× Popup Image
Garja Chhattisgarh News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    149 दिन बाद खुले बद्रीनाथ के द्वार, पहले ही दिन हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

    149 दिन बाद खुले बद्रीनाथ के द्वार, पहले ही दिन हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

    सुप्रसिद्ध समाजसेविका शांति पाठक का निधन

    सुप्रसिद्ध समाजसेविका शांति पाठक का निधन

    रनवे पर टक्कर से मचा हड़कंप, अकासा और स्पाइसजेट विमानों में भिड़ंत

    रनवे पर टक्कर से मचा हड़कंप, अकासा और स्पाइसजेट विमानों में भिड़ंत

    तीर्थयात्रियों से भरी बोलेरो ट्रक से टकराई, 8 लोगों की दर्दनाक मौत

    तीर्थयात्रियों से भरी बोलेरो ट्रक से टकराई, 8 लोगों की दर्दनाक मौत

    स्वर्णरेखा नदी में मिला संदिग्ध मिसाइल बम, इलाके में दहशत का माहौल

    स्वर्णरेखा नदी में मिला संदिग्ध मिसाइल बम, इलाके में दहशत का माहौल

  • छत्तीसगढ़
    महासमुंद में खुशियों के पांच दिन: चतुर्थ दिवस पर योग शक्ति आस्था दीदी ने बताया आकर्षण और गुरुत्वाकर्षण का जीवन सूत्र

    महासमुंद में खुशियों के पांच दिन: चतुर्थ दिवस पर योग शक्ति आस्था दीदी ने बताया आकर्षण और गुरुत्वाकर्षण का जीवन सूत्र

    संस्कार समर कैंप में दूरबीन से आकाशगंगा को देखने के लिए बच्चों की उमड़ी भीड़

    संस्कार समर कैंप में दूरबीन से आकाशगंगा को देखने के लिए बच्चों की उमड़ी भीड़

    दुर्ग शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल के नेतृत्व में आज जिला कलेक्ट्रेट में जिलाधीश को दुर्ग शहर की जनसमस्यओ को लेकर ज्ञापन सौपा गया

    दुर्ग शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल के नेतृत्व में आज जिला कलेक्ट्रेट में जिलाधीश को दुर्ग शहर की जनसमस्यओ को लेकर ज्ञापन सौपा गया

    बालोद

    बलोदा बाजार

    बलरामपुर

    बस्तर

    बेमेतरा

    बीजापुर

    बिलासपुर

    दन्तेवाड़ा

    धमतरी

    दुर्ग

    गरियाबंद

    जशपुर

    जान्जगीर-चाम्पा

    कोण्डागांव

    कोरबा

    कोरिया

    कांकेर

    कवर्धा

    महासमुन्द

    मुंगेली

    नारायणपुर

    रायगढ़

    राजनांदगांव

    रायपुर

    सूरजपुर

    सुकमा

    सरगुजा

    गोरेला पेंड्रा मरवाही

    खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

    मोहला मानपुर चौकी

    सारंगढ़-बिलाईगढ़

    मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

    सक्ति

  • संपादकीय
  • विश्व
    अंटार्कटिका में रहस्यमयी शहर का दावा, सबमरीन हुई अचानक गायब

    अंटार्कटिका में रहस्यमयी शहर का दावा, सबमरीन हुई अचानक गायब

    होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी, 15+ युद्धपोत तैनात

    होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी, 15+ युद्धपोत तैनात

    डेडलाइन से पहले अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला, बढ़ा वैश्विक तनाव

    डेडलाइन से पहले अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला, बढ़ा वैश्विक तनाव

    फिर लौटा कोरोना का खतरा! नया वेरिएंट ‘Cicada’ तेजी से फैला, बढ़ी चिंता

    फिर लौटा कोरोना का खतरा! नया वेरिएंट ‘Cicada’ तेजी से फैला, बढ़ी चिंता

    मिडल ईस्ट में अमेरिका की बड़ी तैयारी: 2000 ‘खतरनाक’ सैनिकों की तैनाती का प्लान

    मिडल ईस्ट में अमेरिका की बड़ी तैयारी: 2000 ‘खतरनाक’ सैनिकों की तैनाती का प्लान

  • मनोरंजन
    अहान–अनीत की केमिस्ट्री फिर करेगी कमाल

    अहान–अनीत की केमिस्ट्री फिर करेगी कमाल

    राम गोपाल वर्मा के लिए सजी सितारों भरी शाम

    राम गोपाल वर्मा के लिए सजी सितारों भरी शाम

    कॉमेडी अवतार में दर्शकों को सरप्राइज़ देगी प्रिंसी

    कॉमेडी अवतार में दर्शकों को सरप्राइज़ देगी प्रिंसी

    सिनेमा प्रेमियों का इंतजार खत्म: 10 अप्रैल को बड़े पर्दे पर बालोद की शान अंजलि सिंह चौहान!

    सिनेमा प्रेमियों का इंतजार खत्म: 10 अप्रैल को बड़े पर्दे पर बालोद की शान अंजलि सिंह चौहान!

    डिजिटल मंच से उभरा संगीत सितारा: धुनिव्हर्स का ग्रैंड फिनाले 31 मार्च को

    डिजिटल मंच से उभरा संगीत सितारा: धुनिव्हर्स का ग्रैंड फिनाले 31 मार्च को

  • रोजगार
    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    शासकीय जे. योगानन्दम महाविद्यालय, रायपुर में अतिथि व्याख्याताओं के लिए आवेदन आमंत्रित

    शासकीय जे. योगानन्दम महाविद्यालय, रायपुर में अतिथि व्याख्याताओं के लिए आवेदन आमंत्रित

  • राजनीति
    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

  • खेल
    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

    बॉयकॉट या बहाना? पाकिस्तान मीडिया की बातें सुनकर क्रिकेट फैंस हंसी रोक न पाए

    बॉयकॉट या बहाना? पाकिस्तान मीडिया की बातें सुनकर क्रिकेट फैंस हंसी रोक न पाए

  • राजधानी
    हरा सोना संग्राहकों की आय बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम

    हरा सोना संग्राहकों की आय बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम

    देवखोल में अवैध कोयला खनन पर बड़ी कार्रवाई, 6 टन से अधिक कोयला जब्त

    देवखोल में अवैध कोयला खनन पर बड़ी कार्रवाई, 6 टन से अधिक कोयला जब्त

    प्रदेश सरकार की सकारात्मक व विकासपरक सोच से जिले में हो रहे नवाचार : श्री साव

    प्रदेश सरकार की सकारात्मक व विकासपरक सोच से जिले में हो रहे नवाचार : श्री साव

    जसम छत्तीसगढ़ का पहला राज्य सम्मेलन सम्पन्न

    जसम छत्तीसगढ़ का पहला राज्य सम्मेलन सम्पन्न

    भीषण गर्मी को देखते हुए ग्रीष्मकालीन अवकाश में संशोधन, अब 20 अप्रैल से 15 जून तक रहेगा स्कूलों में अवकाश

    भीषण गर्मी को देखते हुए ग्रीष्मकालीन अवकाश में संशोधन, अब 20 अप्रैल से 15 जून तक रहेगा स्कूलों में अवकाश

  • ज्योतिष
    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

  • गैजेट्स
    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

  • संपर्क

दुर्ग

Previous123456Next

दुर्ग शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल के नेतृत्व में आज जिला कलेक्ट्रेट में जिलाधीश को दुर्ग शहर की जनसमस्यओ को लेकर ज्ञापन सौपा गया

Posted on :23-Apr-2026
दुर्ग शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल के नेतृत्व में आज जिला कलेक्ट्रेट में जिलाधीश को दुर्ग शहर की जनसमस्यओ को लेकर ज्ञापन सौपा गया

दुर्ग : महतारी वंदन योजना में महिलाओं को हो रही परेशानी, शहर में विकराल जल संकट व अनियमित पानी सप्लाई, आत्मानंद स्कूल में प्रवेश प्रक्रिया की अव्यवस्था और नसबंदी ऑपरेशन में हुई महिलाओं की मृत्यु के मामले में अब तक न जांच रिपोर्ट सार्वजनिक हुई, न मुआवजा दिया गया—इन सभी मुद्दों पर शीघ्र कार्यवाही की मांग की।

जनहित के इन मुद्दों पर प्रशासन से त्वरित समाधान की अपेक्षा।

इस अवसर पर संजय कोहले  दीपक साहू  सुरेंद्र राजपूत निकिता मिलिंद गुरदीप भाटिया कन्या ढीमर सहित दुर्ग शहर के अनेक कांग्रेसी मौजूद रहे

