× Popup Image
Garja Chhattisgarh News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    भारतीय नागरिकों की मौत से नाराज भारत, अमेरिका के सामने उठाया कड़ा विरोध

    भारतीय नागरिकों की मौत से नाराज भारत, अमेरिका के सामने उठाया कड़ा विरोध

    ईरान की धमकी से बढ़ी चिंता, भारत में तेल संकट की आशंका गहराई

    ईरान की धमकी से बढ़ी चिंता, भारत में तेल संकट की आशंका गहराई

    पीएम मोदी के नाम सबसे लंबी प्रधानमंत्री पारी, एनडीए ने किया भव्य सम्मान

    पीएम मोदी के नाम सबसे लंबी प्रधानमंत्री पारी, एनडीए ने किया भव्य सम्मान

    ईडी की बड़ी कार्रवाई: दिल्ली-नोएडा समेत चार राज्यों में ताबड़तोड़ छापेमारी

    ईडी की बड़ी कार्रवाई: दिल्ली-नोएडा समेत चार राज्यों में ताबड़तोड़ छापेमारी

    डीटीसी का सर्वर डाउन,पास नहीं बनने से लोग परेशान

    डीटीसी का सर्वर डाउन,पास नहीं बनने से लोग परेशान

  • छत्तीसगढ़

    अवैध खनिज परिवहन पर सख्त कार्रवाईः बिना अभिवहन पास चूना पत्थर गिट्टी से भरे 03 ट्रेलर जब्त

    अवैध खनिज परिवहन पर सख्त कार्रवाईः बिना अभिवहन पास चूना पत्थर गिट्टी से भरे 03 ट्रेलर जब्त

    माननीय प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश ने हत्या के मामले में दोषसिद्ध आरोपी को दी आजीवन कारावास एवं सहयोगी को दी 3 वर्ष की कठोर कारावास की सजा।

    माननीय प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश ने हत्या के मामले में दोषसिद्ध आरोपी को दी आजीवन कारावास एवं सहयोगी को दी 3 वर्ष की कठोर कारावास की सजा।

    बालोद

    बलोदा बाजार

    बलरामपुर

    बस्तर

    बेमेतरा

    बीजापुर

    बिलासपुर

    दन्तेवाड़ा

    धमतरी

    दुर्ग

    गरियाबंद

    जशपुर

    जान्जगीर-चाम्पा

    कोण्डागांव

    कोरबा

    कोरिया

    कांकेर

    कवर्धा

    महासमुन्द

    मुंगेली

    नारायणपुर

    रायगढ़

    राजनांदगांव

    रायपुर

    सूरजपुर

    सुकमा

    सरगुजा

    गोरेला पेंड्रा मरवाही

    खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

    मोहला मानपुर चौकी

    सारंगढ़-बिलाईगढ़

    मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

    सक्ति

  • संपादकीय
  • विश्व
    भूकंप के तेज झटकों से दहला फिलीपींस, भारी तबाही और अफरा-तफरी

    भूकंप के तेज झटकों से दहला फिलीपींस, भारी तबाही और अफरा-तफरी

    भ्रष्टाचार पर जिनपिंग सरकार सख्त, पूर्व रक्षा मंत्री समेत दो नेताओं को फांसी की सजा

    भ्रष्टाचार पर जिनपिंग सरकार सख्त, पूर्व रक्षा मंत्री समेत दो नेताओं को फांसी की सजा

    अंटार्कटिका में रहस्यमयी शहर का दावा, सबमरीन हुई अचानक गायब

    अंटार्कटिका में रहस्यमयी शहर का दावा, सबमरीन हुई अचानक गायब

    होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी, 15+ युद्धपोत तैनात

    होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी, 15+ युद्धपोत तैनात

    डेडलाइन से पहले अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला, बढ़ा वैश्विक तनाव

    डेडलाइन से पहले अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला, बढ़ा वैश्विक तनाव

  • मनोरंजन
    इतिहास रच गया उर्वशी रौतेला का लग्ज़री हैंडबैग

    इतिहास रच गया उर्वशी रौतेला का लग्ज़री हैंडबैग

    14 साल बाद लौट रही ‘कॉकटेल 2’, फैंस में जबरदस्त क्रेज

    14 साल बाद लौट रही ‘कॉकटेल 2’, फैंस में जबरदस्त क्रेज

    अदाह शर्मा के रंग-बिरंगे लुक्स ने जीता इंटरनेट

    अदाह शर्मा के रंग-बिरंगे लुक्स ने जीता इंटरनेट

    नई पीढ़ी को श्रीकृष्ण से जोड़ती ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट (हृदयम्)’ की दिव्य सिनेमाई यात्रा

    नई पीढ़ी को श्रीकृष्ण से जोड़ती ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट (हृदयम्)’ की दिव्य सिनेमाई यात्रा

    ‘भारत भाग्य विधाता’ में कंगना का दमदार अंदाज़

    ‘भारत भाग्य विधाता’ में कंगना का दमदार अंदाज़

  • रोजगार
    जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प 22 मई को आयोजित होगा

    जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प 22 मई को आयोजित होगा

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

  • राजनीति
    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

  • खेल
    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

  • राजधानी
    अंडर-18 एशिया कप विजेता हॉकी खिलाड़ी अवि मानिकपुरी ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से की सौजन्य भेंट

    अंडर-18 एशिया कप विजेता हॉकी खिलाड़ी अवि मानिकपुरी ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से की सौजन्य भेंट

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

    फिल्में समाज को संदेश देने का सशक्त माध्यम- राज्यपाल श्री डेका

    फिल्में समाज को संदेश देने का सशक्त माध्यम- राज्यपाल श्री डेका

    राज्यपाल से परिवीक्षाधीन आईएएस अधिकारियों ने की सौजन्य भेंट

    राज्यपाल से परिवीक्षाधीन आईएएस अधिकारियों ने की सौजन्य भेंट

    जब सुशासन पहुंचा पहाड़ों और जंगलों के पार

    जब सुशासन पहुंचा पहाड़ों और जंगलों के पार

  • ज्योतिष
    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

  • गैजेट्स
    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

  • संपर्क

महासमुन्द

Previous12...686970717273747576Next

राष्ट्रीय सीनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता में नवलीन का चयन

Posted on :03-Oct-2023
राष्ट्रीय सीनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता में नवलीन का चयन

प्रभात महंती 

राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में नवलीन ने प्राप्त किया द्वितीय स्थान

महासमुंद : छत्तीसगढ़ प्रदेश आर्चरी एसोसिएशन रायपुर द्वारा राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन आऊटडोर स्टेडियम बुढा तालाब रायपुर में किया गया। जिसमें महासमुंद जिले से पुरुष वर्ग में पिरित राम साहू, भोज राम ठाकुर व महिला में नवलीन कौर शामिल हुए। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के 50 मीटर में नवलीन कौर ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर जिले के लिए पदक जीतने में सफल रहीं।

राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन 24 से 30 नवम्बर को अयोध्या उत्तर प्रदेश में आयोजित किया जाएगा जिसमें छत्तीसगढ़ की टीम से बागबाहरा महासमुंद की नवलीन कौर पिता अरविंद छावड़ा व माता रंजीत छावड़ा सीनियर नेशनल में प्रतिनिधत्व करेगी। नवलीन कौर बाल आश्रम बिहाझर में प्रतिदिन सुबह शाम अभ्यास करने अपने माता पिता के साथ जाती हैं, लगातार अभ्यास करते हुए नवलीन ने यह उपलब्धि प्राप्त किया।

Read More

2 पक्षों में गांव में अशांति और लड़ाई झगड़ा, आगजनी व तोड़ फोड़ बलवा को अंजाम देने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार

Posted on :03-Oct-2023
2 पक्षों में गांव में अशांति और लड़ाई झगड़ा, आगजनी व तोड़ फोड़ बलवा को अंजाम देने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार

प्रभात महंती 

ग्राम कसडोल, थाना बलौदा में 2 पक्षों में गांव में अशांति और लड़ाई झगड़ा, आगजनी व तोड़ फोड़ बलवा को अंजाम देने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार।

पुरानी रंजिश के कारण दिये घटना को दिया अंजाम।

पुलिस अधीक्षक महासमुन्द श्री धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के निर्देशन में ग्राम कसडोल, थाना बलौदा में हुई 2 पक्षों में हुई लड़ाई झगड़ा, आगजनी व तोड़ फोड़ बलवा का खुलासा।

घटना की सूचना मिलने के चंद घंटों के भीतर महासमुन्द पुलिस टीम ने पकडा आरोपियों को।

मामले में फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु प्रयास जारी है।

