
TNIS
बेमेतरा : कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री महादेव कावरे ने कल अनुविभाग मुख्यालय नवागढ़ स्थित एस.डी.एम कार्यालय एवं उप पंजीयक कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थिति पंजी का भी अवलोकन किया। जिलाधीश ने कर्मचारियों को समय पर कार्यालय आने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने राजस्व न्यायालय में निराकृत एवं लंबित प्रकरणों की जानकारी ली। एस.डी.एम कार्यालय में आए हुए लोगों से कलेक्टर ने आत्मीय मुलाकात की। उप पंजीयक कार्यालय में कार्यरत एक कर्मचारी मुकेश्वर नवरंगे के विरूद्व आम नागरिकों द्वारा मिल रही शिकायतों के संबंध में कलेक्टर ने गम्भीरता से लिया और श्री कावरे ने संबंधित कर्मचारी को अपने कार्य प्रणाली में सुधार लाने की हिदायत दी। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रकाश कुमार सर्व, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, डी.एस.उईके, उप संचालक पंचायत डी.के कौशिक उपस्थित थे।