Read More

"महिला आरक्षण बिल नहीं गिरा है, परिसीमन बिल गिरा है─निकिता

Posted on :23-Apr-2026

दुर्ग : दुर्ग शहर जिला कांग्रेस कमेटी की महामंत्री निकिता मिलिंद ने केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा है कि "महिला आरक्षण बिल नहीं गिरा है, परिसीमन बिल गिरा है। महिला आरक्षण की आड़ लेकर सरकार जो परिसीमन करना चाहती थी, यह उस साजिश की हार हुई है... महिला आरक्षण बिल 2023 में पास हो चुका था।

महिलाओं के पीछे छुपना भाजपा बंद करे। आपकी मंशा महिलाओं को आरक्षण देने की नहीं है, वर्ना आप वर्तमान समय में आप महिला आरक्षण लागू करें लेकिन उन्हें यह नहीं करना और महिलाओं को धोखे में रखना है।"

दुर्ग कांग्रेस कमेटी की महामंत्री निकिता मिलिंद ने यह भी बताया कि “सरकार को पता था कि ये बिल पास नहीं होने वाला, जैसे ही BJP के सांसद बाहर निकले उनके हाथ में पहले से छपे हुए पोस्टर और लिखे गए नारे थे”

Read More

"मानव सेवा एवं गौ सेवा के कार्य के लिए जन समर्पन सेवा संस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा बंटी का प्रदेश स्तरीय सम्मान हुआ"

Posted on :22-Apr-2026

दुर्ग : "दुर्ग जिले में मानव सेवा एवं गौ सेवा पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली जन समर्पण सेवा संस्था, दुर्ग के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा बंटी का भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान श्री परशुराम जी के जन्मोत्सव पर अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज, तिल्दा, गौड़ ब्राह्मण समाज रायपुर एवं भिलाई ब्राह्मण समाज द्वारा सम्मान किया गया..मानवता ही सबसे बड़ी सेवा है। यही काम आपको औरों से अलग रखता है। इससे आपको को जो संतुष्टि व प्यार मिलता है उसे शब्दों में बयां करना संभव नहीं। यही सोचकर 'ये' नि:स्वार्थ भाव से जन समर्पण सेवा संस्था के युवा सामाजिक कार्यों में लगे हुए हैं। संस्था कई ऐसे सेवक हैं जो नि:स्वार्थ भाव से लोगों की सेवा करने में हमेशा आगे रहते हैं। इसके बदले उन्हें न तो किसी प्रकार के पारितोषिक की उम्मीद रहती और न ही किसी प्रकार की अन्य चाहत होती है।     

हम अक्सर समाजसेवा की बात करते हैं। दूसरे को प्रेरित भी करते हैं। उनके सामने कुछ उदाहरण भी प्रस्तुत करते हैं ताकि लोग मिसाल के रूप में लें और नेक कार्य को आगे बढ़ाने में योगदान दें  
ऐसा उदाहरण दुर्ग जिले की जन समर्पण सेवा संस्था हैं जिनके द्वारा किए जा रहे कार्य अनुकरणीय उदाहरण हैं। समाज की बेहतरी, दिनहीनों की मदद, जरूरतमंदों के लिए सहायता के रूप में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। संस्था के सदस्य वगत 9 वर्षों से दरिद्र नारायण की सेवा को ईश्वर सेवा मान रहा है, मानसिक रूप से कमजोर, विक्षिप्त की मदद, दिव्यांग जनोँ को उनकी जरूरत की सामग्री वितरण, गौ माता को रेडियम पट्टी लगाना, पशु-पक्षियों के दाना पानी के लिए सकोरे, कोटना का वितरण करना, हर जरूरतमंदों को उनकी जरूरत की सामग्री जैसे बर्तन, कम्बल, साबुन, निरमा आदि का वितरण ऐसे सरहानीय एवं नेक कार्य संस्था के युवा सदस्य बिना रुके बिना किसी दिन नागा किये निरन्तर जारी रखे हुए है.. 

संस्था द्वारा निःशुल्क एंबुलेंस सुविधा के साथ साथ गंभीर बीमारी से ग्रसित या दुर्घटना से गंभीर चोटे आने पर उपयोग की जाने वाली सामग्री मेडिकल पलंग व्हीलचेयर कम्मोट चेयर वाकर जैसी सामग्री भी संस्था के सदस्य सुजल शर्मा मोबाइल नंबर 9754656971 के द्वारा निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती है

"जन समर्पण सेवा संस्था के सेवा कार्यों की प्रसंसा पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में होती है इसी का नतीजा है कि लगातार पूरे प्रदेश के विभिन्न समाजों, संगठनों द्वारा संस्था का सम्मान किया जा रहा है, सम्मान की इसी कढ़ी मे भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव पर प्रदेश के तिल्दा, रायपुर एवं भिलाई ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में जन समर्पण सेवा संस्था, के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा बंटी का सम्मान किया गया..

आखिल भारतीय ब्राह्मण समाज तिल्दा नेवरा द्वारा परशुराम भवन में आयोजित सम्मान समारोह अतिथि के रूप में उपस्थित अश्वनी शर्मा अध्यक्ष भाटापारा नगर निगम शैलेश नितिन त्रिवेदी पूर्व छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम मंडल के अध्यक्ष एवं श्याम शर्मा सभापति दुर्ग नगर निगम एवं अन्य अतिथियों की उपस्थिति में योगेन्द्र शर्मा बंटी को प्रतीक चिन्ह मोमेंट भेंटकर सम्मानित किया गया, जिसमें उनके साथ ब्राह्मण समाज दुर्ग एवं संस्था के सदस्य ईशान शर्मा मोनू उपस्थित थे..   

  गौड़ ब्राह्मण समाज, रायपुर द्वारा परशुराम जी के जन्मोत्सव पर आयोजित शोभायात्रा एवं मिलन समारोह में योगेन्द्र शर्मा बंटी का साल श्रीफल से सम्मान किया गया, कार्यक्रम में रायपुर समाज के अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों ने सम्मान किया, इसके साथ साथ भिलाई में आयोजित कार्यक्रम में भी उत्कृष्ट सेवा कार्य के लिए बंटी शर्मा का सम्मान किया गया, 

बंटी शर्मा ने अपने इस सम्मान को जन समर्पण सेवा संस्था के नाम किया और कहा कि संस्था का सेवा कार्य निरंतर जारी है संस्था है तो मैं हु, संस्था मेरे लिए बड़ी है और आज जो भी सम्मान मुझे मिला है वह सब संस्था के कार्य का सम्मान है संस्था का हर एक सदस्य आज इस सम्मान का हकदार है..

Read More

अक्षय तृतीया के अवसर पर दुर्गा मंदिर में भगवान श्री विष्णु जी के छठे अवतार भगवान श्री परशुराम जी का प्रगटोत्सव बनाया गया जिसमें विशेष पूजा अर्चना आरती का आयोजन हुआ

Posted on :20-Apr-2026
अक्षय तृतीया के अवसर पर दुर्गा मंदिर में भगवान श्री विष्णु जी के छठे अवतार भगवान श्री परशुराम जी का प्रगटोत्सव बनाया गया जिसमें विशेष पूजा अर्चना आरती का आयोजन हुआ

दुर्ग : हर वर्ष कि भांति इस वर्ष भी अक्षय तृतीया के अवसर पर श्री सत्तीचौरा मां दुर्गा मंदिर गंजपारा में भगवान श्री विष्णु जी के छठे अवतार ब्राह्मणों के आराध्य देव भगवान श्री परशुराम जी का प्रगटोत्सव बनाया गया जिसमें विशेष विशेष पूजा अर्चना के साथ आरती का आयोजन हुआ

Open photo

समिति के मोनू शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में श्री सत्ती चौरा मां दुर्गा के मुख्य पुजारी पंडित सुनील पांडे ने मंदिर परिसर में प्रातः  11 बजे भगवान श्री परशुराम जी की सक्षिप्त कथा का व्यख्यान किया और संगीतमय परशुराम चालीसा का पाठ किया, दोपहर 12 के श्री परशुराम जी की महाआरती की गई जिसमें सभी उपस्थित धर्मप्रेमीयों ने अपने हाथों से परशुराम जी की आरती किए

पंडित सुनील पांडे जी ने परशुराम जी की संक्षिप्त कथा का वर्णन करते हुए बताया कि परशुराम जी कि इनकी कृपा से जीवन की कई बड़ी समस्याएं दूर हो सकती हैं. परशुराम जी को अमरत्व यानी चिरंजीवी होने का वरदान प्राप्त है, इसलिए इनकी पूजा का परिणाम जल्द प्राप्त होता है. 

