठ समूह में प्रथम स्थान स्काउट, द्वितीय स्थान गाईड एवं तृतीय स्थान रेड क्रॉस ने हासिल किया। साथ ही पीटी प्रदर्शन को सराहते हुए विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया।

Read More

कलेक्टर श्री लंगेह ने कलेक्ट्रेट में फहराया राष्ट्रीय ध्वज, गणतंत्र दिवस की दी बधाई एवं शुभकामनाएं

Posted on :27-Jan-2026
कलेक्टर श्री लंगेह ने कलेक्ट्रेट में फहराया राष्ट्रीय ध्वज, गणतंत्र दिवस की दी बधाई एवं शुभकामनाएं

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुंद : 77वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने जिला कार्यालय कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात राष्ट्रीय ध्वज फहराकर, राष्ट्रगान, राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर श्री लंगेह ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देश के प्रत्येक नागरिक को आज ही के दिन 26 जनवरी को संविधान के तहत मूलभूत अधिकार मिले थे।

Open photo NaN

हमें देश के विकास और उज्जवल भविष्य के लिए सदैव सशक्त, सतर्क, सुरक्षित और जागरूक रहते हुए सक्रिय रूप से लोकतंत्र में अपनी भागीदारी निभाएं। साथ ही देश-प्रदेश को विकसित एवं आत्मनिर्भर बनाने अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दे। इसके पूर्व कलेक्टर श्री लंगेह ने अपने शासकीय आवास पर भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री हेमंत नवंदनवार, अपर कलेक्टर श्री सचिन भूतड़ा, श्री रवि कुमार साहू, डिप्टी कलेक्टर श्री आशीष कर्मा, श्रीमती सृष्टि चंद्राकर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

Open photo NaN

Read More

गणतंत्र दिवस पर हायर सेकेंडरी स्कूल शेर एव प्रमुख स्थान में ध्वज फहराया एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम छात्रों में दिखा जबरदस्त उत्साह

Posted on :27-Jan-2026
गणतंत्र दिवस पर हायर सेकेंडरी स्कूल शेर एव प्रमुख स्थान में ध्वज फहराया एवं  रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम छात्रों में दिखा जबरदस्त उत्साह

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुंद : शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शेर महासमुंद में गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्राचार्य एस बी लाल,ग्राम सरपंच अनीता हरेंद्र साहू  जनपद सदस्य नीता तुलाराम साहू, कमला साहू, सोहन साहू पूर्व सरपंच ने विद्यालय का ध्वज फहराया तत्पश्चात विद्यार्थियों की रैली नगर भ्रमण हेतु सोसायटी,ग्राम पंचायत शेर, आंगनबाड़ी,गौरा चौरा आदि स्थानों की ध्वज फहराने के बाद प्राथमिक शाला में सांस्कृतिक कार्यक्रम की गई।  कार्यक्रम में हितेंद्र शर्मा,रिचा पटेल,भुवन साहू शिक्षक ने मंच संचालन किया।

Open photo

कक्षा पहली के बच्चों ने टन टन घंटी बजी देशभक्ति रीमिक्स डांस सराहनिय रहा।  सोशल मीडिया आज युवा पीढ़ी, एवं छात्र-छात्राओं को किस प्रकार अपने गिरफ्त में जकड़ रही है प्रहसन के माध्यम से नवमी के छात्राओं तारिणी धनेश्वरी व साथी की प्रस्तुति लोगों की रोंगटा खड़े कर दिए की मोबाइल से बच्चे किस कदर बिगड़ रहे हैं इसी प्रकार ऑपरेशन सिंदुर को फौजी ड्रेस पहने छात्राओं ने दर्शको को भाव विभोर कर दिया। प्राथमिक,मिडिल एवं हायर सेकेंडरी की समस्त 500 विद्यार्थियों, शिक्षक शिक्षिकाओं, गणमान्य नागरिक पालक गण से भरा हुआ प्रांगण था।

 उक्त कार्यक्रम की जानकारी शिक्षक दीपक शर्मा ने दी। कार्यक्रम में वरिष्ठ व्याख्याता दिलीप छत्रे,टी देवांगन,रोहित मिश्रा,विजय गिरी गोस्वामी,नरेश विश्वकर्मा,शोभा दीवान,आशा सिन्हा,कोमल साहू, दिनेश सोनी, सुषमा साहू,मधुमति डहरिया,रेणुका शर्मा,दिव्या ताम्रकर,उमाशंकर पटेल,मोनिका मोंगारे,संगीता टांडेकर,सलिल चौधरी,हेमकुमारी नेताम, डुमेश्वरी साहू, गोदावरी साहू,कौसर,पद्मा दीवान, भावना मैडम,अनीता,दीपांशु,गायत्री, आदि ने भाग लिया।

Read More

सिरपुर महोत्सव में उमड़ेगा अंतर्राष्ट्रीय रंग, दक्षिण कोरिया से विदेशी मेहमान होंगे शामिल

Posted on :27-Jan-2026
सिरपुर महोत्सव में उमड़ेगा अंतर्राष्ट्रीय रंग, दक्षिण कोरिया से विदेशी मेहमान होंगे शामिल

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुंद : सिरपुर के ऐतिहासिक वैभव और समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को नजदीक से समझने-देखने इस बार विदेशी मेहमान भी सिरपुर महोत्सव में पहुंचेंगे। तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव का आयोजन इस वर्ष और भी भव्य व आकर्षक होने जा रहा है, जिसमें देश-विदेश के इतिहास, कला और संस्कृति के जानकार भाग लेंगे।

Open photo NaN

महोत्सव में दक्षिण कोरिया से इतिहास, कला और संस्कृति के विशेषज्ञ आमंत्रित किए गए हैं। इनमें दक्षिण कोरिया के प्रो. जंग संगीर, किम डांग ग्वी, डॉ. ली ची रैन और एन नाजियम प्रमुख रूप से शामिल हैं, जिनकी सहभागिता से सिरपुर की अंतर्राष्ट्रीय पहचान और सशक्त होगी।

Open photo NaN
वहीं नागपुर से दीक्षा भूमि स्मारक समिति के अध्यक्ष भदंत आर्य नागार्जुन सुरई ससाई जी तथा कर्नाटक से भदंत प्रज्ञा बोधि थेरो की भी उपस्थिति सुनिश्चित हो चुकी है। देश के विभिन्न हिस्सों से बौद्ध धर्म के आर्य एवं विद्वान भी इस आयोजन में शामिल होकर सिरपुर की ऐतिहासिक और बौद्ध विरासत पर अपने विचार साझा करेंगे।

Open photo NaN
इसके अलावा महोत्सव में बॉलीवुड और छालीवुड के प्रसिद्ध कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से समां बांधेंगे और दर्शकों को सांस्कृतिक रंगों से सराबोर करेंगे। तीन दिनों तक चलने वाला यह महोत्सव सिरपुर की प्राचीन सभ्यता, विरासत, कला-संस्कृति और पर्यटन को राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय मंच पर नई पहचान दिलाने का सशक्त माध्यम बनेगा।

Open photo NaN

Read More

बसंत पंचमी पर तीन दिवसीय भव्य मानस गान आयोजन

Posted on :24-Jan-2026
बसंत पंचमी पर तीन दिवसीय भव्य मानस गान आयोजन

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुंद : बसंत पंचमी के उपलक्ष में दिनांक 24 से 26 जनवरी तक  ग्राम परकोल में तीन दिवसीय मानस गान प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में दूरस्थ अंचलों से आये ख्याति प्राप्त रामायण मंडलियो ने अपनी सुरीली प्रस्तुति दी, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।

Open photo

यह प्रतियोगिता विगत 47 वर्षों से लगातार ग्राम परसकोल में आयोजित की जा रही है, जिससे आने वाली पीढ़ियों को अपने धर्म और संस्कृति के प्रति अच्छा आचरण सीखने का अवसर मिलता है। आज की युवा पीढ़ी शत मार्गों से हटकर कुरीतियों और व्यसन की ओर बढ़ रहे हैं  ऐसे में समाज को उचित देश और राष्ट्र निर्माण के लिए ऐसे प्रभु श्रीराम संदेश सही रास्ता दिखाता है।समिति के प्रमुख राजू चंद्राकर ने बताया कि प्रभु श्री राम के आदर्शों को युवा पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, जिससे समाज में एक अच्छा संदेश जाए और धर्म एवं देश के प्रति सम्मान की भावना जागृत हो।

कार्यक्रम के संरक्षक श्री कृष्णा चंद्राकर, अध्यक्ष रत्नु राम ध्रुव, सचिव भोजराम निषाद और प्रमुख कार्यकर्ता नरेश साहू, पूरन साहू, संदीप चंद्राकर, सरजू ध्रुव, नाथूराम ध्रुव सहित समस्त ग्राम वासियों के सहयोग से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस तीन दिवसीय मानस गान प्रतियोगिता ने न केवल सांस्कृतिक विरासत को जीवंत किया, बल्कि युवाओं में धार्मिक और सामाजिक जागरूकता भी पैदा की।

Read More

गणतंत्र दिवस के पूर्व मिनी स्टेडियम में की गई फुल ड्रेस रिहर्सल

Posted on :24-Jan-2026
 गणतंत्र दिवस के पूर्व मिनी स्टेडियम में की गई फुल ड्रेस रिहर्सल

संवाददाता: प्रभात मोहंती

छत्तीसगढ़ी संस्कृति के साथ विविध संस्कृति की दिखेगी झलक 

1000 बच्चों का होगा संगीतमय  व्यायाम प्रदर्शन

पुलिस विभाग की विशेष प्रस्तुति कहो नशे को अलविदा की होगी विशेष प्रस्तुति

महासमुंद : गणतंत्र दिवस के लिए आज कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह, पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, जिला पंचायत सीईओ श्री हेमंत नंदनवार की मौजूदगी में गणतंत्र दिवस परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल की गई। पूर्वाभ्यास में रक्षित निरीक्षक दीप्ति कश्यप के नेतृत्व में पुलिस, नगर सैनिक, एनसीसी एनएसएस की कुल 10 टुकड़ियों ने परेड की सलामी दी। रिहर्सल सुबह 9 बजे  स्थानीय मिनी स्टेडियम में आयोजित की गई। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री  हेमंत नंदनवार बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचे।

Open photo NaN

मिनी स्टेडियम में रिहर्सल सुबह 9.00 बजे शुरू हुई। आज फुल ड्रेस रिहर्सल में 6 स्कूलों द्वारा राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत गीत संगीत पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुति दिया गया। आज उनकी भी अंतिम रिहर्सल की गई। समारोह में 16 स्कूलों के लगभग 1000 बच्चों द्वारा एरोबिक्स जुंबा पीटी प्रदर्शन होगा।  साथ  ही पुलिस विभाग द्वारा नाटिका कहो नशे को अलविदा की प्रस्तुति विशेष आकर्षण होगा।इसके अलावा 13 विभागों की जीवंत झांकी निकाली जाएगी। शहीद के परिजनों का सम्मान व उत्कृष्ट कर्मचारियों को सम्मानित भी किया जाएगा। इस अवसर पर कलेक्टर ने तैयारी का जायजा भी लिया और आवश्यक निर्देश दिए। इन विभागों की निकलेगी जीवंत झांकी

Open photo NaN

वन विभाग,शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग,महिला बाल विकास ,उद्यानिकी विभाग,जल संसाधन मछली पालन,आदिवासी विभाग,पशुपालन,पीएचई क्रेडा/ विद्युत,कृषि विभाग और खाद्य विभाग की झांकी निकलेगी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री रवि कुमार साहू, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अक्षा गुप्ता, तहसीलदार एवं जिला अधिकारी - कर्मचारी मौजूद थे।

 ज़िला मुख्यालय के मुख्य समारोह में सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज जिले में 26 जनवरी 2026 (गणतंत्र दिवस) पूरी गरिमा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। गणतंत्र दिवस के मौके पर ज़िला मुख्यालय महासमुंद के मुख्य समारोह में सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे तथा मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे। जिला स्तरीय मुख्य समारोह जिला मुख्यालय के मिनी स्टेडियम में प्रातः 9ः00 बजे शुरू होगा। कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह एवं पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार ने यहां सभी तैयारियों का जायजा लिया एवं आवश्यक निर्देश दिए।

Read More

प्राचार्य डोमन सिंह टंडन के मार्गदर्शन में देवरी स्कूल में मनाया गया राष्ट्रीय बालिका दिवस

Posted on :24-Jan-2026
प्राचार्य डोमन सिंह टंडन के मार्गदर्शन में देवरी स्कूल में मनाया गया राष्ट्रीय बालिका दिवस

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुंद : शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवरी विकासखण्ड बागबाहरा में आज प्राचार्य डोमन सिंह टंडन के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय बालिका दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया साथ ही साथ छात्र छात्राओं को छत्तीसगढ़ी संस्कृति, आभूषण, व्यंजन, त्यौहार, मड़ई मेला, कृषि आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान करने के लिए पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया इस अवसर पर प्राचार्य डोमन सिंह टंडन ने बताया कि आज के समय में बालिकाएं सभी विधाओं में आगे बढ़ रहे है अन्तरिक्ष यात्रा, सुरक्षा प्रहरी के रूप में थल सेना, वायु सेना, राजनीति, खेलकूद, रेलवे, बैंक, शिक्षा, स्वास्थ्य सभी क्षेत्रों में महिलाएं शामिल होकर आत्मनिर्भर बन चुके है

साथ ही साथ बताया कि हमारे छत्तीसगढ़ के विभिन्न सांस्कृतिक, धार्मिक परंपराएं है इनका पालन करते रहना चाहिए छत्तीसगढ़ के विभिन्न त्यौहार हरेली, तीजा, पोरा, जन्माष्टमी,देवारी, सुरुती, छेर छेरा के बारे में भूपेश सेन, हर्षिता साहु, होमिका डड़सेना, मोहजित, संगीता पटेल, माधुरी ठाकुर ने बताया छत्तीसगढ़ी आभूषण के बारे में केयूर भूषण, होमिका डड़सेना, हर्षिता ने बताया और बिछिया, करधन, रुपया माला, ऐंठी, साटी, पहुंची पहनने के बारे में बताया, लोकेश, भोजराज, देवा, दुर्गेश, ओमप्रकाश ने कृषि एवं कृषि उपकरण नागर,

हंसिया, खुरपी, फावड़ा, हथौड़ा आदि के बारे में बताया कामिनी, भारती ने मड़ई मेला, रचौली के बारे में बताया कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता परस राम सिन्हा ने किया इस अवसर पर विद्यालय के व्याख्याता गण नेशलाल धृतलहरे, संजय बारसागढ़े, आनन्द राम व्यौहार, नीलू सोनी, कुलेश्वर सिंह ठाकुर, भोजराम ध्रुव, आशीष कुमार दीवान सहायक शिक्षक उदेश्याम यादव, देवानंद चंद्राकर, मौसमी चंद्राकर कार्यालयीन कर्मचारी रईस मिर्जा, कार्तिक राम यादव सहित समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित रहे

Read More

महासमुंद वनमण्डल में वन अग्नि रोकथाम हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन

Posted on :24-Jan-2026
महासमुंद वनमण्डल में वन अग्नि रोकथाम हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुंद : जंगलों को अग्नि से सुरक्षित रखने तथा आगामी अग्नि मौसम की प्रभावी तैयारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से दिनांक 23 जनवरी 2026 को वन विद्यालय, महासमुंद में वनमण्डल स्तरीय एक दिवसीय वन अग्नि रोकथाम एवं बचाव कार्यशाला का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। यह कार्यशाला माननीय श्री मयंक पाण्डेय, वनमण्डलाधिकारी महासमुंद के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुई।

Open photo

कार्यशाला में श्री गोविंद सिंह, उपवनमण्डल अधिकारी महासमुंद, सुश्री डिम्पी बैस, उपवनमण्डल अधिकारी पिथौरा, श्री उदेराम बसंत, उपवनमण्डल अधिकारी सरायपाली, श्री निखिल पैकरा, अनुदेशक वन विद्यालय, सहित वनमण्डल के समस्त परिक्षेत्र अधिकारी, क्षेत्रीय अधिकारी, कर्मचारी, फायर वॉचर, वन चौकीदार एवं समिति सदस्यगण गरिमामयी रूप से उपस्थित रहे।

कार्यशाला के दौरान आगामी अग्नि मौसम को दृष्टिगत रखते हुए वनाग्नि की रोकथाम, पूर्व तैयारी, त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली तथा जन-जागरूकता के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत एवं गंभीर चर्चा की गई। इस अवसर पर माननीय वनमण्डलाधिकारी महोदय द्वारा सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि अग्नि मौसम प्रारंभ होने से पूर्व फायर लाइनों का निर्माण, संवेदनशील वन क्षेत्रों की सतत निगरानी, तथा प्राप्त प्रत्येक सूचना पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

माननीय वनमण्डलाधिकारी महोदय ने अपने उद्बोधन में बताया कि जंगलों में आग लगने के प्रमुख कारणों में महुआ संग्रहण, तेंदूपत्ता बुटा छोपाई, खेत एवं बाड़ी की सफाई, पिकनिक के दौरान लापरवाही, बीड़ी-सिगरेट का अनुचित उपयोग, विद्युत तारों से उत्पन्न चिंगारी तथा होली पर्व के समय असावधानी सम्मिलित हैं। इन कारणों पर प्रभावी नियंत्रण एवं आमजन को जागरूक करने हेतु निरंतर प्रयास किए जाने पर विशेष बल दिया गया।

कार्यशाला में यह भी स्पष्ट किया गया कि वनाग्नि से वन संपदा को गंभीर क्षति, मृदा की उर्वरता एवं नमी में कमी, वन्य जीवों के प्राकृतिक आवासों को नुकसान तथा पर्यावरणीय संतुलन में अव्यवस्था उत्पन्न होती है। अतः आग की सूचना प्राप्त होते ही उसे शीघ्र नियंत्रित करना अत्यंत आवश्यक है। इस हेतु कंट्रोल रूम की स्थापना, अस्थायी अग्नि नियंत्रण केंद्रों की तैयारी, आवश्यक उपकरणों की पूर्व उपलब्धता एवं वन सुरक्षा कर्मियों को फायर ब्लोअर जैसे आधुनिक संसाधन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

साथ ही, ग्रामों, हाट-बाजारों, विद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर पोस्टर, दीवार लेखन, जन-जागरूकता प्रतियोगिताएँ एवं नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से नागरिकों को वनाग्नि से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने पर विशेष जोर दिया गया।

अधिकारियों द्वारा यह भी प्रतिपादित किया गया कि वनाग्नि की प्रभावी रोकथाम केवल वन विभाग के प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसमें जनसहयोग एवं सामुदायिक सहभागिता की अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका है। अंत में समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों से पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा, सतर्कता एवं समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया गया, जिससे भविष्य में वनों को अग्नि से सुरक्षित रखा जा सके।

कार्यक्रम का समापन “नो फायर – सुरक्षित वन, सुरक्षित भविष्य” के संकल्प के साथ किया गया।

Read More

जूनियर नेशनल बॉल बैडमिंटन चैंम्पियनशीप तमिलनाडू के लिए जिले के 06 खिलाड़ियों का चयन।

Posted on :24-Jan-2026
जूनियर नेशनल बॉल बैडमिंटन चैंम्पियनशीप तमिलनाडू के लिए जिले के 06 खिलाड़ियों का चयन।

संवाददाता: प्रभात मोहंती

जूनियर नेशनल बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप तमिलनाडु में शामिल होंगे जिले के 06 खिलाड़ी।

महासमुन्द : भारतीय बाॅल बैड़मिंटन संघ द्वारा 70 वीं जूनियर नेशनल बॉल बैडमिंटन चैंम्पियनशीप 2025-26 का आयोजन तमिलनाडू में दिनांक 28 जनवरी से 01 फरवरी तक आयोजित किया गया है। इस प्रतियोगिता में महासमुन्द जिले से 6 खिलाड़ियों का छत्तीसगढ़ टीम में चयन हुआ है। छत्तीसगढ़ राज्य की टीम 23 से 25 जनवरी तक 3 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के पश्चात् 26 जनवरी को बिलासपुर से रवाना होगी। 

Open photo

छत्तीसगढ़ राज्य दल में महासमुन्द जिले के बालक टीम में हिमांशु तिवारी पिता स्व. रोहित तिवारी, ओम प्रकाश ध्रुव पिता भारत ध्रुव, डोमेश साहू पिता उत्तम साहू एवं बालिका टीम में रुखमणी साहू पिता स्व. परस राम साहू, दामिनी कहार पिता कमलेश कहार, हिना चक्रधारी पिता शिवनारायण शामिल हैं। सभी खिलाड़ी ग्राम पंचायत बेमचा एवं मिनी स्टेड़ियम महासमुन्द में डाॅ. सेवन दास मानिकपुरी एवं अंकित लुनिया के माध्यम से नियमित अभ्यास करते है। इससे पहले राज्य स्तरीय बाॅल बैड़मिंटन प्रतियोगिता पलारी बलौदाबाजार में आयोजित किया गया था, जिसमें महासमुन्द जिले की बालक एवं बालिका टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर चुके हैं, जिसके आधार पर खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।

खेल एवं युवा कल्याण महासमुन्द द्वारा ग्रामीण क्षेत्र खेल अभ्यास योजनांतर्गत बेमचा संस्था को खेल सामग्री प्रदाय किया गया है। यह खिलाड़ी पिछले कई वर्षों से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेमचा खेल मैदान में अपनी प्रारंभिक अभ्यास करते हुए कई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता, राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल होकर पदक जीतने में सफल हुए है।

राष्ट्रीय जूनियर बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता तमिलनाडु में चयन होने पर महासमुन्द विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, जिलाध्यक्ष येतराम साहू, राहुल चंद्राकर, संगीता चंद्राकर, कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, प्राचार्य पीजी कालेज करुणा दुबे, तन्मय लूनिया, लोकेश चंद्राकर, खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण मनोज धृतलहरे, प्रदेश बॉल बैडमिंटन सह सचिव व जिला सचिव अंकित लूनिया, डाॅ. सेवन दास मानिकपुरी, लोकेश चंद्राकर, तारिणी चंद्राकर,  नरेश लाला चंद्राकर, प्रभात सेठ, विनय भारद्वाज, भूषण साहू, गजेन्द्र यादव, लोकेश साहू, दिलीप लहरे, सरपंच ग्राम पंचायत बेमचा देवेन्द्र चंद्राकर, प्राचार्य बेमचा एस एल पाटकर, अध्यक्ष शाला प्रबंधन समिति लखनू निर्मलकर, विनोद वर्मा एवं सम्मत स्टॉफ एवं खिलाड़ियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Read More

Previous12...567891011...7475Next

Advertisement

Read More

Live TV

Join Us

WhatsApp Group Invite Chhattisgarh Daily News

विशेष रिपोर्ट

विशेष लेख : छत्तीसगढ़ में वरिष्ठ नागरिकों के लिए मजबूत सामाजिक सुरक्षा तंत्र

विशेष लेख : छत्तीसगढ़ में वरिष्ठ नागरिकों के लिए मजबूत सामाजिक सुरक्षा तंत्र

कभी बंदूक अब रोज़गार

कभी बंदूक अब रोज़गार

विशेष लेख : दूरस्थ क्षेत्रों में पुल निर्माण से विकास की रफ्तार हुई दुगनी

विशेष लेख : दूरस्थ क्षेत्रों में पुल निर्माण से विकास की रफ्तार हुई दुगनी

विशेष लेख : वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध - छत्तीसगढ़ का आदर्श मॉडल

विशेष लेख : वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध - छत्तीसगढ़ का आदर्श मॉडल

ज्योतिष और हेल्थ

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

खेल

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

व्यापार

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट

सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट

सोना हुआ सस्ता, चांदी ने पकड़ी रफ्तार

सोना हुआ सस्ता, चांदी ने पकड़ी रफ्तार

देश के EV टू-व्हीलर बाजार में TVS Motor Company का दबदबा

देश के EV टू-व्हीलर बाजार में TVS Motor Company का दबदबा

गैजेट्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

राजनीति

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

Entertainment

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

Quick Links

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • विश्व
  • मनोरंजन


  • रोजगार
  • राजनीति
  • खेल
  • राजधानी
  • ज्योतिष


  • गैजेट्स
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो गैलरी
  • Entertainment
  • संपर्क

Location Map

Contact Us

Address :

Baran Bazar, Favara Chowk, Gowli Para Road, Behind SBI ATM, Raipur (Chhattisgarh) - 492001

Phone No. : 0771-4032133

Email Id : [email protected]

RNI No. :
CHHHIN16912 GARJA CHHATTISGARH NEWS

Copyright © 2013-2026 Garja Chhattisgarh News All Rights Reserved | Privacy Policy | Disclaimer | Powered by : Softbit Solution