राजनांदगांव

मोदी की गांरटी चायनीज गारंटी : राधिका

मोदी की गांरटी चायनीज गारंटी : राधिका

प्रभात महंती 

भाजपा के घोषणा पत्र में मंहगाई कम करने, किसानों को समृद्ध बनाने, रोजगार, महिलाओं को सशक्त बनाने का जिक्र नहीं

महासमुंद : जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव की तिथि नजदीक आ रही है। मुख्य पार्टी भाजपा और कांग्रेस के नेता एक-दूसरे पर आरोपों की झड़ी लगा रहे हंै। आज यहां कांग्रेस भवन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता राधिका खेड़ा ने ‘मोदी की गांरटी को चायनीज गारंटी’ कहा। वे यहीं नहीं रूकीं, उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार संविधान बदलना चाहती है। महासमुंद प्रवास के दौरान खेड़ा आज यहां कांग्रेस भवन में पत्रकारों से चर्चा कर रही थीं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बहुत बड़े ड्रामेबाज हैं। पिछले 10 सालों में उन्होंने बहुत से ड्रामे किए। इसका यह सबूत है कि एक तरफ जहाँ भाजपा संविधान निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर की जंयती पर एक इवेन्ट कार्यक्रम में अपना संकल्प पत्र घोषित करती है वहीं दूसरी ओर संविधान बदलने की बात कर रहे हंै। यह कांग्रेस नहीं, उनके नेता जनता से कह रहे हंै कि 400 पार लाओ हम संविधान बदल देंगे। भाजपा संविधान क्यों बदलना चाहती है। उसके तीन प्रमुख पहलू है। पहला, भाजपा आरक्षण विरोधी है, वह आरक्षण को खत्म करना चाहती है। जिसका उदाहरण छग में पूर्व की सरकार में देखने को मिला। भूपेश सरकार ने आरक्षण बिल राज्यपाल को सौंपा,अब तक दो राज्यपाल बदल गए पर आरक्षण बिल किसी कोने में धूल खा रही है। अब तो प्रदेश में भाजपा की सरकार है,पर वह इस पर बात नहीं करना चाहते।

Open photo

दूसरा, मोदी सरकार देश को अडानी और अंबानी को बेच देना चाहती है। कई मामलों में देश की जनता ने उनकी योजनाओं का विरोध किया पर उन्होंने किसी की नहीं सुनी वे ऐसा कानून लाना चाहते हंै जिससे आम जनता की अभिव्यक्ति की आजादी खत्म हो जाए। जनता उनका विरोध भी न कर सकें। उन्होंने कहा कि आज देश में जल,जंगल और जमीन को बचाने की चुनौती हं। मोदी यह सब अपने कुछ मित्रों को बेच देना चाहते हैं। प्रधानमंत्री प्रकृति विरोधी हंै, वे आदिवासी विरोधी हैं। एक तरफ भाजपा कहती है कि हमने आदिवासी महिला को राष्ट्रपति बनाया वहीं दूसरी ओर रामलला मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में राष्ट्रपति को न्योता तक नहीं दिया।

आडवानी जी को भारत रत्न देने के समय देश की राष्ट्रपति खड़ी थीं और प्रोटोकॉल के विरुद्ध प्रधानमंत्री कुर्सी पर बैठे थे। भाजपा का घोषणा पत्र मात्र एक दिखावा है और मोदी की गांरटी चायनीज गारंटी है। उन्होंने कहा कि भाजपा के घोषणा पत्र में न मंहगाई कम करने का जिक्र है, न किसानों को समृद्ध बनाने की बात, न रोजगार की बात, न महिलाओं को सशक्त बनाने की बात। वहीं कांग्रेस के न्याय पत्र में किसानों की एमएसपी बढ़ाने की बात है। खेती किसानी पर लग रहे जीएसटी हटाने, बेरोजगारों को 30 लाख सरकारी नौकरी देने की बात है। महिलाओं को सरकारी नौकरी में 50 प्रतिशत आरक्षण और हर साल एक लाख रुपए देने की बात है।

महासमुंद को नगर निगम क्यों नहीं बनाया ?

खेड़ा ने कहा कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेलने महासमुंद नगर पालिका को नगर निगम बनाने की घोषणा की थी। अब वर्तमान सरकार इसे पास क्यों नहीं कर रही? क्योंकि वे शहर का विकास नहीं चाहते। उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है देश को कुछ पूंजीपतियों के हाथों में बेचा जा रहा है यह सब मोदी जी की देन है। भाजपा  वाशिंग मशीन बन गई है। भष्ट्राचारी, रिश्वतखोर सब उस मशीन में धुलकर पाक साफ हो जा रहे हैं। पत्रकारवार्ता के दौरान प्रदेश प्रवक्ता नितिन भंसाली,विकास तिवारी, सुबोध हरितवाल, जिलाध्यक्ष रश्मि चंद्राकर, नपा अध्यक्ष राशि महिलांग, शहर ब्लॉक अध्यक्ष खिलावन बघेल व अन्य उपस्थित थे।

More Photo

    Record Not Found!


More Video

    Record Not Found!


Related Post

Leave a Comments

Name

Contact No.

Email