× Popup Image
Garja Chhattisgarh News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    भारतीय नागरिकों की मौत से नाराज भारत, अमेरिका के सामने उठाया कड़ा विरोध

    भारतीय नागरिकों की मौत से नाराज भारत, अमेरिका के सामने उठाया कड़ा विरोध

    ईरान की धमकी से बढ़ी चिंता, भारत में तेल संकट की आशंका गहराई

    ईरान की धमकी से बढ़ी चिंता, भारत में तेल संकट की आशंका गहराई

    पीएम मोदी के नाम सबसे लंबी प्रधानमंत्री पारी, एनडीए ने किया भव्य सम्मान

    पीएम मोदी के नाम सबसे लंबी प्रधानमंत्री पारी, एनडीए ने किया भव्य सम्मान

    ईडी की बड़ी कार्रवाई: दिल्ली-नोएडा समेत चार राज्यों में ताबड़तोड़ छापेमारी

    ईडी की बड़ी कार्रवाई: दिल्ली-नोएडा समेत चार राज्यों में ताबड़तोड़ छापेमारी

    डीटीसी का सर्वर डाउन,पास नहीं बनने से लोग परेशान

    डीटीसी का सर्वर डाउन,पास नहीं बनने से लोग परेशान

  • छत्तीसगढ़

    अवैध खनिज परिवहन पर सख्त कार्रवाईः बिना अभिवहन पास चूना पत्थर गिट्टी से भरे 03 ट्रेलर जब्त

    अवैध खनिज परिवहन पर सख्त कार्रवाईः बिना अभिवहन पास चूना पत्थर गिट्टी से भरे 03 ट्रेलर जब्त

    माननीय प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश ने हत्या के मामले में दोषसिद्ध आरोपी को दी आजीवन कारावास एवं सहयोगी को दी 3 वर्ष की कठोर कारावास की सजा।

    माननीय प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश ने हत्या के मामले में दोषसिद्ध आरोपी को दी आजीवन कारावास एवं सहयोगी को दी 3 वर्ष की कठोर कारावास की सजा।

    बालोद

    बलोदा बाजार

    बलरामपुर

    बस्तर

    बेमेतरा

    बीजापुर

    बिलासपुर

    दन्तेवाड़ा

    धमतरी

    दुर्ग

    गरियाबंद

    जशपुर

    जान्जगीर-चाम्पा

    कोण्डागांव

    कोरबा

    कोरिया

    कांकेर

    कवर्धा

    महासमुन्द

    मुंगेली

    नारायणपुर

    रायगढ़

    राजनांदगांव

    रायपुर

    सूरजपुर

    सुकमा

    सरगुजा

    गोरेला पेंड्रा मरवाही

    खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

    मोहला मानपुर चौकी

    सारंगढ़-बिलाईगढ़

    मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

    सक्ति

  • संपादकीय
  • विश्व
    भूकंप के तेज झटकों से दहला फिलीपींस, भारी तबाही और अफरा-तफरी

    भूकंप के तेज झटकों से दहला फिलीपींस, भारी तबाही और अफरा-तफरी

    भ्रष्टाचार पर जिनपिंग सरकार सख्त, पूर्व रक्षा मंत्री समेत दो नेताओं को फांसी की सजा

    भ्रष्टाचार पर जिनपिंग सरकार सख्त, पूर्व रक्षा मंत्री समेत दो नेताओं को फांसी की सजा

    अंटार्कटिका में रहस्यमयी शहर का दावा, सबमरीन हुई अचानक गायब

    अंटार्कटिका में रहस्यमयी शहर का दावा, सबमरीन हुई अचानक गायब

    होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी, 15+ युद्धपोत तैनात

    होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी, 15+ युद्धपोत तैनात

    डेडलाइन से पहले अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला, बढ़ा वैश्विक तनाव

    डेडलाइन से पहले अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला, बढ़ा वैश्विक तनाव

  • मनोरंजन
    इतिहास रच गया उर्वशी रौतेला का लग्ज़री हैंडबैग

    इतिहास रच गया उर्वशी रौतेला का लग्ज़री हैंडबैग

    14 साल बाद लौट रही ‘कॉकटेल 2’, फैंस में जबरदस्त क्रेज

    14 साल बाद लौट रही ‘कॉकटेल 2’, फैंस में जबरदस्त क्रेज

    अदाह शर्मा के रंग-बिरंगे लुक्स ने जीता इंटरनेट

    अदाह शर्मा के रंग-बिरंगे लुक्स ने जीता इंटरनेट

    नई पीढ़ी को श्रीकृष्ण से जोड़ती ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट (हृदयम्)’ की दिव्य सिनेमाई यात्रा

    नई पीढ़ी को श्रीकृष्ण से जोड़ती ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट (हृदयम्)’ की दिव्य सिनेमाई यात्रा

    ‘भारत भाग्य विधाता’ में कंगना का दमदार अंदाज़

    ‘भारत भाग्य विधाता’ में कंगना का दमदार अंदाज़

  • रोजगार
    जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प 22 मई को आयोजित होगा

    जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प 22 मई को आयोजित होगा

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

  • राजनीति
    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

  • खेल
    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

  • राजधानी
    अंडर-18 एशिया कप विजेता हॉकी खिलाड़ी अवि मानिकपुरी ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से की सौजन्य भेंट

    अंडर-18 एशिया कप विजेता हॉकी खिलाड़ी अवि मानिकपुरी ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से की सौजन्य भेंट

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

    फिल्में समाज को संदेश देने का सशक्त माध्यम- राज्यपाल श्री डेका

    फिल्में समाज को संदेश देने का सशक्त माध्यम- राज्यपाल श्री डेका

    राज्यपाल से परिवीक्षाधीन आईएएस अधिकारियों ने की सौजन्य भेंट

    राज्यपाल से परिवीक्षाधीन आईएएस अधिकारियों ने की सौजन्य भेंट

    जब सुशासन पहुंचा पहाड़ों और जंगलों के पार

    जब सुशासन पहुंचा पहाड़ों और जंगलों के पार

  • ज्योतिष
    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

  • गैजेट्स
    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

  • संपर्क

सूरजपुर

Previous123456789...4041Next

सरकारी जमीन हड़पने का प्रयास नाकाम, एसडीएम के निर्देश पर कार्रवाई

Posted on :29-Sep-2025
सरकारी जमीन हड़पने का प्रयास नाकाम, एसडीएम के निर्देश पर कार्रवाई

सुभाष गुप्ता 

जाली आदेश पर शा. भूमि हड़पने का प्रयास, अपराध दर्ज, एसडीएम के निर्देश पर हुई कार्यवाही

सूरजपुर :  जिले में शासकीय भूमि को हड़पने के लिए जाली आदेश तैयार कर न्यायालय में पेश करने का मामला सामने आया है। सूरजपुर के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) ने इस पूरे प्रकरण को गंभीर मानते हुए कठोर कार्रवाई की है। जांच में आदेश को फर्जी पाया गया, जिसके बाद संबंधित आरोपियों पर थाना जयनगर में प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है।

कैसे हुआ मामला उजागर

ग्राम मदनपुर, तहसील लटोरी निवासी रदिप सिंह ने राजस्व मंडल छत्तीसगढ़, बिलासपुर के प्रकरण क्रमांक म/विविध/26/रा/बी-121/95/2023 में दिनांक 4 अक्टूबर 2023 को पारित आदेश की जाली प्रति तैयार की। इस जाली दस्तावेज का सहारा लेकर उन्होंने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सूरजपुर की न्यायालय में आवेदन प्रस्तुत किया। उद्देश्य था ग्राम मदनपुर स्थित शासकीय भूमि को अपने नाम दर्ज कराकर अवैध रूप से लाभ लेना।

जांच में खुली पोल

अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सूरजपुर द्वारा मामले की पड़ताल की गई। राजस्व मंडल छत्तीसगढ़, बिलासपुर से पत्र क्रमांक 332/निज सचिव/राजस्व मंडल/2024, दिनांक 9 सितम्बर 2024 के आधार पर दस्तावेजों की जांच की गई। जांच में यह साफ हो गया कि प्रस्तुत आदेश जाली और कूटरचित है।

एसडीएम ने दिए सख्त निर्देश

दस्तावेज फर्जी साबित होने के बाद एसडीएम सूरजपुर ने तत्काल कार्रवाई की। उन्होंने तहसीलदार लटोरी के माध्यम से रदिप सिंह और सुरजीत सिंह के विरुद्ध थाना जयनगर में प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

प्रशासन का सख्त संदेश

प्रशासन की यह कार्रवाई जिले में एक मिसाल के रूप में देखी जा रही है। एसडीएम के इस कदम से यह स्पष्ट संदेश गया है कि शासकीय भूमि से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की जालसाजी और फर्जीवाड़ा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारी स्तर पर कहा गया है कि भविष्य में इस तरह का प्रयास करने वाले किसी भी व्यक्ति को कड़ी कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

जनता में चर्चा का विषय

इस घटना के उजागर होने के बाद क्षेत्र में व्यापक चर्चा है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन की यह सख्त कार्रवाई सही मायने में उन लोगों के लिए चेतावनी है, जो शासकीय भूमि को हड़पने या धोखाधड़ी करने की कोशिश करते हैं।

Read More

कर्मयोगी अभियान के तहत आदर्श सेवा केन्द्रों पर तैयार हो रहा ग्राम एक्शन प्लान

Posted on :29-Sep-2025
कर्मयोगी अभियान के तहत आदर्श सेवा केन्द्रों पर तैयार हो रहा ग्राम एक्शन प्लान

सुभाष गुप्ता 

सूरजपुर :  धरती आबा जनजाति उत्कर्ष अभियान -आदि कर्म योगी अभियान अंतर्गत जिला सूरजपुर में 284 ग्राम पंचायतो का चिन्हांकन किया गया है, जिसमें सूरजपुर विकासखंड से -34 रामानुजनगर विकासखंड से- 41 प्रेमनगर विकासखंड से -28 भैयाथान विकासखंड से - 25 ओड़गी विकासखंड से- 46 प्रतापपुर विकासखंड से- 110 ग्राम पंचायतें चिन्हांकित है,वर्तमान में  छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत आदि सेवा पर्व /सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर 2025 से 2 अक्टूबर 2025 तक जिले के सभी चिन्हांकित ग्राम पंचायतो में चलाया जा रहा है, जिसमें जन जागरूकता से सभी चिन्हांकित ग्राम पंचायतो हेतु एक वृहद  विजन एक्शन प्लान(VAP) 2030 तक के लिए कार्य योजना तैयार किया जा रहा है ! जिसमें ग्राम पंचायत के मूलभूत सुविधाओं सड़क,बिजली,पानी,रोजगार मूलक कार्य वं सांस्कृतिक कार्य व अन्य कार्यों हेतु प्रत्येक ग्राम पंचायत में आदि कर्मयोगी, आदि साथी आदि सहयोगियों के साथ ग्रामीण जन एवं लाइन डिपार्टमेंट के सभी अधिकारी कर्मचारी के साथ मिलकर रोड मैप तैयार किया जा रहा है। ग्राम पंचायत में ट्रांसिट वॉक कर ग्राम पंचायत के भौगोलिक परिस्थिति के अनुसार अच्छा से अच्छा विजन एक्शन प्लान तैयार करने के निर्देश कलेक्टर एस.जयवर्धन द्वारा दिए गए हैं। जिससे अनुपालन में लगातार आदि सेवा केंद्रों मे बैठक लेकर जनहित वं मूलभूत सुविधाओं पर केंद्रित विलेज एक्शन प्लान बनाया जा रहा है। 
     
इससे पूर्व में धरती आबा जनजाति उत्कर्ष अभियान अंतर्गत एक माह तक लगातार क्लस्टर ग्रामो में शिविर लगाकर हितग्राही मूलक योजनाओं वं आधार कार्ड,आयुष्मान कार्ड,मनरेगा जॉब कार्ड,महतारी वंदन,सामाजिक सहायता पेंशन,इत्यादि सुविधाओं के लिए शिविर लगाकर संतृप्त करने की पहल गई है।

Read More

सूरजपुर में 5 बाइक चोरी में शामिल 3 नाबालिग सहित 5 आरोपी गिरफ्तार

Posted on :29-Sep-2025
सूरजपुर में 5 बाइक चोरी में शामिल 3 नाबालिग सहित 5 आरोपी गिरफ्तार

सुभाष गुप्ता

सूरजपुर,सरगुजा वं कोरिया जिले में दर्ज है चोरी के कई मामले

सूरजपुर  :  गुरूद्वारा कालोनी विश्रामपुर निवासी चन्द्रमणी पति स्व. सुजीत सिंह ने थाना विश्रामपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 25.09.2025 के रात्रि में इसके घर के बाउंड्री वॉल के अंदर खड़ी पल्सर आर एस 200 वाहन क्रमांक सीजी 15 डीवाई 8287 को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर अपराध क्र. 246/2025 धारा 305(ए), 331(4), 111, 317(4) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। एसएसपी,प्रशांत कुमार ठाकुर ने चोरी की वारदात पर अंकुश लगाते हुए मोटर सायकल चोरों की पतासाजी कर जल्द पकड़ने के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो व एसडीओपी सूरजपुर अभिषेक पैंकरा के मार्गदर्शन में थाना विश्रामपुर पुलिस ने विवेचना के दौरान मुखबीर तैनात करते हुए पूर्व में मोटर सायकल चोरी में गिरफ्तार हुये आरोपियों पर निगरानी रखी जा रही थी। इसी दौरान मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि पूर्व में मोटर सायकल चोरी में गिरफ्तार हुआ आकाश देवांगन अपने साथियों के साथ स्पोर्टस बाईक में सूरजपुर में घुमता दिखा है। सूचना के फौरन बाद पुलिस टीम ने दबिश देकर आकाश देवांगन, भुपेंद्र सिंह तथा तीन विधि विरूद्ध संघर्षरत् बालकों को पकड़ा। पूछताछ पर इनके द्वारा पल्सर मोटर सायकल चोरी करना स्वीकार किए।पूछताछ की कड़ी में यह भी बताया कि पांचों मिलकर अंबिकापुर, लखनपुर, ओड़गी, भैयाथान आदि जगहों से भी कई मोटर सायकल चोरी किए है जिनके निशानदेही पर चोरी की बजाज पल्सर आरएस 200-01 नग, बजाज पल्सर एनएस 160- 03 नग, हीरो स्पेलेण्डर 01 नग कुल 5 नग मोटर सायकल कीमत करीब 7 लाख रूपये का जप्त किया गया। आरोपियों के द्वारा संगठित होकर लगातार मोटर सायकल चोरी की घटना को अंजाम देकर चोरी की मोटर सायकल को कम दामों में लोगों को बिक्री करते थे। संगठित होकर चोरी करने एवं विक्रय करने की भी धाराओं के तहत कार्यवाही की गई है। मामले में आकाश देवांगन पिता नन्‍कू राम देवांगन उम्र 19 वर्ष निवासी भैयाथान रोड सूरजपुर व भूपेंद्र सिंह पिता राजेंद्र सिंह उम्र 20 वर्ष निवासी नवापारा सूरजपुर  को गिरफ्तार किया गया वहीं विधि विरूद्व संघर्षरत् बालकों को विधि अनुसार किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया। 