महासमुन्द : घटना संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 30.09.23 को प्रार्थीया सखी मेहेर पति स्व. धनपति मेहेर ग्राम कसडोल थाना बलौदा महासमुन्द ने थाना बलौदा में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 30.09.23 को हिमालय, गोपाल, सुभाष, कुलमणी एवं अपने अन्य साथीयों के द्वारा ग्राम कसडोल में अनंत चतुर्दशी के दौरान विसर्जन रैली में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ जिसमें एक पक्ष एकजुट होकर करण मेहर को दौडाते हुए उसके घर तक ले गए उक्त व्यक्ति  जब घर पर नहीं मिला तो उसके घर जा कर घर को तोड़ फोड़ कर घर मे रखे सामग्री कपड़ा बनाने वाले मसीन घर में मौजूद महिलाओं को भी मारपीट कर जान से मारने कि धमकी दिए, प्रार्थिया श्रीमती सखी मेहेर के द्वारा ग्राम कसडोल में संचालित किराना दुकान को आरोपियों के द्वारा जलाकर नुकसान पहुंचाया गया, कि प्रार्थी रिपोर्ट पर थाना बलौदा में अपराध धारा 294,506,323,427,436,452,34 भादवि पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह (IPS) उक्त घटना को गंभीरता से थाना बलौरा की टीम को उक्त घटना शामिल आरोपीयों की पतासाजी कर गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया। जिसमें टीम के द्वारा घटना स्थल मौका पहुच कर घटना स्थल निरीक्षण एवं दोनों पक्षों की लडाई झगडों के बारे जानकारी प्राप्त कर आरोपीयों की पतासाजी की जा रही थी।

पतासाजी के दौरान घटना संलिप्त गांव के ही 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया जिनसे नाम पता पूछने पर अपना नाम (1) हिमालय मेहेर पिता हरिशंकर मेहेर उम्र 39 वर्ष (2) सुभाष मेहेर पिता गौतम मेहेर उम्र 30 वर्ष (3) गोपाल मिहिर पिता रामेश्वर मिहेर उम्र 27 वर्ष (4) दीनबंधु मेहेर पिता संतोष मेहेर उम्र 38 वर्ष (5) शशि भूषण मेहेर पिता नंदकिशोर मेहेर साकिन कसडोल पुलिस थाना बलौदा जिला महासमुंद का निवासी होना बताये।

जिनसे उक्त घटना संबंध में पुलिस की टीम के द्वारा कड़ाई से पूछताछ किया तो पुलिस पुछताछ में टूट गये तथा अपराध करना स्वीकार किये और बताये कि दिनांक 30.09.23 को प्रार्थीया सखी मेहेर के साथ मारपीट एवं गाली गलौच करना, जान से मारने की धमकी देना, दुकान एवं घर को तोड फोड कर अपराध करना बताये तथा उक्त घटना में अन्य साथी और थे जो मौका पर से फरार हो गये। पुलिस की टीम के द्वारा 05 आरोपियों के विरूध्द थाना बलौदा में अपराध /धारा 294,506,323,427,436,452,34 भादवि के तहत् कार्यवाही की गई तथा फरार आरोपियों पतासाजी की जा रही है।

यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के मार्गदर्शन में अति0 पुलिस अधीक्षक श्री आकाश राव एवं अनु0अधिकारी (पु) सरायपाली श्री अभिषेक केसरी, के निर्देशन मे थाना प्रभारी बलौदा निरीक्षक प्रवीण चौहान,सउनि सुखलाल भोई, प्रआर. अग्नि प्रधान, रोहित राजहंस आर. सुभाष यादव, नंद कुमार सिदार, चंदन यादव, प्रभात रंजन दास, छवि सागर, भेटनारायण सिन्हा, दासरथी सिदार गौतम भोई,वीरेंद्र कर,महिला आरक्षक सरोज टेकाम के द्वारा की गई।

गिरफ्तार आरोपीः-

(01) हिमालय मेहेर पिता हरिशंकर मेहेर उम्र 39 वर्ष सा. कसडोल पुलिस थाना बलौदा जिला महासमुंद
(02) सुभाष मेहेर पिता गौतम मेहेर उम्र 30 वर्ष सा. कसडोल पुलिस थाना बलौदा जिला महासमुंद
(03) गोपाल मिहिर पिता रामेश्वर मिहेर उम्र 27 वर्ष सा. कसडोल पुलिस थाना बलौदा जिला महासमुंद
(04) दीनबंधु मेहेर पिता संतोष मेहेर उम्र 38 वर्ष सा. कसडोल पुलिस थाना बलौदा जिला महासमुंद
(05) शशि भूषण मेहेर पिता नंदकिशोर मेहेर सा. कसडोल पुलिस थाना बलौदा जिला महासमुंद
 

Read More

नशे के खिलाफ छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

Posted on :02-Oct-2023
नशे के खिलाफ छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

