
TNIS
बेमेतरा : बीते दिन राजस्व पुस्तक परिपत्र (आर.बी.सी.) 6-4 के तहत कलेक्टर श्री महादेव कावरे द्वारा 12 जरूरतमंद परिवारों को 48 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। संयुक्त जिला कार्यालय के राजस्व शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 09 प्रकरण आग में जलने से 02 प्रकरण सर्पदंश से एवं एक प्रकरण तालाब में डूबने से मौत का है। इनमें खुड़मुड़ा निवासी गायत्री निर्मलकर आग में जलने से मृत्यु होने पर उनके परिजनों को धनीराम, खुड़मुड़ा ब्लाक बेरला, सुनीता बाई आग में जलने से मृत्यु होने पर उनके परिजना संतराम यादव परसदा ब्लाक नवागढ़, रजनी बाई आग में जलने से मृत्यु होने पर उनके परिजन बाधोदास बोयरे बरबसपुर ब्लाक नवागढ़, अंजनी आग में जलने से मृत्यु होने पर उनके परिजन शेरसिंह निषाद नांदघाट ब्लाक नवागढ़, राधाबाई आग में जलने से मृत्यु होने पर उनके परिजन खेलू बघेल मोतिमपुर ब्लाक नवागढ़, आनंद निर्मलकर आग में जलने से मृत्यु होने पर उनके परिजन धनीराम खुड़मुड़ा ब्लाक बेरला, टेकन बाई आग में जलने से मृत्यु होने पर उनके परिजन रामप्रसाद डाहिरे साल्हेघोरी ब्लाक नवागढ, खोरबाहरीन आग में जलने से मृत्यु होने पर उनके परिजन भागीरथी गोड़ तिलईपार ब्लाक नवागढ़, आरती बाई शोभाराम यादव बोरसी ब्लाक बेरला, प्रत्येक को 4-4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
इसी प्रकार संतोष कुमार को सर्प काटने से मृत्यु होने पर उनके परिजन अश्वनी शर्मा दुर्ग, चंदा बाई के सर्प काटने से मृत्यु होने पर उनके परिजन मनीष कुमार देवकर विकासखण्ड साजा, को 4-4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार गुणवती तालाब में डूबने से मृत्यु होने से उनके परिजन आनंद मिश्रा ग्राम अगरी विकासखण्ड थानखम्हरिया, को 4 लाख रूपय की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई।