प्रभात महंती
महासमुंद : भारत सरकार की खेलों इंडिया योजना अन्तर्गत महासमुंद जिले के वन खेल परिसर में सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक का निर्माण कार्य किया जा रहा हैं। निर्माण कार्य शीघ्र पूरा होने का प्रयास किया जा रहा हैं। ताकि एथलेटिक्स खिलाड़ियों को इसका लाभ मिल सके। खिलाड़ी बेहतर अभ्यास एवम् राष्ट्रीय प्रतियोगिता की तैयारी कर सकें। उक्त निर्माण कार्य का निरीक्षण विधायक महासमुंद योगेश्वर राजू सिन्हा ने किया व हों रहे कार्यों की विभागीय अधिकारियों से जानकारी ली।
जिसमें मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस आलोक, कार्यपालन अधिकारी हाऊसिंग बोर्ड पंकज मिश्रा एवम् स्टॉफ, खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे, जिला एथलेटिक्स संघ सचिव चारु लता गजपाल, वन विभाग के कर्मचारी, पूर्व राज्य युवा आयोग सदस्य प्रशान्त श्रीवास्तव, जनपद सदस्य दिग्विजय साहू, प्रकाश शर्मा उपस्थित रहे। खिलाड़ियों ने विधायक सिन्हा को बुके भेंट कर स्वागत करते हुए अपना परिचय दिया व खेल अभ्यास की जानकारी दी। जिसमें खिलाड़ियों ने विगत 5 वर्षों से लगातार अभ्यास करने व राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल होने की बात कही। विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कार्य एजेंसी को ट्रैक निर्माण के बाद बने डेनेज की सफ़ाई पूर्ण करने कहा। ट्रैक निर्माण में महत्वपूर्ण शेष कार्यों को आगामी बजट में शामिल करने के लिए प्रस्ताव बनाकर देने कहा गया।