प्रभात महंती 

शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिरकोनी में आज स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत नशे से बचाव की जानकारी प्रदान करने हेतु प्रहरी क्लब का गठन प्रभारी प्राचार्य  परस राम सिन्हा के नेतृत्व में किया गया कार्यक्रम में बीड़ी, सिगरेट, तम्बाखू, गुड़ाखु, शराब, गांजा एवं अन्य नशाओ के दुष्परिणाम, जन धन की हानि इसके प्रभाव से होने वाली बीमारियों के उपचार हेतु समय और पैसे की बर्बादी होने सम्बन्धित जानकारी प्रदान की गई और उपस्थित समस्त कर्मचारियों एवं छात्राओ को प्रेरित किया गया कि समाज मे लोगो से निवेदन करे कि नशा न कर अपने आप को, अपने परिवार को,अपने समाज और अपने देश को सुरक्षित कर अपना   भविष्य उज्जवल बनाये प्रहरी क्लब में नवमी से कुमारी वैशाली, गीतांजली, लीला, कुंती,कक्षा दसवीं से कुमारी लीलेश्वरी, मनीषा साहू, पूनम निषाद, कनिका निषाद, कक्षा ग्यारहवीं से कुमारी भुनेश्वरी, तानिया, तनुजा, चंचल कक्षा बारहवीं से कुमारी यामिनी, कोमल, पल्लवी, खुशबू को शामिल किया गया कार्यक्रम में व्याख्याता गण रागिनी चन्द्राकर, अनुपमा मानिकपुरी, संतराम साहू, चित्रसेन साहू, मनहरण लाल भट्ट, निधि अग्रवाल, मनीषा तिर्की व्यायाम शिक्षक ओम प्रकाश जायसवाल,शिक्षक रेणुका चन्द्राकर, महेंद्र ध्रुव, भानेन्द्र सिंह बिसेन कार्यालयीन कर्मचारी केशव कन्नौजे, मनीषा राजपूत एवं सुरेखा मिश्रा उपस्थित रहे

Read More

पुलिस अधीक्षक महासमुन्द श्री धर्मेन्द्र सिंह के द्वारा राष्ट्रपिता श्री महात्मा गांधी एवं श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर स्वच्छता पखवाड़ा अभियान का किया गया आयोजन

Posted on :02-Oct-2023
पुलिस अधीक्षक महासमुन्द श्री धर्मेन्द्र सिंह के द्वारा राष्ट्रपिता श्री महात्मा गांधी एवं श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर स्वच्छता पखवाड़ा अभियान का किया गया आयोजन

प्रभात महंती 

नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती राशि महिलांग की उपस्थिति में  स्वच्छता पखवाड़ा अभियान का किया गया आयोजन

महासमुन्द जिले के थाना परिसर एवं कार्यालय परिसरों में साफ सफाई एवं सौंदर्यीकरण किया गया।

आयोजन के दौरान उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा अपने आसपास की साफ सफाई कर वातावरण शुद्ध रखने लिया गया संकल्प

पुलिस अधीक्षक महासमुंद श्री धर्मेन्द्र सिंह द्वारा आमजन से अपने आसपास के जगहों की साफ सफाई कर वातावरण को शुद्ध रखने की गई अपील

महासमुंद: आज दिनांक 02.10.2023 राष्ट्रपिता श्री महात्मा गांधी एवं श्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्म उत्सव के उपलक्ष्य में पुलिस अधीक्षक महासमुंद श्री धर्मेन्द्र सिंह (IPS) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आकाश राव के द्वारा महासमुन्द जिले के थाना परिसर एवं कार्यालयों में स्वच्छता पखवाड़ा अभियान/ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक महासमुन्द श्री धर्मेन्द्र सिंह तथा नगर पालिका अध्यक्ष, महासमुन्द श्रीमती राशि महिलांग, अनुविभागीय अधिकारी (पु.), रक्षित निरीक्षक, थाना प्रभारी महासमुन्द, सायबर सेल प्रभारी एवं समस्त अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित  रहें।

मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक, महासमुन्द श्री धर्मेन्द्र सिंह ने अपने उद्बोधन में भारत में हर वर्ष 2 अक्टूबर के दिन को महात्मा गांधी जयंती के रूप में मनाया जाता है। देश को अंग्रेजों से आजादी दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सत्य और अहिंसा को लेकर न सिर्फ भारत वर्ष का बल्कि पूरी दुनिया का मार्गदर्शन करते रहें। मानवता की पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के असीम एवं अनंत योगदान को आज संपूर्ण राष्ट्र ही नही बल्कि संपूर्ण विश्व स्मरण कर स्वच्छता दिवस के रूप में मना रहा है। इसी कडी में थाना परिसरों में वृक्षारोपण कार्यक्रम तथा स्वच्छता अभियान चलाकर थाना परिसर एवं कार्यालय परिसरों की सफाई कराकर हरा-भरा एवं सौंदर्यीकरण किया गया।

नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती राशि महिलांग के द्वारा अपने उद्बोधन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के "स्वच्छ भारत" के सपने को साकार करने के लिए महासमुन्द जिले के नगरों को स्वच्छ बनाने हेतु वृक्षारोपण कार्यक्रम तथा स्वच्छता अभियान चलाया गया।

उक्त कार्यक्रम में पुसिल अधीक्षक, महासमुन्द श्री धर्मेन्द्र सिंह (IPS) एवं  अनुविभागीय अधिकारी (पु.) महासमुन्द श्रीमती मंजुलता बाज प्रशिक्षु डीएसपी सुश्री मोनिका श्याम  थाना प्रभारी महासमुन्द निरीक्षक शसांक पौराणिक, सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक नसीम उद्दीन खान,प्रभारी रक्षित निरीक्षक श्रीमती दीप्ती कश्यप, एवं थाना कोतवाली के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

Read More

महासमुन्द पुलिस के द्वारा नशे का कारोबार करने वालों पर ताबडतोड कार्यवाही ।

Posted on :26-Sep-2023
महासमुन्द पुलिस के द्वारा नशे का कारोबार करने वालों पर ताबडतोड कार्यवाही ।

प्रभात महंती 

नशा विरोधी अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थो पर लगातार कार्यवाही जारी।

पुलिस अधीक्षक महासुन्द श्री धर्मेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में अवैध नशीली इंजेक्शन/दवाईयों एवं हेरोइन के विरूध्द महासमुन्द पुलिस के द्वारा कार्यवाही।

अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर महासमुन्द पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी।

भारी मात्रा में नशीला टैबलेट, इंजेक्शन एवं हेरोइन की तस्करी करते 05 अंतर्राज्ज्यीय तस्कर गिरफ्तार।

आरोपियों के पास से प्रतिबंधित नशीला इंजेक्शन 1500 नग एवं  2000 नग प्रतिबंधित नशीला टैबलेट जप्त।


महासमुन्द : पुलिस अधीक्षक महासमुन्द श्री धर्मेन्द्र सिंह (IPS) को सूचना मिली की महासमुन्द क्षेत्र में भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली ड्रग्स कैप्सूल व इंजेक्शन का अवैध व्यापार किया जा रहा हैै। Cough Syrup व नशीले कैप्सूल, इंजेक्शन आदि दवाईयां अन्य राज्यों से लाकर भारी मात्रा में महासमुंद जिला एवं आस पास के जिलों में खपाया जा रहा है। 

पुलिस अधीक्षक महासमुन्द, महोदय के द्वारा सूचना को गंभीरता से लेते हूुये समस्त थाना/चौकी प्रभारियों व सायबर सेल टीम को ऐसे लोगो को पहचान करने व इस गोरख धंधे में संलिप्त आरोपियों पर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया था। समस्त पुलिस टीम के द्वारा मुखबीर लगाकर अवैध नशीले पदार्थ Cough Syrup  व नशीला कैप्सूल, इंजेक्शन परिवहन करने वाले लोगो का पता तलाश कर रही थी। कि

Read More

01 क्विंटल गांजा के साथ 02 अन्तर्राज्जीय तस्कर गिरफ्तार...

Posted on :26-Sep-2023
01 क्विंटल गांजा के साथ 02 अन्तर्राज्जीय तस्कर गिरफ्तार...

प्रभात महंती 

महासमुन्द पुलिस के द्वारा गांजा तस्करी पर ताबड़तोड़ कार्यवाही 01 क्विंटल गांजा के साथ 02 अन्तर्राज्जीय तस्कर कार सहित गिरफ्तार। नशा विरोधी अभियान के तहत महासमुंद पुलिस की लगातार कार्यवाही है जारी

पुलिस अधीक्षक महासमुंद श्री धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के मार्गदर्शन में अवैध मादक पदार्थ गांजा पर महासमुन्द पुलिस की बडी कार्यवाही।

वर्ष 2023 में अब 74 प्रकरणों में 140 आरोपीयों को गिरफ्तार करते हुये कुल 12 करोड 70 लाख रूपये का 5814 किलोग्राम गांजा एवं लगभग 2.5 करोड कीमत के 64 वाहन किया जा चुका है जप्त।

 मारूति डिज़ायर कार में 50 लाख कीमत का 01 क्विंटल  अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त ।

महासमुंद : छत्तीसगढ राज्य के सीमावर्ती राज्य ओडिशा से लगातार अवैध मादक पदार्थ गांजा का परिवहन महासमुंद के रास्ते किये जाने की सूचना पर पुलिस अधीक्षक, महासमुन्द श्री धर्मेन्द्र सिंह ने समस्त थाना/चौकी प्रभारियों कोे नशीली पदार्थ, अवैध शराब तथा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले लोगो के खिलाफ कार्यवाही तथा सघन चेकिंग अभियान करने हेतु निर्देशित किया गया था। 

कि दिनांक 25.09.2023 को मुखबीर से सूचना मिली कि नुवापाडा, खरियार रोड ओड़िशा से अवैध मादक पदार्थ गांजा का बडा खेप एक मारूति डीजायर कार में ओडिशा से महासमुन्द होते हुये महाराष्ट्र ले जाने वाला है। जिस पर तत्काल पुलिस अधीक्षक महासमुन्द श्री धर्मेन्द्र सिंह के द्वारा एन.एच.353 के थानों की पुलिस टीम को त्वरित कार्यावाही करने हेतु निर्देशित किया व महासमुंद जिले में प्रवेश करने वाले समस्त पाईंटों पर भी बल तैनात कर संदिग्ध वाहन की जांच कर रही थी तभी नुवापाडा, खरियार रोड ओडिशा की तरफ से 01 मारूति डीजायर कार क्रमांक MH 47 N 3147 महासमुन्द की ओर आ रही थी। जिसे मुखबिर के बताये अनुसार एन.एच.353 रोड टेमरी नाका के पास पहुचा जिसे घेराबंदी कर रोका गया। 

वाहन में 02 व्यक्ति सवार मिले जिससे नाम पता पुछने पर अपना नाम (01) विवेक  जाधव पिता रमेश जाधव उम्र 33 वर्ष सा. ग्राम नारायनपुर थाना अचलपुर जिला अमरावती, महाराष्ट्र हाल ग्राम साटे गांव थाना चिमचोली जिला अमरावती महाराष्ट्र  तथा दूसरे व्यक्ति अपना नाम (02) रोशन इंगले पिता सिध्दार्थ इंगले उम्र 30 वर्ष सा. ग्राम साटेगांव थाना चिमचोली जिला अमरावती महाराष्ट्र का होना बताये। जिनसे ओड़िशा आने का कारण व कार में क्या रखे है पूछे जाने पर टाल मटोल व गोलमोल जवाब देने लगे जवाबो में भिन्नता एवं असमानता पाये जाने पर संदेह प्रतीत हुआ है जिसके आधार पर वाहन की तलाशी ली गई। वाहन के पीछे डिक्की में 20 नग खाखी रंग के झिल्ली से पैक किया हुआ था। जिसे खोलकर देखने पर अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला।

आरोपियों के कब्जे से कुल 20 नग पैकेट में कुल 100 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा मिला। आरोपियों को अवैध मादक पदार्थ गांजा का रखने एवं परिवहन करने के संबंध वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु नोटिस दिया गया जो उक्त गांजा का वैध दस्तावेज नही होना बताया। वाहन पर अवैध गांजा परिवहन करते पाये जाने पर मौके पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर 01 क्विंटल गांजा कीमती लगभग 5000000 रूपये एवं मारूति डीजायर कार कीमती लगभग 500000 रूपये तथा नगदी रकम 4000 रूपये, 01 नग मोबाईल कुल जुमला कीमती लगभग 25,04,000  रूपये जप्त किया गया। आरोपी से गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर उड़िसा से लाना और महाराष्ट्र बिक्री करने ले जाना बताये। आरोपियों द्वारा भारी मात्रा में गांजा परिवहन किये जाने पर आरोपीओं के विरूद्ध धारा 20(ख) एन0डी0पी0एस0 के तहत थाना कोमाखान में कार्यवाही किया गया।

यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक महासमुन्द धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के मार्गदर्शन मे अति0 पुलिस अधीक्षक श्री आकाश राव एवं अनु0अधिकारी (पु) बागबाहरा श्री अजय शंकर त्रिपाठी के निर्देशन में थाना प्रभारी कोमाखान निरीक्षक रामअवतार पटेल, साइबर सेल  प्रभारी निरीक्षक नसीम उद्दीन खान, सउनि0 शिव प्रसाद  आर. विरेन्द्र नेताम, युवराज ठाकुर, जुनैद खान, जमना प्रसाद भस्कर, अश्वनी चतुर्वेदी, द्वारा की गई।

 

गिरफ्तार आरोपी -

  1. विवेक  जाधव पिता रमेश जाधव उम्र 33 वर्ष सा. ग्राम नारायनपुर थाना अचलपुर जिला अमरावती, महाराष्ट्र हाल ग्राम साटे गांव थाना चिमचोली जिला अमरावती महाराष्ट
  2. रोशन इंगले पिता सिध्दार्थ इंगले उम्र 30 वर्ष सा. ग्राम साटेगांव थाना चिमचोली जिला अमरावती महाराष्ट्र

जप्त मशरूका -

  • 20 पैकेटों में भरा अवैध मादक पदार्थ गांजा वजनी 01 क्विंटल कीमती 50,00,000 रूपये। 
  • एक मारूति डीजायर क्रमांक MH 47 N 3147 कीमती 5,00,000 रूपये। 
  • नगदी रकम 4000 रूपये एवं 01 नग मोबाईल।

कुल कीमती 55,04,000 रूपये (पचपन लाख़ चार हजार रुपये)
 

Read More

110 किलो गांजा एवं दो वाहन के साथ 03 तस्कर गिरफ्तार

Posted on :25-Sep-2023
110 किलो गांजा एवं दो वाहन के साथ 03 तस्कर गिरफ्तार

प्रभात महंती

⚜️ महासमुन्द- पुलिस के द्वारा गांजा तस्करी पर ताबडतोड कार्यवाही 110 किलो गांजा एवं दो वाहन के साथ 03 तस्कर गिरफ्तार।

⚜️ नशा विरोधी अभियान के तहत् अवैध मादक पदार्थों पर लगातार कार्यवाही जारी।

⚜️ पुलिस अधीक्षक महासमुंद श्री धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के मार्गदर्शन में अवैध मादक पदार्थ गांजा पर महासमुन्द पुलिस की बडी कार्यवाही।

⚜️ स्वीफ्ट डीजायर कार एवं टीवीएस स्पोर्टस मोटर सायकल से कुल 110 किलो ग्राम (कीमती 55,00,000 रुपयें) अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त ।

महासमुन्द : छत्तीसगढ राज्य के सीमावर्ती राज्य ओडिशा से लगातार अवैध मादक पदार्थ गांजा का परिवहन महासमुंद के रास्ते किये जाने की सूचना पर पुलिस अधीक्षक महासमुन्द श्री धर्मेन्द्र सिंह (IPS) ने समस्त थाना/चौकी प्रभारियों एवं सायबर सेल की टीम कोे नशीली पदार्थ, अवैध शराब तथा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले लोगो के खिलाफ कार्यवाही तथा सघन चेकिंग अभियान करने हेतु निर्देशित किया गया था। 

प्रकरण (01) दिनांक 24.09.2023 को मुखबिर से सूचना मिला कि कार क्रमांक CG 19 BJ 2391 में पदमपुर ओडिशा से महासमुन्द के रास्ते भारी मात्रा में गांजा दीगर राज्य मध्यप्रदेश परिवहन करने वाला है कि सूचना पर पुलिस अधीक्षक महासमुन्द, महोदय के द्वारा थाना बसना पुलिस टीम को कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस टीम के द्वारा सीटी ग्राउण्ड के सामने पदमपुर रोड बसना में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी तभी पदमपुर ओडिशा की तरफ से एक स्पीफ्ट डिजायर क्रमांक CG19 BJ 2391 आया जिसे नाकाबंदी कर रोगा गया। जिसमें एक व्यक्ति सवार था जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम (01) दिनेश कुमार केसरवानी पिता कन्नूलाल केसरवानी उम्र 42 साल साकिन वार्ड नं. 05 जैतहरि थाना जैतहरि जिला अनुपपुर (म0प्र0) का निवासी होना बताया। पुलिस टीम के द्वारा कार में क्या है पूछे जाने जाने पर पुछताछ के दौरान गोलमोल जवाब देने लगा तथा कार के अंदर से गांजा जैसी गंध आ रही थी जिसके आधार पर वाहन की तलाशी ली गई।

वाहन के पीछे डिक्की में 02 सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी मिला। जिसे खोलकर देखने पर अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। 02 प्लास्टिक बोरीे में 100 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा मिला। जिसके संबंध में आरोपीं को अवैध मादक पदार्थ गांजा को रखने एवं परिवहन करने के संबंध में वैध दस्तावेज पेश करने हेतु नोटिस दिया गया जो उक्त गांजा का वैध दस्तावेज नही होना बताये। पुलिस टीम के द्वारा वाहन पर अवैध गांजा परिवहन करते पाये जाने पर मौके पर आरोपी को गिरफ्तार कर 100 किलो ग्राम गांजा कीमती लगभग 5000000 रूपये तथा एक स्पीफ्ट डिजायर कीमती 700000 रूपये एवं 01 नग मोबाईल कुल जुमला कीमती 3200000 रूपये को जप्त किया गया। आरोपी से गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर उड़िसा से लाना और अनुपपूर मध्य प्रदेश में बिक्री करने ले जाना बताया। अवैध गांजा परिवहन किये जाने पर आरोपीओं के विरूद्ध अपराध/धारा 20(ख) एन0डी0पी0एस0 के तहत थाना बसना में कार्यवाही किया किया गया। 

Read More

10वीं-11वीं सदी की प्राचीनतम मूर्ति की तस्करी करते 03 अंतरर्राज्जीय तस्कर गिरफ्तार...

