
TNIS
राजनांदगांव : लोकसभा चुनाव 2019 के दुसरे चरण की मतदान शुरू हो चूका है छत्तीसगढ़ के तीन लोकसभा सीट राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर में वोटिंग किया जा रहा है सुबह 9 बजे तक मतदाताओं की भीड़ पोलिंग पूथ तक पहुंच चुकी है। राजनांदगांव में अब तक 15.99 फीसदी वोटिंग हो चुकी है, जबकि महासमुंद में 12 और कांकेर में 12 फीसदी की वोटिंग हो चुकी है। इस चुनाव में उत्साह के साथ ग्रामीण हो या अफसर सभी अपने-अपने मताधिकारका प्रयोग कर रहे हैं |
लोकसभा निर्वाचन-2019 के अंतर्गत आज दूसरे चरण में छत्तीसगढ़ के तीन लोकसभा क्षेत्रों कांकेर, राजनांदगांव और महासमुंद के कुल 49 लाख सात हजार 489 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर रहे हैं। इनमें कांकेर लोकसभा के 15 लाख 54 हजार 995, राजनांदगांव के 17 लाख 15 हजार 492 एवं महासमुंद लोकसभा के 16 लाख 37 हजार दो मतदाता शामिल हैं। तीनों लोकसभा क्षेत्रों में मतदान के लिए कुल छह हजार 484 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। कांकेर में 2022, राजनांदगांव में 2322 तथा महासमुंद में 2140 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं।