
जांजगीर चांपा : जांजगीर चांपा जिले के नैला चौकी थाना क्षेत्र में रहने वाली छह साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि आरोपी धरम लाल सूर्यवंशी ने चॉकलेट देने के बहाने बच्ची को अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।
जानकारी अनुसार, छह साल की मासूम बच्ची ने अपने घर जाकर उसके साथ हुए घटना को लेकर अपने माता-पिता को जानकारी दी। इसके बाद माता-पिता ने नैला चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस को दी तहरीर में परिजनों ने बताया कि 13 दिसंबर की शाम को बच्ची घर पर अकेली थी, तभी धरम लाल सूर्यवंशी आया और चॉकलेट का बहाना देकर अपने घर ले गया। उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म करने की कोशिश की गई। नैला चौकी में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
थाना प्रभारी संगम राम ने बताया कि आरोपी धरम लाल सूर्यवंशी (43) को घेरा बंदी कर ग्राम सरखो से पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया। आरोपी धरम लाल सूर्यवंशी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
मीडिया इनपुट