× Popup Image
Garja Chhattisgarh News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    मिशन लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए पीएम मोदी का 3T फॉर्मूला—टीमवर्क, टेक्नोलॉजी और टाइम

    मिशन लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए पीएम मोदी का 3T फॉर्मूला—टीमवर्क, टेक्नोलॉजी और टाइम

    149 दिन बाद खुले बद्रीनाथ के द्वार, पहले ही दिन हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

    149 दिन बाद खुले बद्रीनाथ के द्वार, पहले ही दिन हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

    सुप्रसिद्ध समाजसेविका शांति पाठक का निधन

    सुप्रसिद्ध समाजसेविका शांति पाठक का निधन

    रनवे पर टक्कर से मचा हड़कंप, अकासा और स्पाइसजेट विमानों में भिड़ंत

    रनवे पर टक्कर से मचा हड़कंप, अकासा और स्पाइसजेट विमानों में भिड़ंत

    तीर्थयात्रियों से भरी बोलेरो ट्रक से टकराई, 8 लोगों की दर्दनाक मौत

    तीर्थयात्रियों से भरी बोलेरो ट्रक से टकराई, 8 लोगों की दर्दनाक मौत

  • छत्तीसगढ़
    सुशासन तिहार अंतर्गत ग्राम बम्हनी में समाधान शिविर आयोजित

    सुशासन तिहार अंतर्गत ग्राम बम्हनी में समाधान शिविर आयोजित

    एन्टी नरकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना सरायपाली पुलिस की संयुक्त कार्यवाही।

    एन्टी नरकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना सरायपाली पुलिस की संयुक्त कार्यवाही।

    सूरजपुर वन मंडल अधिकारी ऑफिस के बगल में करोड़ों का अवैध निर्माण चल रहा है

    सूरजपुर वन मंडल अधिकारी ऑफिस के बगल में करोड़ों का अवैध निर्माण चल रहा है

    बालोद

    बलोदा बाजार

    बलरामपुर

    बस्तर

    बेमेतरा

    बीजापुर

    बिलासपुर

    दन्तेवाड़ा

    धमतरी

    दुर्ग

    गरियाबंद

    जशपुर

    जान्जगीर-चाम्पा

    कोण्डागांव

    कोरबा

    कोरिया

    कांकेर

    कवर्धा

    महासमुन्द

    मुंगेली

    नारायणपुर

    रायगढ़

    राजनांदगांव

    रायपुर

    सूरजपुर

    सुकमा

    सरगुजा

    गोरेला पेंड्रा मरवाही

    खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

    मोहला मानपुर चौकी

    सारंगढ़-बिलाईगढ़

    मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

    सक्ति

  • संपादकीय
  • विश्व
    अंटार्कटिका में रहस्यमयी शहर का दावा, सबमरीन हुई अचानक गायब

    अंटार्कटिका में रहस्यमयी शहर का दावा, सबमरीन हुई अचानक गायब

    होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी, 15+ युद्धपोत तैनात

    होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी, 15+ युद्धपोत तैनात

    डेडलाइन से पहले अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला, बढ़ा वैश्विक तनाव

    डेडलाइन से पहले अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला, बढ़ा वैश्विक तनाव

    फिर लौटा कोरोना का खतरा! नया वेरिएंट ‘Cicada’ तेजी से फैला, बढ़ी चिंता

    फिर लौटा कोरोना का खतरा! नया वेरिएंट ‘Cicada’ तेजी से फैला, बढ़ी चिंता

    मिडल ईस्ट में अमेरिका की बड़ी तैयारी: 2000 ‘खतरनाक’ सैनिकों की तैनाती का प्लान

    मिडल ईस्ट में अमेरिका की बड़ी तैयारी: 2000 ‘खतरनाक’ सैनिकों की तैनाती का प्लान

  • मनोरंजन
    अहान–अनीत की केमिस्ट्री फिर करेगी कमाल

    अहान–अनीत की केमिस्ट्री फिर करेगी कमाल

    राम गोपाल वर्मा के लिए सजी सितारों भरी शाम

    राम गोपाल वर्मा के लिए सजी सितारों भरी शाम

    कॉमेडी अवतार में दर्शकों को सरप्राइज़ देगी प्रिंसी

    कॉमेडी अवतार में दर्शकों को सरप्राइज़ देगी प्रिंसी

    सिनेमा प्रेमियों का इंतजार खत्म: 10 अप्रैल को बड़े पर्दे पर बालोद की शान अंजलि सिंह चौहान!

    सिनेमा प्रेमियों का इंतजार खत्म: 10 अप्रैल को बड़े पर्दे पर बालोद की शान अंजलि सिंह चौहान!

    डिजिटल मंच से उभरा संगीत सितारा: धुनिव्हर्स का ग्रैंड फिनाले 31 मार्च को

    डिजिटल मंच से उभरा संगीत सितारा: धुनिव्हर्स का ग्रैंड फिनाले 31 मार्च को

  • रोजगार
    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    शासकीय जे. योगानन्दम महाविद्यालय, रायपुर में अतिथि व्याख्याताओं के लिए आवेदन आमंत्रित

    शासकीय जे. योगानन्दम महाविद्यालय, रायपुर में अतिथि व्याख्याताओं के लिए आवेदन आमंत्रित

  • राजनीति
    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

  • खेल
    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

    बॉयकॉट या बहाना? पाकिस्तान मीडिया की बातें सुनकर क्रिकेट फैंस हंसी रोक न पाए

    बॉयकॉट या बहाना? पाकिस्तान मीडिया की बातें सुनकर क्रिकेट फैंस हंसी रोक न पाए

  • राजधानी
    सुशासन तिहार 2026: सुशासन तिहार 2026 से मिलेगा त्वरित समाधान

    सुशासन तिहार 2026: सुशासन तिहार 2026 से मिलेगा त्वरित समाधान

    मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण हेतु विशेष सत्र: एक तिहाई आरक्षण के संकल्प को मिला व्यापक समर्थन

    मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण हेतु विशेष सत्र: एक तिहाई आरक्षण के संकल्प को मिला व्यापक समर्थन

    मंत्रिपरिषद के निर्णय

    मंत्रिपरिषद के निर्णय

    छत्तीसगढ सनातन गोस्वामी समाज ने संतों के आतिथ्य में शंकराचार्य जयंती समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया

    छत्तीसगढ सनातन गोस्वामी समाज ने संतों के आतिथ्य में शंकराचार्य जयंती समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया

    उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से गन्ना किसानों को 13.80 करोड़ जारी

    उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से गन्ना किसानों को 13.80 करोड़ जारी

  • ज्योतिष
    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

  • गैजेट्स
    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

  • संपर्क

महासमुन्द

Previous12...32333435363738...7475Next

स्काउट्स गाइड्स द्वारा पशु पक्षियों के लिए सेवा अभियान

Posted on :24-Apr-2025
स्काउट्स गाइड्स द्वारा पशु पक्षियों के लिए सेवा अभियान

संवाददाता- प्रभात मोहंती..

महासमुंद : भारत स्काउट्स एवं गाइड्स महासमुंद द्वारा ग्रीष्म ऋतु में पशु पक्षियों के लिए खाने पीने  की व्यवस्था का अभियान प्रारंभ किया गया है। जिले के कब,बुलबुल,स्काउट,गाइड ,रोवर,रेंजर अपने घर,गली मोहल्ले के साथ विद्यालयों में भी पक्षियों के लिए दाना पानी की व्यवस्था कर रहे है। घर की छतों और पेड़ों पर दाना पानी के लिए पात्र रखे जा रहे हैं। पक्षियों के लिए घोंसले बनाए जा रहे हैं और जानवरों के लिए पानी की व्यवस्था की जा रही है । गर्मी के मौसम में जब पशु पक्षियों के लिए जल और आश्रय की उपलब्धता कठिन हो जाती है। तब इस प्रकार की पहल न केवल उनके जीवन के लिए सहायक सिद्ध होती है। बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम साबित होती है।

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त ने निर्देश जारी किया कि पूरे ग्रीष्म ऋतु में यह सेवा कार्य किया जाएगा. इस सेवा कार्य में लीडर्स भी अपना सहयोग दे रहे हैं। शासकीय श्रीराम उच्च प्राथमिक शाला महासमुंद के स्काउट्स गाइड्स ने यूनिट लीडर श्रीमती लीनू चंद्राकर के मार्गदर्शन में विद्यालय में चल रहे निशुल्क समर क्लास में पक्षियों के लिए दाना - पानी के लिए पात्र तैयार किया। विद्यालय के वृंदा सावरा, डिगेशवरी, सुमित्रा, हरगुन, कीर्ति, अंकित,गौरव स्काउट गाइड्स ने अपना सहयोग प्रदान किया।

Read More

महासमुंद के विकास को रफ्तार देने नपाध्यक्ष ने पेश की बजट

Posted on :24-Apr-2025
महासमुंद के विकास को रफ्तार देने नपाध्यक्ष ने पेश की बजट

संवाददाता- प्रभात मोहंती..

* सर्वसम्मति से विभिन्न प्रस्तावों पर बनी सहमति

* नगर में होंगे करोड़ों के विकास कार्य

महासमुंद :  नगर पालिका परिषद की प्रथम बैठक में वित्तीय वर्ष 2025–26 का अनुमानित बजट आज पेश किया गया। नए वित्त वर्ष में 22 नए कार्यों के लिए 14423.74 लाख रुपए का व्यय प्रस्तावित किया गया है। यह राशि नगर पालिका निधि और शासकीय अनुदान से जुटाई जाएगी। प्रथम बैठक प्रस्तावित बजट को सभी ने नगर विकास की बजट बताते हुए बजट का स्वागत किया। 


परिषद की बैठक आज नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू की अध्यक्षता में दोपहर 12:00 बजे शुरू हुई। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और समस्त सभापतियों, समस्त पार्षदों की उपस्थिति में सर्वप्रथम नपा अध्यक्ष निखिलकांत साहू की अपील पर परिषद की बैठक शुरू करने के पहले जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में शहीद हुए बेकसूरों को 2 मिनट का मौन श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान श्री साहू ने आतंकवादियों के कायराना हरकत की कड़ी निंदा की। सभी ने राष्ट्रगान गाकर बैठक का शुभारंभ किया। इस दौरान पालिका अध्यक्ष श्री साहू ने नगर विकास की संकल्प लेकर सभी को साथ लेकर कार्य करने की बात कही। 

* ये रहे उपस्थिति

बैठक में अध्यक्ष निखिलकांत साहू, उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, सभापति सूरज नायक, जयकुमार देवांगन, गुलशन कुमार साहू, जितेंद्र ध्रुव, श्रीमती ईश्वरी भोई, श्रीमती ज्योति रिंकू चंद्राकर, पार्षद नानू भाई, विजय साव, श्रीमती सुनैना पप्पू ठाकुर,  राहुल आवड़े, श्रीमती सीता डोन्डेकर, श्रीमती जरीना हफीज कुरैशी, माखन पटेल, श्रीमती ओमीन कागजी, श्रीमती कल्पना सूर्यवंशी, धनेन्द्र विक्की चन्द्राकर, नीरज चन्द्राकर, श्रीमती माधुरी धनीराम यदु, बड़े मुन्ना देवार, चन्द्रशेखर बेलदार, श्रीमती भारती राजेन्द्र चन्द्राकर, पवन पटेल, भाउराम साहू, पीयूष अमृत साहू, श्रीमती शुभ्रा मनीष शर्मा, सुश्री धनेश्वरी सोनाधर सोनवानी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी अशोक सलामे सहित समस्त विभागीय अधिकारी – कर्मचारी उपस्थित थे।

*  प्रमुख एजेंडों पर चर्चा

1. सामाजिक सुरक्षा पेंशन एवं अन्य पेंशन योजना हेतु प्राप्त आवेदनों की स्वीकृति के संबंध में चर्चा कर निर्णय लिया गया। 
2. राष्ट्रीय परिवार सहायता के प्राप्त नवीन आवेदनों पर विचार कर निर्णय।
3. निकाय द्वारा वित्त वर्ष 2021 में किए गए शेष दुकानों  की नीलामी कार्रवाई, जिसका दर अनुमोदन हेतु जिला कार्यालय को प्रेषित किए किए गए नस्ती स्वीकृति के संबंध में विचार कर निर्णय लिया गया। 
4. वित्तीय वर्ष 2025–26 हेतु संपत्तिकर निर्धारण के लिए तैयार किए गए दर अनुमोदन के संबंध में चर्चा।
5. जाति, निवास प्रमाण पत्र बनाने प्राप्त आवेदनों के संबंध में प्रस्ताव बनाने चर्चा।
6. वर्ष 2025–26 का अनुमानित आय–व्यय (बजट) के संबंध में चर्चा कर प्रस्ताव पाजीरित की गई। 
* निम्न कार्यों के लिए बजट में 14423 लाख का प्रावधान
1. पिटियाझर से मौहारी भाटा तक मृत नहर नाली में लिंक रोड निर्माण कार्य
2. खसरा नं. 1970 रकबा 0.8200 हे. लभरा खुर्द में नवीन बस स्टैण्ड निर्माण कार्य
3. वार्ड 18 में दर्री तालाब का जिर्णोद्वार एवं सौन्दीर्यकरण कार्य।
4. वार्ड15 एवं 16 के मध्य शितला तालाब का जिर्णोद्वार एवं सौन्दीर्यकरण कार्य
5. नवीन नगर पालिका भवन हेतू खसरा के 1646 में रकबा 0.405 हे. में सर्व सुविधायुक्त निर्माण कार्य
6. नगर में तीन स्थानों में अनुपारित जल शुद्धीकरण सयंत्र एस.टी.पी. निर्माण कार्य
7. अमृत मिशन 2.0 योजना के अंतर्गत कोडार डेम से नगर सीमा में नवीन फिल्टर प्लांट स्थापना कार्य
8. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मृति नगर वर्तमान नवीकरण एवं मरम्मत कार्य
9. भलेशर रोड महासमुन्द स्थित मुक्तिधाम का उन्नयन व जिर्णोद्वार एवं मरम्मत कार्य।
10. वार्ड 02 ईमली भाठा महासमुन्द स्थित मुक्तिधाम का उन्नयन व जिर्णोद्वार एवं मरम्मत कार्य।
11. दलदली रोड स्थित महासमुन्द स्थित मुक्तिधाम का उन्नयन व जिर्णोद्वार एवं मरम्मत कार्य।
12. पिटियाझर पानी टंकी से नयापारा मुक्तिधाम तक बी.टी. रोड चौडीकरण कार्य।
13. शास्त्री चौक से जयहिन्द कालेज नगर सीमा तक बी.टी. रोड चौड़ीकरण कार्य।
14. लोहिया चौक से पिटियाडार होते हुये मगर माडा नगर सीमा तक बी.टी. रोड चौड़ीकरण कार्य।
15. नगर पालिका सीमा अंतर्गत विभिन्न मार्गों में जर्जर व पुराने बी.टी. रोडो का गरम्मत कार्य।
16. नगर के पानी निकासी हेतु विभिन्न वार्डों में आर.सी.सी. नाला निर्माण कार्य।
17. जिला अस्पताल खरोरा से सीतली नाला तक रोड के दोनो साईड आर.सी.सी नाला निर्माण कार्य।
18. अम्बेडकर चौंक से गधुलिका लाज होते हुये लोहानी बिल्डिंग के सामने आंगनबाड़ी होते हुये नहर तक आरसीसी।
19. शहर सीमा के मुख्य मार्गों व गलीयों में पोल सहित प्रकाश व्यवस्था स्थापना कार्य।
20. काग्रेस भवन के बाजु में पुराने पानी टंकी के पासव्यावसायिक काम्लेक्स निर्माण कार्य।
21. संजय कानन के सामने व्यावसायिक काग्लेक्स निर्माण कार्य।
22. डॉ भीमराव अम्बेक्डर सामुदायिक भवन के सामने व्यावसायिक काम्लेक्स निर्माण कार्य।
23. एस.बी.एम. 2.0 योजना अंतर्गत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन हेतु गिला कचरा एवं सुखा कचरा संग्रहण कार्य।
24. बेलसोण्डा स्थित फिल्टर प्लांट एवं इंटकवेल का सुदृड़ीकरण कार्य।
25. तुमाडबरी डबरी एस.एल.आर.एम./ कम्पोस्ट सेंटर / एफ.एस.टी.पी./ गौठान परिसर की भूमि पर अहाता निर्माण।
26. नगर के चार स्थानों में ई.डब्ल्यु. एस. के पालिका अधिन भूमि का अहाता निर्माण कार्य।
27. नगर के विभिन्न कच्चा मार्गों का उन्नयन कार्य।
28. मल्टी जीम फाटक / महिला व्यायाम शाला का नवीनीकरण / साजो-सज्जा के लिए विभिन्न प्रकार की सामग्री क्रय।
29. नालन्दा परिषर का निर्माण कार्य।
30. संजय कानन उद्यान का उन्नयन व सौन्दीर्यकरण कार्य।
31. नगर पालिका महासमुन्द क्षेत्रार्गत एच.पी.सी. एल. द्वारा वय के निवेश से महासमुन्द नगर में एकत्रित होने वाले ठोस अपशिष्ट एम.एस.डब्ल्यू. हेतू कंम्प्रेस्ड बायोगैस प्लांट स्थापना कार्य।

Read More

ग्रीष्मकाल में समय का सही उपयोग करें छात्र-छात्राएं :परसराम

Posted on :24-Apr-2025
ग्रीष्मकाल में समय का सही उपयोग करें छात्र-छात्राएं :परसराम

संवाददाता- प्रभात मोहंती..

महासमुंद : व्याख्याता परसराम सिन्हा ने समस्त छात्र छात्राओं से कहा है कि वर्तमान में समस्त स्कूली छात्र छात्राओं की परीक्षाएं सम्पन्न हो चुकी है और विद्यार्थी अपने अपने स्तर पर छुट्टी का उपयोग कर रहे है। कुछ परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे है,कुछ पढ़ाई में, कुछ खेलकूद में ,कुछ भ्रमण में, कुछ रिश्तेदारों में घूमना फिरना, कुछ शादी ब्याह में व्यस्त है।  सभी छात्र, छात्राओं को इस समय का सदुपयोग करना चाहिए, और अपना ज्ञान बढ़ाने की कोशिश करना चाहिए। इस समय अप्रैल का महीना चल रहा है और गर्मी भी बहुत ज्यादा बढ़ गई है। गर्मी से बच कर अपने समय का सदुपयोग करे अभी स्कूल और कॉलेज में व्यतीत होने वाला समय बच रहा है। पर्याप्त समय है सभी को  इसका सदुपयोग करना चाहिए। जहां से भी सीखने को मिले वहां से सीखने की कोशिश करना चाहिए।

 उन्होंने कहा कि बहुत से क्षेत्र है जिसमें रूचि के अनुसार छात्राओं को कार्य में ध्यान देना चाहिए। ड्राइंग, खेलकूद, पढ़ाई, कंप्यूटर, योग, व्यायाम आदि में अपने ज्ञान की वृद्धि कर अपना भविष्य संवारने की कोशिश करना चाहिए। ज्ञान बढ़ाने के लिए नियमित समाचार पत्र का अवलोकन करना चाहिए।मोबाइल का इस्तेमाल जरूरत के हिसाब से करने की सलाह भी दी।

Read More

भाजपा संगठन महामंत्री आदरणीय श्री पवन साय जी से सौजन्य मुलाकात : अशवंत तुषार साहू

Posted on :23-Apr-2025
भाजपा संगठन महामंत्री आदरणीय श्री पवन साय जी से सौजन्य मुलाकात : अशवंत तुषार साहू

संवाददाता- प्रभात मोहंती..

महासमुंद : भाजपा किसान नेता अशवंत तुषार साहू ने रायपुर स्थित भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ संगठन महामंत्री आदरणीय श्री पवन साय जी से सौजन्य मुलाकात हुआ "सरल, सहज व सौम्य व्यक्तित्व के धनी, कुशल संगठनकर्ता, का  मार्गदर्शन प्राप्त हुआ व उनका आशीर्वाद लिया।

Read More

निःशुल्क चार पहिया वाहन प्रशिक्षण के लिए 23 अप्रैल तक करा सकते है पंजीयन

Posted on :23-Apr-2025
निःशुल्क चार पहिया वाहन प्रशिक्षण के लिए 23 अप्रैल तक करा सकते है पंजीयन

संवाददाता- प्रभात मोहंती..

महासमुंद:  जिले में ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार का अवसर प्रदान करने के लिए भारत सरकार की योजना के तहत संचालित ’’बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान’’ बरोण्डा बाजार में ’’चार पहिया वाहन प्रशिक्षण’’ प्रारंभ किया गया है। यह प्रशिक्षण 18 से 45 वर्ष की आयु के युवाओं के लिए उपलब्ध है। इस कार्यक्रम में कुल 35 सीटें निर्धारित हैं, जिनमें से 10 सीटें अभी भी रिक्त हैं। इच्छुक उम्मीदवार 23 अप्रैल तक अपना आवेदन कर सकते हैं।

पंजीयन हेतु दस्तावेज में आधार कार्ड की 2 फोटोकॉपी, बी.पी.एल. राशन कार्ड 2 फोटोकॉपी, अंकसूची 1 फोटोकॉपी न्यूनतम 8वीं उत्तीर्ण, पासपोर्ट साइज की 5 फोटो आवश्यक है। इच्छुक हितग्राही 23 अप्रैल 2025 तक बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में जाकर या प्रतीक साहेब गुप्ता के मोबाईल नम्बर 93402-81974 पर संपर्क कर अपना पंजीयन करा सकते हैं।

Read More

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक

Posted on :23-Apr-2025
सड़क सुरक्षा समिति की बैठक

संवाददाता- प्रभात मोहंती..

वाहन चलाते समय सीट बेल्ट और हेलमेट अनिवार्य रूप से लगाएं

नियम विरूद्ध चलने वाले नागरिकों के अलावा अधिकारी कर्मचारी पर भी कार्रवाई करें - कलेक्टर

महासमुंद :  कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक लेकर सड़क सुरक्षा नियमों एवं सुरक्षा संबंधी उपायों के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि शाला खोलने और बंद करने के दौरान भारी वाहन के आवागमन और परिवहन पर विशेष सतर्कता बरती जाएं। इस दौरान भारी वाहनों के गुजरने पर विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने परिवहन अधिकारी और अनुविभागीय अधिकारियों को इस बाबत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा कि स्कूल परिसर और मुख्य दरवाजे के सामने भारी वाहनों के पार्किंग पर भी कार्रवाई करें तथा वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करें। बैठक में जिला पंचायत सीईओ एस. आलोक, अपर कलेक्टर रवि कुमार साहू, जिला परिवहन अधिकारी रामकुमार ध्रुव एवं संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

कलेक्टर श्री लंगेह ने कहा कि विशेष तौर पर स्कूली बच्चों के आने-जाने के समय इस बात का ख्याल रखा जाए। बच्चों के स्कूली वाहन में सुरक्षा के सभी मापदंड पूरे हो। स्कूल प्रबंधन की यह जवाबदारी है कि स्कूल वाहनों में बच्चों की संख्या ओवर लोडेड न हो। साथ ही सुरक्षा संबंधी सभी उपायों का पालन करें। उन्होंने कहा कि जिले के अधिकारी-कर्मचारी भी सड़क सुरक्षा नियमों का पालन अनिवार्य रूप से करें। कार्यालय आने-जाने के दौरान हेलमेट व सीट बेल्ट लगाए। उन पर भी आम नागरिक की तरह पेनाल्टी की कार्रवाई करें। साथ ही नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने पर रोक लगाई जाए तथा आवश्यकतानुसार समझाइश देते हुए कार्रवाई भी करें। तेज गति से वाहन चलाते पाए जाने पर लाइसेंस निरस्त की कार्रवाई भी सुनिश्चित किया जाए। इसी तरह जिले में क्षमता से अधिक फर्सी व खनिज परिवहन मालवाहकों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

जिला परिवहन अधिकारी  आर.के. ध्रुव ने बताया कि परिवहन विभाग द्वारा वर्ष 2025 में अब तक प्रेशर हार्न पर कार्यवाही करते हुए कुल 10249 वाहनों से 2 करोड़ 60 लाख 54 हजार 700 रुपए समन शुल्क वसूल किया गया है। इसी तरह जिले में संचालित हो रहे मोटरसाईकल में 02 से अधिक व्यक्ति बैठे पाए जाने के विरूद्ध कुल 185 प्रकरणों में कार्यवाही कर 73 हजार 200 रुपए शुल्क वसूल किया गया है। बिना हेलमेट के मोटरसाइकिल संचालन के विरूद्ध 936 प्रकरणों में कार्यवाही कर 4 लाख 67 हजार 100 रुपए एवं बिना सीट बेल्ट के कार संचालन के विरूद्ध कुल 1102 प्रकरणों में कार्यवाही करते हुए 5 लाख 55 हजार 600 रुपए समन शुल्क वसूल किया गया।

Read More

कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक

Posted on :23-Apr-2025
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक

संवाददाता- प्रभात मोहंती..

सुशासन तिहार में सभी आवेदनों का निराकरण सुनिश्चित किया जाए

ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में गर्मी में पेयजल की व्यवस्था हेतु उचित व्यवस्था करें

अवैध रेत उत्खनन पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी

शासकीय मदिरा दुकानों का टीम बनाकर निरीक्षण करें

महासमुंद : कलेक्टर विनय लंगेह ने कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में समय-सीमा बैठक लेकर जिले में संचालित प्रमुख योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में “मोर दुआर साय सरकार“, “आवास प्लस 2.0“, “सुशासन तिहार“, “पीएम जनमन योजना“, धान उठाव सहित विभिन्न अभियान शामिल रहे। बैठक में जिला पंचायत सीईओ एस. आलोक, अपर कलेक्टर रवि कुमार साहू, एसडीएम महासमुंद  हरिशंकर पैकरा, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती सृष्टि चंद्राकर, श्री आशीष कर्मा सहित जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वर्चुअल रूप से शामिल रहे।

बैठक में कलेक्टर श्री लंगेह ने “मोर दुआर-साय सरकार“ विशेष सर्वेक्षण पखवाड़े के सफल संचालन हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य आवास योजना से वंचित पात्र ग्रामीणों की पहचान कर उन्हें लाभान्वित करना है। श्री लंगेह ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि “सुशासन तिहार“ के तहत प्राप्त आवेदनों की प्रविष्टि संबंधित पोर्टल पर निर्धारित अवधि तक अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विभाग विशेष टीम बनाकर आवेदनों का गुणवत्ता पूर्ण और त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा इसका उद्देश्य जन शिकायतों का त्वरित समाधान और योजनाओं की अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। साथ ही कलेक्टर श्री लंगेह ने सभी सीईओ को निर्देश दिए कि राष्ट्रीय पंचायत दिवस (24 अप्रैल) के अवसर पर जिले के पांचों विकासखंड की चयनित 60 ग्राम पंचायतों में अटल पंचायत डिजिटल सुविधा केंद्रों एवं वीएलई द्वारा दी जाने वाली सेवाओं की सूची केंद्रों पर प्रदर्शित की जाए। साथ ही दी जाने वाली सेवाओं का मुनादी के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।कलेक्टर श्री लंगेह ने भूमि जल संरक्षण और जल प्रबंधन को लेकर सभी विभाग प्रमुखों को निर्देश दिए कि वे अपने अधीनस्थ क्षेत्रों में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की स्थापना सुनिश्चित करें और जन जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जल संरक्षण के प्रति प्रेरित करें। उन्होंने हर नागरिक से भी अपील की है कि वर्षा जल को संचित करे और अपने घर, स्कूल तथा कार्यस्थलों में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाए, तो आने वाले वर्षों में जल संकट से काफी हद तक बचा जा सकता है। भीषण गर्मी को देखते हुए पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पीएचई विभाग को निर्देशित किया कि जहां पेयजल के लिए बोर खनन आवश्यक हो वहां बोर खनन कर सुविधा उपलब्ध कराई जाए। सभी जनपद सीईओ और मुख्य नगर पालिका अधिकारी भी टैंकर से पानी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
कलेक्टर श्री लंगेह ने सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि लोकसेवा गारंटी के अंतर्गत प्राप्त होने वाले आवेदनों का समय सीमा में निराकरण करे। साथ ही अवैध रेत उत्खनन को लेकर जिन ग्राम पंचायतों से शिकायत प्राप्त हो रही है उन पर कार्रवाई कर एफआईआर दर्ज करें। जिले में अवैध शराब विक्रय पर कड़ी निगरानी रखते हुए जिले के सभी मदिरा दुकानों में अनुविभागीय अधिकारी, थाना प्रभारी और आबकारी उप निरीक्षक मिलकर सतत निरीक्षण करें। कलेक्टर ने कहा कि व्हीकल माउंटेड डीजे पर भी सतत कार्रवाई करे। सभी अनुविभागीय अधिकारी डीजे संचालकों की बैठक लेकर माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेशों से अवगत कराते हुए सख्ती से पालन कराएं। इसी के साथ उन्होंने खाद्य विभाग और संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिया कि धान उठाव की प्रक्रिया शीघ्रता से पूरी की जाए। वर्तमान में लगभग 13 हजार क्विंटल धान उठाव शेष है। उन्होंने प्रधानमंत्री जनमन योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे इस योजना के लक्ष्यों को शीघ्रता से पूरा करें। विशेषकर जाति, आधार, आयुष्मान कार्ड आदि को शत प्रतिशत बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए राष्ट्रीय राजमार्गों और सड़कों पर आवारा मवेशियों के जमवाड़ा को सुरक्षित स्थानों पर रखने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा उन्होंने राजस्व पखवाड़ा, पोषण पखवाड़ा, अपार आईडी, अनुकंपा नियुक्ति आदि की समीक्षा की गई। साथ ही पीएम पोर्टल, मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जन चौपाल, समय सीमा पत्रकों की विस्तार से समीक्षा की तथा उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त मांग एवं शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण करें।

Read More

खनिज विभाग द्वारा अवैध रेत उत्खनन व परिवहन पर कार्रवाई, दो वाहन जब्त

Posted on :22-Apr-2025
खनिज विभाग द्वारा अवैध रेत उत्खनन व परिवहन पर कार्रवाई, दो वाहन जब्त

संवाददाता- प्रभात मोहंती..

महासमुंद : कलेक्टर  विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर रोक लगाने हेतु खनिज विभाग द्वारा सतत कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में आज दिनांक ग्राम पंचायत खमतराई, महानदी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए दो वाहनों को रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन करते हुए पकड़ा गया।

खनिज विभाग की टीम ने एक हाईवा जिसे सूरज भारती निवासी बघतरा मंदिर हसौद चला रहा था, को अवैध रेत परिवहन करते हुए पकड़ा गया। वहीं एक चैन माउंटेन मशीन  जिसका चालक अज्ञात है, को अवैध रेत उत्खनन करते हुए जप्त किया गया। दोनों वाहनों को जब्त कर सुरक्षार्थ तुमगांव थाना में खड़ा किया गया है। खनिज विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि उक्त वाहनों पर खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 के अंतर्गत कठोर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी। इस प्रकरण में 2 से 5 वर्षों की सजा का प्रावधान है और संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर न्यायालय में परिवाद प्रस्तुत किया जाएगा।

पूर्व में भी खनिज पट्टेदारों एवं खनिज परिवहनकर्ताओं को स्पष्ट निर्देश दिए जा चुके हैं कि बिना वैध अभिवहन पास के खनिज का उत्खनन, परिवहन या भंडारण करना कानूनन अपराध है। कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु खनिज विभाग का विशेष अभियान सतत जारी रहेगा और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Read More

किसानों की आय में वृद्धि तथा मिलेट्स फसलों को बढ़ावा देने कलेक्टर ने ली बैठक

Posted on :21-Apr-2025
किसानों की आय में वृद्धि तथा मिलेट्स फसलों को बढ़ावा देने कलेक्टर ने ली बैठक

महासमुंद में मिलेट्स को बढ़ावा देने किए जाएंगे विशेष प्रयास

संवाददाता- प्रभात मोहंती..

मिलेट्स कैफे के तर्ज पर खुलेगा रेस्टोरेंट

मिलेट्स से बने व्यंजनों का होगा विक्रय

महासमुंद : कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने महासमुंद जिले में मिलेट्स फसलों को बढ़ावा देने के लिए आज कृषि विभाग, किसान उत्पादक संघ, किसानों और संबंधित विभागों की बैठक ली। उन्होंने जिले में मिलेट्स के उत्पादन को बढ़ावा देने और किसानों की आय में वृद्धि करने के उद्देश्य से जिले में कार्यरत 10 किसान उत्पादक संघ (एफपीओ) को आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य किसानों की आय में वृद्धि करना, उनके उत्पादों का उचित मूल्य दिलाना तथा उन्हें उचित बाजार व्यवस्था उपलब्ध कराना है। इसमें किसान उत्पादक संघों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री एस. आलोक, उप संचालक कृषि श्री एफ.आर. कश्यप, किसान उत्पादक संघ के प्रतिनिधि, बैंकर्स एवं किसान शामिल हुए।

जिला पंचायत के सभाकक्ष में आज हुई बैठक में कलेक्टर श्री लंगेह ने कहा कि परम्परागत धान के फसलों के स्थान पर रागी, कोदो, कुटकी जैसे मिलेट्स और दलहन, तिलहन को बढ़ावा देने की आवश्यकता है। श्री लंगेह ने कहा कि धान के रकबा को कम करते हुए कम लागत, ज्यादा उपज और ज्यादा आय के सिद्धांत को लेकर कार्ययोजना बनाया जाएगा। इसमें अंचल में कार्यरत किसान उत्पादक संघों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि किसान उत्पादक संघ किसानों के साथ बैठकर उन्हें धान के अलावा अन्य नकदी फसलों के फायदों के संबंध में बताएं और उन्हें जागरूक करें। कलेक्टर ने कहा कि हम किसानों को उचित मूल्य और सही बाजार भी उपलब्ध कराएंगे। महासमुंद जिले में मिलेट्स कैफे के तर्ज पर रेस्टोरेंट भी खोला जाएगा। यहां मिलेट्स से बने उत्पादों का विक्रय भी किया जाएगा। कलेक्टर ने कहा कि इसमें मिलेट्स से बने विभिन्न तरह के उत्पाद और व्यंजन खुले बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। कलेक्टर ने कहा कि यहां उत्पादन की संभावनाओं और किसानों की रुचि को ध्यान में रखते हुए मिलेट्स प्रोसेसिंग प्लांट भी लगाया जा सकता है। कलेक्टर ने इस कार्ययोजना को आगामी 6 माह में क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी किसानों से अपील किया है कि वे मिलेट्स की खेती को अपनाएं और लाभ कमाएं।

कृषि उप संचालक श्री एफ.आर. कश्यप ने बताया कि जिले में लगभग 1100 किसान वर्तमान में मिलेट्स रागी की खेती कर रहे हैं। इस बीते वर्ष खरीफ में लगभग 300 हेक्टेयर और वर्तमान रबी में 900 हेक्टेयर में रागी का फसल लगाया गया है। बैठक में मौजूद किसानों ने कलेक्टर की पहल का स्वागत करते हुए कहा कि हम किसान रागी फसल को अपनाने के लिए उत्सुक हैं एवं आगामी दिनों में धान के अलावा मिलेट्स की खेती भी करेंगे। इस अवसर पर किसानों ने कलेक्टर श्री लंगेह को सुगंधित चावल भेंट किया।

Read More

पतेरापाली की युगेश्वरी के जीवन में सुशासन तिहार बना नई सुबह की किरण

Posted on :19-Apr-2025
पतेरापाली की युगेश्वरी के जीवन में सुशासन तिहार बना नई सुबह की किरण

संवाददाता- प्रभात मोहंती..

