
संवाददाता- प्रभात मोहंती..
महासमुंद : 7वां खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का आयोजन दिनांक 4 से 15 मई 2025 तक बिहार में आयोजित किया जा रहा है जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य की रग्बी फुटबॉल टीम में महासमुंद जिले की प्रांजलि भारती पिता कन्हैया तेंदुवाही का चयन हुआ है। प्रांजलि पी एम श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय हाई स्कूल तुमगांव में कक्षा 11 वीं की छात्रा है। रग्बी खेल का अभ्यास प्रतिदिन तुमगांव खेल मैदान में प्रशिक्षक डॉ सुनील कुमार भोई व्यायाम शिक्षक भोरिंग के नेतृत्व में किया जाता हैं। जहां आसपास क्षेत्र के बच्चे खेल विभिन्न अभ्यास करने आते हैं।
खेलो इंडिया यूथ गेम्स बिहार के लिए चयनित होने पर अध्यक्ष नगर पंचायत तुमगांव बलराम कांत साहू, उपाध्यक्ष सावित्री उत्तम निर्मलकर, पार्षद राम शरण निर्मलकर, पार्षद गौतम सिन्हा, पार्षद चोवा राम तांडेकर, पार्षद शिव यादव, भुवनेश्वर साहू, पार्षद रोहित साहू, खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद मनोज धृतलहरे, शत्रुहन निषाद, राहुल यादव, पिंटू सिंह, हर्ष शर्मा, जमील कुरैशी, रितेश अग्रवाल, कुबेर साहू, के के चंद्राकर, संगीता रात्रे, प्राचार्य लंकेश कुरील, प्राचार्य जियो वर्गिश, जितेंद्र साहू, बलराम नेताम, डॉक्टर सुनील कुमार भोई व्यायाम शिक्षक, जगदीश धीवर, कामता साहू, डोलेश होता, एवन साहू, आयुष निर्मलकर, लिशांशु साहू, शुभांश शर्मा, अभिषेक, ओंकार निषाद, गीताजंली, ममता आदि ने शुभकामनाएं दी।