पूर्व में आरोपीगण थाना सूरजपुर, थाना झिलमिली जिला सूरजपुर, थाना पटना, थाना कोतवाली बैकुण्ठपुर जिला कोरिया, थाना मणीपुर, थाना गांधीनगर, थाना दरिमा जिला सरगुजा से मोटर सायकल चोरी की प्रकरणों में चालान हो चुके है। 

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी विश्रामपुर प्रकाश राठौर,एएसआई विशाल मिश्रा,अविनाश सिंह,गुड्डू कुशवाहा, प्रधान आरक्षक नवीन सिंह,जय प्रकाश तिवारी,निर्मल सिंह, आरक्षक अखिलेश पाण्डेय,अजय प्रताप राव,रामकुमार नायक, राजूरंजन सोनी,खेलसाय राजवाड़े,कुंदन सिंह,राजेश मुरारी,वाहिद हुसैन,अविनाश कुजूर, अभय पाण्डेय,मनोज शर्मा व महिला आरक्षक अक्षरा मण्डल सक्रिय रहे।

Read More

प्रेम प्रसंग के विवाद पर पुलिस चौकी में युवती का हाई वोल्टेज ड्रामा, पेड़ पर चढ़कर फांसी का प्रयास

Posted on :27-Sep-2025
प्रेम प्रसंग के विवाद पर पुलिस चौकी में युवती का हाई वोल्टेज ड्रामा, पेड़ पर चढ़कर फांसी का प्रयास

सुभाष गुप्ता

सूरजपुर :  पुलिस चौकी में सुनवाई नही होने से नाराज युवती चौकी परिसर के पेड़ पर चढ़ कर दुप्पटे से फांसी का फंदा लगाकर पुलिस को हलाकान कर दिया। किसी तरह मान-मन्नौवत कर उसे पेड़ से उतार उसकी समस्या सुनी गई।

पूरा मामला उमेश्वरपुर पुलिस चौकी का है। चौकी क्षेत्र के श्यामपुर की एक युवती का प्रेम संबंध पड़ोस में रहने वाले युवक से थी। युवक की कुछ दिन पहले शादी भी हो गया था फिर भी इन दोनों का प्रेम संबंध बरकरार था। हाल फिलहाल में युवक युवती से कटा कटा सा रहने लगा। युवती ने बात की तो युवक उससे दूर होना चाहता था। इस बात पर दोनों के बीच काफी बहस,तकरार हुई। जिससे नाराज युवक युवती का गला दबाकर मारने लगा। किसी तरह उसके चंगुल से छूटकर युवती सीधे पुलिस चौकी पहुची और पूरे मामले की घटना की जानकारी देने पर पुलिस की कोई कार्यवाही न होते देख युवती चौकी परिसर में नीम के पेड़ में चढ़ गई और ऊपर पहुचकर अपने दुप्पटे से फाँसी का फंदा बनाकर गले मे डाल कर पुलिस कार्यवाही करने की मांग करने लगी। युवती की इस हरकत पर पुलिस के होश ठिकाने लग गए। इस दौरान युवती 2 घंटे तक पेड़ पर गले मे फंदा डाले खड़े रही। पुलिस के कर्मचारियों के काफी समझाने के बाद आखिरकार पुलिस का एक जवान पेड़ पर चढ़कर उसे किसी तरह उतारा गया। जिससे यह हाई वोल्टेज ड्रामा समाप्त हो गया। फिलहाल पुलिस ने युवक के विरुद्ध प्रतिबंधनात्मक कार्यवाही करते हुए युवक को जेल भेज दिया है।

Read More

पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, जप्त अवैध अंग्रेजी व महुआ शराब का किया नष्टीकरण

Posted on :26-Sep-2025
पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, जप्त अवैध अंग्रेजी व महुआ शराब का किया नष्टीकरण

सुभाष गुप्ता

सूरजपुर :  गुरूवार को जिले की पुलिस ने 21 प्रकरणों में जप्त अवैध शराब को रोलर से दबाकर नष्ट किया है। नशे पर नकेल लगाने सूरजपुर पुलिस लगातार कार्यवाही कर रही है। अवैध शराब के नशे के व्यापार में लिप्त लोगों की जानकारी हासिल करते हुए उनके विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है। गुरूवार, 25 सितम्बर को नियमों के तहत पुलिस लाईन सूरजपुर में आबकारी एक्ट के निराकृत जप्तशुदा अंग्रेजी व महुआ शराब का नष्टीकरण की प्रक्रिया को पूरा किया गया। 

एसएसपी सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर की मौजूदगी में गठित टीम के नोडल अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो व डीएसपी रितेश चौधरी सहित अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में अवैध शराब के 21 प्रकरणों में 69 लीटर महुआ शराब व 32 शीशी अंग्रेजी शराब को नष्ट किया गया। इस अवसर पर जिला आबकारी अधिकारी अनिल मित्तल, पर्यावरण अधिकारी बी.बी. ध्रुव, रक्षित निरीक्षक अशोक गिरी, निरीक्षक जावेद मियादांद सहित पुलिस के अन्य अधिकारी व जवान मौजूद रहे।

Read More

एनजीओ के जूस वितरण पर सियासी जंग, भाजपा की छवि खराब करने का आरोप

Posted on :26-Sep-2025
एनजीओ के जूस वितरण पर सियासी जंग, भाजपा की छवि खराब करने का आरोप

सुभाष गुप्ता

भाजपा ने लगाया स्वास्थ्य शिविर,200 लोगो का परीक्षण कर दी गई दवा, बांटे फल

सूरजपुर : सूरजपुर स्थानीय अग्रसेन चौक पर भाजपा शहर मंडल के द्वारा सेवा पखवाड़ा के तहत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमे लगभग २०० लोगों का चिकित्सकों के द्वारा इलाज कर दवा वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सेवा पखवाड़ा

एक्सपायरी जूस....... भाजपा ने झाड़ा पल्ला..!

भाजपा के इस कार्यक्रम में कथित तौर पर जूस भी वितरित किया गया जो एक्सपायरी थी। लेकिन भाजपा इससे इंकार कर रही है। भाजपा के जिलाध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी ने कहा कि जूस वितरण से भाजपा का कोई लेना देना नही है। किसी एनजीओ द्वारा भाजपा के कार्यक्रम के बाद बांटा गया होगा। तो इसकी उन्हें कोई जानकारी नही है। सोशल मीडिया से उन्हें ऐसी जानकारी मिली है कि किसी ने जूस बाँट कर भाजपा को बदनाम किया है। दुसरीं और मंडल अध्यक्ष अरविंद मिश्र ने बताया कि उनके द्वारा केवल फल बांटा गया जूस की उन्हें कोई जानकारी नही है। किसी ने ऐसा किया है तो यह भाजपा को बदनाम करने की कोशिश है।

 युवा साथी का तर्क....