पंडित सुनील पाण्डेय ने बताया कि परशुराम जी के पिता ऋषि जमदग्नि और माता रेणुका थीं. संतान प्राप्ति के लिए दोनों ने कठोर तप और एक विशेष यज्ञ किया. उनकी भक्ति से प्रसन्न होकर इंद्र देव ने उन्हें तेजस्वी पुत्र का आशीर्वाद दिया. इसी वरदान के फलस्वरूप अक्षय तृतीया के पावन दिन उनका जन्म हुआ. जन्म के समय उनका नाम “राम” रखा गया. परशुराम की प्रारंभिक शिक्षा इनके दादा ऋचिकऔर पिता जमदग्नि से प्राप्त हुई.

बालक राम ने बचपन से ही अद्भुत पराक्रम और तेज का परिचय दिया. उनकी साधना और समर्पण से प्रसन्न होकर शिव जी ने उन्हें अपना दिव्य अस्त्र परशु (फरसा) प्रदान किया, साथ ही चिरंजीवी होने का वरदान भी दिया. यही वह क्षण था जब राम परशुराम के नाम से प्रसिद्ध हुए. एक ऐसे योद्धा, जिनका हर कार्य धर्म की रक्षा के लिए था.

"शस्त्र और शास्त्र का संतुलन"

परशुराम जी एक ब्राह्मण होते हुए भी योद्धा थे. जो ज्ञान और पराक्रम के संगम का प्रतीक है. उनके जीवन से हमें यह सीख मिलती है सिर्फ शारीरिक शक्ति नहीं बल्कि जीवन में तरक्की के लिए ज्ञान की भी जरुरत होती है. शक्ति का उपयोग सदैव समाज के कल्याण और अन्याय को मिटाने के लिए होना चाहिए न कि किसी का अहित करने के लिए. यह निडर ब्राह्मण योद्धा उन क्षत्रियों को दंड देने के लिए जाने जाते हैं, जिन्होंने अत्याचार किए और इसलिए यह दिन हिंदुओं के लिए खास धार्मिक महत्व रखता है. कार्यक्रम में चारों वेदों और शस्त्रों की पूजा भी की गई।

परशुराम जी की पूजा अर्चना के साथ साथ मंदिर परिसर में अक्षय तृतीया (अक्ति) पर छत्तीसगढ़ की परम्परा अनुसार मिट्टी के गुड्डा-गुड्डी (पुतरा-पुतरी) की शादी भी कराई गई जो सुख-समृद्धि और बच्चों में संस्कारों के प्रति समर्पण को दर्शाती है। 

कार्यक्रम में गोपाल शर्मा नरेंद्र शर्मा घनश्याम पंड्या राजेंद्र शर्मा चंदू शर्मा प्रमोद जोशी प्रतिभा सुरेश गुप्ता कमल शर्मा जीतू शर्मा राहुल शर्मा ललित शर्मा राजू पुरोहित राजेश शर्मा  निर्मल शर्मा प्रशांत कश्यप घनश्याम बंद्रा गोपाल शर्मा अधिवक्ता तरुण पांडे ईशान शर्मा चंचल संजय शर्मा आभा गोपाल शर्मा चंचल ललित शर्मा सुमन बंटी शर्मा मुस्कान शर्मा कृष्णा शर्मा सार्थक शर्मा मोक्ष शर्मा राम शर्मा हृदय शर्मा उपस्थित हुए..

Read More

ई-चालान की अधिक जुर्माना राशि लेने से जनता त्रस्त ,निकिता मिलिंद

Posted on :09-Apr-2026
ई-चालान की अधिक जुर्माना राशि लेने से जनता त्रस्त ,निकिता मिलिंद

दुर्ग : दुर्ग शहर जिला कांग्रेस कमेटी की महामंत्री निकिता मिलिंद ने जारी प्रेस बयान में कहा है कि यातायात नियमों के नाम पर ई-चालान के माध्यम से आम नागरिकों पर डाली जा रही अत्यधिक जुर्माना राशि के वसूले जाने का कड़ा विरोध दर्ज कराया है दुर्ग शहर जिला कांग्रेस कमेटी की महामंत्री निकिता मिलिंद ने आगे कहा कि वर्तमान महंगाई के दौर में गरीब, मजदूर, छात्र, नौकरीपेशा और मध्यमवर्गीय परिवार पहले से ही आर्थिक दबाव झेल रहे हैं। ऐसे समय में ₹2000 से ₹5000 तक के ई-चालान आमजन की परेशानियों को और बढ़ा रहे हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा आवश्यक है, लेकिन छोटी-छोटी त्रुटियों पर इतनी बड़ी दंडात्मक राशि उचित नहीं है।

“यातायात नियमों का पालन जरूरी है, लेकिन नियमों के साथ संवेदनशीलता भी उतनी ही जरूरी है। वर्तमान समय में भारी ई-चालान गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए आर्थिक संकट का कारण बन रहे हैं। पहली बार गलती करने वालों को चेतावनी, छोटे उल्लंघनों पर न्यूनतम दंड और तकनीकी त्रुटियों की समीक्षा जैसी व्यवस्था लागू होनी चाहिए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।”

महामंत्री निकिता मिलिंद ने पुलगांव चौक में लगे कैमरे से आसपास के निवासी एवं अंजोरा, पुलगांव, अंडा और गंजपारा से आने-जाने वाले नागरिकों को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार छोटी तकनीकी त्रुटियों, सिग्नल की अस्पष्टता अथवा ट्रैफिक के दबाव में भी ई-चालान जारी हो रहे हैं, जिससे आम लोगों में असंतोष बढ़ रहा है। कांग्रेस ने मांग की कि इस क्षेत्र के कैमरों की कार्यप्रणाली की समीक्षा कर नागरिकों को राहत दी जाए।

निकिता मिलिंद  कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज को प्रशासन तक लगातार पहुंचाती रहेगी और यदि इस विषय पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो जनहित में व्यापक आंदोलन किया जाएगा

Read More

ई-चालान की अधिक जुर्माना राशि लेने से जनता त्रस्त , कांग्रेस ने RTO अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Posted on :04-Apr-2026
ई-चालान की अधिक जुर्माना राशि लेने से जनता त्रस्त , कांग्रेस ने RTO अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

दुर्ग : यातायात नियमों के नाम पर ई-चालान के माध्यम से आम नागरिकों पर डाली जा रही अत्यधिक जुर्माना राशि के विरोध में आज दुर्ग शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने RTO अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर व्यवस्था में राहत और मानवीय दृष्टिकोण अपनाने की मांग की।

Open photo

ज्ञापन में कहा गया कि वर्तमान महंगाई के दौर में गरीब, मजदूर, छात्र, नौकरीपेशा और मध्यमवर्गीय परिवार पहले से ही आर्थिक दबाव झेल रहे हैं। ऐसे समय में ₹2000 से ₹5000 तक के ई-चालान आमजन की परेशानियों को और बढ़ा रहे हैं। कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा आवश्यक है, लेकिन छोटी-छोटी त्रुटियों पर इतनी बड़ी दंडात्मक राशि उचित नहीं है। कांग्रेसजनों ने यह भी बताया कि इससे पूर्व इसी विषय को लेकर दुर्ग के एसएसपी से भी विस्तृत चर्चा की जा चुकी है, जहां आम नागरिकों को राहत देने की मांग रखी गई थी।

इस अवसर पर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि,

“यातायात नियमों का पालन जरूरी है, लेकिन नियमों के साथ संवेदनशीलता भी उतनी ही जरूरी है। वर्तमान समय में भारी ई-चालान गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए आर्थिक संकट का कारण बन रहे हैं। पहली बार गलती करने वालों को चेतावनी, छोटे उल्लंघनों पर न्यूनतम दंड और तकनीकी त्रुटियों की समीक्षा जैसी व्यवस्था लागू होनी चाहिए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।”

ज्ञापन में विशेष रूप से यह मुद्दा भी उठाया गया कि पुलगांव चौक में लगे कैमरे से आसपास के निवासी एवं अंजोरा, पुलगांव, अंडा और गंजपारा से आने-जाने वाले नागरिकों को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार छोटी तकनीकी त्रुटियों, सिग्नल की अस्पष्टता अथवा ट्रैफिक के दबाव में भी ई-चालान जारी हो रहे हैं, जिससे आम लोगों में असंतोष बढ़ रहा है। कांग्रेस ने मांग की कि इस क्षेत्र के कैमरों की कार्यप्रणाली की समीक्षा कर नागरिकों को राहत दी जाए।

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज को प्रशासन तक लगातार पहुंचाती रहेगी और यदि इस विषय पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो जनहित में व्यापक आंदोलन किया जाएगा।

इस दौरान नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले, रायसिंह ढिकोला, राजेश यादव, अल्ताफ अहमद, देवश्री साहू, आनंद ताम्रकार, गुरदीप भाटिया, अजय शर्मा, कौशल किशोर सिंह, प्रेमलता साहू, दुष्यंत देवांगन, पोषण साहू, नंदकिशोर शर्मा, मुकेश साहू, राहुल शर्मा, खुर्शीद अहमद, विनोद सेन, भीम सेन, राजकुमार वर्मा, संजय बत्रा, त्रिशरण डोंगरे, देव सिन्हा, प्रकाश जोशी, निकिता मिलिंद, विमल यादव, अनूप वर्मा, गौरव उमरे, गणेश सोनी, आयुष शर्मा एवं राकेश साहू , राजा बघेल सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Read More

धान की बेहतर कीमत ने बढ़ाया किसान युगल का हौसला

Posted on :20-Dec-2025
धान की बेहतर कीमत ने बढ़ाया किसान युगल का हौसला

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार

साढ़े सात एकड़ की खेती से संवर रहा परिवार का भविष्य

रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार की किसान हितैषी नीतियों और समर्थन मूल्य पर सुदृढ़ धान खरीदी व्यवस्था ने प्रदेश के किसानों के जीवन में आर्थिक स्थिरता और आत्मविश्वास का नया संचार किया है। शासन द्वारा 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी तथा समय पर भुगतान से किसानों का खेती के प्रति भरोसा और उत्साह दोनों बढ़ा है। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण ग्राम फेकारी के प्रगतिशील किसान श्री युगल किशोर साहू हैं, जिनकी मेहनत और शासन की नीतियों के समन्वय से परिवार का भविष्य उज्ज्वल हो रहा है।

दुर्ग जिले के ग्राम फेकारी निवासी किसान श्री युगल किशोर साहू ने बताया कि वे लगभग साढ़े सात एकड़ भूमि में धान की खेती करते हैं। इस वर्ष शासन द्वारा की गई बेहतर व्यवस्थाओं के चलते उन्होंने अपनी फसल समर्थन मूल्य पर बेची, जिससे उन्हें संतोषजनक और सुरक्षित आय प्राप्त हुई। उनके चेहरे पर दिखती मुस्कान खेती से मिली आर्थिक मजबूती और आत्मनिर्भरता की कहानी स्वयं बयां करती है।

श्री साहू ने बताया कि खेती से प्राप्त आय का उपयोग वे परिवार के सामाजिक और घरेलू दायित्वों को पूरा करने में कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस आय से वे नए घर का निर्माण कार्य पूर्ण कर रहे हैं। साथ ही बच्चों के विवाह, छट्ठी जैसे पारिवारिक आयोजनों का खर्च भी अब बिना किसी आर्थिक दबाव के आसानी से वहन कर पा रहे हैं।

खेती में नवाचार और विविधीकरण की सोच को अपनाते हुए श्री युगल किशोर साहू केवल धान तक सीमित नहीं हैं। उन्होंने बताया कि धान के साथ-साथ वे चना, मटर और लाखड़ी (तिवड़ा) जैसी दलहन फसलों की खेती भी कर रहे हैं, जिससे उन्हें अतिरिक्त आमदनी मिल रही है और खेती का जोखिम भी कम हुआ है।

किसान श्री युगल किशोर साहू ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पहले की तुलना में अब धान की कहीं बेहतर कीमत मिल रही है। 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी से किसानों को सीधा और बड़ा लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि शासन की इन नीतियों से किसान अब पहले से कहीं अधिक आर्थिक रूप से सक्षम, आत्मनिर्भर और संतुष्ट महसूस कर रहे हैं।

Read More

दुर्ग व राजनांदगांव जिले के विद्यालयों का स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने किया आकस्मिक निरीक्षण

Posted on :02-Dec-2025
दुर्ग व राजनांदगांव जिले के विद्यालयों का स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने किया आकस्मिक निरीक्षण

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार

शिक्षण गुणवत्ता, स्वच्छता और संसाधनों की स्थिति का लिया जायजा

छात्रों से लिया प्रत्यक्ष फीडबैक 

दुर्ग  : प्रदेश के स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने आज दुर्ग जिले के पुलगांव, सेवती, बोरई तथा राजनांदगांव जिले के बिरेझर, सलोनी और चारभांठा स्थित विभिन्न शासकीय विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री श्री यादव ने विद्यार्थियों से प्रत्यक्ष संवाद करते हुए उनकी पढ़ाई, आवश्यकताओं और सीखने के अनुभवों की जानकारी ली। उन्होंने विद्यालयों में विद्यार्थियों व शिक्षकों की उपस्थिति, स्कूल परिसर की स्वच्छता तथा उपलब्ध शैक्षणिक संसाधनों की स्थिति की गंभीर समीक्षा की।

दुर्ग व राजनांदगांव जिले के विद्यालयों का स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने किया आकस्मिक निरीक्षण

“प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण, समावेशी और आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता 

मंत्री श्री यादव ने शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय चारभांठा में स्मार्ट क्लास के माध्यम से संचालित शिक्षण व्यवस्था का अवलोकन किया। उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। मंत्री ने विद्यालय स्टाफ को स्पष्ट निर्देश दिए किनिर्धारित पाठ्यक्रम समय पर पूर्ण करें,बच्चों को प्रैक्टिकल गतिविधियाँ नियमित रूप से कराएँ तथा आगामी परीक्षाओं की उत्कृष्ट तैयारी सुनिश्चित करें। शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने कहा कि “प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण, समावेशी और आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है।”

धान खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण, किसानों से ली जानकारी 

निरीक्षण के दौरान मंत्री श्री यादव ने दुर्ग जिले के बड़े बिरेझर में स्थित धान खरीदी केंद्र का भी मुआयना किया। यहां उन्होंने उपस्थित किसानों से संवाद कर बारदाना की उपलब्धता, टोकन व्यवस्था, धान उठाव एवं अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने समिति प्रबंधक को निर्देश दिए कि धान खरीदी प्रक्रियाएँ समयबद्ध, पारदर्शी और सुचारू रूप से संचालित हों।

सरकार की प्रतिबद्धता, पारदर्शिता और गुणवत्ता 

मंत्री श्री यादव ने कहा कि शिक्षा और किसानों से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है, जिसके लिए निरंतर प्रयास जारी हैं।

Read More

दुर्ग जिले की श्रीमती तारा साहू को मिला 'उत्कृष्ट बीसी सखी' का सम्मान

Posted on :25-Nov-2025
दुर्ग जिले की श्रीमती तारा साहू को मिला 'उत्कृष्ट बीसी सखी' का सम्मान

 द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार

दुर्ग :  दुर्ग जिले की नंदिनीखुर्दनी ग्राम पंचायत निवासी श्रीमती तारा साहू को ग्रामीण स्तर पर बैंकिंग सेवाएँ उपलब्ध कराने के उत्कृष्ट कार्य के लिए 'उत्कृष्ट बीसी सखी अवार्ड' से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें रायपुर के न्यू सर्किट हाउस, सिविल लाइन में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यशाला में मिशन संचालक, छत्तीसगढ़ एसआरएलएम द्वारा प्रदान किया गया। उनकी अनुपस्थिति में यह सम्मान एमीन दीदी ने ग्रहण किया।

श्रीमती साहू ने वर्ष 2018 में बिहान स्वसहायता समूह से जुड़कर बीसी (बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंट) सखी के रूप में काम शुरू किया था। शुरुआत में संसाधनों की कमी और तकनीकी चुनौतियों के बावजूद उन्होंने प्रशिक्षण लेकर काम को आगे बढ़ाया। आजीविका मिशन से मिली सहायता राशि से उन्होंने लैपटॉप खरीदा और बैंक ऑफ इंडिया, शाखा पथरिया से जुड़कर नियमित रूप से सेवा देने लगीं।

वर्तमान में श्रीमती तारा साहू 4500 से अधिक बैंक खाते खोल चुकी हैं और नंदिनीखुर्दनी सहित आसपास के छह गांवों में घर-घर जाकर नकद जमा-निकासी, नए खाते खोलने, बिजली बिल भुगतान, फसल बीमा आवेदन तथा अन्य सरकारी योजनाओं से संबंधित सेवाएँ उपलब्ध करा रही हैं।

ग्रामीण क्षेत्रों में जहाँ बैंक शाखाएँ सीमित हैं, वहाँ श्रीमती साहू ने लोगों को बैंकिंग सुविधाएँ उनके घर तक पहुँचाकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। बीसी सखी के रूप में किए गए ट्रांज़ैक्शन पर मिलने वाले कमीशन से उन्हें प्रतिमाह 10 से 11 हजार रुपये की आय होती है, जिससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है। श्रीमती तारा साहू का सफर यह दिखाता है कि प्रशिक्षण, लगन और निरंतरता से ग्रामीण महिलाएँ न सिर्फ स्वयं को, बल्कि पूरे समुदाय को आर्थिक रूप से सक्षम बना सकती हैं।