महासमुंद : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कुशल नेतृत्व में सुशासन तिहार छत्तीसगढ़ में जनकल्याण का उत्सव बन चुका है। यह केवल सरकारी योजनाओं का प्रचार नहीं, बल्कि उन योजनाओं को धरातल पर उतारने का एक जनसहभागिता से परिपूर्ण अभियान है। इसका मुख्य उद्देश्य है  शासन की योजनाओं को पारदर्शी, त्वरित और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना।

इसी कड़ी में पिथौरा विकासखण्ड की ग्राम पंचायत अमलीडीह के आश्रित ग्राम पतेरापाली की निवासी श्रीमती युगेश्वरी ध्रुव ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पक्के मकान के लिए सुशासन तिहार के दौरान आवेदन प्रस्तुत किया। उनकी इस आवश्यक मांग को प्रशासन ने प्राथमिकता से संज्ञान में लिया। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए“मोर द्वार साय सरकार“ अभियान के तहत टीम तुरंत उनके घर पहुँची। त्वरित सर्वेक्षण के बाद यह स्पष्ट हुआ कि वे योजना की पात्र हैं। उनका नाम आवास प्लस सर्वे 2.0 में दर्ज कर लिया गया। वर्षों से एक पक्के घर का सपना संजोए बैठी श्रीमती ध्रुव की आंखों में अब उम्मीद की चमक है। वह सपना, जो कभी दूर और धुंधला लगता था, अब सरकार की पहल से एक नई सुबह की तरह उनके जीवन में उजाला भरने को तैयार है। अब वह दिन दूर नहीं जब उनका आशियाना केवल एक कल्पना नहीं, बल्कि जीती-जागती सच्चाई होगा।

 गौरतलब है कि सुशासन तिहार के माध्यम से शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन पूरी सजगता और तत्परता से कार्य कर रहा है।

Read More

सुशासन तिहारः जनता से सरोकार, बहने लगी खुशियों की बयार

Posted on :19-Apr-2025
सुशासन तिहारः जनता से सरोकार, बहने लगी खुशियों की बयार

वाददाता- प्रभात मोहंती..

महासमुंद :  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अगुवाई में प्रदेश में सुशासन तिहार की शुरुआत की गई है, जो कि सरकार की लोक-कल्याणकारी नीतियों और योजनाओं की व्यापक सफलता का प्रतीक बन चुका है। इस तिहार का उद्देश्य है आम जनता तक सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुँचाना और उन्हें सशक्त बनाना। वास्तव में निराकरण से जनता के दिलों में खुशियों की बयार बहने लगी है। जनता से सरोकार और संवाद करने वाली सरकार जनता की हितों के लिए उनके द्वारा दिए गए आवेदनों का गम्भीरता से निराकरण कर रही है। महासमुंद जिले में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह  के मार्गदर्शन में आवेदनों की त्वरित निराकरण की पहल की गई है। जिसका असर दिखाई दे रहा है।

दीपा को मिलेगा मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण का लाभ

इसी बीच सुशासन तिहार 2025 के दौरान आयोजित एक शिविर में महासमुंद के वार्ड नं. 25 कुम्हार पारा की रहने वाली कु. दीपा साहू ने मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना के तहत आवेदन किया। आवेदन क्रमांक 25270180824120 के माध्यम से उनकी पात्रता की जांच की गई और वे इस योजना के लिए पात्र पाई गईं। श्रम पदाधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही इस विशेष योजना के अंतर्गत दीपा को 20,000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है, जो 01 मई 2025 को सीधे उनके बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की जाएगी। इस सहायता से अब दीपा अपनी आगे की पढ़ाई जारी रख पाएंगी। उनका सपना है कि वे शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ें और भविष्य में एक प्रेरणादायक शिक्षिका बनें ताकि वे और भी बेटियों को शिक्षा के महत्व से जोड़ सकें।

आयुष्मान कार्डः स्वास्थ्य सुरक्षा के मजबूत कवच का लाभ मिलेगा

आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार ने प्रदेश के लाखों नागरिकों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए हैं। लेकिन छूटे हुए हितग्राहियों के लिए यह एक सुनहरा अवसर लेकर आया है। सुशासन तिहार में अनेक हितग्राहियों ने आयुष्मान कार्ड दिलाने आवेदन दिए। इस अभियान के अंतर्गत महासमुंद जिले में एक सराहनीय पहल देखने को मिली। ग्राम पंचायत जंघोरा, विकासखंड पिथौरा निवासी श्री मनोहर सिंह पटेल ने आयुष्मान भारत योजना के तहत आयुष्मान कार्ड बनवाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया था। पूर्व में किसी तकनीकी कारणवश उनका कार्ड नहीं बन पाया था, जिससे वे योजना का लाभ नहीं ले पा रहे थे। कलेक्टर श्री विनय लंगेह के मार्गदर्शन में सुशासन तिहार के तहत प्रस्तुत उनके आवेदन को गंभीरता से लिया गया और मात्र 24 घंटे के भीतर समाधान कर दिया गया। कार्यालय खंड चिकित्सा अधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिथौरा द्वारा 15 अप्रैल 2025 को सूचना दी गई कि उनका आयुष्मान कार्ड बनकर तैयार हो गया है और अगले ही दिन, 16 अप्रैल को उन्हें कार्ड प्रदान कर दिया गया।

आसानी को मिलेगा महतारी वंदन का लाभ

महतारी वंदन योजना मुख्यमंत्री की एक संवेदनशील पहल है, जिसका उद्देश्य है गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना। इस योजना के तहत महिलाओं को एक हजार रुपए प्रतिमाह की सहायता राशि दी जा रही है जिससे वे पोषण और स्वास्थ्य की आवश्यकताओं को पूरा कर सकें। सुशासन तिहार में आवेदनों के निराकरण की एक कहानी सरायपाली विकासखण्ड के ग्राम पंचायत राफेल निवासी आसनी निषाद की भी है। उनके द्वारा महतारी वंदन योजना अंतर्गत एक भी किस्त की राशि नहीं मिलने संबंधी शिकायत सुशासन शिविर में किया गया। निराकरण के दौरान परियोजना स्तर पर इसका जांच करने में यह पाया गया कि आसनी निषाद का आधार इनएक्टिव हैं, जिस कारण इनका भुगतान कैंसल हो जाता है। आवेदिका आसनी निषाद को अपना आधार अपडेट करवाकर पुनः डीबीटी करवाने की सलाह दिया गया। उनसे समन्वय कर उनकी समस्या का निराकरण किया गया।

बैंक स्टेटमेंट से पता चला प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि खाते में आ रही है

सुशासन तिहार में अपने बैंक खाता चेक करने से ज्ञात हुआ कि राशि खाते में पहले से ही आ रही है। जबकि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि अंतर्गत बागबाहरा विकासखण्ड के ग्राम सिमगांव की हितग्राही श्रीमती उषा बाई चौहान ने राशि नहीं मिलने की शिकायत की थी। कृषि विभाग द्वारा बैंक में जाकर आधार अपडेट और बैंक खाता स्टेटमेंट निकालने मदद की गई। बैंक खाते विवरण से ज्ञात हुआ कि उन्हें इस योजना के तहत इंडियन पोस्ट ऑफिस के खाते में 18 किस्त की राशि जमा हो गया है। इसी तरह अंचल के 6 किसानों ने भी शिकायत की थी। जिसका निराकरण दूसरे ही दिन किया गया।

Read More

कलेक्टर ने ली सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों के निराकरण हेतु समीक्षा बैठक

Posted on :19-Apr-2025
कलेक्टर ने ली सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों के निराकरण हेतु  समीक्षा बैठक

संवाददाता- प्रभात मोहंती..

अधिकारी सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों का त्वरित , गुणवत्तापूर्ण और गंभीरता से निराकरण सुनिश्चित करेंगे

30 अप्रैल तक आवेदनों का  निराकरण किया जाएगा

कलेक्टर ने कहा किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी

महासमुंद :  कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने आज सभी जिला अधिकारियों  की बैठक लेकर सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों का त्वरित गुणवत्तापूर्ण और गंभीरता पूर्वक निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सुशासन तिहार,समाधान शिविर , मोर दूआर साय सरकार आदि  की तैयारी की समीक्षा की। ज्ञात है कि सुशासन तिहार के पहले चरण में 08 अप्रैल से 13 अप्रैल 2025 तक महासमुंद जिले के पांचों जनपद पंचायतों और नगरीय निकायों से कुल 1 लाख 80 हजार 212 आवेदन प्राप्त हुए।इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री एस आलोक, अपर कलेक्टर श्री रवि कुमार साहू एवं संबंधित अधिकारी मौजूद थे । सभी जनपद , नगरीय निकाय एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े थे ।

कलेक्टर श्री विनय लंगेह के मार्गदर्शन में  जिले के सभी पांच जनपद पंचायतों एवं नगरीय निकायों में सुशासन तिहार का प्रथम चरण 08 से 11 अप्रैल 2025 तक सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस चार दिवसीय जनभागीदारी अभियान में नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लेते हुए अपनी समस्याएं एवं आवश्यकताओं को लेकर उत्साहपूर्वक सहभागिता दर्ज कराई।ग्राम पंचायतों से लेकर नगर पंचायत कार्यालयों तक आमजन ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन निर्धारित समाधान पेटियों में  जमा किए गए।,जिनका निराकरण संबंधित विभागों द्वारा चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि सुशासन तिहार 2025 के तहत सभी प्राप्त आवेदनों की साफ्टवेयर में प्रविष्टि कर संबंधित विभागों को सौंपा जा रहा है और एक माह के भीतर उनका निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। कलेक्टर ने कहा कि सोमवार से  नियमित तौर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से  समीक्षा की जाएगी। आगामी तीन दिन में सभी आवेदन पोर्टल में एंट्री  सुनिश्चित करें । प्राप्त आवेदनों का अवलोकन कर उन्हें संबंधित विभागों को आगामी तीन दिन में भेज दिया जाए।कलेक्टर ने कहा कि  30 अप्रैल तक सभी आवेदनों का निराकरण सुनिश्चित करना है ।उन्होंने सभी विभागों को प्राप्त आवेदनों की  विस्तार से समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी आवेदनों के निराकरण में गंभीरता बरते।

कलेक्टर ने बैठक में निर्देश दिए हैं कि वे सुशासन तिहार के सुव्यवस्थित आयोजन और इसके अंतर्गत प्राप्त होने वाले आवेदनों के तत्परता से निराकरण को सुनिश्चित करें। तीसरे चरण में प्रत्येक जिले की आठ से 15 ग्राम पंचायतों के मध्य समाधान शिविर लगाया जाएगा। निकायों में भी आवश्यकतानुसार शिविरों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें आमजन को उनके आवेदन की स्थिति से अवगत कराया जाएगा और यथासंभव आवेदन का त्वरित निराकरण भी किया जाएगा। शेष समस्याओं का निराकरण एक माह के भीतर कर सूचना दी जाएगी। समाधान शिविरों में जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी और हितग्राहीमूलक योजनाओं के आवेदन प्रपत्र भी उपलब्ध कराए जाएंगे

Read More

माउंटेन व्हीकल डी जे जप्त

Posted on :19-Apr-2025
माउंटेन व्हीकल डी जे जप्त

संवाददाता- प्रभात मोहंती..