इधर बताया गया कि उक्त जूस युवा साथी फाउंडेशन के द्वारा वितरित किया गया था। इसके सचिव रजनीश गर्ग ने बताया कि वे गांव गांव में बांटने के लिए समय रहते दे देते है, ऐसे में कोई स्टोर कर ले और बाद में बांटे तो क्या किया जा सकता है। यह बांटने वाले को देखना चाहिए। जिम्मेदारी किसकी है इसके सवाल पर उन्होंने कहा कि जो बांटा है वो जाने।

भाजपा जिला अध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी, जिला कौषाध्यक्ष संदीप अग्रवाल, जिला मीडिया प्रभारी मुकेश गर्ग, पूर्व मंडल अध्यक्ष अजय अग्रवाल अज्जू, डॉ एच एन चतुवेर्दी, भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविन्द मिश्रा, प्रमोद तायल,

शैलेष अग्रवाल शैलू, संस्कार अग्रवाल, शिवशंकर साहू, सत्यनारायण गुप्ता, लक्मण कसेरा एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर अग्रसेन चौक मे फल वितरण किया गया।

Read More

सूरजपुर जिला अस्पताल में लापरवाही, जच्चा-बच्चा की मौत से परिजनों ने किया हंगामा

Posted on :26-Sep-2025
सूरजपुर जिला अस्पताल में लापरवाही, जच्चा-बच्चा की मौत से परिजनों ने किया हंगामा

सुभाष गुप्ता

108 एम्बुलेंस स्टाफ पर भी 800 रुपये लेने का आरोप

सूरजपुर : मातृ एवं शिशु मृत्यु दर कम करने के लिए शासन द्वारा संस्थागत प्रसव को बढ़ावा दिया जा रहा है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही ने फिर एक परिवार को उजाड़ दिया। सूरजपुर जिला अस्पताल में इलाज में कोताही बरतने के आरोपों के बीच एक गर्भवती महिला और उसके गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और 108 एम्बुलेंस स्टाफ पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

ग्राम पीढ़ा आमापारा निवासी तिलक राज राजवाड़े की पत्नी रेखा राजवाड़े (24) को 24 सितंबर की रात प्रसव पीड़ा होने पर परिजन जिला अस्पताल सूरजपुर लेकर पहुंचे। आरोप है कि भर्ती करने के बाद न तो डॉक्टर और न ही नर्स ने प्रसूता को देखा। मितानिन सुगंती राजवाड़े ने बताया कि सिर्फ वार्ड ब्वॉय बार-बार ‘जोर लगाते रहो’ कहकर चलता बना। हालात बिगड़ने पर रात 2:30 बजे महिला को अचानक अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

स्वजन का आरोप है कि एम्बुलेंस स्टाफ ने प्रसूता को ले जाने के लिए 800 रुपये वसूले। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर डॉक्टरों ने 3:30 बजे महिला को मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में प्रसूता और गर्भस्थ शिशु दोनों की मौत की पुष्टि हुई।

मृतिका के ससुर शोभनाथ राजवाड़े ने कहा कि बहू की मौत हो चुकी थी, इसके बावजूद एम्बुलेंस कर्मी पैसे लेने में लगे रहे। मृतिका के भाई गोपाल राजवाड़े ने आरोप लगाया कि जिला अस्पताल में इलाज के नाम पर केवल खानापूर्ति की गई और देर होने के कारण बहन की जान चली गई।

यह घटना स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल खड़े कर रही है। अब देखना होगा कि जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग इसे कितनी गंभीरता से लेता है या फिर यह मामला भी सिर्फ औपचारिक जांच तक सीमित रह जाएगा।

Read More

नशे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 40 लाख की अवैध गांजा, अफीम और डोडा किया नष्ट

Posted on :26-Sep-2025
नशे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,  40 लाख की अवैध गांजा, अफीम और डोडा किया नष्ट

सुभाष गुप्ता

सूरजपुर :  सूरजपुर जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस लाईन परिसर में अस्थायी भट्ठे में मादक पदार्थों को जलाकर नष्ट किया गया। जिला स्तरीय औषधि निपटान समिति की देखरेख में यह कार्रवाई की गई। इस दौरान एनडीपीएस एक्ट के 28 प्रकरणों में जब्त 171.041 किलोग्राम गांजा एवं 23 नग गांजा का पौधा, अफीम 130 ग्राम, डोडो 1.772 किलो ग्राम को नष्ट किया गया जिसकी अनुमानित कीमत करीब 40 लाख रूपये है।

एसएसपी सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर ने बताया कि नष्टीकरण की प्रक्रिया गठित टीम की मौजूदगी में संपन्न हुई,

जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो और जिला आबकारी अधिकारी अनिल मित्तल, पर्यावरण अधिकारी बी.बी. ध्रुव सहित अन्य अधिकारी पंचान भी मौजूद रहे। जिला पुलिस सूरजपुर ने युवाओं वं नागरिकों को नशे से बचाने के लिए भविष्य में भी निरंतर मादक पदार्थों की तस्करी पर सख्त कार्यवाही करने के लिए दृढ़ संकलित है। 

इस दौरान

डीएसपी रितेश चौधरी, रक्षित निरीक्षक अशोक गिरी, निरीक्षक जावेद मियादांद,वन विभाग के महेन्द्र प्रसाद सहित पुलिस के अधिकारी व जवान मौजूद रहे।

Read More

GST में कमी से जनता को सीधी राहत : मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े

Posted on :25-Sep-2025
GST में कमी से जनता को सीधी राहत : मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े

 द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार

सूरजपुर की दुकानों में ग्राहकों से की सीधी बातचीत, जागरूकता के लिए लगाए गए स्टीकर

रायपुर : महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने  सूरजपुर जिले के विभिन्न दुकानों का भ्रमण कर ग्राहकों से सीधे संवाद किया। उन्होंने वस्तु एवं सेवा कर (GST) में कमी से आमजन को मिलने वाले प्रत्यक्ष लाभ की जानकारी दी और कहा कि यह कदम लोगों की आर्थिक बोझ को कम करने के लिए उठाया गया है।

मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और राज्य सरकार आम जनता के हितों को सर्वाेच्च प्राथमिकता देती है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए रोजमर्रा की जरूरतों की वस्तुओं पर GST में भारी कमी की है। GST में कमी से लोगों की रोज़मर्रा की आवश्यक वस्तुएँ अब और भी किफायती हो गई हैं। यह पहल गरीब, मध्यम वर्ग और छोटे व्यापारियों के लिए बड़ी राहत साबित होगी।

ग्राहकों ने भी मंत्री से बातचीत करते हुए अपनी संतुष्टि जाहिर की। एक ग्राहक ने कहा कि अब बाजार में सामान की कीमतें पहले से कम हैं, जिससे परिवार की ज़रूरतें पूरी करने में सहूलियत हो रही है। वहीं छोटे व्यापारियों ने भी बताया कि इससे ग्राहकों का रुझान बढ़ा है और बिक्री में सकारात्मक असर देखी जा रही है।