Posted on :23-Sep-2023
10वीं-11वीं सदी की प्राचीनतम मूर्ति की तस्करी करते 03 अंतरर्राज्जीय तस्कर गिरफ्तार...

प्रभात महंती 

बौद्ध धर्म के देवता अवलोकितेश्वर पद्मपाणी की 10वीं-11वीं सदी की प्राचीनतम मूर्ति की तस्करी करते 03 अंतरर्राज्जीय तस्कर गिरफ्तार

मूर्ति की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 2,50,00000₹(दो करोड़ पचास लाख रुपये)

⚜️ पुलिस अधीक्षक महासमुंद श्री धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के मार्गदर्शन में प्राचीनकालीन मूर्ति की तस्करी पर महासमुन्द पुलिस की बडी कार्यवाही।
⚜️ मारूति स्वीफ्ट कार से 02 नग छोटा, बडा,बौद्ध धर्म के देवता अवलोकितेश्वर पद्मपाणी की प्रतिमा तस्करी करते 03 अन्तर्राज्जीय तस्कर गिरफ्तार।
⚜️ जिला अंगूल, ओडिसा के  क्षेत्र के मंदिर से दोनो मूर्ति को चुराकर ले जा रहे थे तस्कर।
⚜️ 02 नग छोटा, बडा बौद्ध धर्म के देवता अवलोकितेश्वर पद्मपाणी प्रतिमा कीमती 2,50,00000 रूपये। 
अवलोकितेश्वर पद्मपाणि की प्रतिमा 10वीं-11वीं सदी की होने की पुष्टि की गई पुरात्तव विभाग द्वारा कला एवं पुरातत्व की दृष्टी से पुरात्तव विभाग ने माना महत्वपूर्ण प्रतिमा

⚜️ थाना सिंघोडा एवं सायबर सेल पुलिस की संयुक्त कार्यवाही।

महासमुन्द : पुलिस महानिरीक्षक रायपुर क्षेत्र रायपुर श्री शेख आरिफ हुसैन (IPS) के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक महासमुन्द श्री धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के द्वारा अगामी विधान सभा चुनाव के मद्देनजर रखते हुये जिलें के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को दीगर प्रान्त से आने वाली अवैध शराब, अवैध मादक पदार्थ, संदिग्ध गतिविधियों एवं अवैध परिवहन पर नजर रख कर कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया है। जिसके तहत थाना/चौकी प्रभारी व सायबर सेल की टीम को दीगर प्रांतों से आने वाले सभी चेक पोस्ट पर संदिग्ध गतिविधियों एवं अवैध परिवहन पर नजर रखी हुई थी।

इसी दौरान दिनांक 23.09.2023 को सिंघोडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत अन्तर्राजीय चेक पोस्ट रेहटीखोल (छ0ग0 ओड़िसा बॉर्डर) के पास पुलिस पार्टी द्वारा संदिग्ध वाहनो की चेकिंग की जा रही थी तभी बरगढ़ ओडिसा की तरफ से एक सफेद रंग की मारूति स्वीफ्ट कार क्रमांक MP 09 TB 5054 तेज रफ्तार बरगढ, ओडिशा से छत्तीसगढ़ की ओर आ रही थी। जो पुलिस पार्टी को वाहन चेकिंग करते खडा देख वाहन को चेक पोस्ट से पहले छोडकर भागने लगे। जिसे पुलिस की टीम द्वारा दौडाकर घेराबंदी कर 03 व्यक्ति को पकडा गया। जिसमें 01 व्यक्ति मौके पर से फरार हो गया।

जिनसे नाम पता पूछने पर अपना नाम (01) बलराम यादव पिता लक्ष्मण सिंग उम्र 48 वर्ष सा. ग्राम कलौदहाला थाना लवुडिया जिला इंदौर, मध्य प्रदेश (02) सुरेन्द्र पाल पिता रामप्रसाद पाल उम्र 40 वर्ष सा. वार्ड नं. 16 म.न. 122 रूवमी नगर छोटा बागडण थाना एरोड्रम जिला इंदौर, मध्य प्रदेश तथा (03) सुधीर अहीर पिता वासुदेव अहीर उम्र 18 वर्ष सा. कृष्णबाग कॉलोनी पटेल दूध डेयरी के पास विजय नगर इंदौर, मध्य प्रदेश का निवासी होना बताये। जिनसे पुलिस पार्टी को देख भागने का कारण पूछे जाने पर टाल मटोल व गोलमोल जवाब देने लगे जवाबो में भिन्नता एवं असमानता पाये जाने पर संदेह प्रतीत हुआ है जिसके आधार पर कार की तलाशी ली गई। पुलिस टीम के द्वारा वाहन के तलाशी दौरान पीछे डिक्की से 02 नग छोटा, बडा मूर्ति मिला।