
बीजापुर : बीजापुर में नक्सल आपरेशंस पर निकले डीआरजी के जवानों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हुई। इस नक्सल आपरेशंस में पुलिस जवानों को बड़ी कामयाबी मिली है। मिली जानकारी के मुताबिक करीब आधे तक चली गोलीबारी के बाद जवानों तीन नक्सलियों को मार गिराने का दावा किया है। तीनों कथित नक्सलियों के शव भी जवानों ने बरामद कर लिया है।
इधर मुठभेड़ के बाद जवानों ने सर्चिंग के दौरान तीन नक्सलियों के शव बरामद करने का दावा किया है। घटना मिरतुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। सर्चिंग के दौरान एक थ्री नाट थ्री राइफल के अलावे दो भरमार बंदूक भी पुलिस ने बरामद किया है।
मारे गये नक्सलियों के शवों की पहचान नहीं हो पायी है। सभी शव को थाना लाया जा रहा है, जिसके बाद उसकी पहचान करायी जायेगी। हालांकि जिस तरह से हथियार मिले हैं, उसे देखते हुए कहा जा रहा है कि शव किसी हार्डकोर नक्सली का हो सकता है।