जागरूकता अभियान के तहत दुकानों में विशेष स्टीकर लगाए गए, ताकि आम लोग GST में कमी से मिलने वाले फायदों से अवगत हो सकें। मंत्री ने उपस्थित नागरिकों से कहा कि वे भी अपने आस-पास के लोगों को इसके बारे में जानकारी दें, जिससे अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सकें।इस अवसर पर विधायक श्री भुलन सिंह मरावी सहित अन्य जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Read More

सूरजपुर में महाराजा अग्रसेन 5149 वीं जयंती उत्सव सम्पन्न, अग्रोहा भवन में दस दिवसीय कार्यक्रमों का समापन

Posted on :25-Sep-2025
सूरजपुर में महाराजा अग्रसेन 5149 वीं जयंती उत्सव सम्पन्न, अग्रोहा भवन में दस दिवसीय कार्यक्रमों का समापन

सुभाष गुप्ता
सूरजपुर :  महाराजा अग्रसेन जी की 5149 वीं जयंती का आयोजन अग्रवाल सभा के आतिथ्य में अग्रोहा भवन में दस दिवसीय विविध प्रतियोगिताओं व कार्यक्रमों के साथ पुरस्कार वितरण समारोह, शोभायात्रा व गंगा आरती के रूप में संपन्न हुआ। दस दिनों तक अग्रोहा भवन में चली विभिन्न प्रतियोगिताआंे में समाज के बच्चों, युवाओं व महिलाओं ने बढ़ चढ़कर आकर्षक प्रतियोगिताओं व आयोजन में हिस्सा लिया। इस दौरान जयंती में सामाजिक अग्रभोज का आयोजन किया गया। समापन समारोह में वन विकास निगम के अध्यक्ष रामसेवक पैकरा, नपा अध्यक्ष कुसुमलता राजवाड़े, रेडक्रास सोसायटी के चेयरमैन बाबूलाल अग्रवाल, डिप्टी कलेक्टर सुनील अग्रवाल अतिथि रहे। अग्रवाल सभा के अध्यक्ष अमृत लाल अग्रवाल, सचिव राजेश महलवाला, कोषाध्यक्ष संजय केजरीवाल व आयोजन समिति के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल सहित पूर्व नपं अध्यक्ष लालचंद अग्रवाल, अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष अनिल गोयल व अग्रोहा भवन के अध्यक्ष अवधेश अग्रवाल, अग्रवाल महिला मण्डल की अध्यक्ष लता गोयल, सचिव सोनू अग्रवाल व नवयुवक समिति के अध्यक्ष गौरीश जिंदल भी मंचासीन रहे। समापन समारोह में लगभग 70 प्रतियोगिताओं के विजेताओं को अतिथियों के द्वारा पुरस्कृत किया गया। वहीं अग्रसेन जयंती के अवसर पर सुबह पूजा-अर्चना कर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। 

जिसमें समाज के 18 गोत्र की झांकी के साथ अग्रसेन महाराज की भी सजीव झांकी सामाजिक एकता को प्रगट करते हुए नगर के सभी मार्गों से होकर अग्रसेन भवन में समाप्त हुई। शोभायात्रा अग्रोहा भवन से निकलकर केतका रोड, अग्रसेन चौक, मेन रोड, भैयाथान रोड, मंदिरपारा होते हुए भवन पहुंची जहाँ श्री अग्रसेन समिति सामाजिक स्वल्पाहार आयोजित किया गया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में समाज के अनुयायी उपस्थित रहे। भव्य व आकर्षक शोभयात्रा में अग्रजनों की विशाल उपस्थिति भी नगर में चर्चा का विषय रहा।

इस दौरान अग्रवाल सभा, अग्रवाल सेवा समिति, अग्रवाल नवयुवक समिति, अग्रवाल महिला मण्डल, अग्रवाल महिला सम्मेलन, मारवाड़ी युवा मंच व संस्कृति शाखा के पदाधिकारी व सदस्य समस्त आयोजन में सक्रिय रहे। वहीं अग्रसेन चौक पर श्री श्याम सखी खिंचड़ी ग्रुप के द्वारा खिंचड़ी तथा युवा साथी फाउंडेशन के द्वारा डाबर कंपनी के जूस का वितरण किया गया। 

अग्रसेन चौक में हुई भव्य गंगा आरती 

अग्रसेन जयंती के अवसर पर स्थानीय अग्रसेन चौक में अग्रवाल नवयुवक समिति के तत्वाधान में भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया। बनारस से आए विद्वान ब्राम्हणों ने मां गंगा एवं अग्रसेन जी की आरती से पूरे नगर को भावविभोर कर दिया। गंगा आरती के दौरान हजारांे की संख्या में नगरवासी चौक पर उपस्थित रहे। इस दौरान गौरीश जिंदल, स्वयं गोयल, गौरव महलवाला, प्रथम गर्ग, कान्हा जिंदिया सहित पूरी टीम सक्रिय रही। वहीं शोभयात्रा के ईनामी कूपन का भी ड्रा निकाला गया, जिसे डॉ. राहुल अग्रवाल व टीम के द्वारा पुरस्कृत किया गया तथा मार्निंग वाकर्स ग्रुप के द्वारा गंगा आरती के समय प्रसाद वितरण किया गया।

Read More

उड़ीसा के बृजराजनगर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, घेराबंदी कर 4 आरोपी किए गए गिरफ्तार

Posted on :25-Sep-2025
उड़ीसा के बृजराजनगर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, घेराबंदी कर 4 आरोपी किए गए गिरफ्तार

सुभाष गुप्ता

बोलेरो से ठोकर मारकर 2 लोगों की हत्या करने के मामले में... 

सूरजपुर  ग्राम तिवरागुड़ी निवासी पूरन रवि ने थाना रामानुजनगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 22.09.2025 के रात्रि 11 बजे आरोपी ओम प्रकाश, जयप्रकाश,नर्मदा वं बाबुलाल के द्वारा बोलेरो वाहन से पुरानी रंजीश को लेकर हत्या करने के नियत से इसके भाई त्रिवेणी, भतीजा राजाबाबु, करन को ठोकर मार दिए है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना रामानुजनगर में धारा 109(1), 324(4), 3(5) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। विवेचना दौरान प्रकरण के आहत राजाबाबु उम्र 19 वर्ष वं त्रिवेणी उम्र 35 वर्ष की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। प्रकरण में पृथक से धारा 103(1) जोड़ी गई जबकि करन घायल है।

मामले की सूचना पर एसएसपी सूरजपुर  प्रशांत कुमार ठाकुर ने आरोपियों की पतासाजी कर जल्द पकड़ने पुलिस टीम गठित कर लगाया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो के मार्गदर्शन में विवेचना के दौरान प्राप्त सूचना वं नई तकनीक की मदद से आरोपियों का पीछा कर उड़ीसा के बृजराजनगर में घेराबंदी कर आरोपी जयप्रकाश पिता नर्मदा उम्र 28 वर्ष, नर्मदा पिता स्व. हरवंश उम्र 62 वर्ष,बाबुलाल पिता स्व.हरवंश उम्र 60 वर्ष एवं ओम प्रकाश पिता नर्मदा उम्र 33 वर्ष सभी निवासी ग्राम तिवरागुड़ी जूनापारा थाना रामानुजनगर को पकड़ा गया। पूछताछ पर आरोपियों ने बताया कि खेत से उखाड़कर करन के द्वारा मुंगफली खाने की बात को लेकर विवाद हुआ था जिसके बाद उसके परिजन वहां आकर विवाद करने लगे इसी रंजीश को लेकर वारदात को अंजाम दिया गया। मामले में चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और आगे की विवेचना जारी है। 

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी रामानुजनगर अलरिक लकड़ा, एएसआई मनोज पोर्ते, प्रधान आरक्षक रामजतन सिंह, आरक्षक मितेश, राजेश नायक, गजेन्द्र पाल की पुलिस टीम सक्रिय रही।
 
Read More

बोलेरो से कुचल हत्या मामला: रामानुजनगर थाना प्रभारी राजेंद्र साहू लाइन अटैच

Posted on :24-Sep-2025
बोलेरो से कुचल हत्या मामला: रामानुजनगर थाना प्रभारी राजेंद्र साहू लाइन अटैच

सुभाष गुप्ता

सूरजपुर : थाना प्रभारी हुए लाइन अटैच. बोलेरो से कुचल हत्या के मामले में लापरवाही बरतने पर  रामानुजनगर थाना प्रभारी राजेंद्र साहू लाइन अटैच हुए, एक दिन पहले बोलेरो वाहन से पिता और पुत्र को कुचल कर हत्या हुई थी, मृतक ने पहले ही बता दिया था ऐसा होगा, एससपी प्रशांत ठाकुर ने किया लाइन अटैच।

Read More

पोड़ी चौक पर दबिश, 3 आरोपी नशीले इंजेक्शन बेचने की फिराक में गिरफ्तार

Posted on :23-Sep-2025
पोड़ी चौक पर दबिश, 3 आरोपी नशीले इंजेक्शन बेचने की फिराक में गिरफ्तार

सुभाष गुप्ता

सूरजपुर : थाना प्रतापपुर पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि 3 व्यक्ति 2 मोटर सायकल में नशीली इंजेक्शन लेकर बिक्री करने पोड़ी चौक के पास ग्राहक की तलाश में घुम रहे है। थाना प्रतापपुर फौरन मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर 2 मोटर सायकल में 3 व्यक्ति (1) संतोष पाल उर्फ बिल्ला पिता स्व. नन्दूपाल उम्र 22 वर्ष ग्राम कृष्णनगर (धमनी) थाना त्रिकुण्डा जिला बलरामपुर (2) बबलू राजवाड़े पिता टेमसाय उम्र 19 वर्ष ग्राम करौदा बस्ती जरही, थाना भटगांव (3) अनिल सिंह पिता स्व. रामाशंकर सिंह उम्र 19 वर्ष ग्राम करौंदा को पकड़ा जिनके कब्जे से एविल इंजेक्शन 90 नग व रेक्सोजेसिक इंजेक्शन 90 नग कुल 180 नग नशीली इंजेक्शन पाया गया।

जिसकी बाजारू कीमत करीब 1 लाख रूपये है। मामले में नशीली इंजेक्शन, 3 मोबाईल व 2 मोटर सायकल जप्त कर धारा 21(सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रतापपुर अमित कौशिक,एएसआई बजरंगी लाल चौहान, प्रधान आरक्षक रविशंकर चौबे,आरक्षक राजकुमार पासवान,रामदयाल राठिया, अपील चौधरी व सत्य नारायण सिंह सक्रिय रहे।

Read More

डीआईजी व एसएसपी ने लगाया स्टार, एएसआई गुप्ता को एसआई पद पर पदोन्नति

Posted on :23-Sep-2025
डीआईजी व एसएसपी ने लगाया स्टार, एएसआई गुप्ता को एसआई पद पर पदोन्नति

सुभाष गुप्ता

सूरजपुर : पुलिस मुख्यालय रायपुर के द्वारा एएसआई से एसआई के पद पर पदोन्नति का आदेश जारी किया है जिसमें सूरजपुर जिले के एक एएसआई लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता का नाम शामील है। सोमवार, 22 सितम्बर 2025 को डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने पदोन्नत हुए एएसआई लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता के कंधों पर स्टार लगाकर एसआई पद पर पदोन्नति दी।

उन्होंने पदोन्नत हुए एसआई के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी और कहा कि अब अपनी नई भूमिका में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर आमजनता की सेवा एवं पूर्ण निष्ठा से कर्तव्यों का निर्वहन करें। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो व जिला पुलिस कार्यालय के अधिकारीगण मौजूद रहे।

Read More

थाने में दी धमकी सच हुई, बोलेरो से पिता और दो बेटों को रौंदा

Posted on :23-Sep-2025
थाने में दी धमकी सच हुई, बोलेरो से पिता और दो बेटों को रौंदा

सुभाष गुप्ता

सूरजपुर : सूरजपुर जिले के रामानुजगनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तिवरागुड़ी में 22 सितंबर की देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया गया। खेत से मूंगफली खाने के विवाद में पहले एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के एक नाबालिग की बेदम पिटाई की, फिर मामला थाने तक पहुंचा। मारपीट करने वाले आरोपियों ने थाने में दूसरे पक्ष के पिता व उसके 2 पुत्रों को बोलेरो से कुचल देने की धमकी दी। फिर कुछ देर बाद ही पिता व उसके दो पुत्रों को बोलेरो से कुचल दिया। बोलेरो से कुचलने की घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना में पिता व उसके बड़े पुत्र की मौत हो गई, जबकि छोटा बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Open photo

रामानुजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम तिवरागुड़ी निवासी त्रिवेणी रवि 41 वर्ष  ने अपने खेत में मूंगफली की खेती की है। फसल लगभग तैयार हो चुकी है। सोमवार की शाम उसका छोटा बेटा करण 16 वर्ष खेत की रखवाली करने गया था। इस दौरान वह खेत के मेड़ पर बैठकर मूंगफली खा रहा था।

इसी दौरान उसका रिश्तेदार नर्मदा सोनवानी अपने 2 पुत्रों ओमप्रकाश समेत एक अन्य के साथ वहां बोलेरो से पहुंचा। नर्मदा सोनवानी ने भी बगल के खेत में मूंगफली की खेती की है। उन्होंने करण को मूंगफली खाते देखा और यह कहते हुए उसकी पिटाई कर दी कि वह उनके खेत की मूंगफली उखाडक़र खा रहा है।

Open photo

तीनों ने उसे रॉड से बेदम पीटा और उसका मोबाइल तोड़ दिया। यह बात जब त्रिवेणी को पता चली तो वह अपने बड़े बेटे राजा बाबू 21 वर्ष के साथ वहां पहुंचा और बेटे करण की पिटाई पर आपत्ति जताई। इसके बाद नर्मदा सोनवानी ने अपने दोनों बेटों के साथ मिलकर त्रिवेणी व उसके दोनों बेटों को फिर पीटा।

थाने में दी बोलेरो चढ़ाने की धमकी

मारपीट के बाद पीडि़त त्रिवेणी अपने दोनों पुत्रों के साथ थाने में पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। इस पर पुलिस ने नर्मदा व उसके दोनों पुत्रों को वहां बुलाया। यहां पुलिस के सामने दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ। इस बीच नर्मदा सोनवानी के पुत्र ओमप्रकाश ने बोलेरो चढ़ाकर मार डालने की धमकी भी दी।

Open photo

थाने से जब त्रिवेणी व उसके दोनों पुत्र बाइक से घर जाने लगे तो 2 बार उन्हें बोलेरो से टक्कर मारने की कोशिश की गई, लेकिन वे किसी तरह बच निकले। इसकी शिकायत उन्होंने फिर थाने में की, लेकिन पुलिस की ओर से मामले को ज्यादा तवज्जो नहीं दिया गया।

रात 11 बजे बोलेरो चढ़ाकर मार डाला

थाने में शिकायत करने के बाद त्रिवेणी रवि अपने बड़े पुत्र राजा बाबू व छोटे पुत्र करण के साथ बाइक से घर लौट रहा था। इसी बीच रात करीब 11 बजे ग्राम नकना चौक के पास नर्मदा सोनवानी के पुत्र ओमप्रकाश ने तेज रफ्तार बोलेरो से उन्हें कुचल दिया। इससे तीनों हवा में करीब 10 फीट उछलते हुए एक घर की दीवार व खंभे से टकरा गए।

Open photo

इस दौरान त्रिवणी रवि व उसके बड़े पुत्र राजा बाबू की मौके पर पही मौत हो गई।, जबकि छोटे पुत्र करण रवि को गंभीर हालत में सूरजपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर सूचना पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है, वे फरार हैं।

सीसीटीवी में कैद हुई घटना

बाइक सवार पिता व पुत्रों को बोलेरो से कुचलने की घटना ग्राम नकना चौक के पास एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि काफी तेज रफ्तार में बोलेरो ने पिता-पुत्रों को टक्कर मारी है।इसके बाद कुछ देर तक वे तड़पते रहे, इसके बाद उनके शरीर में कोई हलचल नजर नहीं आई।

Read More

अंतरजिला बसोर मोबाईल चोर गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार

Posted on :22-Sep-2025
अंतरजिला बसोर मोबाईल चोर गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार

सुभाष गुप्ता

चोरी का मोबाईल वं स्प्रिंग चाकू जप्त,थाना प्रतापपुर पुलिस की कार्यवाही।

सूरजपुर : प्रतापपुर के साप्ताहिक बाजार में मोबाईल चोरी की घटना सामने आई  प्रतापपुर की पुलिस टीम के द्वारा पंजीबद्ध मामले की विवेचना कर तकनीकी मदद वं मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर डकईपारा पटना के व्यक्तियों के द्वारा घटना को अंजाम देने की सूचना पर थाना पटना के डकईपारा में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर संदेही सोनू बसोर को पकड़ा।

पूछताछ पर उसने अपने साथी मनोज कुमार, राम सिंह, सोनू, राजू बसोर, मुकेश उर्फ संदीप,जुगनू प्रसाद उर्फ सोनू वं सोनू कुमार के साथ मिलकर साप्ताहिक बाजार प्रतापपुर में मोबाईल चोरी की घटना को अंजाम देना बताया जिसके बाद इन लोगों को भी पकड़ा गया।

आरोपियों के निशानदेही पर चोरी का 5 नग मोबाईल कीमत 60 हजार रूपये, 1 नग बटन स्प्रिंग चाकू, घटना में प्रयुक्त 2 मोटर सायकल जप्त कर धारा 303(2) बीएनएस व आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत आरोपी (1) मनोज कुमार पिता सुशील कुमार उम्र 34 वर्ष ग्राम डकाईपारा (2) राम सिंह पिता केश्वप्रसाद उम्र 39 वर्ष ग्राम चितमारपारा (3) सोनू कुमार पिता राजकुमार उम्र 22 वर्ष ग्राम चम्पाझार (4) राजू बसोर पिता वकील उम्र 35 वर्ष ग्राम चितमारपारा (5) मुकेश उर्फ संदीप पिता सुशील उम्र 23 वर्ष ग्राम डकाईपारा (6) जुगनू प्रसाद उर्फ सोनू पिता स्व. रामविशाल उम्र 31 वर्ष ग्राम डकाईपारा (7) सोनू कुमार पिता स्व. रामभिवन उम्र 25 वर्ष ग्राम डकाईपारा सभी थाना पटना जिला कोरिया को गिरफ्तार किया गया है।

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रतापपुर अमित कौशिक,एएसआई बजरंगी लाल चौहान, हरिशंकर तिवारी,प्रधान आरक्षक आनंद प्रकाश एक्का,इन्द्रपाल सिंह, आरक्षक सत्यनारायण सिंह,राजेश तिवारी व प्रकाश साहू सक्रिय रहे।

Read More

बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत की दिशा में सूरजपुर का ऐतिहासिक कदम

Posted on :20-Sep-2025
बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत की दिशा में सूरजपुर का ऐतिहासिक कदम

सुभाष गुप्ता

सूरजपुर : प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 75 वें जन्मदिवस के शुभ अवसर पर जिला सूरजपुर के द्वारा एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की गई है जिले की 75 ग्राम पंचायतों को “बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत” घोषित किया गया है। यह घोषणा इस आधार पर की गई कि पिछले दो वर्षों में इन पंचायतों में एक भी बाल विवाह के प्रकरण संज्ञान में नहीं आये हैं। 

महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि:- “सूरजपुर जिले की यह पहल पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणा स्त्रोत है। बाल विवाह जैसी कुप्रथा के उन्मूलन हेतु सामुदायिक जागरूकता और विभागीय समर्पण का यह उत्कृष्ट उदाहरण है। प्रधानमंत्री जी के अमृत महोत्सव वर्ष में यह उपलब्धि और भी विशेष महत्व रखती है।”

इस अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों तथा समुदाय की सक्रिय भागीदारी की सराहना की गई। सूरजपुर जिले का यह प्रयास न केवल बाल अधिकारों की रक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य की नींव भी है।

Read More

नगर पंचायत प्रेमनगर में धूमधाम से लोक कल्याण मेला आयोजित

Posted on :20-Sep-2025
नगर पंचायत प्रेमनगर में धूमधाम से लोक कल्याण मेला आयोजित

सुभाष गुप्ता

सूरजपुर : नगर पंचायत प्रेमनगर कार्यालय में आज लोक कल्याण मेला का आयोजन किया गया। मेले में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री दीपक एक्का ने बताया कि योजना अंतर्गत ऋण स्लैब में संशोधन किया गया है। अब प्रथम चरण का ऋण दस हजार रुपये से बढ़ाकर 15 हजार रुपये कर दिया गया है। इसी प्रकार द्वितीय चरण में 20 हजार रुपये की राशि को बढ़ाकर 25 हजार रुपये कर दिया गया है, जबकि अंतिम चरण की राशि पचास हजार रुपये पूर्ववत रहेगी।

उन्होंने जानकारी दी कि ऋण की पूरी अदायगी करने वाले हितग्राहियों को बैंक की ओर से क्रेडिट कार्ड भी उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही जो पथ विक्रेता एफएसएसएआई का लाइसेंस बनवाना चाहते हैं, उन्हें भी आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाएगा। जिन हितग्राहियों के आवेदन बैंकों द्वारा वापस किए गए हैं, उनकी दोबारा काउंसलिंग की जाएगी।

मेला में आज 6 पथ विक्रेताओं के द्वितीय ऋण हेतु आवेदन बैंकों को प्रेषित किए गए। श्री एक्का ने नगर के सभी पथ विक्रेताओं से अधिक से अधिक संख्या में योजना का लाभ उठाने का आह्वान किया।

Read More

किलकारी कार्यक्रम के तहत 1 दिवसीय उन्मुखीकरण आयोजित, प्रतिभागियों को मिली महत्वपूर्ण जानकारी

Posted on :20-Sep-2025
किलकारी कार्यक्रम के तहत 1 दिवसीय उन्मुखीकरण आयोजित, प्रतिभागियों को मिली महत्वपूर्ण जानकारी

सुभाष गुप्ता

किलकारी कार्यक्रम के तहत 1 दिवसीय उन्मुखीकरण आयोजित, प्रतिभागियों को मिली महत्वपूर्ण जानकारी

सूरजपुर : महिला बाल विकास के अधिकारियों एवं सूपरवाइज़र का किलकारी, किलकारी व्हाट्सअप, एवं आर.सी.एच. विषय पर एक दिवसीय उन्मुखीकरण का आयोजन किया गया | इस कार्यक्रम में कुल 90 प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया | किलकारी कार्यक्रम भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की डिजिटल इंडिया मिशन के तहत एक महत्वकाँछी पहल है, जिसका कार्यान्वयन अरमान संस्था के सहयोग से भारत के 27 राज्यों के साथ छतीसगढ़ के सभी जिलों में किया जा रहा है |

Open photo

इस कार्यक्रम में श्री किरण कुमार, राज्य कार्यक्रम अधिकारी किलकारी एवं मोबाइल अकेडमी ने बताया की गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के चौथे महीने से लेकर बच्चे के 1 साल होने तक प्रत्येक सप्ताह उनकी गर्भावस्था के महीने एवं नयी माताओं को बच्चे के उम्र के हिसाब से आईवीआर आधारित ऑडियो संदेश  फोन कॉल के रूप मे भेजते है, जिसमे माता एवं बच्चों के सेहत, पोषण, परिवार नियोजन, टीकाकरण एवं अन्य सेवाओं के बारे में बताया जाता है, इस कार्यक्रम का उद्देश्य मातृ मृत्यु दर एवं शिशु मृत्यु दर को कम करना एवं पोषण संबंधित व्यवहारों में सुधार लाना है |

Open photo

इस कार्यक्रम का लाभ लेने के लिए गर्भवती माताओं को गर्भवस्था के तुरंत बाद पहली तिमाही तक स्वास्थ्य केंद्रों या आँगनबाड़ी केंद्रों में जाकर ए.एन.एम. के पास अपने या परिवार के किसी भी सदस्यों के मोबाइल नंबर से पंजीयन करवाना होता है, पंजीयन होने के बाद गर्भावस्था के चौथे माह से किलकारी के 1600103660 नंबर से कॉल आना शुरू हो जाता है, यदि किसी कारण वस महिला किलकारी से आने वाले कॉल नहीं उठा पाती या उस सप्ताह के संदेश को फिर से सुनना चाहती है तो वह इसे सुनने के लिए 14423 डायल कर सकती है।

Open photo

जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग ने किलकारी कार्यक्रम को गर्भवती एवं नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य में बदलाव हेतु समुदाय स्तर पर सफल क्रियान्वयन, सभी हितग्राहियों को लाभ दिलाने एवं जन-जागरूकता हेतु निर्देश दिए | इस कार्यशाला में कार्यक्रम सलाहकार सरगुजा संभाग किलकारी कार्यक्रम, महिला बाल विकास के अधिकारी एवं कर्मचारी और अन्य संस्था के विषय विशेषज्ञ सम्मिलित हुए |

Read More

छत्तीसगढ़ को महिला एवं बाल विकास मंत्री के मार्गदर्शन में मिली बड़ी उपलब्धि

Posted on :19-Sep-2025
छत्तीसगढ़ को महिला एवं बाल विकास मंत्री के मार्गदर्शन में मिली बड़ी उपलब्धि

सुभाष गुप्ता

प्रधानमंत्री के 75वें जन्मदिवस पर छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक उपलब्धि

सूरजपुर जिले की 75 ग्राम पंचायतें हुईं “बाल विवाह मुक्त”

सूरजपुर : प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 75वें जन्मदिवस पर छत्तीसगढ़ ने सामाजिक सुधार की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है। सूरजपुर जिले की 75 ग्राम पंचायतों को “बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत” घोषित किया गया है। विगत दो वर्षों में इन पंचायतों में बाल विवाह का एक भी प्रकरण दर्ज न होने के आधार पर यह मान्यता प्रदान की गई।

इस उपलब्धि के पीछे राज्य की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की सतत पहल, सक्रिय मार्गदर्शन और नेतृत्व को निर्णायक माना जा रहा है।उनके नेतृत्व में विभाग ने गाँव-गाँव तक जागरूकता अभियान चलाया, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और पंचायत प्रतिनिधियों को सक्रिय किया तथा समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित की।

श्रीमती राजवाड़े ने कहा, कि सूरजपुर जिले की यह पहल केवल छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणा का कार्य करेगी। प्रधानमंत्री जी के अमृत महोत्सव वर्ष में यह उपलब्धि समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में एक सशक्त संदेश है।

सामुदायिक भागीदारी की सराहना

जिला प्रशासन ने इस पहल की सफलता में महिला एवं बाल विकास विभाग, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय समुदाय की संयुक्त भूमिका की सराहना की। सभी के सामूहिक प्रयास से यह सुनिश्चित हुआ कि शिक्षा और जागरूकता को प्राथमिकता मिले और कोई भी बाल विवाह न हो।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में 10 मार्च 2024 को “बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान” की शुरुआत हुई थी। यह अभियान यूनिसेफ के सहयोग से और मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा है।राज्य सरकार ने बाल विवाह उन्मूलन को सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में रखा है और विभाग लगातार जनजागरूकता, निगरानी और सामाजिक सहभागिता को मजबूत कर रहा है।

सूरजपुर की इस सफलता से प्रेरित होकर अब छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों में भी पंचायतों और नगरीय निकायों को “बाल विवाह मुक्त” घोषित करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। जिन जिलों में विगत दो वर्षों में बाल विवाह का कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है, वहां शीघ्र ही प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे।

Read More

Previous123456789...4041Next

Advertisement

Read More

Live TV

Join Us

WhatsApp Group Invite Chhattisgarh Daily News

विशेष रिपोर्ट

विशेष लेख : आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

विशेष लेख : आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

’विशेष लेख’ : ’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान’

’विशेष लेख’ : ’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान’

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

विशेष लेख : ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार

विशेष लेख : ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार

ज्योतिष और हेल्थ

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

खेल

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

व्यापार

डीजल खरीद पर नई सीमा लागू, अब एक बार में सिर्फ 200 लीटर तक मिलेगा ईंधन

डीजल खरीद पर नई सीमा लागू, अब एक बार में सिर्फ 200 लीटर तक मिलेगा ईंधन

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट

सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट

गैजेट्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

राजनीति

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

Entertainment

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

Quick Links

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • विश्व
  • मनोरंजन

  • रोजगार
  • राजनीति
  • खेल
  • राजधानी
  • ज्योतिष

  • गैजेट्स
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो गैलरी
  • Entertainment
  • संपर्क

Location Map

Contact Us

Address :

Baran Bazar, Favara Chowk, Gowli Para Road, Behind SBI ATM, Raipur (Chhattisgarh) - 492001

Phone No. : 0771-4032133

Email Id : [email protected]

RNI No. :
CHHHIN16912 GARJA CHHATTISGARH NEWS

Copyright © 2013-2026 Garja Chhattisgarh News All Rights Reserved | Privacy Policy | Disclaimer | Powered by : Softbit Solution