Read More

दुर्ग में मिलेट्स व्यंजनों की मोबाइल फूड वैन का शुभारंभ

Posted on :30-Sep-2025
 दुर्ग में मिलेट्स व्यंजनों की मोबाइल फूड वैन का शुभारंभ

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार

दुर्ग : दुर्ग जिले में महिलाओं की आत्मनिर्भरता की दिशा में एक नई पहल की गई है। जिला पंचायत परिसर दुर्ग में सत्यम् महिला स्व-सहायता समूह द्वारा मोटे अनाज (मिलेट्स) से बने व्यंजनों की मोबाइल फूड वैन की शुरुआत की गई। इसका शुभारंभ जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री बजरंग कुमार दुबे एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कुलेश्वरी देवांगन ने किया।

दुर्ग में मिलेट्स व्यंजनों की मोबाइल फूड वैन का शुभारंभ

फूड वैन का संचालन ग्राम बोड़ेगांव निवासी श्रीमती भारती टंडन कर रही हैं, जो बिहान योजना से जुड़कर पूर्व में मुरकु पापड़, मसाले व जैविक खाद से 2-3 लाख रुपये वार्षिक आमदनी अर्जित करती थीं। अब मोटे अनाज आधारित उत्पादों से उनकी आय 3-4 लाख रुपये तक पहुँच गई है और वे “लखपति दीदी” योजना की मिसाल बनी हैं।

दुर्ग में मिलेट्स व्यंजनों की मोबाइल फूड वैन का शुभारंभ

इस फूड वैन में छत्तीसगढ़ी स्वाद को ध्यान में रखते हुए मिर्ची भजिया, आलू गुड़ा, मुटिया, अनरसा, कोदो की खिचड़ी, इडली तथा रागी-बाजरा लड्डू जैसे पौष्टिक व्यंजन उपलब्ध हैं। इस कार्य में समूह की 11 महिलाएँ मिलकर योगदान दे रही हैं और आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं।

Read More

शिवनाथ नदी में बाढ़ बचाव मॉकड्रिल का आयोजन

Posted on :26-Sep-2025
शिवनाथ नदी में बाढ़ बचाव मॉकड्रिल का आयोजन

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार

एसडीआरएफ/एनडीआरएफ ने बाढ़ प्रभावितों के रेस्क्यू का किया लाइव अभ्यास

दुर्ग : भारत सरकार के राष्ट्रीय आपदा प्राधिकरण, नई दिल्ली के दिशा-निर्देशों के तहत बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारियों का आकलन करने के लिए दुर्ग जिले के शिवनाथ नदी में आज राज्य स्तरीय मॉकड्रिल आयोजित की गई। नगर सेना विभाग द्वारा जिला स्तर पर उपलब्ध समस्त बाढ़ बचाव संसाधनों का प्रदर्शन किया गया।

एसडीआरएफ/एनडीआरएफ ने बाढ़ प्रभावितों के रेस्क्यू का किया लाइव अभ्यास

मॉकड्रिल की शुरुआत इंसिडेंट कमाण्डर एवं एडीएम श्री अभिषेक अग्रवाल के कमांड से हुआ। उनके कमांड मिलते ही एसडीआरएफ व एनडीआरएफ की टीमों ने उफनती शिवनाथ नदी में उतरकर ग्रामीणों को सुरक्षित निकालने का रेस्क्यू ऑपरेशन किया।

अभ्यास के दौरान यह परिदृश्य बनाया गया कि अतिवृष्टि से नदी में जलभराव होने पर ग्रामीण लकड़ी या छोटे नाव से नदी पार कर रहे थे, तभी नाव पलट गई और लोग डूबने लगे। इस स्थिति में मोटर बोट, स्क्यूबा डाइविंग, अंडरवॉटर कैमरा, लाइफ जैकेट, लाइफ बॉय, आस्का लाइट, पेलिकन लाइट और सर्च लाइट का उपयोग कर बचाव अभियान चलाया गया।

एसडीआरएफ/एनडीआरएफ ने बाढ़ प्रभावितों के रेस्क्यू का किया लाइव अभ्यास

रेस्क्यू टीमों ने तेज बहाव में फंसे व्यक्तियों, पेड़ों पर चढ़े ग्रामीणों और पुल टूटने से अलग-थलग पड़े लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। कुछ ग्रामीण नदी में गिर गए थे, जिन्हें त्वरित कार्रवाई कर बचाया गया। इसी दौरान एक नाव पलटने पर टीम के सदस्यों को भी सुरक्षित निकाला गया। डूबे हुए व्यक्तियों को फस्ट एड, सीपीआर और डीप डाइविंग कर रेस्क्यू किया गया।

एसडीआरएफ/एनडीआरएफ ने बाढ़ प्रभावितों के रेस्क्यू का किया लाइव अभ्यास

कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की मॉकड्रिल से आपदा के समय त्वरित और समन्वित कार्यवाही संभव हो सकेगी। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों को जागरूक करने हेतु अभ्यास के दौरान घरेलू सामग्री जैसे टीपा, भगोना, ड्रम, मटका, ट्यूब आदि से राफ्ट बनाने और पानी की बोतल को एयरटाइट कर अस्थायी लाइफ जैकेट की तरह इस्तेमाल करने का प्रशिक्षण दिया गया।

मॉकड्रिल के अंतर्गत अंजोरा स्थित पंचायत प्रशिक्षण भवन में राहत शिविर लगाया गया, जहां बाढ़ प्रभावितों के लिए रहने, भोजन और चिकित्सा सुविधाओं की व्यवस्था की गई। प्रभावित गांवों के पशुओं के लिए भी दवाई और चारे की आपूर्ति सुनिश्चित की गई।

एसडीआरएफ/एनडीआरएफ ने बाढ़ प्रभावितों के रेस्क्यू का किया लाइव अभ्यास

इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री विरेन्द्र सिंह, एएसपी श्री अभिषेक झा, नगर सेना कमाण्डेंट श्री नागेन्द्र सिंह, संयुक्त कलेक्टर श्री हरवंश सिंह मिरी एवं श्रीमती सिल्ली थॉमस, डिप्टी कलेक्टर श्री लवकेश ध्रुव, श्री हितेष पिस्दा, श्री उत्तम ध्रुव, डॉ. सीबीएस बंजारे एवं उनकी टीम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, राज्य आपदा मोचन बल, नगर सेना के जवान तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Read More

राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता – द्वितीय दिवस

Posted on :13-Sep-2025
राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता – द्वितीय दिवस

भिलाई, 12 सितम्बर 2025।

दुर्ग : अग्रसेन भवन, सेक्टर 6 भिलाई में जारी चार दिवसीय राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता के द्वितीय दिवस का आयोजन आज बड़े उत्साह और अनुशासनपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। जिसमें द्वितीय दिवस प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग व सीनियर वर्ग "अ" में फॉरवर्ड बेंडिंग में शोना मुर्मू हरियाणा,शियालकृष्ण गुजरात,रविकुमार मध्यप्रदेश व रिदमिक आर्टिस्टिक पेयर में रितिका पंजाब,रचना महाराष्ट्र,कनिका उत्तरप्रदेश,वैशाली चौहान मध्य प्रदेश सीनियर वर्ग से आदर्श पांडे मध्यप्रदेश, धनुष ओडीशा, ध्रुव पोखरियाल उत्तराखंड, अंकित कुमार गुजरात ने फारवर्ड बेंडिंग स्टैंडिंग जैसे विभिन्न विधाओं में अपने योगासन खेल  का जौहर दिखाया। प्रतिभागियों ने कठिन आसनों का प्रदर्शन कर दर्शकों और निर्णायकों की सराहना प्राप्त की। निर्णायक मंडल ने प्रतियोगियों के आसन की शुद्धता, संतुलन, लय और एकाग्रता को मूल्यांकन का आधार बनाया।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने योग को जीवनशैली में अपनाने पर जोर देते हुए कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए, बल्कि मानसिक शांति और आत्मबल बढ़ाने के लिए भी अनिवार्य है।

द्वितीय दिवस के समापन पर चयनित प्रतियोगियों की घोषणा की गई, जो आगामी चरण में प्रवेश करेंगे।
प्रतियोगिता स्थल पर दर्शकों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही और वातावरण “योगमय” बना रहा।

आज प्रथम चरण के सत्र में अतिथि के रूप राकेश दुबे पतंजलि योग समिति रायपुर, लेखु राम साहू समाज सेवी दुर्ग,सुरेश चंद्रवंशी युवा भारत सदस्य कवर्धा, मथुरेश्वर चंद्राकर  जी उपस्थित रहे।

छठवीं राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता कार्यक्रम के मीडिया प्रभारी खिलेंद्र साहू ने बताया कि भारत के अलग-अलग हिस्से से लगभग सौ की संख्या में निर्णायकगण आधुनिक तकनीक से प्रतिभागियों का मूल्यांकन कर रहे है।

कार्यक्रम में सहयोगी के रूप में छत्तीसगढ़ योग एसोसियेशन के 150 से भी अधिक सदस्यगण सेवा प्रदान कर रहे है। कार्यक्रम में धीरेन्द्र वर्मा,पीयूष साहू,मधुस्मिता पंडा,हितेश तिवारी,उद्धव साहू,अनेश देशमुख,अभय खनंग,आर पी शर्मा ,दिनेश मिश्रा,राजेश पवार, शैलेन्द्र विशी,शत्रुघ्न साहू उपस्थित रहे।

Read More

जश्ने ईद मिलादुन्नबी के 1500वें साल पर दुर्ग में जुलुसे मोहम्मदी का भव्य इस्तकबाल

Posted on :06-Sep-2025
जश्ने ईद मिलादुन्नबी के 1500वें साल पर दुर्ग में जुलुसे मोहम्मदी का भव्य इस्तकबाल

शरीफ खान 

दुर्ग : जश्ने ईद मिलादुन्नबी के 1500 वे साल मुबारक मौके पर आज हजरत सैय्यद बाबा अब्दुल रहमान शाह काबुली रहमतुल्लाह अलैह इन्तेजामिया कमेटी दुर्ग एवं सालाना उर्स पाक कमेटी के जानिब से ईद मिलादुन्नबी के मौके पर जुलुसे मोहम्मदी का जोरदार इस्तकबाल किया गया और तबरूक वितरण किया गया साथ ही दरगाह के आस्ताने मे परचम कुशाई कि गई जहाँ कार्यक्रम मे किछौछा शरीफ से तशरीफ़ लाये हजरत अहमद अशरफ अशरिफुल जिलानी साहब कि जेरे सरपरस्ती मे दुर्ग शहर सहित देश,प्रदेश मे अमन और शांति के लिये दुआ मांगी गई। 

 इस मुबारक मौके पर दुर्ग जामा मस्जिद के साथ शहर के तमाम मस्जिदों के ईमामो ख़तिब, एवं दुर्ग नगर निगम कि प्रथम नागरिक श्रीमती अल्का बाघमार, दरगाह हज़रत बाबा अब्दुल रहमान शाह काबुली दरगाह के खादिम जनाब अनवर शाह (अन्नू ) इन्तेजामिया कमेटी के अध्यक्ष जनाब सैय्यद रज्जब अली, सालाना उर्स पाक कमेटी के अध्यक्ष श्री प्रकाश देशलाहरा जी, और रऊफ कुरैशी, कमेटी के मेंबरान श्री यूनुस पटेल साहब, हाज़ी इस्माईल चौहान,अजहर जमील, शेख असलम, मो शरीफ खान, सैय्यद मासूब अली, हैदर अली, साजिद महिंद्रा, अबरार पंवार, अहमद खान (मुन्ना) अमजद अली,अनीस रज़ा, शाबाना निशा रानी,सैय्यद आशिफ़, इसराईल बेग (शाद भाई ) अफसर कुरैशी,  मारुफ आलम,सहित मुस्लिम समुदाय के लोग भारी संख्या मे मौजूद रहे... सैय्यद रज्जब अली (अध्यक्ष)

Read More

पतंजलि समिति दुर्ग व पाटन ने किया 25 दिवसीय आवासीय शिविर का शुभारंभ

Posted on :30-Aug-2025
पतंजलि समिति दुर्ग व पाटन ने किया 25 दिवसीय आवासीय शिविर का शुभारंभ

दुर्ग  : पतंजलि समिति दुर्ग और पाटन ने रखा 25 दिवसीय आवासीय शिविर का आयोजन आज दिनांक 29/ 8 /2025 को कुमकुम आरोग्य केंद्र में पतंजलि योग समिति के तहसील समिति की बैठक श्री नरेंद्र पटेल जिला प्रभारी पतंजलि योग समिति के अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में तहसील समिति के पुनर्गठन एवं विस्तार पर चर्चा हुई एवं पांच सदस्यीय समिति गठित की गई जिनके प्रस्ताव पर आगे समिति का पुनर्गठन विस्तार किया जाएगा इस पांच सदस्य समिति में श्री लालाराम वर्मा, श्री आसकरण जैन,‌श्री राम अवतार चंद्राकर, श्री धीरेंद्र वर्मा एवं श्री महेंद्र साहू होंगे जो प्रस्ताव बनाकर जिला समिति को एक सप्ताह के अंदर प्रदान करेंगे।

साथ ही निर्णय हुआ की पाटन क्षेत्र में योग के प्रचार प्रसार हेतु सहयोगी योग शिक्षकों का निर्माण हेतु सहयोगी योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर बृहद रूप से पाटन क्षेत्र में लगाया जाएगा। जिससे गांव-गांव तक योग आयुर्वेद एवं स्वास्थ्य हेतु कार्य किया जा सके। इसमें 25 दिवसीय योग शिविर का आयोजन दिनांक 17 सितंबर से 12 अक्टूबर 2025 तक किया जाना है जिसमें जिले भर के सभी लोग योग प्रशिक्षित कर प्रमाण पत्र के साथ हर जगह योग मय बनाने का संकल्प है ,इसी संकल्प के साथ प्रयास जारी है।

इस बैठक में जिला पत्रिका पदाधिकारी श्री उद्धव राम साहू श्री राजेश तिवारी श्री जे‌आर‌ बिसेन श्रुति जो राम साहू आदि के साथ ही पाटन क्षेत्र के उभय राम, राजेंद्र कुमार साहू अनीता सोनी, श्रीमती सुनीता सोनी श्रीमती प्रियंका चंद्राकर, राकेश साहू, अंजू बैरागी श्री टिकेश्वर पटेल योग शिक्षक रायपुर आदि की उपस्थिति रही।

Read More

योग प्रतियोगिता में ग्राम मर्रा के बच्चों ने लहराया परचम, राज्य स्तर पर पहुंचे 8 प्रतिभागी

Posted on :23-Jul-2025
 योग प्रतियोगिता में ग्राम मर्रा के बच्चों ने लहराया परचम, राज्य स्तर पर पहुंचे 8 प्रतिभागी

दुर्ग : ग्राम मर्रा के बच्चों का योग में शानदार प्रदर्शन -अस्मिता खेलो इंडिया सिटी लीग” में 6 गोल्ड और 2 सिल्वर मेडल जीतकर राज्य स्तर पर बनाई जगह   दुर्ग । स्वावलंबी योग एकेडमी, अमायरा पैलेस, दुर्ग में रविवार को अस्मिता खेलो इंडिया सिटी लीग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा द्वारा भारत माता के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक गजेन्द्र यादव एवं महापौर अल्का बाघमार की गरिमामयी उपस्थिति रही। आयोजन में जिलेभर के युवा योग खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में ग्राम मर्रा के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 6 गोल्ड मेडल और 2 सिल्वर मेडल हासिल किए। इस प्रदर्शन के आधार पर उन्हें राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया है।

मेडल विजेताओं में शामिल हैं-

केशव सिंह (जूनियर बालक, 14 वर्ष आयु वर्ग)

ट्रेडिशनल योगासना प्रतियोगिता – गोल्ड मेडल

फॉरवर्ड बेंड स्टैंडिंग – गोल्ड मेडल

डिगमणि (सब-जूनियर बालिका, 10 वर्ष आयु वर्ग)

फॉरवर्ड बेंड – गोल्ड मेडल

हैंड बैलेंस – गोल्ड मेडल

भूमिका साहू (सीनियर बालिका, 18 वर्ष आयु वर्ग)

फॉरवर्ड बेंड स्टैंडिंग – गोल्ड मेडल

हैंड बैलेंस – गोल्ड मेडल

अंतरा साहू (सब-जूनियर बालिका, 10 वर्ष)

बैक बेंड स्टैंडिंग – सिल्वर मेडल

आर्टिस्टिक सिंगल – सिल्वर मेडल

प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले इन खिलाड़ियों की उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ योगासना स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष जयंत विष्णु भारती, सचिव मेजर सिंह एवं युवा भारत के प्रांत कोषाध्यक्ष खिलेंद्र कुमार साहू ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी प्रतिभागियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। बच्चों ने अपनी सफलता का श्रेय प्रशिक्षक धीरेन्द्र वर्मा को दिया, जिनके मार्गदर्शन में यह उपलब्धि संभव हो सकी। कार्यक्रम में विशेष रूप से धीरेन्द्र वर्मा के गुरु तुला राम वर्मा भी उपस्थित थे, जिन्होंने सभी विजेताओं का उत्साहवर्धन किया।

Read More

अस्मिता खेलो इंडिया योगासना सीटी लीग 2025 दुर्ग जिला प्रतियोगिता संपन्न

Posted on :21-Jul-2025
अस्मिता खेलो इंडिया योगासना सीटी लीग 2025 दुर्ग जिला प्रतियोगिता संपन्न

दुर्ग : भारत सरकार के खेल मंत्रालय व खेलो इंडिया के निर्देशन में अस्मिता खेलो इंडिया योगासना सीटी लीग जिला दुर्ग का भव्य आयोजन आज स्वावलंबी योगा एकेडमी अमायरा पैलेस दुर्ग में  संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने योग कौशल का अद्भुत प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विजय बघेल सांसद दुर्ग लोकसभा,विशिष्ट अतिथि रूपनारायण सिन्हा अध्यक्ष योग आयोग छत्तीसगढ़ शासन,गजेन्द्र यादव विधायक दुर्ग शहर,अल्का बाघमार महापौर दुर्ग,विशिष्ट अतिथि गोस्वामी जयंत विष्णु भारती अध्यक्ष छत्तीसगढ़ योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन,मेजर सिंह सचिव छत्तीसगढ़ योगासना स्पोर्ट्स एसोसिएशन अनूप बंसल भारत स्वाभिमान सह राज्य प्रभारी,डी. के.देवांगन प्रशासनिक प्रमुख छत्तीसगढ़ योगासना स्पोर्ट्स एसोसिएशन,विशेष अतिथि हेमंत तिवारी अध्यक्ष योगासना स्पोर्ट्स एसोसिएशन जिला राजनांदगांव,लक्ष्मण लोहिया सचिव योगासना स्पोर्ट्स एसोसिएशन जिला राजनांदगांव शत्रुघ्न साहू वरिष्ठ योगाचार्य गीताव्रती साहू कोषाध्यक्ष जिला दुर्ग योगासना स्पोर्ट्स एसोसिएशन,संतोष चौरसिया योग गुरु उपस्थित रहे। 

कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ

प्रतियोगिता में दुर्ग,धमधा व पाटन विकासखंड से विभिन्न विद्यालयों,महाविद्यालयों एवं योग संस्थानों से आए हुए योग खिलाड़ियों ने भाग लिया। योगासन भारत के कोड ऑफ पॉइंट से विभिन्न योगासन इवेंट ट्रेडिशनल योगासन इंडिविजुअल इवेंट,कलात्मक एकल इवेंट, कलात्मक युगल इवेंट,तालात्मक युगल इवेंट का प्रदर्शन किया गया।

योग प्रदर्शन के पश्चात मुख्यातिथि विजय बघेल सांसद दुर्ग लोकसभा ने छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न जिले में हो रहे अस्मिता खेलो इंडिया सिटी लीग आयोजन के लिए अध्यक्ष गोस्वामी जयंत विष्णु भारती व पूरी टीम की प्रशंसा की । तत्पश्चात रूप नारायण सिन्हा अध्यक्ष योग आयोग ने अपने उद्बोधन में योग को महर्षि पतंजलि द्वारा प्रदत्त योग विधा को भारत सहित समस्त विश्व के लिए कल्याणकारी बताया व कार्यक्रम में प्रतिभागी खिलाड़ी,प्रशिक्षकों,निर्णायकगण को बधाई,शुभकामनाएं प्रदान की।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि भारती जी ने छत्तीसगढ़ राज्य के अलग-अलग जिलों में हो रहे खेलो इंडिया अस्मिता लीग योग कार्यक्रम की जानकारी प्रदान की। कार्यकम के समापन अवसर गजेन्द्र यादव विधायक दुर्ग शहर ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में अपना अमूल्य समय प्रदान करने वाले अतिथियों को आनंद सिंह संचालक स्वावलंबी योग एकेडमी के द्वारा स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में निर्णायकगण मधुस्मिता पंडा,हितेश तिवारी,मेघेश सोनी,ओमप्रकाश चंद्रवंशी,धीरेन्द्र वर्मा,तीजऊ साहू,अभय खनंग,तृप्ति खनंग,दामिनी साहू,मोनिका साहू,पूर्वी वर्मा,कुमकुम जैन,रश्मि,नागमनी, डा नीरज चौबे व सदस्यगण यशोदा देवी,वंदना देवी साहू, प्रियंका अग्रवाल,राजेंद्र वैष्णव,दीक्षा साहू,पीयूष साहू का विशेष सहयोग रहा।इस अवसर पर जंत राम ठाकुर प्रभारी अधिकारी समाज कल्याण विभाग दुर्ग,अरुण वर्मा,जे.आर.दिल्लीवार योग निदेशक,तुला राम वर्मा योग गुरु ग्राम मर्रा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन खिलेंद्र कुमार साहू व आभार प्रदर्शन उद्धव राम साहू अध्यक्ष योग स्पोर्ट्स एसोसिएशन जिला दुर्ग ने किया।

Read More

पाटन आयुष्मान आरोग्य मंदिर में स्वास्थ्य जागरूकता के लिए योग सत्रों की शुरुआत

Posted on :11-Jul-2025
पाटन आयुष्मान आरोग्य मंदिर में स्वास्थ्य जागरूकता के लिए योग सत्रों की शुरुआत

पाटन :  आयुष्मान आरोग्य मंदिर ग्राम मर्रा के तत्वाधान में आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अनीता साहू के मार्गदर्शन में नियमित योगाभ्यास ।योग प्रशिक्षक धीरेंद्र कुमार वर्मा के सानिध्य में चल रहा है। जिसमें नियमित रूप से ग्रामीणों को रोगानुसार योग का अभ्यास कराया जा रहा है।

कमर दर्द ,साइटिका, मधुमेह ,उच्च रक्तचाप संधिवात , साइनस ,एलर्जी ,माइग्रेन थायराइड, चर्म रोग अभ्यास करते हुए भुजंगासन, त्रिकोणासन,पवनमुक्तासन, चंद्रभेदी ,सूर्य भेदीप्राणायाम, मंडूकासन नाड़ी शोधन, उज्जायी प्राणायाम, अर्द्धहलासन, सर्वांगासन, उष्ट्रासन, सूर्य नमस्कार सहित विविध आसनों का अभ्यास नियमित रूप से कराया जा रहा है।

Read More

मंजुल ठाकुर के निर्देशन में बन रही फिल्म परिणय सूत्र की प्रतापगढ में जोर शोर से चल रही है शूटिंग

Posted on :09-Jul-2025
मंजुल ठाकुर के निर्देशन में बन रही फिल्म परिणय सूत्र की प्रतापगढ में जोर शोर से चल रही है शूटिंग

रानी चटर्जी,तनुश्री, राकेश बाबू, प्रशांत सिंह, ललित उपाध्याय,विद्या सिंह, शमशीर सहित कई हस्तियां कर रही है अभिनय

भिलाई : भोजपूरी फिल्मों के बेहतरीन निर्देशक मंजुल ठाकुर द्वारा निर्देशित तथा संदीप सिंह, मंजुल ठाकुर द्वारा निर्मित व अरविंद तिवारी द्वारा लिखित आद्या फिल्म्स एन्टरटेनमेंट के बेनर तले बनने वाली भोजपुरी फिल्म परिणय-सूत्र की शूटिंग इन दिनो उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ के पास पास बड़े ही जोर शोर से चल रही है। इस फिल्म के एसोसिएट डायरेक्टर पार्थ मिश्रा है। फिल्म के निर्देशक मंजुल ठाकुर ने हमारे संवाददाता को बताया कि यह जो फिल्म बन रही है, यह सन 1970 के दशक की फिल्म बन रही है। उस समय होने वाले रहन सहन, खान पान व अन्य सभी प्रकार की छोटी से छोटी चीजों को शूट के समय बहुत ही बारीकी से व सोच समझकर ध्यान देना पड़ रहा है। 

Open photo

यह एक शुद्ध पारिवारिक फिल्म है। इस फिल्म को दर्शकों को देखने में एक अलग ही आनंद आयेगा इसके साथ ही आज के दौर के लोगों को उस समय के कल्चर व परिवेष व संस्कृति को जानने का अवसर प्रदान होगा। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि यह एक ऐतिहासिक फिल्म साबित होगी। एक प्रश्र का उत्तर देते हुए मंजुल ठाकुर ने कहा कि आज के दौर की फिल्म बनाना उतना कठिन नही है जितना सन 70 के दशक की फिल्म बनाना कठिन है क्योंकि आज समय बदल गया है और उस समय का परिवेश और रहन सहन,खान पान के साथ ही उस समय की सभी चीजों में बहुत बदलाव आ गया है। इसलिए शूटिंग के लिए उस समय की सभी चीजों को एकत्रित करने में बहुत ही कठिनाई हुई। खासतौर से उस समय के बने हुए मकान को ढूंढने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। 

