
बेमेतरा : कलेक्टर श्री महादेव कावरे ने बीते दिन बुधवार 25 अप्रैल को सबेरे जिले के बेरला विकासखंड के ग्राम पंचायत बारगांव के आश्रित ग्राम पिपरोलडीह स्थित प्राथमिक शाला के स्मार्ट क्लास का अवलोकन किया। उल्लेखनीय है कि शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार के रूप में बेरला विकासखंड के अनेक स्कूलों में बुनियाद स्मार्ट क्लास का संचालन किया जा रहा है। स्मार्ट क्लास में प्रोजेक्टर के जरिए अध्ययन, अध्यापन का कार्य किया जाता है। बच्चों को एनीमेशन चलचित्र के जरिए गणित, अंग्रेजी आदि विषयों से संबंधित पढ़ाई करवायी जा रही है। श्री कावरे ने स्कूल में स्थापित बायोमैट्रिक हाजरी किट का भी अवलोकन किया। वर्तमान में स्कूल में 19 विद्यार्थी अध्ययनरत है। प्रभारी प्रधान पाठक श्री साबिर अली से मध्यान्ह भोजन योजना की जानकारी ली। इस दौरान ग्रामीणों ने गांव में नया आंगनबाड़ी केन्द्र प्रारंभ करने का अनुरोध किया। कलेक्टर ने प्राथमिक स्कूल की मनोरम नर्सरी (उद्यान) की सराहना की। इस अवसर पर डी.ई.ओ. श्री ए.के. भार्गव, पालकगण श्री उदयराम साहू, श्री रामचंद यादव, श्री सुरेन्द्र पटेल, श्रीमती अनिता अग्रवाल भी उपस्थित थे।
कलेक्टर ने किया पी.एच.सी. सरदा का आकस्मिक निरीक्षण - जिलाधीश श्री एम.डी. कावरे ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सरदा का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में कार्यरत पी.ए.डी.ए. देवर्षि कुमार के अनुपस्थित रहने पर उनके विरूद्ध शोकाॅज नोटिस जारी करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए। कलेक्टर श्री कावरे ने जच्चा-बच्चा के स्वास्थ्य के लिए संस्थागत प्रसव का बढ़ावा देने के निर्देश अस्पताल में पदस्थ अधिकारियों-कर्मचारियों को दिए। इस दौरान उन्होंने ओ.पी.डी. में आने वाले मरीजों की संख्या की जानकारी ली। जिलाधीश ने दवा भंडार कक्ष, प्रसूति वार्ड, शौचालय, पेयजल सुविधा सहित अन्य वार्ड का निरीक्षण किया।
कलेक्टर ने अस्पताल द्वारा जारी किए जा रहे जन्म प्रमाण पत्र की जानकारी ली। श्री कावरे ने उपस्थिति पंजी का भी अवलोकन किया गया। कलेक्टर ने ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत 30 अपै्रल को मनाये जा रहे आयुष्मान भारत का अधिक से अधिक प्रचार करने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि भारत सरकार द्वारा अब जरूरतमंद परिवारों को अस्पताल में ईलाज के लिए पांच लाख रूपए सालाना खर्च सरकार द्वारा वहन किया जायेगा। निरीक्षण के दौरान डी.ई.ओ. श्री ए.के. भार्गव, सहायक चिकित्सा अधिकारी गंगा यादव, ए.एन.एम. त्रिवेणी देवांगन, संगीता साहू उपस्थित थे।