
प्रभात महंती
संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में होंगे शामिल।
महासमुंद : जिला स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोरिंग में 20 अगस्त को आयोजित किया गया जिसमें 14 वर्ष, 17 वर्ष, 19 वर्ष बालक/बालिका शामिल हुए। प्रतियोगिता में बागबाहरा एवम् महासमुंद विकासखंड के खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। प्राचार्य पब्लिक स्कूल तुमगाँव सुरेंद्र मानिकपुरी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
प्रतियोगिता के आधार पर संभाग स्तरीय प्रतियोगिता 28 अगस्त को कसडोल में आयु वर्ग 14, 19 वर्ष बालक/बालिका एवम 30 अगस्त को भोरिंग में आयु वर्ग 17 वर्ष बालक/बालिका में शामिल होने के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया। आयोजन को सफल बनाने में संस्था के प्राचार्य एल एन दीवान, व्यायाम शिक्षक भोरिंग डॉ सुनील कुमार भोई, व्यायाम शिक्षक तुषदा अंजू प्रजापति, व्यायाम शिक्षक बेलसोंडा इंद्राणी भास्कर एवं सीनियर खिलाड़ियों का सहयोग रहा।