बेमेतरा

महासमुंद में सभा को संबोधित करते हुए खरगे..

महासमुंद में सभा को संबोधित करते हुए खरगे..

प्रभात महंती 

कांग्रेस जो कहती है वह पूरा भी करती है, मोदी की तरह जुमलेबाज नहीं: खरगे

महासमुंद : भुपेश बघेल सरकार ने जो वादा छत्तीसगढ़ से किया उसे निभाया है और जो वादा अब कर रहे हैं, यकीन मानिए उसे भी पूरा करेंगे। उक्त बातें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को हजारों लोगों की मौजूदगी में हाईस्कूल मैदान आयोजित चुनावी सभा में कही। सभा में उपस्थित जनता को संबोधित करते हुए श्री खरगे ने कहा कि कांग्रेस जो कहती है वह करती है। अपने पांच साल मे यह देखा है। कहा कि हम मोदी की तरह बोलकर भागने वाले नहीं हैं। झूठ बोलने वाले नहीं हैं। मोदी ने कहा था 15 लाख देंगे, किसानों की आय दोगुनी करेंगे, दो करोड़ नौकरी देंगे, सिर्फ कहा, दिया नहीं। अब इनके झांसे में नहीं आना है। राहुल गांधी, भूपेश बघेल लोगो से जाकर मिलते हैं। मोदी दूरदर्शन पर मिलते हैं। मोदी देश, विदेश सब घूमते हैं किंतु मणिपुर जलता है तो वहां जाने से बचते हैं। मणिपुर में घर जले, संपत्ति, अस्मत लूटी गई, दंगे हुए, उनका दर्द पूछने समाधान करने मोदी नहीं गए। 

मोदी पूछते हैं कांग्रेस ने 60 साल में क्या किया, कांग्रेस ने देश को आजादी दिलाई, देश का लोकतंत्र जीवित रखा जिसे बूते आज मोदी पीएम हैं। हमने देश की संपति बनाई, पब्लिक सेक्टर के कारखाने बनाये, एयरपोर्ट बनाये, ये सब बेच रहे हैं।

सभा को सीएम भूपेश बघेल ने संबोधित किया और कहा कि पहले जो कहा उसे पूरा किया और अब जो वादा हमने किया है उसे भी पूरा करेंगे। हमारे राष्ट्रीय नेताओ ने आपसे 16 वादे किए, हमें मालूम है कि हम सत्ता में आने वाले हैं, किन्तु भाजपा ने अब तक घोषणा पत्र ही जारी नहीं किया। श्री खरगे ने कहा कि भाजपा को भी मालूम है कि उन्हें यहां सत्ता मिलने वाली नहीं है। 

सभा को राज्यसभा सांसद व प्रवक्ता प्रमोद तिवारी ने भी संबोधित किया। कहा कि वे ननिहाल आएं हैं और यहां से खाली हाथ लौटना नहीं चाहते, यहां की जनता उन्हें फिर से कांग्रेस की सरकार दे। उन्होंने कहा कि केंद्र के बिना सहयोग के दो साल कोरोना के बाद भी भूपेश सरकार ने बेहतर काम किया और देश का 65 सम्मान लिया। ये बघेल ही हैं जिन्होंने दिल्ली में प्रत्येक छतीसगढिया का मान बढ़ाया है। कार्यक्रम में जिले के चारो प्रत्याशी मौजूद थे। 

वही आज मंच से लगभग 100 -से ज्यादा नेताओं ने कांग्रेस प्रवेश किया जिनमें प्रमुख रूप से पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष- मनोज कांत साहू, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष- मयंक शेखर साहू (बब्बू)के अलावा पंच ,सरपंच ने कांग्रेस करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर भरोसा जताया

More Photo

    Record Not Found!


More Video

    Record Not Found!


Related Post

Leave a Comments

Name

Contact No.

Email