
बेमेतरा 13 मई 2019:- बेमेतरा स्थित कलेक्टोरेट भवन में राष्ट्रगान से शासकीय कामकाज की शुरूआत होती है। शासकीय कर्मचारियों एवं अधिकारियों के समय पाबंद एवं समय पर कार्यालय आने संयुक्त जिला कार्यालय में राष्ट्रगान संचालित किया जा रहा है। प्रत्येक कार्य दिवसों में कलेक्टोरेट बेमेतरा में सवेरे 10.30 बजे राष्ट्रगान प्रारंभ होता है। जिसमें कलेक्टर श्री महादेव कावरे आज स्वयं शामिल हुए। राष्ट्रगान के पश्चात सुविचार का पठन एवं कम्प्यूटर से संबंधित नई तकनीकी शब्दावली के बारे में भी अवगत कराया जाता है। राष्ट्रगान की परंपरा जारी रहने से जहां अधिकारी-कर्मचारी समय पर कार्यालय पहुंच रहे है। इससे एक नई कार्य संस्कृति विकसित हो रही है और दूरदराज से आने वाले आम नागरिकों की रोजमर्रा की विभिन्न समस्याओं का निदान भी विभागीय अधिकारियों द्वारा समय पर किया जा रहा है।