Open photo

उस समय बैलगाडी, एक्का, व सायकल का चलन था। उस दौर के रूपये भी अलग थे, खान पान के लिए उपयोग में आने वाले सामान पीतल, या कांसा का होता था। तिलक व शादी विवाह के दौरान मेहमाननवाजी का तरीका एकदम अलग था। हालांकि उस दौर के सभी सामानों को जुटाने में भारी दिक्कत तो हुई लेकिन फिल्म बनाने में बहुत ही आनंद आ रहा है। फिल्म के निर्माता संदीप सिंह ने बताया कि जब मैँ इस फिल्म की कहानी सुना तो मुझे बहुत ही अच्छा लगा और निश्चय किया कि इस कहानी पर फिल्म मैं ही बनाऊंगा  ताकि उस दौर के लोग जहां अपने अतीत में तीन घंटे के लिए जाकर आनंद उठायेंगे और आज के दौर के लोगों को उस समय के कल्चर, व परिवेष की जानकारी मिलेगी इसके साथ ही उस दौर में आवागमन के साधन,

Open photo

बिना बिजली के रहने के साथ ही किस किस प्रकार की दिक्कतों का सामन कर आज हम आगे बढे है और विकास कर रहे है, यह जानकारी आज की युवा पीढी को होना अतिआवश्यक है। फिल्म की कहानी सुनने के बाद मैँ ये निर्णय लिया कि इस फिल्म का निर्देशन भोजपूरी फिल्मों के बेस्ट डायरेक्टर मंजुल ठाकुर से अच्छा कोई नही कर सकता क्योंकि यह एक बहुत ही चैलेंजिंग कार्य है और एक एक चीज पर बहुत ही बारीकी से ध्यान देना पडेगा। प्रोडयूसर संदीप सिंह ने आगे बताया कि इस फिल्म की हिरोईन भोजपूरी फिल्मों की क्वीन रानी चटर्जी व भोजपूरी फिल्मों की सुप्रसिद्ध नायिक तनुश्री, फिल्म के हिरो राकेश बाबू, प्रशांत सिंह के साथ ही लगातार भोजपूरी फिल्मों में दर्शको की पसंद बने हुए जाने माने एक्टरर्स ललित उपाध्याय, श्रीमती विद्या सिंह, अशोक गुप्ता, श्रीमती निलम सिंह, रामनरेश श्रीवास्तव, शमशीर सिवानी, धीरेन्द्र धर्मा,श्रीमती रीमा, श्रीमती रिंकू आयुषी,

Open photo

Open photo

श्रीमती अंजु रस्तोगी, श्रीमती बबिता, रंजीत सिंह, आदर्श ने अपने अभिनय से अपने अपने पात्र को जीवंत बना रहे है। वही बाल कलाकार के रूप मे ढोलू यादव, दीक्षा एवं गोकुल, आरजू ने बेहतरीन अभिनय कर अमिट छाप छोडी है। इस फिल्म के सभी दृश्य को अपने कैमरे में कैद करने का कार्य सुप्रसिद्ध कैमरामैन इमरान शगुन ने किया है। इस फिल्म के एसोसिएट डायरेक्टर पार्थ मिश्रा, सहायक निर्देशक अमृतराज, सूरज वर्मा, पियुष उपाध्याय, एवं प्रोडकशन मैनेजर श्री रौशन एवं सहायक प्रोडकशन मैनेजर सोनू एवं आर्ट डायरेक्टर नाजिर भाई है।

Read More

मेडिकल लीव पर गई छात्रा को स्कूल से निकाला, अभिभावकों में आक्रोश

Posted on :09-Jul-2025
मेडिकल लीव पर गई छात्रा को स्कूल से निकाला, अभिभावकों में आक्रोश

दुर्ग : आज दिनांक 8 जुलाई 2025 को दुर्ग के विश्वादीप सीनियर सेकेंडरी स्कूल की मेडिकल लिव पर गई छात्रा को बेवजह निष्कासित कर स्कूल से निकाल दिया गया। जिस पर NSUI जिला उपाध्यक्ष मेजर सागर के नेतृत्व मे स्कूल के  प्रधानाचार्य के कार्यालय मे मुलाकात कर कार्रवाही कि जानकारी ली और छात्रा के निष्कासन को रद्द करने की मांग कर संगठन द्वारा विरोध किया गया। जिस पर स्कूल प्रधानाचार्य के द्वारा छात्रा व उसके परिवार की सहमति से उसका स्थानांतरण प्रमाण पत्र दिया गया व निष्कासन पत्र को रद्द करवाया गया।

स्कूल प्रधानाचार्य को आग्रह कर सूचित किया गया की भविष्य मे यदि किसी भी छात्र - छात्राओं से बेवजह दुर्व्यवहार कर मनमानी कार्रवाही नहीं किया जाये अन्यथा NSUI संगठन द्वारा छात्रों के हित मे उचित कार्यवाही कर उग्र आंदोलन किया जायेगा। इस अवसर मे NSUI के दुर्ग शहर महासचिव उजैर खान व दुर्ग शहर सचिव रौनक गोविंदानी व पुरण सोनी साथ अन्य युवा साथी मौजूद थे।

Read More

पाटन विकासखण्ड के छांटा में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, ग्रामीणों ने लिया लाभ

Posted on :07-Jul-2025
पाटन विकासखण्ड के छांटा में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, ग्रामीणों ने लिया लाभ

पाटन  : विकासखण्ड स्तरीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कियादिनांक 4/7/2025 दुर्गा मंच छांटा विकासखण्ड पाटन में निशुल्क आयुर्वेद एवं होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति के द्वारा सभीप्रकार के रोग जैसे वातरोग, चर्मरोग ,उदररोग, अर्श एवं विभिन्न प्रकारों के रोगो का निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श एवं औषधि वितरण किया गया। शिविर में साथ ही नेत्र जांच, रक्त परीक्षण की सुविधा उपलब्ध रही।

उपरोक्त आयोजन में मुख्य अतिथि डुलेश्वर मानकुंवर जी , सभापति जनपद पंचायत पाटन एवं विशिष्ट अतिथि श्री कमलेश चेलक जी ग्राम पंचायत छांटा तथा श्री मनोज वर्मा पंच ग्राम पंचायत छठा उपस्थित रहे।डॉ दिनेश चंद्रवंशी जिला आयुष अधिकारी दुर्ग के मार्गदर्शन में आयुष विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कुल458 लाभार्थी हुए।

Read More

Previous123456Next

Advertisement

Read More

Live TV

Join Us

WhatsApp Group Invite Chhattisgarh Daily News

विशेष रिपोर्ट

कभी बंदूक अब रोज़गार

कभी बंदूक अब रोज़गार

विशेष लेख : दूरस्थ क्षेत्रों में पुल निर्माण से विकास की रफ्तार हुई दुगनी

विशेष लेख : दूरस्थ क्षेत्रों में पुल निर्माण से विकास की रफ्तार हुई दुगनी

विशेष लेख : वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध - छत्तीसगढ़ का आदर्श मॉडल

विशेष लेख : वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध - छत्तीसगढ़ का आदर्श मॉडल

विशेष लेख : नई उड़ान, नया क्षितिज - छत्तीसगढ़ में महतारियों के सशक्तिकरण की कहानी

विशेष लेख : नई उड़ान, नया क्षितिज - छत्तीसगढ़ में महतारियों के सशक्तिकरण की कहानी

ज्योतिष और हेल्थ

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

खेल

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

व्यापार

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट

सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट

सोना हुआ सस्ता, चांदी ने पकड़ी रफ्तार

सोना हुआ सस्ता, चांदी ने पकड़ी रफ्तार

देश के EV टू-व्हीलर बाजार में TVS Motor Company का दबदबा

देश के EV टू-व्हीलर बाजार में TVS Motor Company का दबदबा

गैजेट्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

राजनीति

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

Entertainment

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

Quick Links

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • विश्व
  • मनोरंजन

  • रोजगार
  • राजनीति
  • खेल
  • राजधानी
  • ज्योतिष

  • गैजेट्स
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो गैलरी
  • Entertainment
  • संपर्क

Location Map

Contact Us

Address :

Baran Bazar, Favara Chowk, Gowli Para Road, Behind SBI ATM, Raipur (Chhattisgarh) - 492001

Phone No. : 0771-4032133

Email Id : [email protected]

RNI No. :
CHHHIN16912 GARJA CHHATTISGARH NEWS

Copyright © 2013-2026 Garja Chhattisgarh News All Rights Reserved | Privacy Policy | Disclaimer | Powered by : Softbit Solution