महासमुंद : गुरुवार को  स्थानीय आयोध्या नगर, महासमुंद में वाहन क्रमांक  CG 04 PL2244 माडल DI, YODHA Vehicle Mounted DJ द्वारा समय 9 बजे रात्रि में सड़क मार्ग में DJ बजाया जाना मौके पर पाया गया। उच्च आवृत्ति में DJ बजाकर  माननीय हाई कोर्ट के निर्देशों का उल्लंघन करते पाया गया जिसकी विडियोग्राफी भी की गयी, उक्त वाहन को DJ सहित जप्त किया गया ।वाहन चालक के रूप में बलदाऊ साहू  महासमुंद उपस्थित थे ।उक्त पंचनामा तैयार कर  थाना के सुपुर्द किया गया।

यह कारवाई अनुविभागीय अधिकारी श्री हरिशंकर पैकरा के निर्देश पर तहसीलदार मोहित अमिला द्वारा की गई।उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री विनय लंगेह द्वारा समय सीमा की बैठक में माननीय हाई कोर्ट द्वारा दिए गए निर्देशों का सख्ती के साथ पालन करने के निर्देश दिए हैं जिसके तहत  माउंटेन व्हीकल डीजे प्रतिबंधित है।

Read More

राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा को डॉ. सुरेश शुक्ला द्वारा पुस्तक भेंट कर दी गई शुभकामनाएं

Posted on :17-Apr-2025
राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा को डॉ. सुरेश शुक्ला द्वारा पुस्तक भेंट कर दी गई शुभकामनाएं

संवाददाता- प्रभात मोहंती..

महासमुंद : महासमुंद जिले में बाल अधिकारों की सुरक्षा और संवर्धन की दिशा में सक्रिय भूमिका निभा रहे प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. सुरेश शुक्ला ने छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग (State Commission for Protection of Child Rights - SCPCR) की नवीन अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा को उनके शपथ ग्रहण अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस अवसर पर उन्होंने उन्हें बाल अधिकार संरक्षण अधिनियम पर आधारित एक महत्वपूर्ण पुस्तक भी भेंट की।

डॉ. वर्णिका शर्मा ने हाल ही में राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष पद की शपथ ली है। वे बाल संरक्षण, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय रही हैं और उनके नेतृत्व में आयोग से जनकल्याण की दिशा में प्रभावशाली कार्यों की अपेक्षा की जा रही है।

डॉ. सुरेश शुक्ला ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य में बाल अधिकारों की सुरक्षा, बाल श्रम की समाप्ति, बाल यौन शोषण की रोकथाम, तथा शैक्षिक अवसरों की समानता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर नई ऊर्जा और समर्पण के साथ कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि डॉ. वर्णिका शर्मा के कुशल नेतृत्व में आयोग राज्य में बाल संरक्षण को लेकर एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगा।

इस अवसर पर डॉ. शुक्ला ने आयोग को सुझाव दिया कि वह ज़मीनी स्तर पर कार्यरत बाल संरक्षण समितियों, स्वयंसेवी संगठनों और शिक्षा विभाग के साथ समन्वय बनाते हुए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाए। उन्होंने यह भी निवेदन किया कि आयोग बच्चों की समस्याओं को सुनने, उनके समाधान हेतु त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने और बाल अधिकारों के प्रति समाज में संवेदनशीलता बढ़ाने की दिशा में विशेष पहल करे।

डॉ. वर्णिका शर्मा ने डॉ. शुक्ला का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बाल अधिकार संरक्षण का दायित्व न केवल आयोग का बल्कि पूरे समाज का है। उन्होंने आश्वस्त किया कि आयोग आने वाले समय में नीति निर्माण से लेकर क्रियान्वयन तक सभी स्तरों पर सशक्त प्रयास करेगा और बच्चों के अधिकारों की रक्षा हेतु सतत रूप से कार्यरत रहेगा I

Read More

संस्कार समर कैंप में हुआ स्काई वॉचिंग वर्कशॉप, नवाचारी विज्ञान शिक्षकों का हुआ सम्मान

Posted on :16-Apr-2025
संस्कार समर कैंप में हुआ स्काई वॉचिंग वर्कशॉप, नवाचारी विज्ञान शिक्षकों का हुआ सम्मान

संवाददाता- प्रभात मोहंती..

ब्रह्मांड की रोमांचक सैर पर निकले पिथौरा के बच्चे

महासमुंद : पिथौरा संस्कार शिक्षण संस्थान द्वारा पिथौरा नगर में आयोजित 40 दिवसीय संस्कार समर कैंप में बच्चों को विज्ञान और ब्रह्मांड की अनोखी दुनिया से रूबरू होने का अवसर मिला। प्रतिभा पब्लिक विद्यालय में आयोजित एस्ट्रोनॉमी वर्कशॉप में स्काई वॉचिंग खास आकर्षण का केंद्र रहा। इस दौरान बच्चों ने टेलीस्कोप की मदद से सूर्य, चंद्रमा, तारों और ग्रहों का अवलोकन किया और ब्रह्मांड के रहस्यों को करीब से जाना।

एस्ट्रोनॉमी एक्सपर्ट अजय भोई और उनकी टीम के मार्गदर्शन में आयोजित इस वर्कशॉप ने बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने की दिशा में अहम भूमिका निभाई। बच्चों ने न सिर्फ खगोलीय घटनाओं की जानकारी प्राप्त की, बल्कि रात के आकाश में वास्तविक तारों और ग्रहों को देखने का रोमांच भी अनुभव किया। समर कैंप के डायरेक्टर सीमा गौरव चंद्राकर ने बताया कि ग्रामीण अंचल के बच्चों को विज्ञान के प्रति जिज्ञासु बनाना और ब्रह्मांड की अद्भुत दुनिया से जोड़ना इस आयोजन का प्रमुख उद्देश्य है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीओपी अजीत ओगरे ने कहा कि “टेलीस्कोप के अविष्कार ने हमें ब्रह्मांड की सच्चाई से परिचित कराया। आज के बच्चे कहानियों से आगे बढ़कर विज्ञान के आधार पर सच्चाई जान रहे हैं, यह बहुत सुखद और प्रेरणादायक है।” जनपद उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद पटेल एवं युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य स्वप्निल तिवारी ने बच्चों को इस अवसर का भरपूर लाभ उठाने की प्रेरणा दी।

इस अवसर पर जिले के विज्ञान क्षेत्र में नवाचार कर रहे शिक्षकों अजय कुमार भोई, सचिन प्रधान, हेमंत खुंटे, जगदीश सिन्हा, सुबोध तिवारी, विवेक वर्मा, रेखराज बघेल, छविराम पटेल, दिनेश देवांगन, लोकेंद्र ध्रुव, प्रेमचंद साव, डोलामणी साहू, अंतर्यामी प्रधान, सरोज साव, और आरती खालसा को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।सम्मान प्राप्त शिक्षकों ने संस्कार समर क्लासेस के माध्यम से बच्चों को विज्ञान सहित विभिन्न विधाओं में प्रशिक्षित करने की पहल का स्वागत करते हुए संस्था के डायरेक्टर गौरव चंद्राकर व सीमा चंद्राकर के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस आयोजन में 300 से अधिक बच्चे, पालक, शिक्षक और गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की। आयोजन का सफल संचालन साहित्यकार-पत्रकार संतोष गुप्ता ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन गौरव चंद्राकर ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में पत्रकार राजा बाबू उपाध्याय, राजेश साव, रमेश श्रीवास्तव, बद्री प्रसाद दुबे, चंदन पांडे और शिक्षकों की अहम भूमिका रही।

Read More

स्वर्गीय किशोर रणधीर सिंह गौर जी के स्मृति में एकदिवसीय रक्तदान शिविर संपन्न

Posted on :16-Apr-2025
स्वर्गीय किशोर रणधीर सिंह गौर जी के स्मृति में एकदिवसीय रक्तदान शिविर संपन्न

संवाददाता- प्रभात मोहंती..

महासमुंद : स्वर्गीय किशोररणधीर सिंह गौर  जी के स्मृति में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन मंगलवार को जय हिंद कॉलेज परिसर महासमुंद में आयोजित किया गया, जिसे  जिला चिकित्सालय ब्लड बैंक में गंभीर मरीजों के लिए दान किया गया ।शिविर का आयोजनकर्ता डॉ एकता लंगेह समाज सेविका के मार्गदर्शन में किया गया। रक्तदान शिविर में  महासमुंद नगर पालिका अध्यक्ष  श्री निखिल कांत साहू, हुलसी चंद्राकर समाज सेवी,  सौरव  बाफना शामिल हुए। रक्तदान शिविर के पूर्व रक्तदान दाताओं का वजन रक्त परीक्षण  के पश्चात रक्त को जिला ब्लड बैंक में जमा किया गया। 

 शिविर आयोजन में सहयोगी संस्था के रूप में आस्था वेलफेयर सोसाइटी लोकार्पण समिति छत्तीसगढ़ जय हिंद कॉलेज महासमुंद का विशेष सहयोग रहा रक्तदान शिविर आयोजनकर्ता डॉ एकता  लंगेह जी ने अपने पिता स्वर्गीय श्री  किशोररणधीर सिंह को जी का स्मरण करते हुए कहा कि पापा जी के द्वारा समाज के जरुरतमंद विशेषकर गरीब मरीज  जिन्हें रक्त की आवश्यकता होती है उन मरीज को मदद करने की प्रेरणा दी गई थी, उन्हें के द्वारा दिए प्रेरणा और विचारों के द्वारा रक्तदान महा शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर से प्राप्त दान रक्त को जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में जमा कराए गई है , जिसे मरीजों को निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।

इस अवसर पर स्वर्गीय किशोर रणधीर सिंह  जी की स्मृति में प्रति वर्ष रक्तदान शिविर का आयोजन किए जाने की घोषणा की गई। रक्तदान  नगर पालिका अध्यक्ष श्री निखिलकांत साहू ने शिविर की सराहना करते हुए कहा कि दुनिया में रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं, साथ ही रक्तदान शिविर आयोजन  टीम को बधाई दी तथा इस प्रकार के पुनीत कार्य में सहयोग करने की बात कही। रक्तदान शिविर में जिला महासमुंद को समाज सेवी संस्थाओं ने सहयोग दिया जिसमें मुख्य रूप से श्याम बालाजी शिक्षण संस्थान, अल्पसंख्यक  सोसाइटी, छत्तीसगढ़ सक्षम आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ,अपराजिता क्लब, वैभवी वेलफेयर के पदाधिकारी  व समाज सेवी तारिणी  चंद्राकर, स्माइल खान, निरंजना चंद्राकर मधु शर्मा लीना कमल शबनम धनवानी, सविता मोहंती, फैजान, शीबा खान, मोहसिन,शबाना रागिनी सुधा रात्रि सुरेखा शर्मा,अदिति चंद्राकर सविता निषाद रामू पटेल , प्राचार्य पुष्पलता देशमुख, प्राचार्य शुभ्रा सोलोमन सहित कॉलेज की छात्र छात्राओं का विशेष सहयोग रहा रक्तदान शिविर में जिला ब्लड बैंक जिला प्रभारी डॉ दलजीत कोर टेक्नीशियन सुनील साहू , कमलेश चंद्राकर व  पैथालॉजीकल टीम का विशेष सहयोग रहा।

Read More

कलेक्टर ने ली समाधान शिविर, मोर दूआर साय सरकार की तैयारी हेतु समीक्षा बैठक

Posted on :15-Apr-2025
कलेक्टर ने ली समाधान शिविर, मोर दूआर साय सरकार की तैयारी हेतु समीक्षा  बैठक

संवाददाता- प्रभात मोहंती..

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक

महासमुंद :  कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने आज सभी जिला अधिकारियों  की बैठक लेकर सुशासन तिहार,समाधान शिविर , मोर दूआर साय सरकार, आवास प्लस प्लस सर्वेक्षण आदि  की तैयारी की समीक्षा की। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ एस आलोक, अपर कलेक्टर रवि कुमार साहू एवं संबंधित अधिकारी मौजूद थे । सभी जनपद , नगरीय निकाय एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े थे ।कलेक्टर विनय लंगेह के मार्गदर्शन में  जिले के सभी पांच जनपद पंचायतों एवं नगरीय निकायों में सुशासन तिहार का प्रथम चरण 08 से 11 अप्रैल 2025 तक सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस चार दिवसीय जनभागीदारी अभियान में नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लेते हुए अपनी समस्याएं एवं आवश्यकताओं को लेकर उत्साहपूर्वक सहभागिता दर्ज कराई।ग्राम पंचायतों से लेकर नगर पंचायत कार्यालयों तक आमजन ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन निर्धारित समाधान पेटियों में   जमा किए।,जिनका निराकरण संबंधित विभागों द्वारा चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। ज्ञात है कि 08 अप्रैल से 13 अप्रैल 2025 तक महासमुंद जिले के पांचों जनपद पंचायतों और नगरीय निकायों से कुल 1,75,535 आवेदन प्राप्त हुए।
                                                                     
उल्लेखनीय है कि सुशासन तिहार 2025 के तहत सभी प्राप्त आवेदनों की साफ्टवेयर में प्रविष्टि कर संबंधित विभागों को सौंपा जाएगा और एक माह के भीतर उनका निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा।  कलेक्टर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में निर्देश दिए हैं कि वे सुशासन तिहार के सुव्यवस्थित आयोजन और इसके अंतर्गत प्राप्त होने वाले आवेदनों के तत्परता से निराकरण को सुनिश्चित करें। तीसरे चरण में प्रत्येक जिले की आठ से 15 ग्राम पंचायतों के मध्य समाधान शिविर लगाया जाएगा। निकायों में भी आवश्यकतानुसार शिविरों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें आमजन को उनके आवेदन की स्थिति से अवगत कराया जाएगा और यथासंभव आवेदन का त्वरित निराकरण भी किया जाएगा। शेष समस्याओं का निराकरण एक माह के भीतर कर सूचना दी जाएगी। समाधान शिविरों में जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी और हितग्राहीमूलक योजनाओं के आवेदन प्रपत्र भी उपलब्ध कराए जाएंगे। इस अभियान में सांसद, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। इसके अलावा 15 अप्रैल से 30 अप्रैल प्रारंभ होने वाले मोर दूआर साय सरकार की तैयारी की समीक्षा की गई । उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण  अंतर्गत प्रारंभ होने वाले आवास प्लस प्लस सर्वे के लिए आवश्यक निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने कहा कि सुशासन तिहार के अंतर्गत शिविरों के आयोजन में किसी तरह की लापरवाही न हो। सभी अधिकारी दी गई जिम्मेदारी का निर्वहन गंभीरता पूर्वक करें।

“मोर द्वार साय सरकार“ महाभियान की शुरुआत

15 से 30 अप्रैल तक चलने वाले “मोर द्वार साय सरकार“ विशेष पखवाड़ा के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना(ग्रामीण) योजना के क्रियान्वयन की जानकारी दी गई। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत “आवास प्लस 2.0” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 15 अप्रैल से 30 अप्रैल 2025 तक ’मोर दुआर-साय सरकार’ महाअभियान के अंतर्गत विशेष सर्वेक्षण पखवाड़ा का आयोजन शुरू किया जाएगा। इस पखवाड़ा का उद्देश्य स्थायी प्रतीक्षा सूची एवं पूर्व की आवास प्लस सूची में छूटे हुए पात्र ग्रामीण परिवारों की पहचान कर उन्हें योजना का लाभ देना है। कलेक्टर श्री लंगेह ने जानकारी दी कि इस अभियान के अंतर्गत ग्राम स्तर पर मुनादी, दीवार लेखन, पोस्टर, पंपलेट, सोशल मीडिया प्रचार सहित “मोर आवास -मोर अधिकार“ आदि की जानकारी दी गई।

 

Read More

बाबा साहेब ने दिया समानता का अधिकार : निखिलकांत

Posted on :15-Apr-2025
बाबा साहेब ने दिया समानता का अधिकार : निखिलकांत

संवाददाता- प्रभात मोहंती..

महासमुंद : आज आंबेडकर जयंती के अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। अज़ाक्स महासमुंद तथा बौद्ध महासभा के तत्वावधान में आयोजित जयंती कार्यक्रम में शामिल होकर नपाध्यक्ष ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। 

इस दौरान श्री साहू ने संविधान निर्माता बाबा साहेब का स्मरण करते हुए कहा कि डॉ. आंबेडकर ने भारतीय संविधान का निर्माण किया, जो आज कई देशों के लिए आदर्श बना हुआ है। विदेशों से भी अध्यापक और छात्र इस संविधान का अध्ययन करने आते हैं। बाबा साहेब ने शोषित वर्ग सहित सभी की समानता के लिए कार्य किया। उनके बनाए संविधान के बदौलत ही आज समाज में सभी को बराबरी का अधिकार मिला है। बाबा साहेब के तीन प्रमुख सिद्धांत - शिक्षा, संघर्ष और संगठित होना, आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। 

अज़ाक्स द्वारा माल्यार्पण कार्यक्रम के दौरान l छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाती , जनजाती अधिकारी एवं कर्मचारी संघ अजाक्स महासमुंद के  डमरूधर मांझी पूर्व पार्षद, कमलेश ध्रुव जिलाध्यक्ष अजाक्स, केआर सागर प्रांताध्यक्ष सारथी समाज, एचआर बघेल समता सैनिक दल, रेखराज बघेल जिलाध्यक्ष सर्व अजा समाज, पवन धृतलहरे , श्रीमती प्रमिला संजय ध्रुव सरपंच परकोल , एसपी ध्रुव प्रांतीय सचिव अजाक्स, एमएल ध्रुव जिलाध्यक्ष शा अजजा सेवक संघ, तुलेन्द्र सागर जिला सचिव अजाक्स, आंनद कुर्रे, महेश ध्रुव, राजेश रात्रे, एडी कुर्रे, नूतन कुर्रे, गंगा बंजारे, भगवती गायकवाड़, संतोष डहरिया, गणेश टंडन, देवेन्द्र मिर्चे, केके ध्रुव , हंशा राम सोनवानी आदि उपस्थित थे। इसी तरह भारतीय बौद्ध महासभा तुमगांव चौक के कार्यक्रम में नपा सभापति गुलशन साहू, सूरज नायक, पार्षद राहुल आवडे, धनेन्द्र चंद्राकर, पियूष अमृत साहू, पप्पू ठाकुर, देवेंद्र मेश्राम, संजय रामटेके, बीपी मेश्राम, संजय वासनिक, रतन कामडे, हंसराज मेश्राम, शंकर नंदेश्वर, सतीश ऊके, राजेश भालेराव, संजय रामटेके, संतोष गजभिए, रीना वासनिक, शालिनी गजभिए आदि उपस्थित थे।

Read More

अवैध मादक पदार्थ गांजा पर महासमुंद पुलिस की कार्यवाही।

Posted on :14-Apr-2025
अवैध मादक पदार्थ गांजा पर महासमुंद पुलिस की कार्यवाही।


संवाददाता- प्रभात मोहंती..

 एन्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स एवं थाना बसना, सिंघोड़ा की संयुक्त कार्यवाही।

 स्विफ्ट कार में अवैध मादक पदार्थ गांजा  की तस्करी करते 03 तस्कर पुलिस की गिरफ्त में।

महासमुंद पुलिस के द्वारा थानों के 02 प्रकरण में 03 आरोपियों के कब्जे से 28.4 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 5,20,000 रूपये एवं 02 कार कीमती 6,00,000 रूपये, 03 नग मोबाईल कीमती 16000 रूपये कुल कीमती 11,36,000 रूपये जप्त।

महासमुंद : Anti Narcotics Task Force कि टीम तथा समस्त थाना/चौकी प्रभारियों कोे नशीली पदार्थ, अवैध शराब तथा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले लोगो के खिलाफ कार्यवाही तथा सघन चेकिंग अभियान करने हेतु निर्देशित किया गया था। इसके साथ ही परिवहन के उन सभी रास्तों पर जगह व समय बदल-बदल कर नाकेबंदी कर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग करने निर्देशित किया गया था

प्रकरण 01 थाना बसना क्षेत्र में दिनांक 12.04.2025 को दौरान वाहन चेकिंग के घटना स्थल परसकोल चौक बंसुला में आरोपी (01) मो0 यासीन पिता मो0 रिजवान उम्र 32 साल निवासी नेहरू नगर पुलिस लाईन के पास रायपुर थाना कोतवाली जिला रायपुर छ0ग0 के कब्जे से 01 दो  प्लास्टिक बोरी में भरी हुई मादक पदार्थ गांजा 20 किलो 400 ग्राम बोरी सहित कीमती 4,00,000 रूपये 02 घटना में प्रयुक्त स्वीफ्ट कार क्रमांक CG07M0929 कीमती 2,00,000 रूपये , 03 नगदी रकम 200 रूपये। 04 एक नग वीवो कंपनी का टच स्क्रीन मोबाईल कीमती 5000/- रूपये जुमला किमती 6,05,200 रूपये को जप्त किया गया आरोपी के द्वारा भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गांजा का परिवहन करने पर आरोपी के विरुद्ध थाना बसना में अपराध धारा 20(B) NDPS act. के तहत् कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

प्रकरण 02 थाना सिंघोडा क्षेत्र में दिनांक 12.04.2025 को  महिन्द्रा XUV 500 कार क्रमांक CG 12 AE 0500 में ओडिशा से महाराष्ट्र ले जाने वाला है। उक्त सूचना पर पुलिस की टीम के द्वारा  एक सफेद कलर का महिन्द्रा XUV 500 कार क्रमांक CG 12 AE 0500 में 02 आरोपी (01) बसंत कुमार जांगडे पिता विजय कुमार जांगडे उम्र 36 साल साकिन रघुनाथपुर थाना कवर्धा जिला कबीरधाम छत्तीसगढ 02- सुकदेव डिंडोरे पिता राजकुमार डिंडोरे उम्र 21 साल साकिन मिनीमाता चौक वार्ड नंबर 17 कवर्धा थाना कवर्धा जिला कबीरधाम छत्तीसगढ  के कब्जे से एक  प्लास्टिक बोरी में कुल 08 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। टीम के द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर 08 किलो ग्राम गांजा कीमती 1,20,000 रूपये व घटना मे प्रयुक्त  एक  महिन्द्रा XUV 500 कार क्रमांक CG 12 AE 0500 कीमती 4,00,000 रूपये तथा 02 नग विभिन्न कंपनियों मोबाईल कीमती 11000 रूपये कुल जुमला कीमती 5,31,000 रूपये जप्त कर आरोपीयों के विरूद्ध थाना सिंघोडा में अपराध धारा 20(B) NDPS act के तहत् कार्यवाही कर न्यायिक रिमार्ड पर भेजा गया।

महासमुंद पुलिस के द्वारा थानों के 02 प्रकरण 03 आरोपियों के कब्जे से 28.4 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 5,20,000 रूपये एवं 02 कार कीमती 6,00,000 रूपये, 03 नग मोबाईल कीमती 16000 रूपये कुल जुमला कीमती 11,36,000 रूपये जप्त कर अपराध धारा 20B NDPS act के तहत् कार्यवाही की गई।यह सम्पूर्ण कार्यवाही Anti Narcoties Task Force  की टीम एवं थाना बसना और थाना सिंघोडा पुलिस की टीम के द्वारा की गई

Read More

राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत संविदा पदों पर भर्ती हेतु 23 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित

Posted on :14-Apr-2025
राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत संविदा पदों पर भर्ती हेतु 23 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित

संवाददाता- प्रभात मोहंती..

महासमुंद :  पंचायत संचालनालय के अंतर्गत रिवाम्पेड राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना के तहत छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति) नियम 2012 एवं संबंधित मार्गदर्शिकाओं के अनुसार संविदा आधार पर विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिसमें जिला समन्वयक, संकाय सदस्य एवं लेखापाल के एक- एक पद शामिल है।

योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन पत्र 23 अप्रैल 2025 सायं 5:00 बजे तक केवल पंजीकृत डाक या स्पीड पोस्ट के माध्यम से मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत महासमुंद (छ.ग.) के नाम पर भेज सकते हैं। आवेदन व्यक्तिगत रूप से, ई-मेल या अन्य किसी इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से स्वीकार नहीं किए जाएंगे। साथ ही, अंतिम तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। रिक्त पदों, निर्धारित योग्यता, सेवा शर्तों एवं आवेदन पत्र के प्रारूप की विस्तृत जानकारी जिला महासमुंद की आधिकारिक वेबसाइट www.mahasamund.gov.in एवं कार्यालय जिला पंचायत महासमुंद के सूचना पटल पर अवलोकन किया जा सकता है।

Read More

Previous12...32333435363738...7475Next

Advertisement

Read More

Live TV

Join Us

WhatsApp Group Invite Chhattisgarh Daily News

विशेष रिपोर्ट

विशेष लेख : ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार

विशेष लेख : ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार

विशेष लेख : छत्तीसगढ़ में वरिष्ठ नागरिकों के लिए मजबूत सामाजिक सुरक्षा तंत्र

विशेष लेख : छत्तीसगढ़ में वरिष्ठ नागरिकों के लिए मजबूत सामाजिक सुरक्षा तंत्र

कभी बंदूक अब रोज़गार

कभी बंदूक अब रोज़गार

विशेष लेख : दूरस्थ क्षेत्रों में पुल निर्माण से विकास की रफ्तार हुई दुगनी

विशेष लेख : दूरस्थ क्षेत्रों में पुल निर्माण से विकास की रफ्तार हुई दुगनी

ज्योतिष और हेल्थ

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

खेल

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

व्यापार

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट

सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट

सोना हुआ सस्ता, चांदी ने पकड़ी रफ्तार

सोना हुआ सस्ता, चांदी ने पकड़ी रफ्तार

देश के EV टू-व्हीलर बाजार में TVS Motor Company का दबदबा

देश के EV टू-व्हीलर बाजार में TVS Motor Company का दबदबा

गैजेट्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

राजनीति

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

Entertainment

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

Quick Links

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • विश्व
  • मनोरंजन


  • रोजगार
  • राजनीति
  • खेल
  • राजधानी
  • ज्योतिष


  • गैजेट्स
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो गैलरी
  • Entertainment
  • संपर्क

Location Map

Contact Us

Address :

Baran Bazar, Favara Chowk, Gowli Para Road, Behind SBI ATM, Raipur (Chhattisgarh) - 492001

Phone No. : 0771-4032133

Email Id : [email protected]

RNI No. :
CHHHIN16912 GARJA CHHATTISGARH NEWS

Copyright © 2013-2026 Garja Chhattisgarh News All Rights Reserved | Privacy Policy | Disclaimer | Powered by : Softbit Solution